× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में लू तो कई जगह बारिश की चेतावनी

    देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में लू तो कई जगह बारिश की चेतावनी

    पद्मनाभस्वामी मंदिर से करोड़ों के हीरे-जवाहरात और सोना गायब, मचा हड़कंप

    पद्मनाभस्वामी मंदिर से करोड़ों के हीरे-जवाहरात और सोना गायब, मचा हड़कंप

    ’प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई’

    ’प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई’

    कैदियों को ले जा रही बस पलटी, दरोगा समेत 6 की दर्दनाक मौत

    कैदियों को ले जा रही बस पलटी, दरोगा समेत 6 की दर्दनाक मौत

    पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर लगी आग, 3 रुपए बढ़ने के बाद और महंगाई के संकेत

    पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर लगी आग, 3 रुपए बढ़ने के बाद और महंगाई के संकेत

  • छत्तीसगढ़
    महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं के सशक्तिकरण का आधार, बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर हो रहा खर्च

    महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं के सशक्तिकरण का आधार, बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर हो रहा खर्च

    सूरजपुर में 15 नए एसआई की थानों में शुरू हुई व्यावहारिक ट्रेनिंग, पुलिसिंग व कानून की बारीकियां सीखेंगे, डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने जारी किया आदेश।

    सूरजपुर में 15 नए एसआई की थानों में शुरू हुई व्यावहारिक ट्रेनिंग, पुलिसिंग व कानून की बारीकियां सीखेंगे, डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने जारी किया आदेश।

    ओडिशा से मुंबई गान्जा तस्करी का प्लान महासमुंद पुलिस ने किया फेल।

    ओडिशा से मुंबई गान्जा तस्करी का प्लान महासमुंद पुलिस ने किया फेल।

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

  • मनोरंजन
    अदाह शर्मा के रंग-बिरंगे लुक्स ने जीता इंटरनेट

    अदाह शर्मा के रंग-बिरंगे लुक्स ने जीता इंटरनेट

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

  • रोजगार
    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

  • राजधानी
    अब सरकारी सेवाएं मोबाइल की स्क्रीन पर

    अब सरकारी सेवाएं मोबाइल की स्क्रीन पर

    ’राज्यपाल श्री रमेन डेका से मुख्य सचिव ने सौजन्य भेंट की’

    ’राज्यपाल श्री रमेन डेका से मुख्य सचिव ने सौजन्य भेंट की’

    ’जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर... और सामने थी बदलाव की बड़ी कहानी’

    ’जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर... और सामने थी बदलाव की बड़ी कहानी’

    कवर्धा को मिली नई सौगात-उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया “मित्र मिलन चौपाटी” का भव्य लोकार्पण

    कवर्धा को मिली नई सौगात-उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया “मित्र मिलन चौपाटी” का भव्य लोकार्पण

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नक्सल मुक्त जिलों के भवनविहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों को मिलेंगे पक्के भवन

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नक्सल मुक्त जिलों के भवनविहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों को मिलेंगे पक्के भवन

  • ज्योतिष
    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

राष्ट्रीय

Previous12...34353637383940...5455Next

भारत ने फिर लगाया छोटे बच्चों को दिए जाने वाले इस कफ़ सिरप पर बैन;

Posted on :21-Dec-2023
भारत ने फिर लगाया छोटे बच्चों को दिए जाने वाले इस कफ़ सिरप पर बैन;

मुंबई: दुनियाभर में खांसी की दवा, यानी कफ़ सिरप से जुड़ी कम से कम 141 बच्चों की मौतों के मद्देनज़र भारत में दवा नियामक ने चार साल से कम उम्र के बच्चों में सर्दी से बचाव के लिए दिए जाने वाले ड्रग-कॉम्बिनेशन (दवाओं के संयोजन) के इस्तेमाल पर पाबंदी लगा दी है, तथा आदेश दिया है कि दवाओं पर उचित लेबल लगाया जाना चाहिए.

समाचार एजेंसी रॉयटर की एक ख़बर के मुताबिक, नियामक का कहना है कि नवजातों तथा शिशुओं में अस्वीकृत एंटी-कोल्ड ड्रग फॉर्मूलेशन के इस्तेमाल को लेकर उपजी चिंताओं के बाद विचार-विमर्श किया गया, और नतीजतन उक्त आयु वर्ग के लिए उस ड्रग-कॉम्बिनेशन का इस्तेमाल नहीं करने की सिफ़ारिश की गई.

यह आदेश वर्ष 2019 से अब तक हुई कई बच्चों की मौत, जो अधिकारियों के अनुसार देश में बने ज़हरीले कफ़ सिरप से जुड़ी हैं, के बाद दिया गया है. इन मौतों में पिछले साल के मध्य से गाम्बिया, उज़्बेकिस्तान और कैमरून में हुईं कम से कम 141 मौतें शामिल हैं.

अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, भारत के भीतर भी 2019 में देश में ही बनाए गए कफ़ सिरप का सेवन करने से कम से कम 12 बच्चों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से विकलांग हो गए.
कम कीमत पर जीवनरक्षक दवाओं की आपूर्ति के कारण भारत को अक्सर 'विश्व की फ़ार्मेसी' करार दिया जाता है.

फिक्स्ड-ड्रग कॉम्बिनेशन (FDC या तयशुदा दवाओं का संयोजन) पर नियामक का आदेश 18 दिसंबर को जारी किया गया था और बुधवार को सार्वजनिक किया गया, जिसमें दवा निर्माताओं को अपने उत्पादों पर चेतावनी के साथ लेबल लगाने की ज़रूरत होगी - "FDC का इस्तेमाल 4 साल से कम उम्र के बच्चों में नहीं किया जाना चाहिए..."

फिक्स्ड-ड्रग कॉम्बिनेशन में क्लोफ़ेनिरामिन मैलिएट (Chlorpheniramine Maleate या CPM) और फ़िनाइलेफ़्रिन (Phenylephrine) शामिल हैं - यह वह दवा संयोजन है, जिसका इस्तेमाल अक्सर सामान्य सर्दी के लक्षणों के इलाज के लिए सिरप या गोलियों में किया जाता है.
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) भी पांच साल से कम उम्र के बच्चों में खांसी और सर्दी के लक्षणों के इलाज के लिए ओवर-द-काउंटर कफ़ सिरप या दवाओं के इस्तेमाल की सिफ़ारिश नहीं करता है.

भारतीय अधिकारियों ने जून माह से ही कफ़ सिरप निर्यात के लिए अनिवार्य परीक्षण शुरू कर दिया है और दवा निर्माताओं की जांच भी बढ़ा दी है. जिन दवा निर्माताओं के कफ़ सिरप बच्चों की मौत से जुड़े थे, उन्होंने किसी भी गलत काम से इंकार किया है.

मीडिया इनपुट 

Read More

शास. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाम्हनवाडा में एनसीसी की जूनियर विंग यूनिट की स्थापना

Posted on :21-Dec-2023
शास. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाम्हनवाडा में एनसीसी की जूनियर विंग यूनिट की स्थापना

राकेश यादव

छिंदवाड़ा/जुन्नारदेव :  विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाम्हनवाडा में 19 दिसंबर को एनसीसी की जूनियर विंग यूनिट की स्थापना का शुभारंभ ऑफिसिएटिंग कमांडिंग ऑफिसर कर्नल केपी विजय कुमार 24 एमपी बटालियन छिंदवाड़ा की मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। जिसमें विद्यालय प्राचार्य  मनोज श्रीवास्तव एवं   कर्नल के.पी. विजय कुमार  द्वारा  एनसीसी की जूनियर विंग यूनिट और एनसीसी कार्यालय का फीता काटकर विधिवत उद्धाटन किया गया। 

Open photo

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कर्नल के.पी. विजय कुमार द्वारा शाला के विद्यार्थियों को विस्तारपूर्वक एनसीसी के महत्व अनुशासन से परिचित कराया गया, इसके साथ ही भारतीय सेना में सेवा और कैरियर बनाने सम्बन्धी मार्गदर्शन दिया गया।  इस अवसर पर संस्था के एनसीसी सी.टी.ओ. रविंद्र यदुवंशी, सहित शाला का समस्त स्टाफ एवं  विद्यार्थीगण उपस्थित थे।

Read More

मुझसे शादी करो या 50 लाख रुपये दो... युवती ने ट्रेनी दरोगा को दी धमकी!

Posted on :20-Dec-2023
मुझसे शादी करो या 50 लाख रुपये दो...  युवती ने ट्रेनी दरोगा को दी धमकी!

यूपी : यूपी के मुरादाबाद के एक ट्रेनी दरोगा को इंस्टाग्राम पर युवती से दोस्ती करना महंगा पड़ गया। दरअसल युवती ने उसे हनीट्रैप के जाल में फंसा लिया। इस गिरोह ने कई बार दरोगा से वसूली भी कर ली और फिर दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 50 लाख रुपये की डिमांड शुरू कर दी। अब इस मामले में कोर्ट के आदेश पर गिरोह के तीन सदस्यों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

ये मामला थाना कांठ के डूंडला गांव का है। राजकुमार सिंह का कहना है कि उनका बेटा शुभम सागर पुलिस में दरोगा है और जालौन में ट्रेनिंग कर रहा है। 13 मार्च को शुभम के दोस्त मोहित ने कहा कि एक लड़की तुमसे दोस्ती करना चाहती है। पहले शुभम ने रुचि नहीं दिखाई तो उसने दोस्ती करने को उकसाया और फिर 14 मार्च को न्यू मुरादाबाद में सेक्टर 14 निवासी रश्मि गौतम उर्फ मनु गौतम की इंस्ट्राग्राम पर फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। इसके बाद शुभम की रश्मि गौतम से बातचीत शुरू हो गई। कुछ समय बाद ही रश्मि गौतम ने उनके बेटे से रुपये और उपहारों की डिमांड शुरू कर दी। उनके बेटे ने उसकी काफी मांगें पूरी भी की।

शुभम को जब हनीट्रैप में फंसने का शक हुआ तो उसने रश्मि गौतम से बातचीत कम कर दी। इस पर उसने एक महिला से बात कराई, जिसने अपना नाम अनीता गौतम और खुद को रश्मि की मां बताकर बेटे को धमकाया। उसने रश्मि से शादी करने या फिर 50 लाख रुपये देने को कहा। ऐसा न करने पर दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दी। बाद में पता चला तीनों हनीट्रैप गैंग के सदस्य हैं। इस पर उन्होंने पुलिस में शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

एडीजी से शिकायत के बाद भी धमकाया

शुभम के पिता राजकुमार सिंह का आरोप है कि 7 दिसंबर की सुबह वह खुद इस मामले में एडीजी से शिकायत करने बरेली आए। जब वह एडीजी कार्यालय जा रहे थे तो रास्ते में बाइक पर आए दो युवकों ने उन्हें रोका और अनीता से बात कराई। अनीता ने फिर से 50 लाख रुपये की डिमांड की और न देने पर बाप-बेटे को जेल भिजवाने को कहा। इस मामले में उन्होंने कोर्ट के आदेश पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Read More

एक ही शख्स के साथ रहने पर अड़ी दो बहनें, छोटी बहन है प्रेग्नेंट, जानिए क्या है मामला

Posted on :20-Dec-2023
एक ही शख्स के साथ रहने पर अड़ी दो बहनें, छोटी बहन है प्रेग्नेंट, जानिए क्या है मामला

UP News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। मेरठ जनपद में बड़ी बहन को अपनी छोटी बहन के पति से प्यार हो गया और अब वह उसके साथ ही रहना चाहती है। वही छोटी बहन प्रेग्नेंट है और वह भी अपने पति को किसी भी कीमत पर छोड़ना नहीं चाहती है।

मामला पुलिस तक पहुंचा उसके बाद भी इसका हल नहीं निकल पाया। बड़ी बहन जहां अपनी छोटी बहन के पति के साथ शादी करना चाहती है वहीं गर्भवती छोटी बहन का कहना है कि यदि उसकी बड़ी बहन उसके पति के साथ शादी करती है तो वह जहर खाकर आत्महत्या कर लेगी। सोमवार देर शाम से लेकर रात तक थाने में पंचायत चलती रही।

दरअसल यह पूरा मामला मेरठ जनपद के सरूरपुर थाना क्षेत्र के एक इलाके का है। बताया जा रहा है कि इलाके की रहने वाली एक युवती तीन दिन पहले अपनी छोटी बहन के पति के साथ फरार हो गई थी। इस मामले में पुलिस से शिकायत की गई तो सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार करने के बाद पुलिस जब दोनों को लेकर थाने पहुंची तो इसकी जानकारी छोटी बहन को लग गई। वहां पहुंचने के बाद बड़ी बहन द्वारा बताया गया कि अब वह अपने जीजा के साथ ही शादी करके रहना चाहती है। इतना बात सुनते ही छोटी बहन आग बबूला हो गई और जहर की पुड़िया निकाल कर आत्महत्या करने की बात कहने लगी। मामले में देर तक पंचायत हुई लेकिन कोई हल नहीं निकल पाया। पुलिस और परिवार वाले काफी समझे लेकिन बात नहीं बनी उसके बाद पुलिस ने बड़ी बहन को परिजनों की सुपुर्दगी में वापस भेज दिया जबकि युवक को हिरासत में लिया गया है। यह भी बताया गया कि छोटी बहन के साथ भाग कर युवक ने शादी की थी। शादी के बाद उसे एक साल की एक बेटी भी है तथा उसकी पत्नी गर्भवती भी है। इसी बीच पत्नी की बड़ी बहन से उसकी मुलाकात हुई और दोनों एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसम खाने लगे और फरार हो गए। दोनों के गायब होने के बाद परिजनों द्वारा शिकायत की गई तो सोमवार को पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।

Read More

बिहार में शराब माफियाओं का आतंक, पुलिस इंस्पेक्टर को उतार दिया मौत के घाट...

Posted on :20-Dec-2023
बिहार में शराब माफियाओं का आतंक, पुलिस इंस्पेक्टर को उतार दिया मौत के घाट...

बिहार : बिहार के बेगूसराय ज़िले का ताज़ा मामला है, जहां शराब माफियाओं का आतंक देखने को मिला है। बेगूसराय के नावकोठी थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक कार में शराब ले जायी जा रही है। सूचना के आधार पर रात्रि गश्ती वाहन भेजा गया।

कार को रोकने के लिए छतौना बूढ़ी गंडक नदी पुल के पास इंस्पेक्टर खमास चौधरी तीन अन्य होम गार्ड जवानों के साथ पुलिस की गाड़ी लेकर खड़े थे। पुलिस की गाड़ी देख कार चालक ने रफ्तार बढ़ा दी और इंस्पेक्टर खमास चौधरी को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गयी।

वहीं एक अन्य होम गार्ड जवान भी घायल हो गया है, जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस पूरे मामले में योगेन्द्र कुमार ( एसपी, बेगुसराय) ने बताया कि एक विशेष टीम का गठन कर पूरे मामले की जांच की जा रही है। टीम ने गाड़ी मालिक को गिरफ्तार कर लिया है, पूछताछ चल रही है।

शराब माफियाओं के आतंक पर लोगों में काफी रोष है, उनका कहना है कि सरकार शराबबंदी सफल होने का राग अलाप रही है। लेकिन हकीकत कुछ और ही है, आए दिन ज़हरीली शराब पीने से लोगों की मौत हो रही है। पुलिस कार्रवाई करने जाती है तो उसे मौत के घाट उतार दिया जाता है। बिहार सरकार को चाहिए की शराबबंदी को खत्म कर दे, ताकि शराब माफिया पैदा नहीं हो और ना ही ज़हरीली शराब पीने से लोगों की जान जाए। अभी हाल ये है कि शराब तो मिल रही है, बस फर्क इतना है कि जो शराब 100 की मिलती थी वह 250 की मिल रही है। शराबबंदी कहीं भी नहीं है, शराब की होम डिलीवरी हो रही है।

मीडिया इनपुट 


 

Read More

नए साल से पहले इस राज्य के सरकारी कर्मचारियों को मिली खुशखबरी, डीए में 4% की बढ़ोतरी...

Posted on :20-Dec-2023
नए साल से पहले इस राज्य के सरकारी कर्मचारियों को मिली खुशखबरी, डीए में 4% की बढ़ोतरी...

नई दिल्ली: DA Hike: नए साल 2024 (New Year 2024) से पहले पंजाब सरकार (Punjab Government) ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों को खुशखबरी दी है. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने सोमवार को सरकारी कर्मचारियों को तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) यानी डीए (DA) में वृद्धि का ऐलान किया है. इसके तहत राज्य के  सरकारी कर्मियों की सैलरी बढ़ने वाली है. यह वृद्धि 1 दिसंबर से लागू होगी.

7th Pay Commission के तहत DA में 4% की वृद्धि
पंजाब राज्य मंत्रालय संबद्ध सेवा यूनियन (पीएसएमएसयू) के अध्यक्ष अमरीक सिंह ने कहा कि 7th Pay Commission के तहत बढ़ोतरी के बाद डीए बढ़कर (DA Increased) 38 प्रतिशत हो जाएगा. पीएसएमएसयू के प्रतिनिधियों के साथ यहां एक बैठक के बाद इस संबंध में निर्णय लिया गया. इस दौरान भगवंत मान ने कर्मचारियों की विभिन्न मांगों पर चर्चा की.

इस बैठक के बाद पीएसएमएसयू अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि बाकी आठ फीसदी डीए भी जल्द दिया जाएगा.

सीएम भगवंत मान का कर्मचारियों को नए साल का तोहफा
सीएम भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स' पर लिखा है, ''आज पंजाब राज्य मंत्रालय संबद्ध सेवा सेवा यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और उनके मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की. यह बताते हुए खुशी है कि हम कर्मचारियों को नए साल का तोहफा देने जा रहे हैं डीए में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है, जो एक दिसंबर 2023 से प्रभावी होगी.''

बता दें कि पंजाब के सरकारी कर्मचारी (Government employees) पुरानी पेंशन योजना या ओल्ड पेंशन स्कीम (Old Pension Scheme) लागू करने, लंबित 12 प्रतिशत डीए जारी करने और संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की मांग कर रहे थे. पीएसएमएसयू ने रविवार को अपनी एक महीने से अधिक लंबी हड़ताल को निलंबित कर दिया था, जो आठ नवंबर से शुरू हुई थी. उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ बैठक से पहले अपनी हड़ताल स्थगित कर दी .

भाषा की रिपोर्ट 

Read More

पति ने पढ़ा लिखाकर बनाया अफसर, फिर मिला धोखा... पत्नी का चतुर्थ श्रेणी कर्मी से अफेयर

Posted on :19-Dec-2023
पति ने पढ़ा लिखाकर बनाया अफसर, फिर मिला धोखा... पत्नी का चतुर्थ श्रेणी कर्मी से अफेयर

यूपी : हमीरपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शादी के बाद पढ़ा-लिखाकर अफसर बनाने वाले पति के साथ उसकी पत्नी और उसके साथ रहने वाले चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी ने मारपीट की। मारपीट में पति को चोट आई है। उसकी मां के साथ भी धक्का-मुक्की की गई है। पति ने मामले की शिकायत कोतवाली में की है।

पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज करते हुए घायल का मेडिकल कराया है। बांदा जनपद का रहने वाला 35 वर्षीय युवक लखनऊ के सरकारी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। उसकी शादी दस साल पहले हुई थी। मौजूदा समय में पत्नी भरुआ सुमेरपुर में रहती है। 

पति  का आरोप है कि शादी के बाद भी उन्होंने अपनी पत्नी की पढ़ाई-लिखाई जारी रखी, ताकि वह आत्मनिर्भर हो सके। दो साल पहले ही पत्नी का चयन एक सरकारी विभाग में ब्लॉक स्तरीय अधिकारी के पद पर हुआ है। इस पद पर तैनात होते ही पत्नी के रंग-ढंग बदलने शुरू हो गए। 

एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जो उसे हेल्प के लिए मिला था, उसके साथ उसकी मित्रता हो गई। पति का कहना है कि जब से उक्त कर्मचारी उसकी पत्नी के साथ ड्यूटी पर आया, उसी दिन से उनके परिवार में विवाद होने शुरू हो गए। डेढ़ वर्षों से विवाद इतना ज्यादा बढ़ चुका है कि मामला कोर्ट तक पहुंच गया है। 

उनकी तीन साल की बेटी भी है, जिससे पत्नी मिलने नहीं देती है। उससे मिलने के लिए सोमवार को वह अपनी मां के साथ बांदा से आए थे। लेकिन विकास भवन के पास उक्त कर्मचारी मिल गया। उसके साथ उसकी पत्नी भी थी। इन दोनों ने उसके साथ हाथापाई करते हुए मारपीट की। 

उसकी मां के साथ भी धक्का-मुक्की की। पिटाई से असिस्टेंट प्रोफेसर के चेहरे पर नाखून लगने से खून निकल आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट में शामिल कर्मचारी को हिरासत में ले लिया है। कोतवाल अनूप सिंह का कहना है कि दंपति का पारिवारिक विवाद है। मारपीट की तहरीर मिली है।  जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

Read More

बड़ी खबर : ज्ञानवापी मामले में मुस्लिम पक्ष को फिर बड़ा झटका, हाई कोर्ट ने दी 1991 के मुकदमे को ट्रायल की मंजूरी...

Posted on :19-Dec-2023
बड़ी खबर : ज्ञानवापी मामले में मुस्लिम पक्ष को फिर बड़ा झटका, हाई कोर्ट ने दी 1991 के मुकदमे को ट्रायल की मंजूरी...

Gyanvapi Case: वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ-ज्ञानवापी भूमि स्वामित्व विवाद मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मंगलवार को बड़ा आदेश दिया है। ज्ञानवापी मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका लगा है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 1991 के मुकदमे को ट्रायल की मंजूरी दे दी है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पांच याचिकाएं खारिज कर दी हैं।

जज जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल की पीठ ने मालिकाना हक विवाद के मुकदमों को चुनौती देने वाली सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड और अंजुमन इंतजामिया मस्जिद कमेटी की याचिकाएं खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा कि मुकदमा देश के दो प्रमुख समुदायों को प्रभावित करता है। हाईकोर्ट ने कहा कि हम वाराणसी जिला ट्रायल कोर्ट को छह महीने में मुकदमे का फैसला करने का निर्देश देते हैं। 

ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर 1991 से चल रही है कानूनी लड़ाई
काशी विश्वनाथ ज्ञानवापी केस में 1991 में वाराणसी कोर्ट में पहला मुकदमा दाखिल हुआ था। याचिका में ज्ञानवापी परिसर में पूजा की अनुमति मांगी गई। प्राचीन मूर्ति स्वयंभू भगवान विश्वेश्वर की ओर से सोमनाथ व्यास, रामरंग शर्मा और हरिहर पांडेय बतौर वादी इसमें शामिल हैं। मुकदमा दाखिल होने के कुछ महीने बाद सितंबर 1991 में केंद्र सरकार ने पूजा स्थल कानून बना दिया। ये कानून कहता है कि 15 अगस्त 1947 से पहले अस्तित्व में आए किसी भी धर्म के पूजा स्थल को किसी दूसरे धर्म के पूजा स्थल में नहीं बदला जा सकता। अगर कोई ऐसा करने की कोशिश करता है तो उसे एक से तीन साल तक की जेल और जुर्माना हो सकता है। 

अयोध्या का मामला उस वक्त कोर्ट में था इसलिए उसे इस कानून से अलग रखा गया था। लेकिन ज्ञानवापी मामले में इसी कानून का हवाला देकर मस्जिद कमेटी ने याचिका को हाईकोर्ट में चुनौती दी। 1993 में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्टे लगाकर यथास्थिति कायम रखने का आदेश दिया था। 2018 में सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया कि किसी भी मामले में स्टे ऑर्डर की वैधता केवल छह महीने के लिए ही होगी। उसके बाद ऑर्डर प्रभावी नहीं रहेगा।

इसी आदेश के बाद 2019 में वाराणसी कोर्ट में फिर से इस मामले में सुनवाई शुरू हुई। 2021 में वाराणसी की सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट से ज्ञानवापी मस्जिद के पुरातात्विक सर्वेक्षण की मंजूरी दे दी। आदेश में एक कमीशन नियुक्त किया गया और इस कमीशन को 6 और 7 मई को दोनों पक्षों की मौजूदगी में श्रृंगार गौरी की वीडियोग्राफी के आदेश दिए गए। 10 मई तक अदालत ने इसे लेकर पूरी जानकारी मांगी थी।
 
छह मई को पहले दिन का ही सर्वे हो पाया था, लेकिन सात मई को मुस्लिम पक्ष ने इसका विरोध शुरू कर दिया। मामला कोर्ट पहुंचा। 12 मई को मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने कमिश्नर को बदलने की मांग खारिज कर दी और 17 मई तक सर्वे का काम पूरा करवाकर रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया। कोर्ट ने कहा कि जहां, ताले लगे हैं, वहां ताला तुड़वा दीजिए। अगर कोई बाधा उत्पन्न करने की कोशिश करता है तो उसपर कानूनी कार्रवाई करिए, लेकिन सर्वे का काम हर हालत में पूरा होना चाहिए। 

14 मई को सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार कर दिया। याचिका में ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे पर रोक लगाने की मांग की गई थी। शीर्ष अदालत ने यथास्थिति बनाए रखने से इनकार करते हुए कहा था कि हम बिना कागजात देखे आदेश जारी नहीं कर सकते हैं। अब मामले में 17 मई को सुनवाई होगी। 14 मई से ही ज्ञानवापी के सर्वे का काम दोबारा शुरू हुआ। सभी बंद कमरों से लेकर कुएं तक की जांच हुई। इस पूरे प्रक्रिया की वीडियो और फोटोग्राफी भी हुई। 

16 मई को सर्वे का काम पूरा हुआ। हिंदू पक्ष ने दावा किया कि कुएं से बाबा मिल गए हैं। इसके अलावा हिंदू स्थल होने के कई साक्ष्य मिले। वहीं, मुस्लिम पक्ष ने कहा कि सर्वे के दौरान कुछ नहीं मिला। हिंदू पक्ष ने इसके वैज्ञानिक सर्वे की मांग की। मुस्लिम पक्ष ने इसका विरोध किया। 21 जुलाई 2023 को जिला अदालत ने हिंदू पक्ष की मांग को मंजूरी देते हुए ज्ञानवापी परिसर के वैज्ञानिक सर्वे का आदेश दे दिया। इसके बाद यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, जहां कोर्ट ने हाईकोर्ट जाने के लिए कहा। इस मामले में 3 अगस्त 2023 को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का सर्वेक्षण करने की अनुमति दे दी।

Read More

गुरु घासीदास जयंती विशेषांक :

Posted on :18-Dec-2023
गुरु घासीदास जयंती विशेषांक :

गुरु घासीदास जयंती विशेषांक : समानता और न्याय पर आधारित दुनिया के सर्वश्रेष्ठ दर्शन प्रस्तुत करने वाले सतनाम धर्म के प्रणेता गुरु घासीदास बाबा की जयंती के अवसर पर उनके प्रचलित संदेश और उसमें निहित उनके दर्शन की संक्षिप्त जानकारी

सबसे पहले आप सहित पूरी दुनिया के मानव समुदाय को मेरी ओर से गुरू घासीदास बाबा जी के जयंती की हार्दिक शुभकामनाएँ

हम प्रत्येक वर्ष 18 दिसम्बर को गुरू घासीदास बाबा की जयंती मनाते हैं इतना ही नहीं बल्कि पूरे महीना को हम गुरू पर्व के रूप में मनाते हैं कुछ स्थानों में जनवरी, फरवरी और मार्च के महीने में भी गुरू घासीदास बाबा जी की जयंती मनाने की प्रथा का शुरूआत हो चूका है। मगर बड़ी दुर्भाग्य की बात है हम अधिकतर आयोजनों में केवल उत्सवधर्मी ही रह जाते हैं क्योंकि जयंती आयोजन के दौरान हम गुरू घासीदास बाबा के संदेश और उसमें निहित दर्शनों की कोई चर्चा ही नहीं करते। 

अतः आज हम गुरू घासीदास बाबा की जयंती के अवसर पर उनके प्रचलित संदेश और उसमें निहित उनके दर्शन की चर्चा करेंगे, जो इसप्रकार से हैं:-

मनखे-मनखे एक बरोबर (सभी मनुष्य एक बराबर हैं।):- बाबा जी का यह संदेश मानव-मानव के बीच व्याप्त असमानता को समाप्त करने के उनके लक्ष्य पर आधारित समानता का सिद्धांत है जो पूरी दुनिया भर में समानता पर आधारित समस्त दर्शनों में सर्वश्रेष्ठ प्रासंगिक दर्शन है। मनखे-मनखे एक समान उन सभी कुटिल सिद्धांतों के अस्तित्व का अंतिम निदान भी है जो मानव को मानव से ऊंचनीच होने का कपोल कल्पित झूठा प्रमाण प्रस्तुत करने का षड्यंत्र करती है। ‘‘मनखे-मनखे एक समान’’ का सिद्धांत छुआछूत, जातिवाद, ऊंच-नीच, धार्मिक संघर्ष, के साथ ही झूठे धार्मिक सिद्धांतो के लिए ब्रम्हास्त्र है।

सत्य ही मानव का आभूषण है:- न्याय और सत्य के साझे समर्थन पर आधारित बाबा जी का यह दर्शन पूरी दुनिया के समस्त दर्शनों में सर्वश्रेष्ठ प्रासंगिक दर्शन है।

सतनाम को मानो:- सतनाम का तात्पर्य ‘‘सत्य के नाम’’ से है जो पंच तत्वों के योग से बना यौगिक शब्द है।

पराय स्त्री को माता-बहन मानो:- यदि आप किसी को अपना मित्र मानते हैं तो वह भी आपको मित्र समझता है और यदि आप किसी को शत्रु बना लेते हैं तो वह भी आपसे शत्रुता ही करता है। इसी प्रकार से यदि हम किसी अन्य के माता, बहन-बेटियों और बहुओं को माता-बहन मानेंगे तो वह भी हमारी बहन-बेटियों को अपनी माता-बहन के समान ही मानेंगे। मगर दुर्भाग्य की बात है कि हम लगभग हर स्त्री को भोग की वस्तु की तरह देखने वाले दरिंदे हो चूके हैं इसीलिये आये दिन मीडिया में हम निर्भया बनती बेटियों के लिये मोमबत्ती जलाने के लिये विवश होते जा रहे हैं।

जुआ मत खेलो:- परिवार के आर्थिक और सामाजिक पतन पर रोक लगाने के ध्येय से बाबा जी का संदेश।

नशे का सेवन मत करो:- आर्थिक, सामाजिक और नैतिक पतन को रोकने के उद्देश्य से।

दोपहर में खेत मत जोतो:- पशु क्रुरता नियंत्रण पर आधारित संदेश है। क्योंकि तब एक जोड़ बैल को ही तीन से अधिक जोतहार द्वारा अमानवीय तरीके से हल जोतने के कार्य में लगाया जाता था जिससे बैल की मृत्यु भी हो जाती थी।

पितृ (पितर) पूजा के बजाय जिन्दा माता-पिता और बड़ों-बुजुर्गों की सेवा करो:-

लड़की/लड़के में भेद मत करो:- महिलाओं के मानव अधिकारों पर आधारित बाबा जी का यह संदेश ‘‘कन्या भ्रुण हत्या पर रोक’’ लगाने में कारगर शाबित है।

  • मूर्ति पूजा मत करो:-
  • जीव हत्या मत करो:-
  • शाकाहार को अनाओ:-
  • जाति-पाति के प्रपंच में मत पड़ो:- फूट डालो और राज करो का सिद्धांत है।
  • व्यभिचार मत करो:-
  • चोरी मत करो:-

आपसे अनुरोध है कि आप भी समाज की बेहतरी के लिये गुरू घासीदास बाबा के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने में भागीदार बनें।

गुरु घासीदास बाबा और सतनाम धर्म से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण तथ्य : 

1- गुरु घासीदास बाबा ने जीवन पर्यंत मूर्ति पूजा का विरोध किया और कुछ लोग उनके ही मूर्ति बनाकर पूजने लगे हैं।

2- गुरु घासीदास बाबा ने चमत्कार और अतिसंयोक्तिपूर्ण कपोल कल्पित कहानियों का विरोध किया और लोग उनके बारे में ही चमत्कारिक अफवाहें फैला दी। मरणासन्न को मृत बताकर, मृत बछिया को जिंदा करने की अफवाह फैलाई गई।

भाटा के बारी से मिर्चा लाना : गुरु घासीदास बाबा ने भाटा के बारी से मिर्च नही लाया बल्कि उन्होंने कृषि सुधार के तहत एक समय में, एक ही भूमि में, एक साथ एक से अधिक फसल के उत्पादन करने का तरीका सिखाया। जैसे - राहर के साथ कोदो, धान अथवा मूंगफली का उत्पादन। चना के साथ धनिया, सूरजमुखी, अलसी और सरसों का उत्पादन। सब्जी में मूली के साथ धनिया और भाजी; बैगन के साथ मिर्च, और मीर्च के साथ टमाटर, इत्यादि।

गरियार बैल को चलाना : सामाजिक रूप से पिछड़े, दबे लोगों को मोटिवेट कर शोषक वर्ग के बराबर लाने का काम किया; अर्थात दलितोद्धार का कार्य किया। इसके तहत उन्होंने ऐसे लोगों (शोषित लोगों) को चलाया, आगे बढ़ाया जो स्वयं शोषक समाज के नीचे और दबे हुए मानकर उनके समानांतर चलने का साहस नहीं करते थे उन्हें सशक्त कर उनके समानांतर लाकर बराबर का काम करने योग्य बनाया।

शेर और बकरी को एक घाट में पानी पिलाना : गुरु घासीदास बाबा सामाजिक न्याय के प्रणेता थे, उन्होंने शोषित और शोषक दोनों ही वर्ग के योग से सतनाम पंथ की स्थापना करके सबको एक समान सामाजिक स्तर प्रदान किया, एक घाट मतलब एक ही सामाजिक नियम/ भोज में शामिल किया।

5मुठा धान को बाहरा डोली में पुरोकर बोना : गुरु घासीदास बाबा ने बाहरा डोली में 5मुठा धान को पुरोकर बोया का मतलब कृषि सुधार हेतु रोपा पद्धति का शुरआत किया, कुछ विद्ववान मानते हैं सतनाम (पंच तत्व के ज्ञान) को पूरे मानव समाज में विस्तारित किया।

गोपाल मरार का नौकर : गुरु घासीदास बाबा को कुछ विरोधी तत्व गोपाल मरार का नौकर मानते हैं जबकि गोपाल मरार उन्हें गुरु मानते थे। हालांकि शुरुआती दिनों में गुरु घासीदास बाबा कृषि सुधार हेतु वैज्ञानिक पद्धति के विकास करने के लिए गोपाल मरार के बारी में अधिक समय देते थे और बहुफसल उत्पादन को लागू कर मरार समाज को प्रशिक्षण देने का काम करते थे।

अमरता और अमरलोक का सिद्धांत : गुरु घासीदास बाबा द्वारा किसी भी प्रकार से भौतिक रूप से अमरता और अमर लोक या अधमलोक की बात नहीं कहा, उन्होंने नाम की अमरता और अच्छे बुरे सामाजिक व्यवस्था की बात कही जिसे कुछ लोगों द्वारा समाज को गुमराह किया जा रहा है।

3- गुरु घासीदास बाबा ने जन्म आधारित महानता का विरोध किया, इसके बावजूद समाज मे जन्म आधारित महानता की परंपरा बनाकर समाज में थोपने का प्रयास किया जा रहा है। एक परिवार विशेष में जन्म लेने वाले अबोध शिशु को भी धर्मगुरु घोषित कर दिया जा रहा है।

4- गुरु घासीदास बाबा और गुरु बालकदास के योगदान को भुलाकर काल्पनिक पात्र को आराध्य बनाया जा रहा है। इतना ही नहीं ऐसे लोगों को भी समाज का आराध्य बताया जा रहा है जो वास्तव में आराध्य होने के लायक नहीं है या समाज में उनका कोई योगदान नहीं रहा है।

5- मनखे-मनखे एक समान : ये एक ऐसा क्रांतिकारी सिद्धांत है जो मानव को मानव बनने का अधिकार देता है। मनखे मनखे एक समान का सिद्धांत मानव के सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक और आध्यात्मिक विकास और समानता के लिए अत्यंत प्रभावी रहा है।

6- मानव अधिकारों की नींव : सतनाम रावटी के माध्यम से गुरु घासीदास बाबा द्वारा लोगों को बताया गया कि सभी मनुष्य समान हैं, कोई उच्च या नीच नहीं है; प्राकृतिक संसाधनों में भी सभी मनुष्य का बराबर अधिकार है।

7- महिलाओं के मानव अधिकार और स्वाभिमान की रक्षा : गुरु बालकदास के नेतृत्व में महिलाओं के मानव अधिकार और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अखाड़ा प्रथा की शुरुआत कराया गया। पराय (गैर) स्त्री को माता अथवा बहन मानने की परम्परा की शुरूआत कर स्त्री को विलासिता और भोग की वस्तुएं समझने वाले अमानुष लोगो को सुधरने का रास्ता दिखाया।

8- सामाजिक बुराइयों अंत : गुरु घासीदास बाबा द्वारा समाज मे व्याप्त कुरीतियों और सामाजिक बुराइयों को विरोध करते हुए उसे समाप्त करने का काम किया गया; उन्होंने सामाजिक बुराइयों से मुक्त सतनाम पंथ की स्थापना की थी; परंतु आज जो लोग स्वयं को सतनाम पंथ के मानने वाले प्रचारित करते हैं वे समाज में सैकड़ों सामाजिक बुराइयों को सामाजिक नियम की आत्मा बनाने का प्रयास कर रहे हैं। 

9- प्रत्येक जीव के लिए दया और प्रेम : गुरु घासीदास बाबा ने केवल मानव ही नहीं बल्कि अन्य सभी जीव के अच्छे जीवन की बात कही, इसी परिपेक्ष्य में उन्होंने हिंसा, नरबलि, पशुबलि और मांसाहार का विरोध किया था। इसके बावजूद स्वयं को सामाजिक /धार्मिक नेता समझने वाले कुछ लोग मांसाहार के माध्यम से जीव हत्या को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं।

----
अन्य महत्वपूर्व संदेश : 

  • जम्मों जीव हे  भाई - बहिनी बरोबर । (हुलेश्वर जोशी) 
  • शिक्षा ग्रहण पहले, भोजन ग्रहण नहले । (माता श्यामा देवी जोशी) 
  • आपके पैरों मे चाहे जूते न हों, मगर हाथों मे किताब जरूर होनी चाहिए । 
  • भारतीय संविधान दुनिया की सबसे अच्छी किताब मे से एक है, इसे जरूर पढ़ें । 
  • धार्मिक कट्टरपंथी अनुचित है । 
  • सुंदरता का पैमाना गोरी चमड़ी नहीं। 
  • पत्नी आपकी सेविका या दासी नहीं बल्कि जीवन की सहभागिनी है । 
  • धर्मवादी अथवा जातिवादी होना किसी भी स्थिति में धर्म निरपेक्षता से बेहतर नहीं हो सकता ।
Read More

सड़क सुरक्षा पखवाड़ा समारोह का आयोजन राम रहीम पुल निकट पीएम स्वानिधि योजना (स्ट्रीट वेंडर्स) ज्वालानगर में भव्य कार्यक्रम

Posted on :16-Dec-2023
सड़क सुरक्षा पखवाड़ा समारोह का आयोजन राम रहीम पुल निकट पीएम स्वानिधि योजना (स्ट्रीट वेंडर्स) ज्वालानगर में भव्य कार्यक्रम

रामपुर : जनपद में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा समारोह का आयोजन राम रहीम पुल निकट पीएम स्वानिधि योजना (स्ट्रीट वेंडर्स) ज्वालानगर में भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसका उद्घाटन नगर विधायक  आकाश सक्सेना द्वारा किया गया। इस दौरान विधायक ने सड़क सुरक्षा पखवाड़ा की रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली जिलाधिकारी कार्यालय से होते हुए शहर के विभिन्न मार्गाें से निकाली गयी। 

विधायक ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा हेतु यातायात नियमों का पालन करने हेतु मोटर साईकिल पर हेल्मेट, कार चलाते समय सीट बेल्ट, दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करना, वाहन चलाते समय किसी प्रकार का नशा न करें, वाहन को तेज गति से न चलाए, अनावश्यक तरीके से ओवर टेंकिग न करें। उन्होंने परिवहन निगम के चालकों एवं परिचालकों को निर्देश दिए कि अपने वाहनों को निर्धारित बस स्टॉप पर ही रोककर सवारी उतारें एवं चढायें। उन्होंने आमजनता से सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने में सहयोग की अपील की। 

कार्यक्रम में वरिष्ठ सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन)  राजेश कुमार श्रीवास्तव, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन)  रंजीत सिंह, यात्रीकर अधिकारी   अनिल कुमार, सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) रामपुर सीएमओ एआरएम अबनीश कुमार कन्नौजीया सहित अन्य अधिकारीगण तथा बस यूनियन, ट्रक यूनियन, ऑटो यूनियन, वाहन डीलर्स के पदाधिकारी एवं सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
 

Read More

दोस्तों ने ही की थी दोस्त की हत्या, पहले फोन कर बुलाया, फिर पिलाई शराब...

Posted on :16-Dec-2023
दोस्तों ने ही की थी दोस्त की हत्या, पहले फोन कर बुलाया, फिर पिलाई शराब...

नई दिल्ली: दिल्ली से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 17 साल के लड़के की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है. घटना दिल्ली के मालवीय नगर इलाके की बताई जा रही है.पुलिस ने फिलहाल मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही आरोपियों की तलाश भी तेज कर दी गई है. पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि पीड़ित लड़के को पहले एक दोस्त जो इस मामले में आरोपी भी है, ने फोन करके बुलाया था. उसे शराब पिलाने के बाद आरोपी लड़के उसे लेकर सतपुला पार्क की तरफ गए थे. इसके बाद पीड़ित पर चाकू और ईंट से हमला कर दिया गया.

"सुबह मिली थी हत्या की जानकारी"

दक्षिण दिल्ली पुलिस की डीसीपी चंदन चौधरी ने कहा कि हमारी टीम ने शव को कब्जे में ले लिया है. शव पर चाकू मारे जाने के कई दाग हैं. उन्होंने बताया कि  सुबह साढ़े सात बजे पीसीआर कॉल से हमे घटना की सूचना मिली थी. इसके बाद घटनास्थल पर पहुंचने के बाद हमे एक लड़के का शव मिला. जांच के बाद पता चला कि मृतक लड़का बेगमपुर का रहने वाला था. इस घटना को लेकर तीन नाबालिगों को पकड़ा गया है. जिसने मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है. 

आपसी रंजिश में हुई हत्या

पुलिस की पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपों ने खुलासा किया कि साजिश उनमें से एक ने रची थी जो पीड़ित के प्रति द्वेष रखता था. आरोपी को पीड़ित ने कुछ माह पहले झगड़े में पीटा था.पुलिस ने कहा कि नाबालिग, जो तब से ही पीड़ित लड़के से दुश्मनी रखता था, ने अपने दोस्तों के साथ उस पर हमला कर दिया. मृतक लड़के के परिवार का कहना है कि गुरुवार को घर से निकलते समय उसने झूठ बोला था और बताया था कि वह अपने पिता से मिलने जा रहा है. जब वह नहीं लौटा तो उन्होंने उसके फोन पर कई बार कॉल करने की कोशिश की लेकिन वह बंद था. 

 

Read More

शेफ़ कुंवर सिंह ने सिम्स का दौरा किया।

Posted on :16-Dec-2023
शेफ़ कुंवर सिंह ने सिम्स का दौरा किया।

मीनाक्षी चौधरी
पत्रकार।

नयी दिल्ली : अमेरिका के  न्यूयॉर्क शहर के गप शप इंडियन रेस्टोरेंट में बतौर हेड शेफ़ कार्य कर रहे शेफ़ कुंवर सिंह ने पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर में स्थित सिम्स इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट संस्थान का अवलोकन किया।

शेफ़ कुंवर सिंगापुर के पंजाब ग्रिल एवं अमेरिका में न्यूयॉर्क के कई बड़े होटल्स एवं रेस्टोरेंट्स में कार्य कर चुके हैं और पिछले17 वर्षों से विदेशों में अपने हुनर दिखा रहे हैं।शेफ़ कुंवर सिंह ने सिम्स की सराहना की।सिम्स के संचालक युवा पत्रकार रहे बिलाल हुसैन है।एल.एस।

Read More

नागपुर में ट्रक और कार की हुई टक्कर, हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत;

Posted on :16-Dec-2023
नागपुर में ट्रक और कार की हुई टक्कर, हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत;

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के नागपुर के बाहरी इलाके में शनिवार तड़के एक कार और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना काटोल-कलमेश्वर रोड पर सोनखंब गांव के पास देर रात सवा 12 बजे से दो बजे के बीच हुई। कार में सात लोग सवार थे। ये सभी शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी कार सोयाबीन ले जा रहे ट्रक से टकरा गई।

अधिकारी ने बताया कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य दो लोगों की अस्पताल में मौत हो गई। तीन अन्य को इलाज के लिए नागपुर भेजा गया, जिसमें से दो लोगों की जान चली गई। वहीं, एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। 
 
उन्होंने कहा कि ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पुछताछ की जा रही है।

Read More

चलती बस में युवती के साथ ड्राइवर ने किया रेप, कंडक्टर चलाता रहा बस...

Posted on :15-Dec-2023
चलती बस में युवती के साथ ड्राइवर ने किया रेप, कंडक्टर चलाता रहा बस...

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है। आरोप है कि चलती बस में ड्राइवर ने एक युवती के साथ दुष्कर्म किया है। कंडक्टर बस चलाता रहा और ड्राइवर स्पीकर की तेज आवाज के बीच युवती के साथ दुष्कर्म करता रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

9 दिसंबर का है मामला
युवती के साथ दुष्कर्म का मामला नौ दिसंबर की शाम का है। पीड़िता यूपी के कानपुर की रहने वाली है। कानोता पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी का नाम आरिफ खान बताया जा रहा है। वहीं, मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फूलचन्द कर रहे हैं।

क्या है मामला?
पुलिस ने बताया कि 19 वर्षीय युवती ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की पूरी जानकारी पुलिस को दी है। पीड़िता के मुताबिक, नौ दिसंबर को शाम सात बजे वह कानपुर से जयपुर आने के लिए एक निजी बस में बैठी थी। बस रवाना होने के करीब आधा घंटे बाद चालक ने युवती से कहा कि आपकी सीट के पास शराबी युवक बैठे हैं। आप मेरे पास केबिन में बैठ जाओ। इस पर युवती केबिन में बैठ गई।

सवारियों की मौजूदगी में किया दुष्कर्म
पीड़िता के मुताबिक, वह केबिन में बनी स्लीपर सीट पर बैठ गई। रात करीब दो बजे चालक उसके पास आया और सो गया। चालक उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। इस दौरान कंडक्टर बस चालाता रहा। कंडक्टर ने बस में लगे स्पीकर की तेज कर दी और केबिन का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया। इसके बाद चालक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

आरोपी चालक की पिटाई
पीड़िता ने बताया कि जब वह जोर से चिल्लाई तो सवारियों ने केबिन का दरवाजा खुलवाया। सवारियों ने ही पीड़िता को चालक के कब्जे से छुड़वाया और उसकी पिटाई की। पुलिस आरोपी को गिरफ्त में लेकर मामले की जांच कर रही है।

Read More

एक्टर श्रेयस तलपड़े को दिल का दौरा पड़ा, अस्पताल भर्ती!

Posted on :15-Dec-2023
एक्टर श्रेयस तलपड़े को दिल का दौरा पड़ा, अस्पताल भर्ती!

मुंबई: समाचार एजेंसी एएनआई ने खबर दी है कि अभिनेता श्रेयस तलपड़े को दिल का दौरा पड़ा है. उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल में उनकी एंजियोप्लास्टी की गई है. 

सूत्रों ने बताया कि श्रेयस उस समय 'वेलकम टू जंगल' की शूटिंग कर रहे थे जब उन्हें दिल का दौरा पड़ा. उन्होंने कहा कि एंजियोप्लास्टी के बाद वे ठीक हैं.

Read More

खौफनाक; पुलिसकर्मी ने मारी पत्नी और दो बच्चों को गोली, फिर खुद भी कर ली आत्महत्या

Posted on :15-Dec-2023
खौफनाक; पुलिसकर्मी ने मारी पत्नी और दो बच्चों को गोली, फिर खुद भी कर ली आत्महत्या

एजेंसी 

हैदराबाद। सिद्दीपेट जिला कलेक्टर के एक निजी सुरक्षा अधिकारी ने शुक्रवार को कथित तौर पर अपनी पत्नी और दो बच्चों की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर अपनी रिवॉल्वर से खुद भी आत्महत्या कर ली। इस घटना की जानकारी पुलिस ने दी।

सिद्दीपेट के पुलिस आयुक्त एन स्वेता के अनुसार, ए नरेश, जो लगभग 30 वर्ष का था, चिन्नाकोडुर मंडल में अपने मूल स्थान, रामुनिपटला, गया था क्योंकि कलेक्टर स्टेशन से बाहर थे। उसने कथित तौर पर सुबह करीब 11.30 बजे इस घटना को अंजाम दिया।

पुलिस अधिकारी ने आगे कहा कि प्रारंभिक रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि नरेश कर्ज में डूबा हुआ था और शायद यही कारण रहा होगा कि उसने यह कदम उठाया।

नरेश डिस्ट्रिक्ट आर्म्ड गार्ड विंग में कार्यरत थे। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि जांच चल रही है।

Read More

शादी से पहले वायरल कर दिया युवती का अश्लील वीडियो, अगवा करने की दी धमकी, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Posted on :15-Dec-2023
शादी से पहले वायरल कर दिया युवती का अश्लील वीडियो, अगवा करने की दी धमकी, मामले की जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवक ने शादी से चंद दिनों पहले युवती का अश्लील वीडियो वायरल कर दिया। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मामला मूंढापांडे थाना क्षेत्र का है।

पुलिस को दी तहरीर में युवती की मां ने बताया कि इंतेजार पुत्र महमूद ने उसकी बेटी के नहाते समय के नग्न अवस्था के फोटो खींच लिए थे और वीडियो बना लिया था। इसके बाद आरोपी कुवैत चला गया। युवती की शादी 15 दिसंबर को है। इससे ठीक पहले युवक ने अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर दिया।

महिला ने यह भी बताया कि जब इसकी शिकायत लेकर युवक के घर गए तो उसके परिजनों ने जान से मारने व अगवा करने की धमकी दी। महिला ने सरकड़ा खास निवासी आरोपी इंतेजार और उसके तीन भाई नावेद, अथर और परवेज के खिलाफ केस दर्ज कराया है। युवती की मां ने बताया कि आरोपी युवक शादी तोड़वाने के लिए मंगेतर के पास यह वीडियो और फोटो भेजने की बात कर रहा था।

पुलिस अधीक्षक नगर अखिलेश भदौरिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Read More

ट्रक ने बाइक सवार बाप-बेटे को रौंदा, मौत, शादी समारोह से लौट रहे दोनों

Posted on :14-Dec-2023
 ट्रक ने बाइक सवार बाप-बेटे को रौंदा, मौत, शादी समारोह से लौट रहे दोनों

झांसी में गुरसरांय थाना क्षेत्रान्तर्गत गांव कोटरा-गड़बई सड़क पर एक पेट्रोल पंप के पास शादी समारोह से होकर घर जा रहे बाइक सवारों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

कस्बा एरच के गांव बामौर निवासी वीरेंद्र सिंह चौहान (49) अपने बेटे रामजी चौहान (24) के साथ बुधवार को रिश्तेदारी में शादी में समारोह में शामिल होने गुरसरांय एक पैलेश आए थे। करीब 11.40 बजे दोनों यहां से वापस घर जा रहे थे। जैसे ही रामजी गढ़बई स्थित एक पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, तभी पीछे से तेज गति से आ रहा ट्रक बाइक में ठोकर मारता हुआ निकल गया।

टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं वीरेंद्र और रामजी उछल ट्रक की चपेट में आ गए। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आनन-फानन में लोग मदद को दौड़े। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गुरसरांय थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतकों के परिजनों को खबर कर दी गई है। टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। परिजनों की तरफ से किसी तरह की शिकायत आने पर अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Read More

पांच बच्चों को छोड़कर 20 साल के प्रेमी के साथ भाग गई महिला, रोते हुए बच्चों को लेकर थाने पहुंचा पति

Posted on :14-Dec-2023
पांच बच्चों को छोड़कर 20 साल के प्रेमी के साथ भाग गई महिला, रोते हुए बच्चों को लेकर थाने पहुंचा पति

UP News: उत्तर प्रदेश के रामपुर जनपद में पांच बच्चों की मां को इश्क का ऐसा नशा चढ़ा कि वह अपने पांच बच्चों और पति को छोड़कर 20 साल के प्रेमी के साथ फरार हो गई। महिला के भागने के बाद उसके बच्चे रो रहे हैं। रोते हुए बच्चों को लेकर पति थाने पहुंचा और मुकदमा दर्ज कराया।

पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस द्वारा महिला और उसके प्रेमी की तलाश की जा रही है। वहीं पांच बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार होने वाली महिला को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा चल रही है। लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि उनके पड़ोस में रहने वाली महिला ऐसा कदम उठा सकती है।

यह पूरा मामला रामपुर जनपद के टांडा थाना क्षेत्र के एक इलाके की है। पति द्वारा दी गई तहसील में बताया गया कि करीब 15 साल पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद उसकी पत्नी को पांच बच्चे हुए। सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। इसी बीच उसकी पत्नी एक दिन घर से गायब हो गई।

उसने कहा की पत्नी के गायब होने के बाद वह अपने ससुराल के लोगों से फोन पर पूछताछ की तो उन लोगों को भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। पति द्वारा पत्नी की काफी खोजबीन की गई लेकिन जानकारी नहीं मिलने के बाद उसने संभावना जाता है कि 20 वर्षीय युवक के साथ ही उसकी पत्नी गायब हुई है। फिलहाल पति द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है।

Read More

दो लाख पच्चीस हजार का मशरूका एवं चोरी गई मोटर साइकिल हुई बरामद

Posted on :14-Dec-2023
दो लाख पच्चीस हजार का मशरूका एवं चोरी गई मोटर साइकिल हुई बरामद

राकेश यादव

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा टीम को उचित ईनाम देने की घोषणा 

छिंदवाड़ा/जुन्नारदेव : 
जुन्नारदेव पुलिस ने पिछले दिनों नगर में हुई चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चोर गिरोह का बुधवार को पर्दाफाश किया, जिनके पास से 225000 का मषरूका एवं चोरी की मोटर सायकले जप्त की है। पुलिस से जारी जानकारी के मुताबिक घटना 8 दिसंबर की है। जब प्रार्थी सुजीत सिंह राजपूत के द्वारा जुन्नारदेव थाना मे रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि श्रद्धा लॉन के सामने गोदाम से अज्ञात चोरो के द्वारा फ्रिज, कूलर, वाशिंग मशीन ताला तोडकर चोरी कर ले गये है इसके बाद जुन्नारदेव पुलिस ने मामले की जब सूक्ष्मता से जांच की तो कुछ संदेही को हिरासत में लिया इसके बाद उन्होंने वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली वहीं आरोपी के पास से 225000 का सामान भी बरामद हो गया, जो अपने साथी जिस्सू उर्फ समीर निवासी डुंगरिया व एक अन्य के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई और 26 नवंबर और 30 नवंबर को दो बार में घटना के अंजाम दिया तथा आरोपीगणो के द्वारा पूर्व मे थाना जुन्नारदेव से एक नई प्लेटिना मोटर सायकल व एक नई सुजूकी एक्सेस स्कुटी चोरी करना स्वीकार किया गया।

आरोपीगण से पूछताछ  के आधार पर आरोपी जिस्सू उर्फ समीर व दिलसार के घर पर चोरी की संपत्ति 04 नग फ्रिज, 02 वाशिंग मशीन, 14 कूलर कुल कीमती 2,25,000 रू. करीबन एवं अपराध क्रं. 414/23 में चोरी गई एक नई प्लेटिना मोटर सायकल व अपराध क्रं. 338/23 में चोरी गई। एक नई सुजूकी एक्सेस स्कुटी रखी गई थी जो विधिवत पृथक पृथक मामलो में जब्त किया जिसकी तलाश की जा रही है। उक्त प्रकरणो की विवेचना व आरोपियों की तलाश पतासाजी दौरान ग्राम डुंगरिया में दारू भट्टी के पास 01. बजाज प्लसर मोटर सायकल बिना नम्बर, 2.02 काले रंग की होण्डा एक्टिवा मोटर सायकल बिना नम्बर, 3.01 हीरो एचएफ डिलेक्स मोटर सायकल बिना नम्बर, 4. एक हीरो स्प्लेण्डर मोटर सायकल बिना नम्बर की 05 मोटर सायकल लावारिस अवस्था में पाई गई जो आरोपी गणो के द्वारा चोरी किये जाने के संदेह होने से उक्त मोटर सायकिल को जप्त कर आरोपियो से उक्त मोटर सायकल के संबंध में पूछताछ कर विवेचना की जा रही है।वहीं आरोपियों से 04 नग नये फ्रिज, 02 नग नये वाशिंग मशीन, 14 नग नये कूलर, 01 नयी बजाज प्लेटिना मोटर सायकल, 01 नयी सुजूकी एक्सेस स्कुटी, एक हीरो स्प्लेण्डर मोटर सायकल, 01 बजाज प्लसर मोटर सायकल, 02 नग होण्डा एक्टिवा मोटर सायकल, 01 हीरो एचएफ डिलेक्स मोटर सायकल बरामद की गई है।

यह आरोपी हुए गिरफ्तार - विकास बेलवंशी पिता उमराव बेलवंशी उम्र 26 साल निवासी नांदना थाना दमुआ हाल श्रद्धा लॉन के सामने जुन्नारदेव, जिस्सू उर्फ समीर पिता शेख इदू उम्र 19 साल निवासी डुंगरिया थाना जुन्नारदेव, दिलसार पिता शेख इदू उम्र 27 साल निवासी डुंगरिया थाना जुन्नारदेव जिला छिन्दवाडा एवं अन्य आरोपी फरार है।
इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका - पुलिस टीम में थाना प्रभारी जुन्नारदेव निरीक्षक आर. पी. कवरेती, उप निरी. तरूण सिंह मरकाम, चैकी प्रभारी अंबाड़ा उपनिरीक्षक मिथुन ओसारी सउनि राजेश शर्मा, सउनि. रमन सिंह पन्द्रे, प्रआर, 985 संदीप चैरसिया, प्रआर 239 कपूरचंद, आर. 1103 संतोष धुर्वे, आरक्षक 559 रामअवतार तिवारी, आर.646 संदीप झरबडे, म.आर.919 निधि बघेल, सायबर सेल आर नितिन रघुवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस प्रकरण में आरोपियों की पतासाजी तलाश कर गिरफ्तार करने पर पुलिस अधीक्षक छिन्दवाड़ा द्वारा उचित ईनाम दिये जाने की भी घोषणा की गई है।

Read More

Previous12...34353637383940...5455Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

ज्योतिष और हेल्थ

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

खेल

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

व्यापार

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन


  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष


  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution