× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में लू तो कई जगह बारिश की चेतावनी

    देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में लू तो कई जगह बारिश की चेतावनी

    पद्मनाभस्वामी मंदिर से करोड़ों के हीरे-जवाहरात और सोना गायब, मचा हड़कंप

    पद्मनाभस्वामी मंदिर से करोड़ों के हीरे-जवाहरात और सोना गायब, मचा हड़कंप

    ’प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई’

    ’प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई’

    कैदियों को ले जा रही बस पलटी, दरोगा समेत 6 की दर्दनाक मौत

    कैदियों को ले जा रही बस पलटी, दरोगा समेत 6 की दर्दनाक मौत

    पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर लगी आग, 3 रुपए बढ़ने के बाद और महंगाई के संकेत

    पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर लगी आग, 3 रुपए बढ़ने के बाद और महंगाई के संकेत

  • छत्तीसगढ़
    महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं के सशक्तिकरण का आधार, बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर हो रहा खर्च

    महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं के सशक्तिकरण का आधार, बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर हो रहा खर्च

    सूरजपुर में 15 नए एसआई की थानों में शुरू हुई व्यावहारिक ट्रेनिंग, पुलिसिंग व कानून की बारीकियां सीखेंगे, डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने जारी किया आदेश।

    सूरजपुर में 15 नए एसआई की थानों में शुरू हुई व्यावहारिक ट्रेनिंग, पुलिसिंग व कानून की बारीकियां सीखेंगे, डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने जारी किया आदेश।

    ओडिशा से मुंबई गान्जा तस्करी का प्लान महासमुंद पुलिस ने किया फेल।

    ओडिशा से मुंबई गान्जा तस्करी का प्लान महासमुंद पुलिस ने किया फेल।

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

  • मनोरंजन
    अदाह शर्मा के रंग-बिरंगे लुक्स ने जीता इंटरनेट

    अदाह शर्मा के रंग-बिरंगे लुक्स ने जीता इंटरनेट

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

  • रोजगार
    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

  • राजधानी
    अब सरकारी सेवाएं मोबाइल की स्क्रीन पर

    अब सरकारी सेवाएं मोबाइल की स्क्रीन पर

    ’राज्यपाल श्री रमेन डेका से मुख्य सचिव ने सौजन्य भेंट की’

    ’राज्यपाल श्री रमेन डेका से मुख्य सचिव ने सौजन्य भेंट की’

    ’जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर... और सामने थी बदलाव की बड़ी कहानी’

    ’जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर... और सामने थी बदलाव की बड़ी कहानी’

    कवर्धा को मिली नई सौगात-उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया “मित्र मिलन चौपाटी” का भव्य लोकार्पण

    कवर्धा को मिली नई सौगात-उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया “मित्र मिलन चौपाटी” का भव्य लोकार्पण

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नक्सल मुक्त जिलों के भवनविहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों को मिलेंगे पक्के भवन

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नक्सल मुक्त जिलों के भवनविहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों को मिलेंगे पक्के भवन

  • ज्योतिष
    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

राष्ट्रीय

Previous12...30313233343536...5455Next

उपराष्ट्रपति ने संविधान को उसके प्रामाणिक रूप में उपलब्ध कराने का आह्वाहन किया।

Posted on :25-Jan-2024
उपराष्ट्रपति ने संविधान को उसके प्रामाणिक रूप में उपलब्ध कराने का आह्वाहन किया।

डॉ. समरेन्द्र पाठक 
वरिष्ठ पत्रकार।

नयी दिल्ली : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज इस बात पर अपना दु:ख व्यक्त किया कि हमारे बच्चों को संविधान की वह प्रति नहीं दिखाई जाती, जिस पर संविधान सभा के सदस्यों ने हस्ताक्षर किए हैं। आधिकारिक विज्ञप्ति अनुसार उपराष्ट्रपति ने इसका उल्लेख किया कि इस मूल दस्तावेज में 22 लघु चित्र शामिल हैं, जिन्हें संविधान के हर एक भाग से पहले सोच-समझकर रखा गया है। 

उपराष्ट्रपति ने कहा, “इन लघुचित्रों के माध्यम से संविधान निर्माताओं ने हमारी 5,000 साल पुरानी संस्कृति का सार व्यक्त किया है। लेकिन आप इन्हें देख नहीं पाए हैं, क्योंकि ये पुस्तकों का हिस्सा नहीं हैं।”  उन्होंने केंद्रीय विधि मंत्री से यह सुनिश्चित करने के लिए पहल करने का अनुरोध किया कि देश को उसके प्रामाणिक रूप में संविधान की कॉपी उपलब्ध करवाई जाए, जैसा कि हमारे संस्थापकों ने हमें दिया था।एल.एस.

Read More

नेताजी सुभाष चंद्र बोस कीे 127 वीं जयंती मनाई गयी।

Posted on :25-Jan-2024
नेताजी सुभाष चंद्र बोस कीे 127 वीं जयंती मनाई गयी।

एम.के.मधुबाला
पत्रकार।

नयी दिल्ली : राजधानी दिल्ली के न्यूअशोकनगर इलाके में कल नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 127 वीं जयंती मनाई गयी एवं कृतज्ञ राष्ट्र ने उन्हें याद किया। सिम्स होटल मैनेजमेंट का इंस्टिट्यूट परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में भीम ब्रिगेड, राष्ट्रीय सैनिक संस्था, सुखमनी सेवा ट्रस्ट एवं आल दिल्ली पेरेंट्स एसोसिएशन के लोगों ने हिस्सा लिया।

इस मौके पर भीम ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव जोली खोसला ने कहा कि बंदूक वाले तो चले गए मगर संदूक वाले आज भी हमारे ऊपर जमे हुए हैं।उन्होंने कहा कि नेताजी ने देश की आजादी में अहम् योगदान दिया था,जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। कार्यक्रम में वेब वार्ता न्यूज़ एजेंसी के संपादक सैयद अहमद और संपादक जर्नलिज्म टुडे मोहम्मद जावेद रहमानी ने भी अपने विचार रखें।पूर्व जज अरुण धवन ने भी नेताजी को पुष्पांजलि दी और हमेशा साथ देने का वादा किया।इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर मोहम्मद बिलाल ने आए हुए सभी मेहमानों का तहे दिल से स्वागत किया।

Open photo

इस अवसर पर उत्तराखंड टनल में फंसे 41 मजदूरों को अपनी जान जोखिम में डालकर बचाने बाले रेट मिलर को सम्मानित किया गया।जिनके मुखिया थे वकील भाई, मुन्ना खान और साथी कलाकार हितेश शर्मा ने नेताजी की जीवनी पर सोलो नाटक के माध्यम से सबको नेताजी की जीवनी बताया।कुमारी साक्षी ने  राष्ट्रभक्ति के गीत गए। 

आचार्य देवेंद्र आर्य धर्म गुरु द्वारा घड़ी  दी गई। कार्यक्रम में मौजूदइंदिरापुरम वार्ड 87 के आजाद पार्षद अनुज त्यागी ने नेता जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रधांजलि दी।कार्यक्रम में विश्व के पहले सरदार जादूगर जितेंद्र सिंह बब्बर ने अपने जादूगरी प्रदर्शित किए।  सुखमनी सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष रोशनी ने भी अपनी ओर से आए हुए राष्ट्रभक्तों को सर्टिफिकेट दिए। भूषण जैन ने नेता जी को दिल से सलूट करने का सभी से निवेदन किया।

Read More

नौकरी का झांसा देकर युवती को होटल में बुलाकर किया दुष्कर्म, आरोपी फरार...

Posted on :24-Jan-2024
नौकरी का झांसा देकर युवती को होटल में बुलाकर किया दुष्कर्म, आरोपी फरार...

पीड़िता का आरोप है कि दुष्कर्म करने के मुख्य आरोपी के साथ ही एक अन्य युवक भी था। इंस्पेक्टर पटेलनगर केके लुंठी ने बताया कि संभल निवासी युवती  फेसबुक पर जुबेर मलिक नाम के युवक से मिली थी।

UP की रहने वाली एक लड़की के साथ हैवानियत की हदें पार कर दी गईं। नौकरी का झांसा देकर उसके साथ दरिंदगी की गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  यूपी के संभल जिले की युवती को नौकरी दिलाने के लिए देहरादून बुलाकर एक होटल में दुष्कर्म किया गया।

पीड़िता का आरोप है कि दुष्कर्म करने के मुख्य आरोपी के साथ ही एक अन्य युवक भी था। इंस्पेक्टर पटेलनगर केके लुंठी ने बताया कि संभल निवासी युवती  फेसबुक पर जुबेर मलिक नाम के युवक से मिली थी। जुबेर ने पीड़िता को दून में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। नौकरी के झांसे में आई पीड़िता 17 जनवरी 2022 को दून पहुंची।

आरोप है कि यहां जुबेर ने उसे आईएसबीटी क्षेत्र स्थित एक होटल में ठहराया। अगले दिनभर उसे सद्दाम नाम के व्यक्ति के ऑफिस में बैठाकर रखा गया। वहां सद्दाम ने पीड़िता के शैक्षिक दस्तावेज ले लिए। आरोप है कि सद्दाम रात करीब दो बजे एक होटल में लेकर गया। वहां गलत नीयत से देखा।

पीड़िता ने धमकाया तो आरोपी होटल से चला गया। आरोप है कि इसके कुछ देर बाद जुबेर होटल में आया। उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। इंस्पेक्टर केके लुंठी ने बताया कि जुबेर और सद्दाम के खिलाफ दुष्कर्म और षड्यंत्र की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया। 

 

Read More

फिल्म एक्टर श्री सुनील शेट्टी के करकमलों से डी के सोनी अधिवक्ता को मिला Social Activist का अवार्ड

Posted on :24-Jan-2024
फिल्म एक्टर श्री सुनील शेट्टी के करकमलों से डी के सोनी  अधिवक्ता को मिला Social Activist का अवार्ड

मुंबई : मुंबई के होटल जिंजर में टाइम्स एप्लाइड  प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा आयोजित समारोह में आरटीआई एक्टिविस्ट डीके सोनी अधिवक्ता को फिल्म एक्टर और हीरो श्री सुनील शेट्टी जी के करकमलों से दिया गया सम्मान सामाजिक कार्यकर्ता और अधिवक्ता डी०के० सोनी के द्वारा हमेशा न्याय में देरी, भ्रष्टाचार एवं विभिन्न क्षेत्रों में समाज सेवा हेतु अनेक उत्कृष्ट कार्य किए जाते रहे हैं। श्री डी०के० सोनी आम जन के लिए न्याय व्यवस्था को सुदृढ़, सुगम और शीघ्र न्याय प्रदान करने हेतु अपनी संस्था सरगुजा सोसाइटी फॉर फास्ट जस्टिस के माध्यम से हमेशा जमीनी स्तर पर एवं आरटीआई के माध्यम से स्थिति स्पष्ट कर माननीय उच्च न्यायालय से लेकर सर्वोच्च न्यायालय तक सफल और निर्णायक कानूनी लड़ाई भी लड़ते रहते हैं।

डी.के. सोनी द्वारा सरकारी विभागों में हो रहे भ्रष्टाचार और गड़बड़ियों को लेकर अनेकों मामले उठाते रहे हैं, भ्रष्टाचार के विरुद्ध खुलासा कर दस्तावेजों के आधार पर कार्यवाही कराकर कई भ्रष्ट अधिकारियों, ठेकेदारों के विरुद्ध अपराध भी पंजीबद्ध कराया गया है।

Open photo

टाइम्स एप्लाइड  प्राइवेट लिमिटेड के चयन समिति द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक एवं कानूनी स्तर पर तथा फिल्मी छेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वालों का भी चयन किया गया जिसमें सरगुजा सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य में आरटीआई एवं अन्य कानूनी के माध्यम से लगातार सामाजिक स्तर पर उत्कृष्ठ कार्य करने के लिए अंबिकापुर के प्रतिष्ठित अधिवक्ता एवं आरटीआई कार्यकर्ता डी के सोनी को देश के कोने कोने से आए सामाजिक कार्यकर्ताओं के समक्ष होटल जिंजर मुंबई में दिनाक 20/1/24 दिन रविवार को  फिल्म एक्टर और सुप्रसिद्ध हीरो  सुनील शेट्टी के कर कमलों से बेस्ट सोसल  एक्टिविस्ट का अवॉर्ड दिया गया। 

मुंबई के उक्त कार्यक्रम में देश के अलग अलग राज्यों से अलग अलग क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं  के साथ साथ फिल्मी और टी वी के अनेक एक्टर जिसमे कॉमेडियन राजेश पूरी, आशिकी फेम अन्नू अग्रवाल, कनिका कपूर, विशाल कोटिया, रोहन मेहरा, अजय चोपड़ा, मेघना निकड़े, अरहम सावंत, वाहबिज दोराबजी, sheha जैन , देवीश आहूजा, het ठक्कर,मुग्धा अग्रवाल के अलावा कई टीवी एक्टर उपस्थित थे  को भी सम्मानित किया गया।उक्त अवार्ड कार्यकर्म का संचालन पूर्व मिस इंडिया सिमरन आहूजा ने की  तथा कार्यकर्म में नितिन गोहिल चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर टाइम्स एप्लाइड भी उपस्थित थे।

अधिवक्ता डी के सोनी को उक्त अवार्ड मिलने से उनके शुभचिंतकों सहित  अधिवक्ताओं और सोसल जस्टिस प्राप्त करने वालो में हर्ष व्याप्त है। इस मौके डी के सोनी ने यह कहा है कि यह अवार्ड उनके द्वारा किए जा रहे जनहित और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में कार्य करने की प्रेरणा देता है और भविष्य में आगे अधिक ऊर्जा से तेज गति से सामाजिक और जनहित के कार्य को करने प्राथमिकता  दिया जायेगा।

डीके सोनी
अधिवक्ता
नवापारा अंबिकापुर छत्तीसगढ़
7999424423, 7354602137 9826152904????????????????????????

Read More

राम मंदिर उद्घाटन के अवसर पर संस्था दानपात्र पहुंचाएगी 51 हजार जरूरतमंदों तक गर्म कपड़े और कंबल

Posted on :23-Jan-2024
राम मंदिर उद्घाटन के अवसर पर संस्था दानपात्र पहुंचाएगी 51 हजार जरूरतमंदों तक गर्म कपड़े और कंबल

भारत के कई हिस्सों में सर्दी बहुत कड़ाके की पड़ती है। ऐसे में कई जरूरतमंद परिवार खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर हो जाते हैं। इन परिवारों के लिए गर्म कपड़े और कंबल बहुत जरूरी होते हैं।

No description available.

संस्था "दानपात्र" ने राम मंदिर उद्घाटन के अवसर पर एक नेक पहल की है। संस्था 22 जनवरी से 27 जनवरी तक 51 हजार जरूरतमंद परिवारों तक गर्म कपड़े और कंबल पहुंचाकर उनकी मदद करेगी 

No description available.

संस्था दानपात्र के इस अभियान से आप भी जुड़ सकते है 

- गर्म एवं अपने पुराने कपड़े, कंबल, राशन व अन्य सामान डोनेट करके।

-अपनी स्वेच्छा अनुसार किसी भी अमाउंट का सहयोग देकर।

आइए हम सभी मिलकर इस अभियान में अपना योगदान दें और 51 हजार जरूरतमंद परिवारों को ठंड से बचाएं।
यह अभियान कई मायनों में महत्वपूर्ण है। सबसे पहले, यह जरूरतमंद परिवारों को ठंड से राहत दिलाएगा। दूसरे, यह लोगों में एक-दूसरे की मदद करने की भावना को बढ़ाएगा। तीसरे, यह राम मंदिर उद्घाटन के शुभ अवसर को और भी विशेष बना देगा 

No description available.

अभियान के लिए लोगों से अपील:

दानपात्र फाउंडेशन सभी लोगों से अपील करता है कि वे इस अभियान में अपना योगदान दें और जरूरतमंद परिवारों की मदद करें। आप अपनी स्वेच्छा अनुसार किसी भी अमाउंट का सहयोग कर सकते हैं। इसके अलावा, आप अभियान के बारे में लोगों को जागरूक करने में भी मदद कर सकते हैं।

इस अभियान के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप दानपात्र फाउंडेशन की वेबसाइट या सोशल मीडिया पर जा सकते हैं।

"दानपात्र" क्या है कैसे हुई इसकी शुरुआत ?

संस्था "दानपात्र" एक ऑनलाइन निः शुल्क एप के माध्यम से कार्य करती है जिसकी मदद से घरों में उपयोग में न आ रहे सामान जैसे कपड़े ,खिलोने ,किताबें ,जूते ,बर्तन इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स , फर्नीचर एवं अन्य सामान को कलेक्ट कर उपयोग लायक बना जरूरतमंद परिवारों तक पहुँचाया जाता है पिछले 5 वर्षों में दानपात्र के माध्यम से लगभग 35 लाख से ज्यादा जरूरतमंद परिवारों तक मदद पहुंचाई जा चुकी है देश भर में कार्य कर रही संस्था "दानपात्र" से 35 हजार से ज्यादा वालंटियर्स जुड़े हुए है जो अपना समय देकर सहयोग करते है संस्था "दानपात्र" द्वारा अलग अलग शहरों में सेंटर बनाएं गए है जहां आकर कोई भी ऐप में रिक्वेस्ट डालकर सामान डोनेट कर सकता है "दानपात्र" टीम द्वारा इस सामान को फिल्टर कर उपयोग लायक बना जरूरतमंद परिवारों तक पहुँचाया जाता है "दानपात्र"  देने वाले और लेने वालों के बिच सेतु बनकर दोनों की ही मदद कर रहा है संस्था दानपात्र का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड , 3 बार इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के साथ साथ कई रिकॉर्ड्स में दर्ज किया जा चुका है.

संस्था गरीब एवं जरूरतमंदों की मदद के साथ-साथ नि:शुल्क शिक्षा के माध्यम से बच्चों एवम महिलाओं को शिक्षित कर रही है दानपात्र निःशुल्क पाठशाला देश के कई शहरों में हजारों बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देकर शिक्षित कर रही है जिससे आर्थिक परिस्थितियों के चलते जो बच्चें पढ़ नही पाते है वह दानपात्र निःशुल्क पाठशाला के माध्यम से अपने अधूरे सपनों को पूरा कर रहे है ।

इंदौर के साथ-साथ देश के 100 से अधिक शहरों में "दानपात्र" के माध्यम से सेवा कार्य कर लोगों की मदद की जा रही है जल्द ही पूरे भारत के साथ साथ अन्य देशों में भी शुरू किया जाने वाला है दानपात्र। 

आप भी जुड़ सकते है "दानपात्र" फाउंडेशन के इस अभियान से 

आप भी अपने उपयोग में न आ रहे पुराने सामान को डोनेट करके या फिर वालंटियर बनकर "दानपात्र" के इस अभियान से जुड़ सकते है इसके लिए आप  "दानपात्र" के हेल्पलाइन नंबर 6263362660 ,7828383066  पर संपर्क कर सकते है।

Read More

राम सिर्फ हमारे ही नहीं सबके हैं:मोदी

Posted on :23-Jan-2024
राम सिर्फ हमारे ही नहीं सबके हैं:मोदी

डॉ.समरेन्द्र पाठक
वरिष्ठ पत्रकार।

अयोध्या : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि राम सिर्फ हमारे ही नहीं सबके हैं और उनकी प्रतिष्ठा वसुधैव कुटुम्बकम की भी प्रतिष्ठा है। श्री मोदी ने यह बात यहाँ राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद सहभागियों को संबोधित करते हुए कही।उन्होंने कहा कि सदियों के अभूतपूर्व धैर्य, अनगिनत बलिदान एवं तपस्या के बाद हमारे राम आज आ गए हैं। 

इस अवसर पर समस्त देश वासियों को बधाई देते हुए श्री मोदी ने कहा कि मैं अभी गर्भगृह में ईश्वरीय चेतना का साक्षी बनकर आपके सामने उपस्थित हूं।हमारे राम लला अब टेंट में नहीं वल्कि दिव्य मंदिर में रहेंगे। मेरा पक्का विश्वास एवं असीम श्रद्धा है कि जो घटित हुआ है, उसकी अनुभूति दुनिया में हर रामभक्त को हो रही होगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि राम मंदिर के निर्माण के बाद से देशवासियों में नया उत्साह पैदा हो रहा है। आज हमें सदियों की धरोहर मिली है। श्रीराम का मंदिर मिला है। गुलामी की मानसिकता को तोड़कर उठ खड़ा होता राष्ट्र ऐसे ही नव इतिहास का सृजन करता है।

पावन धरती अयोध्या नगरी एवं सरयू नदी को प्रणाम करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं इस समय दैवीय शक्ति का अनुभूति कर रहा हूं। वे दैवीय अनुभूतियां भी हमारे आसपास उपस्थित हैं। उन्हें नमन करता हूं।  प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के संविधान की पहली प्रति में भगवान राम विराजमान हैं। दशकों तक प्रभु राम के अस्तित्व पर कानूनी लड़ाई चली। मैं न्यायपालिका का शुक्रगुजार हूं कि उसने न्याय की लाज रख ली।

श्री मोदी ने कहा कि आज गांव-गांव में कीर्तन हो रहे हैं। स्वच्छता अभियान चल रहा है। देश दीपावली मना रहा है।शाम घर-घर राम ज्योत जलेगी। एल.एस।

Read More

श्री राम विराजमान महोत्सव: अयोध्या-सी सज गई शिवनगरी जुन्नारदेव, श्रीराम मंदिर में हो रहा विशेष कार्यक्रम...

Posted on :22-Jan-2024
श्री राम विराजमान महोत्सव: अयोध्या-सी सज गई शिवनगरी जुन्नारदेव, श्रीराम मंदिर में हो रहा विशेष कार्यक्रम...

राकेश यादव छिन्दवाड़ा/जुन्नारदेव-

अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा की मची धूम, श्रीराम मंदिर में हो रहा विशेष कार्यक्रम, श्री प्रभुराम सेवा समिति का नगर भोज का आयोजन

No description available.

सोमवार को श्री अयोध्या धाम में हो रहे भगवान श्रीराम विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के स्वर्ण अवसर पर नगर में अभूतपूर्व उत्साह का माहौल है। संपूर्ण नगर को श्री प्रभु राम सेवा समिति के द्वारा रंग बिरंगी एवं भगवा रोशनी से सरोबार कर दिया गया है। इसके अलावा शहर भर को टेंट एवं फूलों से पाट दिया गया है। अयोध्या के पावन तीर्थ में सोमवार को आयोजित हो रहे श्री रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर स्थानीय श्री राम मंदिर में दिवस से प्रारंभ हुई श्री रामायण जी का अखंड पाठ का समापन किया जाएगा। इसके तुरंत पश्चात प्रातः 10 बजे भगवान श्री राम का दुग्ध अभिषेक किया जाएगा। इसके पश्चात हवन पूजन एवं महा आरती की जाएगी। इसके पश्चात प्रसाद वितरण होगा। श्री राम मंदिर प्रांगण में इस अवसर पर श्री अयोध्या धाम में हो रहे प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा एवं सजीव प्रसारण एलईडी के विशाल का स्क्रीन पर किया जाएगा। इस हेतु समस्त तैयारिया पूर्ण कर ली गई है।

प्राण प्रतिष्ठा के स्वर्ण अवसर पर श्री प्रभु राम सेवा समिति का नगर भोज का आयोजन....
अयोध्या धाम में हो रहे भगवान श्री राम के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक अवसर पर बीते 7 दिनों से लगातार कार्यक्रमों का आयोजन श्री प्रभु राम सेवा समिति के द्वारा किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतिम दिन श्री प्रभु राम सेवा समिति के द्वारा नगर भोज का वृहद आयोजन किया जा रहा है जिसमें समिति के द्वारा समस्त धार्मिक जनों से उपस्थित हो पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की गई है।

मनमोहक झांकी और नृत्य के भव्य प्रभात फेरी एवं कलश यात्रा भक्ति और शक्ति का अहसास सर्वधर्म समभाव राममय हुआ नगर रविवार को स्थानीय जनपद परिसर से मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम अंतर्गत अध्यनरत शासकीय-अशासकीय, अधिकारी कर्मचारीगण तथा एमएसडब्ल्यु, बीएसडब्ल्यु के छात्र-छात्राओं के सहयोग से श्री राम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह अंतर्गत प्रातः 10 बजे जनपद परिसर में एकत्रीकरण होकर भव्य प्रभात फेरी एवं कलश यात्रा बैंड बाजो और नृत्य के साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जुन्नारदेव की उपस्थिति में सुश्री रश्मि चैहान एवं जिला समन्वयक कुलदीप सिंह ठाकुर छिंदवाड़ा की उपस्थिति में किया गया। 

प्रभात फेरी एवं कलश यात्रा, बैंड बाजो और शानदार नृत्य करतें हुए जनपद मुख्यालय से प्रारंभ होकर तहसील मार्ग, बाजार क्षेत्र स्थित श्रीराम मंदिर पहुंची जहाॅ पुजन अर्चन पश्चात् सिनेमा मार्ग होते हुए वापस जनपद परिसर स्थित हनुमान मंदिर पहुंची। इसके उपरांत समस्त उपिस्थतजनों ने प्रसाद ग्रहण किया।
 

Read More

भगवान राम भारत की आत्मा हैं:अवधेश महाराज

Posted on :20-Jan-2024
भगवान राम भारत की आत्मा हैं:अवधेश महाराज

उमेन्द्र दाधीच वरिष्ठ पत्रकार।

जयपुर : (एजेंसी)।राजस्थान की राजधानी जयपुर के गलता पीठाधिश्वर अवधेश महाराज ने कहा है कि भगवान राम भारत की आत्मा हैं और जिस दिन हम अपने घटमें विराजे राम को पहचान जाएंगे उस दिन पृथ्वी पर फिर से सतयुग का आगमन हो जाएगा।

श्री महाराज यहाँ मानसरोवर स्थित पोद्दार कालेज के सभागार में महर्षि दधीचि सामाजिक संस्थान  द्वारा आयोजित "आगए मेरे श्रीराम"कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होने कहा भगवान राम का अयोध्या में भव्य मंदिर बनना सभी देश वासियों के लिए गर्व की बात है। 

इस अवसर पर सरस निकुंज धाम के प्रवीण जी ने कहा की  500 वर्षो के संघर्ष के बाद अयोध्या में भगवान राम का भव्य मन्दिर बनने से सभी देशवासी प्रसन्न है अयोध्या भगवान राम की जन्म भूमि होने के कारण देश का गौरव है।           

आयोजन के मुख्य वक्ता डा. आचार्य राजेश्वर ने कहा कि राम को आप किसी भी रुप में देख सकते हे वे एक अच्छे शिष्य, श्रेष्ठ पुत्र, आदर्श पति, कुशल प्रशासक, सर्व श्रेष्ठ भ्राता होने के साथ ही आम भक्तो के लिए मर्यादा पुरुषोत्तम हे।

इस अवसर पर भाजपा प्रवासी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष  प्रमुख उद्योगपति  राजू मंगोड़ी वाला ने पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच का स्वागत किया गया।

जीएसटी जॉइंट कमिश्नर श्री लेखा दाधीच ने भगवान राम पर कविता पाठ किया।इस कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार उमेन्द्र दाधीच ने किया।एल.एस।

Read More

अयोध्या में राम लला के प्रतिष्ठा के दिन अमेरिका के संकट मोचन हनुमान मंदिर में विशेष पूजा अर्चना होगी

Posted on :20-Jan-2024
अयोध्या में राम लला के प्रतिष्ठा के दिन अमेरिका के संकट मोचन हनुमान मंदिर में  विशेष पूजा अर्चना होगी

सुरेश पारीक वरिष्ठ पत्रकार।

वाशिंगटन : (एजेंसी)।अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की धूम अमरीका के कैलिफ़ोर्निया में भी मची हुई है ।यहाँ के हिंदू विभिन्न स्थानों और मंदिरों में विशेष पूजा और अन्य कई कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। अमेरिका के कैलिफोर्निया केर् वाटसोनविल  के पास  सुरम्य पहाड़ी पर बने संकटमोचक हनुमान मंदिर में भी  23 जनवरी को राम की विशेष पूजा आयोजित की जायेगी।

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आयोजित इस पूजा में दूर दराज़ से काफ़ी संख्या में हिंदू और अन्य धर्मों के लोग भी भाग लेंगे ।भारत के अल्मोडा  निवासी योगी हरिदास के संरक्षण में बना यह मंदिर जात जड़ूँला पूजापाठ एवं ध्यान योग और शिक्षण का अनूठा केन्द्र बना हुआ है।इस स्थान पर 2003 में हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी ।इसके बाद यहाँ कई प्रकल्प खोलेगए हैं ।

बाबा हरिदास यहाँ 1978 में आए थे,जहाँ उन्हें एक अंग्रेज़ शिष्य ने ज़मीन दान में दी थी ।बाबा हरिदास ने 29 वर्ष की उम्र में  बारह वर्ष के लिए मौन व्रत धारण किया था लेकिन बाद में अपनी आंतरिक शांति के लिए जीवन भर रखा ।वह लिख कर अपनी बात कहते थे ।

इस मंदिर में ध्यान योग पूजा पाठ के विशेष प्रबंध है तथा योगियों के लिए ठहरने खाने की विशेष व्यवस्था की गई है ।सुरम्य वादियों में पर्यटन के साथ अध्यात्म की यात्रा पर आने वाले लोगों के लिए योग आयुर्वेद और सामुदायिक ज्ञान के लिए यहाँ प्रशिक्षण आयोजित किए जाते हैं ।यहाँ प्राथमिक से हाई सैकणडरी स्तर का स्कूल खोला गया है ।इसमें काफ़ी संख्या में छात्र आते हैं ।बाबा हरिदास के बाद उनके अंग्रेज़ शिष्य गोवर्धन जेडी व्यवस्था संभाल रहे हैं ।वह इन दिनों भारत की यात्रा पर हैं । हरिद्वार में भी अनाथ बच्चों का आश्रम बना हुआ है जिसका संचालन भी यही संस्था करती हैं । 

अमेरिका में हर जगह  हिंदू परिवारों ने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को उत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया है ।यहाँ जगह जगह कार रेलिया आयोजित की जा रही है तथा  प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर हर हिन्दू परिवार अपने घरों में पाँच दिए जलाएगा । इस्कॉन मंदिर भी प्रण प्रतिष्ठा उत्सव में जोर शोर से भाग ले रहा है ।मंदिर की तरफ़ से अयोध्या में प्रतिदिन 10, हज़ार लोगों को खाना खिलाया जा रहा है।प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सजीव प्रसारण किया जाएगा ।हिंदू नेता तेजल शाह ने बताया कि पूरे अमरीका में उत्सव का माहौल है ।लोग प्राण प्रतिष्ठा के दिन का इंतज़ार कर रहे हैं।एल.एस।

Read More

अमृता विद्यालयम स्कूल में रोबोटिक वर्कशॉप का आयोजन

Posted on :20-Jan-2024
अमृता विद्यालयम स्कूल में रोबोटिक वर्कशॉप का आयोजन

वरिष्ठ पत्रकार।

नयी दिल्ली : (एजेंसी)।राजधानी दिल्ली के पुष्प विहार सेक्टर 7 स्थित अमृता विद्यालयम स्कूल में एक नई दिशा स्थापित करने वाली ऑफलाइन वर्कशॉप का आयोजन किया गया, जिसमें रोबोटिक्स और ड्रोन की दुनिया को शिक्षा के केंद्र में लाया गया। 

भारत जीनियस सर्च प्रा. लि.द्वारा आयोजित इस वर्कशॉप में हिस्सा ले रहे सहभागियों को स्कूल के प्रमुख चिन्मयामृत चैतन्य ने संबोधित किया।

श्री चैतन्य ने वर्कशॉप के आयोजन पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए इसे स्कूल के पाठ्यक्रम में शामिल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने इस वर्कशॉप के आयोजन के लिए कंपनी का आभार जताते हुए कंपनी के कर्मियों की सराहना की ।

इस मौके पर भारत जीनियस सर्च प्रा.लि. के निदेशक किशोर कुमार पंडा ने विद्यार्थियों के साथ उनके विशेषज्ञता और अध्ययन को साझा किया।

रोबोटिक्स पर आयोजित प्रथम सत्र का संचालन आमान अहमद ने किया, जिससे एक रोमांचक अन्वेषण की ओर का मार्गदर्शन हुआ। रजनीश ने लाइन फॉलोअर रोबोट के वर्कशॉप का संचालन किया।

अरुणाभ भट्टाचार्य ने मिनी ड्रोन के वर्कशॉप का संचालन किया।विद्यार्थियों को ड्रोन प्रौद्योगिकी के मौलिक तत्वों की जानकारी दी।छात्रों ने उत्साह  रोबोट बनाने एवं कार्यप्रणाली की जानकारी हासिल की।

Read More

रश्मिका मंदाना डीप फेक मामला : पुलिस ने वीडियो बनाने वाले को किया गिरफ्तार...

Posted on :20-Jan-2024
रश्मिका मंदाना डीप फेक मामला : पुलिस ने वीडियो बनाने वाले को किया गिरफ्तार...

नई दिल्ली: रश्मिका मंदाना डीप फेक मामले में दिल्ली पुलिस ने उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है जिसके ऊपर यह डीप फेक वीडिय बनाने का आरोप है. बता दें कि यह डीप फेक वीडियो पिछले साल नवंबर में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डीफ फेक को लेकर कानून बनाए जाने की मांग होने लगी थी. वायरल हुए इस वीडियो में ब्रिटिश-भारतीय इन्फ्लूएंसर पटेल को काले रंग की पोशाक में लिफ्ट में प्रवेश करते हुए दिखाया गया था. उसने डीप फेक तकनीक तकनीक के उपयोग के माध्यम से पटेल का चेहरा मूल रूप से मंदाना के चेहरे से बदला गया था. 

इस डीप फेक वीडियो को लेकर अभिनेत्री मंदाना ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने उस दौरान कहा था कि ये "बेहद डरावना" है. ईमानदारी से कहूं तो, ऐसा कुछ न केवल मेरे लिए बल्कि हममें से हर किसी के लिए बेहद डरावना है, जो आज तकनीक के दुरुपयोग के कारण बहुत अधिक नुकसान की चपेट में है.

वायरल डीपफेक वीडियो के बाद केंद्र सरकार को सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के लिए एक गाइडलाइन जारी करने की बात कही थी. इस गाइडलाइंस के तहत डीपफेक को लेकर भी कानून बनाने की बात थी. 

केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने गलत सूचना और डीपफेक से निपटने में उनके द्वारा की गई प्रगति की समीक्षा करने के लिए दिसंबर में अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफार्मों से मुलाकात की थी. और कहा था कि प्लेटफार्मों द्वारा 100 प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए अगले दो दिनों में सलाह जारी की जाएगी. 

इस बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि डीपफेक हम सभी के लिए एक बड़ा मुद्दा है. हमने हाल ही में सभी बड़े सोशल मीडिया फॉर्मों को नोटिस जारी कर उन सामग्रियों को हटाने के लिए डीपफेक की पहचान करने के लिए कदम उठाने को कहा है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने प्रतिक्रिया दी है. वे कार्रवाई कर रहे हैं. हमने उन्हें इस काम में और अधिक आक्रामक होने के लिए कहा है.

उन्होंने कहा था कि इसके अलावा, हमें यह भी ध्यान देना चाहिए कि 'सेफ हार्बर' क्लॉज जिसका अधिकांश सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म आनंद ले रहे हैं, अगर प्लेटफॉर्म ऐसा नहीं करते हैं तो यह लागू नहीं होता है. इस गाइडलाइंस के तहत डीपफेक को लेकर भी कानून बनाने की बात कही गई थी. 

 

Read More

टूट गई सानिया-शोएब की शादी! शोएब मलिक ने की तीसरी शादी...

Posted on :20-Jan-2024
टूट गई सानिया-शोएब की शादी! शोएब मलिक ने की तीसरी शादी...

नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक ने भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से अलग होने की अफवाहों के बीच फेमस पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद से शादी कर ली है. मलिक ने शनिवार, 20 जनवरी को अपने शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है.

ऐसी अफवाहें थीं कि शोएब मलिक और सना जावेद डेटिंग कर रहे हैं और पाकिस्तानी क्रिकेटर ने पिछले साल पाकिस्तानी अभिनेत्री को उनके जन्मदिन पर बधाई भी दी थी. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक साथ उनकी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा था, ” हैप्पी बर्थडे बडी.” सना जावेद ने भी शनिवार को सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें भी शेयर कीं.

सानिया और शोएब के तलाक की अफवाहें काफी समय से सुर्खियों में छाई हुई थी. हालांकि अब तक दोनों ने आधिकारिक रूप से तलाक को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है. लेकिन शोएब ने सानिया को तलाक दिए बिना ही दूसरी शादी कर ली है. इससे अब जिससे फैंस को लगने लगा है कि अब दोनों पति-पत्नियों के बीच रिश्ते खत्म हो गए हैं. सानिया मिर्जा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह अपने फैंस के लिए फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं. कुछ दिन पहले ही सानिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने पति शोएब मलिक की सभी तस्वीरें हटा दी थीं, जिससे फैंस को पक्का लगने लगा था कि अब दोनों अलग हो गए हैं.

इससे पहले, मलिक ने भी अफने इंस्टाग्राम बायो से सानिया की शादी वाली जानकारी हटा दी थी. लेकिन इससे पहले उन्होंने सानिया को एक सुपरवुमन का पति बताया था. शोएब से जब तलाक लेने की अफवाहों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “खबरें चल रही हैं, ताल्लुकात अच्छे नहीं हैं, आप क्या कहना चाहते हैं?”

शोएब को लेकर हाल में ऐसी खबरें आई थी कि वह पाकिस्तानी एक्ट्रेस आयशा उमर के साथ रिलेशनशिप में हैं.फैंस का मानना था कि शायद इसी वजह से सानिया और शोएब के बीच रिश्ते में दूरियां आ रही है. लेकिन आयशा ने इसे महज एक अफवाह बताया. उन्होंने कहा कि वह कभी भी किसी शादीशुदा आदमी के साथ रिलेशनशिप में नहीं आएंगी.

शोएब मलिक के साथ तलाक की खबरों के बीच सानिया ने हाल में एक पोस्ट शेयर की थी जिसमें लिखा था, “जब कोई चीज आपके दिल के सुकून को खत्म करती है तो उसे जाने दें”.

शोएब मलिक ने 2010 में भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा के साथ 2010 में हैदराबाद में शादी की थी. भारत में शादी करने के बाद मलिक ने पाकिस्तान के सियालकोट में वलीमा दिया था. दोनों को 2018 में बेटा हुआ था, जिसका नाम इजहान है.

Read More

रामलला की पूर्ण तस्वीर आई सामने, लोग बोले मनमोहक...

Posted on :20-Jan-2024
रामलला की पूर्ण तस्वीर आई सामने, लोग बोले मनमोहक...

Ram Mandir Inauguration: राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर चल रही जोर-शोर से तैयारियों के बीच शुक्रवार (19 जनवरी, 2024) को रामलला की पूर्ण तस्वीर सामने आई. 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है. 

रामलला की मूर्ति देखने में अद्भुत है. चेहरे पर मुस्कान भगवान राम की विनम्रता और मधुरता के बारे में बताती है. रामलला का स्वरूप साक्षात राम भगवान की तरह ही प्रतीत होता है. पहली नजर में रामलला की ये मूर्ति देखने वालों को मंत्रमुग्ध कर देती है.

रामलला की पूर्ण तस्वीर

आस्था और आध्यात्म की झलक इस मूर्ति से झलकती है. जो पहली ही नजर में राम भक्तों को आकर्षित करती है. भगवान राम के मस्तक पर लगा तिलक सनातन धर्म की विराटता को दर्शाता है. जो देखने वालों को भक्ति की एक अलग दुनिया में ले जाता है. 

मूर्ति में ऊं, गणेश, चक्र, शंख, गदा, स्वास्तिक और हनुमान की आकृति बनी हुई है.

अनुष्ठान कब तक चलेंगे?
इससे पहले 17 जनवरी को रामलला की मूर्ति राम मंदिर के गर्भगृह में लाई गई थी. मूर्ति को अंदर लाने से पहले गर्भगृह में विशेष पूजा की गई. इसके बाद 18 जनवरी (गुरुवार) को गर्भगृह में मूर्ति स्थापित किया गया.

राम मंदिर में 16 जनवरी को रामलला के लिए अनुष्ठान शुरू हुआ था. राम मंदिर ट्रस्ट के अधिकारियों के अनुसार अनुष्ठान 21 जनवरी तक जारी रहेंगे और रामलला की मूर्ति की ‘प्राण प्रतिष्ठा’ के लिए जरूरी हर अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे. 121 ‘आचार्य’ अनुष्ठान का संचालन कर रहे हैं.

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 22 जनवरी को दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा और दोपहर एक बजे समाप्त होगा. दरअसल, प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी औऱ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सहित हजारों लोग शामिल होंगे. न्यूज एजेंसी पीटीआई ते मुताबिक, मैसूर स्थित मूर्तिकार अरुण योगीराज द्वारा बनाई गई भगवान राम की मूर्ति 51 इंच की है. 

Read More

बिलकिस बानो मामल: दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, सरेंडर का समय बढ़ाने से किया इनकार

Posted on :19-Jan-2024
बिलकिस बानो मामल: दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, सरेंडर का समय बढ़ाने से किया इनकार

Bilkis Bano Case, बिलकिस बानो मामले में समय से पहले रिहा किए गए 11 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने सभी 11 दोषियों को रविवार तक सरेंडर करने का आदेश दिया है। अदालत ने और समय दिए जाने की उनकी याचिका खारिज कर दी है।

बिलकिस बानो के दोषियों ने सरेंडर करने के लिए समय बढ़ाने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की थी। इन दोषियों की ओर से कुछ समय की मोहलत के लिए कई तरह के कारण दिए गए थे।
सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को बिलकिस बानो मामले में दोषी 11 लोगों की ओर से दायर याचिकाओं पर सुनवाई हुई। दोषियों ने आत्मसमर्पण करने की समयसीमा बढ़ाने की मांग की थी। उन्होंने पारिवारिक शादियों, फसल का मौसम, आश्रित माता-पिता से लेकर कई अन्य कारणों का हवाला देते हुए आत्मसमर्पण करने के लिए और समय मांगा है। जिसके बढ़ाने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया।

न्यायमूर्ति बीवी नागरत्ना और न्यायमूर्ति उज्जल भुइयां की पीठ ने कहा कि दोषियों ने जो कारण बताए हैं, उनमें कोई दम नहीं है।आवेदकों द्वारा आत्मसमर्पण को स्थगित करने और वापस जेल में रिपोर्ट करने के लिए दिए गए कारणों में कोई दम नहीं है। इसलिए अर्जियां खारिज की जाती हैं।

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि, हमने पहले ही आपको 2 सप्ताह का समय दिया था ताकि आप अपने काम निपटा सकें। इस पर दोषियों में से एक रमेश रूपाभाई चंदना की ओर से पेश वरिष्ठ वकील वी चिताम्बरेश ने कहा कि वह 62 वर्ष के हैं। वह अपने वृद्ध माता-पिता की देखभाल करने वाले इकलौते हैं। उनकी शादी नहीं हुई थी। शीर्ष अदालत ने कहा कि, हमें अन्य मुद्दों पर जाने की जरूरत नहीं है। कानून के शासन का उल्लंघन हुआ क्योंकि गुजरात सरकार के पास जो पावर नहीं थी उसे भी अपने हाथों में लिया और उसका दुरुपयोग किया। इस आधार पर छूट के आदेश भी रद्द किए जाने योग्य हैं। हम गुजरात सरकार द्वारा शक्ति के दुरुपयोग के आधार पर छूट के आदेशों को भी रद्द करते हैं।

गुजरात सरकार द्वारा समय से पहले रिहा किए गए 11 दोषियों में बकाभाई वोहानिया, बिपिन चंद्र जोशी, केसरभाई वोहानिया, गोविंद नाई, जसवन्त नाई, मितेश भट्ट, प्रदीप मोरधिया, राधेश्याम शाह, राजूभाई सोनी, रमेश चांदना और शैलेश भट्ट शामिल हैं। इन सभी ने गोधरा ट्रेन अग्निकांड के बाद 2002 में भड़के दंगों के दौरान बानो के साथ दुष्कर्म किया गया था। यही नहीं उन्होंने बिलकिस के परिवार के सात लोगों को भी मार डाला था।

Read More

दिल्ली में 8 दिनों तक सुबह 10:20 से दोपहर 12:35 बजे तक नहीं उड़ेगी कोई फ्लाइट

Posted on :19-Jan-2024
दिल्ली में 8 दिनों तक सुबह 10:20 से दोपहर 12:35 बजे तक नहीं उड़ेगी कोई फ्लाइट

नई दिल्ली: आज यानी 19 जनवरी से आगामी 26 जनवरी तक सुबह के 10.20 मिनट से लेकर दोपहर के 12.45 तक दिल्ली एयरपोर्ट पर ना को कोई फ्लाइट लैंड करेगी और ना ही यहां से किसी फ्लाइट का टेकऑफ होगा. दरअसल, यह आदेश केंद्र सरकार द्वारा जारी किया गया है. बता दें कि देश अगले सप्ताह 75वां गणतंत्र दिवस मनाएगा. इस बार गणतंत्र दिवस पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन मुख्य अतिथि होंगे. यह छठी बार होगा जब कोई फ्रांसीसी नेता गणतंत्र दिवस परेड में सम्मानित अतिथि होंगे.

गणतंत्र दिवस परेड में इस बार बहुत कुछ है खास

पहली बार, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की सभी महिला मार्चिंग और ब्रास बैंड टुकड़ियां इस वर्ष के गणतंत्र दिवस परेड में कर्तव्य पथ पर भाग लेंगी. एक सहायक कमांडेंट रैंक की महिला अधिकारी और दो अधीनस्थ अधिकारी 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर मार्च करते हुए कुल 144 महिला बीएसएफ कांस्टेबलों का नेतृत्व करेंगे. 

बता दें कि गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में सतर्कता बढ़ा दी है. गणतंत्र दिवस की तैयारियों के रूप में दिल्ली पूर्वी जिला पुलिस ने आतंकवादी हमले की स्थिति का अनुकरण करते हुए अक्षरधाम मंदिर में एक मॉक ड्रिल आयोजित की. 

गौरतलब है कि सभी 28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों के कुल 2,274 कैडेट एक महीने तक चलने वाले राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) गणतंत्र दिवस शिविर 2024 में भाग लेंगे। 907 लड़कियों के साथ, इस वर्ष के शिविर में लड़की कैडेटों की सबसे बड़ी भागीदारी देखी जाएगी.

दिल्ली पुलिस ने और बढ़ाई चौकसी
दिल्ली पुलिस भी गणतंत्र दिवस को लेकर सतर्क है. दिल्ली पुलिस के कमिश्नर ने 26 जनवरी से ठीक पहले आतंकवादी गतिविधियों के इनपुट को ध्यान में रखते हुए दिल्ली में पैराग्लाइडर, पैरामोटर जैसे हवाई उपकरणों के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है. इसमें हैंग ग्लाइडर, मानवरहित हवाई विमान जैसे खिलोने आदि, मानव रहित विमान प्रणाली, सूक्ष्म प्रकाश विमान, दूर से संचालित विमान , ड्रोन, गर्म हवा के गुब्बारे, छोटे आकार के संचालित विमान क्वॉर्डकॉप्टर और पैरा जंपिंग आदि पर पूरी तरह से रोक रहेगी. दिल्ली पुलिस कमिश्नर की तरफ से यह आर्डर जारी कर दिया गया है. ऑर्डर में बताया गया है कि भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत नियम का उल्लंघन करने पर अपराध की श्रेणी में आएगा. यह रोक 15 फरवरी तक लागू रहेगी. 

 

Read More

गणतंत्र दिवस अधिकारियों के लिए बना बोझ

Posted on :19-Jan-2024
गणतंत्र दिवस अधिकारियों के लिए बना बोझ

राकेश यादव 

बैठक का समय परिवर्तित करने के बाद भी देरी से पहुंची एसडीएम

गरिमामय राष्ट्रीय पर्व की बैठक की टूटी गरिमा, बैठक को बीच छोड़कर निकली एसडीएम

आदिवासी महिला जनपद अध्यक्ष का भी किया अपमान, जनप्रतिनिधियों को बैठा छोड़ तुनकमिजाजी का दिया परिचय

छिन्दवाड़ा/जुन्नारदेव : राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को गरिमामय में रूप से मनाने के लिए स्थानीय जनपद पंचायत सभागृह में आज बैठक की गरिमा ही तार-तार हो गई। इस बैठक में जनप्रतिनिधियों के सवाल एसडीएम मैडम को इतनी बुरी तरह चुभ गए कि वह बैठक को बीच में छोड़कर ही खफा होकर घर की ओर निकल गई, जबकि समस्त जनप्रतिनिधियों सहित इस दौरान आदिवासी महिला जनपद अध्यक्ष सविता बोसम का भी अपमान किया गया। दरअसल इस घटनाक्रम की पृष्ठभूमि एक दिन पहले ही तैयार हो गई थी कि जब इस बैठक को पूर्व में 11 बजे आहूत किया गया था, लेकिन अपरिहार्य कारणों का हवाला देकर बैठक को चार बजे तक टाल दिया गया था। लेकिन इस आशय की सूचना अधिकारियों के द्वारा विधिवत रुप से जनप्रतिनिधिगणों, पत्रकारगणों, नेताओं व जनसामान्य को नहीं दी गई थी।

इसी के चलते जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक व पत्रकारों के बीच भ्रम बना रहा। जिसके कारण वह 11:00 बजे से दोपहर 4:00 बजे तक बैठक के प्रारंभ होने का इंतजार करते रहे लेकिन बैठक 4:35 से शुरु की गई। इस दौरान जनप्रतिनिधियों के द्वारा राष्ट्रीय गरिमा के पर्व की इस बैठक में गंभीरता की कमी व लापरवाही बरतने की बात कहने परएसडीएम मैडम को चुभ गई जिससे वह खफा होकर बैठक को बीच मझधार में छोड़कर घर की ओर रवाना हो गई। इसके बाद बैठक में बवाल हो गया यह जनप्रतिनिधि, राजनेता, पत्रकारों सहित उपस्थित लोगों का सीधा अपमान था। इस बैठक की जानकारी विधिवत रुप से बैठक की मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष सविता बोसम को भी नहीं दिया जाना अपने आप में गलत था। इसकी स्वीकारोक्ती करने को कोई तैयार नहीं हो रहा था। राष्ट्रीय महत्व की इस बैठक को एसडीएम के द्वारा इस तरह छोड़ने पर सभागार में जमकर नाराजगी फैल गई। और सभी ने वहीं पर एसडीएम मैडम के इस व्यवहार की निंदा की।

अपने ही कार्यालय में बैठक के दौरान नदारद रही सीईओ मैडम....

राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस को हर्षोल्लास से मनाए जाने की तैयारी के लिए आहूत इस बैठक में आलाअधिकारीयो की अनुपस्थिति स्थानीयजनों को नागवार गुजरी। हद तो उस दौरान ही हो गई थी  कि जब जनपद पंचायत के सभागार में हो रही इसे अहम बैठक में से इसी कार्यालय की प्रमुख सीईओ रश्मि चौहान खुद नदारद रही । उनकी अनुपस्थिति को लेकर भी जनप्रतिनिधिगण व पत्रकारगण नाराज दिखें। बैठक से एसडीएम के चले जाने के बाद यहां देरी से पहुंची सीईओ रश्मि चौहान पत्रकारों के सवाल का जवाब में सफाई देती नजर आई। इसमें उन्होंने खुद को परासिया का प्रभार की आड़ लेते हुए स्वयं को बचाने की कोशिश की। राष्ट्रीय महत्व की इस बैठक में स्वयं की अनुपस्थिति का बचाव करते हुए इसका दोषारोपण वह एसडीएम और सीएमओ पर करती नजर आई।

एसडीएम का गैर जिम्मेदाराना व्यवहार से विभागों में समन्वय की स्थिति नहीं, विभाग के आला अधिकारी रहे अनुपस्थित.....

राष्ट्रीय पर्व की इस बैठक में आज शासन के कई विभागों के आला अधिकारी की अनुपस्थित की जमकर चर्चा रही। दरअसल इस बैठक में समस्त विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति आवश्यक रहती है, लेकिन इसका सीधा उल्लंघन करते हुए बीएमओ, बीईओ, डीएसपी, टीआई, विद्युत कनिष्ठ अभियंता, मध्य प्रदेश विद्युत मंडल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, वन विभाग, लोक निर्माण विभाग, कृषि विभाग एवं पशु चिकित्सा विभाग के जिम्मेदार अधिकारी की अनुपस्थिति निंदनीय रही। संविधान के द्वारा अपने अधिकार एवं कर्तव्य का बोध कराने वाले इस गणतंत्र दिवस को मनाने का बोझ इन अधिकारियों पर सीधा दिखता नजर आया कि वह इस अहम मौके पर भी नदारद रहे।

Open photo

झंडा वंदन के लिए लड़ते नेताओं की साख लुटती नजर आई....

इस बैठक के मध्य में नगर के विजय स्तंभ एवं पंडित नेहरू स्टेडियम में परंपरा के अनुसार जनपद पंचायत अध्यक्ष के द्वारा ध्वजारोहण किया जाता रहा है, लेकिन आज की इस बैठक में कुछ पार्षद अपने अध्यक्ष की तरफदारी करते हुए उनसे ध्वजारोहण की मांग रखने लगे। इसको लेकर बैठक में तीखी नोखझोंक भी हुई, लेकिन परंपरा का हवाला देते हुए आखिरकार इस मामले में जनपद अध्यक्ष के द्वारा ही ध्वजारोहण करने पर हामी भरी गई। इसमें नगर पालिका अध्यक्ष के द्वारा ध्वजारोहण किए जाने के निवेदन को सिरे से खारिज कर दिया गया। लेकिन इस बैठक में कुछ ही देर के बाद पासा पलट गया जब इन सभी जनप्रतिनिधियों की साथ एवं सम्मान को धता बताते हुए एसडीएम नेहा सोनी बैठक को बीच में छोड़कर ही चली गई। यहां सत्ताधारी दल के नेताओं और जनप्रतिनिधियों की हुई इस छीछालेदारी के बाद भी भाजपा नेता आपस में ही लड़ते दिखे। अपना आत्मसम्मान लुट जाने के बाद भी वह एक दूसरे पर ही दोषारोपण करते दिखे।

???? कलेक्टर एवं जिला भाजपा अध्यक्ष को नहीं लगा फोन..... इस बैठक में अपना स्वाभिमान एवं साख को खो चुके जनप्रतिनिधिगण एवं सत्ताधारी भाजपा नेताओं के द्वारा जिला कलेक्टर एवं पार्टी अध्यक्ष बंटी साहू से भी संपर्क किए जाने में हीलाहवाली बरती गई। दोनों ही इस मामले की जानकारी को एक दूसरे पर फोन करने की टालामटोली करते नजर आए। आखिरकार नगर के संवेदनशील पत्रकारों के द्वारा इस बैठक की गरिमा के तार-तार होने की जानकारी फोन पर जिला भाजपा अध्यक्ष एवं जिला कलेक्टर को दी गई है। अब देखना है कि दोषी अधिकारियों पर कब और कितनी बड़ी कार्रवाई होती है यह शोध का विषय रहेगा।

Read More

दिल्ली विश्वविद्यालय में होगा मोदी एट डी.यु. पुस्तक विमोचन

Posted on :17-Jan-2024
दिल्ली विश्वविद्यालय में होगा मोदी एट डी.यु. पुस्तक  विमोचन

किताब दिल्ली विश्वविद्यालय की स्मृति को तरोताजा रखेगी : प्रो.के.पी.सिंह 

दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रो. के.पी.सिंह द्वारा संपादोत संग्रहित और लिखित इस किताब में दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री मोदी के आगमन और १०० वर्षों के इतिहास की कहानी है. किताब के लेखक के.पी सिंह ने इस किताब को स्मारिका रुपी रखते हुए इसे ऐतिहासिक जानकारी से लबालब रखा है. किताब दिल्ली विश्वविद्यालय के विकास यात्रा के साथ दिल्ली विश्वविद्यालय के शिक्षकों के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने पर प्रतिक्रियाओ का पुंज रूप में हमारे सामने खुलता है. इसमें मोदी के आगमन के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी के आने के बाद उनके लिए जिन भावनाओ को व्यक्त किया था उसे उनके सोशल मीडिया अकॉउंट से लेकर उनको बिना किसी फेरबदल के हूबहू रखा गया है. किसी भी किताब की विश्ववसनीयता उसमे उपयोग की गयी प्राथमिक स्रोतों से होती है. इस मायने में ये किताब अव्वल है. जनभावनाओं को संगृहीत करने का काम इस तरह से पहले शायद ही किया गया हो. इस किताब की भूमिका दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.योगेश सिंह ने लिखी है. किताब के लेखक ने इसे पाठको के लिहाज से उपयोगी बताते हुए कहा कि लोग जल्दी चीजों को बिसरा देते हैं. खासकर भारतीय समाज तुरंत भूल जाता है. ऐसे में मेरा प्रयास यह रहा कि क्यों न लोगो की तात्कालिक प्रतिक्रियाओं को दस्तावेजीकरण कर दिया जाए जिससे इतिहास के साथ स्मृतियाँ भी संरक्षित हो जाये तो मैंने ये काम शुरू किया और हो भी गया और आज महत्वपूर्ण समय में ये किताब आ रही है.उम्मीद है लोग इसे अपना भरपूर प्यार देंगे.

Read More

सांसदी के बाद महुआ से छिनेगा सरकारी बंगला, केंद्र ने थमाया नोटिस

Posted on :17-Jan-2024
सांसदी के बाद महुआ से छिनेगा सरकारी बंगला, केंद्र ने थमाया नोटिस

Mahua Moitra Govt Bunglow: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता महुआ मोइत्रा की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. 'कैश फॉर क्वेरी' मामले में सांसदी गंवाने वाली महुआ को अब सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस मिला है. नोटिस में सख्त लहजे में टीएमसी नेता महुआ से कहा गया है कि वह तुरंत उस बंगले को खाली करें, जिसे उन्हें एक लोकसभा सांसद के तौर पर अलॉट किया गया था. महुआ वर्तमान में इसी सरकारी बंगले में रह रही हैं.

टीएमसी नेता को संपदा निदेशालय की तरफ से नोटिस जारी किया गया है. संपदा निदेशालय सरकारी संपत्तियों को मैनेज करने का काम करता है. नोटिस में कहा गया है कि अगर महुआ खुद से बंगले को खाली नहीं करती हैं तो उन्हें और वहां रह रहे अन्य लोगों को परिसर से बेदखल किया जाएगा. अगर जरूरत पड़ती है, तो इसके लिए बलप्रयोग भी किया जा सकता है. आमतौर पर सांसदी जाने के बाद सांसदों को उन्हें अलॉट किए गए सरकारी बंगले को तुरंत खाली करना होता है.

पहले भी जारी हो चुके हैं नोटिस

दरअसल, सरकार ने अपने नोटिस में कहा कि महुआ मोइत्रा को बंगला खाली करने के लिए पर्याप्त मौके दिए गए. मगर उन्होंने अभी तक ऐसा नहीं किया है. टीएमसी नेता को सात जनवरी को सबसे पहले बंगला खाली करने को कहा गया. इसके बाद इस संबंध में उन्हें आठ जनवरी को एक नोटिस भी मिला, जिसमें तीन दिनों के भीतर बंगला खाली नहीं करने की वजह पूछी गई. संपदा निदेशालय ने फिर 12 जनवरी को भी टीएमसी नेता को इस संबंद में नोटिस भेजा. 

'कैश फॉर क्वेरी' मामले में दोषी पाई गई थीं महुआ

केंद्र सरकार की तरफ से बंगला खाली करने का नोटिस तब जारी किया गया है, जब एक महीने पहले महुआ की सांसदी चली गई थी. संसदीय पैनल ने पाया था कि महुआ 'कैश फॉर क्वेरी' मामले में दोषी हैं. महुआ मोइत्रा को बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी के साथ अपना पार्लियमेंट्री लॉगिन-आईडी पासवर्ड शेयर करने का दोषी पाया गया था. पैनल ने पाया कि महुआ को लॉगिन-आईडी पासवर्ड शेयर करने के बदले महंगे गिफ्ट्स और कैश मिले थे. 

बंगला खाली नहीं करने को लेकर खटखटाया कोर्ट का दरवाजा

इसस पहले, सरकारी बंगला खाली नहीं करने को लेकर महुआ दिल्ली हाईकोर्ट भी पहुंची थीं. हाईकोर्ट ने महुआ से कहा था कि वह संपदा निदेशालय से अनुरोध करें कि उन्हें अभी बंगले में रहने दिया जाए. अदालत ने कहा था कि अधिकारियों को असाधारण परिस्थितियों में कुछ शुल्कों के भुगतान के आधार पर किसी व्यक्ति को छह महीने तक रहने की इजाजत देते हैं. अदालत ने महुआ को अपनी याचिका वापस लेकर संपदा निदेशालय के पास जाने को कहा था. 

 

Read More

मणिपुर में फिर हिंसा! कुकी उग्रवादियों ने सुरक्षाबलों पर किया हमला...

Posted on :17-Jan-2024
मणिपुर में फिर हिंसा! कुकी उग्रवादियों ने सुरक्षाबलों पर किया हमला...

Manipur Violence: मणिपुर के मोरेह जिले में सुरक्षाबलों और संदिग्ध कुकी उग्रवादियों के बीच बुधवार सुबह मुठभेड़ हो गई, जिसके बाद एक सीडीओ अधिकारी की मौत की खबर सामने आई है. पुलिस के मुताबिक, उग्रवादियों ने एसबीआई मोरेह के पास सुरक्षाबलों की एक चौकी पर बम फेंके और गोलीबारी की जिसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की.

पुलिस ने बताया कि एक पुलिस अधिकारी की हत्या के मामले में सीमावर्ती शहर में राज्यबलों द्वारा दो संदिग्धों को गिरफ्तार किए जाने के 48 घंटे बाद संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने सुरक्षा बलों की चौकी पर गोलीबारी की. इससे पहले, मणिपुर सरकार ने तेंगनोउपल में ‘‘शांति भंग होने, सार्वजनिक सद्भाव बिगड़ने और मानव जीवन एवं संपत्ति को गंभीर खतरे की आशंका’’ संबंधी जानकारी मिलने के बाद 16 जनवरी को देर रात 12 बजे से पूर्ण कर्फ्यू लगा दिया था. 

दो घंटे से अधिक समय तक हुई गोलीबारी
तेंगनोउपल के जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि कर्फ्यू ‘‘कानून-व्यवस्था लागू करने और आवश्यक सेवाओं से जुड़ी सरकारी एजेंसियों’’ पर लागू नहीं होगा. इस बीच, एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इम्फाल पश्चिम जिले के कौत्रुक गांव में ग्रामीण स्वयंसेवकों और संदिग्ध कुकी उग्रवादियों के बीच मंगलवार रात दो घंटे से अधिक समय तक गोलीबारी हुई. अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय सुरक्षा बलों के इलाके में पहुंचने के बाद हमलावरों ने गोलीबारी बंद कर दी.

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, संदिग्धों के कब्जे से आग्नेयास्त्र और गोला-बारूद बरामद किया है. अधिकारियों ने बताया कि दोनों संदिग्धों को ‘‘बिना शर्त रिहा किए जाने’’ की मांग को लेकर बड़ी संख्या में महिलाओं ने मोरेह पुलिस थाने के सामने विरोध प्रदर्शन किया था. कुकी इनपी तेंगनोउपल (केआईटी), चुराचांदपुर जिले के इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम (आईटीएलएफ) और कांगपोकपी जिले की कमेटी ऑन ट्राइबल यूनिटी (सीओटीयू) ने दोनों की गिरफ्तारी की निंदा की है.

पुलिस ने उप संभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) सी आनंद की पिछले साल अक्टूबर में की गई हत्या मामले के दो मुख्य संदिग्धों फिलिप खोंगसाई और हेमोखोलाल माते को गिरफ्तार किया था. दोनों ने सुरक्षाकर्मियों के वाहनों पर गोलीबारी की थी जिसके बाद पुलिस ने उनका पीछा किया और उन्हें पकड़ लिया. पुलिस ने बताया कि बाद में दोनों को मोरेह के न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया जहां से उन्हें नौ दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.

Read More

पत्नी संबंध नहीं बनाती जज साहब, पति की अर्जी पर MP हाईकोर्ट ने सुनाया ये फैसला

Posted on :16-Jan-2024
पत्नी संबंध नहीं बनाती जज साहब, पति की अर्जी पर MP हाईकोर्ट ने सुनाया ये फैसला

जबलपुर। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने शादी से इनकार करने को लेकर अहम टिप्पणी की है। हाईकोर्ट ने कहा कि शादी से इनकार करना और शारीरिक संबंध बनाने से इनकार मानसिक क्रूरता है। ये दोनों बातें वैध तलाक का आधार हैं।

हाईकोर्ट ने तलाक देने का जारी किया आदेश
जज शील नागू और जज विनय सराफ की खंडपीठ ने तलाक को लेकर बीते 3 जनवरी को एक फैसला सुनाया। पीठ ने एक व्यक्ति को इस आधार पर तलाक दे दिया कि उसकी पत्नी ने शादी को जारी रखने और उसके साथ संबंध बनाने से मना कर दिया था।

'मानसिक क्रूरता के बराबर है शादी से इनकार करना'
हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि शादी न करना और शारीरिक संबंध से इनकार करना मानसिक क्रूरता के बराबर है। हाईकोर्ट ने कहा कि कई मौकों पर महिला ने शादी को जारी रखने और अपने पति के साथ शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया था।

पीठ ने क्या कहा?
पीठ ने कहा, ‘हम समझते हैं कि शारीरिक अक्षमता या वैध कारण के बिना काफी समय तक यौन संबंध रखने से एकतरफा इनकार करना मानसिक क्रूरता के बराबर हो सकता है।'

इसी के साथ ही पीठ ने फैमिली कोर्ट के आदेश को भी रद्द कर दिया। हाईकोर्ट ने कहा कि निचली अदालत ने यह गलत ठहराया था कि पत्नी की ओर से शादी को पूरा करने में विफलता तलाक का आधार नहीं हो सकती है।

साल 2006 में हुई थी शादी
शख्स द्वारा दायर अपील के अनुसार, जुलाई 2006 में उसकी शादी हुई थी। हालांकि, शादी के बाद से ही पत्नी ने उसके साथ रहने और शादी को जारी रखने से इनकार कर दिया था। महिला ने अपने पति को बताया था कि वह किसी और से प्यार करती है।

अमेरिका चला गया था पति
याचिका में कहा गया कि शख्स साल 2006 में ही काम के लिए अमेरिका चला गया। इसके बाद महिला अपने परिवार के साथ रहने चली गई और फिर कभी वापस नहीं लौटी। हालांकि, साल 2011 में पति ने तलाक के लिए भोपाल की फैमिली कोर्ट में याचिका दायर की थी। जिसे खारिज कर दिया गया था।

Read More

Previous12...30313233343536...5455Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

ज्योतिष और हेल्थ

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

खेल

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

व्यापार

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन


  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष


  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution