राकेश यादव
छिंदवाड़ा/जुन्नारदेव: आगामी 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन होना है इसके पूर्व जुन्नारदेव शहर में जगह-जगह अक्षत कलश यात्रा एवं पूजित अक्षत का वितरण घरों घर पहुंच कर किया जा रहा है इसी कड़ी में नगर के वार्ड क्रमांक 8 में वार्ड पार्षद प्रमोद बंदेवार सहित वार्ड के धर्म प्रेमियों द्वारा घरों घर पहुंच कर अक्षत वितरण किया गया। इस पुनीत कार्य में राहुल आमरवंशी, हिमांशु नागवंशी, यश सहित अन्य वार्ड वासी उनके साथ अक्षत वितरण करने पहुंचे उन्होंने वार्ड वासियों से पूजित अक्षत को अपने घर के पूजा स्थल पर रखने की बात कही।










































