× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    वाराणसी जिला न्यायालय में बम धमकी से हड़कंप, तमिलनाडु लिंक की जांच में जुटी पुलिस

    वाराणसी जिला न्यायालय में बम धमकी से हड़कंप, तमिलनाडु लिंक की जांच में जुटी पुलिस

    रक्षा क्षेत्र में बड़ा कदम: 114 राफेल और 6 P-8I विमानों की खरीद को हरी झंडी

    रक्षा क्षेत्र में बड़ा कदम: 114 राफेल और 6 P-8I विमानों की खरीद को हरी झंडी

    भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती, सरकारी कंपनियों ने वेनेजुएला से खरीदा 20 लाख बैरल कच्चा तेल

    भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती, सरकारी कंपनियों ने वेनेजुएला से खरीदा 20 लाख बैरल कच्चा तेल

    दिल्ली में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से अफरा-तफरी, जांच एजेंसियां सक्रिय

    दिल्ली में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से अफरा-तफरी, जांच एजेंसियां सक्रिय

    -जलवायु परिवर्तन के चलते शीतकालीन बारिश और बर्फबारी में भारी कमी आई

    -जलवायु परिवर्तन के चलते शीतकालीन बारिश और बर्फबारी में भारी कमी आई

  • छत्तीसगढ़
    फरार वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाया गया अभियान

    फरार वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाया गया अभियान

    देवरी के व्याख्याता रवि प्रकाश पात्रे का ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज बास्केटबॉल 2026 के लिए चयन

    देवरी के व्याख्याता रवि प्रकाश पात्रे का ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज बास्केटबॉल 2026 के लिए चयन

    ग्राम चिंगरौद में

    ग्राम चिंगरौद में "वी बी जी राम जी" के तहत आयोजित हुआ कृषक जन चौपाल

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    प्लास्टिक को कहो अलविदा! जापान में आलू के स्टार्च से बने इको-फ्रेंडली बैग लॉन्च

    प्लास्टिक को कहो अलविदा! जापान में आलू के स्टार्च से बने इको-फ्रेंडली बैग लॉन्च

    कोलंबिया में भीषण विमान हादसा: सांसद समेत 15 लोगों की मौत, पहाड़ी क्षेत्र में बिखरा मलबा

    कोलंबिया में भीषण विमान हादसा: सांसद समेत 15 लोगों की मौत, पहाड़ी क्षेत्र में बिखरा मलबा

    भारत-अमेरिका रिश्तों पर ट्रंप का भरोसा: पीएम मोदी को बताया शानदार दोस्त, ट्रेड डील जल्द

    भारत-अमेरिका रिश्तों पर ट्रंप का भरोसा: पीएम मोदी को बताया शानदार दोस्त, ट्रेड डील जल्द

    9 बार अंतरिक्ष की यात्रा, 608 दिन स्पेस में बिताने वाली सुनीता विलियम्स ने लिया रिटायरमेंट

    9 बार अंतरिक्ष की यात्रा, 608 दिन स्पेस में बिताने वाली सुनीता विलियम्स ने लिया रिटायरमेंट

    सजा के बाद शेख हसीना का पहला तीखा बयान, हिम्मत हो तो ICC में करो मुकदमा

    सजा के बाद शेख हसीना का पहला तीखा बयान, हिम्मत हो तो ICC में करो मुकदमा

  • मनोरंजन
    अक्षय कुमार के शो पर गुलशन ग्रोवर, शक्ति कपूर और चंकी पांडे का धमाकेदार रीयूनियन

    अक्षय कुमार के शो पर गुलशन ग्रोवर, शक्ति कपूर और चंकी पांडे का धमाकेदार रीयूनियन

    हेमा मालिनी के घर सिनेमा की विरासत का जश्न

    हेमा मालिनी के घर सिनेमा की विरासत का जश्न

    हंसी का महाविस्फोट तय! ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में मचाएगा कोहराम

    हंसी का महाविस्फोट तय! ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में मचाएगा कोहराम

    रानी मुखर्जी की दमदार वापसी: ‘मर्दानी 3’ ट्रेलर पर फैंस ने लुटाया प्यार

    रानी मुखर्जी की दमदार वापसी: ‘मर्दानी 3’ ट्रेलर पर फैंस ने लुटाया प्यार

    काशिका कपूर की भाषाएँ बनीं उनकी सबसे बड़ी ताक़त

    काशिका कपूर की भाषाएँ बनीं उनकी सबसे बड़ी ताक़त

  • रोजगार
    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

    बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

    टी-20 सीरीज का आगाज जीत से, भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया

    टी-20 सीरीज का आगाज जीत से, भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया

    मैच से पहले आस्था की शरण में विराट–कुलदीप, महाकाल मंदिर में की पूजा

    मैच से पहले आस्था की शरण में विराट–कुलदीप, महाकाल मंदिर में की पूजा

  • राजधानी
    9000 फीट की ऊंचाई पर राजिम कुंभ कल्प का प्रचार

    9000 फीट की ऊंचाई पर राजिम कुंभ कल्प का प्रचार

    होली से पहले कवर्धा के गन्ना किसानों को बड़ी सौगात

    होली से पहले कवर्धा के गन्ना किसानों को बड़ी सौगात

    बनासकांठा, गुजरात के शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना हुए बस्तर के पशुपालक और बिहान समूह की दीदियां

    बनासकांठा, गुजरात के शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना हुए बस्तर के पशुपालक और बिहान समूह की दीदियां

    नवीन आंगनबाड़ी भवन: शिक्षा, पोषण और सुरक्षा का संगम

    नवीन आंगनबाड़ी भवन: शिक्षा, पोषण और सुरक्षा का संगम

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने ग्राम सेमो को दी 2.38 करोड़ रुपए के नवीन विद्युत उपकेंद्र की बड़ी सौगात

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने ग्राम सेमो को दी 2.38 करोड़ रुपए के नवीन विद्युत उपकेंद्र की बड़ी सौगात

  • ज्योतिष
    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    सर्दियों में सेहत का रखे ख्याल! रोजाना करें योगासन और प्राणायाम, बढ़ेगी रोग प्रतिरोधक क्षमता

    सर्दियों में सेहत का रखे ख्याल! रोजाना करें योगासन और प्राणायाम, बढ़ेगी रोग प्रतिरोधक क्षमता

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

राष्ट्रीय

Previous12...18192021222324...5354Next

राष्ट्रीय खेल दिवस पर हरिमोहन सिंह महिला- दिव्यांग खेल को बढ़ावा देने एवं समाजसेवा के लिए सम्मानित हुए

Posted on :31-Aug-2024
राष्ट्रीय खेल दिवस पर हरिमोहन सिंह महिला- दिव्यांग खेल को बढ़ावा देने एवं समाजसेवा के लिए सम्मानित हुए

खेल- खिलाड़ी को राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने  एवं सामाजिक कार्य के लिए हरिमोहन सिंह को बिहार के मुख्यमंत्री, खेलमंत्री , समाज कल्याण मंत्री , विधि कानून मंत्री आदि सम्मानित कर चुके हैं 

अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर खुद भी स्पोर्ट्स में इंडिया के लिए गोल्ड मेडल जीत चुके हैं 

युवाओं में इनकी लोकप्रियता को देखते हुए चुनाव आयोग द्वारा विधानसभा एवं लोकसभा में ब्रांड एंबेसडर भी बनाएं जा चुके हैं 

बिहार : राष्ट्रीय खेल दिवस के सुअवसर पर पोलो ग्राउंड मुंगेर में संध्या को  बिहार स्टेट महिला खो- खो के टीम के कोच  मुंगेर जिले के स्पोर्ट्स प्रमोटर एवं अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी तथा जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के फाउंडर मुख्यमंत्री व खेलमंत्री के हाथों सम्मानित युवा समाजसेवी हरिमोहन सिंह को निस्वार्थ भाव से खेल खिलाड़ी को बढ़ावा देने हेतु समर्पण भाव को देखते हुए  मुंगेर जिला फुटबॉल संघ के सेक्रेट्री सह एनआईओएस कोच भवेश कुमार सिंह के नेतृत्व में उनके प्रतिनिधियों एवं एमएलसी लालमोहन गुप्ता के हाथों रविन्द्र प्रसाद सिंह खेल रत्न सम्मान पत्र एवं प्रतीक चिन्ह् से सम्मानित हुए , मौके पर हजारों की संख्या में खेल प्रेमी , विभिन्न खेल संघ के सेक्रेट्री एवं प्रेसिडेंट मौजूद थे। 

ज्ञात हो कि हरिमोहन सिंह इस से पहले देश के विभिन्न राज्यों में आयोजित विभिन्न खेलों के नेशनल लेवल चैंपियनशिप में कोच , मैनेजर , टेकनिकल रेफरी , ऑफिशियल्स के रूप में भाग ले चुके हैं । दिव्यांग खेल एवं महिला खेल को बढ़ावा देने में लिए इन्होंने खासकर विशेष रूप से अपना योगदान दिया है । ये वर्तमान में कई सारे स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने वाले अन्तर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के संगठन से जुड़कर ( मुंगेर जिला खो- खो संघ , मुंगेर पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन , बिहार डांस बैटल स्पोर्ट्स  एसोसिएशन , मुंगेर योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन , मुंगेर पीडब्ल्यूडी संघ , स्पेशल ओलंपिक्स भारत बिहार , फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया बिहार  सहित दर्जनों ) खेल एवं खिलाड़ी को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रहे हैं।

खेल- खिलाड़ी को राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने  एवं सामाजिक कार्य के लिए हरिमोहन सिंह को बिहार के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, खेलमंत्री , समाज कल्याण मंत्री , विधि कानून मंत्री , स्वास्थ्य मंत्री , पथ निर्माण मंत्री  आदि के हाथों सम्मानित कर चुके हैं।अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर खुद भी स्पोर्ट्स में इंडिया के लिए गोल्ड मेडल जीत चुके हैं।युवाओं में इनकी लोकप्रियता को देखते हुए चुनाव आयोग द्वारा विधानसभा एवं लोकसभा में ब्रांड एंबेसडर भी बनाएं जा चुके हैं । हरिमोहन सिंह को सम्मानित होने पर मुंगेर जिला प्रशासन , मुंगेर जिला खो- खो संघ , मुंगेर  योगासन सपोटस एसोसिएशन,जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन, मुंगेर पीडब्ल्यूडी संघ , स्पेशल ओलंपिक्स भारत बिहार , फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया बिहार के वरीय पदाधिकारीगण ने शुभकामनाए दी ।

Read More

कृषि मंत्री ने "एक पेड़ मां के नाम" अभियान की शुरुआत की।

Posted on :30-Aug-2024
कृषि मंत्री ने

डॉ.समरेन्द्र पाठक 

वरिष्ठ पत्रकार।

नयी दिल्ली : केंद्रीय कृषि,किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान की शुरुआत करते हुए यहां पूसा स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान परिसर में पौधारोपण किया। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर एवं संस्थान के महानिदेशक डॉ. हिमांशु पाठक के अलावा मंत्रालय केसैकड़ोंअधिकारी, कर्मचारी और स्कूली छात्र उपस्थित थे।

Open photo

श्री चौहान ने बताया कि मंत्रालय लगभग एक एकड़ भूमि में “मातृ वन” स्थापित करेगा।उन्होंने बताया कि देशभर में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग (डीएएंडएफडब्ल्यू) के सभी अधीनस्थ कार्यालय, आईसीएआर संस्थान, सीएयू, केवीके और एसएयू भी अपने-अपने स्थानों पर इसी तरह का वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया है। 

Open photo

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वैश्विक अभियान "एक पेड़ माँ के नाम" का शुभारंभ किया था।एल. एस.

Read More

६ सितम्बर को दिल्ली में स्वामी स्वरूपानन्द सरस्वती के जन्म शताब्दी समारोह में साईं मसन्द होंगे शामिल

Posted on :29-Aug-2024
६ सितम्बर को दिल्ली में स्वामी स्वरूपानन्द सरस्वती के जन्म शताब्दी समारोह में साईं मसन्द होंगे शामिल

लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला से भी करेंगे भेंट  

८ सितम्बर को शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द महाराज से दिल्ली सिंधी समाज की होगी भेंटवार्ता 

रायपुर : इस बार श्रीज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामीश्री अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती महाराज का चातुर्मास व्रत महोत्सव आगामी १७ सितम्बर तक  दिल्ली में आयोजित है। उनके चातुर्मास व्रत महोत्सव के अंतर्गत गत् वर्ष ब्रह्मलीन हुए उनके पूज्य गुरुदेव, शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज का ६ सितम्बर को जन्म शताब्दी समारोह आयोजित किया गया है। स्थानीय मसन्द सेवाश्रम के पीठाधीश साईं जलकुमार मसन्द साहिब इस कार्यक्रम में भाग लेने हेतु ५ सितम्बर को प्रातः ५ बजे दिल्ली पहुंचेंगे। दिल्ली में वे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भी मिलेंगे। साईं मसन्द  कोटा राजस्थान के एक धार्मिक कार्यक्रम में हर साल विशिष्ट अतिथि रहते हैं, जहां उनकी श्री ओम बिरला से भेंट होती रही है। 

उल्लेखनीय है कि १९६२ में हुए भारत चीन युद्ध के समय से अब तक देशहित में निरंतर सक्रिय रहने वाले सिंधी समाज के विख्यात संत साईं मसन्द का महान स्वतंत्रता सेनानी रहे स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज से सन् १९६९ से आत्मीय सम्बन्ध रहे हैं। वे उनके अंतिम समय में भी नरसिंहपुर जिले में  स्थित परमहंसी गंगा आश्रम में उपस्थित थे। उनके उत्तराधिकारी शंकराचार्य स्वामीश्री अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती जी महाराज से भी उनके लगभग ८ वर्षों से बड़े आत्मीय सम्बन्ध हैं। साईं मसन्द १२ वर्षों से शंकराचार्यों एवं अन्य बड़े संतों के सहयोग से देश में सर्वजन हितकारी वैदिक सिद्धांतों पर आधारित शासन की स्थापना करवाकर भारत को पुनः विश्वगुरु बनाने का अभियान चला रहे हैं। 

दिल्ली में वे एक सप्ताह शंकराचार्य स्वामीश्री अविमुक्तेश्वरानन्द महाराज के अतिथि रहेंगे। वहां से वे सिंधी समुदाय के महान संत सखीबाबा आसूदाराम साहिब जी के वर्सी महोत्सव में शामिल होने १२ सितम्बर को लखनऊ जाएंगे। इसके पहले रविवार ८ सितम्बर को वे दिल्ली स्थित सिंधी समुदाय की सभी पूज्य सिंधी पंचायतों, समाजसेवी संस्थाओं, झूलेलाल मंदिरों आदि के प्रमुख पदाधिकारीयों एवं वरिष्ठ सिंधी पत्रकारों आदि की शंकराचार्य स्वामीश्री अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती जी महाराज से उनके चातुर्मास व्रत स्थल नरसिंह सेवा सदन पीतमपुरा में प्रातः साढ़े ग्यारह बजे सौजन्य भेंटवार्ता कराएंगे। इन सबके दोपहर के भोजन की व्यवस्था भी उन्होंने वहीं शंकराचार्य महाराज के यहां रखवाई है। 

✍️मयंक मसन्द, प्रवक्ता, मसन्द सेवाश्रम, रायपुर

Read More

पहले राजनीति में सेवा, समर्पण एवं निष्ठा का भाव होता था:पांडेय।

Posted on :28-Aug-2024
पहले राजनीति में सेवा, समर्पण एवं निष्ठा का भाव होता था:पांडेय।

डॉ.समरेन्द्र पाठक 

वरिष्ठ पत्रकार।

नयी दिल्ली : देश के दो प्रधानमंत्रियों के सानिध्य में रहे वयोवृद्ध नेता मणि शंकर पांडेय ने कहा है,कि पहले राजनीति में सेवा, समर्पण एवं निष्ठा का भाव होता था, लेकिन अब इसमें काफी गिरावट आयी है। पांच दशक पहले काशी हिंदू विश्वविद्यालय में एन.एस.यू.आई.के प्रमुख रहे पूर्व विधान पार्षद श्री पांडेय ने यह बात एक इंटरव्यू के दौरान कही। उन्होंने कहा कि उस समय भारतीय राजनीति पर गांधीवाद का प्रभाव था।

श्री पांडेय ने कहा कि पहले के नेताओं का एक खास ड्रेस हुआ करता था। वे कुर्ता धोती या पजामा पहनते थे। सर पर गांधी टोपी हुआ करता था। उनके जेहन में राष्ट्र के लिए कुछ करने की तमन्ना होती थी। सेवा, समर्पण एवं निष्ठा का भाव होता था, किन्तु समय के साथ इन तमाम चीजों में भारी बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि पहले विधान मंडलों एवं संसद में जाने वाले लोगों में इन चीजों को बारीकी से देखा जाता था, किन्तु अब इसके इतर जाति, धर्म एवं लिंग को देखा जाता है। धन तंत्र एक बड़ा फेक्टर हो गया है। 

एक सवाल के जवाब में लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री पांडेय ने कहा कि राजीव गांधी देश में संचार क्रांति के जनक हैं। नरसिंहराव  आर्थिक उदारीकरण के पुरोधा हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में इन क्षेत्रों में काफी विकास हुआ है और दुनियां भी अब भारत को एक अग्रणी राष्ट्र के रूप में देख रही है। एल.एस.

Read More

लोगों को बेहतर दूरसंचार सेवाएं उपलब्ध हो:सिंधिया।

Posted on :26-Aug-2024
लोगों को बेहतर दूरसंचार सेवाएं उपलब्ध हो:सिंधिया।

डॉ. समरेन्द्र पाठक 

वरिष्ठ पत्रकार।

नयी दिल्ली : केंद्रीय संचार एवं उत्‍तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) को ऐसे सभी आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा है, जिससे नागरिकों को अच्छी गुणवत्ता वाली सेवाएं प्राप्‍त हो सकें।

Open photo

श्री सिंधिया कल दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) पर हाल ही में गठित हितधारक सलाहकार समिति (एसएसी) की दूसरी बैठक में बोल रहे थे। इस मौके पर संचार राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी भी मौजूद थे। श्री सिंधिया ने समिति के सदस्यों से लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए एक महत्वपूर्ण मार्ग निर्धारित करने और इसे प्राप्त करने में सरकार सहित विभिन्न हितधारकों की भूमिका को परिभाषित करने का आग्रह किया। 

इस बैठक में अंतर्राष्ट्रीय मानकों, बौद्धिक संपत्ति और मानक आवश्यक पेटेंट (एसईपी) में भारत की हिस्सेदारी, दूरसंचार में कनेक्टिविटी अंतराल और सेवाओं की गुणवत्ता के बारे में विशेष रूप से चर्चा हुयी। समिति के सदस्यों ने भारत की जरूरतों के लिए व्यवस्थित रूप से अनुसंधान को संरेखित करने और एक जीवंत मानक समुदाय स्थापित करने पर जोर दिया एवं देश में शत प्रतिशत ब्रॉडबैंड कवरेज में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए सहायक नीति ढांचे की मांग की। एल.एस.

Read More

सरकार महिलाओं के जीवन को बेहतर बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध: मोदी।

Posted on :26-Aug-2024
सरकार महिलाओं के जीवन को बेहतर बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध: मोदी।

डॉ.समरेंद्र पाठक

वरिष्ठ पत्रकार।

जलगांव : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि हमारी सरकार देश की माताओं और बहनों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आधिकारिक  प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार श्री मोदी ने यहां लखपति दीदी सम्मेलन में बोल रहे थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की नारी शक्ति ने हमेशा समाज और राष्ट्र के भविष्य के निर्माण में योगदान दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें सभी महिलाओं में राजमाता जीजाबाई और सावित्रीबाई फुले की छाप दिखाई देती है।

Open photo

प्रधानमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र की माताओं और बहनों ने राज्य की गौरवशाली संस्कृति और परंपराओं को उच्च बनाने में अहम भूमिका अदा की है। महाराष्ट्र की ये परंपराएं न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में अपनी पहचान बना ली है।उन्होंने इस मौके पर लखपति दीदियों से  बातचीत भी की।

Open photo

श्री मोदी ने 2,500 करोड़ रुपये का फंड जारी किया, जिससे 4.3 लाख स्वयं सहायता समूहों के लगभग 48 लाख सदस्यों को लाभ मिलेगा। उन्होंने 5,000 करोड़ रुपये के बैंक ऋण भी वितरित किए, जिससे 2.35 लाख स्वयं सहायता समूहों के 25.8 लाख सदस्यों को लाभ मिलेगा। एल.एस.

Read More

विशाल मटकी फोड़ का रंगारंग आयोजन 27 अगस्त को

Posted on :26-Aug-2024
विशाल मटकी फोड़ का रंगारंग आयोजन 27 अगस्त को

राकेश यादव

दोपहर 4 बजे से नंदलाल सूद स्कूल मैदान में होगा आयोजन

श्री राम मंदिर मटकी फोड़ समिति का अभिनव प्रयास 

छिंदवाड़ा/जुन्नारदेव : श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर नगर में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस शहर की गौरवशाली परंपरा रही मटकी फोड़ प्रतियोगिता की एक बार फिर लंबे अंतराल के बाद वापसी हो रही है। इस दफा यह आयोजन नगर के नंदलाल सूद हायर सेकेंडरी स्कूल मैदान पर 27 अगस्त 2024, दिन मंगलवार को दोपहर 4 बज़े से आयोजित की जाएगी।

श्री राम मंदिर मटकी फोड़ समिति के द्वारा आयोजित इस मटकी फोड़ प्रतियोगिता के विजयी दल को रुपए 21000 की नगद धनराशि एवं एक कप प्रदान किया जाएगा। द्वितीय पुरस्कार में रुपए 11000 व कप तथा तृतीय पुरस्कार स्वरूप रुपए 7000 व कप प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त इस प्रतियोगिता में सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। इस मटकी फोड़ प्रतियोगिता के विशेष आकर्षण में विशेष रूप से पानी की बौछारें, डीजे की धुन और गुब्बारो की उड़ान भी प्रस्तुत की जाएगी।

इस विशाल मटकी फोड़ प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक टीम या दल प्रतियोगिता समिति के अभिषेक पारे, मनीष चौरसिया, चिराग बत्रा, प्रशांत (भोला) पागे, संतोष बडोनिया और शौर्य (सन्नी) गोदवानी से संपर्क किया जा सकता है।

Read More

अखिल भारतीय मानव कल्याण ने स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

Posted on :24-Aug-2024
अखिल भारतीय मानव कल्याण ने स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

फरीदाबाद : तिगांव के प्राथमिक विद्यालय में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में विधायक राजेश नागर ने  करवाई जांच और बधाई देते हुए कहा कि डॉ हृदयेश कुमार अपने ट्रस्ट के माध्यम से आम लोगों के लिए बहुत ही सराहनीय कार्य कर रहे हैं 

तिगांव के भाजपा विधायक राजेश नागर ने आज लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट एक बहुत ही नेक और सर्व समाज हित में अनेक प्रकार से कार्य प्रगति पर कर रहा है मैं डॉ हृदयेश कुमार को इनके कार्योँ के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं और मैं आप लोगों से भी अपील करता हूं कि आप इनकी सेवाओं का लाभ उठाएं उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें । 

Open photo

अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट के संस्थापक डॉ हृदयेश कुमार के सौजन्य से  निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया है । उन्होंने शिविर में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी और लोगों को स्वस्थ रहने के प्रति प्रेरित किया। बता दें कि एचएमए के सहयोग से आयोजित इस शिविर में करीब 300 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। नागर ने कहा कि स्वस्थ रहना हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। एक स्वस्थ व्यक्ति शिक्षा, रोजगार या व्यापार आदि सभी क्षेत्रों में कामयाब हो सकता है। 

लेकिन बीमार व्यक्ति अपने रोगों के कारण अपनी पूरी क्षमता से काम नहीं कर सकता। नागर ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में भी अनेक जांच और रोग चिकित्सा निशुल्क उपलब्ध होती हैं। आप लोग नियमित रूप से अपने स्वास्थ्य की जांच करवाएं। जिससे कि आने वाला भविष्य सुखमय व्यतीत हो सके। नागर ने शिविर में मौजूद चिकित्सकों से भी सभी के स्वास्थ्य की गहन जांच करने के लिए कहा। हमने नियमित चिकित्सा संसाधनों के विकास पर जोर दिया गया है। जिससे लोगों की निजी अस्पतालों पर निर्भरता घट रही है।

Read More

नहीं थम रही दरिंदगी, स्कूल बस ड्राइवर ने नाबालिग छात्रा को हवस का शिकार बनाया

Posted on :23-Aug-2024
नहीं थम रही दरिंदगी, स्कूल बस ड्राइवर ने नाबालिग छात्रा को हवस का शिकार बनाया

-17 वर्षीय स्कूली छात्रा से बार-बार बलात्कार के आरोप

चंडीगढ़ : देश में मासूमों के साथ हो रहे दुराचारों पर लगाम नहीं लग पा रही है। हर रोज कहीं न कहीं मासूम दरिंदों का शिकार हो रहीं हैं। एक और मामला चंडीगढ़ से सामने आया है, जहां एक स्कूल बस ड्राइवर ने नाबालिग छात्रा को कई हवस का शिकार बनाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पोक्सो और बलात्कार समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। कुछ दिन पहले ही महाराष्ट्र में एक स्कूल में दो नाबालिग बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न की घटना सामने आई थी। रिपोर्ट के अनुसार, नाबालिग ने पुलिस को बताया है कि आरोपी कई महीनों से उसके पीछे लगा हुआ था और उसने दोस्ती करने की भी इच्छा जाहिर की थी।

हालांकि, छात्रा के इनकार करने के बाद आरोपी ने परिवार के किसी कार्यक्रम की तस्वीर को मॉर्फ किया और फिर धमकाने लगा। 18 मई को जब छात्रा घर पर बहन के साथ थी, तब आरोपी आया और शारीरिक संबंध के लिए जोर बनाने लगा और आपत्तिजनक तस्वीरें साझा करने की धमकी दी।जीकरपुर पुलिस ने चंडीगढ़ के एक बड़े स्कूल के बस ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। उस पर 17 वर्षीय स्कूली छात्रा से बार-बार बलात्कार के आरोप हैं। आरोपी की पहचान 26 साल के मोहम्मद रजाक के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी नाबालिग को मॉर्फ तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल कर रहा था। 

उसने मई और जुलाई के बीच 3 बार नाबालिग के साथ इस वारदात को अंजाम दिया।बार-बार हो रही दरिंदगी से परेशान हो कर छात्रा ने परिवार को इसके बारे में सूचना दी और फिर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। जीकरपुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया था।इसके बाद 6 जुलाई और 26 जुलाई को भी आरोपी ने छात्रा के साथ घर पर बलात्कार किया। रिपोर्ट में पुलिस अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि जब स्कूल ने इस मामले पर उससे बात की तो कॉन्ट्रेक्टर बेसिस पर काम कर रहे ड्राइवर ने इस्तीफा दे दिया था।(एजेंसी)

Read More

21 अगस्त यानी कल भारत बंद का ऐलान, क्या रहेगा बंद, क्या खुला रहेगा...

Posted on :20-Aug-2024
21 अगस्त यानी कल भारत बंद का ऐलान, क्या रहेगा बंद, क्या खुला रहेगा...

Breaking News : एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू करने संबंधी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने 21 अगस्त यानी कल भारत बंद का ऐलान किया है। भारत का समर्थन कई दलित संगठनों ने भी किया। इसके अलावा बसपा ने भी भारत बंद का समर्थन किया है। किसी भी तनाव से बचने के लिए पुलिस को सभी जिलों में तैनाती बढ़ाने के लिए कहा गया है। 

भारत बंद क्यों?

सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार कों एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर बनाने की अनुमति दी है। कोर्ट ने कहा कहा कि जिन्हें वास्तव में इसकी आवश्यकता है उन्हें आरक्षण में प्राथमिकता मिलनी चाहिए। इस फैसले पर व्यापक बहस छिड़ गई है। भारत बंद का ऐलान करने वाले संगठन इसे फैसले को वापस लेने की मांग कर रहे हैं।

हाई अलर्ट पर सभी जिलों की पुलिस

बंद के दौरान हिंसा की आशंका को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारियों ने सभी संभागीय आयुक्त, जिला मजिस्ट्रेट और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के लिए जरुरी दिशा-निर्देश जारी किया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश को खास तौर पर संवेदनशील माना गया है, जिसके चलते वहां पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। विरोध प्रदर्शन के दौरान जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अधिकारी व्यापक कदम उठा रहे हैं।

भारत बंद के दौरान क्या बंद रहेगा

भारत बंद के दौरान क्या खुलेगा रहेगा और क्या बंद रहेगा इसको लेकर कोई आधिकारिक ऐलान अभी तक नहीं किया गया है। हालांकि ऐसी आशंका है कि भारत बंद के दौरान सार्वजनक परिवहन सेवाओं पर इसका असर पड़ सकता है। हो सकता है कि कुछ जगहों पर प्राइवेट दफ्तर बंद किए जा सकते हैं। 

ये सेवाएं जारी रहेंगी

भारत बंद के दौरान अस्पताल और एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाएं चालू रहेंगी। बैंक दफ्तर और सरकारी कार्यालय बंद रखने संबंधी अभी तक कोई आदेश सरकार की तरफ से नहीं आया है। इसलिए माना जा रहा है कि बुधवार को बैंक और सरकारी दफ्तर खुले रहेंगे।(एजेंसी)

Read More

आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में जिले को मिली दूसरी रैंक।

Posted on :17-Aug-2024
आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में जिले को मिली दूसरी रैंक।

जिलाधिकारी ने पूरी टीम के कार्यों को सराहा, भविष्य में भी बेहतर रैंक के लिए गुणवत्तापूर्ण समाधान के दिए निर्देश। 

जुलाई माह में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के समाधान में जिले को प्रदेश में दूसरी रैंक प्राप्त हुई है।

रामपुर : जिलाधिकारी  जोगिंदर सिंह के लगातार निर्देश और प्रभावी समीक्षा तथा प्रभारी अधिकारी शिकायत/नगर मजिस्ट्रेट  संदीप कुमार वर्मा के लगातार अनुश्रवण के परिणामस्वरूप जिले को यह उपलब्धि मिली है। जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री  की मंशा के अनुरूप प्रशासनिक स्तर से आमजन की समस्याओं और शिकायतों के समाधान को लेकर प्रत्येक अधिकारी को व्यक्तिगत रूचि लेते हुए प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। 

अधिकारियों द्वारा जमीनी विवाद एवं गंभीर प्रकृति के मामलों के संबंध में स्वयं मौके का निरीक्षण करके स्थलीय समाधान कराया जा रहा है। शिकायतों और समस्याओं के समाधान के लिए शासन स्तर से जिले को दूसरी रैंक मिलना जिले के अधिकारियों के लिए उत्साहवर्धक है पर अब अधिकारियों की यह जिम्मेदारी है कि वे इस दूसरी रैंक को आगामी हर माह के लिए पहली रैंक पर लाकर उसे बरकरार रखें। इसके लिए लगातार सक्रियता बनाए रखने के निर्देश भी दिए जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप अधिकारियों द्वारा तय समय में कार्यालयों में उपस्थित रहकर लोगों की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण समाधान कराया जा रहा है। प्रभारी अधिकारी शिकायत/नगर मजिस्ट्रेट संदीप कुमार वर्मा ने कहा कि ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर  फैजान खान सहित पूरी टीम द्वारा लगातार अनुश्रवण और अधिकारियों के साथ समन्वय के परिणामस्वरूप जिले को इस माह बेहतर रैंक मिली है। उन्होंने बताया कि  जुलाई माह में उत्कृष्ट रैंक के लिए निर्धारित अधिकतम 130 अंकों में से जिले को 124 अंक प्राप्त हुए हैं।

ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर  फैजान खान ने बताया कि शासन द्वारा आइजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के साथ-साथ गुणवत्ता की भी लगातार समीक्षा और मॉनिटरिंग की जाती है। संदर्भों की मार्किंग, डिफाल्टर संदर्भ, मुख्यमंत्री कार्यालय से सी श्रेणी प्राप्त और संदर्भों के भौतिक सत्यापन सहित विभिन्न मानकों पर शासन स्तर से समय-समय पर रैंडम तरीके से सत्यापन कराया जाता है, जिसके परिणाम स्वरूप प्रत्येक जनपद की गुणवत्ता के आधार पर निर्धारित अंक प्रदान करते हुए रैंक निर्धारित की जाती है।

Read More

कोलकाता में हुए महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म का अम्बिकापुरवासियों ने कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध।

Posted on :17-Aug-2024
कोलकाता में हुए महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म का अम्बिकापुरवासियों ने कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध।

दुष्कर्म करने वाले हैवानों को जल्द फांसी देने की अंबिकापुरवासियों ने की मांग ...विरोध में लगाए नारे।

कोलकाता : कोलकाता में देर रात महिला डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म ने पूरे देश में आक्रोश और असंतोष की लहर पैदा कर दी है। इस नृशंस घटना के खिलाफ जनता का गुस्सा तेजी से फैलता जा रहा है। देशभर के नागरिक, जिनमें महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल हैं, सड़कों पर उतरकर न्याय की मांग कर रहे हैं। विभिन्न शहरों में लोग विरोध प्रदर्शन के लिए मोमबत्तियां जलाकर, बैनर और पोस्टर के माध्यम से नारे लगाकर अपनी आवाज उठा रहे हैं।

Open photo

कुछ स्थानों पर तो डॉक्टरों ने अपनी हड़ताल शुरू कर दी है ताकि यह मामला प्राथमिकता से सुना जाए। अंबिकापुर में भी इस मुद्दे को लेकर गहरी चिंता और नाराजगी देखने को मिली। 16 अगस्त, शुक्रवार की शाम को, घड़ी चौक के पास भारी संख्या में अंबिकापुरवासियों ने कैंडल मार्च निकाला। इस मार्च का मुख्य उद्देश्य दुष्कर्म के आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलवाना और महिला डॉक्टर के साथ हुए अपराध के खिलाफ न्याय की मांग करना था। मार्च के दौरान, लोगों ने अपने हाथों में मोमबत्तियां पकड़ी और न्याय के पक्ष में आवाज उठाई, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वे इस जघन्य अपराध के खिलाफ एकजुट हैं और त्वरित न्याय की उम्मीद कर रहे हैं।

Open photo

अंबिकापुर स्थित चौक के पास आयोजित इस कैंडल मार्च में भारी संख्या में लड़के-लड़कियों की उपस्थिति देखी गई। इसके साथ ही, बहुत से अभिभावक भी इस मार्च में शामिल हुए। वे सभी महिला डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म की निंदा करते हुए और विरोध जताते हुए एक स्वर में न्याय की मांग कर रहे थे। इस आयोजन ने समाज में महिलाओं की सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और दुष्कर्म जैसी घटनाओं के खिलाफ एक मजबूत संदेश देने का काम किया। लोगों का यह एकजुट प्रयास न्याय की उम्मीद को प्रबल बनाता है और सामाजिक परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Read More

पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देश को किया संबोधित...

Posted on :15-Aug-2024
पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देश को किया संबोधित...

PM Modi Speech : पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से 98 मिनट तक देश को संबोधित किया. उनके भाषण में विकसित भारत 2047 पर खूब जोर रहा. उन्होंने बांग्लादेश को आगे की विकास की मदद का भरोसा दिया. वहीं सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र कर पाकिस्तान को इशारों-इशारों में खबरदार भी किया.भारत आज जश्न-ए-आजादी मना रहा है. पीएम मोदी ने 11वीं बार लाल किले पर तिरंगा फहराया. लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने विकसित भारत @2047 का रोड मैप रखा. पीएम मोदी ने अपने 98 मिनट लंबे भाषण में सपनों के भारत की तस्वीर दिखाई तो दूसरी ओर युद्ध लड़ने को बेताब दुनिया को बुद्ध का संदेश दिया.

पीएम मोदी ने अपने भाषण में पाकिस्तान का एक बार भी जिक्र नहीं किया. मगर उन्होंने उस पड़ोसी का जिक्र जरूर किया, जहां बीते कुछ दिनों से उथल-पुथल मची हुई है. जी हां, पीएम मोदी ने अपने भाषण में बांग्लादेश का 4 बार जिक्र किया और कहा कि भारत उसकी मदद करता रहेगा. पीएम मोदी ने कोलकाता डॉक्टर मर्डर कांड पर भी इशारों-इशारों में कहा कि पापियों के मन में अब डर पैदा करना जरूरी है. वहीं, पीएम मोदी ने अगले पांच साल में 75 हजार मेडिकल सीटों का वादा किया. तो चलिए जानते हैं कि पीएम मोदी ने अपने भाषण में किन-किन मुद्दों पर क्या-क्या कहा?

‘हम बुद्ध का देश हैं, युद्ध हमारी राह नहीं है’

लाल किले से पीएम मोदी ने देश की चुनौतियों पर ध्यान आकर्षित किया. उन्होंने कहा कि कई चुनौतियां हैं, देश के भीतर भी हैं और बाहर भी हैं. मैं ऐसी शक्तियों को कहना चाहता हूं कि भारत का विकास किसी के लिए संकट लेकर नहीं आता. जब हम विश्व में समृद्ध थे, तब भी हमने विश्व को कभी युद्ध में नहीं झोंका. हम बुद्ध का देश हैं, युद्ध हमारी राह नहीं है.

महिलाओं के खिलाफ अपराध का पीएम मोदी ने किया जिक्र

पीएम मोदी ने कहा, ‘देश में कुछ चिंता की बातें भी हैं. मैं यहां से अपनी पीड़ा व्यक्त करना चाहता हूं. एक समाज के नाते हमें ये सोचना होगा कि हमारी माता, बहनों और बेटियों के साथ जो अत्याचार हो रहे हैं. उसके प्रति लोगों का आक्रोश है. राज्य सरकारों को इसे गंभीरता से लेना होगा. महिलाओं के खिलाफ अपराधों की जल्द से जल्द जांच हो, राक्षसी काम करने वाले लोगों को जल्द से जल्द कड़ी सजा हो. समाज में विश्वास पैसा करने के लिए ये जरूरी है. महिलाओं पर अत्याचार की जब घटनाएं होती हैं तो उसकी बहुत ज्यादा चर्चा होती है. मगर जब ऐसा करने वाले राक्षसी व्यक्ति को सजा होती है तो इसकी खबर कोने में नजर आती है. इस पर चर्चा नहीं होती है. अब समय की मांग है कि ऐसा करने वाले दोषियों की भी व्यापक चर्चा हो ताकि ऐसा पाप करने वालों को भी डर हो कि उन्हें फांसी पर लटकना पड़ेगा. मुझे लगता है कि ये डर पैदा करना जरूरी है.’

‘परिवारवाद और जातिवाद से लोकतंत्र को नुकसान पहुंच रहा’

प्रधानमंत्री ने कहा कि परिवारवाद और जातिवाद से लोकतंत्र को नुकसान पहुंच रहा है. इससे हमें देश को मुक्ति दिलानी है. हमारा एक मिशन ये भी है कि एक लाख ऐसे लोगों को आगे लाया जाए, जिनके परिवार में किसी का भी राजनीतिक बैकग्राउंड नहीं हो. इससे देश को परिवारवाद और जातिवाद से मुक्ति मिलेगी. इससे नयी सोच सामने आएगी. वे किसी भी दल में जा सकते हैं. भाई-भतीजावाद, जातिवाद समाज को नुकसान पहुंचा रहे हैं; राजनीति से इन्हें खत्म करना होगा.

‘वन नेशन, वन इलेक्शन के लिए आगे आएं सभी राजनीतिक दल’

पीएम मोदी ने कहा कि आज हर काम को चुनाव से रंग दिया गया है. सभी राजनीति दलों ने अपने विचार रखे हैं. एक कमेटी ने अपनी रिपोर्ट तैयारी है. देश को वन नेशन, वन इलेक्शन के लिए आगे आना होगा. मैं राजनीतिक दलों से आग्रह करता हूं कि भारत की प्रगति के लिए वन नेशन, वन इलेक्शन के सपने को साकार करने के लिए आगे आना चाहिए.

‘भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई ईमानदारी के साथ जारी रहेगी’

पीएम मोदी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई ईमानदारी के साथ जारी रखने की प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि हमारा हर देशवासी भ्रष्टाचार के दीमक से परेशान रहा है, इसलिए हमने व्यापक रूप से भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग छेड़ी है. प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें इसकी कीमत भी चुकानी पड़ती है लेकिन उनकी प्रतिष्ठा राष्ट्र से बड़ी नहीं हो सकती. भ्रष्टाचार के प्रति लोगों के गुस्से और राष्ट्र की प्रगति में होने वाले नुकसान का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, ‘इसलिए, भ्रष्टाचार के खिलाफ मेरी लड़ाई ईमानदारी के साथ जारी रहेगी, तीव्र गति से जारी रहेगी और भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई जरूर होगी. मैं उनके लिए भय का वातावरण पैदा करना चाहता हूं. देश के सामान्य नागरिक को लूटने की जो परंपरा बनी है उस परंपरा को मुझे रोकना है.’

बांग्लादेश पर क्या बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उम्मीद जताई कि बांग्लादेश में हालात जल्द सामान्य होंगे और वहां हिंदू और दूसरे अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी. उन्होंने यह भी कहा कि बांग्लादेश की विकास यात्रा को लेकर शुभेच्छा रहेगी. पीएम मोदी ने कहा, ‘बांग्लादेश में जो कुछ हुआ है उसको लेकर पड़ोसी देश के नाते हमें चिंता होना स्वाभाविक है.मैं आशा करता हूं कि वहां हालात जल्द सामान्य होंगे. 140 करोड़ देशवासियों की चिंता यह है कि वहां हिंदू, अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित हो. भारत हमेशा चाहता है कि हमारे पड़ोसी देश सुख और शांति के मार्ग पर चलें. शांति के प्रति हमारी प्रतिबद्धता है, हमारे संस्कार हैं। आने वाले दिनों में बांग्लादेश की विकास यात्रा के लिए हमेशा हमारी शुभेच्छा रहेगी, क्योंकि हम मानव जाति की भलाई के बारे में सोचने वाले लोग हैं.’

सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र कर पीएम मोदी ने पाक को किया खबरदार

लाल किले से पीएम मोदी ने इशारों-इशारों में पाकिस्तान को खबरदार किया. उन्होंने कहा कि कोरोना के संकटकाल को नहीं भूला जा सकता है. यही वो देश है, जहां जब आतंकवादी हमले करके चले जाते थे. जब देश की सेना सर्जिकल स्ट्राइक करती है. जब सेना एयरस्ट्राइक करती है तो युवाओं का सीना गर्व से भर जाता है. यही बातें हैं जो देशवासियों के मन को गर्व से भरती हैं.

कृषि क्षेत्र में बदलाव की जरूररत

पीएम मोदी ने कृषि क्षेत्र में बदलाव की जरूरत पर जोर दिया और कहा कि सरकार किसानों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए व्यापक प्रयास कर रही है. उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के इस्तेमाल से मिट्टी की सेहत में आ रही गिरावट पर भी चिंता जताई. उन्होंने कहा कि सरकार ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम शुरू किए हैं और ऐसी कृषि पद्धतियों के लिए बजट आवंटन भी बढ़ाया गया है. मोदी ने भरोसा जताया कि भारत दुनिया का जैविक खाद्यान्न उत्पादक बन सकता है. उन्होंने कहा, ”हमारी कृषि प्रणाली में बदलाव लाना बहुत जरूरी है। यह समय की मांग है.”(एजेंसी)

Read More

केन्द्र सरकार ने फसल बीमा की तिथि में की वृद्धि

Posted on :10-Aug-2024
केन्द्र सरकार ने फसल बीमा की तिथि में की वृद्धि

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार 

ऋणी किसान 25 अगस्त तक करा सकेंगे फसल बीमा

रायपुर : केन्द्र सरकार द्वारा ऋणी किसानों के लिए खरीफ फसलों का बीमा कराए जाने की तिथि को 16 अगस्त से बढ़ाकर 25 अगस्त कर दिया गया है, जबकि अऋणी कृषकों के लिए फसलों का बीमा कराने की 16 अगस्त तक की निर्धारित तिथि यथावत रहेगी। यहां यह उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत पर्वू में 31 जुलाई तक फसल बीमा कराएं की तिथि निर्धारित की गई थी। छत्तीसगढ़ सरकार के अनुरोध पर केन्द्र सरकार ने ऋणी और अऋणी किसानों के बीमा कराने की तिथि 16 अगस्त तक कर दिया था। अब भारत सरकार ने ऋणी किसानों को और रियायत देते हुए फसल बीमा कराने की तिथि 25 अगस्त तक बढ़ा दी है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम ने कृषि विभाग के अधिकारियों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ दिलाने के लिए राज्य के किसानों को फसल बीमा कराने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन देने तथा  पंजीयन कराने को कहा है, ताकि प्राकृतिक आपदा से फसल नुकसान होने पर उन्हें क्षतिपूर्ति मिल सके।

राज्य में कृषि विभाग द्वारा खरीफ वर्ष 2024 के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा के लिए जारी अधिसूचना के अनुसार योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को पंजीयन कराना जरूरी है। किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत धान सिंचित, असिंचित, सोयाबीन, मूंगफली, मक्का, मूंग, उड़द, कोदो-कुटकी, रागी फसल का बीमा करा सकते हैं।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत प्रतिकूल मौसम, सूखा, बाढ़, जलप्लावन, ओलावृष्टि आदि प्राकृतिक आपदाओं से किसानों को होने वाले फसल नुकसान की क्षतिपूर्ति होती है। योजना में ऋणी और अऋणी किसान, जो भू-धारक व बटाईदार हो, शामिल हो सकते हैं। ऐसे किसान जो अधिसूचित ग्राम में अधिसूचित फसल का बीमा करा सकते हैं, इसके लिए किसानों को अपना आधार कार्ड, ऋण पुस्तिका, बी-1 पॉचशाला खसरा, बैंक पासबुक की छायाप्रति एवं बोनी प्रमाण पत्र के साथ पंजीयन कराना होगा। बैंक अथवा चॉईस सेंटरों के माध्यम से भी फसल बीमा कराया जा सकता है।

Read More

राष्ट्रीय आवहान भाकियू ने ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकालकर कलक्ट्रेट गेट पर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा।

Posted on :10-Aug-2024
राष्ट्रीय आवहान भाकियू ने ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकालकर  कलक्ट्रेट गेट पर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा।

रामपुर : जिला अध्यक्ष जगजीत सिंह गिल और प्रदेश महासचिव हसीब अहमद के नेतृत्व में कार्यकर्ता ट्रैक्टर लेकर राधा रोड के निकट एकत्र हुए। इसके बाद जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट की ओर चल दिए। इसके बाद किसान कलक्ट्रेट पहुंचे और गेट पर प्रदर्शन कर एडीएम को ज्ञापन सौंपा। जिसमे प्रमुख मांगे एमएसपी गारंटी कानून लागू किया जाए, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश लागू की जाए। जिले मे आवारा पशुधन के लिए अभी तक गांवों में गौ शालाओं का निर्माण नहीं कराया गया है

यहाँ देखें विडियो :- 

जिसके कारण आए दिन किसानों के साथ दुर्घटनाएं होती रहती हैं तत्काल गांवों में गौ शालाओं का निर्माण कराया जाये जिले में बिजली व्यवस्था चरमरा गई है जिसको तत्काल सही कराया जाए और जर्जर तारों को बदला जाए जिले भर की तहसीलों में लेखपालों द्वारा किसानों को परेशान किया जा रहा है जिसको  रोकने के लिए कई कई वर्षो से जिले में जमे लेखपालों का ट्रांसफर जिले से बाहर किया जाए और इनकी संपत्ति की जांच कराई जाए जिले में नहरों  की सफाई के नाम पर विभाग बहुत बड़ा खेल कर रहा है

Open photo

Open photo

जिसकी जांच कराई जाए इसके अतिरिक्त किसानों ने यूरिया खाद तत्काल उपलब्ध कराने की मांग की है इस मौके पर राहत बली खान, दरियाव सिंह,जागीर सिंह,मंजीत सिंह अटवाल,जुबैद आलम, जजवीर सिंह,लखविंदर सिंह गिल,अजीत सिंह,सलामत जान,अय्यूब अली,मोहम्मद मुस्तकीम,राम बहादुर,यामीन खान,नल सिंह यादव,रामोतार,राशिद चौधरी,मोहम्मद तालिब,राजपाल चौधरी,जब्बार,छिद्र नेता,हाजी असलम,मित्र पाल,सलीम,अशोक सागर,महंदी हसन,गुलाम मोहम्मद अमीर अहमद

Read More

बांग्लादेश में जारी हिंसा से दक्षिण एशिया में हलचल, 440 मरे,हज़ारों घायल,शेख हसीना का अज्ञातवास।

Posted on :08-Aug-2024
बांग्लादेश में जारी हिंसा से दक्षिण एशिया में हलचल, 440 मरे,हज़ारों घायल,शेख हसीना का अज्ञातवास।

डॉ. समरेन्द्र पाठक 

वरिष्ठ पत्रकार।

ढाका /नयीदिल्ली : आरक्षण को लेकर बांग्लादेश देश में पिछले तीन सप्ताह से जारी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा हिंसा की घटनाओं में बड़े पैमाने पर अल्पसंख्यकों एवं उसके धार्मिक स्थलों को निशाना बनाए जाने की खबर है। अभी तक 440 लोग मारे गए हैं,तथा हज़ारों की संख्या में घायल हुए हैं। 

Open photo

इन घटनाओं के मद्देनजर भारत, नेपाल एवं पाकिस्तान सहित दक्षिण एशियाई देशों में हलचल तेज हो गयी है। भारत सरकार ने कल संसद में सम्पूर्ण घटनाओं की जानकारी दी। इस मसले पर सर्वदलीय बैठक में सभी दलों ने एकजुट रहने की प्रतिबद्धता जतायी। भारत का लगभग साढ़े 4 हज़ार किलोमीटर से अधिक भूभाग बांग्लादेश से जुड़ा है। बांग्लादेश में आजादी के सेनानियों के परिजनों को 30 प्रतिशत आरक्षण दी जा रही थी,जिसे सुप्रीम कोर्ट ने 5 प्रतिशत किए जाने का निर्णय दिया है। 

Open photo

उधर बांग्लादेश की सेना स्थिति पर काबू पाने की कोशिश कर रही है, मग़र उत्तेजित लोगों का विरोध राजधानी ढाका एवं अन्य प्रमुख शहरों में जारी है। शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद विभिन्न हिंसक घटनाओं में 100 से अधिक लोगों की मौत हुई हुयी है। इस बीच शेख हसीना के भारत में किसी सुरक्षित स्थान पर टिकने की खबर है। वह शीघ्र ही अन्य देश का रुख करने वाली हैं। उधर राष्ट्रपति ने अंतरिम सरकार के सुचारू होने की कोशिशें तेज कर दी है। 

Open photo

देश में आरक्षण के खिलाफ छात्र संगठनों का प्रदर्शन लगातार जारी है। खबरों के अनुसार पुलिस और सेना के जवान सड़कों पर गश्त लगा रहे हैं। इस वजह से स्थिति धीरे धीरे नियंत्रण में आने का दावा किया जा रहा है।बताया गया है,कि बांग्लादेश में लंबे समय के बाद विद्यालय भी खोले गए हैं। दरअसल देश में विवादित आरक्षण प्रणाली के विरोध में छात्रों के प्रदर्शन की वजह से विद्यालय बंद कर दिए गए थे। 

Open photo

बांग्लादेश में गत सोमवार को हुई भारी हिंसा के बाद मंगलवार को अल्पसंख्यकों एवं उसके धार्मिक संस्थानों को बड़े पैमाने पर निशाना बनाया गया।हालांकि दावा किया जा रहा है, कि ढाका में स्थित पर काफी हद तक काबू पाया गया है। ढाका की सड़कों पर सार्वजनिक परिवहन का संचालन शुरू हो गया है। इसके अलावा सड़कों में दुकानदारों ने भी अपनी दुकानें खोलना शुरू कर दिया है। वहीं, सरकारी वाहनों को भी कार्यालयों की तरफ जाते हुए देखा गया है।

गत सोमवार को हिंसा के दौरान करीब 109 लोगों की मौत हुई थी। रविवार को हिंसा के दौरान कुल 114 लोगों की मौत हुई थी। 16 जुलाई से शुरू हुई हिंसा की वजह से सोमवार तक कुल 440 लोगों की जान गई है। बीते महीने जुलाई में बांग्लादेश में छात्रों के प्रदर्शनों के दौरान 200 लोगों की मौत हो गई थी।रविवार को प्रदर्शनकारियों और आवामी लीग पार्टी के समर्थकों के बीच झड़प शुरू गई थी।

सूत्रों के अनुसार सोमवार को सुबह 11 बजे से रात आठ बजे के बीच ढाका मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में 37 शवों को लाया गया। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि वहां विभिन्न घटनाओं में घायल हुए 500 लोगों को लाया गया था। शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद सैकड़ों लोगों ने उनके आवास में तोड़फोड़ मचा दी। इसके अलावा, प्रदर्शनकारियों को शेख हसीना के घर मे मौजूद वस्तुओं को ले जाते हुए भी देखा गया था। ढाका में मौजूद शेख हसीना के निजी आवास सुधा सदन को प्रदर्शनकारियों ने तहस नहस कर दिया। सोमवार को ही हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। 

बताया जा रहा है,कि शेख हसीना लंदन जाने वालीं थीं, लेकिन अभी वह अज्ञातवास पर हैं। दरअसल, ब्रिटिश सरकार का कहना है,कि लंदन में शेख हसीना को किसी भी संभावित जांच के तहत कानूनी सुरक्षा मिलने की संभावना नहीं है। मामले से जुड़े लोगों का कहना है।

ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी ने लंदन में कहा कि बांग्लादेश में बीते कुछ सप्ताह से जबरदस्त हिंसा का दौर देखा गया। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में अभूतपूर्व हिंसा के बीच जान-माल की दुखद हानि देखी है और देश के लोग संयुक्त राष्ट्र के नेतृत्व में पूर्ण और स्वतंत्र जांच के हकदार हैं। 

सूत्रों ने कहा कि हसीना की यात्रा योजनाओं में कुछ अड़चन आ गई हैं और वह अगले कुछ दिनों तक भारत में ही रह सकती हैं। उन्होंने स्थिति को गतिशील भी बताया और कहा कि इस मामले में कोई निश्चित रास्ता या स्पष्टता नहीं है। एल.एस.

Read More

कोरबा-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस ट्रेन की तीन बोगियों में लगी आग...

Posted on :05-Aug-2024
कोरबा-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस ट्रेन की तीन बोगियों में लगी आग...

-वायजेक रेलवे स्टेशन पर हुई घटना

विशाखापत्तनम : विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशन पर खड़ी कोरबा-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस ट्रेन की तीन बोगियों में रविवार को आग लग गई। इस हादसे में यूं तो कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन इससे ट्रेन की तीन बोगियां जलकर राख हो गईं। ट्रेन में आग देख चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल रहा। जानकारी अनुसार कोरबा- विशाखापत्तनम एक्सप्रेस ट्रेन रविवार सुबह विशाखापत्तनम पहुंची थी। इसके बाद देखा गया कि आग एसी कोच बी-7 में लगी हुई है, जो कि देखते ही देखते दो अन्य कोचों में फैल गई। ऐहतियात बरतते हुए और मौजूद दमकल कर्मियों ने तुरंत ही आग पर काबू पाया और बुझा दिया। इससे किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

पुलिस का कहना है कि ट्रेन में आग लगने की दुर्घटना के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है, जांच की जा रही है। ट्रेन में आग लगने से विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में दहशत का माहौल रहा। ट्रेन में भड़कती आग को देख पूरे स्टेशन में हड़कंप मच गया। दहशत में आए यात्री यहां-वहां भागते नजर आए। कुच्छ ही देर में रेलवे प्लैटफॉर्म पर सन्नाटा पसर गया।

ट्रेन में आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासनिक अधिकारी स्टेशन पहुंच गए थे। राहत के उपाय करते हुए आग पर काबू पाया गया। आशंका जाहिर की गई है कि एसी कोच में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी होगी। जानकारी अनुसार ट्रेन के कोच बी6, बी7 और ए1 इस अग्निकांड में पूरी तरह से जल गए।

यहां बताते चलें कि कोरबा- विशाखापत्तनम 18517 एक्सप्रेस शनिवार शाम 4:10 बजे कोरबा से रवाना हुई थी। यह ट्रेन बिलासपुर जंक्शन से रायपुर जंक्शन, महासमुंद, पार्वतीपुरम टाउन, पार्वतीपुरम, बोब्बिली, विजयनगरम जंक्शन और सिम्हाचलम होते हुए रविवार सुबह विशाखापत्तनम पहुंची थी। जहां तीन बोगियों में आग लग गई।(एजेंसी)

Read More

बीईओ कार्यालय में गबन कांड 16 आरोपितों पर एफआईआर दर्ज

Posted on :03-Aug-2024
बीईओ कार्यालय में गबन कांड 16 आरोपितों पर एफआईआर दर्ज

राकेश यादव 

जबलपुर वित्त विभाग की टीम ने खंगाले थे दस्तावेज 

एक का करोड़ 32 लाख की वित्तीय अनियमितता का मामला उजागर 

कमिश्नर के निर्देश पर गबन कांड के आरोपितों पर मामला कायम 

छिंदवाड़ा/जुन्नारदेव : विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में लगभग एक करोड़ 44 लख रुपए की वित्तीय अनियमित की जांच जबलपुर वित्त विभाग की टीम द्वारा संयुक्त संचालक वित्त विभाग के निर्देशन पर सत्र 2018 से 2023 तक के वित्तीय मामलों की जांच टीम द्वारा की गई जिसमें एक करोड़ 32 लाख के गबन के पुख्ता सबूत टीम को मिले।

ऐसे समझें मामला 

पालाचौरई संकुल के सहायक ग्रेड 3 तौसीफ खान द्वारा मृतकों के खाते की राशि के साथ-साथ सेवा निवृत हुए कर्मचारियों और कोविड 19 महामारी से मृत कर्मचारी की राशि भी गबन कर अपने रिश्तेदारों और करीबियों के खाते में डाली जाने की जानकारी दी गई है साथ ही इस सब कार्यवाही में 14 खाते सील किए थे इस मामले को संभागायुक्त अभय वर्मा के निर्देश पर कलेक्टर शीलेंद्र सिंह ने गबन करने वाले 16 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है जुन्नारदेव विकासखंड में शिक्षा विभाग में हुए  1 करोड़ तीन लाख 50 हजार 75 रुपए का गबन किया गया था.

गबन करने वालों पर चार सरकारी कर्मचारियों को निलंबन की कार्रवाई की गई है तत्कालीन बीईओ इस्माइल खान,आनंद लोखंडे, मोहम्मद तौसीफ एवं जगमोहन यूनाती पर और 12 अन्य पर जिनके खाते में राशि ट्रांसफर की गई 16 आरोपियों पर अपराध क्रमांक 319 / 24 धारा 420 406 409 120 बी467 468 471 74 आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Read More

गिनीज वर्ल्ड बुक के 18 दिनो तक निराहार रहने के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए सोलह महीने से निराहार रहने वाले राजेंद्र रेगमी उर्फ निराहार बाबा आज से निराहार संकल्प शुरु किया

Posted on :03-Aug-2024
गिनीज वर्ल्ड बुक के 18 दिनो तक निराहार रहने के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए सोलह महीने से निराहार रहने वाले राजेंद्र रेगमी उर्फ निराहार बाबा आज से निराहार संकल्प शुरु किया

Rajendra Regmi alias Nirahar Baba : गिनीज वर्ल्ड बुक के 18 दिनो तक निराहार रहने के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए सोलह महीने से निराहार रहने वाले राजेंद्र रेगमी उर्फ निराहार बाबा आज से निराहार संकल्प शुरु किया। कंकड़बाग स्थित एमआईजी 76 मे अखिल भारतीय अपराध विरोधी मोर्चा के कार्यालय मे श्री राजेंद्र रेगमी उर्फ निजीवीराहार बाबा जो पिछले सोलह महीने से बिना भोजन और जल के निराहार है आज से 21 दिनो के लिए निराहार संकल्प शुरु किया। गिनीज वर्ल्ड बुक में 18 दिनो तक निराहार रहने का रिकॉर्ड  आष्ट्रिया के एंड्रियास मिहावेज के नाम हैं। जिसे तोड़ने के लिए वे बैठे है।

Open photo

संकल्प के प्रतिनिधी अजय कुमार झा ने बताया कि निराहार बाबा आज पांच बजे से सीसीटीवी कैमरा के नजर के सामने बैठ गए है। अखिल भारतीय अपराध विरोधी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनवंत सिंह राठौर ने बाबा का स्वागत  किया।इस अवसर जदयू नेता मनोज लाल दास मनु, अधिवक्ता राजीव प्रशांत, शैलेंद्र कुमार सिंह, विवेक कुमार यादव, अमन यादव, अरविंद कुमार राय, संजय कुमार सिंह, बी बी भट्ट समेत बड़ी संख्या मै लोग उपश्तिथ थे ।

खुद को महाकाल और भैरव बाबा के भक्त बताते हुए निराहार बाबा ने कहा कि बिना पानी और जल के निराहार रहने पर कोई भी प्रभाव  मेरे शरीर पर हुआ तो इसकी जिम्मेवारी सरकार या किसी व्यक्ति की नही होगी  इसकी सारी जवाबदेही उनके ऊपर रहेंगी। 

अजय कुमार झा 
9934000029
9835043339

Read More

वायनाड जिले में भूस्खलन 3 बच्चों समेत 40 की मौत...

Posted on :31-Jul-2024
वायनाड जिले में भूस्खलन 3 बच्चों समेत 40 की मौत...

-कई लोग फंसे, बचाव कार्य जारी, हेलीकॉप्टर की ली जा रही मदद

Wayanad Landslide : केरल के वायनाड जिले में मेप्पाडी के पासपहाड़ी इलाकों में मंगलवार सुबह भूस्खलन हो गया है जिसमें तीन बच्चों समेत कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई है, जबकि सैकड़ों लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। जानकारी के मुताबिक लैंडस्लाइड मंगलवार की रात दो बजे और इसके बाद सुबह करीब 4.10 मिनट पर हुआ। अधिकारियों के मुताबिक मरने वालों में जिले के चूरलमाला कस्बे में एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि थोंडरनाड गांव में एक नेपाली परिवार के एक साल बच्चा भी इसका शिकार हुआ है। इसके अलावा पोथुकल गांव के पास एक नदी के किनारे से पांच साल के बच्चे समेत तीन शव बरामद हुए हैं। छह शवों को मेप्पाडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और पांच शवों को एक निजी मेडिकल कॉलेज में लाया गया। अधिकारियों ने बताया है कि भूस्खलन ने मुंदक्कई, चूरल माला, अट्टामाला और नूलपुझा समेत कई इलाकों प्रभावित हुए हैं और इनका संपर्क टूट गया है।

एक वीडियो संदेश में, यूडीएफ विधायक टी सिद्दीकी ने कहा कि जिला अधिकारी मुंदक्कई क्षेत्र से लोगों को हवाई मार्ग से निकालने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल, भूस्खलन में लापता और मृत लोगों के बारे में हमारे पास पूरी जानकारी नहीं है। कई इलाके से संपर्क से टूट गया है। एनडीआरएफ के जवान उन जगहों पर पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।

जिला अधिकारियों के मुताबिक कई परिवारों को शिविरों या उनके रिश्तेदारों के घरों में ले जाया गया है। वायनाड जिला कलेक्टर ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में आपदा राहत किए जा रहे हैं, एनडीआरएफ, अग्निशमन बल, पुलिस और वन, राजस्व और स्थानीय स्वशासन सहित कई सरकारी विभागों द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है। स्थानीय निवासी भी बचाव कार्यों में जटे हैं। कलेक्टर ने यह भी कहा कि करमनथोडु नदी पर बाणासुर सागर बांध के शटर खोल दिए गए हैं और नदी के निचले इलाकों और में रहने वालों को सावधानी बरतने की चेतावनी दी गई है।

विनाशकारी भूस्खलन के चलते केरल सरकार ने बचाव कार्यों के लिए भारतीय सेना की मदद मांगी है। एक रक्षा जनसंपर्क अधिकारी ने कहा कि 122 इन्फैंट्री बटालियन (टीए) मद्रास के सेकेंड-इन-कमांड के नेतृत्व में 43 कर्मियों की एक टीम को बचाव कार्यो में मदद के लिए लगाया गया है। एक चिकित्सा अधिकारी, दो जूनियर कमीशन अधिकारी और 40 सैनिकों वाली यह टीम प्रभावित क्षेत्र में पहुंच रही है।

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि बड़े पैमाने पर भूस्खलन के बाद सभी सरकारी एजेंसियां ​​खोज और बचाव कार्यों में जुट गई हैं। उन्होंने एक बयान में कहा कि अभियान का समन्वय किया जाएगा और राज्य के मंत्री बचाव गतिविधियों का नेतृत्व करने के लिए पहाड़ी जिले में जाएंगे। कन्नूर रक्षा सुरक्षा कोर की दो टीमें जल्द ही वायनाड में बचाव अभियान के लिए घटनास्थल पर पहुंचेंगी। वायु सेना के दो हेलीकॉप्टर लोगों को बचाने पहुंच गए हैं।

उन्होंने कहा कि वायनाड जिले में भूस्खलन और अन्य बारिश से संबंधित आपदाओं के लिए स्वास्थ्य विभाग, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। आपातकालीन मदद के लिए निम्नलिखित नंबरों के जरिए से अधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है: नंबर ये हैं 9656938689 और 8086010833।

राहुल गांधी ने जताया दुख, सीएम से की बात

राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा- मैं वायनाड में मेप्पाडी के पास हुए बड़े पैमाने पर भूस्खलन से बहुत दुखी हूं...मैंने केरल के सीएम और वायनाड के जिला कलेक्टर से बात की है, उन्होंने आश्वासन दिया और बताया कि बचाव कार्य जारी है। उन्होंने कि वह केंद्रीय मंत्रियों से बात करूंगा और उनसे वायनाड को हर संभव मदद देने अनुरोध करूंगा। सभी यूडीएफ कार्यकर्ताओं से बचाव और राहत कार्यों में प्रशासन की मदद करने का आग्रह करता हूं।

पीड़ितों की तत्काल सहायता करें:खड़गे

वहीं मल्लिकार्जुन खड़गे ने लिखा-वायनाड में भूस्खलन से बेहद दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं राज्य और केंद्र सरकारों से सभी एजेंसियों के समन्वय से राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने और पीड़ितों को तत्काल चिकित्सा प्रदान करने का आग्रह करता हूं। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए अपना पूरा प्रयास करना चाहिए।

यह एक दुखद घटना है: टैगोर

वायनाड भूस्खलन पर कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा कि जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। यह एक दुखद घटना है। केरल और कर्नाटक में भूस्खलन और भीषण बाढ़ के लिए हम अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करना चाहते हैं। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केरल के मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन कलेक्टर से बात की। पीएम मोदी ने भी बयान दिया है कि वह भी इस दुख की घड़ी में साथ खड़े हैं।(एजेंसी)

Read More

Previous12...18192021222324...5354Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : दूरस्थ क्षेत्रों में पुल निर्माण से विकास की रफ्तार हुई दुगनी

विशेष लेख : दूरस्थ क्षेत्रों में पुल निर्माण से विकास की रफ्तार हुई दुगनी

विशेष लेख : वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध - छत्तीसगढ़ का आदर्श मॉडल

विशेष लेख : वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध - छत्तीसगढ़ का आदर्श मॉडल

विशेष लेख : नई उड़ान, नया क्षितिज - छत्तीसगढ़ में महतारियों के सशक्तिकरण की कहानी

विशेष लेख : नई उड़ान, नया क्षितिज - छत्तीसगढ़ में महतारियों के सशक्तिकरण की कहानी

राज्योत्सव पर विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में गांव-गांव बिछा सड़कों का जाल

राज्योत्सव पर विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में गांव-गांव बिछा सड़कों का जाल

ज्योतिष और हेल्थ

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

खेल

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

टी-20 सीरीज का आगाज जीत से, भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया

टी-20 सीरीज का आगाज जीत से, भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया

व्यापार

टैरिफ घटते ही सेंसेक्स–निफ्टी में उछाल

टैरिफ घटते ही सेंसेक्स–निफ्टी में उछाल

रियलमी 16 प्रो सीरीज़ ने मिड-रेंज में बदला गेम

रियलमी 16 प्रो सीरीज़ ने मिड-रेंज में बदला गेम

कीमतों में विस्फोट! चांदी ने रचा नया इतिहास, 2 लाख के करीब पहुंची

कीमतों में विस्फोट! चांदी ने रचा नया इतिहास, 2 लाख के करीब पहुंची

ग्लोबल मार्केट में हड़कंप: जापान संकट और अमेरिका की गिरावट से सोना-चांदी बेकाबू

ग्लोबल मार्केट में हड़कंप: जापान संकट और अमेरिका की गिरावट से सोना-चांदी बेकाबू

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन


  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष


  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution