× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में लू तो कई जगह बारिश की चेतावनी

    देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में लू तो कई जगह बारिश की चेतावनी

    पद्मनाभस्वामी मंदिर से करोड़ों के हीरे-जवाहरात और सोना गायब, मचा हड़कंप

    पद्मनाभस्वामी मंदिर से करोड़ों के हीरे-जवाहरात और सोना गायब, मचा हड़कंप

    ’प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई’

    ’प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई’

    कैदियों को ले जा रही बस पलटी, दरोगा समेत 6 की दर्दनाक मौत

    कैदियों को ले जा रही बस पलटी, दरोगा समेत 6 की दर्दनाक मौत

    पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर लगी आग, 3 रुपए बढ़ने के बाद और महंगाई के संकेत

    पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर लगी आग, 3 रुपए बढ़ने के बाद और महंगाई के संकेत

  • छत्तीसगढ़
    महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं के सशक्तिकरण का आधार, बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर हो रहा खर्च

    महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं के सशक्तिकरण का आधार, बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर हो रहा खर्च

    सूरजपुर में 15 नए एसआई की थानों में शुरू हुई व्यावहारिक ट्रेनिंग, पुलिसिंग व कानून की बारीकियां सीखेंगे, डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने जारी किया आदेश।

    सूरजपुर में 15 नए एसआई की थानों में शुरू हुई व्यावहारिक ट्रेनिंग, पुलिसिंग व कानून की बारीकियां सीखेंगे, डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने जारी किया आदेश।

    ओडिशा से मुंबई गान्जा तस्करी का प्लान महासमुंद पुलिस ने किया फेल।

    ओडिशा से मुंबई गान्जा तस्करी का प्लान महासमुंद पुलिस ने किया फेल।

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

  • मनोरंजन
    अदाह शर्मा के रंग-बिरंगे लुक्स ने जीता इंटरनेट

    अदाह शर्मा के रंग-बिरंगे लुक्स ने जीता इंटरनेट

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

  • रोजगार
    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

  • राजधानी
    अब सरकारी सेवाएं मोबाइल की स्क्रीन पर

    अब सरकारी सेवाएं मोबाइल की स्क्रीन पर

    ’राज्यपाल श्री रमेन डेका से मुख्य सचिव ने सौजन्य भेंट की’

    ’राज्यपाल श्री रमेन डेका से मुख्य सचिव ने सौजन्य भेंट की’

    ’जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर... और सामने थी बदलाव की बड़ी कहानी’

    ’जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर... और सामने थी बदलाव की बड़ी कहानी’

    कवर्धा को मिली नई सौगात-उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया “मित्र मिलन चौपाटी” का भव्य लोकार्पण

    कवर्धा को मिली नई सौगात-उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया “मित्र मिलन चौपाटी” का भव्य लोकार्पण

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नक्सल मुक्त जिलों के भवनविहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों को मिलेंगे पक्के भवन

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नक्सल मुक्त जिलों के भवनविहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों को मिलेंगे पक्के भवन

  • ज्योतिष
    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

राष्ट्रीय

Previous12...25262728293031...5455Next

विदेश में गुजरात के युवक की गोली मारकर हत्या...

Posted on :30-Mar-2024
विदेश में गुजरात के युवक की गोली मारकर हत्या...

भरुच : फिर एक बार विदेश में गुजरात के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई| दक्षिण अफ्रीका में नीग्रो शख्स ने दक्षिण गुजरात के भरुच के मूल निवासी साहिल अब्दुल अजीज मुंशी को लूट के इरादे से मौत के घाट उतार दिया| भरुच जिले की जंबुसर तहसील के सारोद गांव का मूल निवासी साहिल अब्दुल अजीज मुंशी दक्षिण अफ्रीका में नौकरी करता था| नौकरी से छूटकर साहिल मुंशी जब अपनी गाडी में घर की ओर जा रहा था, तब कुछ नीग्रो शख्सों ने लूट के इरादे से उसे रोकने का प्रयास किया|

नीग्रो शख्सों की मंशा भांप चुके साहिल मुंशी ने अपनी गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी| साहिल की गाड़ी की रफ्तार बढ़ने पर नीग्रो उसका पीछा करने लगे और कुछ दूर पहुंचकर आखिरकार उसे रोक लिया| गाड़ी रुकते ही साहिल पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर उसे मौत के घाट उतार दिया| साहिल मुंशी की 7 साल की बेटी और 3 साल के बेटा है| साहिल मुंशी की हत्या से उसके परिवार समेत सारोद गांव में शोक व्याप्त है|(एजेंसी)

Read More

स्वयं सामाजिक कल्याण एवं विकास समिति की ओर से राहगिरों के लिए ठंडे पानी के प्याऊ का शुभारंभ

Posted on :30-Mar-2024
स्वयं सामाजिक कल्याण एवं विकास समिति   की ओर से राहगिरों के लिए ठंडे पानी के प्याऊ का शुभारंभ

राकेश यादव 

छिन्दवाड़ा/जुन्नारदेव : मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला समन्वयक अखिलेश जैन  एवं विकासखंड समन्वयक संजय बामने सर के द्वारा खापा स्वामी मे ठंडे पानी का प्याऊ का उद्घाटन किया  साथ ही मतदाता जागरुकता की शपथ दिलाई गयी, जिला समन्वयक  अखिलेश जैन ने कहा कि प्यासे को पानी पिलाने से बड़ा कोई धर्म नहीं होता है। उन्होंने कहा कि गर्मी में प्याऊ लगाना सबसे बड़ा पुण्य का काम है। के लोग इस काम में सदा आगे रहे है। यहां के लोगों ने जगह-जगह प्याऊ व्यवस्था की एक मिसाल कायम की है। आज भी कई वर्षों प्याऊ संचालित होना इसका उदाहरण कहा जा सकता है।

समिति की ओर से गर्मी में यहां से गुजरने वाले राहगिरों के लिए प्याऊ लगाकर ठंडे पानी की व्यवस्था किए जाना सराहनीय प्रयास है।इस मौके पर विकास खण्ड समन्वयक संजय बामने  ने स्वयं सामाजिक कल्याण एवं विकास समिति की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह संस्था समाज सेवा में अग्रणी स्थान रखती है और जुन्नारदेव में जहां कहीं भी लोक कल्याण की बात होती है तब इस संस्था का नाम सर्वोपरि लिया जाता  उन्होंने कहा कि प्याऊ लगाना सामाजिक कार्यों में सर्वोपरि माना गया है। इसके लिए यह समिति प्रशंसा की पात्र है। 

Open photo

 इस मौके पर जुन्नारदेव सेक्टर के नवांकुर समिति के पदाधिकारी अर्चना माहोरे,बुनेश राजबैठे, रामरतन बेलवंशी, जितिका विश्वकर्मा,आर्या गुप्ता,योगीता मर्सकोले,श्रद्धा विश्वकर्मा, परामर्शदाता- सरजू विश्वकर्मा,डॉक्टर चन्द्रकांत विश्वकर्मा (तामिया) गोविंद नंदवंशी, योगिता मर्सकोले, आयुषी मालवीय उपस्थित रहे।

Read More

धूमधाम के साथ मनाया गया ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव

Posted on :30-Mar-2024
धूमधाम के साथ मनाया गया ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव

विवेक जैन

- उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री कैप्टन विकास गुप्ता सहित क्षेत्र की जानी-मानी हस्तियों ने की कार्यक्रम में शिरकत

- कार्यक्रम में स्कूल के अनुशासन, अच्छे संस्कार, बेहतरीन शिक्षा व सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने के लिए स्कूल के अध्यक्ष, मैनेजर व स्टॉफ की जमकर हुई प्रशंसा

बागपत, उत्तर प्रदेश : जनपद बागपत के घिटोरा गांव में स्थित ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। वार्षिकोत्सव में शैक्षिक, राजनैतिक, सामाजिक आदि विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी क्षेत्र की अनेकों जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री कैप्टन विकास गुप्ता ने मुख्य अतिथि व हयूमन राइटस कमीशन के डीएसपी लाल बहार ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों का वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया।

स्कूल की प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले होनहार विद्यार्थियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने एक से बढ़कर एक सुन्दर गीत, नृत्य व नाटिकाओं से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर राज्यमंत्री कैप्टन विकास गुप्ता सहित समस्त वक्ताओं ने स्कूल के अनुशासन, अच्छे संस्कार, बेहतरीन शिक्षा व सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने के लिए स्कूल के अध्यक्ष, मैनेजर व स्टॉफ की जमकर प्रशंसा की और कम अंक लाने वाले बच्चों को और अधिक मेहनत कर अच्छे अंक लाने के लिए प्रोत्साहित किया।

Open photo

स्कूल के डायरेक्टर व मैनेजर आरके भारद्वाज व स्कूल के प्रधानाचार्य एमके सिंघल ने कार्यक्रम में आये अतिथियों को फूलमाला पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया और कार्यक्रम में आने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ज्ञान दीप पब्लिक स्कूल मवीकलां के प्रबन्धक ब्रिजेश शर्मा, सतीश कौशिक बसी, नेशनल अवार्डी एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, इंस्प्रीट पब्लिक स्कूल हिसावदा के मैनेजर मुकेश कुमार, जोनी शर्मा लहचौड़ा, नवीन कुमार, सत्यपाल दरोगा, सचिन कुमार सहित स्कूल के समस्त बच्चे, स्टॉफ व अभिभावकगण उपस्थित थे।

Read More

शत प्रतिशत रहा ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल मवीकलां का वार्षिक परीक्षाफल

Posted on :28-Mar-2024
शत प्रतिशत रहा ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल मवीकलां का वार्षिक परीक्षाफल

विवेक जैन

- नर्सरी कक्षा से कक्षा 9 तक प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

- वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओ, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को भी किया गया सम्मानित

बागपत, उत्तर प्रदेश : बागपत जनपद के खेकड़ा क्षेत्र के मवीकलां गांव में स्थित ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल का वार्षिक परीक्षाफल घोषित हुआ। स्कूल के प्रधानाचार्य ब्रिजेश कुमार शर्मा ने बताया कि पूर्व वर्षो की भांति इस वर्ष भी स्कूल ने अच्छा प्रदर्शन किया ओर स्कूल के शत प्रतिशत बच्चे अच्छे अंकों के साथ पास हुए। इस अवसर पर स्कूल में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में गिरीश कबड़वाल मुख्य अतिथि, ज्ञान दीप पब्लिक स्कूल गोठरा के प्रबन्धक मुकेश शर्मा, ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल घिटोरा के प्रधानाचार्य मुकेश सिंघल, नेशनल अवार्डी एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन व विरेन्द्र यादव गोना ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।

Open photo

समारोह में प्रथम, द्धितीय व तृतीय आने वाले विद्यार्थियों को मेड़ल पहनाकर व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। नर्सरी में अब्दुल अहमद ने प्रथम, जिया ने द्वितीय, निशा ने तृतीय, एलकेजी में संयम ने प्रथम, प्राची ने द्वितीय, नरगिस ने तृतीय, यूकेजी में सुहाना ने प्रथम, रिषभ ने द्वितीय, अक्षित ने तृतीय, पहली कक्षा में राम ने प्रथम, पूर्वी ने द्वितीय, अभिनव ने तृतीय, दूसरी कक्षा में गुंजन ने प्रथम, देव ने द्वितीय, शिवम ने तृतीय, तीसरी कक्षा में रोहित ने प्रथम, प्रिया ने द्वितीय, सलोनी ने तृतीय, चौथी कक्षा में महिमा ने प्रथम, तन्वी ने द्वितीय, अक्शी ने तृतीय, पांचवी कक्षा में आरव पराशर ने प्रथम, नैनसी ने द्वितीय, रिधिमा ने तृतीय, छठी कक्षा में कार्तिक ने प्रथम, प्रियांशी ने द्वितीय, अंजली ने तृतीय,

Open photo

सातवी कक्षा में वंशिका ने प्रथम, खुशी ने द्वितीय, अनुषका ने तृतीय, आठवी कक्षा में सानिया ने प्रथम, अमन ने द्वितीय, प्राची ने तृतीय और नौवी कक्षा में वंशिका ने प्रथम, अदिती ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। क्लास में सबसे अधिक उपस्थिति दर्ज कराने के लिए अभिजीत व वंशिका को पुरस्कृत किया गया। इसके अतिरिक्त वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। छोटे-छोटे बच्चों के शिक्षाप्रद रैम्प शो ने हर किसी का ध्यान अपनी और आकर्षित किया।

समारोह की अध्यक्षता स्कूल के प्रबन्धक जयसिंह शर्मा द्वारा की गयी व संचालन उपप्रधानाचार्य आभा शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक रामकिशोर शर्मा, ओमबीरी, प्रवेन्द्र कुमार, दीपा जैन, इंदू शर्मा, शिशुपाल, हिमांशी ठाकुर, शिवानी धामा, शिवानी, शालु धामा, सोनम, काजल सहित सैंकड़ों की संख्या में स्कूल के विद्यार्थी, अभिभावकगण व अतिथिगण उपस्थित थे।

Read More

ओडिशा में त्रिकोणीय मुक़ाबले में फिर फंसे नवीन पटनायक।

Posted on :28-Mar-2024
ओडिशा में त्रिकोणीय मुक़ाबले में फिर फंसे नवीन पटनायक।

डॉ. समरेन्द्र पाठक 
वरिष्ठ पत्रकार।

भुवनेश्वर : ओडिशा में फिर एकबार त्रिकोणीय मुक़ाबला होने जा रहा है। राज्य में सत्तारुढ़ बीजू जनता दल (बीजेडी) एवं भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)में अंतः गठबंधन नहीं हो सका और दोनों ही दल अब अपने बूते चुनाव मैदान में है। कॉंग्रेस अलग से ताल ठोक रही है। ओडिशा में लोकसभा की 21 और विधानसभा की 147 सीट हैं और यहां लोकसभा और विधानसभा के चुनाव साथ-साथ चार चरणों 13, 20,25 मई व एक जून को होना तय है। 

वर्ष 2014 में हुए चुनाव में बीजू जनता दल को करीब 43 फीसदी वोट मिले थे। इसके अलावा कांग्रेस को 25.6 और बीजेपी को 18 फीसदी वोटरों का समर्थन मिला था।वर्ष 2019 में भाजपा की स्थितियां बदली और वह बीजेडी के बाद राज्य में दूसरी बड़ी पार्टी बन गयी। हालांकि इसके बाद भी नवीन पटनायक ने राज्य के सीएम के रूप में शपथ ली थी।

ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल के प्रमुख नवीन पटनायक ने लोक सभा के लिए 9 एवं राज्य विधानसभा लिए 72 उम्मीदवारों की पहली सूची कल  जारी की। श्री पटनायक खुद हिंजिली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। 

बीजेडी महासचिव संगठन प्रणब प्रकाश दास को संबलपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है, जहां उनका मुकाबला केंद्रीय मंत्री एवं बीजेपी उम्मीदवार धर्मेंद्र प्रधान से होगा। ओडिशा के मंत्री सुदाम मरांडी मयूरभंज लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे,जबकि भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान दिलीप टिर्की का मुकाबला सुंदरगढ़ लोकसभा सीट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं निवर्तमान सांसद जुएल ओराम से होगा।

बीजेडी के लोकसभा सीट के लिए अन्य उम्मीदवारों में लंबोदर नियाल - कालाहांडी, अंसुमन मोहंती- केंद्रपाड़ा,प्राजिप कुमार माझी- नवरंगपुर,मनमथ राउतराय- भुवनेश्वर , कौशल्या हिकाका- कोरापुट और रंजीता साहू -अस्का शामिल हैं। 

श्री पटनायक खुद गंजम जिले के हिंजिली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। विधानसभा के लिए घोषित 72 उम्मीदवारों में 13 नए चेहरे और 12 महिला प्रत्याशी शामिल हैं।

बीजेपी ने गत रविवार को ओडिशा की 21 लोकसभा सीटों में से 18 के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की, जबकि चार मौजूदा सांसदों को सूची से हटा दिया। कटक, जाजपुर और कंधमाल लोकसभा क्षेत्रों के लिए पार्टी द्वारा अभी तक उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की गई है।

पार्टी ने चार महिलाओं - अपराजिता सारंगी -भुवनेश्वर, संगीता कुमारी देव- बोलांगीर, मालविका केशरी देव- कालाहांडी और अनीता सुभादर्शिनी को अस्का से मैदान में उतारा है।

जिन मौजूदा सांसदों को इस बार बीजेपी ने टिकट नहीं दिया है उनमें सुरेश पुजारी -बारगढ़, केंद्रीय मंत्री बिशेश्वर टुडू -मयूरभंज,नीतीश गैंग देब -संबलपुर और बसंत पांडा- कालाहांडी शामिल हैं।

पार्टी ने श्री पुजारी की जगह प्रदीप पुरोहित को उम्मीदवार बनाया है, जबकि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने संबलपुर में नीतीश गैंग देब की जगह ली है। रायरंगपुर के विधायक नबा चरण माझी ने मयूरभज सीट पर बिशेश्वर टुडू की जगह ली है। कालाहांडी लोकसभा सीट पर बसंत कुमार पांडा की जगह मालविका केशरी देव को नया उम्मीदवार बनाया गया है।

जिन मौजूदा सांसदों को बरकरार रखा गया है, उनमें जुएल ओराम - सुंदरगढ़, प्रताप चंद्र सारंगी- बालासोर, संगीता कुमारी सिंह देव- बोलंगीर और अपराजिता सारंगी- भुवनेश्वर शामिल हैं।

बीजेपी के अन्य प्रत्याशियों में  अनंत नायक -क्योंझर, अभिमन्यु सेठी- भद्रक, रुद्र पाणि- ढेंकनाल, बैजयंत पांडा -केंद्रपाड़ा, बलभद्र माझी- नबरंगपुर, बिभु तराई -जगतसिंहपुर, संबित पात्रा -पुरी, प्रदीप पाणिग्रही- बेरहामपुर और कलीराम माझी - कोरापुट शामिल हैँ। कॉंग्रेस ने कुछ प्रत्याशियों की सूची जारी की है लेकिन पूरी सूची सामने आने की जल्द सम्भावना है। बहरहाल राज्य में त्रिकोणीय मुकाबला तय है। एल.एस.

Read More

IT की कार्रवाई के खिलाफ दायर याचिका को लेकर कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका

Posted on :28-Mar-2024
IT की कार्रवाई के खिलाफ दायर याचिका को लेकर कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका

नई दिल्लीः इनकम टैक्स विभाग की कार्रवाई को लेकर दायर की गई याचिका को लेकर कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है. गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने कांग्रेस की याचिका को खारिज कर दिया. कांग्रेस द्वारा दायर की गई याचिका में आयकर विभाग द्वारा वसूली प्रक्रिया को चुनौती दी गई थी. बता दें कि इससे पहले भी हाईकोर्ट ने कांग्रेस की एक याचिका खारिज की थी, जिसमें पार्टी ने लगातार तीन वर्षों के लिए आयकर विभाग की कर पुनर्मूल्यांकन प्रोसिडिंग के खिलाफ याचिका दायर की थी.

इससे पहले हाईकोर्ट ने बीते 20 मार्च को सुनवाई पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था. कांग्रेस ने 2014-15, 2015-16 और 2016-17 के लिए आयकर विभाग द्वारा की गई टैक्स री-असेसमेंट प्रोसिडिंग के खिलाफ याचिका दायर की थी. बता दें कि पिछले महीने कांग्रेस नेता और कोषाध्यक्ष अजय माकन ने बताया था कि आयकर विभाग ने उनकी पार्टी के बैंक खाते फ्रीज कर दिए हैं. युवा कांग्रेस का बैंक खाता भी फ्रीज कर दिया गया.

माकन ने कहा था, ‘फिलहाल हमारे पास खर्च करने के लिए, बिजली बिल भरने के लिए, अपने कर्मचारियों को वेतन देने के लिए पैसे नहीं हैं. सबकुछ प्रभावित हो रहा है. न सिर्फ न्याय यात्रा, बल्कि सभी राजनीतिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं.’ आयकर विभाग ने 210 करोड़ रुपये की रिकवरी के आदेश दिए थे. हालांकि आईटी ट्रिब्यूनल ने बुधवार तक खातों से फ्रीज हटा दिया था.(एजेंसी)

Read More

जैन मिलन नगर बड़ौत ने किया होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन

Posted on :28-Mar-2024
जैन मिलन नगर बड़ौत ने किया होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन

विवेक जैन

बागपत, उत्तर प्रदेश : जैन मिलन नगर बड़ौत शाखा द्वारा होली मिलन समारोह शगुन फार्म हाउस में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मिलन गौरव नरेन्द्र जैन राजकमल और शाखा अध्यक्ष सुनील जैन द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों एवं सदस्यों का स्वागत किया गया। समारोह में जैन मिलन परिवार बड़ौत के सभी राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय पदाधिकारीगण की गौरवमयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम मे 300 वीर, वीरांगना एवं बच्चों उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ घसीटूमल जैन और सुनील जैन कश्मीरी स्वीट्स द्वारा किया गया। जितेंद्र जैन द्वारा सभी को तंबोला गेम खिलाया गया। विजेताओं को वीरेंद्र जैन पिन्टी द्वारा होली उपहार देकर सम्मानित किया गया। संचालन वरदान जैन द्वारा किया गया। 

Open photo

Open photo

मंत्री विनय जैन द्वारा गुलाल से तिलक लगाकर सभी को होली महापर्व की बधाई दी गयी। समारोह में शाखा सदस्यों द्वारा गीत, संगीत, नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी गयी। राजेश जैन भारती और मनोज जैन द्वारा लाजवाब हास्य नाटिका प्रस्तुत की गयी। कपल डांस के द्वारा सभी ने होली को हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम मे सुनील जैन, विनय जैन, नरेंद्र राजकमल, राजेश भारती, वरदान जैन, मनोज जैन पेट्रोल पंप वाले, नेशनल अवार्डी एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, अदिश जैन, सुधीर जैन, राजेंद्र जैन, संजय जैन, अंचित जैन, सतीश जैन, अशोक जैन, दिनेश जैन, डॉक्टर राकेश जैन, मुकेश जैन, मनोज जैन, अनिल जैन सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

Read More

पिता-पुत्री में हुआ झगड़ा, बेटी ने की आत्महत्या तो आहत पिता ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Posted on :23-Mar-2024
पिता-पुत्री में हुआ झगड़ा, बेटी ने की आत्महत्या तो आहत पिता ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

मैनपुरी : गांव जैतपुर में बुधवार को पिता-पुत्री में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ तो पुत्री को थप्पड़ मार दिया। इसी बात से क्षुब्ध युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। बेटी की मौत से आहत पिता घर से चला गया। फिरोजाबाद में ट्रेन से कट कर जान दे दी। पिता पुत्री की मौत के बाद घर में चीखपुकार मच गई। गमगीन माहौल में दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। हादसे के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

थाना क्षेत्र के गांव जैतपुर निवासी 50 वर्षीय राकेश कुमार बुधवार को घर पर थे। तभी पुत्री पूजा से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। गुस्से में राकेश ने पुत्री पर हाथ उठा दिया। पिता के थप्पड़ मारने से पूजा इतनी आहत हुई कि उसने कुछ देर बाद कमरे में जाकर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जानकारी होने के बाद घर में चीखपुकार मच गई। बेटी की खुदकुशी के बारे में जब राकेश को पता चला तो वह निराश हो गए। वह घर जाने के बजाय फिरोजाबाद चले गए और नगला खंगर के पास ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी।

इस बीच परिजन ने पिता का काफी देर इंतजार करने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया। उधर स्थानीय पुलिस ने जेब से मिले पहचान पत्र से राकेश की पहचान करने के बाद परिजन को हादसे की जानकारी दी। पुत्री के बाद पिता की मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। परिजन शव लेने के लिए फिरोजाबाद रवाना हो गए। देर रात शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। शव गांव पहुंचने के बाद गमगीन माहौल के बीच राकेश का भी अंतिम संस्कार किया गया। हादसे के बाद मृतकों के घर में चीख पुकार मची है

पुलिस को नहीं है जानकारी

गांव जैतपुर में पिता पुत्री की मौत के बाद घर में चीख पुकार मची हुई है। मां बेटी का परिजन अंतिम संस्कार कर चुके हैं। लेकिन घटना को लेकर पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई। थानाध्यक्ष सुखवीर सिंह का कहना है कि घटना के संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।(एजेंसी)

Read More

आम आदमी पार्टी के नेता गुलाब सिंह यादव भी ईडी के शिकंजे में...

Posted on :23-Mar-2024
आम आदमी पार्टी के नेता गुलाब सिंह यादव भी ईडी के शिकंजे में...

विधायक गुलाब सिंह के ठिकानों पर छापा

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के कई नेता जेल में हैं। यहां तक की पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी गिरफ्तार हो चुके हैं। इनके साथ ही आम आदमी पार्टी के नेता और मटियाला विधायक गुलाब सिंह यादव भी ईडी के शिकंजे में आ गए हैं। उनके कई ठिकानों में पर छापेमारी की गई। ईडी की टीम शनिवार सुबह मटियाला से आप विधायक गुलाब यादव के ठिकानों पर रेड करने के लिए पहुंची है। पार्टी ने कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए हैं। पार्टी का कहना है कि लगातार ईडी की कार्रवाई से साफ है कि जांच एजेंसी केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रही है, जिससे कि कोई भी नेता केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज न उठा सके।

दो दिन पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया और अब हमारे विधायकों को टारगेट किया जा रहा है। गुलाब सिंह गुजरात में आम आदमी पार्टी के प्रभारी रह चुके हैं। 2016 में उन्हें फिरौती के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल यह कार्रवाई किस मामले में हो रही है इसका पता नहीं चल पाया है। दो बार के विधायक गुलाब सिंह यादव को नगर निगम चुनाव में टिकट बेचने के आरोप में अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं के गुस्से का सामना करना पड़ा था। 

पिछले साल नवंबर 2022 में एक वीडियो सामने आया था जिसमें कार्यकर्ता कथित तौर पर आप विधायक की पिटाई करते दिखे थे। दरअसल, आप विधायक गुलाब श्याम विहार इलाके में एमसीडी चुनाव को लेकर एक बैठक कर रहे थे। इसी दौरान अचानक से हंगामा शुरू हो गया। देखते ही देखते पार्टी कार्यकर्ताओं ने विधायक के साथ मारपीट शुरू कर दी। उनके साथ धक्का-मुक्की भी की थी।(एजेंसी)

Read More

बड़ा हादसा : देश का सबसे बड़ा पूल गिरा, एक की मौत 9 घायल, 40 से अधिक दबे होने की आशंका

Posted on :22-Mar-2024
बड़ा हादसा : देश का सबसे बड़ा पूल गिरा, एक की मौत 9 घायल, 40 से अधिक दबे होने की आशंका

बिहार : बिहार के सुपौल जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां कोसी नदी पर बन रहा देश का सबसे बड़ा पूल कंपलीट होता इसके पहले ही धड़ाम से गिर गया। इस हादसे में एक की मौत हो गई जबकि 9 लोग घायल हो गए। स्लैब के नीचे 40 से अधिक लोगों के दबे होने की आशंका है। आपको बता दें कि यह देश का सबसे बड़ा निर्माणाधीन पुल है।सुपौल के डीएम ने बताया कि घटना सुबह साढ़े 7 बजे की है। जिसमें 9 लोग घायल हुए हैं। और एक की मौत हुई है। मृतक को 10 लाख का मुआवजा दिया जाएगा। और घायलों की भी मदद की जाएगी। और पूरे मामले की जांच के आदेश दिए गए है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। एनडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीम लगी हुई है। हादसे की वजह जांच का विषय है।

बिहार में फिर ढहा पुल, सुपौल में कोसी नदी पर निर्माणाधीन पुल गिरा,एक मजदूर  की मौत, कई मजदूर दबे | Bridge collapsed again in Bihar, bridge under  construction on Kosi river in

जानकारी के मुताबिक, तीन पिलर के गार्टर गिरने से ये बड़ा हादसा हुआ है। पिलर नंबर 50, 51 और 52 का गार्टर नीचे गिर गया। घटना में घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाने का काम जारी है। स्थानीय लोग पुल निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे है। उनकी मानें तो करीब 40 लोगों के दबे होने की आशंका है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया जा चुका है। बता दें कि बिहार में पुल ढहने का कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले पिछले साल भागलपुर में खगड़िया -अगुवानी- सुल्तानगंज के बीच बन रहे पुल के टूटने का वीडियो वायरल हुआ था। पुल का एक हिस्सा गंगा नदी में डूब गया था। 2014 में सीएम नीतीश कुमार ने इस पुल का शिलान्यास किया था। जिसकी लागत 1717 करोड़ रुपए थी। साल 2023 को पूर्णिया में ढलाई के दौरान एक बॉक्स ब्रिज भरभरा कर गिर पड़ा था। साल 2022 में भी बेगूसराय में गंडक नदी पर बना पुल उद्घाटन के पहले ही ढह गया था।

जिसकी लागत 14 करोड़ बताई जा रही थी। 1200 करोड़ की लागत से बन रहा पुल बता दें बकौर पुल देश का सबसे लंबा निर्माणाधीन सड़क पुल है। जो करीब 1200 करोड़ की लागत से बन रहा है। 10.2 किलोमीटर लंबे महासेतु का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। इस पुल का दिसंबर 2024 तक पूर्ण निर्माण होना है। पुल का निर्माण दो एजेंसी कर रही हैं, जिसमें गैमन इंडिया एवं ट्रांस रेल लाइटिंग प्राइवेट लिमिटेड शामिल है। ये केंद्र सरकार की बड़ी महत्वाकांक्षी योजना है। सुपौल के बकौर और मधुबनी जिले के भेजा के बीच इस का निर्माण हो रहा है। लेकनन पुल हादसे के बाद से निर्माण एजेंसियों पर सवाल खड़े हो गए हैं।(एजेंसी)

Read More

अरविंद केजरीवाल को ईडी ने दिल्ली शराब नीति मामले में किया गिरफ्तार

Posted on :22-Mar-2024
अरविंद केजरीवाल को ईडी ने दिल्ली शराब नीति मामले में किया गिरफ्तार

नई दिल्ली : अरविंद केजरीवाल को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। केजरीवाल नौ समन के बाद भी ईडी दफ्तर पूछताछ के लिए नहीं पहुंचे थे। अब दिल्ली शराब नीति मामले में ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। वहीं ईड़ी कार्यालय के आसपास 144 धारा लगा दी गई है। वहां पर भी भारी पुलिस में तैनात किया गया है।

दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सभी इकाइयों की बैठक पूर्व में हो चुकी है। जिसमें यह फैसला हुआ है, दिल्ली के मुख्यमंत्री को यदि गिरफ्तार किया जाता है। ऐसी स्थिति में वह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगे।

जेल से ही दिल्ली की सरकार चलाएंगे। दिल्ली के मतदाताओं ने भी इसका समर्थन किया है। गोयल ने कहा आम आदमी पार्टी की बैठक में पंजाब दिल्ली एवं अन्य स्थानों के सभी विधायक एवं सांसद भी शामिल थे। यदि केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया। तो वह जेल से ही दिल्ली की सरकार का संचालन करेंगे। आम आदमी पार्टी आर-पार की लड़ाई लड़ने के मूड में है।

दिल्ली की राजनीतिक फिजा में सड़कों पर नारेबाजी शुरू हो गई है।केजरीवाल समर्थक बड़ी संख्या में सड़कों पर आ रहे हैं।कानून व्यवस्था की स्थिति भी दिल्ली में नाजुक होती चली जा रही है।दिल्ली पुलिस ने आप दफ्तर, केजरीवाल का घर, ईडी हेडक्वार्टर को संवेदनशील जोन में रखा है। तीनों ही जगह सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आप नेता राघव चड्ढा ने ट्वीट किया है कि केजरीवाल जी के साथ करोड़ों लोगों का आशीर्वाद है, कोई बाल भी बाँका नहीं कर सकता।

दिल्ली और पंजाब में हुए शानदार कामों की चर्चा आज पूरी दुनिया में हो रही है। उधर, ईडी की टीम घर पहुंचने के बाद अरविंद केजरीवाल की तरफ से सुप्रीम कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया गया लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने भी उन्हें राहत नहीं दी है। सुप्रीम कोर्ट मामले पर कल सुबह सुनवाई करेगा।(एजेंसी)

Read More

शादीशुदा महिला को भगाकर ले जाने पर लोगों ने पेशाब पिलाई, फिर प्रेमिका से चप्पल से पिटवाया

Posted on :21-Mar-2024
शादीशुदा महिला को भगाकर ले जाने पर लोगों ने पेशाब पिलाई, फिर प्रेमिका से चप्पल से पिटवाया

-आधी मूंछ काटी और गंजा करके पूरे गांव में घुमाया।

उज्ज्जैन : प्रदेश में एक युवक को शराब पिलाने का मामला सामने आया है। उज्जैन में शादीशुदा महिला को भगाकर ले जाने पर लोगों ने एक युवक को पेशाब पिला दी। प्रेमिका के हाथों से ही उसे चप्पल से पिटवाया। महिला और युवक दोनों ही बंजारा समाज के है। समाज के लोगों ने युवक की आधी मूंछ काटी और गंजा करके गांव में घुमाया। वही महिला की भी पिटाई कर दी।

समाज के ही ग्रुप पर इसके वीडियो वायरल हुए, तब कहीं जाकर पुलिस तक मामला पहुंचा। मामला घटि्टया थाना क्षेत्र का है। घटना चार दिन पुरानी है। पुलिस बुधवार सुबह आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पहुंची, लेकिन सभी मजदूरी के लिए गए हुए थे । युवक-महिला दोनों घटि्टया थानाक्षेत्र के भीलखेड़ी गांव के रहने वाले हैं। युवक भी शादीशुदा है। महिला के दो बच्चे हैं। परिवार और गांव के लोग दोनों को राजस्थान से पकड़कर भीलखेड़ी लाए। लोगों ने उसे पेड़ से बांधकर जूते-चप्पल की माला पहनाई। 

उसका और परिवार का नाम पूछते हुए मुंह में जूते ठूंसे। आरोपियों ने युवक को जूते-चप्पल की माला पहनाकर घुमाया। वीडियो में लोग युवक से सिर पर जूता रखने के लिए भी कह रहे हैं। जिस महिला को वह भगा ले गया था, उसे बुलाकर चप्पलों से पिटवाया, बाद में महिला को भी पीटा गया। एडिशनल एसपी नितेश भार्गव ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। किसी ने भी अभी तक शिकायत दर्ज नहीं कराई है। वीडियो के आधार पर आरोपियों का पता लगाकर कार्रवाई करेंगे।(एजेंसी) 

Read More

कोर्ट ने पूछा, पेशी में क्या दिक्कत है?, केजरीवाल ने बताया गिरफ्तारी का डर...

Posted on :20-Mar-2024
कोर्ट ने पूछा, पेशी में क्या दिक्कत है?, केजरीवाल ने बताया गिरफ्तारी का डर...

दिल्ली : कथित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से जारी 9 समन के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर बुधवार को सुनवाई हुई। अगली सुनवाई 22 अप्रैल को होगी।

कथित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से जारी 9 समन के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर बुधवार को सुनवाई हुई। हालांकि, कोर्ट ने उन्हें कोई फौरी राहत दिए बिना सुनवाई को एक महीने के लिए टाल दिया है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि गुरुवार को केजरीवाल जांच एजेंसी के सामने पेश होंगे या नहीं। ईडी ने उन्हें नौवां समन भेजते हुए 21 मार्च को हाजिर होने को कहा है।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक की याचिका पर जस्टिस सुरेश कुमार कैत और जस्टिस मनोज जैन की बेंच के सामने सुनवाई हुई। बेंच ने केजरीवाल से पूछा कि उन्हें 9 समन जारी किए गए हैं। वह अब तक पेश क्यों नहीं हुए? पेशी में क्या दिक्कत है? अरविंद केजरीवाल की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने गिरफ्तारी की आशंका जाहिर करते हुए कहा कि उनके मुवक्किल एजेंसी के सामने पेशी के लिए तैयार हैं बशर्ते गिरफ्तार नहीं किए जाने का भरोसा दिया जाए। 

दिल्ली हाई कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर प्रवर्तन निदेशालय से जवाब मांगा। ईडी ने कहा कि याचिका सुनवाई के लायक नहीं है और इसको लेकर जवाब दाखिल किया जाएगा। कोर्ट ने कहा कि इस मामले की अगली सुनवाई अब 22 अप्रैल 2024 को होगी। हालांकि, कोर्ट ने ईडी के समन पर ना तो रोक लगाई है और ना केजरीवाल को लेकर कोई आदेश जारी किया है।(एजेंसी)

Read More

क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के करकमलों से डी के सोनी अधिवक्ता को मिला ग्लोबल आइकॉन 2024 का अवार्ड

Posted on :19-Mar-2024
क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के करकमलों से डी के सोनी  अधिवक्ता को मिला ग्लोबल आइकॉन 2024 का अवार्ड

दिल्ली : दिल्ली के होटल रेसिडेंस ब्लू  में प्राईम टाइम रिसर्च मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा आयोजित समारोह में आरटीआई एक्टिविस्ट डीके सोनी अधिवक्ता को  क्रिकेटर श्री वीरेंद्र सहवाग जी के करकमलों से दिया गया सम्मान सामाजिक कार्यकर्ता और अधिवक्ता डी०के० सोनी के द्वारा हमेशा न्याय में देरी, भ्रष्टाचार एवं विभिन्न क्षेत्रों में समाज सेवा हेतु अनेक उत्कृष्ट कार्य किए जाते रहे हैं।

श्री डी०के० सोनी आम जन के लिए न्याय व्यवस्था को सुदृढ़, सुगम और शीघ्र न्याय प्रदान करने हेतु अपनी संस्था सरगुजा सोसाइटी फॉर फास्ट जस्टिस के माध्यम से हमेशा जमीनी स्तर पर एवं आरटीआई के माध्यम से स्थिति स्पष्ट कर माननीय उच्च न्यायालय से लेकर सर्वोच्च न्यायालय तक सफल और निर्णायक कानूनी लड़ाई भी लड़ते रहते हैं। डी.के. सोनी द्वारा सरकारी विभागों में हो रहे भ्रष्टाचार और गड़बड़ियों को लेकर अनेकों मामले उठाते रहे हैं, भ्रष्टाचार के विरुद्ध खुलासा कर दस्तावेजों के आधार पर कार्यवाही कराकर कई भ्रष्ट अधिकारियों, ठेकेदारों के विरुद्ध अपराध भी पंजीबद्ध कराया गया है।

प्राईम टाइम रिसर्च मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के चयन समिति द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक एवं कानूनी स्तर पर उत्कृष्ठ कार्य करने वालों का चयन किया गया जिसमें सरगुजा सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य में आरटीआई एवं अन्य कानूनी के माध्यम से लगातार सामाजिक स्तर पर उत्कृष्ठ कार्य करने के लिए अंबिकापुर के प्रतिष्ठित अधिवक्ता एवं आरटीआई कार्यकर्ता डी के सोनी को देश के कोने कोने से आए सामाजिक कार्यकर्ताओं के समक्ष होटल रेसिडेंश ब्लू नई दिल्ली में रविवार को  भारतीय क्रिकेटर श्री वीरेन्द्र सहवाग  के कर कमलों से ग्लोबल आइकॉन  का अवॉर्ड दिया गया। 

Open photo

दिल्ली के उक्त कार्यक्रम में देश के अलग अलग राज्यों से अलग अलग क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया। अधिवक्ता डी के सोनी को उक्त अवार्ड मिलने से उनके शुभचिंतकों सहित  अधिवक्ताओं और सोसल जस्टिस प्राप्त करने वालो में हर्ष व्याप्त है। डी के सोनी को अभी तक यह 24वा अवार्ड मिला है 

इस मौके डी के सोनी ने यह कहा है कि यह अवार्ड उनके द्वारा किए जा रहे जनहित और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में कार्य करने की प्रेरणा देता है और भविष्य में आगे अधिक ऊर्जा से तेज गति से सामाजिक और जनहित के कार्य को करने प्राथमिकता  दिया जायेगा।

डीके सोनी
अधिवक्ता
नवापारा अंबिकापुर छत्तीसगढ़
7999424423, 7354602137 9826152904

Read More

सुप्रीम कोर्ट ने बाबा रामदेव और बालकृष्ण को हाजिर होने का आदेश दिया

Posted on :19-Mar-2024
सुप्रीम कोर्ट ने बाबा रामदेव और बालकृष्ण को हाजिर होने का आदेश दिया

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद के कथित भ्रामक विज्ञापन और कोर्ट का आदेश ना मानने के मामले में बाबा रामदेव और बालकृष्ण को हाजिर होने का आदेश दिया है। दो सप्ताह बाद मामले की सुनवाई होनी है। सुप्रीम कोर्ट ने बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण को अवमानना का नोटिस जारी करते हुए दो सप्ताह बाद कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया है। कोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद के कथित भ्रामक विज्ञापन को लेकर यह आदेश सुनाया है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने पहले भी योगगुरु रामदेव को नोटिस जारी कर कोर्ट में बुलाया था।

कोर्ट ने तीन सप्ताह के भीतर पतंजलि आयुर्वेद के मैनेजिंग डायरेक्टर बालकृष्ण और योगगुरु रामदेव से जवाब मांगा था। इसके अलावा सुपरीम कोर्ट ने संस्था के विज्ञापन प्रकाशित करने पर भी प्रतिबंध लगा दिया था। दरअसल इंडियन मेडिकल असोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका फाइल कर कहा था कि पतंजलि आयुर्वेद के विज्ञापन झूठा दावा करने वाले और भ्रामक हैं। 

दरअसल पतंजलि आयुर्वेद ने कोर्ट को अंडरटेकिंग दी थी और इसके बावजूद विज्ञापन छपवाया। ऐसे में जस्टिस  हिमा कोहली और अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की बेंच ने नाराजगी जाहिर करते हुए रामदेव और एमडी आचार्य बालकृष्ण से  जवाब मांगा। जवाब नहीं मिलने पर कोर्ट ने हाजिर होने का आदेश दे दिया और अवमानना का नोटिस भी थमा दिया। पतंजलि के विज्ञापनों में बाबा रामदेव की तस्वीर भी लगी थी। ऐसे में कोर्ट ने उन्हें भी पार्टी बनाया और पूछा कि आखिर उनके खिलाफ अवमानना की कार्यवाही क्यों ना शुरू की जाए?

कोर्ट ने कहा, पतंजलि के विज्ञापनों को हमने देखा। कोर्ट में दिए गए अंडरटेकिंग को देखते हुए आचार्य रामदेव को बताना चाहिए कि आखिर उनके खिलाफ अवमानना की कार्यवाही क्यों ना शुरू की जाए। उन्होंने ड्रग्स ऐंड मैजिक रेमेडीज ऐक्ट 1954 का भी उल्लंघन किया है। इस कानून का सेक्शन 3 ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, अर्थराइटिस, अस्थमा जैसे रोगों को जड़ से खत्म करने के प्रचारों पर प्रतिबंध लगाया है। वहीं पतंजलि की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने कहा कि पतंजलि से बाबा रामदेव का कोई लेना देना नहीं है। कोर्ट को उनकी बात सुननी चाहिए। इसपर बेंच ने कहा, बाबा रामदेव ने हमारे आदेश के बाद भी प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। उनको केवल कारण बताओ नोटिस ही जारी किया गया है। उन्हें अपना जवाब देने दीजिए। 

केंद्र सरकार की भी खिंचाई

इस मामले में कोर्ट ने केंद्र की भी खिंचाई की और कहा कि उसका जवाब ऑन द रिकॉर्ड नहीं था। कोर्ट को केंद्र के जवाब की कॉपी नहीं मिल पाई। कोर्ट ने केंद्र को भी अपने जवाब को ऑन द रिकॉर्ड दर्ज करवाने का आदेश दिया है। इसके अलावा यह भी कहा है कि अगर जवाब संतोषजनक नहीं होता है तो जरूरी आदेश दिए जाएंगे। (एजेंसी)

Read More

समाजसेवी सुभाष रानी जैन को उनकी 14 वीं पुण्यतिथि पर किया गया याद

Posted on :18-Mar-2024
समाजसेवी सुभाष रानी जैन को उनकी 14 वीं पुण्यतिथि पर किया गया याद

- इंसानियत को गौरवान्वित करने वाली सुभाष रानी जैन ने जीवन पर्यन्त निस्वार्थ भाव से की जरूरतमंदो की मद्द

- सुभाष रानी जैन की महान शिक्षायें और धार्मिक कार्य आज भी अनेकों लोगों के लिए बने हुए है प्रेरणा का स्रोत

दिल्ली : इंसानियत को गौरवान्वित करने वाली और प्रसिद्ध समाजसेवी सुभाष रानी जैन को उनकी 14 वीं पुण्यतिथि पर याद किया गया और उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। सुभाष रानी जैन का जन्म दिल्ली में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। उनके पिता स्वर्गीय नरेन्द्र जैन बहुत ही धार्मिक और सामाजिक व्यक्ति थे। उनकी माता स्वर्गीय प्रकाशवती देवी भी धार्मिक महिला होने के साथ-साथ लोगों की सहायता करने में बढ़-चढ़कर भाग लेती थी। अपने माता-पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए सुभाष रानी जैन ने आजीवन निस्वार्थ भाव से जरूरतमंदों की सहायता की और धार्मिक क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

वह महिला सशक्तिकरण का एक अनुपम उदाहरण थी। महान शख्सियत की धनी सुभाष रानी जैन कभी भी ऊॅंच-नीच, छोटे-बड़े, जाति-धर्म में भेदभाव नही करती थी और इंसानियत को ही अपना प्रथम कर्त्तव्य मानती थी। उनके हर धार्मिक और सामाजिक कार्य में उनके पति प्रकाशचन्द जैन ने उनका कदम-कदम पर साथ दिया। सुभाष रानी जैन का मानना था कि जरूरतमंद की सहायता इस प्रकार की जाये कि जरूरतमंद को भी पता ना चले कि सहायता किस व्यक्ति ने की। उनका कहना था कि अगर सीधे हाथ से दान दिया है तो उल्टे हाथ को भी पता नही चलना चाहिए।

इस तरह की महान विचारधारा की धनी महिला सुभाष रानी जैन ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार अनेकों लोगों पर उपकार किये लेकिन उन्होने कभी भी ना तो इसका जिक्र किया और ना ही कभी अपने द्वारा किये गये सहायता कार्यो पर घमंड़ किया। उनको इस संसार से गये हुए लगभग 14 वर्ष बीत चुके है इसके बाबजूद उनके द्वारा किये गये कार्य और शिक्षा अनेकों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बनी हुयी है और लोग उनके नक्शेकदम पर चलते हुुए परोपकार के कार्य में लगे हुए है।

Read More

भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय अधिवेशन का हुआ आयोजन

Posted on :18-Mar-2024
भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय अधिवेशन का हुआ आयोजन

विवेक जैन

बागपत, उत्तर प्रदेश : जैन मिलन बड़ौत के द्वारा राष्ट्रीय अधिवेशन ऋषभ सभागार भवन बड़ौत में आयोजित किया गया, जिसमें जैन मिलन परिवार बड़ौत के सभी राष्ट्रीय व क्षेत्रीय पदाधिकारीगण एवं सभी पुरुष, महिला, युवा शाखाओं के अध्यक्ष मंत्री उपस्थित रहे। अधिवेशन की अध्यक्षता भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष  विजय जैन गुना, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सुरेश जैन रितुराज, महामन्त्री अजय जैन सहारनपुर, महामन्त्री मनोज जैन मुजफ्फरनगर, अनिल जैन बर्फखाने , नरेन्द्र जैन राजकमल, राजेश जैन भारती , कमल जैन किताब वाले, आदिश जैन, मयंक जैन विकास जैन उसके पश्चात राष्ट्रीय अधिवेशन के मुख्य संयोजक मनोज कुमार जैन पेट्रोल पंप वालों को अधिवेशन मे वीर आफ द ईयर की उपाधि ओर अधिवेशन रत्न की उपाधि से अलंकृत किया गया।

Open photo

सभी ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया मनोज जैन ने बताया कि पूरे देश से लगभग 1000 आदमी उपस्थित रहे। अधिवेशन में उपस्थित भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय संरक्षक नरेंद्र जैन राजकमल जी, राजेश जैन भारती, सिद्धार्थ जैन, सुधीर जैन, संजीव जैन डाबर, नीरज जैन कश्मीरी,बड़ौत नगर पालिकाध्यक्ष अश्वनी तोमर,डाक्टर अनिल जैन, डाक्टर शुभम जैन, जैन समाज के अध्यक्ष प्रवीण जैन, धनेंद्र जैन बैक वाले, नवीन जैन बब्बल, मनोज जैन सम्भव किराना इन सभी लोगों ने भी अपने सुझाव एवं विचार सभा में सभी के समक्ष प्रस्तुत किये।

मनोज कुमार जैन ने सभी शाखाओं का स्वागत समिति का स्वागत किया। इसके पश्चात ज्यादातर शाखों ने अपने-अपने स्वागत समिति और अतिथि के नाम संयोजकों को लिखवाए। मनोज कुमार जैन ने इस अधिवेशन में मिली जिम्मेदारियां से सभी शाखाओं को अवगत कराया ओर उनका आभार प्रकट किया। वहा पर मौजूद सभी लोगों ने तन मन धन के साथ इस अधिवेशन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं अधिवेशन को पूर्णतः सफल बनाया।

Read More

अवैध रेत मामले में दो पक्ष में गैंगवार, मौके पर पहुंची पुलिस किया ट्रैक्टर जप्त..

Posted on :18-Mar-2024
अवैध रेत मामले में दो पक्ष में गैंगवार, मौके पर पहुंची पुलिस किया ट्रैक्टर जप्त..

राकेश यादव

छिन्दवाड़ा/जुन्नारदेव:- कोयलांचल के कट्टा नदी में अवैध रेत खनन के मामले ने आखिरकार गेंगवार का रूप ले ही लिया. ज्ञात हो की दैनिक समाचार पत्रो में विगत दिनों पूर्व नदी में अवैध रेत खनन के मामले को लेकर प्रमुखता से समाचार का प्रकाशन किया गया था, जिसके बाद आघोषित व अवैध इस कट्टा नदी की रेत खदान से चोरी करने वाले दो रेत चोरों का मामला आपस में गैंगवार का रूप ले लिया। मामले की गंभीरता को देख जागरूक ग्रामीणों ने नजदीकी थाना तामिया में इसकी सूचना दी जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौके स्थल पर अवैध रेत भर रहे ट्रैक्टर को जप्त कर कार्यवाही की, हालांकि मौके स्थल पर गेंगवार करने वाले दोनों पक्ष खनन स्थल से भाग गए। 

प्राप्त जानकारी अनुसार जुन्नारदेव तामिया व अन्य क्षेत्रों में कटा नदी से चोरी की यह अवैध रेत रोजाना प्रातः ट्रैक्टर के माध्यम से जुन्नारदेव शहर व अन्य ग्रामीण अंचलों में सप्लाई की जाती रही है, जिसमें पूर्व जुन्नारदेव थाना प्रभारी के द्वारा कार्यवाही के समय यह स्थिति थी.लेकिन उनके स्थानांतरण के बाद से कट्टा नदी से रेत का खनन तेजी से होने लगा। मामला यहां तक पहुंच गया कि खनन स्थल पर अपना-अपना हक जमाने वाले दो रेत चोर आपस में अपने प्रभुत्व की लड़ाई लड़ने लगे। इस पर एक पक्ष में रेत चोरी होने संबंधी जानकारी थाने में दर्ज कराई जिसे लेकर दूसरा पक्ष नाराज हो गया और कट्टा नदी के खनन स्थल पर आपस में दोनों पक्ष लड़ पड़ें।

गैंगवार से संबंधित समाचार के प्रशासन को दो दिन पूर्व ही समाचार के माध्यम से उल्लेखित किया जा चुका था, जिस पर प्रशासन की लचर कार्रवाई के कारण इन रेत चोरों पर कठिन कार्रवाई न होने के कारण इनके हौसले काफी बुलंद हो गए मामले में तामिया थाना प्रभारी विजय सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि मौके पर अवैध रेत ट्रैकटर को जप्त कर खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है.आगे कार्रवाई जांच कर की जाएगी।

विगत दिनों पूर्व पुलिस ने विशाला की पहाड़ी पर कट्टा नदी की ओर से  रेत भरकर आ रहे अवैध बगैर नंबर ट्रैक्टर को पड़कर कार्यवाही की। जानकारी के अनुसार कट्टा नदी से रेत का परिवहन कर आ रहे नीले कलर का स्वराज ट्रैक्टर को पदम पठार की पहाड़ी पर मुखबिर की सूचना पर ट्रैक्टर पकड़ा. जहां ट्रैक्टर चालक पुलिस को आता देख वहां से फरार हो गया. इस कार्यवाही  मे आरक्षक राम अवतार तिवारी व पुलिस बल उपस्थित था. ट्रैक्टर से कोई भी दस्तावेज रेत के परिवहन के नहीं पाए गए. ज्ञात हो कि बीते दीनों रेत की अवैध चोरी कर परिवहन व विक्रय से संबंधित समाचार का प्रकाशन प्रमुखता से करने के बाद एस पी  के द्वारा यह निर्देश दिए गए. इसके बाद बीते दो दिनों पूर्व जुन्नारदेव पूलिस ने पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उक्त  कार्रवाई कर पुलिस थाने में  वाहन को अभीरक्षा हेतु खड़ा किया.पुलिस ने खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई का मामला खनिज विभाग को सोपा।

इनका कहना है.... कट्टा नदी पर गेंगवार विवाद की जानकारी संज्ञान में आई है. जिसके लिए थाना प्रभारी को आदेशित कर उचित कार्रवाई हेतु निर्देशित किया जाएगा। 
 कामिनी ठाकुर 
एसडीएम जुन्नारदेव

 

Read More

पारिवारिक झगड़े और प्रॉपर्टी विवाद में बेटे ने अपने माता-पिता पर तेजाब डाल दिया

Posted on :16-Mar-2024
पारिवारिक झगड़े और प्रॉपर्टी विवाद में बेटे ने अपने माता-पिता पर तेजाब डाल दिया

- साइकल पर तेजाब बेचने वाले से 45 रुपये में खरीदा

नई दिल्ली : शालीमार बाग में पारिवारिक झगड़े और प्रॉपर्टी विवाद में बड़े बेटे ने अपने माता-पिता पर तेजाब डाल दिया। हालांकि वह भी तेजाब के चपेट में आने से झुलस गया। दोनों पक्षों के बयान पर पुलिस क्रॉस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। तेजाब भी टॉयलेट साफ करने वाला था। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, गुरुवार को शालीमार गांव गली नंबर-8 में परिवार में झगड़ा और तेजाब डालने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि श्याम लाल उनकी पत्नी और उनके बड़े बेटे राकेश पर तेजाब डला हुआ है।

तेजाब टॉयलेट साफ करने वाला था। तेजाब गली में साइकल पर तेजाब बेचने वाले से 45 रुपये में खरीदा गया था। राकेश की पत्नी वंदना ने आरोप लगाया कि उसके सास-ससुर और देवर ने पहले मारा था। उनका पति राकेश जब मौके पर आए तब देवर ने टॉयलेट से तेजाब वंदना पर फेंक दिया। लेकिन वह बच गई। तेजाब पति के चेहरे पर गिर गया था। वंदना ने देवर पर अपने पति के सिर छोटा सिलिंडर मारने का भी आरोप लगया था।

राकेश के पिता श्याम लाल ने आरोप लगाया कि उनका सबसे छोटा बेटा दिव्यांग है। वारदात के वक्त उनकी पत्नी और बीच वाले बेटे प्रवेश की पत्नी बात कर रहे थे। तभी वंदना आई और झगड़ा करने लगी। फिर राकेश तेजाब की बोलत लेकर आया और सभी पर डालने लगा। वह खुद भी तेजाब के चपेटे में आ गया। बताया जा रहा है कि पहले राकेश के नाम पर प्रॉपर्टी थी। लेकिन उसकी हरकत को देखकर घर वालों ने छोटे बेटे के नाम पर प्रॉपर्टी कर दी। तब से यह विवाद चल रहा है।(एजेंसी)

Read More

टाटा ग्रुप की एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया ने 180 कर्मचा‎रियों को नौकरी से ‎निकाला

Posted on :16-Mar-2024
टाटा ग्रुप की एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया ने 180 कर्मचा‎रियों को नौकरी से ‎निकाला

नई दिल्ली : टाटा ग्रुप की एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया में भी हाल में 180 से अधिक नॉन-फ्लाइंग स्टाफ की छंटनी कर दी है। कंपनी ने बताया है कि जिन लोगों की नौकरी गई है वो वॉलंटरी रिटायरमेंट स्कीम और नए सिरे से कौशल निखारने के मौकों का इस्तेमाल नहीं कर पाए थे। एयर इंडिया में 18,500 से अधिक कर्मचारी हैं जबकि ग्रुप एयरलाइन, एयर इंडिया एक्सप्रेस में लगभग 6,200 कर्मचारी हैं।

बता दें जब टाटा समूह ने एयरलाइन का अधिग्रहण किया था, तब दोनों एयरलाइनों में संविदा कर्मियों सहित कुल 12,085 कर्मचारी थे। इस मामले में एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने कहा ‎कि हम इस प्रक्रिया के दौरान सभी संविदात्मक दायित्वों का सम्मान कर रहे हैं। कर्मचारियों को भेजे गए एक लेटर के अनुसार छंटनी किए गए कर्मचारियों को एयरलाइन के साथ सेवा के प्रत्येक वर्ष के लिए 15 दिनों के वेतन के बराबर मुआवजा पैकेज मिलेगा।

एयरलाइन ने पहले दो बार स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजनाओं की पेशकश की थी जिसका 2,500 से अधिक कर्मचारियों ने लाभ उठाया था। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि फिटमेंट प्रक्रिया के हिस्से के रूप में, गैर-उड़ान कार्यों में कर्मचारियों को संगठनात्मक आवश्यकताओं और व्यक्तिगत योग्यता के आधार पर भूमिकाएं सौंपी गई हैं।(एजेंसी)

Read More

Previous12...25262728293031...5455Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

ज्योतिष और हेल्थ

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

खेल

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

व्यापार

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन


  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष


  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution