× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में लू तो कई जगह बारिश की चेतावनी

    देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में लू तो कई जगह बारिश की चेतावनी

    पद्मनाभस्वामी मंदिर से करोड़ों के हीरे-जवाहरात और सोना गायब, मचा हड़कंप

    पद्मनाभस्वामी मंदिर से करोड़ों के हीरे-जवाहरात और सोना गायब, मचा हड़कंप

    ’प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई’

    ’प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई’

    कैदियों को ले जा रही बस पलटी, दरोगा समेत 6 की दर्दनाक मौत

    कैदियों को ले जा रही बस पलटी, दरोगा समेत 6 की दर्दनाक मौत

    पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर लगी आग, 3 रुपए बढ़ने के बाद और महंगाई के संकेत

    पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर लगी आग, 3 रुपए बढ़ने के बाद और महंगाई के संकेत

  • छत्तीसगढ़
    महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं के सशक्तिकरण का आधार, बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर हो रहा खर्च

    महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं के सशक्तिकरण का आधार, बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर हो रहा खर्च

    सूरजपुर में 15 नए एसआई की थानों में शुरू हुई व्यावहारिक ट्रेनिंग, पुलिसिंग व कानून की बारीकियां सीखेंगे, डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने जारी किया आदेश।

    सूरजपुर में 15 नए एसआई की थानों में शुरू हुई व्यावहारिक ट्रेनिंग, पुलिसिंग व कानून की बारीकियां सीखेंगे, डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने जारी किया आदेश।

    ओडिशा से मुंबई गान्जा तस्करी का प्लान महासमुंद पुलिस ने किया फेल।

    ओडिशा से मुंबई गान्जा तस्करी का प्लान महासमुंद पुलिस ने किया फेल।

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

  • मनोरंजन
    अदाह शर्मा के रंग-बिरंगे लुक्स ने जीता इंटरनेट

    अदाह शर्मा के रंग-बिरंगे लुक्स ने जीता इंटरनेट

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

  • रोजगार
    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

  • राजधानी
    अब सरकारी सेवाएं मोबाइल की स्क्रीन पर

    अब सरकारी सेवाएं मोबाइल की स्क्रीन पर

    ’राज्यपाल श्री रमेन डेका से मुख्य सचिव ने सौजन्य भेंट की’

    ’राज्यपाल श्री रमेन डेका से मुख्य सचिव ने सौजन्य भेंट की’

    ’जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर... और सामने थी बदलाव की बड़ी कहानी’

    ’जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर... और सामने थी बदलाव की बड़ी कहानी’

    कवर्धा को मिली नई सौगात-उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया “मित्र मिलन चौपाटी” का भव्य लोकार्पण

    कवर्धा को मिली नई सौगात-उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया “मित्र मिलन चौपाटी” का भव्य लोकार्पण

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नक्सल मुक्त जिलों के भवनविहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों को मिलेंगे पक्के भवन

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नक्सल मुक्त जिलों के भवनविहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों को मिलेंगे पक्के भवन

  • ज्योतिष
    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

राष्ट्रीय

Previous12...27282930313233...5455Next

धूमधाम के साथ मनाया गया विचक्षण मुनि महाराज का 48 वां दीक्षा दिवस

Posted on :04-Mar-2024
धूमधाम के साथ मनाया गया विचक्षण मुनि महाराज का 48 वां दीक्षा दिवस

विवेक जैन

- नवकार मंत्र साधक राष्ट्र संत पंड़ित रत्न श्री विचक्षण मुनि महाराज के 48 वे दीक्षा दिवस महोत्सव में हजारों लोगो ने की शिरकत

- विचक्षण मुनि महाराज ने श्रद्धालुओं को जैन धर्म की महानता से अवगत कराते हुए सभी से जैन धर्म की शिक्षाओं को अपने जीवन में धारण करने को कहा

बागपत, उत्तर प्रदेश : श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन सोसायटी द्वारा जैन स्थानक संजय मूर्ति बड़ौत नगर में नवकार मंत्र साधक राष्ट्र संत पंड़ित रत्न श्री विचक्षण मुनि महाराज का 48 वां दीक्षा दिवस महोत्सव बडे ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दीक्षा दिवस में अनेकों जैन संतों के साथ-साथ दिल्ली एनसीआर सहित दूर-दराज क्षेत्रों से आये हजारो लोगो ने शिरकत की। इस अवसर पर जैन धर्म के धर्मगुरूओं मुनि उदित राम जी, मुनि पराग जी, मुनि मनोहर जी, मुनि जागृत जी, मुनि संयम जी और समाज के सम्मानित लोगो ने महाराज श्री के महान व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और उनको 48 वें दीक्षा दिवस की बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की।

Open photo

विचक्षण मुनि महाराज जी ने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को जैन धर्म की महानता से अवगत कराया और सभी से जैन धर्म की शिक्षाओं को अपने जीवन में धारण करने को कहा। इस अवसर पर आयोजित लक्की ड्रा में 11 चांदी के सिक्के देवेन्द्र कुमार जैन इंद्राणी जैन बामनौली वालों की और से भेंट किये गये। संजय जैन मैचिंग वालो वालों की और से बैड़शीट वितरित की गयी। संघ के प्रधान घसीटूमल जैन व अजय कुमार जैन तेल वालों की और से प्रभावना वितरित की गयी।

Open photo

बड़ौत व्यापार संगठन के प्रधान अंकुर जैन अनिल कुमार जैन आलू वालों की और से गौतमी प्रसादी की व्यवस्था की गयी। इस अवसर पर मंत्री संजय जैन, नेशनल अवार्डी और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, अतुल जैन डिंपल, अजय जैन, रिषी जैन, अमित जैन, राजीव जैन, नवीन जैन, मन्नू जैन सहित हजारों लोग उपस्थित थे।

Read More

ईश्वरीय विश्वविद्यालय बागपत में महिलाओं को किया गया सम्मानित

Posted on :04-Mar-2024
ईश्वरीय विश्वविद्यालय बागपत में महिलाओं को किया गया सम्मानित

विवेक जैन

- इंस्पेक्टर मनु सक्सेना और सारथी वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्षा वंदना गुप्ता सहित अनेकों महिलाओं को प्रजापिता ब्रहमाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बागपत द्वारा किया गया सम्मानित 

- प्रजापिता ब्रहमाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बागपत की जिला प्रभारी गीता दीदी ने महाशिवरात्रि और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस  के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में आने वाले सभी लोगों का जताया आभार  

बागपत, उत्तर प्रदेश : बागपत नगर के कोर्ट रोड़ गली नम्बर 6 में स्थित प्रजापिता ब्रहमाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बागपत केन्द्र पर महाशिवरात्रि और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में महिला थाना बागपत की इंस्पेक्टर मनु सक्सेना और सारथी वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्षा वंदना गुप्ता सहित अनेकों महिलाओं को उनके द्वारा समाजहित में किये जा रहे कार्यो के लिए पगड़ी, पटका पहनाकर और स्मृति चिन्ह व पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बागपत जिला प्रभारी गीता दीदी ने उपस्थित लोगों को नारी की महानता से अवगत कराया और सभी से अपने-अपने परिवारों को संस्कारवान बनाने का आहवान किया।

Open photo

इस अवसर पर महिला थाना बागपत की इंस्पेक्टर मनु सक्सेना, सारथी वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्षा वंदना गुप्ता, एड़वोकेट सोनिया चौधरी, समाजसेवी पारूल, भाजपा नेत्री मनजीत कौर, नेहा जैन आदि ने प्रजापिता ब्रहमाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा समाजहित में किये जा रहे कार्यो की प्रशंसा की और उनको सम्मानित करने के लिए बागपत केन्द्र की सभी बहनों का आभार व्यक्त किया। बागपत जिला प्रभारी गीता दीदी ने कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए महाशिवरात्रि के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित लोगों को शिव की महिमा से अवगत कराया। नेहा और वर्षा बहन ने इस अवसर पर देशभक्ति से ओतप्रोत सुन्दर नृत्य नाटिका का मंचन किया, जिसको उपस्थित लोगों ने बहुत सराहा।

Open photo

सरिता दीदी और पल्लवी दीदी द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। गीता दीदी ने कार्यक्रम में आने वाले सभी लोगों का प्रजापिता ब्रहमाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बागपत की ओर से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नेशनल अवार्डी और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, समाज सेवी विकास गुप्ता बड़ौत, सोहनपाल उर्फ सुनील शर्मा दुड़भा, देवेन्द्र चौधरी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Read More

भय,भूख व बेरोज़गारी के खिलाफ आम चुनाव में उतरेगी जय महाभारत पार्टी।

Posted on :01-Mar-2024
भय,भूख व बेरोज़गारी के खिलाफ आम चुनाव में उतरेगी जय महाभारत  पार्टी।

उषा/मधुबाला/अर्चना 

नयी दिल्ली : जय महाभारत पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में भय,भूख व बेरोज़गारी के खिलाफ  चुनाव मैदान में उतरेगी। पार्टी की आज यहां संपन्न राष्ट्रीय अधिवेशन में इस आशय का फैसला लिया गया। इसके साथ ही सभी 543 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी खड़े करने का भी निर्णय लिया गया।  पार्टी प्रमुख भगवान श्री अनंत विष्णुदेव प्रभु,राजयोगी श्री आनंद योगी महाराज, पार्टी के शीर्ष नेताओं, पं गणेश दत्त जोशी, राजीव खोसला, सजन झा ने पत्रकारों को  यह जानकारी देते हुए बताया कि अधिवेशन के समापन पर एक राजनीतिक प्रस्ताव पास किया गया एवं इसी मुद्दे पर अगला लोक सभा चुनाव लड़ने का निर्णय लिया गया। 

पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष श्री प्रभु ने कहा कि हम भय, भूख एवं बेरोजगारी को समाप्त करने की गारंटी के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे।पार्टी ने सभी 543 सीटों पर लड़ने का मानस बनाया है।इसके लिए समान विचारधारा वाले दलों के लिए विकल्प खुले हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के सभी सातो सीटों पर दमदार प्रत्याशी खड़े किये जायेंगे।उन्होंने यह भी कहा कि जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं वहां भी पूरी दम ख़म से चुनाव में पार्टी उतरेगी ।

Open photo

श्री प्रभु ने कहा कि अधिवेशन में  पार्टी संसदीय बोर्ड एवं संगठन में नए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गयी है।इसके साथ ही कुछ को चुनाव प्रचार अभियांन से जोड़ा गया है।इसकी सूची आयोग को दी जायेगी।

पार्टी प्रमुख ने कहा कि हम फ्री शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराएंगे । एल पी जी  के बदले जनता को गोबर गैस सस्ते दामों पर देंगे। किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू करेंगे। इसके साथ ही महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। एल.एस।

Read More

राष्ट्रीय विधुर/अविवाहित संगठन से जुड़ने के लिए भरी संख्या में जुड़ रहे अविवाहित एवं विधुर।

Posted on :29-Feb-2024
राष्ट्रीय विधुर/अविवाहित संगठन से जुड़ने के लिए भरी संख्या में जुड़ रहे अविवाहित एवं विधुर।

मध्यप्रदेश : सतना एवं मैहर जिले में चल रहे राष्ट्रीय विधुर/अविवाहित संगठन ने जोरदार गति पकड़ते हुए सदस्यता अभियान चलाया जा रहा हैं जिसमे 30 वर्ष से लेकर 55 वर्ष तक के अविवाहित पुरष एवं 30 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक के विधुर राष्ट्रीय विधुर/ अविवहित संगठन में भारी मात्रा में जुड़ रहे है यह संगठन मैहर सतना जिले से होते हुए पूरे मध्यप्रदेश के 55 जिलों में संगठन मजबूत करेगा वा सरकार से अपनी मांगो को मजबूती के साथ रखेगा मध्यप्रदेश में भी विधुर अविवाहित पेंशन 5000 रूपये महीने दी जानी चाहिए,  सम्बल योजना में आर्थिक सहयता राशि 5 लाख रुपए होनी चाहिए,

विधुर/अविवाहित लोगो को विधुर/अविवाहित आवास योजना मिलना चाहिए, विधुर/अविवाहित तीर्थ यात्रा योजना प्रारंभ किया जाना चाहिए, विधुर/अविवाहित लोगो को 35 किलो राशन दिया जाना चाहिए आदि मांगे रखी जायेगी अगर मध्यप्रदेश शासन विधुर अविवाहित संगठन की सभी मांगो को नही मानेगी तो आगामी समय में प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन हड़ताल आदि तक विधुर अविवाहित संगठन करेगा। मैहर सतना जिले के सभी छोटे से छोटे गांव से लेकर बड़े बड़े गांव शहर के सभी वार्डो नगर पंचायतों आदि सभी जगहों पर राष्ट्रीय विधुर/ अविवाहित संगठन पहुचकर संगठन को मजबूत बनाने का कार्य तेजी से चल रहा हैं

यह उक्त जानकारी राष्ट्रीय विधुर/ अविवाहित संगठन प्रभारी विष्णुनाथ पाण्डेय जी ने कहते हुए बताया कि अभी कुछ लोग इस राष्ट्रीय विधुर/ अविवाहित संगठन को हल्के में ले रहे है यह संगठन उन मर्दों का है जो अपनी तकलीफों को भुला नहीं पा रहे हैं परिवार मुसीबत की मार झेल रहा हैं उनके आशू पोछने वाला कोई नहीं है पुरुष होने के नाते अपने आशू किसी को दिखा नही सकते थे वो अब अपने हक के लिए जाग चुके है अविवाहित युवा भी संगठन में मजबूती के साथ जुड़ रहा हैं कुछ अविवाहित युवाओं का कहना हैं कि हम इस राष्ट्रीय विधुर अविवाहित संगठन की लड़ाई को अंतिम निर्णय तक लेकर जायेगे हमारा जीवन अब संगठन के लिए समर्पित है वा रहेगा हमारे आगे और पीछे कोई नही है कोई रोने वाला नही है इसलिए हम पूरी ताकत के साथ अपनी मांगे लेकर ही रहेंगे।

Read More

बिलावरकला राशन दुकान में लगभग 200 क्विंटल राशन का गबन

Posted on :29-Feb-2024
बिलावरकला राशन दुकान में लगभग 200 क्विंटल राशन का गबन

(राकेश यादव)

विगत दो माह से आम जनमानस में राशन के लिए त्राहिमाम

छिन्दवाड़ा/जुन्नारदेव : दतला वेस्ट प्राथमिक उपभोक्ता भंडार द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान बिलावरकला की जांच में बड़ा भ्रष्टाचार उजागर हुआ है गत जनवरी 2022 से की गई 24 महीने की जांच में लगभग 200 क्विंटल से भी अधिक राशन का भ्रष्टाचार किया जाना पाया गया है प्रबंधक शहजाद अहमद सहायक प्रबंधक बलदेव राजपूत द्वारा बड़ी मात्रा में राशन को खुर्द - बुर्द कर दिया गया है तथा हर महीने अतिरिक्त आवंटन की मांग शासन से उनके द्वारा लगातार की जा रही है एवं मशीन में राशन बैलेंस चला आ रहा है।

 विगत 3 महीने से  इस संस्था द्वारा संचालित दुकानों में राशन वितरण भी सुव्यवस्थित  ढंग से नहीं हो पा रहा है जांच में यह भी तथ्य सामने आए की 6 महीने में ही लगभग 180 क्विंटल खाद्यान्न गबन कर लिया गया जिसका कोई हिसाब संस्था के पास नहीं है।

अन्य दुकानों में भी है गड़बड़ी ---- दातला वेस्ट प्राथमिक उपभोक्ता सहकारी भंडार के अधीनस्थ अन्य शासकीय उचित मूल्य की दुकानों गोरखघाट,कोल्हिया में भी भारी भ्रष्टाचार किया गया है जो जांच के दौरान सामने आ सकता है।

नियमविरुद्द अन्य दुकानों का भी संचालन ---- दातला वेस्ट के प्रबंधक शहजाद अहमद द्वारा शासन प्रशासन की नाक के नीचे नियमविरुद्ध ढंग से संस्था में संलग्न दुकानों के अतिरिक्त अन्य राशन दुकानों का संचालन भी किया जा रहा है। जिसमें खापा स्वामी और छाबड़ा में भारी गबन किया गया है इन पंचायतों के हितग्राही भी विगत दो माह से राशन के लिए तरस रहे हैं।  जिनकी भी उच्चस्तरीय जांच की जाना आवश्यक है।

न्यायालय में विचाराधीन है प्रकरण ---- शहजाद अहमद पर राशन तस्करी से संबंधित मामला भी न्यायालय में विचाराधीन है। तथा जुन्नारदेव थाने में इसपर एफ.आई.आर भी दर्ज है। नियमानुसार दातला वेस्ट भंडार कोई भी राशन की दुकान संचालित नहीं कर सकता परंतु अधिकारियों से साठगांठ के चलते इसके द्वारा बेखौफ होकर राशन दुकानों का संचालन तो किया ही जा रहा है साथ ही यदा - कदा राशन गायब कर दिया जाना आम बात हो चुकी है।

एक और जहां शासन प्रशासन जीरो टॉलरेंस का रवैया अपनाने की बात करता है साथ ही दूसरी ओर शहजाद अहमद जैसे लोगों को फुल टोलरेंट करने की छूट भी शासन प्रशासन में बैठे लोग ही दे रहे हैं। नतीजतन खामियाजा आम जनमानस भुगत रही है। दातला वेस्ट द्वारा संचालित सभी शासकीय उचित मूल्य की दुकान की उच्च स्तरीय जांच कराई जानी चाहिए साथ ही जांच दल का गठन कर जांच होनी चाहिए जिससे स्थिति स्पष्ट हो सके एवं जांच की निष्पक्षता पर सवाल न खड़े हो। बहरहाल जो भी हो जांच हो अथवा ना हो परंतु सभी हितग्राहियों को पूरा राशन तो प्रशासन को प्राथमिकता के आधार पर दिलाया ही जाना चाहिए।

इनका कहना है - नियमानुसार हितग्राहियों के समक्ष में जांच की गई है जो अंतर पाया गया है इसके संबंध प्रतिवेदन में प्रस्तुत किया गया है।

राघवेंद्र सिंह लिल्हारे
कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी 
 जुन्नारदेव

Read More

पृथ्वी ग्रह को संविधान की प्रस्तावना में शामिल करने की मांग।

Posted on :28-Feb-2024
पृथ्वी ग्रह को संविधान की प्रस्तावना में शामिल करने की मांग।

अरविंद पाठक 
वरिष्ठ पत्रकार।

दरभंगा : वैश्विक लोकतंत्र और भूमण्डली शान्ति की संस्था वर्ल्ड नेचुरल डेमोक्रेसी (डब्ल्यूएनडी) के तत्वावधान में ‘नेचुरल डेमोक्रसी’ संकल्पना के दस वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर इसका दशकीय अधिवेशन यहां संपन्न हुआ। अखिल भारतीय मैथिली साहित्य परिषद् के परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ तालाब बचाओ अभियान के संयोजक नारायण जी चौधरी के स्वागत भाषण से हुआ। 

नेचुरल डेमोक्रेसी की अवधारणा को लेकर आगे आने वाले दार्शनिक डॉ.जावैद अब्दुल्लाह ने अपनी पुस्तक के कुछ अंश का पाठ करते हुए कहा कि ब्रैंडर मैथ्यूज़ ने अपनी किताब अमेरिकन चार्टर(1906) में ग्रहीय चेतना के विषय में कहा था कि मनुष्य पृथ्वी ग्रह के समाज का वैसा ही सदस्य है, जैसा कि वे अपने राष्ट्र, प्रान्त, ज़िले, द्वीप, शहर या गाँव का सदस्य है। उन्होंने इतिहासकार युवाल नोआ हरारी के शब्दों का हवाला देते हुए कहा कि सब कुछ इस पर निर्भर करता है,कि हम क्या चुनते हैं और मुझे उम्मीद है,कि हम राष्ट्रवादी प्रतिस्पर्धा नहीं वैश्विक एकजुटता चुनेंगे ।

कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय दरभंगा के पूर्व कुलपति प्रो. देव नारायण झा ने कहा कि प्रकृति सांख्य, न्याय आदि दर्शन में भिन्न रूपों में सन्दर्भित है। इसके हर रूप को सुरक्षित करने की आवश्यकता है।महोपनिषद्, अध्याय 6, मंत्र 71 को उद्धृत करते हुए उन्होंने कहा कि “अयं निजः परोवेति गणना लघुचेतसाम्। उदारचरितानां तु वसुधैवकुटुम्बकम्।  डब्ल्यूआईटी के पूर्व निदेशक प्रो. एम. नेहाल ने चार्ल्स डार्विन और फ़्रेंक फैनर की चर्चा करते हुए कहा कि नेचुरल डेमोक्रसी को हमें आज क्यों अपनाने की ज़रुरत महसूस हो रही है। हम सबको सार्वभौमिक दृष्टि और ऐसी नवीन सम्भावना की समझ अपने अन्दर विकसित करने की ज़रूत है, जो जग में जीवन की स्वतंत्रता और जीवन में जगत की निर्भरता, दोनों को बराबर महत्त्व दे।

देश के जाने माने शिक्षाविद एवं पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. विद्यानाथ झा ने कहा कि मानव के अनियंत्रित व्यवहार के चलते एक सीमा ऐसी भी आ सकती है, कि हमें कहना पड़ जाये, जहाँन है तो जान है। आज कहीं न कहीं मानवता इसी सीमा के निकट आ चुकी है । भारत-नेपाल कमला मैत्री मंच के संयोजक अजीत कुमार मिश्र ने इस अधिवेशन का संचालन करते हुये कहा कि पृथ्वी एकमात्र ऐसा ग्रह है, जिसे जीवन का समर्थन करने के लिए जाना जाता है। इसे सुरक्षित करने की आवश्यकता है। 

बाल कल्याण समिति की पूर्व सदस्या इन्दिरा कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए प्रकृति के लिये कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहरायी। पृथ्वी ग्रह को संविधान की प्रस्तावना में शामिल करने और प्रकृति संरक्षण-संकल्प को प्रस्तावना में जोड़ने के प्रस्ताव को यूएनओ एवं पीएमओ भेजने के प्रस्ताव पर विचार हुआ। इस अवसर पर सक़लैन, क़िबलतैन, प्रकाश बन्धु, अंकित, सुभाष, डॉ. बाबर ख़ान, डॉ यासिर सज्जाद, रमेश, डॉ. मणिशंकर झा, साजिद अब्दुल्लाह, मो. तासीम नवाब, आशीष एवं गौरी बाबू उपस्थित थे।एल.एस.

Read More

दानपात्र एनजीओ की अनूठी पहल भीख मांगने वालो को रोजगार देकर बना रहा आत्मनिर्भर

Posted on :27-Feb-2024
दानपात्र एनजीओ की अनूठी पहल भीख मांगने वालो को रोजगार देकर बना रहा आत्मनिर्भर

संस्था "दानपात्र" अगरबत्ती का निर्माण कर भिखारियों को दे रही सम्मान की जिंदगी 

मध्य प्रदेश : दानपात्र संस्था, बेरोजगारी की चुनौती से जूझ रहे लोगों के लिए एक उम्मीद की किरण बनकर सामने आई है। संस्था ने अब पूजा सामग्री, जैसे अगरबत्ती आदि की एक विशेष श्रृंखला शुरू की है, जिसे खरीदकर आप न केवल अपने धार्मिक कार्यों को पूरा कर सकते हैं, बल्कि बेरोजगारों की जिंदगी में भी खुशहाली ला सकते हैं।

दानपात्र की विशेष पूजा सामग्री की खासियतें:

उच्च गुणवत्ता: ये उत्पाद शुद्ध और उत्तम सामग्री से बने हैं, जो आपको पूजा के दौरान शुद्धता और दिव्य अनुभव प्रदान करेंगे। बेरोजगारों द्वारा निर्मित: दानपात्र इन उत्पादों को बनाने का कौशल बेरोजगार व्यक्तियों को सिखाता है, जिससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलती है।

Open photo

Open photo

Open photo

हर खरीद का प्रभाव: आपके द्वारा किया गया प्रत्येक खरीदारी सीधे तौर पर बेरोजगारों को आर्थिक सहायता प्रदान करती है, जिससे उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने में मदद मिलती है।

आप कैसे मदद कर सकते हैं:

  • दानपात्र की विशेष पूजा सामग्री खरीदें और अपने प्रियजनों को भी खरीदने के लिए प्रेरित करें।
  • इस पहल के बारे में सोशल मीडिया पर साझा करें और अपने दोस्तों और परिवार को बेरोजगारों की मदद करने के लिए प्रोत्साहित करें।
  • दानपात्र संस्था को सीधे दान देकर उनका और भी समर्थन करें।
  • दानपात्र के साथ मिलकर, हम बेरोजगारी की समस्या को दूर कर सकते हैं और एक आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत बनाने में योगदान दे सकते हैं।

Open photo

आप संस्था दानपात्र से इस तरह जुड़ सकते है 

आप दानपात्र की वेबसाइट या उनके सोशल मीडिया पेजों पर जाकर विशेष पूजा सामग्री के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। दानपात्र संस्था से संपर्क करने के लिए उनके हेल्पलाइन नंबर 6263362660 , 7828383066  या ईमेल का उपयोग करें।

Read More

जय महाभारत पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन 29 फरवरी को दिल्ली में।

Posted on :27-Feb-2024
जय महाभारत पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन 29 फरवरी को दिल्ली में।

एम.के.मधुबाला 
पत्रकार।

नयी दिल्ली : जय महाभारत पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन 29 फरवरी को दिल्ली में होगा। यह जानकारी पार्टी प्रमुख भगवान श्री अनंत विष्णु देव प्रभु ने आज यहाँ एक इंटरव्यू में दी।उन्होंने कहा कि अधिवेशन के समापन पर एक राजनीतिक प्रस्ताव पास किया जायेगा एवं इसी मुद्दे पर अगला लोक सभा चुनाव लड़ा जायेगा। पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष श्री प्रभु ने कहा कि हम भय, भूख एवं बेरोजगारी को समाप्त करने की गारंटी के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे।पार्टी ने सभी 543 सीटों पर लड़ने का मानस बनाया है।

Open photo

उन्होंने कहा कि इसके लिए समान विचार धारा वाले दलों से भी बातचीत चल रही है।कुछ दलों से गठबंधन हेतु बातचीत अंतिम चरण में है।दिल्ली के सभी सातो सीटों पर दमदार प्रत्याशी खड़े किये जायेंगे। श्री प्रभु ने कहा कि अधिवेशन में कुछ नए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की जायेगी एवं कुछ को चुनाव प्रचार अभियांन से जोड़ा जाएगा।प्रचारअभियान में दिग्गज नेताओं को रखा जायेगा और इसकी सूची आयोग को दी जायेगी।एल.एस।

Read More

पत्रकारिता एक चुनौतीपूर्ण कार्य:सिंह।

Posted on :27-Feb-2024
पत्रकारिता एक चुनौतीपूर्ण कार्य:सिंह।

राज कुमार 
वरिष्ठ पत्रकार।

समस्तीपुर : उजियारपुर के पूर्व विधायक दुर्गा प्रसाद सिंह ने  कहा है,कि पत्रकारिता एक बहुत ही चुनौती पूर्ण कार्य है क्योंकि पत्रकार अपना जीवन दांव पर लगा कर समाचार संकलन करते हैं। श्री सिंह यहाँ स्थानीय दैनिक समाचार पत्र झंझट टाइम्स की ओर से आयोजित पत्रकार सम्मान समारोह में बोल रहे थे।उन्होंने कहा कि हमें पत्रकारों का इज्जत एवं सम्मान करना चाहिए। श्री सिंह ने कहा कि मैं भी एक पत्रकार के रूप में कार्य कर चुका हूं। मैं 1991 में अपना कैरियर एक पत्रकार के रूप में प्रारंभ किया था और समाज के गरीबों, पिछड़ों, दलितों, महिलाओं, किसानों, छात्रों की आवाज को हमेशा पत्र के माध्यम से सरकार तक पहुंचाने का कार्य किया। 

गोखुल कर्पूरी फुलेश्वरी डिग्री महाविद्यालय कर्पूरी ग्राम समस्तीपुर की सहायक प्राध्यापिका डॉ सीता कुमारी ने कहा कि पत्रकारिता एक कठिन एवं चुनौती पूर्ण कार्य है। आज हमारे देश की महिलाएं रेल चलाने, हवाई जहाज उड़ाने, सेना सहित सभी क्षेत्रों में कार्य कर रही हैं लेकिन पत्रकारिता के क्षेत्र में आधी आबादी की उपस्थिति नगण्य है। 

उन्होंने कहा कि कहीं कहीं इक्का दुक्का महिला ही इस क्षेत्र में दिखाई देती हैं। इस क्षेत्र में  महिलाओं को आगे आना चाहिए। महिलाओं को आगे लाने के लिए सरकार को भी पहल करनी चाहिए।इस मौके पर समाचार पत्र के प्रधान संपादक राज कुमार राय ने आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया।एल.एस।

Read More

अंकुर शर्मा रोटरी क्लब अग्रवाल मंडी टटीरी के अध्यक्ष बने

Posted on :27-Feb-2024
अंकुर शर्मा रोटरी क्लब अग्रवाल मंडी टटीरी के अध्यक्ष बने

विवेक जैन

बागपत, उत्तर प्रदेश : कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी स्थित अग्रवाल धर्मशाला में रोटरी क्लब डिस्ट्रिक्ट 3100 का अधिष्ठापन समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर प्रमुख समाजसेवी अंकुर शर्मा को रोटरी क्लब अग्रवाल मंडी टटीरी का अध्यक्ष, दीपक गोयल को सचिव, दीपक गर्ग को कोषाध्यक्ष तथा संजीव शर्मा को मुख्य संयोजक पद पर नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में पधारे रोटरी क्लब के गवर्नर रोटेरियन अशोक गुप्ता ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियो को शपथ दिलाई और उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

Open photo

इस मौके पर अंकुर शर्मा ने कहा कि रोटरी क्लब ने उन्हें जो जिम्मेदारी व दायित्व सोपे हैं, उसका वह भली भांति पालन करेंगे और क्लब के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाकर क्लब को और भी अधिक मजबूत बनाया जाएगा। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन प्रमोद गुप्ता, हरिओम शर्मा, दिनेश मित्तल, राजेश गुप्ता, कपिल अग्रवाल, विवेक गर्ग मेरठ, आशुतोष शर्मा, राजीव गोयल आदि समेत काफी लोग मौजूद थे।

Read More

राहुल गांधी की यात्रा

Posted on :26-Feb-2024
राहुल गांधी की यात्रा

डॉ. समरेन्द्र पाठक 
वरिष्ठ पत्रकार।


राहुल एवं अखिलेश की मौजूदगी से ताज नगरी आगरा चुनावी रंग में रंगा।

आगरा :
कॉंग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के आज दोपहर ताज नगरी आगरा पहुँचने एवं सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा सभा में शामिल होने से ताज नगरी आगरा चुनावी रंग में रंग गया। दोनों नेताओं ने अपने भाषण में मोदी सरकार एवं उसकी पार्टी भाजपा को जमकर घेरा। श्री यादव का स्वागत कॉंग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी नें की।नेताओं ने यहां अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद पदयात्रा की एवं बाद में सभा को संबोधित किया। इस दौरान आगरा को कॉंग्रेस एवं सपा के झंडे बैनरों से पाट दिया गया था। कार्यकर्ता निरंतर राहुल अखिलेश जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। 

श्री  गांधी के इस यात्रा में श्री अखिलेश यादव के जुड़ने से कॉंग्रेस के नेता काफी उत्साहित थे। श्री यादव  ने कॉंग्रेस के लिए 17 लोस सीटें भी छोर दी है। इससे पहले राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी श्री गांधी का  गर्मजोशी से स्वागत किया था।

Read More

नेहरू स्टेडियम में क्रिकेट का रोमांच शुरू

Posted on :26-Feb-2024
नेहरू स्टेडियम में क्रिकेट का रोमांच शुरू

(राकेश यादव)

नगर के 18 वार्डों के लिए मध्य प्रदेश मीडिया संघ द्वारा आयोजित किया जा रहा क्रिकेट टूर्नामेंट

छिन्दवाड़ा/जुन्नारदेव :
नगरी क्षेत्र की होनहार प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए मध्य प्रदेश मीडिया संघ जुन्नारदेव द्वारा नगर के नेहरू स्टेडियम में टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 25 फरवरी 2024 से शुरू किया गया है प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सालोडे, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष शरद कुरोलिया पार्षद, अरुणेश जायसवाल, खेल प्रेमी एवं सेवानिवृत शिक्षक जीएस खान, सुप्रसिद्ध क्रिकेट कमेंटेटर रवि पौराणिक उपस्थित रहे। क्रिकेट प्रतियोगिता में 6-6 ओवरों के मैच खेले गए। 

इन टीमों के मध्य खेले गए मैच ---- प्रतियोगिता के पहले दिन पांच मुकाबले खेले गए पहला मुकाबला वार्ड नंबर 3 विरुद्ध वार्ड नंबर 12 के मध्य खेला गया जिसमें वार्ड नंबर 3 ने 10 विकेट से जीत हासिल की, दूसरा मुकाबला वार्ड नंबर 2 विरुद्ध वार्ड नंबर 6 के मध्य खेला गया जिसमें वार्ड नंबर वार्ड नंबर 6 ने रोमांचक मुकाबले में 3 रन से जीत हासिल की, तीसरा मुकाबला वार्ड नंबर 7 विरुद्ध वार्ड नंबर 1 के मध्य खेला गया जिसमें वार्ड नंबर 7 ने 7 विकेट से जीत हासिल की, चौथा मुकाबला वार्ड नंबर 16 विरुद्ध वार्ड नंबर 13 के मध्य खेला गया जिसमें वार्ड नंबर 13 ने 10 विकेट से जीत हासिल की,

प्रतियोगिता का पांचवा और अंतिम मुकाबला वार्ड नंबर 10 विरुद्ध वार्ड नंबर 11 के मध्य खेला गया जिसमें वार्ड नंबर 10 ने 31 रनों से जीत हासिल की प्रतियोगिता के दौरान अंपायर की भूमिका में योगेश रूखमांगत, प्रतीक चौधरी, राजू मालवीय, विपुल कहार, सिद्धार्थ चौधरी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता संचालन में गोल्डी सिद्दकी एवं सचिन बरहैया का विशेष सहयोग रहा प्रतियोगिता के दौरान मध्य प्रदेश मीडिया संघ की समस्त टीम उपस्थित रही प्रतियोगिता में सोमवार को पांच मुकाबले खेले जाएंगे आयोजन समिति ने नगर के खेल प्रेमियों से प्रतियोगिता के दौरान उपस्थित रहकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है ।

Read More

कोरोना के बाद से विभिन्न अचानक मौत के मामले में हुआ अध्ययन...

Posted on :24-Feb-2024
कोरोना के बाद से विभिन्न अचानक मौत के मामले में हुआ अध्ययन...

नई दिल्ली : कोरोना के बाद से विभिन्न समारोहों में नाचते गाते या जिम में व्यायाम करने के दौरान अचानक मौत के मामले सुर्खियों में रहे हैं। ऐसे मामलों में अक्सर वीडियो देखकर मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट (अचानक हृदय गति बंद हो जाना) मान लिया जाता है। बहुत हद तक यह बात सही भी है। हालांकि, एम्स के फारेंसिक विभाग द्वारा किए गए एक अध्ययन की प्राथमिक रिपोर्ट में पाया गया है कि ऐसे करीब 22 प्रतिशत मामलों में सांस रुकने से लोगों की अचानक जान गंवाई। एम्स के फारेंसिक विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सुधीर गुप्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Open photo

उन्होंने ऐसे मामलों के लिए प्रदूषण को भी एक कारण बताया। डॉ. सुधीर गुप्ता ने बताया कि कोरोना के बाद युवाओं के अचानक मौत के मामले बढ़ने पर भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने इस पर एक शोध करने की जिम्मेदारी दी है। जिसमें यह देखा जा रहा है कि मौत का कारण कोरोना के बाद की समस्याएं या टीके का किसी तरह दुष्प्रभाव तो नहीं है। इस अध्ययन की प्राथमिक रिपोर्ट में कोरोना के बाद की समस्याओं या टीके के कारण मौत की पुष्टि नहीं हुई। इसलिए टीके से जोखिम नहीं है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष यह अध्ययन शुरू किया गया था। 18 से 65 वर्ष की उम्र के 132 मृतकों पर अध्ययन किया गया है, जिनकी मौत अचानक हुई थी।

इसमें 18 से 45 वर्ष की उम्र के युवा अधिक (71) थे और 46 से 65 वर्ष की उम्र के 37 मृतकों के शव थे। इस अध्ययन में 87 प्रतिशत पुरुष व 13 प्रतिशत महिलाएं शामिल थीं। यह आंकड़े बताते हैं कि पुरुष अचानक मौत के शिकार अधिक हुए।अध्ययन में शामिल शवों का वर्चुचल अटोप्सी (डिजिटल एक्स-रे व सीटी स्कैन कर पोस्टमार्टम), परंपरागत तरीके से पोस्टमार्टम व मालिक्यूलर आटोप्सी कर मौत के कारणों का पता लगाने कोशिश की गई। जिसमें 49.24 प्रतिशत मरीजों की मौत अचानक हार्ट अटैक व कुछ मरीजों की मौत हेमरेज होने के कारण हुई थी। इस तरह हृदय रक्तवाहिनियों की बीमारियों से 52.27 प्रतिशत मरीजों की मौत हुई।(एजेंसी)

Read More

पिछड़ा वर्ग (मोर्चा)में स्मृति यादव जिला सहसंयोजक हुई मनोनित

Posted on :22-Feb-2024
पिछड़ा वर्ग (मोर्चा)में  स्मृति यादव जिला सहसंयोजक हुई मनोनित

(राकेश यादव)

नियुक्ति से पार्टी एवं क्षेत्र दोनों जगह दिखी खुशी

 छिन्दवाड़ा/जुन्नारदेव : अध्यक्ष जिला भा.ज.पा .बंटी साहू के निर्देश पर भा.ज.पा. पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष जगेंन्द्र अल्डक (पिंटू मासब)‌ ने ग्राम पंचायत पालाचौरई निवासी एवं पार्टी की ऊर्जावान, उत्साही कार्यकर्ता श्रीमती स्मृति संदीप यादव को भा.ज.पा. पिछड़ा वर्ग मोर्चा में जिला सहयोजक पद पर मनोनीत/ किया है। श्रीमती स्मृति संदीप यादव के इस पद पर मानोनयन नियुक्ति से समूचे जुन्नारदेव एवं पार्टी भारी प्रसन्नता दिखाई दी।

श्रीमती स्मृति संदीप यादव के इस पद पर मानोनयन नियुक्ति पर सहयोगी जन श्रीमती सोनिया कुमरे,भुवनेश्वरी भन्नारे, सपना पाल, गीता परमार, प्रभा गुप्ता, नीलू कवरैती, अंकुर रघुवंशी, के अलावा विनोद बारस्कर, विकास अग्रवाल, रंजीत सिंह रघुवंशी, सुधीर मासब (नजरपुर) आदि ने बधाई दे हुए  इस मनोनयन नियुक्ति पर पार्टी के वरिष्ठ जनों ने के प्रति आभार जताया।

Read More

पप्पू पासवान की संदिग्ध मौत के मामले की जाँच को लेकर प्रधान मंत्री से गुहार।

Posted on :22-Feb-2024
पप्पू पासवान की संदिग्ध मौत के मामले की जाँच को लेकर प्रधान मंत्री से गुहार।

नयी दिल्ली : मृतक राज मिस्त्री पप्पू पासवान की संदिग्ध परिस्थितियों में हुयी मौत के मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर पत्नी विभा देवी ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी,गृह मंत्री अमित शाह एवं दिल्ली पुलिस के आला अधिकारियों से गुहार लगायी है। मृतक की पत्नी विभा ने इन्हे लिखे पत्र में कहा है,कि उनके पति दिल्ली के विवेक विहार थाना क्षेत्र स्थित एक विल्डर के यहाँ राज मिस्त्री का काम करते थे,जिनकी 11 दिसंबर 2023 को संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गयी।लेकिन पुलिस ने घटना की गहन जांच किये वगैर मामले को रफा दफा कर दिया।प्राथमिकी तक दर्ज नहीं की गयी।

बिहार के सहरसा जिले की रहने वाली विभा देवी ने आवेदन में कहा है,कि पोस्टमार्टन रिपोर्ट में लिखा गया है,कि उनके पति पप्पू की पसलियां टूटी हुई थी।नाक, कान एवं अन्य स्थानों से खून के रिसाव हो रहे थे।इससे स्पष्ट होता है,कि उनकी मौत पिटाई करने से हुयी है।

मृतक की पत्नी ने आवेदन में यह भी उल्लेख किया है, कि बकाए भुगतान को लेकर उनके पति का विल्डर के तीन कर्ता धर्ताओं से विबाद था।जिनके नाम आवेदन में उल्लेख किये गए हैं तथा इनके खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर कार्रबाई की मांग की गयी है।

Read More

ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी, ड्राइवर समेत 9 छात्रों की मौत...

Posted on :22-Feb-2024
ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी, ड्राइवर समेत 9 छात्रों की मौत...

Accident News : लखीसराय में रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। 9 लोगों की मौत हुई है। 5 की हालत गंभीर बनी हुई है। सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद सभी को पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। हादसे में 8 स्टूडेंट्स थे, जो पार्ट टाइम में कैटरिंग का काम करते थे। सभी की उम्र 18 से 24 साल के बीच थी। सडक़ हादसे में ऑटो ड्राइवर की भी मौत हो गई है।

हादसा मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे रामगढ़चौक थाना क्षेत्र के झुलौना गांव के पास एनएच-30 पर हुआ। टक्कर के बाद ऑटो के परखच्चे उड़ गए। ऑटो में कुल 14 लोग सवार थे। इनमें से 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक की सदर अस्पताल में इलाज कराने के दौरान मौत हुई है।(एजेंसी)

Read More

किसानों की दिल्ली कूच में दो किसानों की मौत...

Posted on :22-Feb-2024
किसानों की दिल्ली कूच में दो किसानों की मौत...

नई दिल्ली : केंद्र सरकार के प्रस्ताव को मानने से इनकार के बाद किसान दिल्ली कूच पर आमादा हैं। इसके लिए शंभू बॉर्डर पर हाईड्रोलिक क्रेन, जेसीबी व बुलेटप्रूफ पोकलेन जैसी भारी मशीनरी लाई गई है। किसानों को रोकने पुलिस लगातार आंसू गैस के गोले छोड़ रही है। वहीं किसान भी बॉर्डर छोडऩे को तैयार नहीं है। इस कारण पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं। खनौरी बॉर्डर पर गोली लगने से दो किसानों की मौत हो गई है। टोहाना बॉर्डर पर तैनात हरियाणा पुलिस के एसआई विजय कुमार का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान उनका स्वास्थ्य अचानक बिगड़ गया था। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

केंद्रीय मंत्रियों से वार्ता को लेकर संगठन एकमत नहीं है। कुछ किसान नेता वार्ता को तैयार हैं लेकिन कुछ का मानना है कि सरकार से अब तक बातचीत में कोई मसला हल नहीं हुआ है। इस ग्रुप का यह भी मानना है कि युवा बहुत उत्तेजित हैं अगर बार बार आगे बढऩे की स्थिति को डिफ्यूज किया गया तो वे हुड़दंग भी मचा देंगे। धरना स्थल पर कई निहंग भी आगे बढऩे को लेकर बयान दे रहे हैं, दूसरी तरफ हरियाणा पुलिस की ओर से एक बार फिर ड्रोन के जरिए पंजाब के अधिकार क्षेत्र में गोले फेंके जा रहे हैं। पंजाब पहले भी इस पर एतराज जता चुका है। शंभू बॉर्डर पर एक तरफ जहां किसान नेताओं के बीच बातचीत चल रही है। वहीं दूसरी तरफ उग्र हुए किसान और निहंग हरियाणा की बैरिकेडिंग के बिल्कुल नजदीक पहुंच चुके हैं।

खनौरी बॉर्डर पर 20 से ज्यादा किसान घायल

जींद के दातासिंह वाला बॉर्डर पर पुलिस तथा किसानों के बीच हुए टकराव में दो किसानों की गोली लगने से मौके पर ही मौत की सूचना है। इसके अलावा 20 से ज्यादा किसान घायल हो गए हैं। काफी किसानों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उनको हरियाणा की तरफ ले आई है। काफी देर तक किसानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। काफी किसान खेतों के रास्ते से बॉर्डर को पार करने की तैयारी कर रहे थे, जिस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। जिस किसान की मौत हुई है, वह खनौरी का बताया जा रहा है। फिलहाल उसके बारे में और कोई जानकारी हासिल नहीं हुई है। पुलिस लगातार आंसू गैस के गोले दाग रही है और लाठीचार्ज किया जा रहा है। पुलिस तथा किसानों के बीच लगातार टकराव जारी है। किसान जेसीबी के माध्यम से बॉर्डर पर लगे अवरोधक को हटाने की कोशिश कर रहे हैं।

सुबह फिर दिल्ली कूच होगा

पंजाब के किसानों ने शंभू और खनौरी बॉर्डर से दिल्ली कूच करने का प्लान टाल दिया है। अब वे गुरूवार को दिल्ली जाएंगे। वहीं, खनौरी-दातासिंहवाला बार्डर पर भी किसानों की तरफ से सफेद झंडा लहराया गया, इसके जवाब में प्रशासन ने भी सफेद झंडा लहरा दिया। फिलहाल दोनों तरफ से शांति बनी हुई हैं। इससे पहले दिनभर शंभू और खनौरी बॉर्डर पर किसानों और पुलिस के बीच टकराव चला। पुलिस रबर बुलेट और आंसू गैस के गोले छोडक़र किसानों को दिनभर रोका। इधर खनौरी बॉर्डर पर एक युवा किसान की मौत हो गई है। किसान पंजाब के बठिंडा का रहने वाला था। उसके अलावा 12 अन्य किसान भी घायल हैं, इनमें से दो की हालत गंभीर है। वहीं टोहाना बॉर्डर पर तैनात एसआई विजय कुमार की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

12 पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल

जींद के पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने बताया- किसान आंदोलन के दौरान कुछ लोगों ने धान की पराली में आग लगाकर और मिर्ची डाल दी। इसके बाद पुलिस पर हमला कर दिया। धुआं ज्यादा होने की वजह से काफी किसानों ने तलवार, भालों और गंडासों से पुलिस पर हमला किया। हमले में 12 पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। शंभू बॉर्डर पर लगातार आंसू गैस छोड़े जाने से किसान आंदोलन के कोऑर्डिनेटर सरवण पंधेर को आंसू गैस का एक्सप्लोजर हुआ है, उन्हें प्रदर्शन स्थल से बाहर ले जाया गया। आंदोलन के दूसरे बड़े नेता जगजीत डल्लेवाल को भी आंसू गैस की वजह से सांस लेने में प्रॉब्लम हुई है। उन्हें भी बाहर ले जाया गया।

आंदोलन पर देश भर के किसान एकजुट: टिकैत

भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत या राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ट्रैक्टर मार्च में शामिल होकर मेरठ पहुंचे। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के समर्थन में पूरे देश का किसान एकजुट है। हम किसानों के लिए कहीं भी जाने को तैयार हैं। कहा कि किसानों के लिए दिल्ली दूर नहीं है। भारतीय किसान यूनियन के राष्टीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि भाजपा किसानों की नही उद्यमियों की सरकार है। किसानों की सरकार होती तक अब से पहले एमएसपी पर गारंटी कानून बन चुका होता। उन्होंने यह बात जिलाधिकारी कार्यलय में भाकियू के ट्रेक्टर मार्च के बाद कलेक्ट्रेट में किसानों के धरने को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने दिल्ली जाने की बात पर कहा कि हमारे लिए यही दिल्ली है। भाकियू की ओर से सभी जिला मुख्यालय पर ट्रेक्टर मार्च के बाद ज्ञापन दिया जा रहा है, जिसमें एमएसपी समेत अन्य मुद्दों को शामिल किया गया है। गुरुवार को संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक होगी, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी। उधर, मुजफ्फरनगर में भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत किसानों के बीच पहुंच गए हैं। यहां किसान कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन जारी है। वहीं पीनना गांव में थांबेदार मित्रपाल सिंह के आवास पर जुटे खाप चौधरियों ने किसान आंदोलन का समर्थन किया। ट्रैक्टर मार्च को लेकर पुलिस सतर्क है। कई स्थानों पर पुलिस ने किसानों को रोकने का प्रयास भी किया।

भाकियू अध्यक्ष बोले-बड़े आंदोलन की करो तैयारी

मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने ट्रैक्टर मार्च के दौरान कलक्ट्रेट में धरना पदर्शन के बीच कहा की 26 फरवरी को किस सडक़ों पर उतरकर किसान विरोध करेंगे। हरिद्वार से दिल्ली तक अपने अपने क्षेत्र में किसान ट्रैक्टर खड़े करेंगे। किसानों से आह्वान किया कि कहीं भी रास्ता जाम न करें। कार्यकर्ता जाम लगाने वालों पर भी निगाह रखेंगे। तैयारी करो आंदोलन बड़ा होगा।

किसानों को मिला रेड कॉरिडोर!

हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर तक पहुंचे किसानों को लेकर दो प्रदेशों की पुलिस आमने-सामने है। इंटेलिजेंस रिपोर्ट में जो इनपुट दिए गए हैं, उनके बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय भी सक्रिय है। रिपोर्ट के मुताबिक, शंभू बॉर्डर पर एकत्रित हुए किसानों के पास ऐसे तमाम संसाधन मौजूद हैं, जिनकी मदद से पुलिस का मुकाबला किया जा सकता है। ये संसाधन पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों से बॉर्डर तक कैसे पहुंचे। किसानों ने एकाएक ये आंदोलन शुरू नहीं किया है। इसके लिए पहले से ही कॉल की गई थी, उसके बावजूद किसानों को शंभू बॉर्डर तक पहुंचने से क्यों नहीं रोका गया। 20 फरवरी को जेसीबी और दूसरे भारी उपकरण भी किसानों के बीच पहुंच चुके हैं। सूत्रों का कहना है कि जब ये रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्रालय तक पहुंची हैं, तो पंजाब पुलिस इनसे कैसी अछूती रही। शंभू बॉर्डर पर किसानों का एकत्रित होना, इस मामले में पंजाब पुलिस के कई अफसर, केंद्रीय गृह मंत्रालय के रडार पर आ गए हैं।(एजेंसी)

Read More

जैन संत आचार्य विद्यासागर महाराज को पदमावती धाम खेकड़ा में दी विनयांजली

Posted on :19-Feb-2024
जैन संत आचार्य विद्यासागर महाराज को पदमावती धाम खेकड़ा में दी विनयांजली

विवेक जैन

- जैन संत आचार्य विद्यासागर महाराज जैसे महान आचार्य सदियों में कभी कभार ही इस धरती पर आते है - आर्यिका सरस्वती माताजी

- देश के प्रसिद्ध संगीतकारो में शुमार हिमांशु जैन बड़ौत और गायक अक्षय धामपुर ने आचार्च श्री विद्यासागर महाराज का किया गुणगान

बागपत, उत्तर प्रदेश : जनपद बागपत के खेकड़ा नगर में विश्वप्रसिद्ध जैन संत आचार्य विद्यासागर महाराज को विनयांजलि अर्पित की गयी और उनके महान व्यक्तित्व का गुणगान किया गया। मुख्य कार्यक्रम श्री 1008 पार्श्वनाथ धरणेन्द्र पदमावती धाम निर्भय एन्कलेव में आयोजित किया गया। देश के प्रसिद्ध संगीतकारो में शुमार हिमांशु जैन बड़ौत और गायक अक्षय धामपुर ने आचार्च श्री विद्यासागर महाराज का गुणगान किया और उनके महान व्यक्तित्व से श्रद्धालुओं को अवगत कराया। इस अवसर पर मॉं पदमावती जी की भक्तिमय आराधना की गयी। आचार्य विद्यासागर महाराज के मोक्ष गमन के कारण गणिनी आर्यिका श्री 105 सरस्वती माताजी का 28 वे दीक्षा दिवस को रस्म अदायगी के साथ पूर्ण किया गया।

आर्यिका सरस्वती माता जी ने जैन संत आचार्य विद्यासागर महाराज को याद करते हुए कहा कि ऐसे महान आचार्य सदियों में कभी कभार ही इस धरती पर आते है। सुनील जैन, लाजपतराय जैन, अंकुश जैन, नरेश जैन, जनेश्वर दयाल जैन, मीनू जैन राजेश जैन, तनुजा जैन अमित जैन, अर्चना जैन प्रदीप जैन, कपिला जैन आशीष जैन, रीता जैन मुकेश जैन, नवीन जैन, उषा जैन मुकेश जैन, दिव्या जैन गौरव जैन, अनुराधा जैन अंकुर जैन, अनिता जैन पवन जैन, दीपा जैन दीपक जैन, मंजू जैन आदिश जैन ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान किया।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, जैन मिलन खेकड़ा के मनोज जैन, दीपा जैन, वैभव जैन, सम्भव जैन, अजय जैन, खेकड़ा नगर पालिका की अध्यक्ष नीलम धामा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Read More

ऑनलाइन काम तलाश रही 2 महिलाओं को साइबर ठगों ने लगाया लाखों का चूना...

Posted on :17-Feb-2024
ऑनलाइन काम तलाश रही 2 महिलाओं को साइबर ठगों ने लगाया लाखों का चूना...

मुंबई : मुंबई के मुलुंड इलाके में ऑनलाइन काम तलाश रही 2 महिलाओं को साइबर ठगों ने 5 लाख रुपये का चूना लगा दिया। इस मामले में मुलुंड पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.पीड़ित महिलाओं के नाम नीलम वाघेला और सुनीता अलगुडे हैं और वे मुलुंड के गव्हाणपाड़ा की रहने वाली हैं. दोनों महिलाएं गृहिणी हैं और कई दिनों से ऑनलाइन नौकरी की तलाश में थीं। करीब 15 दिन पहले वाघेला के मोबाइल पर सोशल मीडिया से एक मैसेज आया. इसमें ऑनलाइन जॉब कर मोटी कमाई का लालच दिखाया गया था।

आरोपी ने शुरुआत में महिलाओं को कुछ काम दिया और इस काम के लिए पैसे भी दिए। इसलिए आरोपी महिलाओं का भरोसा जीतने में कामयाब हो गया. इसके बाद आरोपी ने महिला को विभिन्न कारण बताते हुए विभिन्न बैंक खातों में पैसे भेजने के लिए कहा। उन्होंने महिलाओं ने आरोपियों पर भरोसा किया और उन्हें ऑनलाइन पैसे भेजे क्योंकि इस काम के लिए उन्हें बड़ी रकम मिलने वाली थी।

लेकिन फिर आरोपियों ने बड़ी रकम की मांग की और महिला ने उन्हें मना कर दिया. इसी तरह सुनीता अलगुडे के साथ भी धोखाधड़ी हुई. आख़िरकार दोनों महिलाओं ने मुलुंड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने इस ठगी का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है.(एजेंसी)

Read More

श्री समीरेश्वर सांस्कृतिक महोत्सव।

Posted on :16-Feb-2024
श्री समीरेश्वर सांस्कृतिक महोत्सव।

मृत्युंजय सरदार 
वरिष्ठ पत्रकार। 

कोलकाता : 21 वां श्री समीरेश्वर सांस्कृतिक महोत्सव यहां विश्वमाता मंदिर परिसर में आयोजित किया गयाI इस कार्यक्रम में  श्रीलंका के अलावा असम, त्रिपुरा, महाराष्ट्र, कर्नाटक सहित देश के विभिन्न राज्यों के शास्त्रीय संगीत और नृत्य कलाकारों ने हिस्सा लिया।  विश्व सेवाश्रम संघ की ओर से हर साल कोलकाता हवाई अड्डे के पास न्यू बैरकपुर में  इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। दोपहर कृष्णा मुखेडकर की आवाज से संगीत की शुरुआत हुई। कलाकार ने सबसे पहले मध्यलय झपताल से रागश्री में निबद्ध बंदिश को पकड़ा---'हरि की चरण कमल निशदिन सुमर रे'। 

Open photo

फिर छोटा ख्याल 'चरण री माई रामसिया दर्शन को' राग भटियार में गुरु पंडित नरसिंघलु वदावतीजी द्वारा एकताल पर एक और ख्याल- माता महाकाली की आवाज़ सराहनीय थी।कलाकार ने दादरा में अपनी गुरु मां पद्मविभूषण गिरिजादेवी द्वारा लिखित 'दीवाना किया श्याम' गाकर समापन किया। 

Open photo

सबसे पहले तो युवा  मुखेड़कर ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इसके बाद त्रिपुरा से गिरिजादेवी की  एक और  निपुण और गुणी छात्री शक्ति चक्रवर्ती मंच पर आईं। शक्तिदेवी ने मिश्र खंबाज की ठुमरी से शुरुआत की बाद में दादरा, उन्होंने एक बंगाली भक्ति गीत के साथ समापन किया। इस अवसर पर काव्य पाठ भी हुआ। एक अभिनेत्री के रूप में मशहूर डोलन रॉय ने सात मिनट लंबी कविता का शीर्षक "साधारण लड़की" को त्रुटिहीन गीतात्मक तरीके से धाराप्रवाह प्रस्तुत किया। इस मौके पर न्यू बैरकपुर के नये ओसी सुमित बैद्य ने भी कविता पाठ किया। उन्होंने स्वरचित कविता सुनाई। 

Open photo

इस मौके पर केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री  रामदास  अठावले को विश्व सेवाश्रम संघ के संस्थापक श्री समीरेश्वर ब्रह्मचारी महाराज ने 'लोक कल्याण पुरस्कार' प्रदान किया। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल चापदार के सामाजिक न्याय समन्वयक सत्यजीत दास की तैलचित्र भी भेंट की। 

मुंबई की ओडिसी नृत्यांगना स्वप्नकला दासगुप्ता ने 'काली', असम की साक्षी कलाकार उषारानी वैश्य ने 'राम' की प्रस्तुति दी। मुंबई की शमिष्ठा चटर्जी ने ओडिशी नृत्य प्रस्तुत किया, श्रीलंका की तरंगा देशनायक नृत्य प्रदर्शन किया। उषारानी और उनकी छात्रा का संयुक्त प्रदर्शन बहुत ही सराहनीय रहा। इस वर्ष सुधा दत्ता नृत्य पुरस्कार उषारानी वैश्य ने जीता।

Read More

Previous12...27282930313233...5455Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

ज्योतिष और हेल्थ

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

खेल

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

व्यापार

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन


  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष


  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution