× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में लू तो कई जगह बारिश की चेतावनी

    देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में लू तो कई जगह बारिश की चेतावनी

    पद्मनाभस्वामी मंदिर से करोड़ों के हीरे-जवाहरात और सोना गायब, मचा हड़कंप

    पद्मनाभस्वामी मंदिर से करोड़ों के हीरे-जवाहरात और सोना गायब, मचा हड़कंप

    ’प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई’

    ’प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई’

    कैदियों को ले जा रही बस पलटी, दरोगा समेत 6 की दर्दनाक मौत

    कैदियों को ले जा रही बस पलटी, दरोगा समेत 6 की दर्दनाक मौत

    पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर लगी आग, 3 रुपए बढ़ने के बाद और महंगाई के संकेत

    पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर लगी आग, 3 रुपए बढ़ने के बाद और महंगाई के संकेत

  • छत्तीसगढ़
    महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं के सशक्तिकरण का आधार, बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर हो रहा खर्च

    महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं के सशक्तिकरण का आधार, बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर हो रहा खर्च

    सूरजपुर में 15 नए एसआई की थानों में शुरू हुई व्यावहारिक ट्रेनिंग, पुलिसिंग व कानून की बारीकियां सीखेंगे, डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने जारी किया आदेश।

    सूरजपुर में 15 नए एसआई की थानों में शुरू हुई व्यावहारिक ट्रेनिंग, पुलिसिंग व कानून की बारीकियां सीखेंगे, डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने जारी किया आदेश।

    ओडिशा से मुंबई गान्जा तस्करी का प्लान महासमुंद पुलिस ने किया फेल।

    ओडिशा से मुंबई गान्जा तस्करी का प्लान महासमुंद पुलिस ने किया फेल।

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

  • मनोरंजन
    अदाह शर्मा के रंग-बिरंगे लुक्स ने जीता इंटरनेट

    अदाह शर्मा के रंग-बिरंगे लुक्स ने जीता इंटरनेट

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

  • रोजगार
    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

  • राजधानी
    अब सरकारी सेवाएं मोबाइल की स्क्रीन पर

    अब सरकारी सेवाएं मोबाइल की स्क्रीन पर

    ’राज्यपाल श्री रमेन डेका से मुख्य सचिव ने सौजन्य भेंट की’

    ’राज्यपाल श्री रमेन डेका से मुख्य सचिव ने सौजन्य भेंट की’

    ’जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर... और सामने थी बदलाव की बड़ी कहानी’

    ’जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर... और सामने थी बदलाव की बड़ी कहानी’

    कवर्धा को मिली नई सौगात-उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया “मित्र मिलन चौपाटी” का भव्य लोकार्पण

    कवर्धा को मिली नई सौगात-उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया “मित्र मिलन चौपाटी” का भव्य लोकार्पण

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नक्सल मुक्त जिलों के भवनविहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों को मिलेंगे पक्के भवन

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नक्सल मुक्त जिलों के भवनविहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों को मिलेंगे पक्के भवन

  • ज्योतिष
    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

राष्ट्रीय

Previous12...26272829303132...5455Next

लोकसभा चुनाव की तारीखों का कल होगा ऐलान

Posted on :15-Mar-2024
लोकसभा चुनाव की तारीखों का कल होगा ऐलान

नवेश कुमार वरिष्ठ पत्रकार 

नई दिल्ली : चुनाव आयोग कल दोपहर 3 बजे आम चुनाव के लिए मतदान की तारीखों की घोषणा करेगा। इस घोषणा को ईसीआई के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम भी किया जाएगा।

आयोग ने सोशल मीडिया एक्स पर यह जानकारी देते हुए  बताया है कि चार राज्यों में विधानसभा चुनावों की तारीखों की भी घोषणा की जाएगी।  जिन चार राज्यों में अप्रैल/मई में मतदान होना है उसमें अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम है।महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में इस साल के अंत में मतदान होना है।

उल्लेखनीय है,कि मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो रहा है और उससे पहले नये सदन का गठन करना होगा । सूत्रों के अनुसार इस बार आम चुनाव सात से आठ चरणों में कराए जाने की संभावना है ।एल. एस।

Read More

मौसम का मिजाज बदला, नहीं होगी बारिश बढ़ेगी गर्मी और चढ़ेगा पारा...

Posted on :14-Mar-2024
मौसम का मिजाज बदला, नहीं होगी बारिश बढ़ेगी गर्मी और चढ़ेगा पारा...

नई दिल्ली : बढ़ते तापमान के बीच राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। दिन भर बादलों की आवाजाही लगी रही तो शाम के वक्त विभिन्न इलाकों में बूंदाबांदी भी देखने को मिली। पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने एवं राजस्थान पर ऊपरी चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनने से हरियाणा व पंजाब में भी मौसम ने करवट ली। उत्तरी हरियाणा और पंजाब में जहां अच्छी वर्षा हुई वहीं दिल्ली सहित शेष हरियाणा-पंजाब में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बृहस्पतिवार से मौसम साफ हो जाएगा।

आने वाले दिनों में किसी पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के आसार भी नहीं हैं। ऐसे में अब तापमान में वृद्धि ही होगी। अधिकतम के बाद जल्द ही न्यूनतम तापमान भी बढ़ना शुरू हो जाएगा। दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 31.4 डिग्री जबकि न्यूनतम सामान्य से दो डिग्री कम 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 91 से 26 प्रतिशत रिकॉर्ड किया गया।

सफदरजंग, लोधी रोड, रिज, पालम और आयानगर में बूंदाबांदी देखने को मिली। इसके चलते बुधवार शाम मौसम सुहाना भी हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, जबकि दोपहर तक आसमान साफ हो जाएगा। दिन में धूप भी खिली रहेगी। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 30 व 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।(एजेंसी)

Read More

ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधु बने निर्वाचन आयुक्त...

Posted on :14-Mar-2024
ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधु बने निर्वाचन आयुक्त...

दिल्ली : ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधु का चयन निर्वाचन आयुक्त के रूप में किया गया है। एक बार नियुक्तियां अधिसूचित हो जाने के बाद नए कानून के तहत की जाने वाली ये पहली नियुक्तियां होंगी। पूर्व नौकरशाह सुखबीर संधू और ज्ञानेश कुमार को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है। सरकार से पहले लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने गुरुवार दोपहर मीडिया को यह जानकारी दी। बता दें कि अधीर रंजन चौधरी भी निर्वाचन आयुक्त के चयन से संबंधित समिति का हिस्सा हैं। बैठक के बाद समिति के सदस्य अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि समिति के समक्ष छह नाम रखे गए थे जिनमें से इन दो नामों पर मुहर लगाई गई। 

चौधरी ने कहा, ‘‘चयन समिति ने छह नाम प्रस्तुत किए थे। इनमें उत्पल कुमार सिंह, प्रदीप कुमार त्रिपाठी, ज्ञानेश कुमार, इंदीवर पांडे, सुखबीर सिंह संधु और गंगाधर राहत के नाम शामिल थे। ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधु का चयन निर्वाचन आयुक्त के रूप में किया गया है।’’ एक बार नियुक्तियां अधिसूचित हो जाने के बाद नए कानून के तहत की जाने वाली ये पहली नियुक्तियां होंगी। 

बैठक में प्रधानमंत्री और अधीर रंजन चौधरी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हुए। कांग्रेस नेता ने चयन समिति में भारत के मुख्य न्यायाधीश की जगह एक केंद्रीय मंत्री को शामिल करने वाले कानून को लेकर केंद्र पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ''भारत के मुख्य न्यायाधीश को इस समिति में होना चाहिए था।'' उन्होंने कहा कि पिछले साल लाए गए कानून ने बैठक को महज एक ''औपचारिकता'' तक सीमित कर दिया है। पैनल में सरकार बहुमत में है। वे जो चाहते हैं वही होता है।"

कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्हें कल रात जांच के लिए 212 नाम दिए गए थे। उन्होंने कहा, "मैं कल रात दिल्ली पहुंचा और बैठक आज दोपहर को थी। मुझे 212 नाम दिए गए थे। कोई एक दिन में इतने सारे उम्मीदवारों की जांच कैसे कर सकता है? फिर, मुझे बैठक से पहले 6 शॉर्टलिस्ट किए गए नाम दिए गए। बहुमत उनके साथ है, इसलिए उन्होंने वही उम्मीदवार चुना जो वे चाहते थे।''

इससे पहले दिन में निर्वाचन आयोग के दो नए चुनाव आयुक्तों के चयन के लिए प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक हुई। यह बैठक पहले 15 मार्च को शाम 6 बजे होनी थी। निर्वाचन आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय की पिछले महीने सेवानिवृत्ति और अरुण गोयल के शुक्रवार को अचानक इस्तीफे से निर्वाचन आयुक्तों के दो पद रिक्त हो गए थे। अब एसएस संधू और ज्ञानेश कुमार की बतौर निर्वाचन आयुक्तों के तौर पर नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाएगी।

निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव के कार्यक्रम की संभावित घोषणा से कुछ दिन पहले ही अरुण गोयल ने शुक्रवार को निर्वाचन आयुक्त के पद से इस्तीफा दे दिया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया और कानून मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी करके इसकी घोषणा की। इससे मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार निर्वाचन आयोग में एकमात्र सदस्य रह गए थे।

इससे पहले, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की अध्यक्षता में गठित सर्च कमेटी ने इन रिक्तियों को भरने के लिए बुधवार को छह उम्मीदवारों की एक सूची तैयार की थी। कानून तीन-सदस्यीय चयन समिति को ऐसे व्यक्ति को नियुक्त करने की शक्ति भी देता है जिसे चयन समिति ने ‘शॉर्टलिस्ट’ नहीं किया है।(एजेंसी)

Read More

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बड़ा कदम, सीएए को लागू करने की घोषणा...

Posted on :13-Mar-2024
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बड़ा कदम, सीएए को लागू करने की घोषणा...

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बड़ा कदम उठाकर मोदी सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लागू करने की घोषणा की। यह विवादास्पद नागरिकता (संशोधन) अधिनियम, 2019 आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले आया है। सीएए लागू होने के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बताया कि आवेदन पूरी तरह से ऑनलाइन मोड में होगा जिसके लिए एक वेब पोर्टल उपलब्ध कराया गया है। गृह मंत्रालय ने बताया कि सीएए-2019 के तहत नागरिकता का आवेदन करने वालों के लिए सरकार पोर्टल के अलावा मोबाइल एप सीएए-2019’ भी शुरू करेगी। इतना हीं नहीं मोदी सरकार ने आवेदन करने के लिए जिन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होगी उसकी भी लिस्ट जारी की है।

आवदेन के लिए ये अहम दस्तावेंज जरुरी -

  • - अफगानिस्तान या बांग्लादेश या पाकिस्तान सरकार द्वारा जारी पासपोर्ट की कॉपी।
  • - भारत में विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण अधिकारी (एफआरआरओ) या विदेशी पंजीकरण अधिकारी (एफआरओ) द्वारा जारी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट या रेजिडेंशियल परमिट, अफगानिस्तान या बांग्लादेश या पाकिस्तान में सरकारी प्राधिकरण द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र।
  • - अफगानिस्तान, बांग्लादेश या पाकिस्तान में स्कूल या कॉलेज या बोर्ड या विश्वविद्यालय प्राधिकारियों द्वारा जारी स्कूल सर्टिफिकेट या एजुकेशनल सर्टिफिकेट।
  • - अफगानिस्तान या बांग्लादेश या पाकिस्तान सरकार या इन देशों में किसी अन्य सरकारी प्राधिकरण या सरकारी एजेंसियों द्वारा जारी किसी भी प्रकार का पहचान दस्तावेज।
  • - अफगानिस्तान, बांग्लादेश या पाकिस्तान के सरकारी प्राधिकारी द्वारा जारी कोई भी लाइसेंस या सर्टिफिकेट।
  • - अफगानिस्तान या बांग्लादेश या पाकिस्तान में भूमि या किरायेदारी रिकॉर्ड।
  • - कोई भी दस्तावेज जो दर्शाता है कि आवेदक के माता-पिता या दादा-दादी या परदादा में से कोई एक तीन देशों, यानी अफगानिस्तान या बांग्लादेश या पाकिस्तान में से किसी एक का नागरिक है या रहा है।
  • - अफगानिस्तान, बांग्लादेश या पाकिस्तान में किसी सरकारी प्राधिकरण या सरकारी एजेंसी द्वारा जारी किया गया कोई अन्य दस्तावेज जो यह स्थापित करेगा कि आवेदक अफगानिस्तान या बांग्लादेश या पाकिस्तान से है।

इन्हें मिलेगी भारत की नागरिकता?

मोदी सरकार ने सोमवार को नागरिकता (संशोधन) अधिनियम,2019 लागू करने की घोषणा की है। इसमें बगैर किसी डॉक्यूमेंट्स के तीन मुस्लिम बहुल देशों, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश से आए हिंदू, ईसाई, सिख, पारसी, बौद्ध और जैन धर्म के लोगों को नागरिकता मिलेगी। नागरिकता देने का अधिकार केंद्र के हाथ में होगा। यह नागरिकता 31 दिसंबर,2014 तक इन देशों से भारत आए गैर-मुस्लिम विस्थापितों को दी जाएगी।(एजेंसी)

Read More

नायब सैनी ने हरियाणा के नए सीएम की शपथ ली...

Posted on :13-Mar-2024
नायब सैनी ने हरियाणा के नए सीएम की शपथ ली...

-मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले सैनी ने खट्टर से लिया आशीर्वाद

-शपथ ग्रहण समारोह से दूर रहे अनिल विज

चंडीगढ़ : हरियाणा को भाजपा ने एक और नया मुख्यमंत्री देकर लोकसभा चुनाव साधने की तैयारी कर ली है। आज दिनभर चले सियासी घटनाक्रम के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान हरियाणा के नए सीएम के पद की शपथ ले ली है। एक सादे समारोह में मंगलवार की शाम हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने सैनी को मुख्यमंत्री के पद की शपथ दिलाई। सीएम के साथ ही पांच मंत्रियों ने भी शपथ ली है। शपथ लेने से पहले नायब सैनी ने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के पैर छूकर आर्शीवाद लिया। गौरतलब है कि सीएम सैनी ओबीसी वर्ग से ताल्लुक रखते हैं और वह कुरुक्षेत्र से सांसद भी हैं। ऐसे में समझा जा रहा है कि भाजपा उनके जरिए प्रदेश में ओबीसी वर्ग को साध कर लोकसभा चुनाव साधने का काम करने जा रही है।

सैनी के साथ इन्होंने ली मंत्री पद की शपथ

राजभवन में आयोजित सादे समारोह में कंवर पाल गुर्जर ने भी मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली है। गौरतलब है कि गुर्जर खट्टर सरकार में शिक्षा मंत्री थे। इनके अलावा मूलचंद शर्मा ने भी कैबिनेट मंत्री के तौर पर राजभवन में शपथ ली है। निर्दलीय विधायक रणजीत सिंह ने भी कैबिनेट मंत्री की शपथ लिए हैं। जय प्रकाश दलाल और डॉक्टर बनवारी लाल को भी हरियाणा के मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। इस शपथ ग्रहण समारोह में अनिल विज नहीं पहुंचे, उनकी नाराजगी को इसका मुख्य कारण माना जा रहा है।(एजेंसी)

Read More

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने पद से पूरी कैबिनेट के साथ दिया इस्तीफा...

Posted on :12-Mar-2024
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने पद से पूरी कैबिनेट के साथ  दिया  इस्तीफा...

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने पद से पूरी कैबिनेट के साथ इस्तीफा दे दिया है। चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है। मनोहर लाल के साथ ही उनकी पूरी कैबिनेट ने सीएम आवास में मीटिंग के बाद राजभवन में राज्यपास से मुलाकात कर इस्तीफा सौंप दिया है। जानकारी के मुताबिक सीएम मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार सुबह 11 बजे भाजपा विधायक दल के साथ मीटिंग की थी। इस बैठक के बाद ही हरियाणा के राज्यपाल से मुलाकात करने के लिए खट्टर निकले थे। उनके साथ गृहमंत्री भी मौजूद थे। इनके अलावा उनके साथ मंत्री भी राज्यपाल से मुलाकात करने पहुंचे थे और सभी ने उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया हैं।

बताया गया है कि मुख्यमंत्री आवास में मनोहर लाल पहुंचे और उन्होंने कुछ निर्दलीय विधायकों के साथ बैठक भी की थी। इसके बाद ही मनोहर लाल राजभवन के लिए रवाना हुए थे। यहां यह भी बतलाते चलें कि सीएम के साथ अनिल विज भी थे। सीएम के अलावा, अन्य सभी मंत्री अपनी-अपनी गाड़ियों से राजभवन पहुंचे थे। कुछ समय बाद ही सस्पेंस से पर्दा उठा और अब कहा जा रहा है कि सीएम खट्टर ही होंगे और शाम 5 बजे पुन: मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इस बीच गठबंधन टूटने से राजनीतिक समीकरण बदलने की बात सामने आई है। विस्तृत जानकारी के लिए प्रतीक्षारत् हैं सभी।(एजेंसी)

Read More

बागपत में धूमधाम के साथ मनाया जैन मन्दिर का 25 वां स्थापना दिवस

Posted on :12-Mar-2024
बागपत में धूमधाम के साथ मनाया जैन मन्दिर का 25 वां स्थापना दिवस

विवेक जैन

बागपत, उत्तर प्रदेश : बागपत नगर के मुन्ना लाल एन्क्लेव में स्थित श्री 1008 चन्द्र प्रभु दिगम्बर जैन पंचायती मन्दिर का 25 वां स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ढोल-बाजों के साथ एक भव्य रथयात्रा का आयोजन किया गया। रथ में भगवान जी को विराजित कर बागपत नगर में परिक्रमा कराई गई। उसके बाद दिगम्बर जैन इंटर कालिज में स्थित पांडुकशिला पर भगवान का विधि-विधान के साथ पूजन किया गया और फिर से मुन्ना लाल एन्क्लेव में स्थित श्री 1008 चन्द्र प्रभु दिगम्बर जैन पंचायती मन्दिर में भगवान को विराजित किया गया।

इस अवसर पर सुन्दर-सुन्दर झांकियां निकाली गई, जो सभी के बीच मुख्य आकर्षण का केन्द्र बनी रही। श्री 1008 चन्द्र प्रभु दिगम्बर जैन पंचायती मन्दिर के अध्यक्ष संदीप जैन द्वारा रथयात्रा में आये समस्त श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर जैन समाज बागपत के अध्यक्ष पंकज जैन, बिजेन्द्र जैन वर्धमान वाले, शिखर चन्द जैन, प्रहलाद जैन, जिनेन्द्र जैन सेनसन वाले, अनिल जैन पीएनबी वाले, अमित जैन - जैन मिलन बागपत के अध्यक्ष, आदिश जैन, मनीष जैन, वरूण जैन, संजय रूहेला सभासद, अंकुर जैन मिलन फोटो स्टूडियो, डॉ नितिन जैन, संजीव जैन उर्फ चिन्टू जैन, मयंक मित्तल,

विकास जैन, अभिषेक जैन, अंकित जैन, अंशुल जैन, विशेष जैन, कमल जैन, नीरज जैन, संजीव जैन, विकास जैन, गगन जैन, पूनम जैन, बबीता जैन, मीनाक्षी जैन, नेहा जैन, सीमा जैन सोनीपत, रूबि जैन, संतोष जैन, दीपिका जैन, नेशनल अवार्डी एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, अजय जैन जय चन्दा प्रिन्टर्स, विवेक जैन, विशाल जैन, अतुल जैन, विनित जैन, पुनित जैन, आयुशी जैन, गौरव जैन सहित सैंकड़ों श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

Read More

जैन मिलन के राष्ट्रीय अधिवेशन को सफल बनाने का किया आह्वान

Posted on :12-Mar-2024
जैन मिलन के राष्ट्रीय अधिवेशन को सफल बनाने का किया आह्वान

विवेक जैन

बागपत, उत्तर प्रदेश :  जैन मिलन बड़ौत की एक बैठक 16 व 17 मार्च को होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारी को लेकर अतिथि भवन बड़ौत में की गई। जिसमें जैन मिलन परिवार बड़ौत के सभी राष्ट्रीय व क्षेत्रीय पदाधिकारीगण एवं सभी पुरुष, महिला, युवा शाखाओं के अध्यक्ष मंत्री उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जैन मिलन बड़ौत के अध्यक्ष पुनीत जैन ने की। उसके पश्चात राष्ट्रीय अधिवेशन के मुख्य संयोजक मनोज कुमार जैन पेट्रोल पंप वालों ने अधिवेशन से जुड़ी हुई जानकारी सभी को दी। उन्होंने अब तक की गई तैयारियों से सभी को अवगत कराया। उन्होने बताया कि पूरे देश से लगभग 1000 व्यक्तियो का आने का अनुमान है।

.बैठक मे उपस्थित भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय संरक्षक नरेंद्र जैन राजकमल,  राजेश जैन भारती, सिद्धार्थ जैन, सुधीर जैन, संजीव जैन डाबर, नवीन जैन बब्बल इन सभी लोगों ने भी अपने सुझाव एवं विचार सभा में सभी के समक्ष प्रस्तुत किये। मनोज कुमार जैन ने सभी शाखाओं से अधिक से अधिक स्वागत समिति को देने का निवेदन किया। इसके पश्चात ज्यादातर शाखों ने अपनी-अपनी स्वागत समिति और अतिथि के नाम संयोजकों को लिखवाए। मनोज कुमार जैन ने इस अधिवेशन में मिली जिम्मेदारियां से सभी शाखाओं को अवगत कराया। वहा पर मौजूद सभी लोगों ने तन, मन व धन के साथ इस अधिवेशन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने एवं अधिवेशन को पूर्णतः सफल बनाने का आश्वासन दिया।

Read More

इंडिगो एयरलाइन्स ने कम्पटीशन को मात दी और भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी बन गयी

Posted on :12-Mar-2024
इंडिगो एयरलाइन्स ने कम्पटीशन को मात दी और भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी बन गयी

इंडिगो एयरलाइन्स जब अंडे से निकली नहीं थी, उस वक़्त किंगफ़िशर एयरलाइन्स, एयर इंडिया, जेट एयरवेज, स्पाइस जेट इत्यादि भारत के आसमान पर राज करते थे। इस उद्योग में काफी कम्पटीशन हुआ करता था जिसके चलते विमान यात्रा की टिकट सस्ते में बेचनी पड़ती थी। इंडिगो एयरलाइन्स ने कैसे कम्पटीशन को मात दी और भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी बन गयी, आइये जानते हैं।

इसने हमेशा खुद को 'लौ कॉस्ट एयरलाइन' के रूप में मार्केटिंग किया है और यह कभी भी अपनी 'लौ कॉस्ट एयरलाइन' स्थिति से अलग नहीं हुआ है। इस प्रकार, इंडिगो ने कभी भी फ्लाइट में मुफ्त भोजन, लॉयल्टी प्रोग्राम, लाउंज सुविधाएं और उड़ान मनोरंजन सेवा पेश नहीं किया और अपने प्रॉफिट मार्जिन को बरकरार रखा। किंगफिशर एयरलाइंस और एयर इंडिया नॉन प्रॉफिटेबल रुट्स पर काम करते थे। इस से इनके विमान कभी भी पूरी तरह नहीं भरते थे और ऊपर से यह विमान यात्रियों को मुफ्त भोजन, इन फ्लाइट एंटरटेनमेंट सेवा और बिज़नेस क्लास सेवा देते थे। इसका परिणाम यह हुआ की एयर इंडिया और किंगफ़िशर कभी मुनाफा नहीं कमा पाते थे। इंडिगो के साथ ऐसा कभी नहीं हुआ। इसने हमेशा लौ कॉस्ट एयरलाइन स्थिति को बनाए रखा और शुरुवात में यह सिर्फ हाई ट्रैफिक रुट्स पर काम करते थे जहाँ इनके विमान की ओवर बुकिंग हो जाती थी।

सभी एयरलाइंस ने होटलों के साथ टाई अप किया है क्योंकि हर रोज, इसे अपने कर्मचारियों के लिए रात भर रहने की व्यवस्था करनी होती है। जाहिर है कि एक पुरुष स्टाफ और एक महिला स्टाफ को अलग-अलग कमरे देने होते हैं। हालांकि, इंडिगो में केवल महिला एयर होस्टेस हैं। इस प्रकार यह रात भर रहने के लिए 3 महिला कर्मचारियों को एकल होटल का कमरा प्रदान करने का प्रबंधन कर सकता है। पैसा बच गया।

इंडिगो ने 50 एटीआर -72 एयरक्रॉफ्ट (और 250 एयरबस ए 320) का ऑर्डर दिया है। ATR72 एक छोटा विमान है जो केवल 60 - 80 यात्रियों को ले जा सकता है। यह ईंधन कुशल है, संभालने में आसान है और कम गेराज स्थान की आवश्यकता होती है। इंडिगो की योजना इन एटीआर विमानों को उन कम यातायात मार्गों पर संचालित करना है, जिन्हें एयरलाइन उद्योग के लिए गैर-लाभकारी मार्ग कहा जाता है। उदाहरण - हैदराबाद राजामुंदरी मार्ग, बैंगलोर तिरुपति मार्ग, भुवनेश्वर रांची मार्ग आदि। यह सबसे कम किराए की पेशकश करके भी बहुत लाभ कमाएगा और इस प्रकार यह अपनी घरेलू पकड़ को मजबूत करेगा और बाजार में हिस्सेदारी बढ़ाएगा।

जब अन्य एयरलाइंस अपने वित्तीय तनाव से निपटने में व्यस्त हैं, इंडिगो चालाकी से पूरे देश में अपने पंख फैलाने की योजना पर काम कर रहा है। सौ बात की एक बात, इंडिगो एयरलाइन्स जानती थी की भारत में विमान यात्रा आज भी विलासिता के रूप में देखा जाता है, यह लोगों की जरुरत नहीं है। इसीलिए इंडिगो ने शुरू से ही सोच लिया था की हम लौ कॉस्ट एयरलाइन के बिज़नेस मॉडल पर ऑपरेट करेंगे। इनकी मार्केटिंग रणनीति यही थी, एक ऐसे उद्योग में जहाँ विमान यात्रा एक विलासिता है, वहां लोगों को सिर्फ उड़ने का मौका दो कम खर्चे में।
यही मार्केटिंग राण नीति की बदौलत आज भारत में अकेली इंडिगो ऑयलीनेस एक ऐसी एयरलाइन कंपनी है जो फायदे में है और 50% के आसपास की मार्किट शेयर इसके पास है।

विवेक बसल के फेस बुक वाल से

Read More

समानता,सुरक्षा व महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण की गारंटी के साथ आम चुनाव में उतरेगी राष्ट्रीय मानव पार्टी।

Posted on :12-Mar-2024
समानता,सुरक्षा व महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण की गारंटी के साथ आम चुनाव में उतरेगी राष्ट्रीय मानव पार्टी।

उषा पाठक 
वरिष्ठ पत्रकार

नयी दिल्ली : राष्ट्रीय मानव पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में समानता,सुरक्षा व महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण की गारंटी के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी।यह जानकारी पार्टी प्रमुख योगेश शेट्टी ने कल यहाँ एक इंटरव्यू के दौरान दी।उन्होंने कहा कि हमारे एजेंडे में सबको शिक्षा,चिकित्सा एवं रोजगार उपलब्ध कराना भी है।पार्टी प्रमुख श्री शेट्टी ने कहा कि हमने लोकसभा की कुल सीटों में से 200 सीटों पर अपने बूते दमदारी से उतने की तैयारी की है। पार्टी ने अभी किसी दल से गठबंधन का निर्णय नहीं लिया है।

अन्ना आंदोलन में एक प्रमुख किरदार रहे श्री शेट्टी ने कहा कि आज समाज में असमानता एवं असुरक्षा की स्थिति है।महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में तरक्की कर रही है,लेकिन उन्हें उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिल रहा है।

एक सवाल के जबाव में श्री शेट्टी ने कहा कि ऐसा नहीं है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन काल में काम नहीं हुआ है,लेकिन युवाओं के भविष्य के उज्वल के लिए कुछ नहीं हुआ।वे अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की न्याय यात्रा के संबंध में पूछे जाने पर राष्ट्रीय मानव पार्टी के प्रमुख ने कहा कि इससे कांग्रेस को कुछ भी लाभ नहीं मिलेगा।समाज में आज जो समस्याएं है वह कांग्रेस को देन है।

श्री शेट्टी ने एक अन्य सवाल के जबाव में कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जनता को धोखा देने के अलावा किया ही क्या है?एल.एस।

Read More

घिटोरा बागपत में श्रीमद भागवत कथा का हुआ भव्य समापन

Posted on :11-Mar-2024
घिटोरा बागपत में श्रीमद भागवत कथा का हुआ भव्य समापन

विवेक जैन

बागपत, उत्तर प्रदेश : घिटोरा गांव में चल रही श्रीमद भागवत कथा का भव्य समापन हुआ। समापन अवसर पर राजेश पायलट जूनियर हाई स्कूल में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमे हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में धार्मिक, राजनैतिक, शैक्षिक जगत आदि विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी अनेकों जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। इससे पूर्व कथा के समापन अवसर पर नया शिव मंदिर घिटोरा में हवन का अयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने आहुतियां दी और गांव और देश की खुशहाली व समृद्धि के लिए प्रार्थना की। श्रीराम शिक्षा ट्रस्ट के अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता देवेन्द्र प्रमुख घिटोरा ने बताया कि वे लगातार 27 वर्षो से श्रीमद भागवत कथा का आयोजन करा रहे है।

Open photo

उन्होने श्रीमद भागवत कथा की महत्ता पर प्रकाश डाला और सभी से श्रीमद भागवत कथा की शिक्षायें धारण करने की बात कही। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री केपी मलिक, बागपत विधायक योगेश धामा, नेशनल अवार्डी और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर, भाजपा जिला महामंत्री सरिता चौधरी व विनोद वाल्मीकि, जिला खंड़ कार्यवाह अर्पित खेकड़ा, समाजसेवी और भट्टा कारोबारी महेश कुमार, सत्यप्रकाश चौधरी उर्फ गुल्लू प्रधान निठौरा सहित हजारों लोग उपस्थित थे।

Read More

लायंस क्लब बागपत ने किया प्रतिभाशाली महिलाओं को सम्मानित

Posted on :09-Mar-2024
लायंस क्लब बागपत ने किया प्रतिभाशाली महिलाओं को सम्मानित

विवेक जैन

- महिलाओं को समाज में पुरूषों के समान बराबरी का हक बिना किसी भेदभाव के मिलना चाहिए - लायन महेश शर्मा 

बागपत, उत्तर प्रदेश : बागपत नगर के मेरठ रोड़ स्थित वात्सायन पैलेस में लायंस क्लब बागपत द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस को बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र की प्रतिभाशाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लायंस क्लब बागपत के अध्यक्ष लायन महेश शर्मा ने कहा कि समाज में महिलाओं को बराबरी का हक बिना किसी भेदभाव के मिलना चाहिए।

इस अवसर पर लायंस क्लब बागपत के अनेकों वक्ताओं ने समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए उनके हको के लिए आवाज उठायी। कार्यक्रम में मंजू शर्मा बीएमसी, राकेश तोमर पूर्व न्यायिक सदस्या जिला उपभोक्ता फोरम बागपत व डाक्टर शम्भवी मिश्रा को पगड़ी व पटका पहनाकर और प्रतीक चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभागियों द्वारा चुटकुलों, मोटिवेशनल गानों व भक्ति गानों की शानदार प्रस्तुति दी गयी और खूब प्रशंसा प्राप्त की। कार्यक्रम की अध्यक्षता लायन महेश शर्मा द्वारा की गयी और संचालन लायन राजपाल शर्मा द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में सम्मानित होने वाली महिलाओं ने उनको सम्मानित किये जाने पर लायंस क्लब बागपत का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर लायन एड़वोकेट गजेन्द्र बली, लायन प्रमोद प्रकाश शर्मा, जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष लायन एड़वोकेट विजयपाल तोमर, लायन सरोज मलिक, लायन वेदप्रकाश भारद्वाज, लायन बशीर अहमद, लायन ब्रजमोहन गुप्ता, लायन परमवीर, लायन विनोद शर्मा, लायन मोहन चौहान, लायन गौरव गुप्ता, फसीउर्रहमान, राधेश्याम शर्मा, संतोष तोमर, सरोज, नेशनल अवार्डी व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन आदि उपस्थित थे।

Read More

दिल्ली एयरपोर्ट का नजारा बदला, महिलाएं कर रहीं संचालित, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गुलाबी रंग में रंगा...

Posted on :08-Mar-2024
दिल्ली एयरपोर्ट का नजारा बदला, महिलाएं कर रहीं संचालित, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गुलाबी रंग में रंगा...

नई दिल्ली : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के खास मौके पर आज दिल्ली एयरपोर्ट के तमाम टर्मिनल पर सिर्फ महिलाएं ही नजर आ रही हैं। यही नहीं एयरपोर्ट को भी गुलाबी रंग में रंगने का उपक्रम किया गया है। इससे पहले एयरपोर्ट संचालित करने वाली कंपनी ने ऑल वुमन शिफ्ट की घोषणा करते हुए कहा था कि दिल्ली एयरपोर्ट का नजारा शुक्रवार को बदला-बदला नजर आएगा।

इसके तहत कंपनी ने कहा था कि एयपोर्ट के सभी टर्मिनल पर सिर्फ महिलाएं ही नजर आएंगी। यही नहीं एयरपोर्ट भी गुलाबी रंग में रंगा जाएगा। इसी के साथ कंपनी ने ऑल वुमन शिफ्ट की घोषणा कर दी। इसका मुख्य कारण एविएशन इंडस्ट्री में समानता को बढ़ावा देना है। कंपनी ने महिलाओं के लिए खास व्यवस्था की है और इसे पिंक शिफ्ट नाम दिया है। इस बीच एयरपोर्ट के तीनों टर्मिनल्स पर महिलाएं तैनात रहेंगी।

महिला कर्मचारी 8 घंटे की पूरी शिफ्ट संभालेंगी। इस संबंध में दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड का कहना है कि 8 मार्च को पूरे एक शिफ्ट में सिर्फ महिलाएं होंगी। कंपनी का कहना है कि ऐसा करने से संदेश जाएगा कि टर्मिनल संचालन में महिलाओं का विशेष योगदान बराबर रहता है और इस पहल से विमानन सेक्टर में अपना कॅरिअर बनाने की इच्छुक महिला पेशेवरों के लिए यह प्रेरणा का काम करेगा।(एजेंसी)

Read More

कैफे में बड़ा धमाका, कई लोग घायल हो गए, सुराग देने वाले को मिलेंगे दस लाख

Posted on :07-Mar-2024
कैफे में बड़ा धमाका, कई लोग घायल हो गए, सुराग देने वाले को मिलेंगे दस लाख

बेंगलुरु : बीते 1 मार्च को रामेश्वरम कैफे में बड़ा धमाका हुआ और कई लोग घायल हो गए। इसकी जांच एनआईए और सीबीआई की स्पेशल विंग कर रही है। आरोपियों को तलाशने के लिए एजेंसियों ने कई लोगों से पूछताछ कर दबिश दी है। इसके बाद भी संदिगध अभी तक हाथ नहीं लगे हैं। आरोपियों के संबंध में पुख्ता जानकारी देने वाले को दस लाख का इनाम घोषित किया गया है। संदिग्ध की एक तस्वीर भी जारी की है।

जांच एजेंसी ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को चिन्हित कर लिया, जिसके बाद उसकी तस्वीर सार्वजनिक कर दी गई है। हालांकि अब तक आरोपी गिरफ्त में नहीं आ सका है और उसकी तलाश अभी भी जारी है। एनआईए ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आरोपी की फोटो पोस्ट कर लिखा- बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले में एनआईए ने हमलावर के बारे में जानकारी देने वाले को 10 लाख रुपये के नकद इनाम की घोषणा की है। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

बेंगलुरु के कैफे में ब्लास्ट के बाद कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने बीते 1 मार्च को स्पष्ट कर दिया था कि आरोपी को चंद घंटों में ही पकड़ लिया जाएगा। हालांकि अभी तक आरोपी की तलाश जारी है। सूत्रों ने बताया कि कम तीव्रता वाले इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) विस्फोट को अंजाम देने वाला आरोपी जांच एजेंसियों को भ्रमित करने के लिए आते-जाते समय 10 बीएमटीसी बस में चढ़ा और उतरा था। सूत्रों ने बताया कि अधिकारी अब विस्फोट स्थल से तीन किलोमीटर के दायरे में सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रहे हैं। कर्नाटक के गृहमंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि जांच एजेंसी को मामले की जांच के दौरान एक अहम सुराग हाथ लगा है। इस मामले की जांच एनआईए और सीसीबी की स्पेशल विंग मिलकर कर रही है।(एजेंसी)

Read More

एम.एस.एम.ई. द्वारा बच्चों को देने बाली टूल कीट का टेंडर अटकने से आक्रोश।

Posted on :07-Mar-2024
एम.एस.एम.ई. द्वारा बच्चों को देने बाली टूल कीट का टेंडर अटकने से आक्रोश।

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गयी महात्वाकांक्षी पी.एम.विश्वकर्मा योजना को लेकर एम.एस.एम.ई. और स्किल मंत्रालय में विरोधाभास होने का मामला प्रकाश में आया है। इस वज़ह से.एम.एस.एम.ई द्वारा बच्चों को देने बाली टूल कीट का टेंडर अटका पड़ा है और इससे लाभार्थियों में आक्रोश है। यह मामला प्रधानमंत्री के गृह राज्य गुजरात का बताया जा रहा है। 

जानकर सूत्रों ने आज इस आशय की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हैरत की बात तो यह है,कि अपने दम पर कुछ खास नहीं करने बाली एम.एस.एम.ई. के कुछ लोग पी.एम.विश्वकर्मा योजना के तहत संचालित सेंटरों पर सवालिया निशान लगा रहे हैं और बदनाम कर रहे हैं। 

सूत्रों ने यह भी बताया कि इस वज़ह से पी.एम.विश्वकर्मा योजना खींच सकती है। इस तरह की घटनाओं से आहत लाभार्थियों ने शीघ्र ही प्रधानमंत्री मंत्री को अवगत कराने का संकेत दिया है।

Read More

अनंत के चाचा चाची की हुई थी लव मैरिज, उनकी शादी आसान नहीं थी...

Posted on :06-Mar-2024
अनंत के चाचा चाची की हुई थी लव मैरिज, उनकी शादी आसान नहीं थी...

Ambani family : भारत का सबसे अमीर परिवार अंबानी अपने शानदार जीवन जीने के तरीके के लिए सुर्खियां बटोरता रहता है। इन दिनों अंबानी परिवार अपने घर के चिराग अनंत अंबानी की शादी को लेकर चर्चा में हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। अनंत अंबानी से पहले अंबानी परिवार में कई भव्य शादी हुई। अनंत के चाचा चाची की लव मैरिज हुई थी, 

लेकिन उनकी शादी आसान नहीं थी, उनकी प्रेम कहानी में भी कई रुकावटें आईं। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री टीना मुनीम से शादी करने वाले अनिल अंबानी ने भी शादी के लिए कई पापड़ बेले। आज हम आपको बताते हैं कि कैसे पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री टीना मुनीम और अनिल अंबानी पहले एक दूसरे के करीब आए और फिर जीवन भर के लिए हमसफर बन गए।

Read More

कांग्रेस के दिग्गज नेता पीएल पुनिया, भाजपा में प्रवेश लेने जा रहे...

Posted on :06-Mar-2024
कांग्रेस के दिग्गज नेता पीएल पुनिया, भाजपा में प्रवेश लेने जा रहे...

- उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका

- पूनिया को बाराबंकी से लड़ाएगी भाजपा

लखनऊ : कांग्रेस को जल्द ही उत्तर प्रदेश में एक बड़ा झटका लगने जा रहा है। कांग्रेस के दिग्गज नेता पीएल पुनिया कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश लेने जा रहे हैं। पीएल पुनिया को भारतीय जनता पार्टी, बाराबंकी से लोकसभा का चुनाव लडाएगी। पहले भी बाराबंकी से पूनिया सांसद रह चुके हैं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के चाणक्य अमित शाह और उत्तर प्रदेश के चाणक्य सुनील बंसल के साथ पीएल पुनिया की बातचीत हो चुकी है।

जल्द ही पीएल पूनिया बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। कांग्रेस के लिए उत्तर प्रदेश में यह एक बड़ा झटका होगा। उत्तर प्रदेश की कई लोकसभा सीटों में भाजपा को जिताऊ कैंडिडेट नहीं मिल रहे हैं।जिसके कारण विपक्षी दलों के नेताओं को लाकर, भाजपा उन्हें सांसद का टिकट देकर चुनाव लड़ा रही है। हाल ही में जौनपुर से कांग्रेस नेता कृपा शंकरसिंह को टिकट दी गई है। वह भी महाराष्ट्र में कांग्रेस के एक दिग्गज नेता तथा पूर्व गृह राज्य मंत्री थे। अब उत्तर प्रदेश में पीएल पूनिया को बाराबंकी से टिकट देने की बात सामने आई है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उपेंद्र रावत का जो वीडियो वायरल हुआ है। वह भी इसी राजनीति का एक हिस्सा है। उपेंद्र रावत की टिकट काटकर पीएल पुनिया को बाराबंकी से टिकट देने के लिए, भाजपा के नेताओं ने ही उपेंद्र रावत का वीडियो वायरल कराया था। इस बात की चर्चा भाजपा के अंदर हो रही हैं ।भाजपा सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार या गुरुवार को पीएल पुनिया भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले सकते हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मध्य प्रदेश से गुजरात जाने वाली है। इसके पहले ही कांग्रेस विधायक अर्जुन मोड वाडिया द्वारा कांग्रेस और विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर राहुल गांधी और कांग्रेस को एक बड़ा झटका दिया है। गुजरात में जब राहुल गांधी की यात्रा होगी,तब दूसरा बड़ा झटका उत्तर प्रदेश से कांग्रेस को मिलने जा रहा है।(एजेंसी)

Read More

लोकसभा चुनाव 2024 : भाजपा ने 195 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की।

Posted on :04-Mar-2024
लोकसभा चुनाव 2024 : भाजपा ने 195 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की।

डॉ.समरेन्द्र पाठक
वरिष्ठ पत्रकार।

नयी दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी ने लोक सभा चुनाव 2024 के लिए आज अपने 195 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी,गृह मंत्री अमित शाह गांधी नगर,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ,लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला कोटा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी से ही चुनाव लड़ेंगी।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने यह सूची जारी की है।उन्होंने कहा है कि कल पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन उम्मीदवारों के नाम तय किये गए।एल.एस।

Read More

देश की विशिष्ट हस्तियों को मिला विभूति सम्मान

Posted on :04-Mar-2024
देश की विशिष्ट हस्तियों को मिला विभूति सम्मान

सनंत सिंह 
पत्रकार 

नई दिल्ली :  l शिक्षा, चिकित्सा, कला, समाजसेवा व अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कई विशिष्ट लोगों को अमरेंद्र फॉउंडेशन की ओर से शुक्रवार को भारत विभूति सम्मान सम्मान प्रदान किया गया। राजधानी के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित एक समारोह में सभी को यह सम्मान मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव भाजपा, डॉ.अलका गुर्जर, सीनियर एडवोकेट डॉ. जी वी राव, डीजी डिफेंस अभय सिंह, प्रो.योगेश कुमार, कुलपति डॉ. बीएन मिश्रा एवं संस्था के निदेशक अमरेंद्र पाठक द्वारा प्रदान किया गया।समारोह में सांस्कृतिक संगीत और नित्य भी प्रस्तुत किया गया । 

कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संयोजन वरिष्ठ पत्रकार व फाउंडेशन के संस्थापक नवेश कुमार ने की । इस मौके पर महिला सशक्तिकरण, एवं लैंगिक समानता पर विचार गोष्ठी का आयोजित कीगयी। जिनमे एडवोकेट रंजिता राज, कैप्टन श्रीमती रमा आर्या, वरिष्ठ पत्रकार डॉ समरेंद पाठक, भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता विनीता हरिहरन, अभय सिन्हा, हीरा लाल प्रधान एवं प्रो अमरेंद्र झा आदि ने आधुनिक भारत में महिलाओं के लिए समान अवसर और उपलब्धियों पर अपने विचार रखे । 

जिन हस्तियों को भारत विभूति सम्मान दिया गया, उनमें आईपीएस आनंद मिश्रा, कुलपति डॉ साकेत कुशवाहा , श्रीमती विनीता हरिहरन, श्रीमती लैला परवीन, डॉ ईशा गर्ग, डॉ शाहीन आलम और श्रीमती अर्पिता स्वामी शामिल है । 

इसीप्रकार पंडित गोविंद मिश्रा, डॉ कुमार गौरव, एडवोकेट जगदीश चौहान, मनोज कुमार, श्रीमती निलम झा, इंजिनियर बेचन झा एवं मिस सुनीता चौधरी को समाज विभूति दिया गया । वही ओम भाटी एवं श्रीमती पुष्पा देवी को कला विभूति, अनुज झा एवं नवनीत द्विवेदी को शिक्षा विभूति और एडवोकेट दिनेश साहू, खोमचंद साहू,आशीष पाठक, शमा रमन एवं नंदकिशोर राय को युवा विभूति सम्मान प्रदान किया गया । एल.एस।

Read More

महादेव मेला यात्रियों को रेलवे विभाग प्रदान करें सेवाएं..

Posted on :04-Mar-2024
महादेव मेला यात्रियों को रेलवे विभाग प्रदान करें सेवाएं..

राकेश यादव

वार्ड पार्षद संजय जैन ने सौपा डीआरएम को ज्ञापन

छिन्दवाड़ा/जुन्नारदेव : महादेव मेले के दौरान विगत 3 वर्ष पूर्व रेलवे के पीडब्ल्यूआई विभाग द्वारा मेला यात्रियों के लिए ठहरने, बिजली, पानी, चिकित्सा, शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती थी, किंतु वर्तमान में रेलवे विभाग की उदासीनता के चलते रेल से सफर करने वाले मेला यात्रियों को इन सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है। 

रेल विभाग द्वारा मेला यात्रियों को किसी भी प्रकार की मूलभूत सुविधा जुन्नारदेव रेलवे स्टेशन पर मुहिया नहीं कराई जा रही है, इसी को लेकर रेलवे के डीआरएम मनीष अग्रवाल के संक्षिप्त दौरे के दौरान नगर के वार्ड क्रमांक 11 पार्षद एवं नगर पालिका अपील समिति सदस्य संजय जैन द्वारा ज्ञापन शॉप कर जुन्नारदेव रेलवे स्टेशन परिसर में यात्रियों को सुविधा माहिया कराए जाने की मांग की गई है डीआरएम द्वारा शीघ्र ही मेला यात्रियों को सुविधा माहिया कराए जाने का आश्वासन भी दिया गया है। डीआरएम दौरे के दौरान वरिष्ठ इंजीनियर उत्तर रेल श्री सचिन सहित स्थानीय रेल प्रशासन सुरक्षा बल भारी संख्या में उपस्थित था।

Read More

Previous12...26272829303132...5455Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

ज्योतिष और हेल्थ

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

खेल

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

व्यापार

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन

  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष

  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution