× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में लू तो कई जगह बारिश की चेतावनी

    देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में लू तो कई जगह बारिश की चेतावनी

    पद्मनाभस्वामी मंदिर से करोड़ों के हीरे-जवाहरात और सोना गायब, मचा हड़कंप

    पद्मनाभस्वामी मंदिर से करोड़ों के हीरे-जवाहरात और सोना गायब, मचा हड़कंप

    ’प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई’

    ’प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई’

    कैदियों को ले जा रही बस पलटी, दरोगा समेत 6 की दर्दनाक मौत

    कैदियों को ले जा रही बस पलटी, दरोगा समेत 6 की दर्दनाक मौत

    पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर लगी आग, 3 रुपए बढ़ने के बाद और महंगाई के संकेत

    पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर लगी आग, 3 रुपए बढ़ने के बाद और महंगाई के संकेत

  • छत्तीसगढ़
    महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं के सशक्तिकरण का आधार, बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर हो रहा खर्च

    महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं के सशक्तिकरण का आधार, बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर हो रहा खर्च

    सूरजपुर में 15 नए एसआई की थानों में शुरू हुई व्यावहारिक ट्रेनिंग, पुलिसिंग व कानून की बारीकियां सीखेंगे, डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने जारी किया आदेश।

    सूरजपुर में 15 नए एसआई की थानों में शुरू हुई व्यावहारिक ट्रेनिंग, पुलिसिंग व कानून की बारीकियां सीखेंगे, डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने जारी किया आदेश।

    ओडिशा से मुंबई गान्जा तस्करी का प्लान महासमुंद पुलिस ने किया फेल।

    ओडिशा से मुंबई गान्जा तस्करी का प्लान महासमुंद पुलिस ने किया फेल।

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

  • मनोरंजन
    अदाह शर्मा के रंग-बिरंगे लुक्स ने जीता इंटरनेट

    अदाह शर्मा के रंग-बिरंगे लुक्स ने जीता इंटरनेट

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

  • रोजगार
    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

  • राजधानी
    अब सरकारी सेवाएं मोबाइल की स्क्रीन पर

    अब सरकारी सेवाएं मोबाइल की स्क्रीन पर

    ’राज्यपाल श्री रमेन डेका से मुख्य सचिव ने सौजन्य भेंट की’

    ’राज्यपाल श्री रमेन डेका से मुख्य सचिव ने सौजन्य भेंट की’

    ’जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर... और सामने थी बदलाव की बड़ी कहानी’

    ’जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर... और सामने थी बदलाव की बड़ी कहानी’

    कवर्धा को मिली नई सौगात-उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया “मित्र मिलन चौपाटी” का भव्य लोकार्पण

    कवर्धा को मिली नई सौगात-उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया “मित्र मिलन चौपाटी” का भव्य लोकार्पण

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नक्सल मुक्त जिलों के भवनविहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों को मिलेंगे पक्के भवन

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नक्सल मुक्त जिलों के भवनविहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों को मिलेंगे पक्के भवन

  • ज्योतिष
    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

राष्ट्रीय

Previous12...32333435363738...5455Next

बंगाल राशन घोटाला मामले में ED का बड़ा एक्शन, TMC नेता शंकर आध्या को किया गिरफ्तार

Posted on :06-Jan-2024
बंगाल राशन घोटाला मामले में ED का बड़ा एक्शन, TMC नेता शंकर आध्या को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली: बंगाल राशन घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ा एक्शन लेते हुए उत्तर 24 परगना जिले से तृणमूल कांग्रेस नेता शंकर आध्या को आधी रात को गिरफ्तार कर लिया.आज उनको मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाया गया. शंकर आध्या बनगांव के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष भी रह चुके हैं. पिछले दिनों ईडी की टीम पर हमला होने के बाद ये कार्रवाई की गई है. ईडी औक सीआरपीएफ की टीम जब टीएमसी नेता को गिरफ्तार करने उनके घर पहुंची तो देर रात तक टीएमसी समर्थकों ने जमकर बवाल काटा. आखिरकार ईडी शंकर आध्या को गिरफ्तार करने में कामयाब रही. 

भीड़ ने ईडी की टीम पर किया था जानलेवा हमला
बता दें कि 24 परगना जिले में ED की टीम पर हुए जानलेवा हमले के बाद से सियासत उबाल पर है. राज्यों में करोड़ों के राशन घोटाले के सिलसिले में एक टीएमसी नेता के घर छापेमारी होनी थी, जहां पहुंचने से पहले ही जानलेवा हमले में ईडी के अधिकारी बुरी तरह से घायल हो गए. इस घटना के बाद ईडी ने बयान जारी कर हमले की पूरी जानकारी दी. पश्चिम बंगाल के 24 परगना ज़िले में संदेशखली में प्रवर्तन निदेशालय की टीम पर हमला हुआ था. ये जगह राजधानी कोलकाता से सिर्फ 80 किलोमीटर दूर है. 

ईडी की टीम तृणमूल नेता के घर पर तलाशी लेने पहुंची थी तो उसी दौरान हिंसक भीड़ ने घेरकर हमला कर दिया. जांच एजेंसी ने बताया कि हिंसक भीड़ के हमले में कई  अधिकारियों को चोटें आई हैं. वहीं केंद्रीय बल जिन गाड़ियों में गए थे उन्हें भी गुस्साई भीड़ ने तोड़ दिया.  पश्चिम बंगाल में ईडी की टीम पर इस तरह के हमले का यह पहला मामला है. राज्यपाल ने घटना पर नाराज़गी जताते हुए तृणमूल सरकार को चेतावनी दी है.

लोकतंत्र में बर्बरता को रोकना सरकार का कर्तव्य-गवर्नर
पश्चिम बंगाल के गवर्नर सीवी आनंद बोस ने कहा कि यह भयानक घटना चिंताजनक और निंदनीय है. लोकतंत्र में बर्बरता को रोकना सरकार का कर्तव्य है. अगर कोई सरकार अपने मूल कर्तव्य में विफल रहती है, तो भारत का संविधान अपना काम करेगा. इस घटना पर बीजेपी भी हमलावर है, जबकि टीएमसी इस पर बचाव कर रही है.

बीजेपी सांसद लॉकेट चटर्जी ने कहा कि ये बंगाल के लिए काला दिन है. टीएमसी के गुंडों ने ED की टीम पर हमला किया है. जनता 2024 में इन्हें जवाब देगी . वहीं बंगाल की मंत्री शशि पांजा ने कहा कि टीएमसी किसी भी तरह की हिंसा का समर्थन नहीं करती है. गांववालों का कहना है कि उन्हें केंद्रीय बलों ने उत्तेजित किया था. इस बीच कांग्रेस भी टीएमसी पर हमला करने से नहीं चूक रही है. कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा,"ये साफ़ है कि राज्य में क़ानून-व्यवस्था नहीं है. आज वो घायल हुए हैं, कल उनकी हत्या भी हो सकती है. इन चीज़ों को देखकर हम हैरान नहीं हैं .

Read More

गौतम अदाणी बने भारत के सबसे अमीर शख्स, मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ा

Posted on :05-Jan-2024
गौतम अदाणी बने भारत के सबसे अमीर शख्स, मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ा

नई दिल्ली: अदाणी ग्रुप (Adani Group) के चेयरमैन और दिग्‍गज कारोबारी गौतम अदाणी (Gautam Adani) एक बार फिर देश के भारत के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं.  ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के अनुसार, बीते दो दिन में गौतम अदाणी की नेटवर्थ में 7.67 बिलियन की बढ़ोतरी हुई है. इसकी बदौलत उनकी कुल नेटवर्थ शुक्रवार को सुबह 9:30 बजे तक 97.6 बिलियन डॉलर हो चुकी है.

उन्होंने इस लिस्ट में मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ते हुए टॉप पॉजिशन हासिल किया है. मुकेश अंबानी अब भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं, जिनकी कुल नेटवर्थ 97 बिलियन डॉलर है.

दुनिया के अरबपतियों की लिस्‍ट में भी गौतम अदाणी की रैंकिग बेहतर
गौतम अदाणी की नेटवर्थ में जबरदस्‍त इजाफा होने की वजह से दुनिया के अरबपतियों की लिस्‍ट में भी उनकी रैंकिंग बेहतर हुई है. ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के दुनिया के अरबपतियों की लिस्‍ट में अब गौतम अदाणी 12वें नंबर पर पहुंच गए हैं. इतना ही नहीं इस रैंकिंग में भी उन्होंने मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया है. इस की लिस्‍ट में मुकेश अंबानी 12वें पायदान से खिसकर 13वें नंबर पर पहुंच गए हैं. 

दुनिया के 50अरबपतियों की लिस्‍ट में इन भारतीयों ने भी बनाई जगह
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक, गौतम अदाणी और मुकेश अंबानी के अलावा दो अन्य भारतीय कारोबारियों ने भी दुनिया के 50 अरबपतियों की लिस्‍ट में जगह बनाई है. इनमें शापूर मिस्त्री 34.6 बिलियन डॉलर नेटवर्थ के साथ 38वें नंबर पर हैं. जबकि  आईटी सर्विस प्रोवाइडर एचसीएल टेक्नॉलोजीज के को-फाउंडर शिव नाडर 33 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ 45वें नंबर पर हैं.

अदाणी ग्रुप के शेयरों में बढ़त के चलते गौतम अदाणी की नेटवर्थ बढ़ी
बता दें कि अदाणी ग्रुप के शेयरों में बढ़त के चलते गौतम अदाणी की नेटवर्थ में शानदार तेजी दर्ज हुई है. अदाणी-हिंडनबर्ग केस में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के चलते अदाणी ग्रुप के शेयरों में जबरदस्त इजाफा हुआ. जिसकी वजह से अदाणी ग्रुप  का कुल मार्केट कैप 15.60 लाख करोड़ रुपये के पार चला गया.

इस वजह से अदाणी ग्रुप के शेयरों में आई तेजी
सुप्रीम कोर्ट ने 3 जनवरी, 2024 को हिंडनबर्ग रिसर्च मामले में अदाणी ग्रुप को क्लीन चिट दी थी. इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि SEBI की जांच में कोई खामी नहीं है. वहीं, CJI डी वाई चंद्रचूड़ ने कहा कि जांच को SEBI से लेकर SIT को देने का कोई आधार नहीं है.

Read More

कांग्रेस में शामिल हुईं CM जगन रेड्डी की बहन YS शर्मिला...

Posted on :04-Jan-2024
कांग्रेस में शामिल हुईं CM जगन रेड्डी की बहन YS शर्मिला...

आंध्र प्रदेश  : आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी की बहन और वाईएसआर तेलंगाना पार्टी (YSRTP) की चीफ वाईएस शर्मिला कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। इसी के साथ YSRTP पार्टी का भी कांग्रेस में विलय हो गया है।

दिल्ली में वाईएस शर्मिला कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सांसद राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुईं। शर्मिला बुधवार रात ही दिल्ली पहुंची थीं। कांग्रेस वाईएस शर्मिला को लोकसभा और विधानसभा चुनाव से पहले आंध्र प्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है।

वाईएस शर्मिला ने कांग्रेस में शामिल होने के बाद कहा कि, "आज मैं YSR तेलंगाना पार्टी का कांग्रेस पार्टी में विलय करते हुए बहुत खुश हूं। मुझे बहुत खुशी हो रही है कि YRS तेलंगाना पार्टी आज से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का हिस्सा बनने जा रही है...।

वाईएस शर्मिला ने कहा, ''कांग्रेस पार्टी अभी भी हमारे देश की सबसे बड़ी धर्मनिरपेक्ष पार्टी है... और इसने हमेशा भारत की सच्ची संस्कृति को बरकरार रखा है और हमारे राष्ट्र की नींव तैयार की है...।"

वाईएस शर्मिला पहले कई बार कह चुकी हैं कि उनके भाई जगन मोहन रेड्डी से उनके राजनीतिक मतभेद हैं। कांग्रेस में शामिल होने के पहले ही वाईएस शर्मिला कई बार इसके संकेत दे चुकी थीं।

मंगलवार को हैदराबाद में अपनी पार्टी की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद, शर्मिला ने कहा था कि वह और अन्य नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी सहित कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से मिलेंगे और दिल्ली में एक जरूरी घोषणा करेंगे।

Read More

CG BIG NEWS: साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, अब PSC फर्जीवाड़े की जांच करेगी CBI...

Posted on :13-Jan-2024
CG BIG NEWS: साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, अब PSC फर्जीवाड़े की जांच करेगी CBI...

'द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार 

छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय सरकार की आज तीसरी कैबिनेट की बैठक आयोजित हुई। बैठक में राज्य के युवाओं के हित में राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा-2021 के संबंध में प्राप्त अनियमितताओं की शिकायतों के संबंध में सीबीआई से जांच कराने का फैसला लिया गया है। 

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा परीक्षा-2021 के तहत 12 विभागों के 170 पदों पर भर्ती के लिए चयन सूची जारी की गई है। मंत्रिपरिषद की बैठक में किसानों के हित में एक बड़ा फैसला लेते हुए खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर प्रदेश के किसानों से प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान खरीदी करने का निर्णय लिया गया है।

साय कैबिनेट के फैसले से राज्य शासन द्वारा किसानों से 21 क्विंटल धान खरीदी का वायदा पूरा हो गया है। गौरतलब है कि धान खरीदी का यह वायदा प्रधानमंत्री  मोदी की गारंटी में भी शामिल रहा है। सरकार ने राज्य के अंत्योदय एवं प्राथमिकता राशनकार्डधारी परिवारों के हित में बड़ा निर्णय लेते हुए उन्हें आगामी पांच वर्ष तक निःशुल्क खाद्यान्न वितरण का निर्णय लिया है, इससे राज्य के 67 लाख 92 हजार 153 राशनकार्डधारी परिवार लाभन्वित होंगे और उन्हें आगामी पांच सालों तक राशन दुकानों से निःशुल्क चावल मिलेगा।

 कैबिनेट बैठक के महत्वपूर्ण फैसले 

1. राज्य के युवाओं के हित में राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा-2021 के संबंध में प्राप्त अनियमितताओं की शिकायतों के परिपेक्ष्य में विस्तृत जाँच के लिए केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो को प्रकरण प्रेषित किए जाने का निर्णय लिया गया। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा परीक्षा-2021 के अंतर्गत 12 विभागों के 170 पदों पर भर्ती के लिए चयन सूची जारी की गई है। 

2. मंत्रिपरिषद की बैठक में किसानों के हित में एक बड़ा फैसला लेते हुए खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर प्रदेश के किसानों से प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान खरीदी (लिंकिंग सहित) करने का निर्णय लिया गया है। मंत्रिपरिषद के इस निर्णय से राज्य शासन द्वारा किसानों से 21 क्विंटल धान खरीदी का वायदा पूरा हो गया है। धान खरीदी का यह वायदा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी में भी शामिल रहा है।

3. छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के अंत्योदय एवं प्राथमिकता राशन कार्डधारी परिवारों के हित में बड़ा निर्णय लेते हुए उन्हें आगामी पांच वर्ष तक निःशुल्क खाद्यान्न वितरण का निर्णय लिया है, इससे राज्य के 67 लाख 92 हजार 153 राशन कार्डधारी परिवार लाभन्वित होंगे और उन्हें आगामी पांच सालों तक राशन दुकानों से निःशुल्क चावल मिलेगा। 

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत जारी राशन कार्डों में जनवरी-2024 से आगामी 5 सालों तक निःशुल्क खाद्यान्न वितरण के समान ही छत्तीसगढ़ खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम-2012 के तहत जारी अंत्योदय एवं प्राथमिकता राशनकार्डों में निःशुल्क खाद्यान्न वितरण करने का फैसला लिया गया है।

Read More

आज इम्पैक्ट कॉलेज ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, थूनापुर भोट, जनपद

Posted on :01-Jan-2024
आज इम्पैक्ट कॉलेज ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, थूनापुर भोट, जनपद

उत्तर प्रदेश : रामपुर में स्मार्टफ़ोन का वितरण किया गया जिसमें मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष भोट  निशा खटाना रहीं I स्मार्टफ़ोन उत्तर प्रदेश सरकार की महत्त्वाकांक्षी योजना जो युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण हेतु संचालित की गई है के अन्तर्गत वितरित किए गए I इस क्रम में आज लगभग 220 स्मार्टफ़ोन कॉलेज छात्र छात्राओं को बाँटे गए I 

इस अवसर पर बोलते हुए मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष भोट  निशा खटाना ने कहा कि स्मार्टफ़ोन वितरण  प्रदेश सरकार और माननीय मुख्यमंत्री जी की बहुत ही अच्छी योजना है जिससे छात्र छात्राओं को तकनीकी क्षेत्र  में बहुत लाभ हो रहा है I उन्होंने कहा कि सभी छात्र छात्राओं को इन डिवाइस का इस्तेमाल बहुत सावधानी पूर्वक करना है  जिससे आप किसी साइबर क्राइम का शिकार ना हों I सभी छात्र छात्राएँ इन डिवाइस का प्रयोग अपनी पढ़ाई को अधिक सुविधापूर्ण बनाने के लिए करें और इन डिवाइस से ज्ञान अर्जित करें I इस अवसर पर प्रो० आसिम अहमद ने प्रदेश सरकार की महत्त्वाकांक्षी योजना जो युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण हेतु संचालित की गई है का धन्यवाद किया तथा छात्र छात्राओं को साइबर सिक्योरिटी के गुर बताये I

Open photo

कॉलेज एम०डी० सरताज अहमद ने कहा कि छात्र छात्रायें इन मोबाइल डिवाइस से नये नये अनुसंधान ऑनलाइन  स्टडी के माध्यम से करें और अपने शिक्षा को अधिक गुणवत्तापरक बनायें I अंत में उन्होंने सभी का धन्यवाद किया I इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि कॉलेज चेयरमैन डॉ० सुल्तान अहमद सैफ़ी रहे I 

उनके अतिरिक्त वरिष्ठ प्रवक्ता सुशील कुमार, शिखा शर्मा, डॉ० आशीष, डॉ० दानिया, नग़मा बी०, डॉ० विक्की सैनी, डॉ० शाज़िया, रमनदीप कौर, शुवेब त्यागी, शिवम् चंद्र, आसिम ख़ान, सी० लाल, अनुप्रिया वशिष्ठ, विकास कौशल, तैयबा अंजुम, रेहान नैय्यर, सूरज गंगवार, दीपेश कुमार, रूबी आशरा, महताब अनवर, इफ़रा, मुस्कान ख़ान आदि मौजूद रहे I
संचालन डॉ० दानिया और शिवम् चंद्र ने किया I

Read More

नए साल में बैंकिंग, सिम कार्ड और आधार से जुड़े नियमों में हुआ बदलाव, जानना है जरूरी

Posted on :01-Jan-2024
नए साल में बैंकिंग, सिम कार्ड और आधार से जुड़े नियमों में हुआ बदलाव, जानना है जरूरी

वर्ष 2024 की शुरुआत की शुरुआत हो गई है। नए साल 2024 में आम आदमी को प्रभावित करने वाले नियमों में कई महत्वपूर्ण बदलाव हो गए हैं। इनमें सिम कार्ड से लेकर आयकर रिटर्न (आईटीआर) से जुड़े नियम शामिल हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में।

1. बैंक लॉकर समझौते
बैंकों में लॉकर रखने वाले व्यक्तियों के लिए, एक महत्वपूर्ण समय सीमा थी 31 दिसंबर 2023। इस दिन तक जिन लोगों ने संशोधित बैंक लॉकर समझौते पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं उनके लॉकर आज यानी एक जनवरी से फ्रीज किए जा सकते हैं। इस संंबंध में आज से बैंक अपना निर्णय लेना शुरू कर देंगे।

2. एक साल से इस्तेमाल न होने वाले UPI आईडी बंद
एनपीसीआई ने अपनी नई गाइडलाइन में कहा है कि यदि कोई यूपीआई यूजर एक साल तक अपने यूपीआई आईडी से किसी भी तरह का कोई लेन-देन नहीं करता है तो उसकी यूपीआई आईडी बंद कर दी जाएगी। एक साल की अवधि के दौरान दौरान कोई उपभोक्ता यदि अपने खाते का बैलेंस भी चेक करता है तो उसकी आईडी बंद नहीं होगी

3. बीमा पॉलिसी
भारतीय बीमा नियामक व विकास प्राधिकरण (इरडा) ने एक जनवरी से सभी बीमा कंपनियों के लिए पॉलिसीधारकों को ग्राहक सूचना पत्र देना अनिवार्य कर दिया है। इस दस्तावेज़ का उद्देश्य बीमा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी को सरल शब्दों में समझाना है।

4. बीमा ट्रिनिटी प्रोजेक्ट
नए साल में बीमा ट्रिनिटी प्रोजेक्ट लॉन्च होने के लिए तैयार है। बीमा सुगम, बीमा विस्तार और बीमा वाहक उत्पादों को शामिल करते हुए यह परियोजना विविध लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए है। बीमा सुगम के माध्यम से उत्पादों या सेवाओं की खरीद को सरल बनाने का प्लान है। वहीं बीमा विस्तार के माध्यम से सस्ती बीमा सुरक्षा प्रदान करने का लक्ष्य है। वहीं बीमा वाहक के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण में योगदान देना है। इन उत्पादों की आधिकारिक लॉन्चिंग जनवरी में या नए साल के आगे के महीनों में किया जा सकता है।

5. आयकर रिटर्न दाखिल करना
जो करदाता वित्त वर्ष 2022-23 (आकलन वर्ष 2023-24) के लिए अपना आयकर रिटर्न अब तक दाखिल करने में विफल रहे हैं, उनके पास अब बिलेटेड रिटर्न दाखिल करने का विकल्प आज से मौजूद नहीं है। इसके अतिरिक्त, अपने रिटर्न में त्रुटियों वाले व्यक्ति संशोधित रिटर्न जमा करने में भी असमर्थ होंगे।

6. सिम कार्ड लेना होगा कठिन
नए दूरसंचार बिल के लागू होने के साथ सिम कार्ड खरीदने और बनाए रखने की प्रक्रिया में भी एक जनवरी 2024 से बदलाव हो रहा है। ऑनलाइन धोखाधड़ी को रोकने के लिए, सरकार सिम कार्ड की बिक्री और खरीद को नियंत्रित करने वाले कड़े नियम लागू कर रही है। अब सिम कार्ड प्राप्त करने के लिए डिजिटल नो योर कस्टमर (केवाईसी) प्रक्रिया अनिवार्य है। दूरसंचार कंपनियों को सिम कार्ड अधिग्रहण प्रक्रिया के दौरान ग्राहकों को बायोमेट्रिक डेटा देने की जरूरत होगी। नकली सिम कार्ड रखने पर तीन साल तक की कैद और 50 लाख रुपये का भारी जुर्माना हो सकता है। इसके अतिरिक्त, सिम विक्रेता अब पूरे सत्यापन के बाद ही सिम बेच पाएंगे। सिम कार्ड के थोक वितरण पर भी प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।

7. आधार कार्ड के विवरण में परिवर्तन
आधार कार्ड के विवरण में मुफ्त में परिवर्तन की आखिरी तारीख भी 31 दिसंबर, 2023 ही थी। ऐसे में आज से आधार कार्ड में अपने व्यक्तिगत विवरण को बदलने के इच्छुक लोगों को 50 रुपये की राशि का भुगतान करना पड़ेगा।

8. डीमैट अकाउंट में नोमिनेशन
यदि आप स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग करते हैं तो जून 2024 तक हर हाल में डीमैट अकाउंट का नोमिनेशन कराना होगा। पहले यह डेडलाइन 31 दिसंबर 2023 तक तय की गई थी

9. पार्सल भेजना हो सकता है महंगा, कारों की कीमतें भी बढ़ेंगी
ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीके से पार्सल भेजना नए साल 2024 में महंगा हो सकता है। डीएचएल और ब्लूडर्ट जैसी कंपनियों ने नए साल में पार्सल भेजने की कीमतों में करीब 7% तक का इजाफा करने के संकेत दिए हैं। इसके अलावा कार निर्माता कंपनियों मारुति, महिंद्रा, किआ, हुंडई, होंडा और टाटा समेत टोयोटा ने अपने कॉमर्शियल वाहनों की कीमतों में 2 फीसदी तक बढ़ोतरी की ओर भी इशारा किया है। ऐसे में आने वाले समय में कुछ कारों की कीमतों में बदलाव हो सकता है।

10. जनवरी में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक
जनवरी महीने में बैंकों में बंपर छुट्टियां हैं और जनवरी 2024 में 16 दिन बैंक बंद (Bank Holiday In January 2024) रहेंगे। इन छुट्टियों में गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के अलावे साप्ताहिक रविवार और शनिवार की छुट्टियां शामिल हैं।

Read More

मणिपुर में दो गुटों के बीच गोलीबारी, गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत

Posted on :30-Dec-2023
मणिपुर में दो गुटों के बीच गोलीबारी, गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत

मणिपुर : मणिपुर में शनिवार अल सुबह दो गुटों में भीषण फायरिंग होने की खबर है। इसमें एक व्यक्ति की गोली लगने मौत हो गई है। सुरक्षाबलों को सतर्क कर दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार अल सुबह करीब 3.45 बजे लमसांग पीएस (कांगपोकपी - इम्फाल पश्चिम जिले की सीमा) के अंतर्गत सामान्य क्षेत्र कडांगबंद में युद्धरत समुदायों के स्वयंसेवकों के बीच भीषण गोलीबारी हुई। यह गोलीबारी करीब आधे घंटे तक चली।

घटना के दौरान मैतेई गांव के एक स्वयंसेवक, इंफाल पश्चिम जिले के मयांग लांगजिंग के निंगोम्बम की गोली लगने से मौत हो गई। हिंसा को और बढ़ने से रोकने के लिए इलाके में तैनात सुरक्षाबलों को सतर्क कर दिया गया है।

कैसे शुरू हुआ हिंसा 
मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा दिए जाने की मांग के विरोध में तीन मई को पर्वतीय जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के आयोजन के बाद झड़पें शुरू हुई थीं। राज्य में तब से अब तक कम से कम 160 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। हिंसा में सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है और हजारों लोग विस्थापित हुए हैं।

Read More

गैंगस्टर लखबीर सिंह लांडा आतंकवादी घोषित

Posted on :30-Dec-2023
गैंगस्टर लखबीर सिंह लांडा आतंकवादी घोषित

नई दिल्‍ली : भारत ने कनाडाई गैंगस्टर लखबीर सिंह लांडा को आतंकवादी घोषित कर दिया है. गृह मंत्रालय ने 33 वर्षीय गैंगस्टर लखबीर को कड़े आतंकवाद विरोधी कानून यूएपीए (UAPA) के तहत आतंकवादी के रूप में नामित किया है. केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) के अनुसार, लांडा अन्य आतंकवादी गतिविधियों के अलावा, 2021 में मोहाली में पंजाब पुलिस खुफिया मुख्यालय पर रॉकेट हमले में शामिल था. 

लांडा 2017 में कनाडा भाग गया था
साल 1989 में पंजाब के तरनतारन जिले में जन्मा लांडा 2017 में कनाडा भाग गया था. गृह मंत्रालय ने उसकी पहचान कुख्यात खालिस्तानी समूह, बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के सदस्य के रूप में की है. माना जाता है कि लांडा के हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा के साथ करीबी संबंध हैं. रिंदा पाकिस्तान में स्थित एक गैंगस्टर है और जिसने बीकेआई के साथ हाथ मिलाया है.

हथियार और विस्फोटकों की तस्‍करी में भी शामिल
भारत में लांडा ने कई बड़े हमलों को अंजाम दिया है. गृह मंत्रालय के अनुसार, लांडा न केवल मोहाली में रॉकेट हमले के लिए जिम्मेदार था, बल्कि सीमा पार से आतंकवादी गतिविधियों में लगे विभिन्न मॉड्यूलों को इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED), हथियार, अत्याधुनिक हथियार और विस्फोटकों की आपूर्ति में भी शामिल था.

कई खालिस्तानी आतंकवादियों से संबंध
गृह मंत्रालय ने अपनी अधिसूचना में कहा कि लांडा आतंकवादी मॉड्यूल के गठन, जबरन वसूली, हत्याएं, आईईडी लगाने, हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी और न केवल पंजाब में, बल्कि अन्य हिस्सों में आतंकवादी कृत्यों के लिए धन का उपयोग करने से संबंधित विभिन्न आपराधिक मामलों में शामिल है. लांडा के कनाडा स्थित कई खालिस्तानी आतंकवादियों से घनिष्ठ संबंध थे, जिनमें सिख फॉर जस्टिस के गुरपतवंत सिंह पन्नू और खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) के दिवंगत हरदीप सिंह निज्जर सहित अन्य शामिल थे.

Read More

मिथिला की बेटी नीना बनी सीआईएसएफ की पहली महिला डी.जी।

Posted on :30-Dec-2023
मिथिला की बेटी नीना बनी सीआईएसएफ की पहली महिला डी.जी।

उषा पाठक
वरिष्ठ पत्रकार।

नयी दिल्ली : मिथिला की बेटी एवं भारतीय पुलिस सेवा की वरिष्ठ अधिकारी श्रीमती नीना सिंह को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) का डी.जी. बनाया गया है।वह बल की पहली महिला डी.जी होंगी।  एक सरकारी अधिसूचना में यह जानकारी दी गयी है।श्रीमती सिंह भापुसे की राजस्थान कैडर की वर्ष 1989 बैच की अधिकारी हैं।वह इससे पहले सीआईएसएफ में ही स्पेशल डीजी थीं।वह वर्ष 1995-96 में राजस्थान की पहली महिला पुलिस कप्तान बनी थीं और उन्हें सिरोही जिले में तैनात किया गया था।

उन्हें कई पुरस्कार मिल चुके हैं। इसके साथ ही इसी बैच के महाराष्ट्र कैडर के राहुल रसगोत्रा को आईटीबीपी का डीजी बनाया गया है।इससे पहले वह आईबी में तैनात थे।एल.एस।

Read More

मिथिला में उच्च शिक्षा का हाल खराब, लूट का अड्डा बना: पाठक।

Posted on :30-Dec-2023
मिथिला में उच्च शिक्षा का हाल खराब, लूट का अड्डा बना: पाठक।

तरुण मोहन
पत्रकार।

दरभंगा : जाने माने समाजसेवी अरविन्द पाठक ने आज कहा कि मिथिला के सीतामढ़ी स्थित पुरोनाधाम में भी अयोध्या में राम मंदिर की तर्ज पर भव्य जानकी मंदिर का निर्माण होना चाहिए। श्री पाठक ने यह बात कल यहाँ एक इंटरव्यू के दौरान कही।उन्होंने कहा कि धर्म शास्त्रों में राम नाम से पहले जगत जननी सीता के नाम का उल्लेख है और सीताराम कहा जाता है। उन्होंने कहा कि माँ जानकी का जन्म मिथिला नगरी पुरोनाधाम में हुआ था,लेकिन इस स्थल का विकास अभी तक उस रूप में नहीं हुआ जिस तरह से राम जन्म स्थल का किया गया है।

श्री पाठक ने कहा कि मिथिला राजनीतिक रूप से भी अहर्ता रखता है,क्योंकि इस क्षेत्र से 16 सांसद एवं 108 विधायक चुने जाते हैं।उन्होंने कहा कि इस ओर मिथिलावासियों को गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।उन्होंने कहा कि अगले माह दिल्ली प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह को ज्ञापन देंगे।

श्री पाठक ने कहा कि मिथिला के लोगों ने आगामी 25 फरवरी से 35 दिनों की दिल्ली से अयोध्या होते हुए पुरोनाधाम तक पद यात्रा की घोषणा की है।यह स्वागत योग्य कदम है और इस यात्रा को सफल बनाने के लिए हर प्रयास किये जायेंगे।

एक सवाल के जवाब में श्री पाठक ने कहा कि मिथिला में उच्च शिक्षण व्यवस्था लगभग समाप्त हो चुकी है।इसमें सुधार के लिए अगले माह राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू से हस्तकक्षेप की मांग की जायेगी।उन्होंने कहा कि हम इसे चारागाह नहीं बनने देंगे।उन्होंने कहा अच्छा होगा लूट पाट के इरादे से आये लोग अपना स्थान अन्यत्र ढूंढ लें अन्यथा उन्हें सबकुछ यहीं गवाना पड़ेगा।उन्होंने कहा पिछले माह में उन्होंने दिल्ली प्रवास के दौरान देश के जाने माने शिक्षाविदों, कुलपतियों, एवं सुप्रीम के वरिष्ठ वकीलों से इस सम्बंध में विमर्श कर चुके हैं।एल.एस।

Read More

शरीर सौष्ठव में योगेश ने जुन्नारदेव का नाम किया रोशन

Posted on :29-Dec-2023
शरीर सौष्ठव में योगेश ने जुन्नारदेव का नाम किया रोशन

राकेश यादव 

छिन्दवाड़ा/जुन्नारदेव l शहर के सौभाग्य फिटनेस जिम के संचालक योगेश राठौर ने जिले में आयोजित विजय श्री ट्रॉफी 2023 में मिस्टर छिंदवाड़ा 65 किलोग्राम वर्ग में पांचवा स्थान प्राप्त कर शहर का नाम गौरवान्वित किया.अपनी इस सफलता के लिए योगेश ने अपने कोच व मार्गदर्शन विजय वाडवुदे लायंस जिम  छिंदवाड़ा के विशेष सहयोग का आभार भी व्यक्त किया.याद रहे की शहर के होनहार युवा योगेश राठौर के द्वारा लगातार पांचवीं बार बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर नगर का नाम रोशन किया गया है.इसके पूर्व भी वह राज्य स्तरपर आयोजित हुई पूर्व में इंदौर, बैतूल जिले में पूर्व में हुई छिंदवाड़ा प्रतियोगिता के अलावा विभिन्न बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर नगर का नाम गौरवान्वित करते आ रहे हैं.उनकी इस सफलता पर उनके सहयोगी मित्र एवं पत्रकार साथियों ने उन्हें शुभकामना दी.योगेश ने अपनी आगामी प्रतियोगिता की तैयारी के लिए अपनी कोच से आगे मार्गदर्शन लेते रहने की भी बात इस दौरान कही.

Read More

स्कूल वैन में छठीं की छात्रा से रेप, ड्राइवर ने ही की दरिंदगी!

Posted on :29-Dec-2023
स्कूल वैन में छठीं की छात्रा से रेप, ड्राइवर ने ही की दरिंदगी!

एजेंसी 

कानपुर : कानपुर में एक हैरान और शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां केशवपुरम के एक स्कूल की वैन में चालक ने ही छठीं की छात्रा से रेप किया। छात्रा ने इसकी शिकायत शिक्षिकाओं से की तो उन्होंने किसी से घटना की जानकारी न देने का दबाव बनाया। छात्रा की आपबीती घर पर बताई। इसके बाद नानी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित वैन चालक और स्कूल की प्रधानाचार्य व दो शिक्षिकाओं के खिलाफ नामजद रिपोर्ट कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। 

दरिंदगी की यह घटना रावतपुर थाना क्षेत्र में हुई। केशवपुरम स्थित एक निजी स्कूल में विनायकपुर की 12 वर्षीय किशोरी छठीं की छात्रा है। शुक्रवार सुबह छात्रा रोज की तरह वैन में बैठकर स्कूल के लिए घर से निकली थी। उसके साथ एक और छात्रा वैन से जाती थी मगर शुक्रवार को वह नहीं गई। आरोप है कि वैन चालक कल्लू उसे सुनसान जगह ले गया और दुष्कर्म किया। बाद में स्कूल में छोड़ा। स्कूल में छात्रा ने मामले की जानकारी प्रिंसिपल समेत दो अन्य शिक्षकाओं को दी।

शिक्षिकाओं ने घटना के संबंध में किसी को न बताने की हिदायत दी। छुट्टी के बाद घर लौटी छात्रा ने परिजनों को आपबीती बताई। इसे सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। शिकायत लेकर परिजन स्कूल पहुंचे, तो स्कूल संचालकों ने आरोपित वैन चालक को नौकरी से निकालने की बात कहकर टरका दिया। रावतपुर थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित पक्ष से छात्रा की नानी की तहरीर पर आरोपी वैन चालक कल्लू पर दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत एवं प्रिंसिपल व दो शिक्षिकाओं पर साक्ष्य छिपाने को लेकर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मुख्य आरोपित कल्लू को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Read More

रेप के विरोध पर लड़की की हत्या, अर्द्ध नग्न शव मिलने से सनसनी

Posted on :29-Dec-2023
रेप के विरोध पर लड़की की हत्या, अर्द्ध नग्न शव मिलने से सनसनी

यूपी : यूपी के झांसी जिले में बबीना थाना क्षेत्रान्तर्गत आदिवासी बस्ती में बीती देर शाम से लापता किशोरी को जबर्दस्ती खंती में घसीटक ले जाकर रेप का प्रयास किया गया। विरोध करने पर उसकी पत्थर से कूचकर हत्या कर दी और हत्यारे फरार हो गए। गुरुवार को खून से सने पत्थर, कपड़े व अर्द्ध नग्न शव मिलने से सनसनी फैल गई। एसएसपी ने मुआयना कर जांच के निर्देश दिए हैं। बबीना रूरल निवासी एक 16 वर्षीय किशोरी गुरुवार की देर शाम शौच के लिए घर से निकली थी। फिर लौटकर नहीं आई। रात परिजनों ने उसकी खोजबीन की। लेकिन, कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह खंती में उसका अद्र्धनग्न अवस्था में शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। पास में ही खून से सने कपड़े, पत्थर पड़े मिले।

सूचना पर एसएसपी राजेश एस, एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, थाना प्रभारी जीतेंद्र कुमार सहित कई थानों की फोर्स मौके ने पर पहुंचकर मुआयना किया। मौके पर फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉयड को बुलाया गया। जो काफी देर तक सुबूत एकत्र करने में जुटी रहे। वहीं परिजनों ने आरोप लगाया कि बेटी को जबर्दस्ती खंती में ले जाकर बलात्कार प्रयास किया गया। विरोध करने पर उसकी पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी है। वहीं एसएसपी ने जांच के निर्देश दिए हैं। एसएसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम के रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Read More

कोविड- 19 अपडेट: भारत में बीते 24 घंटों में 797 नए मामले, 5 लोगों की मौत... पढ़े पूरी खबर

Posted on :29-Dec-2023
कोविड- 19 अपडेट: भारत में बीते 24 घंटों में 797 नए मामले, 5 लोगों की मौत... पढ़े पूरी खबर

COVID 19 Update : भारत में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 797 नए मामले सामने आए. अब तक देश में कोरोना के एक्टिव मामले 4091 हो चुके हैं. देखा जाए तो बढ़ते ठंड के कारण कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपनी रिपोर्ट में जानकारी देते हुए कहा कि कोविड-19 के संक्रमण के कारण 5 लोगों की मौत भी हुई है.

केरल में 2 मरीजों की मौत हुई है और महाराष्ट्र, पुद्दुचेरी, तमिलनाडु में 1-1 मरीज़ की मौत हुई है.  इससे पहले पांच दिसंबर तक दैनिक मामलों की संख्या घटकर दोहरे अंक तक पहुंच गई थी. वर्ष 2020 की शुरुआत से अब तक लगभग चार वर्षों में देश भर में कोरोना वायरस से लगभग साढ़े चार करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए तथा इससे 5.3 लाख से अधिक मौतें हुईं.

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4.4 करोड़ हो गई है. स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है, वहीं मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है. मंत्रालय के अनुसार, देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं.

Read More

बड़ी राहत: कतर में 8 पूर्व नौसैनिकों की मौत की सजा पर लगी रोक!

Posted on :28-Dec-2023
बड़ी राहत: कतर में 8 पूर्व नौसैनिकों की मौत की सजा पर लगी रोक!

Dahra Global Case: कतर में मौत की सजा पाए 8 पूर्व भारतीय नौसैनिकों को गुरुवार (28 दिसंबर) को बड़ी राहत मिली. भारत सरकार की अपील पर सभी आठ लोगों की मौत की सजा पर रोक लगा दी गई है. विदेश मंत्रालय ने बताया कि मामले को लेकर कतर में स्थित कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. सुनवाई के दौरान अदालत ने सजा कम कर दी.

विदेश मंत्रालय ने कहा, ''विस्तृत फैसले की कॉपी का इंतजार है. हमारी कानूनी टीम अगले कदम को लेकर आठों भारतीयों के परिवारों के संपर्क में हैं. सुनवाई के दौरान एंबेसडर और अधिकारी कोर्ट में मौजूद रहे.''

मंत्रालय ने आगे कहा कि हम आठों लोगों के परिवार के साथ शुरुआत से खड़े रहे हैं. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए ये सही नहीं होगा कि हम इसके बारे में ज्यादा बोलें. हम मामले को लगातार कतर प्रशासन के सामने उठा रहे हैं और उठाते रहेंगे. 

कौन हैं आठ भारतीय?
भारतीय नौसेना के आठ पूर्व कर्मी की पहचान कैप्टन नवतेज सिंह गिल, कैप्टन बीरेंद्र कुमार वर्मा, कैप्टन सौरभ वशिष्ठ,  कमांडर अमित नागपाल, कमांडर पूर्णेंदु तिवारी ,कमांडर सुगुनाकर पकाला, कमांडर संजीव गुप्ता और नाविक रागेश गोपाकुमार के रूप में हुई है. 

आरोप क्या है?
कतर में स्थित अल दाहरा कंपनी (Al Dahra Company) में काम करने वाले आठों भारतीयों पर कथित तौर पर जासूसी करने का आरोप है. हालांकि अधिकारिक तौर पर कतर ने आरोपों को लेकर कुछ नहीं कहा है. 

Read More

ठंड से बचने के लिए स्टोव जलाकर सोया शख्स, नींद में जलकर हो गई मौत

Posted on :28-Dec-2023
ठंड से बचने के लिए स्टोव जलाकर सोया शख्स, नींद में जलकर हो गई मौत

नई दिल्ली: दिल्ली में काम करने वाले एक की मौत स्टोव से जलकर हो गई है. जानकारी के मुताबिक, शख्स ठंड से बचने के लिए स्टोव जलाकर सो गया था. स्टोव से आग लगने के बाद शख्स की मौत हो गई. पुलिस ने जानकारी दी कि शख्स पेशे से बाउंसर था, जो दिल्ली के न्यू मंगलापुरी इलाके में रहता था. पुलिस ने जानकारी दी कि उसके कमरे में रखे जलते कोयले के ब्रेज़ियर (अंगीठी) से आग निकलने के कारण शख्स की मौत हो गई. पुलिस के अनुसार, पीड़ित की पहचान विनी अरोड़ा के रूप में हुई है, जो न्यू मंगलापुरी में आंगनवाड़ी वाली गली के ग्राउंडफ्लोर पर रहता था.

घटना की जानकारी बुधवार शाम को फतेहपुर बेरी पुलिस को पीसीआर कॉल मिली. सूचना के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया. अधिकारियों ने कहा कि 36 वर्षीय पीड़ित को कुर्सी, कपड़ा और अंगीठी (तसाला में जली हुई सामग्री) जैसी जली हुई सामग्री के साथ फर्श पर पड़ा पाया गया था.

उन्होंने कहा, "पता चला कि अंदर से लगा दरवाजा टूटा हुआ था और पीड़िता फर्श पर पड़ी थी. कमरे में कुर्सी और कपड़े भी आग से क्षतिग्रस्त हो गए."

दिल्ली फायर स्टेशन की एक टीम और एक फोरेंसिक टीम को भी मौके पर भेजा गया. पुलिस ने कहा कि सेंट्रलाइज्ड एक्सीडेंट एंड ट्रॉमा सर्विसेज (CATS) एम्बुलेंस को बुलाया गया और उनके कर्मचारियों ने पीड़ित को मृत घोषित कर दिया. उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और हम घटना की आगे जांच कर रहे हैं.

Read More

शादी में नहीं मिला नल्ली वाला मटन, वापस लौट गए बाराती

Posted on :28-Dec-2023
शादी में नहीं मिला नल्ली वाला मटन, वापस लौट गए बाराती

तेलंगाना : तेलंगाना में 2023 में रिलीज हुई मूवी 'बालागम' से म‍िलता जुलता मामला देखने को म‍िला है। ज‍िसमें मटन में बोन मैरो (नल्‍ली) न होने पर बाराती खूब हंगामा मचाते हैं और शादी कैंसिल कर दी जाती है। तेलंगाना में भी बिल्‍कुल इस मूवी के तरह शादी कैंसिल करने का मामला सामने आया है।

जहां शादी में परोसे गए मटन में नल्‍ली नहीं होने के वजह से बारातियों को यह बात इतनी नागवार उन्‍होंने इस बात पर खूब हंगामा मचाया। बात इतनी आगे बढ़ गई क‍ि दूल्हे के घरवालों ने शादी ही रद्द कर दी। आइए जानते हैं पूरा मामला-

यह का है मामला दरअसल, निजामाबाद जिले की रहने वाली दुल्हन की शादी जगतियाल जिले में रहने वाले दूल्हे से तय की गई थी। दोनों की हाल ही में दुल्हन के घर पर सगाई हुई थी। दूल्हा और दुल्हन का परिवार पारंपरिक और भव्य तरीके से शादी करने पर सहमत हुआ, जिसके बाद दुल्हन के परिजनों ने शादी में दूल्हे के परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों के लिए नॉनवेज खाने की व्यवस्था की।

मटन को लेकर बवाल सब कुछ ठीक चल रहा था कि अचानक मेहमानों ने बताया कि मटन में बोन मैरो नहीं परोसा गया है, जिस पर दुल्हन के परिजनों ने कहा कि उन्होंने मटन में बोन मैरो नहीं मिलाया है। बस इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच खूब झगड़ा हुआ और मामला पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस के समझाने पर भी नहीं माना दूल्‍हा पुलिस ने दूल्हा पक्ष के लोगों को समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। उनका कहना था कि दुल्हन पक्ष ने मटन में बोन मैरो न परोसकर उनका अपमान किया है। हालांकि, दुल्हन पक्ष के लोगों ने कहा कि उन्हें पहले इस बारे में नहीं बताया गया था, जिसके कारण मटन में बोन मैरो नहीं परोसा गया। इस मामले के सामने आने के बाद लोग हैरान रह गए। पुलिस भी यह देखकर आश्चर्यचकित हो गई कि मटन को लेकर शादी कैंसिल कर दी गई।

Read More

रणबीर कपूर के खिलाफ पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप...

Posted on :28-Dec-2023
रणबीर कपूर के खिलाफ पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप...

क्रिसमस मनाने का एक वीडियो वायरल होने के बाद बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में बुधवार को यहां एक थाने में शिकायत दर्ज कराई गई.मामले में अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई. संजय तिवारी ने घाटकोपर थाने में अपने वकील आशीष राय और पंकज मिश्रा के माध्यम से दी गई शिकायत में दावा किया कि वीडियो में अभिनेता को 'जय माता दी' कहते हुए केक पर शराब डालते और आग लगाते हुए देखा गया है.

शिकायत में कहा गया है कि हिंदू धर्म में, अन्य देवताओं का आह्वान करने से पहले अग्नि देवता का आह्वान किया जाता है, लेकिन कपूर और उनके परिवार के सदस्यों ने दूसरे धर्म का त्योहार मनाते समय जानबूझकर नशीले पदार्थ का इस्तेमाल किया और 'जय माता दी' कहा. इसमें आरोप लगाया गया है कि इससे शिकायतकर्ता की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं .

Read More

बच्चा पैदा करने के लिए मिली पैरोल, जेल में उम्रकैद काट रहा कैदी

Posted on :27-Dec-2023
बच्चा पैदा करने के लिए मिली पैरोल, जेल में उम्रकैद काट रहा कैदी

नई दिल्ली । दिल्ली उच्च न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी को बच्चा पैदा करने के लिए के लिए पैरोल की अनुमति दी है। कोर्ट ने माना कि बच्चा पैदा करने कैदियों का मौलिक अधिकार है और संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत संरक्षित है। जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने साफ़ किया कि ये अधिकार पूर्ण नहीं है, बल्कि संदर्भ पर निर्भर करता है और कैदी के माता-पिता की स्थिति और उम्र जैसे कारकों पर विचार करके, व्यक्तिगत अधिकारों, व्यापक सामाजिक विचारों के बीच नाजुक संतुलन को बनाए रखने के लिए एक निष्पक्ष और उचित दृष्टिकोण अपनाया जाना चाहिए। अदालत ने कहा, भारत में न्यायपालिका ने हमेशा यह मानने से इन्कार कर दिया कि कैदियों के पास कोई मौलिक अधिकार नहीं है। यह न्यायालय उसी परंपरा का पालन कर रहा है।

गौरतलब है कि साल 2007 में हुए हत्या के मामले में कैदी कुंदन सिंह को उम्रकैद की सजा मिल चुकी है। कुंदन सिंह इस मामले में 14 साल से ज्यादा की सजा काट चुका है। उनकी उम्र 41 साल है। जबकि, उसकी पत्नी की उम्र 38 साल है। कुंदन सिंह की पत्नी ने 27 मई को दिल्ली सरकार से बच्चा पैदा करने के लिए उसे पेरोल पर रिहा करने की मांग की थी। दिल्ली सरकार ने दिल्ली प्रिजन रुल्स का हवाला देकर कुंदन सिंह को पेरोल पर रिहा करने की अर्जी ठुकरा दिया था।

Read More

प्रतिभाशाली छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना।

Posted on :27-Dec-2023
प्रतिभाशाली छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना।

सुबीर सेन
वरिष्ठ पत्रकार

इंडियन जीनियस सर्च

नयी दिल्ली : इंडियन जीनियस सर्च ने एक प्रतिष्ठित शैक्षिक पहल के तहत मेधावी छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान करने का संकल्प लिया है। यह जानकारी संस्था के प्रमुख ओम सहाय ने आज बातचीत के दौरान दी।उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के तहत  लिखित परीक्षा के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि  यह प्रतियोगिता उभरती हुई प्रतिभाओ को अपनी बुद्धि और शैक्षिक कौशल दिखाने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करती है। 

श्री सहाय के अनुसार इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के विजेताओं को अत्याधुनिक लैपटॉप और प्रमाण पत्र प्रदान किया जायेगा। इसके अलावा इन चैंपियनों को डीएमआईटी परीक्षण से गुजरने का विशेष अवसर प्रदान किया जायेगा,जो एक अभिनव मूल्यांकन है। 

श्री सहाय ने बताया कि इसका उद्देश्य उनकी जन्मजात शक्तियों और प्रतिभाओं को उजागर करना और समझना है। यह परीक्षण व्यक्तिगत और शैक्षिक विकास को आगे बढ़ाने के मार्ग के रूप में कार्य  करेगा।

संस्था के प्रमुख श्री सहाय ने कहा कि इंडियन जीनियस सर्च स्कॉलरशिप प्रतियोगिता अकादमिक उत्कृष्टता के लिए मान्यता के प्रतीक के रूप में खड़ी है जो प्रतिभाशाली व्यक्तियों के विकास को बढ़ावा देती है।

इस प्रतियोगिता के कुछ नियम एवं शर्ते इस प्रकार है:-

1) इस परीक्षा में हिंदी, अंग्रेजी, गणित सामान्य बुद्धिमत्ता में से एक विषय के प्रश्न पूछे जा सकते हैं।

2) इस परीक्षा में प्रश्नों को हल करने के लिए निर्धारित समय 25 मिनट दिया जाएगा।

3) इस परीक्षा में कोई भी अभिलेखन (ओवरराइटिंग) मान्य नहीं होगी ।

इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेता होंगे जिन्हे इसका अनुसरण करना होगा।

1) प्रथम श्रेणी में - 15 मिनट से 18 मिनट तक जितने बच्चे प्रश्न का उत्तर दे देंगे वह बच्चे प्रथम श्रेणी में आएंगे। इन बच्चों को आईजीएस की तरफ से एक लैपटॉप, एक सर्टिफिकेट, एक मेडल और डीएमआईटी टेस्ट दिया जाएगा।

2) द्वितीय श्रेणी में - 18 मिनट से 22 मिनट तक जितने बच्चे प्रश्नों का उत्तर दे देंगे वह सभी बच्चे द्वितीय श्रेणी में आएंगे। इन बच्चों को आईजीएस की तरफ से एक कंप्यूटर सेट, एक सर्टिफिकेट, एक मेडल और डीएमआईटी टेस्ट दिया जाएगा।

3) तृतीय श्रेणी में - 22 मिनट से 25 मिनट तक जितने बच्चे प्रश्नों का उत्तर दे देंगे वह सभी बच्चे तृतीय श्रेणी में आएंगे। इन सभी बच्चों को आईजीएस की तरफ से एक टैब, एक सर्टिफिकेट, एक मेडल और डीएमआईटी टेस्ट दिया जाएगा।

Read More

Previous12...32333435363738...5455Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

ज्योतिष और हेल्थ

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

खेल

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

व्यापार

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन

  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष

  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution