× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में लू तो कई जगह बारिश की चेतावनी

    देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में लू तो कई जगह बारिश की चेतावनी

    पद्मनाभस्वामी मंदिर से करोड़ों के हीरे-जवाहरात और सोना गायब, मचा हड़कंप

    पद्मनाभस्वामी मंदिर से करोड़ों के हीरे-जवाहरात और सोना गायब, मचा हड़कंप

    ’प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई’

    ’प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई’

    कैदियों को ले जा रही बस पलटी, दरोगा समेत 6 की दर्दनाक मौत

    कैदियों को ले जा रही बस पलटी, दरोगा समेत 6 की दर्दनाक मौत

    पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर लगी आग, 3 रुपए बढ़ने के बाद और महंगाई के संकेत

    पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर लगी आग, 3 रुपए बढ़ने के बाद और महंगाई के संकेत

  • छत्तीसगढ़
    महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं के सशक्तिकरण का आधार, बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर हो रहा खर्च

    महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं के सशक्तिकरण का आधार, बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर हो रहा खर्च

    सूरजपुर में 15 नए एसआई की थानों में शुरू हुई व्यावहारिक ट्रेनिंग, पुलिसिंग व कानून की बारीकियां सीखेंगे, डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने जारी किया आदेश।

    सूरजपुर में 15 नए एसआई की थानों में शुरू हुई व्यावहारिक ट्रेनिंग, पुलिसिंग व कानून की बारीकियां सीखेंगे, डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने जारी किया आदेश।

    ओडिशा से मुंबई गान्जा तस्करी का प्लान महासमुंद पुलिस ने किया फेल।

    ओडिशा से मुंबई गान्जा तस्करी का प्लान महासमुंद पुलिस ने किया फेल।

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

  • मनोरंजन
    अदाह शर्मा के रंग-बिरंगे लुक्स ने जीता इंटरनेट

    अदाह शर्मा के रंग-बिरंगे लुक्स ने जीता इंटरनेट

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

  • रोजगार
    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

  • राजधानी
    अब सरकारी सेवाएं मोबाइल की स्क्रीन पर

    अब सरकारी सेवाएं मोबाइल की स्क्रीन पर

    ’राज्यपाल श्री रमेन डेका से मुख्य सचिव ने सौजन्य भेंट की’

    ’राज्यपाल श्री रमेन डेका से मुख्य सचिव ने सौजन्य भेंट की’

    ’जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर... और सामने थी बदलाव की बड़ी कहानी’

    ’जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर... और सामने थी बदलाव की बड़ी कहानी’

    कवर्धा को मिली नई सौगात-उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया “मित्र मिलन चौपाटी” का भव्य लोकार्पण

    कवर्धा को मिली नई सौगात-उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया “मित्र मिलन चौपाटी” का भव्य लोकार्पण

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नक्सल मुक्त जिलों के भवनविहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों को मिलेंगे पक्के भवन

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नक्सल मुक्त जिलों के भवनविहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों को मिलेंगे पक्के भवन

  • ज्योतिष
    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

राष्ट्रीय

Previous12...23242526272829...5455Next

दिल्ली में प्रत्याशियों का

Posted on :06-May-2024
दिल्ली में प्रत्याशियों का

डॉ.समरेन्द्र पाठक
वरिष्ठ पत्रकार।

नयी दिल्ली : दिल्ली की  सभी सात लोक सभा सीटों पर नामांकन के बाद प्रत्याशियों के "डोर टू डोर "सघन प्रचारअभियान शुरू किये जाने के साथ ही माहौल गरमाने लगा है।कांग्रेस के कन्हैया कुमार को छोड़कर दोनों गठबंधनों के सभी प्रत्याशियों सहित शनिवार तक कुल 141 प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करने की खबर है।सोमवार को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन होने के कारण भीड़ रहने के आसार है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की  सभी सातो सीटों पर मतदान के छठे चरण में 25 मई को वोट डाले जायेंगे। दिल्ली में कुल मतदाताओं की संख्या एक करोड़ 52 लाख,2 हजार 161 है।इस बार 2 लाख 34 हजार मतदाता पहली बार वोट डाल पाएंगे।मतदान के लिए 13 हजार 713 मतदान केंद्र होंगे।

प्रत्याशियों का यह डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान सुबह 10 बजे शुरू होता है और देर शाम तक चलता है।उनके साथ समर्थक भी होते हैं,जो लोगों से अपने प्रत्याशी के समर्थन में वोट करने की अपील करते हैं।कई बार उनका सामना लोगों के सवालों से भी होता है।वे अपने तर्क से उन्हें समझाने की कोशिश भी करते हैं।इस दौरान कभी कभी गरमाहट भी देखने को मिलता है।

यहाँ देखे विडियो :-

भाजपा के कार्यकर्त्ता अबकी बार 400 पार के नारे लगाते मिलते हैं ,तो आप के कार्यकर्ता जेल का बदला वोट से लेंगे के नारे लगाते हैं।कांग्रेस के कार्यकर्ता अबकी बार बदलो सरकार के नारे लगाते हैं।इस दौरान महंगाई,बेरोजगारी,भ्रष्टाचार को लेकर भी नारे लगते हैं।कांग्रेसी चौकीदार चोर है के भी नारे लगाने से नहीं चूकते हैं।

नामांकन दाखिल करने से पूर्व प्रमुख दलों के प्रत्याशियों ने अपने समर्थन में रैलियां भी निकाली।इस दौरान उनके समर्थकों का जन सैलाव भी देखा गया,मगर आम जनों में कोई खास उत्साह नहीं था।प्रत्याशी ढोल नगारे के साथ नामांकन करने पहुंचे।सर्वाधिक भीड़ आप के महाबल मिश्रा एवं उनके ही प्रतिद्वंदी भाजपा की कमलजीत की नामांकन रैली में देखा गया।दोनों ही प्रत्याशी अपने इलाके में खास पहचान रखते हैं।

इस चुनाव में खास बात यह है कि भाजपा अपने दम पर चुनाव लड़ रही है,जबकि इण्डिया गठबंधन के घटक के रूप में पहली बार आप 4 एवं कांग्रेस 3 सीटों पर सँयुक्त रूप से लड़ रही है।इस वजह से सभी सीटों पर इस बार आमने सामने का मुकाबला है।वैसे दिल्ली से छोटे दल एवं निर्दलीय प्रत्याशी भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए बड़े पैमाने पर मैदान में हैं।

भाजपा ने इस बार उत्तर पूर्वी संसदीय क्षेत्र से निवर्तमान सांसद मनोज तिवारी को छोड़कर सभी नए चेहरे मैदान में उतारे हैं।नयी दिल्ली से भाजपा की बांसुरी स्वराज के खिलाफ आप के सोमनाथ भारती,उत्तर पश्चिमी से भाजपा के योगेंद्र चंदोलिया के सामने कांग्रेस के उदित राज,चांदनी चौक से भाजपा के प्रवीण खण्डेलवाल के खिलाफ कांग्रेस के पूर्व सांसद जय प्रकाश अग्रवाल,दक्षिणी से भाजपा के रामवीर विधूडी के मुकाबले आप के सही राम पहलवान,पूर्वी से भाजपा के हर्ष मल्होत्रा के विरुद्ध आप के कुलदीप कुमार एवं पश्चिमी दिल्ली से आप के महाबल मिश्र का भाजपा के कमलजीत से मुकाबला है।एल.एस।

Read More

महिला डॉक्टर के साथ डॉक्टर ने शादी का झांसा देकर किया रेप...

Posted on :04-May-2024
महिला डॉक्टर के साथ डॉक्टर ने शादी का झांसा देकर किया रेप...

भोपाल : राजधानी में रह रही महिला डॉक्टर के साथ जयपुर में आरोपी डॉक्टर द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने उससे सगाई भी की थी, और कई बार ज्यादती के बाद उससे शादी करने से इंकार कर दिया। पीड़ीता ने थाना खजूरी सड1क भोपाल में शिकायत की थी। पुलिस ने जीरो पर कायमी कर केस डायरी को जयपुर पुलिस को सौंप दिया।

केस डायरी मिलने पर राजस्थान पुलिस ने जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल (एसएमएस) थाने में असल कायमी कर आगे की जॉच शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार मूल रुप से छिंदवाड़ा की रहने वाली 27 वर्षीय युवती भोपाल के थाना इलाके में स्थित एक मेडिकल कॉलेज में पीजी की पढ़ाई करते हुए कॉलेज के हॉस्टल में रह रही है। आरोप है कि साल 2023 में वह दिल्ली एम्स में अयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने गई थी, वहॉ उसकी मुलाकात सवांई मानसिंह हॉस्पिटल जयपुर से पीजी करने वाले डॉक्टर दर्शन राठौर से हुई थी। दोस्ती होने पर उनके बीच फोन पर बातचीत होने लगी थी। जल्द ही आरोपी डॉक्टर दर्शन राठौर ने पीड़ीता को शादी करने का प्रस्ताव दिया।

इसके बाद 24 दिसंबर 2023 को पीड़िता को बहाने से जयपुर बुलाया और मकान नंबर 63 गंगा वाल पार्क एसएमएस अस्पताल के पास स्थित एक घर में लेकर गया और जल्द ही शादी करने का कहते हुए उसकी मर्जी के खिलाफ पहली बार शारीरिक संबंध बना डाले। इसके बाद 26 जनवरी 2024 से लेकर 29 मार्च 24 तक कई बार आरोपी ने जयपुर स्थित अपने घर में उसके साथ ज्यादती की। पीड़ीता का आरोप है कि जब उसने दर्शन का विरोध किया तब एक बार आरोपी ने उसे तीन दिन तक बंधक बनाकर रखा और उसके साथ मारपीट भी की। अप्रैल माह में जब पीड़ीता ने दर्शन पर शादी करने का दबाव बनाया तब उसने कहा कि वह उसके साथ शादी नहीं कर सकता और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए उसने उससे शादी करने का झूठ बोला था। इसके बाद पीड़ित महिला डॉक्टर पुलिस के पास पहुंची।(एजेंसी)

Read More

मालवाहक जहाज में पकड़े गए 17 भारतीयों को ईरान ने किया रिहा

Posted on :04-May-2024
मालवाहक जहाज में पकड़े गए 17 भारतीयों को ईरान ने किया रिहा

नई दिल्ली : हाल ही में ईरान ने पुर्तगाली झंडे वाले मालवाहक जहाज एमएससी एरीज को पकड़ा था। इस जहाज के चालक दल में 17 भारतीयों सहित कुल 25 लोग सवार थे। भारतीय चालक दल के सदस्यों में शामिल एकमात्र महिला कैडेट एन टेसा जोसेफ को ईरान की सेना ने पहले ही रिहा कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ईरानी विदेश मंत्री अमीर अब्दुल्लाहियन ने शुक्रवार को एस्टोनिया के विदेश मंत्री मार्गस त्साहकना के साथ पर फोन पर बातचीत की और इसी दौरान उन्होंने चालक दल की रिहाई की जानकारी दी।

ईरान के इस्लामी गणराज्य के क्षेत्रीय जल क्षेत्र में जब्त किए गए पुर्तगाली जहाज के बारे में अमीरअब्दोल्लाहियान ने बातचीत में कहा कि जहाज ने हमारे जल क्षेत्र में अपना रडार बंद कर सुरक्षा को खतरे में डाला था। इसलिए उन्हें न्यायिक नियमों के तहत हिरासत में लिया गया था। भारतीय विदेश मंत्रालय ने सलाह दी है कि भारत के लोग अगर इजरायल और ईरान की यात्रा करते हैं तो सावधानी जरूर बरतें और भारतीय दूतावास के संपर्क में रहें। व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता एड्रिएन वाटसन ने बताया था कि चालक दल में भारतीय, फिलिपिनो, पाकिस्तानी, रूसी और एस्टोनियाई नागरिक शामिल थे।(एजेंसी)

Read More

10 मई को जयशांतिसागर निकेतन मंड़ौला में होगा अक्षय तृतीया महोत्सव का भव्य आयोजन

Posted on :03-May-2024
10 मई को जयशांतिसागर निकेतन मंड़ौला में होगा अक्षय तृतीया महोत्सव का भव्य आयोजन

विवेक जैन

गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश : गाजियाबाद जनपद के मंडौला में स्थित अतिशय क्षेत्र जयशांतिसागर निकेतन द्वारा आगामी 10 मई 2024 को जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर 1008 श्री ऋषभदेव भगवान के प्रथम पारणा दिवस के पावन प्रसंग पर अक्षय तृतीया महोत्सव का भव्य आयोजन किया जायेगा। जयशांतिसागर निकेतन समिति के चेयरमैन प्रवीण जैन ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम आचार्य श्री विद्यासागर गौशाला सुभानपुर मंड़ौला में सुबह 8 बजे से शुभारम्भ होगा।

इस अवसर पर भक्तामर महामंड़ल विधान, इक्षु रस वितरण और नवीन मंदिर का शुभारम्भ किया जायेगा। समस्त महोत्सव अभीक्षण ज्ञानोपयोगी आचार्य श्री 108 वसुनन्दी जी मुनिराज के मंगल आशीर्वाद और मुनि श्री 108 नेमिसागर जी महाराज और ऐलक श्री 105 विज्ञानसागर जी महाराज के पावन सान्निध्य में आयोजित होगा। समिति के चेयरमैन प्रवीण जैन, अध्यक्ष अनिल जैन, महामंत्री अंकित जैन व कोषाध्यक्ष संजय कुमार जैन ने श्रद्धालुओं से 10 मई 2024 को जयशांतिसागर निकेतन मंड़ौला में अधिक से अधिक संख्या में पहुॅंचने की अपील की है।

Read More

जीवन में हंसने से बेहतर कुछ भी नही - अजीत सिंह

Posted on :03-May-2024
जीवन में हंसने से बेहतर कुछ भी नही - अजीत सिंह

विवेक जैन

शिकागो, अमेरिका : इंड़ियन अमेरिकन बिजनेस काउंसिल के चेयरमैन एवं प्रमुख समाजसेवी अजीत सिंह ने विश्व हास्य दिवस पर लोगों से हर विषम परिस्थितियों में खुश रहने, हंसने-मुस्कुराने और सकारात्मकता को अपनाने की अपील की है। कहा कि जीवन में हंसने से बेहतर कुछ भी नही है। उन्होंने बताया कि हर वर्ष मई महीने के पहले रविवार को विश्व हास्य दिवस पूरी दुनिया में बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

कहा कि हंसने मात्र से हम शरीर की कई बीमारियों पर काबू पा सकते है। हंसने से हमारी इम्युनिटी बढ़ती है। हंसना तनाव को कम करने को सबसे अच्छा माध्यम है। हंसने से शरीर में रक्त प्रवाह व ऑक्सीजन में बढ़ोत्तरी होती है। हंसी मस्तिष्क व हदय को शक्ति प्रदान करती है। फेफड़ों की क्षमता में सुधार लाती है और श्वसन तंत्र को मजबूत बनाती है। पेट की मांसपेशियों को प्राकृतिक कसरत प्रदान करती है और पाचन में सुधार लाती है।

हंसने और खुश रहने से सिरोटोनिन, एंडोर्फिन, ऑक्सीटोसिन और डोपामाइन जैसे हैप्पी हार्मोन की शरीर में मात्रा बढ़ती है और हमारी सेहत पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। कहा कि स्वस्थ रहने के लिए जब भी समय मिले खुलकर हंसे। अधिकांश बीमारियों को दूर रखने और शरीर को ऊर्जावान बनाये रखने के लिए हंसने से अच्छी कोई थैरेपी नही है। उन्होंने सभी लोगों को विश्व हास्य दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सभी से खुलकर हंसने और मुस्कुराने की अपील की।

Read More

34 वाॅ ग्रीष्मकालीन वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर प्रारम्भ

Posted on :03-May-2024
34 वाॅ ग्रीष्मकालीन वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर प्रारम्भ

राकेश यादव 

छिन्दवाड़ा/जुन्नारदेव : शासकीय श्री नंदलाल सूद उत्कृष्ट विद्यालय जुन्नारदेव में 1 मई से 31 मई तक वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर जनजातीय कार्य विभाग छिंदवाड़ा की ओर से आयोजित किया जा रहा है । जिसमें विभिन्न संस्थाओं में अध्यनरत  10 से 18 वर्ष के छात्र छात्राएं भाग ले रहे हैं। कलेक्टर  शीलेंद्र सिंह के निर्देशन में जुन्नारदेव अनुविभागीय अधिकारी सुु्श्री कामिनी ठाकुर की अध्यक्षता में सत्येंद्र सिंह मरकाम सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग छिंदवाड़ा के संयोजन में एवं प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय सी एस दीक्षित के व्यवस्थापन में वालीबॉल शिविर लगाया जा रहा है।इच्छुक छात्र-छात्राएं अपने माता-पिता की सहमति से इस शिविर में भाग ले सकते है।  इच्छुक छात्र-छात्राएं अपना नाम नंदलाल सूद उत्कृष्ट विद्यालय में पंजीकरण 5 मई तक करवाकर , उक्त शिविर में भाग ले सकते हैं । 

छात्र-छात्राओं के उत्कृष्ट विद्यालय मैदान पर लाने ले जाने की समस्त जिम्मेदारी उनके अभिभावकों की होगी ।

ज्ञात रहे कि वेकोलि कन्हान एरिया के संरक्षण में , नगर पालिका परिषद जुन्नारदेव के प्रबंधन में एवं जनजातीय कार्य विभाग छिंदवाड़ा के द्वारा यह शिविर का संचालन किया जा रहा है ।1989 से प्रारंभ किये गए इस 35 वर्ष पुराने खेल आयोजन के 34 वर्ष से लगातार लगाए जा रहे इस शिविर का प्रारंभ स्वर्गीय श्री एस एस शर्मा एन आई एस कोच वॉलीबॉल के द्वारा किया गया था। जिसे उनके शिष्यों द्वारा लगातार शिविर लगाकर इस परंपरा को निभाया जा रहा है ।इसमें नगर के एवं आसपास के गांव के लगभग 300 खिलाड़ी छात्र-छात्राएं 9 मैदानों पर 50 बालों के साथ एक महीने प्रशिक्षण प्राप्त करते आ रहे हैं। 

प्रशिक्षण शिविर में वॉलीबॉल विद्या की अंडर आर्म, अपर आर्म , सर्विस, स्किल के साथ-साथ व्यक्तित्व के सर्वागीण विकास को भी विकसित करने का प्रयास किया जाता है । जिसके लिए समय-समय पर चित्रकला, देश भक्ति गीत, योग, तात्कालिक भाषण एवं समसामयिक जानकारी का भी समावेश शिविर में किया जाता रहा है। शारीरिक के साथ बौद्धिक गतिविधियां कराई जाती है ताकि छात्र छात्राओं का सर्वांगीण विकास हो सके।शिविर में प्रशिक्षण डॉक्टर प्रकाश अजवानी , अनुराग शर्मा, अनुरोध शर्मा, अजय व्यास , धनंजय चौरसिया अनिल गडरिया , राजीव गौतम, सादिक कुरेशी, पावेल सिंह , संजय बामने, विभा तारन ,महेंद्र डेहरिया , नमन साहू ,पारितोष चौरसिया ,आकिब खान, प्रशांत सोलंकी,

प्रशांत डेेहरिया , शिवम जायसवाल के द्वारा दिया जा रहा है।जुन्नारदेव वॉलीबॉल का एक स्वर्णिम इतिहास रहा है।आयोजक कहीं ना कहीं इस स्वर्णिम इतिहास को पुनः पाने का प्रयास कर रहे हैं ।  पिछले 35 वर्षों से होने वाला यह खेल आयोजन अपनी एक विशेष पहचान पूरे जिले में रखता है और ग्रीष्मकाल में सभी को इस शिविर का इंतजार भी होता है। प्रतिदिन सुबह 5.55 एव्ं शाम 5.55 दो सत्रों में लगने वाले इस प्रशिक्षण शिविर को खेल प्रेमियों द्वारा नगर की धरोहर के रूप में संजोकर रखा गया है।

Read More

बोर्डिंग स्कूल के हॉस्टल में नशीला पदार्थ खिलाकर 8 साल की बच्ची से रेप

Posted on :01-May-2024
बोर्डिंग स्कूल के हॉस्टल में नशीला पदार्थ खिलाकर 8 साल की बच्ची से रेप

दाल-चावल में नशीला पदार्थ खिलाकर किया रेप

हॉस्टल वार्डन सहित तीन के खिलाफ धारा 376 और पॉस्को एक्ट की एफआईआर दर्ज

आरोपियों की तलाश जारी पुलिस हॉस्टल में करेगी छानबीन

Crime News : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के मिसरोद थाना इलाके में बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक नामी स्कूल के बोर्डिंग हॉस्टल में रह रही दूसरी क्लास में पढ़ने वाली 8 साल की बच्ची से स्कूल के हॉस्टल में रेप किया गया। आरोपियों ने पहले तो बच्ची को दाल चावल में मिलकर कोई नशीला पदार्थ खिलाया इसके बाद मासूम के बेसुध होने पर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित बच्ची को 15 दिन पहले ही हॉस्टल में लाया गया था। 

मासूम बच्ची की मां को जब इसकी जानकारी लगी तब वह उसे लेकर थाने पहुंची जहां पुलिस ने मंगलवार रात हॉस्टल की वार्डन समेत तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार बच्ची के पिता कारोबारी हैं और मां ग्रहणी। बच्ची से 4 से 5 दिन पहले रेप किया गया था। इसका खुलासा उस समय हुआ जब रविवार को बच्ची की मां ने बेटी से वीडियो कॉल पर बात की। तब मासूम बच्ची ने मां को रोते हुए कहा कि उसके प्राइवेट पार्ट में ब्लीडिंग हुई है। बेटी से ब्लीडिंग की बात सुनने के बाद बच्ची की मां सोमवार को उससे मिलने हॉस्टल पहुंची और अस्पताल ले गयी। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टर्स ने बताया कि, बच्ची के प्राइवेट पार्ट के साथ छेड़छाड़ की गई हैल जिसके कारण उसके प्राइवेट पार्ट से ब्लडिंग हुई और सूजन आ गई है।

मासूम बेटी ने मां को यह बताया

बच्ची की मां का कहना है कि बेटी से मिलने के बाद उन्होंने हॉस्टल से बाहर लाकर जब प्यार से उससे पूछताछ की तब उसने रोते हुए बताया कि चार-पांच दिन पहले शाम को उसने दाल-चावल खाए थे। बाद में हॉस्टल की वार्डन ने उसे दोबारा दाल-चावल खिलाए थे। रात में जब उसकी नींद खुली तो वह अपने कमरे और बिस्तर पर नहीं थी। एक दाढ़ी वाले अंकल उसके साथ गलत काम कर रहे थे। पास में खड़े अंकल बोल रहे थे कि मोदी सर, बच्ची को होश आ गया है। उसकी बात सुनकर गलत काम करने वाले अंकल ने मेरी आंख पर हाथ रख दिया। पेट में दर्द होने और प्राइवेट पार्ट से ब्लड आने से मासूम फिर से बेहोश हो गई। अगली सुबह जब बच्ची को होश आया तब वो अपने पलंग पर सो रही थी, उसके पेट में दर्द हो रहा था। बच्ची ने जब माँ से बात करने की ज़िद की तब वार्डन ने बात नही कराई। 

बच्ची को आरोपियों ने किसी को कुछ ना बताने के लिए धमकी भी दी। रविवार को जब बच्ची ने वीडियो कॉल पर मां को रोते हुए प्राइवेट पार्ट से ब्लडिंग की बात बताई तब वार्डन ने बच्ची से फोन छीनकर स्विच ऑफ कर दिया। सनसनीखेज घटना में पुलिस ने हॉस्टल वार्डन सहित तीन लोगों के खिलाफ 376 और पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक बुधवार को पुलिस हॉस्टल जाकर छानबीन करेगी वही आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।(एजेंसी)

Read More

दिल्ली में चुनावी माहौल गरमाया,कन्हैया कुमार ने भरी हुंकार।

Posted on :01-May-2024
दिल्ली में चुनावी माहौल गरमाया,कन्हैया कुमार ने भरी हुंकार।

डॉ.समरेन्द्र पाठक
वरिष्ठ पत्रकार।

नयी दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की  सभी सात लोक सभा सीटों पर कल नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही चुनावी माहौल गरमाने लगा है।इन सभी सीटों पर मतदान के छठे चरण में 25 मई को वोट डाले जायेंगे। निर्वाचन आयोग के अनुसार दिल्ली में कुल मतदाताओं की संख्या एक करोड़ 52 लाख,2 हजार 161 है।इस बार 2 लाख 34 हजार मतदाता पहली बार वोट डाल पाएंगे।मतदान के लिए 13 हजार 713 मतदान केंद्र होंगे।राष्ट्रीय राजधानी का सबसे बड़ा  लोक सभा क्षेत्र पश्चिमी दिल्ली है और सबसे छोटा चांदनी चौक है।

दिल्ली में पिछले दो चुनावों से सभी सीटों पर भाजपा का कब्ज़ा रहा है।हालांकि भाजपा की लाख कोशिशों के बाबजूद आम आदमी पार्टी वर्ष 2012 से राज्य विधान सभा चुनाव में  प्रचंड बहुमत हासिल कराती रही है।इस बीच वर्षो से दिल्ली नगर निगम पर कब्ज़ा जमाई भाजपा को वहां भी हार का सामना करना पड़ा।

Open photo

इस चुनाव में खास बात यह है,भाजपा अपने दम पर चुनाव लड़ रही है,जबकि इण्डिया गठबंधन के घटक के रूप में पहली बार आप 4 एवं कांग्रेस 3 सीटों पर सँयुक्त रूप से लड़ रही है।इस वजह से सभी सीटों पर इस बार आमने सामने का मुकाबला स्वभाविक है।वैसे दिल्ली से छोटे दल एवं निर्दलीय प्रत्याशी भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए बड़े पैमाने पर मैदान में उतरते हैं।

भाजपा ने इस बार उत्तर पूर्वी संसदीय क्षेत्र से निवर्तमान सांसद मनोज तिवारी को छोड़कर सभी नए चेहरे मैदान में उतारे हैं। जहाँ श्री तिवारी का मुकाबला फायर ब्रांड छात्र नेता कांग्रेस के कन्हैया कुमार से है।ये दोनों ही बिहार के हैं।इसलिए माना जा रहा है,कि पूर्वान्चल बाहुल्य इस क्षेत्र में मतों का विभाजन होना तय है।

Open photo

इसी तरह नयी दिल्ली से भाजपा की बांसुरी स्वराज के खिलाफ आप के सोमनाथ भारती,उत्तर पश्चिमी से भाजपा के योगेंद्र चंदोलिया के सामने कांग्रेस के उदित राज,चांदनी चौक से भाजपा के प्रवीण खण्डेलवाल के खिलाफ कांग्रेस के पूर्व सांसद जय प्रकाश अग्रवाल,दक्षिणी से भाजपा के रामवीर विधूडी के मुकाबले आप के सही राम पहलवान,पूर्वी से भाजपा के हर्ष मल्होत्रा के विरुद्ध आप के कुलदीप कुमार एवं पश्चिमी दिल्ली से आप के महाबल मिश्र का भाजपा के कमलजीत से मुकाबला है। 

इन सात लोक सभा सीटों पर नामांकन के प्रथम दिन कल 15 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए,जिसमें उत्तर पश्चिमी लोक सभा सीट से भाजपा प्रत्याशी योगेंद्र चंदोलिया प्रमुख हैं।आज मंगलवार होने के कारण बड़े पैमाने पर नामांकन होने की खबर है।

जाने माने शिक्षाविद प्रो. योगेश कुमार कहते हैं,कि दिल्ली में नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही चुनाबी माहौल गरमाने लगा है।यह राष्ट्रीय राजधानी है,इसलिए पूरे देश की जनता की नजर रहती है।यहाँ की हवा गांवों तक जाती है और लोग आम तौर पर अपनी धारणाएं निर्धारत करते हैं।हालाँकि कई राज्य ऐसे हैं,जहाँ के मसले अलग हैं। वहां के लोग भी उसी हिसाब से वोट डालते हैं।एल.एस।

Read More

डॉ.संध्या ठक्कर नयी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी।

Posted on :29-Apr-2024
डॉ.संध्या ठक्कर नयी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी।

मीनाक्षी चौधरी

पत्रकार।

नयी दिल्ली : सुप्रसिद्ध समाज सेविका डॉ.संध्या ठक्कर नयी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से राष्ट्रीय रिपब्लिकन पार्टी से चुनाव लड़ेंगी।वह कल नामांकन करेंगी। डॉ.संध्या ने यह जानकारी कल यहाँ बातचीत के दौरान दी।उन्होंने कहा कि देश में भीषण महंगाई एवं बेरोजगारी है।लोग हताश हैं।समस्याएं निरंतर बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि नयी दिल्ली संसदीय क्षेत्र देश का प्रमुख क्षेत्र है।इस क्षेत्र में सभी प्रमुख मतदाता हैं।यहाँ सरकारी कर्मचारियों की संख्या भी काफी है।

उन्होंने अपनी पांच प्राथमिकताओं का जिक्र करते हुए कहा कि अगर वह चुनाव में जीत हासिल करती हैं,तो सबको बेहत्तर शिक्षा,स्वास्थ, रोजगार, स्वक्षता एवं सुरक्षा उपलव्ध करायेंगी। डॉ.संध्या ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सबसे जरुरी है।अगर महिलाएं सुरक्षित होंगी तो घर एवं समाज तरक्की करेगा।वह महिलाओं के अधिकारों को हर हाल में सुरक्षित करने की कोशिश करेंगी।एल.एस।

Read More

जितना अधिक मतदान होगा, उतना ही मजबूत हमारा लोकतंत्र होगा : पीएम मोदी

Posted on :26-Apr-2024
जितना अधिक मतदान होगा, उतना ही मजबूत हमारा लोकतंत्र होगा : पीएम मोदी

राहुल ने कहा आप तय करें चंद अरबपतियों की या 140 करोड़ हिंदुस्तानियों की सरकार

नई दिल्ली : आज शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान सुबह 7 बजे से प्रारंभ हो गया है। इससे पहले देश के कई दिग्गज नेताओं ने मतदान की अपील की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ने एक्स पर पोस्ट किया, लोकसभा चुनाव में आज दूसरे चरण की सभी सीटों के मतदाताओं से मेरा विनम्र अनुरोध है कि वे रिकॉर्ड संख्या में मतदान करें। जितना अधिक मतदान होगा, उतना ही मजबूत हमारा लोकतंत्र होगा। अपने युवा वोटर्स के साथ ही देश की नारीशक्ति से मेरा यह विशेष आग्रह है कि वोट डालने के लिए वे बढ़-चढ़कर आगे आएं। आपका वोट आपकी आवाज है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स पर कहा, मेरे प्यारे देशवासियों! देश की तकदीर का फैसला करने जा रहे इस ऐतिहासिक चुनाव का आज दूसरा चरण है। आपका वोट तय करेगा कि अगली सरकार ‘चंद अरबपतियों’ की होगी या ‘140 करोड़ हिंदुस्तानियों’ की। इसलिए हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह आज घर से बाहर निकले और ‘संविधान का सिपाही’ बन कर लोकतंत्र की रक्षा के लिए वोट करें।

लोकसभा अध्यक्ष और कोटा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार ओम बिड़ला ने कहा, ये (विपक्ष) झूठ, फरेब के आधार पर भ्रम फैला रहे हैं। सामाजिक व्यवस्था, सामाजिक न्याय बना रहेगा, यह पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह कई बार कह चुके हैं। 100 प्रतिशत हम यहां की 25 की 25 सीटें जीतेंगे।राजस्थान के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा, राजस्थान वीरों की धरती है। इस धरती ने कभी मुगल आक्रांताओं को स्वीकार नहीं किया। इस धरती पर कांग्रेस के शासन में कहीं न कहीं तुष्टीकरण की राजनीति पनप रही है। राजस्थान में प्रचंड बहुमत के साथ 25 के 25 कमल खिलेंगे।इसी तरह बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यादव ने कहा, पूर्णिया को मैंने अपनी मां के रूप में चुना है। यह आज हॉट सीट क्यों है? क्योंकि यहां के लोगों ने न किसी दल, न पीएम मोदी, न लालू, न नीतीश सिर्फ पप्पू यादव को चुना... जाति, धर्म, मजहब से ऊपर उठकर लोगों ने मुझे चुना।

प्रह्लाद सिंह पटेल,नारायण मूर्ति,अतुल गर्ग ने किया मतदान

मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री और भाजपा नेता प्रह्लाद सिंह पटेल ने नरसिंहपुर के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया। पटेल ने कहा, मेरी युवाओं से अपील है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति ने बेंगलुरु के बीईएस मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। उन्होंने कहा, हर 5 साल में एक बार हमें अपने संविधान की ओर से दिए गए मतदान के अधिकार का इस्तेमाल करने का अवसर मिलता है। आज वह दिन है जब हम सभी को अपनी वोट की शक्ति का इस्तेमाल करने के लिए उत्साहित होना चाहिए। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से भाजपा उम्मीदवार अतुल गर्ग ने मतदान किया।

उन्होंने कहा, मैं लोगों से कहूंगा कि खुद भी मतदान करें और देश सेवा के लिए लोगों से भी मतदान कराएं। यह भाजपा की परंपरागत सीट है, यहां सिर्फ यह तय होता है कि जीत कितने अंतर से होगी। केरल के विपक्ष के नेता वीडी सतीसन, एर्नाकुलम संसदीय क्षेत्र के तहत उत्तरी परवूर में एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए मतदाताओं के बीच कतार में लगे नंबर आने पर मतदान किया हैं। लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण का मतदान आज 13 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 88 निर्वाचन क्षेत्रों में हो रहा है।(एजेंसी)

Read More

लोक सभा चुनाव 2024 : बढ़ती चुनावी सरगर्मी के बीच 88 सीटों पर मतदान कल।

Posted on :26-Apr-2024
लोक सभा चुनाव 2024 : बढ़ती चुनावी सरगर्मी के बीच 88 सीटों पर मतदान कल।

सुबीर सेन 

वरिष्ठ पत्रकार।

नयी दिल्ली : धीरे धीरे बढ़ती चुनावी सरगर्मी के बीच लोक सभा चुनाव के दूसरे चरण में कल 12 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के 88 सीटों पर वोट डाले जायेंगे। इस चरण में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी वायनाड,लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला कोटा, केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर तिरुवनंतपुरम,अभिनेत्री हेमा मालिनी मथुरा एवं सुर्खियों में रहे बाहुबली पप्पू यादव पूर्णिया सहित 1206 प्रत्याशियों के किश्मत का फैसला होना है।प्रथम चरण में 19 अप्रैल को 102 सीटों पर वोट डाले गए थे।

चुनाव आयोग के सूत्रों ने आज यहाँ बताया कि इन सीटों पर स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान कराने के लिए पूरी व्यवस्था की है।सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध किए गए हैं।खासकर उन क्षेत्रों में जहाँ गड़बड़ी की आशंका रहती है, वहां विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

Open photo

इस चरण में श्री गांधी के क्षेत्र वायनाड,श्री बिरला कोटा,अभिनेत्री हेमा  मथुरा एवं बाहुबली पप्पू यादव का क्षेत्र पूर्णिया काफी सुर्खियों में रहा। पक्ष विपक्ष के दिग्गजों ने इन महारथियों के क्षेत्र में जमकर प्रचार किये।सर्वाधिक गरमाहट पूर्णिया में देखने को मिला जहाँ श्री यादव निर्दलीय मैदान में हैं।

Open photo

प्रथम चरण के चुनाव प्रचार के दौरान न सिर्फ मतदाताओं में ख़ामोशी रही,वल्कि प्रत्याशियों में भी कोई खास उत्साह नहीं देखने को मिला था,किन्तु दूसरे चरण के अभियान में मतदाताओं की ख़ामोशी के बीच नेताओं ने एक दूसरे पर जुबानी बाण चलाये।

चुनाव घोषणा पत्र, अल्पसंख्यक,मंगलसूत्र, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, महंगाई एवं बेरोजगारी को लेकर हमले किये गए।विपक्ष ने सत्तारूढ़ भाजपा पर कई गंभीर आरोप लगाए तो जवाब में भाजपा की ओर से भी परिवारवाद एवं वंशवाद को उछाल गया।क्षेत्रीय दलों ने तो भाजपा को घेरने में कोई कसर नहीं रखा।एल.एस।

Read More

पटना रेलवे जंक्शन के पास एक होटल में भीषण आग, 6 की मौत, 18 घायल

Posted on :25-Apr-2024
पटना रेलवे जंक्शन के पास एक होटल में भीषण आग, 6 की मौत, 18 घायल

बिहार : अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करने के कारण आग लगी. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और घायलों का इलाज जारी है. बिहार के पटना रेलवे जंक्शन ( Patna Junction) के पास एक होटल में भीषण आग लग गई जिसमें 6 लोगों की मौत की खबर है जबकि 18 लोग अस्पताल में घायल हैं. 12 लोगों की हालत गंभीर है, वे आईसीयू में भर्ती हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक-आग सिलेंडर फटने की वजह से लगी. अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करने के कारण आग लगी.

पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राजीव मिश्रा के अनुसार, भीड़भाड़ वाले इलाके में स्थित उक्त बहुमंजिला इमारत से अग्निशमन कर्मियों ने 20 से अधिक लोगों को निकाला है, घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है, उनकी पहचान की जा रही है.घटनास्थल पर अग्निशमन दस्ते का नेतृत्व कर रहे उपमहानिरीक्षक मृत्युंजय कुमार ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है.

गर्मियों के आते ही कई जगह आग लगने की खबरें सुनने को मिल चुकी है.आज दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में स्थित जामिया नगर की एक व्यावसायिक इमारत में आग लग गई.दिल्ली अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है. अधिकारी ने कहा, ''जामिया नगर इलाके में दोपहर एक बजकर 25 मिनट पर प्लास्टिक के कुछ पाइप में आग लगने की सूचना मिली थी. इसके बाद दमकल विभाग की चार गाड़ियों को आग पर काबू पाने के लिए भेजा गया.''उन्होंने कहा कि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका.

बता दें कि हाल ही में दिल्ली की गाजीपुर लैंडफिल साइट पर आग लगी जो काफी मशक्कत के बाद काबू की गई. दिल्ली दमकल सेवा के अनुसार, कचरे के विशाल पहाड़ से उत्पन्न गैसों के कारण  'लैंडफिल' में भीषण आग लगी थी.(एजेंसी)

Read More

बागपत के चमत्कारी हनुमान मंदिर में मनाया गया हनुमान जी का जन्मोत्सव

Posted on :24-Apr-2024
बागपत के चमत्कारी हनुमान मंदिर में मनाया गया हनुमान जी का जन्मोत्सव

विवेक जैन

- हनुमान जन्मोत्सव पर 24 घंटे से चल रहे अखण्ड़ रामायण पाठ के पूर्ण होने पर लगा विशाल भंडारा

- हनुमान जन्मोत्सव में उत्तर भारत के विभिन्न क्षेत्रों से आयी जानी-मानी हस्तियों ने की शिरकत

बागपत, उत्तर प्रदेश : हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बागपत के गौरीपुर जवाहरनगर स्थित चमत्कारी संकटमोचन श्री हनुमान मन्दिर एवं सिद्ध आश्रम में हनुमान जी का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। हनुमान जन्मोत्सव में उत्तर भारत के विभिन्न क्षेत्रों से आयी जानी मानी हस्तियों ने शिरकत की और हनुमान जी की पूजा अर्चना की। आश्रम के संचालक श्री धर्मवीर भगत जी के पावन सानिध्य में मन्दिर में 24 घंटे से चल रहे रामायण के अखण्ड़ पाठ, मूलमंत्र माला के अखण्ड़ जाप व हनुमान चालीसा के अखण्ड़ पाठ के पूर्ण होने पर यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित सभी भक्तों ने पूर्णाहूति दी।

विभिन्न भगवानों की आरती के उपरान्त भक्तों ने हनुमान जी के दरबार में बढ़-चढ़कर अरदास लगायी और अपने परिवार और देश की खुशहाली, सुख, समृद्धि व उन्नति  के लिए प्रार्थना की। इसके उपरान्त आश्रम में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं पुरूषों और बच्चो ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी सेवा प्रदान की। सुबह से शाम तक चले इस भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर अखण्ड़ रामायण पाठ व पूजा करने वाले सभी सहयोगियों को आश्रम की और से वस्त्र आदि भेंट कर सम्मानित किया गया और दक्षिणा प्रदान की गयी। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं ने बताया कि हनुमान जी का यह धाम बहुत ही चमत्कारी है।

इस पवित्र धाम पर उनकी कई प्रकार की समस्याओं का हनुमान जी के आशीर्वाद से समाधान हुआ है। बताया कि इस मन्दिर में असाध्य रोग तक हनुमान जी की कृपा दृष्टि से सही हो जाते है, जिसके कई प्रमाण मौजूद है। श्रद्धालुओं ने आश्रम द्वारा बाहर से आये भक्तों के लिए निशुल्क रहने, खाने-पीने आदि की व्यवस्था और अच्छे आतिथ्य के लिए आश्रम के संचालक का आभार व्यक्त किया। आश्रम के संचालक श्री धर्मवीर भगत जी ने हनुमान जन्मोत्सव में आने वाले सभी हनुमान भक्तों और सेवा कार्य करने वाले सेवादारों का आभार व्यक्त किया।

हनुमान जन्मोत्सव में सेवादार रणवीर सिंह, पंडित पुरुषोत्तम शर्मा, आनंद कुमार, नेशनल अवार्डी व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, प्रवीण तोमर सिरसली, अर्जुन, तेजपाल, चंद्रपाल, रमेश, डॉक्टर संजीव आर्य, मास्टर मदन पाल, उर्मिला, विपिन, कुसुम, विशु, गौरव जैन, डा गजेन्द्र, आनन्द, कालुराम, अंकित, जगबीर राठी, डाक्टर पिन्टु, योगेन्द्र, प्रेम सिंह, रवि, विजयकुमार, विक्की कुमार, बाबूराम, ओमप्रकाश, कुलदीप, सहित हजारों श्रद्धालुगणों ने हनुमान जी के धाम मे हाजरी लगायी और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

Read More

25000 शिक्षको की नौकरी रद्द, ब्याज सहित वसूला जायेगा वेतन...

Posted on :23-Apr-2024
25000 शिक्षको की नौकरी रद्द, ब्याज सहित वसूला जायेगा वेतन...

कलकत्ता : पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में सोमवार को कलकत्ता हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया। कोर्ट ने अवैध रूप से प्राप्त सभी नौकरियाँ रद्द कर दी। न्यायाधीश देबांशु बसाक और न्यायधीश मोहम्मद सब्बीर रशीद की कलकत्ता हाई कोर्ट की खंडपीठ ने सोमवार को यह घोषणा की। कोर्ट ने कहा, "जो लोग लंबे समय से अवैध तरीके से काम कर रहे हैं, उन्हें ब्याज समेत सैलरी लौटानी होगी।"इसके तहत 25,753 नौकरियां रद्द कर दी गईं। उन्हें 2016 के पैनल में नौकरी मिली थी। पैनल का कार्यकाल खत्म होने के बाद जिन लोगों को नौकरी मिली है, उन्हें भुगतान करना होगा।

वादी पक्ष के वकील ने कहा, ''2016 का पूरा पैनल रद्द कर दिया गया है। कोर्ट ने डीएम को निर्देश दिया है।" डीआई चार सप्ताह के अंदर डीएम को सप्ताह के अंदर डीएम को इसकी जानकारी देनी होगी। 2016 की सभी चार भर्ती प्रक्रियाएं - ग्रुप सी, ग्रुप डी, 9वीं-10वीं, 11वीं-12वीं - पैनल को रद्द कर दिया गया है। सभी को वेतन वापस करना होगा। कोर्ट ने कहा है कि छह सप्ताह के भीतर वेतन वापस करना होगा। संबंधित डीआई को यह देखने की जिम्मेदारी दी गई है कि वेतन वापस किया गया है या नहीं।

ब्याज सहित करना होगा वेतन वापस

कोर्ट ने कहा कि जिन लोगों को एसएससी पैनल की समाप्ति के बाद नौकरी मिली, उन्हें जनता के पैसे से भुगतान किया गया। सभी को चार सप्ताह के अंदर ब्याज सहित वेतन लौटाना होगा। सभी को 12 फीसदी सालाना ब्याज के साथ पैसा लौटाना होगा। बता दें कि 25 हजार 753 नौकरियाँ रद्द कर दी गईं। नए लोगों को नौकरी मिलेगी। हाई कोर्ट ने 15 दिनों के अंदर अंदर प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया है।

Read More

राजग के लिए बहुमत के आंकड़े को हासिल करना आसान नहीं: प्रो.सिंह।

Posted on :22-Apr-2024
राजग के लिए बहुमत के आंकड़े को हासिल करना आसान नहीं: प्रो.सिंह।

डॉ.समरेन्द्र पाठक
वरिष्ठ पत्रकार।

आम चुनाव 2024

नयी दिल्ली : प्रखर समाजवादी एवं दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफ़ेसर डॉ.शशि शेखर प्रसाद सिंह ने कहा है ,कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग)लोक सभा के इस चुनाव में बहुमत के आंकड़े को हासिल नहीं कर पायेगा। जे.पी.आंदोलन में सक्रिय रहे डॉ.सिंह ने यह दावा प्रथम चरण में 102 सीटों पर हुए मतदान की समाप्ति के बाद एक इंटरव्यू के दौरान किया।उन्होंने कहा कि मतदान प्रतिशत में भारी गिरावट से यह साफ हो गया है,कि लोगों में चुनाव के प्रति कोई रुझान नहीं है।उन्होंने कहा कि खासकर  हिंदी पट्टी में यह गिरावट संकेत देता है, कि लोग सरकार के काम काज से बेहद खफा हैं।

बिहार के प्रखर स्वतंत्रता सेनानी के पुत्र डॉ.सिंह ने कहा कि वैसे भी दक्षिण भारत में भाजपा एवं राजग का कुछ भी नहीं है।पूर्वोत्तर में असम को छोड़कर कहीं नहीं हैं।मध्य भाग यानी हिंदी क्षेत्र में ये वर्ष 2014 एवं 2019 में प्रभावी रहे हैं,किन्तु इस बार इन्हें इन क्षेत्रों में भी कड़ा मुकाबला है।फिर मुझे समझ में नहीं आ रहा है, कि बहुमत के आंकड़े 272 कहाँ से जुटाएंगे।अबकी बार 400 पार का नारा सिर्फ जुमला ही रह जायेगा।

एक सवाल के जवाब में डॉ.सिंह ने कहा कि कश्मीर में धारा 370 को ख़त्म करने से क्या हुआ?अब वह केंद्र शासित प्रदेश बन गया है।वहां विधान सभा नहीं है।नागरिकों के अधिकार सीमित हो गए हैं।यह अल्पसंख्यकों के प्रति दुराग्रह है।एक वर्ग विशेष को निशाना बनाकर बहुसंख्यक बाद की राजनीति की जा रही है।धर्म एवं राजनीति दो अलग अलग चीजें है,किन्तु इसे जोड़कर संविधान के निरपेक्ष स्वरूप को ख़त्म किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण अब कोई मसला नहीं रह गया।भाजपा बहुसंख्यक तुष्टिकरण के तहत इसे जिन्दा रखना चाहती है।आज की समस्या बढ़ती मंहगाई एवं बेरोजगारी है।इससे लोग परेशान है।इस शासन में अर्थ व्यवस्था को चौपट कर दिया गया। कृषि प्रधान इस राष्ट्र में किसान हाशिये पर हैं।वे अपने हक़ की लड़ाई एक साल से लड़ रहे हैं,किन्तु उनकी बात को अनसुनी की जाती रही है।

Read More

9 दिवसीय 51 कुण्डीय विशाल सहस्रचन्ड़ी महायज्ञ का हुआ भव्य समापन

Posted on :19-Apr-2024
9 दिवसीय 51 कुण्डीय विशाल सहस्रचन्ड़ी महायज्ञ का हुआ भव्य समापन

विवेक जैन

- सैंकड़ों ब्राहमणों को माला व पटका पहनाकर व माता रानी जी का चित्र व बर्तन भेंट कर किया गया सम्मानित 

- 51 कुण्डीय विशाल सहस्रचण्डी महायज्ञ समिति ने यज्ञ में सहयोग करने वाले सभी सहयोगियों का जताया आभार

Open photo

बागपत, उत्तर प्रदेश : जनपद बागपत के अग्रवाल मण्ड़ी टटीरी में चल रहे 51 कुण्डीय विशाल सहस्रचन्ड़ी महायज्ञ का भव्य समापन हो गया। समापन अवसर पर यज्ञ आयोजन समिति के अध्यक्ष अंकुर पंड़ित व राजेश पंडित गढ़ वाले, महामंत्री संजीव शर्मा व दीपक गोयल, कोषाध्यक्ष प्रवीण गोयल व मनोज गुप्ता ने परम पूज्नीय स्वदेश स्वरूप ब्रहमचारी जी महाराज वृंदावन वाले, यज्ञ आचार्य पंड़ित मनोहरलाल जी, पुरा महादेव के मुख्य पुजारी जयभगवान शास्त्री सहित सैंकड़ो ब्राहमणों को यज्ञ कार्य सफलतापूर्ण सम्पन्न कराने के लिए माला व पटका पहनाकर व माता रानी जी का चित्र व बर्तन भेंट कर सम्मानित किया और दक्षिणा प्रदान की।

Open photo

Open photo

यज्ञ में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले अतिथियों और ब्राहमणों ने आतिथ्य और शानदार यज्ञ के आयोजन के लिए 51 कुण्डीय विशाल सहस्रचण्डी महायज्ञ समिति की जमकर प्रशंसा की। कार्यक्रम के समापन अवसर पर समिति की और से यज्ञ में सहयोग करने वाले सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर एक विशाल भंड़ारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर जय प्रकाश धामा, राहुल धामा, प्रवीण कुमार, नेशनल अवार्डी एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, एड़वोकेट अचिन गर्ग, प्रमोद गुप्ता चेयरमैन, कौशल त्यागी, मितलेश देवी सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

Read More

यूपीएससी में चयनित होकर रिपुदमन सिंह ने किया बागपत का नाम रोशन

Posted on :19-Apr-2024
यूपीएससी में चयनित होकर रिपुदमन सिंह ने किया बागपत का नाम रोशन

विवेक जैन

बागपत, उत्तर प्रदेश : बागपत के गांव लधवाड़ी के रहने वाले दिल्ली सरकार के स्कूल से रिटायर्ड प्रधानाचार्य टीपी सिंह के पुत्र रिपुदमन सिंह का यूपीएससी में चयन होने पर जनपद बागपत में खुशी की लहर है। रिपुदमन के मामा संजीव कुमार जो किसान इंटर कॉलेज मवीकलां बागपत में वाईस प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत है के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। संजीव कुमार ने बताया कि रिपुदमन सिंह ने यूपीएससी में अच्छा प्रदर्शन करते हुए 977 वीं रैंक हासिल की।

कहा कि वर्तमान में रिपुदमन सिंह के पिता टीपी सिंह गाजियाबाद के इन्दिरापुरम में रहते है और उनका पैतृक गांव लधवाड़ी है। गांव के लोग रिपुदमन सिंह की इस उपलब्धि में स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे है और पूरे गांव में हर्ष की लहर है। रिपुदमन सिंह की इस उपलब्धि पर उन्हें प्रसिद्ध समाज सेवी यशपाल सिंह व नेशनल अवार्डी विपुल जैन सहित सैंकड़ो लोगो ने बधाई दी।

Read More

किसानों ने रेलवे ट्रैक किया जाम, 34 ट्रेन प्रभावित, 11 कैंसिल हुईं...

Posted on :18-Apr-2024
किसानों ने रेलवे ट्रैक किया जाम, 34 ट्रेन प्रभावित, 11 कैंसिल हुईं...

-बैरिकेडिंग तोड़ी, पुलिस से धक्कामुक्की; 34 ट्रेन प्रभावित, 11 कैंसिल हुईं

अंबाला : पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों ने शंभू रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक जाम कर दिया है। बॉर्डर पर नेशनल हाईवे बंद कर डटे किसान शंभू बॉर्डर के पास ही रेलवे ट्रैक पर बैठ गए हैं। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिससे पुलिस-किसानों की धक्कामुक्की हुई। मगर, किसानों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और ट्रैक पर बैठ गए। किसान सरकार से युवा नेता नवदीप सिंह जलबेड़ा समेत 3 किसानों की रिहाई की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में पहले उनकी हरियाणा और पंजाब सरकार से मीटिंग हुई थी,

जिसके बाद रिहाई का भरोसा मिला था। जिसके बाद किसानों ने सरकार को 16 अप्रैल तक का समय दिया था। सरकार ने रिहाई नहीं की तो वे ट्रैक पर उतर आए। किसानों के प्रदर्शन के चलते 34 ट्रेन प्रभावित हुई हैं। 11 ट्रेनों को पूरी तरह से कैंसिल किया गया है, जबकि कई ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए हैं तो कुछ के रूट शॉर्ट किए गए हैं।

रिहाई तक ट्रैक खाली नहीं करेंगे

किसान नेता जगजीत डल्लेवाल ने कहा कि सरकार ने भरोसा देकर भी उन्हें रिहा नहीं किया। हमारा किसान साथी जेल में मरणव्रत पर बैठा है। जब तक सरकार उसे रिहा नहीं करती, हम ट्रैक खाली नहीं करेंगे। अगर सरकार अभी रिहा कर दे तो हम 10 मिनट में हट जाएंगे। आम लोगों की परेशानी को लेकर डल्लेवाल ने कहा कि हमारा साथी जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है, इसमें लोग हमें सहयोग करें।

हम नहीं चाहते थे, सरकार ने मजबूर किया

आंदोलन की अगुआई कर रहे किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि हम रेल नहीं रोकना चाहते थे। मगर, हमें इसके लिए मजबूर करना सरकार का फेलियर है। सरकार ने 16 अप्रैल तक रिहाई का भरोसा देकर वादाखिलाफी की है। उन्होंने कहा कि रेल रोको आंदोलन अनिश्चितकाल के लिए रहेगा।(एजेंसी)

Read More

राहुल गांधी ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड दुनिया का सबसे बड़ा वसूली रैकेट...

Posted on :18-Apr-2024
राहुल गांधी ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड दुनिया का सबसे बड़ा वसूली रैकेट...

- चंदा देने पर कंपनियों को करोड़ों का ठेका मिला; ये हफ्ताबाजी जैसा

दिसपुर : कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार को कर्नाटक पहुंचे। यहां उन्होंने मंड्या और कोलार में जनसभा की। मंड्या में राहुल ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड दुनिया का सबसे बड़ा वसूली रैकेट है। उन्होंने कहा कि पीएम ने इलेक्टोरल बॉन्ड पर इंटरव्यू में सफाई दी। वे कहते हैं कि इलेक्टोरल बॉन्ड पारदर्शी स्कीम है, लेकिन चंदा किसने-किसको दिया, ये बात छिपा दी। सुप्रीम कोर्ट ने बॉन्ड को रद्द कर डेटा सार्वजनिक करने का कहा था। तब पता चला जब किसी कंपनी को ठेका मिला तो उसने कुछ दिन बाद ही भाजपा को करोड़ों का चंदा दिया। यदि किसी कंपनी पर जांच एजेंसी कार्रवाई करती है, तो वही कंपनी भाजपा को चंदा देती है और जांच बंद हो जाती है। सडक़ों पर इसे वसूली और हफ्ताबाजी कहा जाता है, जो छोटे-मोटे गुंडे करते हैं।

आज देश में दो विचारधाराओं की लड़ाई

राहुल ने कहा कि आज देश में दो विचारधाराओं की लड़ाई है। एक तरफ कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन है, जिन्होंने हिंदुस्तान को संविधान और लोकतंत्र दिया। दूसरी तरफ आरएसएस-भाजपा है जो संविधान, लोकतंत्र को खत्म कर रहे हैं और देश के हर एक संस्थान में अपने लोगों को डाल रहे हैं। भाजपा के लोग अरबपतियों की सरकार चलाते हैं। हम आम जनता, किसानों, मजदूरों और व्यापारियों की सरकार चलाते हैं।

कर्नाटक सरकार ने सारी गारंटी पूरी कीं

राहुल ने कहा कि कर्नाटक की जनता को हमने चुनाव में 5 गारंटी दी थीं। मैं गर्व से कहता हूं कि हमारी सरकार ने सारी गारंटी पूरी कर दी हैं। गृहलक्ष्मी योजना के माध्यम से आज प्रदेश में 1 करोड़ महिलाओं को हर महीने 2 हजार रुपया मिलता है। उन्होंने कहा कि गृह ज्योति योजना में डेढ़ करोड़ से ज्यादा परिवारों को मुफ्त में बिजली दी जा रही है। अन्न भाग्य योजना में एक करोड़ परिवार से ज्यादा लोगों को 10 किलो चावल मिल रहा है। युवा निधि योजना में डेढ़ लाख युवाओं को 3 हजार रुपए हर महीने दिया जा रहा है। शक्ति योजना के तहत कर्नाटक में आज हमारी माताएं-बहनें बस में फ्री यात्रा करती हैं।(एजेंसी)

Read More

ख़ामोशी के बीच प्रथम चरण में102सीटों पर मतदान कल

Posted on :18-Apr-2024
ख़ामोशी के बीच प्रथम चरण में102सीटों पर मतदान कल

डॉ.समरेन्द्र पाठक

वरिष्ठ पत्रकार।

नयी दिल्ली : देश में आम चुनाव के लिए प्रथम चरण में 102 लोक सभा सीटों पर कल मतदान होगा।इन सीटों पर स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से पूरी व्यवस्था की गयी है। प्रथम चरण के इस चुनाव के लिए प्रचार अभियान बगैर शोर शराबे का रहा।मतदाताओं की खामोशी शायद ऐसे पहले कभी नहीं रही। मानो कोई चुनावी माहौल ही नहीं है।आखिर इस  ख़ामोशी की वजह क्या रही?इन सवालों को लेकर कई लोगों से बात की गयी।पेश है,जनता जनार्दन की प्रतिक्रियाएं:-

दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफ़ेसर रहे योगेश कुमार कहते हैं,कि प्रथम चरण का चुनाव प्रचार अभियान काफी फीका रहा।उन्होंने लंबी यात्रा की,मगर कहीं चुनावी माहौल नहीं दिखा।कुछ स्थानों पर प्रधानमंत्री के होल्डिंग लगे जरूर दिखाई दिए।शहर से गांवों तक कहीं कोई प्रचार एवं प्रत्याशियों का जनसंपर्क नहीं दिखा।

प्रो.कुमार अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए कहते हैं,कि उस ज़माने में बच्चों को  कांग्रेस का चुनाव चिन्ह जोड़ा बैल एवं जनसंघ का जलता हुआ दिया का स्टिकर मिल जाता था और बच्चे उसे अपनी कमीज के दोनों तरफ लगाकर प्रचार में कूद पड़ते थे। 

सुप्रसिद्ध समाज सेवी दया सिंह कहते हैं,कि इस ख़ामोशी में बहुत सा राज छिपा है।लोग किसी बड़े बदलाव की ओर दिखाई दे रहे है।ऐसा पहली बार देखने को मिल रहा है, जिसमें चुनाव को लेकर कोई उत्साह न हो।यह संकेत लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है।

ओडिशा निवासी जी.सी. दास ने बताया कि इस चरण का चुनाव प्रचार अभियान धीमा जरूर रहा,लेकिन अवाम में मोदी लहर है।इस बार भी लोग उन्हीं के पक्ष में वोट करने वाले हैं।श्री दास ने मोदी सरकार के पांच प्रमुख कार्यो जम्मू कश्मीर से धारा 370 की वापसी,अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण,धन जन खाता के जरिये गरीबों को आर्थिक सहायता,मुफ्त कोरोना वैक्सीन एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान को गिनाते हुए कहा कि इससे आम लोग उन्हें फिर से प्रधान मंत्री पद पर देखना चाहते हैं।

पेशे से इंजीनियर राजेश मोशलपुरिया ने बताया कि प्रथम चरण का चुनाव प्रचार काफी फीका रहा।लोगों को पता ही नहीं चला की चुनाव है।मतदाताओं में ऐसी ख़ामोशी कभी नहीं रही।इससे साफ लगता है,कि लोग हताश एवं डरे हुए हैं।बेरोजगारी चरम पर है।समाज को धर्म के नाम पर बाँट दिया गया है।इन सब बातों को लेकर लोग बदलाव के मूड में दिख रहे हैं।

दिल्ली की राजनीति से लंबे समय तक सक्रीय रहे राजेंद्र कुमार महरौली एवं वयोबृद्ध पत्रकार सुलतान कुरैशी कहते हैं,कि इस ख़ामोशी से पता चलता है,कि हालात क्या है?श्री कुमार ने कहा कि इस चरण में मतदाताओं में पहली बार इतनी ख़ामोशी देखने को मिला है।खासकर दिल्ली की चुप्पी गजब की रही है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीबाल की गिरफ्तारी का यहाँ के चुनाव पर असर के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इससे आप एवं कांग्रेस को फायदा मिलने की संभावना बढ़ गयी है।वैसे भी भाजपा के प्रत्याशी कमजोड़ हैं।उन्होंने यह भी कहा कि जिस नयी दिल्ली सीट से अटल एवं आडवाणी जैसे कद्दावर नेता उम्मीदवार रहें हों वहाँ से आज के इन प्रत्याशियों की हस्ती क्या है?

नाम न उजागर करने की शर्त पर कुछ सरकारी कर्मचारियों ने कहा कि ऐसे कर्मचारी जो स्थायी कर्मी हैं,उन्हें इस राज में फायदा जरूर हुआ है,लेकिन जो अस्थाई कर्मी एवं ठेके पर सालों से सेवा दे रहे हैं,उनकी हालत हो बहुत ही ख़राब है। इसका असर चुनाव में जरूर होगा।

 

Read More

Previous12...23242526272829...5455Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

ज्योतिष और हेल्थ

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

खेल

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

व्यापार

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन


  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष


  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution