× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में लू तो कई जगह बारिश की चेतावनी

    देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में लू तो कई जगह बारिश की चेतावनी

    पद्मनाभस्वामी मंदिर से करोड़ों के हीरे-जवाहरात और सोना गायब, मचा हड़कंप

    पद्मनाभस्वामी मंदिर से करोड़ों के हीरे-जवाहरात और सोना गायब, मचा हड़कंप

    ’प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई’

    ’प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई’

    कैदियों को ले जा रही बस पलटी, दरोगा समेत 6 की दर्दनाक मौत

    कैदियों को ले जा रही बस पलटी, दरोगा समेत 6 की दर्दनाक मौत

    पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर लगी आग, 3 रुपए बढ़ने के बाद और महंगाई के संकेत

    पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर लगी आग, 3 रुपए बढ़ने के बाद और महंगाई के संकेत

  • छत्तीसगढ़
    महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं के सशक्तिकरण का आधार, बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर हो रहा खर्च

    महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं के सशक्तिकरण का आधार, बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर हो रहा खर्च

    सूरजपुर में 15 नए एसआई की थानों में शुरू हुई व्यावहारिक ट्रेनिंग, पुलिसिंग व कानून की बारीकियां सीखेंगे, डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने जारी किया आदेश।

    सूरजपुर में 15 नए एसआई की थानों में शुरू हुई व्यावहारिक ट्रेनिंग, पुलिसिंग व कानून की बारीकियां सीखेंगे, डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने जारी किया आदेश।

    ओडिशा से मुंबई गान्जा तस्करी का प्लान महासमुंद पुलिस ने किया फेल।

    ओडिशा से मुंबई गान्जा तस्करी का प्लान महासमुंद पुलिस ने किया फेल।

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

  • मनोरंजन
    अदाह शर्मा के रंग-बिरंगे लुक्स ने जीता इंटरनेट

    अदाह शर्मा के रंग-बिरंगे लुक्स ने जीता इंटरनेट

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

  • रोजगार
    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

  • राजधानी
    अब सरकारी सेवाएं मोबाइल की स्क्रीन पर

    अब सरकारी सेवाएं मोबाइल की स्क्रीन पर

    ’राज्यपाल श्री रमेन डेका से मुख्य सचिव ने सौजन्य भेंट की’

    ’राज्यपाल श्री रमेन डेका से मुख्य सचिव ने सौजन्य भेंट की’

    ’जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर... और सामने थी बदलाव की बड़ी कहानी’

    ’जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर... और सामने थी बदलाव की बड़ी कहानी’

    कवर्धा को मिली नई सौगात-उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया “मित्र मिलन चौपाटी” का भव्य लोकार्पण

    कवर्धा को मिली नई सौगात-उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया “मित्र मिलन चौपाटी” का भव्य लोकार्पण

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नक्सल मुक्त जिलों के भवनविहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों को मिलेंगे पक्के भवन

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नक्सल मुक्त जिलों के भवनविहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों को मिलेंगे पक्के भवन

  • ज्योतिष
    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

राष्ट्रीय

Previous12...40414243444546...5455Next

सीआरपीएफ के जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Posted on :10-Nov-2023
सीआरपीएफ के जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

जम्मू-कश्मीर  : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार को केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जवान ने यह कदम क्यों उठाया, इसका तत्काल पता नहीं चल सका है. जवान दक्षिण कश्मीर जिले के काजीगुंड इलाके में जवाहर सुरंग के पास ड्यूटी पर तैनात था. उन्होंने बताया कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया.

बता दें कि पिछले महीने दिल्ली के किशनगढ़ थाने में तैनात एक महिला कांस्टेबल ने कथित तौर सुसाइड कर लिया. कांस्‍टेबल ने मेहरौली इलाके के घर में फांसी के फंदे से लटककर सुसाइड किया. महिला कांस्टेबल नॉर्थ-ईस्ट मिजोरम की रहने वाली थी. महिला कांस्टेबल का नाम लालथन माविल (26) है.

पुलिस ने सोमवार को बताया कि दिल्ली पुलिस की 26 वर्षीय एक महिला कांस्टेबल ने दक्षिणी दिल्ली के महरौली इलाके में अपने किराए के अपार्टमेंट में कथित तौर पर फांसी लगा ली. घटना की सूचना सोमवार सुबह पुलिस को दी गई.  पुलिस ने कहा कि ये पाया गया कि मिजोरम की रहने वाली पीड़िता, जो किशनगढ़ पुलिस स्टेशन में कांस्टेबल के रूप में तैनात थी, ने महरौली इलाके में अपने किराए के अपार्टमेंट में आत्महत्या कर ली. उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली."
 
Read More

भाजपा ने तेलंगाना चुनाव के लिए 14 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, जानिए कौन-कौन है शामिल?

Posted on :10-Nov-2023
भाजपा ने तेलंगाना चुनाव के लिए 14 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, जानिए कौन-कौन है शामिल?

तेलंगाना चुनाव: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव-2023 के लिए 14 उम्मीदवारों की सूची शुक्रवार को जारी की है। भाजपा ने गणेश नारायण को सिकंदराबाद छावनी से मैदान में उतारा है। बेल्लमपल्ली से कोय्यला इमामी को टिकट दिया गया है। वहीं दुग्याला प्रदीप को पेद्दापल्ली से चुनावी मैदान में उतारा गया है। पार्टी ने मल्काजगिरी से रामचंदर राव, संगारेड्डी से देशपांडेय राजेश्वर राव को मैदान में उतारा है।

भाजपा ने आगामी तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए चार सूचियों में 100 उम्मीदवारों के नामों की पहले ही घोषणा कर दी थी। विधानसभा में 119 सीटें हैं।
भाजपा और अभिनेता से नेता बने पवन कल्याण की जन सेना, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की दोनों पार्टियां 2023 के तेलंगाना चुनाव में एक साथ चुनाव लड़ेंगे। इनके बीत सीट-साझाकरण समझौता भी किया हया है।

भाजपा की 52 उम्मीदवारों की पहली सूची में इसके पूर्व तेलंगाना अध्यक्ष बंदी संजय कुमार सहित तीन लोकसभा सांसदों का नाम शामिल है। अमित शाह ने 10 अक्टूबर को आदिलाबाद में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करके भाजपा के चुनाव अभियान की शुरुआत की।

पहली लिस्ट में कई फायर ब्रांड नेता अपनी पहली सूची में भाजपा ने अपने फायरब्रांड हिंदुत्व नेता टी राजा सिंह को पैगंबर मोहम्मद के प्रति कथित अपमानजनक टिप्पणी के लिए पिछले साल उनके निलंबन को रद्द करने के बाद उनको गोशामहल सीट से टिकट दिया है। इसके चुनाव समिति के प्रमुख इटेला राजेंदर को हुजूराबाद से मैदान में उतारा गया है, जिस सीट का प्रतिनिधित्व पूर्व बीआरएस नेता निवर्तमान विधानसभा में करते हैं। बंदी संजय कुमार को करीमनगर से और दो अन्य सांसदों, सोयम बापू राव और धर्मपुरी अरविंद को बोथ और कोरातला से मैदान में उतारा गया है। राज्य से भाजपा के चार लोकसभा सांसद हैं। केंद्रीय मंत्री और इसके प्रदेश अध्यक्ष जी किशन रेड्डी एक और सांसद हैं जिनका नाम पहली सूची में शामिल नहीं था।

Read More

सड़क पर ही महिला ने दिया बच्चे को जन्म, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाकर निभाया फर्ज

Posted on :10-Nov-2023
सड़क पर ही महिला ने दिया बच्चे को जन्म, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाकर निभाया फर्ज

 मुंबई : मुंबई के कुर्ला इलाके में गुरुवार को एक महिला ने सड़क पर बच्चे को जन्म दिया, इसके बाद पुलिस ने महिला और नवजात बच्चे को बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एक अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। वी बी नगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि उन्हें दोपहर बाद कमानी जंक्शन के पास एक महिला द्वारा बच्चे को जन्म देने की सूचना मिली थी। सुवर्णा मिर्गल (30) नाम की महिला बच्चे को जन्म देने के बाद बेहोश हो गई।

उन्होंने कहा कि पुलिस थाने का निर्भया दस्ता मौके पर पहुंचा तथा महिला और नवजात शिशु को पास के बीएमसी के एक अस्पताल में ले जाया गया। मां और बच्चा दोनों ही स्वस्थ बताए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारी के मुताबिक वरिष्ठ निरीक्षक रजीन चव्हाण और अन्य अधिकारियों ने अस्पताल में जाकर महिला और उसके बच्चे का कुशलक्षेम जाना।

निर्भया पाठक मुंबई पुलिस में एक विशेष दस्ते का नेतृत्व करती हैं, जिसका काम महिलाओं के खिलाफ अपराध को रोकना है। यह दस्ता प्रशिक्षित महिला पुलिसकर्मियों से बना है, जो नियमित गश्त करती हैं। दस्ते को यौन उत्पीड़न, महिलाओं का पीछा करना, दुष्कर्म और एसिड हमलों जैसे अपराधों को रोकने का भी काम सौंपा गया है। 2021 में साकी नाका, अंधेरी (पूर्व) में एक दुष्कर्म की सूचना के बाद निर्भया दस्ते को एक साथ रखा गया था।

Read More

हनी ट्रैप में फंसे सेवानिवृत्त सैनिक ने की ख़ुदकुशी... जानिए क्या है पूरा मामला

Posted on :09-Nov-2023
हनी ट्रैप में फंसे सेवानिवृत्त सैनिक ने की ख़ुदकुशी... जानिए क्या है पूरा मामला

कोडागु : हनी ट्रैप में फंसे लापता सेवानिवृत्त सैनिक का शव बुधवार को कर्नाटक के कोडागु जिले में एक झील से बरामद हुआ। मृतक की पहचान मडिकेरी शहर के पास उक्कुडा निवासी संदेश के रूप में की गई है। संदेश ने अपने सुसाइड नोट में आरोप लगाया था कि जीविता नाम की महिला और सतीश नाम के एक पुलिस अधिकारी ने उसे परेशान किया था।

बुधवार रात अग्निशमन बल और आपातकालीन सेवाओं और पुलिस कर्मियों ने मदिकेरी शहर के पास पंपिनाकेरे झील से शव बरामद किया। पुलिस के मुताबिक, रिटायर फौजी शादीशुदा था। वह आरोपी महिला के जाल में फंसा था, जिसने उनके निजी पलों को फोटो और वीडियो में रिकॉर्ड कर लिया था।

बाद में, उसने एक अन्य आरोपी की मदद ली जो उसका दोस्त है और सेवानिवृत्त सेना के जवान को ब्लैकमेल किया। आरोपियों ने उससे 50 लाख रुपये की मांग की थी, यह रकम संदेश को सेना से मिलनी थी।

हालांकि, उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं कर पाने के कारण उसने अपनी पत्नी को सब कुछ बता दिया। इसके बाद उसने पत्र लिखकर आरोपी और उसके दोस्‍त की प्रताड़ना के बारे में बताते हुए झील में कूदकर जान दे दी। सुसाइड नोट मंगलवार को मिला और उसका सामान बुधवार को झील के पास मिला। शव का पता लगाने के लिए दक्षिण कन्नड़ से एक विशेष टीम को बुलाया गया। मृतक सैनिक का शव झील में ही पाया गया। इस संबंध में उनकी पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है। आगे की जांच चल रही है।

Read More

दिल्ली में कृत्रिम बारिश से मिलेगी प्रदूषण से आजादी!

Posted on :09-Nov-2023
दिल्ली में कृत्रिम बारिश से मिलेगी प्रदूषण से आजादी!

दिल्ली-एनसीआर में लगातार प्रदूषण की वजह से धुंध छटने का नाम नहीं ले रही है. सुप्रीम कोर्ट की ओर से सख्त रुख अख्तियार करने के बाद आखिरकार दिल्ली सरकार कृत्रिम बारिश की तैयारी कर रही है. ऐसे में यह सवाल पूछे जा रहे हैं कि आखिरकार पूरी राजधानी में कृत्रिम बारिश कैसे हो सकेगी और वास्तव में यह होती क्या है?

तो चलिए आज हम आपको विस्तार से बताते हैं. इसके पहले भी भारत के कई अन्य शहरों में कृत्रिम बारिश कराई जा चुकी है.

बादलों को बरसने के लिए किया जाता है मजबूर
कृत्रिम तरीके से बारिश करने के लिए क्लाउड सीडिंग तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है. इसके लिए आसमान में पर्याप्त मात्रा में बादल होने जरूरी होते हैं. इन बादलों के बीच से एयरप्लेंस को गुजार जाता है जिनसे सिल्वर आयोडाइड, ड्राई आइस और क्लोराइड छोड़े जाते हैं. इससे बादलों में पानी की बूंदें एक साथ होने लगती है और फिर तुरंत बारिश के रूप में धरती पर गिरना शुरू कर देती है. नियम है कि आसमान से पानी बरसने के बाद धूल और धुंध, पानी के साथ नीचे गिर जाते हैं और आसमान साफ हो जाता है.

20 नवंबर को कराई जा सकती है बारिश
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय की मानें तो उन्होंने 20 से 21 नवंबर के बीच कृत्रिम बारिश करने की बात की है. राय ने कहा है, "आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिकों के साथ बैठक हुई है. जिन्होंने उन्हें बताया कि क्लाउड सीडिंग का प्रयास वातावरण में नमी या बादलों की पर्याप्त मात्रा में उपस्थिति में किया जा सकता है. ऐसी परिस्थिति 20-21 नवंबर के आसपास बनेगी."

इसके पहले इन शहरों में कराई जा चुकी है कृत्रिम बारिश
राजधानी दिल्ली से पहले भी कई अन्य शहरों में कृत्रिम बारिश कराई जा चुकी है. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मेट्रोलॉजी के मुताबिक, भारत में सबसे पहले कृत्रिम बारिश की कोशिश 1951 में टाटा फर्म द्वारा पश्चिमी घाट पर जमीन आधारित सिल्वर आयोडाइड जनरेटर का इस्तेमाल करके किया गया था.

इसके बाद कर्नाटक में तीन बार वर्ष 2003, 2004, 2019 में किया गया, आंध्र प्रदेश में 2008 में, महाराष्ट्र में 2004 में भी कृत्रिम बारिश के प्रयास किए जा चुके हैं. तमिलनाडु में भी 1983, 1993 और 1994 में तीन बार कृत्रिम बारिश कराई जा चुकी है.

भारतीय मौसम विभाग 30 बार सफलतापूर्वक कृत्रिम बारिश कर चुका है. हर बार विभिन्न राज्यों में सूखे से निपटने के लिए कृत्रिम बारिश कराई गई थी.

दिल्ली में हवा की गुणवत्ता खतरनाक
आपको बता दें कि दिल्ली में नवंबर महीने की शुरुआत से ही प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है. आसमान में धूल और कार्बन की वजह से धुंध छाई हुई है, जिसके कारण दिनभर धूप भी नहीं खिल पा रही.

इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट ने तीखी नाराजगी जताई है. कोर्ट ने अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि अगर प्रदूषण रोकने के लिए कारगर उपाय नहीं किए गए तो शीर्ष अदालत कड़ा कदम उठाएगी. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़े के मुताबिक गुरुवार (11 नवंबर) को भी दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 436 पर जा पहुंचा है जो सामान्य से 9 गुना अधिक है. इसकी वजह से दिल्ली में रहने वालों को सांस लेने में भी तकलीफ होने लगी है.

मीडिया इनपुट 

Read More

छत्तीसगढ़ प्रवास पर बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष... मायावती इन 2 जिलों में करेंगी चुनावी जनसभा

Posted on :09-Nov-2023
छत्तीसगढ़ प्रवास पर बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष... मायावती इन 2 जिलों में करेंगी चुनावी जनसभा

रायपुर। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रही हैं. राजनीतिक दिग्गजों का फिर से दौरा शुरू हो गया है। इस दौरान मायावती सक्ति और बिलासपुर जिले में चुनावी सभा करेंगी.

मायावती का कार्यक्रम

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के दूसरे चरण के चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने अपना पूरा जोर लगा रहे है। आज सक्ति के हसौद और बिलासपुर में चुनावी सभा करेंगी. मायावती सुबह 11.35 बजे विशेष विमान से बिलासपुर पहुचेंगी. 12.30 में हसौद में सभा को संबोधित करेंगी. उसके बाद दोपहर 2.10 बजे बिलासपुर के साइस कालेज मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी. सभा के बाद शाम 4.00 बजे मायावती लखनऊ के लिए रवाना होंगी.

Read More

जैन मुनियों का अपमान नही सहेंगे : मनोज जैन

Posted on :09-Nov-2023
जैन मुनियों का अपमान नही सहेंगे : मनोज जैन

विवेक जैन

बागपत, उत्तर प्रदेश : भारतीय जैन मिलन के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज कुमार जैन पैट्रोल पम्प वालो के नेतृत्व मे सम्पूर्ण जैन मिलन परिवार बडौत नारेबाजी करते हुए बड़ौत नगर के मुख्य बाजार से होते हुए बड़ौत तहसील पहुँचे। यहा पर तहसीलदार बड़ौत को गुजरात के मुख्यमन्त्री और प्रधानमन्त्री के नाम एक ज्ञापन सौपा, जिसमे भारतीय जैन मिलन के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज कुमार जैन ने कहा कि हम अहिंसा के पुजारी है, लेकिन हम नपुंसक नही है। अगर हमारे मुनियो की सुरक्षा नही की गई तो हम चुप नही बैठेंगे।

गुजरात के जूनागढ जिले के गिरनार तीर्थ पर पाँचवी टौक से जैन धर्म के 22 वे तीर्थंकर भगवान नेमीनाथ मोक्ष गये है। सैकड़ो वर्षो से यह पर्वत जैन धर्मावलम्बी के लिए आस्था का केंद्र है। कुछ समय से इस पर्वत पर दत्तात्रेय को मानने वालो ने कब्जा कर रखा है। इसलिए यहा पर लगातार टकराव की स्थिति रहती है। आरोप है कि 28 अक्टूबर को भाजपा के पूर्व सांसद व दत्तात्रेय पीठ के पीठाधीश्वर महेश गिरी ने पर्वत पर आने वाले जैन मुनियो का सिर धड से अलग करने की बात की है। इस बात को लेकर सम्पूर्ण बड़ौत जैन समाज मे रोष व्याप्त है।

इसके लिए मांग की गई कि भाजपा के पूर्व सांसद महेश गिरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाये, अन्यथा सम्पूर्ण भारत का जैन समाज आन्दोलन करने पर मजबूर होगा। इस मौके पर बड़ौत जैन समाज समिति के अध्यक्ष प्रवीण कुमार जैन टीकरी वाले, जैन मिलन बड़ौत के अध्यक्ष पुनीत जैन, आदिश जैन सबगे वाले, संजीव जैन डाबर , राजेन्द्र जैन कानूनगो, सिद्धार्थ जैन, मनोज कुमार सुधीर जैन पत्थर वाले , टी सी जैन,  संजय जैन किरठल , अनुराग मोहन, तरग जैन, विनय जैन, कमल जैन किताब, मयंक जैन, सपन जैन, सुबोध जैन, अनिल जैन, सन्तोष जैन एडवोकेट, अंकुर जैन बुढपुर, नितिन जैन आदि उपस्थित थे।

Read More

शर्मनाक! बहन का शव पीठ पर बांध बाइक से ले गया युवक, लोग देखते रहे नजारा

Posted on :08-Nov-2023
शर्मनाक! बहन का शव पीठ पर बांध बाइक से ले गया युवक, लोग देखते रहे नजारा

उत्तरप्रदेश। औरैया जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की हालत कितनी बदतर है, इसका एक उदाहरण हमें सीएचसी अस्पताल में देखने को मिला है। पानी गर्म करने के लिए बाल्टी में डाली गई रॉड में हो रही करेंट की चपेट में आने से अंजलि (20) वर्षीय बेसुध हो गई। परिवार की नजर पडऩे पर उसे बेसुध हालत में सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने युवती को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद जो हुआ उसे सीएचसी परिसर में मौजूद लोग बस एक टक नजारा देखते रहे। शव ले जाने के लिए कोई साधन नहीं मिला, तो भाई ने शव बाइक पर रखा, दूसरी बहन पीछे बैठी। बीच में मृत बहन का शव भाई ने दुपट्टे से पीठ पर बांधा और घर के लिए रवाना हो गया। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को बाबूराम मोहनलाल महाविद्यालय के पास नवीन बस्ती पश्चिमी में रहने वाली अंजलि नहाने के लिए पानी गर्म करने के लिए कमरे में गई थी।

जहां बाल्टी में इलेक्ट्रानिक रॉड डाल रखी थी इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गई। परिजन ने जब बाल्टी के पास अंजलि को पड़ा देखा तो वो उसे लेकर सीएचसी अस्पताल पहुंचे। जहां मौजूद चिकित्सक ने अंजलि को मृत घोषित कर दिया। युवती की मौत के बाद परिजन बिलख पड़े। डॉक्टर से बिना पोस्टमार्टम के शव घर ले जाने की बात कहीं। अंजलि के भाई आयुष, पिता प्रबल व दूसरी बहन बाइक से थे। अंजलि की मौत ने इतना झकझोरा कि एंबुलेंस की ओर परिजन का ध्यान ही नहीं गया। किसी ने एंबुलेंस व्यवस्था होने को लेकर शायद ही ध्यान दिलाया हो। बहन की शव को आयुष बाइक पर बैठा, दूसरी बहन पीछे बैठी, बीच में पिता ने अंजलि का शव रखा। संतुलन न बिगड़े इसके लिए दुपट्टे से अंजलि का शव भाई ने पीठ पर बांध लिया। तकरीबन 15 से 20 मिनट तक यह सब सीएचसी परिसर में चलता रहा। हर किसी की निगाहें बाइक पर टिकी रहीं।

Read More

17 साल की नाबालिग चला रही थी देह व्यापार, पुलिस ने किया भंडाफोड़;

Posted on :08-Nov-2023
17 साल की नाबालिग चला रही थी देह व्यापार, पुलिस ने किया भंडाफोड़;

मुंबई : नवी मुंबई से एक बड़ी हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां पुलिस ने एक देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया है, जिसे एक नाबालिग लड़की द्वारा चलाया जा रहा था। पुलिस ने नवी मुंबई के एक होटल में 17 वर्षीय एक लड़की द्वारा कथित तौर पर चलाए जा रहे देह व्यापार रैकेट का खुलासा किया। यहां से चार महिलाओं को मुक्त कराया।

एपीएमसी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने वाशी इलाके में स्थित होटल में मंगलवार को छापा मारा। पुलिस ने प्राथमिकी का हवाला देते हुए कहा कि मुंबई के मलाड की रहने वाली आरोपी लड़की धंधे से होने वाली कमाई में से कुछ हिस्सा पीड़ितों को देती थी, शेष अपने पास रख लेती थी। 

होटल में छापेमारी के बाद पुलिस ने चार महिलाओं को बचाया, जिनकी उम्र लगभग 20 वर्ष है। इनमें से एक नेपाल और दो बिहार की हैं। उन्हें उनके घर वापस भेज दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने एक मोबाइल फोन, एक घड़ी और 84,030 रुपये की नकदी के अलावा 1.5 लाख रुपये से अधिक मूल्य के जाली नोट भी जब्त किए हैं।

अभिषेक बनर्जी को फिर ईडी का समन, कल होना होगा पेश
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित स्कूल नौकरियों घोटाले के सिलसिले में तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी को नौ नवंबर को यहां पेश होने के लिए बुलाया है।  ईडी ने इससे पहले बनर्जी को नौ अक्तूबर को उसके सामने पेश होने के लिए बुलाया था।

पश्चिम बंगाल की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री और टीएमसी प्रवक्ता शशि पांजा ने कहा कि बनर्जी गुरुवार को ईडी के सामने पेश होंगे और उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रतिशोध की राजनीति का शिकार हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा अगले साल की शुरुआत में महत्वपूर्ण चुनाव से पहले नेताओं को परेशान करने के लिए ऐसी राजनीति करती है।

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता शमिक लाहिड़ी ने कहा कि पार्टी प्रतिशोध की राजनीति में विश्वास नहीं करती है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों द्वारा समन कोर्ट की निगरानी में हो रहा है और अगर टीएमसी को कोई दिक्कत है तो वह कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकती है।

Read More

बड़ा हादसा: नहर में कार गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत...

Posted on :08-Nov-2023
बड़ा हादसा: नहर में कार गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत...

मांड्या : कर्नाटक के मांड्या में विश्वेश्वरैया नहर में कार गिरने से एक बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई। मांड्या पुलिस ने जानकारी दी कि पुलिस को सूचना मिलने के बाद बचाव अभियान शुरू किया गया। 

मांड्या के उप प्रभागीय अधिकारी नंदीश ने समाचार एजेंसी एएनआई को जानकारी दी,"हमें मिली जानकारी के अनुसार, वे मैसूर में एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। हमने उनके परिवार वालों को सूचित कर दिया है। हमारी जानकारी के अनुसार वे सभी रिश्तेदार हैं।"

सभी मृतकों की हुई पहचान 
पुलिस ने बताया," सभी पीड़ित कर्नाटक के तुमकुरु जिले के तिप्तूर के रहने वाले थे। वे तुमकुरु के टिपतुर में गुंगरहल्ली के रहने वाले थे, लेकिन सभी भद्रावती में रह रहे थे।" पीड़ितों की पहचान चंद्रप्पा, कृष्णप्पा, धनंजय, बाबू और जयन्ना के रूप में की गई।

Read More

कैब ड्राइवर ने की लड़की को अगवा करने की कोशिश, गिरफ्तार...

Posted on :08-Nov-2023
कैब ड्राइवर ने की लड़की को अगवा करने की कोशिश, गिरफ्तार...

नई दिल्ली: पुलिस ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली में एक स्कूल कैब ड्राइवर को उसी स्कूल की 15 वर्षीय लड़की का अपहरण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. 

लड़की दिल्ली के संसद मार्ग स्थित एक नामी स्कूल में पढ़ती है. 3 नवंबर को, जब लड़की स्कूल नहीं गई, तो उसके पिता को उसके फोन पर उसकी अनुपस्थिति के बारे में एक मैसेज मिला. 

उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी और संदेह के आधार पर कैब ड्राइवर को फोन किया लेकिन उसने कॉल का जवाब नहीं दिया. उसका शक गहरा गया. 

पुलिस ने कहा, "पुलिस को कैब ड्राइवर के लोकशन के बारे में जानकारी मिली. पता चला कि ड्राइवर ने लड़की को बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास छोड़ दिया था और फरार होने वाला था. पुलिस वहां पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया."

पुलिस ने आगे बताया कि आरोपी लड़की से 'दोस्ती' करना चाहता था.

पहले लड़की आरोपी की कैब से स्कूल जाती थी. लेकिन जब उसने अपने पिता से उसके अनुचित व्यवहार के बारे में शिकायत की, तो उन्होंने अपनी बेटी को स्कूल छोड़ना शुरू कर दिया. 

पुलिस ने कहा, 3 नवंबर को जब उसने उसे स्कूल के गेट पर छोड़ा, तो कैब ड्राइवर ने उससे माफी मांगने के बहाने उसे बुलाया और जबरन कैब में बैठा लिया.

बाद में उसने लड़की को लेकर भागने की कोशिश की लेकिन पकड़ा गया. इस बीच मामला दर्ज कर लिया गया है. आगे की जांच जारी है.

Read More

र‍िश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए दारोगा जी; एंटी करप्शन टीम ने दबोचा...

Posted on :07-Nov-2023
र‍िश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए दारोगा जी; एंटी करप्शन टीम ने दबोचा...

यूपी : एंटी करप्शन टीम ने मुकदमे में धाराएं कम करने के नाम पर 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते दारोगा को रंगे हाथों पकड़ लिया है। गंज कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला घेर पीपल वाला निवासी अकरम खां की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई की है।

पीड़ित ने बताया कि उनके साले जमीर खां ने 13 दिसंबर 2022 को गंज कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। साले का जमीन के विवाद को लेकर मुकदमा चल रहा था। आरोपितों ने उनके साथ मारपीट की थी। साले की तहरीर पर पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की थी। पुलिस ने विवेचना में खेल कर दिया। आरोपित पक्ष से मिलकर उल्टा साले के खिलाफ ही आईपीसी की धारा 420, 467 और धारा 468 (धोखाधड़ी, जालसाजी व कूटरचित दस्तावेज बनाना) में मुकदमा दर्ज कर दिया। साले द्वारा दर्ज मुकदमे में वह भी गवाह थे। मुकदमे की जांच गंज कोतवाली के चौकी पाखड़ प्रभारी सुधीर कुमार दिवाकर कर रहे थे।

मुकदमे में धाराएं न‍िकालने के बदले मांगी 50 हजार रुपए की र‍िश्वत

आरोप है कि चौकी प्रभारी मुकदमे में धाराएं निकालने के बदले 50 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। इस पर उन्होंने एंटी करप्शन बरेली में शिकायत की। एंटी करप्शन ने टीम मंगलवार को यहां पहुंची। इंस्पेक्टर नवल सिंह ने शिकायतकर्ता अकरम खां के जरिए दारोगा को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। 10 हजार रुपये पर पाउडर लगाकर उन्हें दारोगा को देने के लिए चौकी भेज दिया। शिकायतकर्ता द्वारा जैसे ही रकम उन्हें दी गई। तब ही एंटी करप्शन टीम ने दारोगा को दबोच लिया। चौकी से उन्हें लेकर सिविल लाइंस कोतवाली आ गई। यहां दारोगा से पूछताछ की जा रही है।

Read More

कंप्यूटर साइंस ग्रेजुएट युवक ने 133 लैपटॉप और 19 फोन चुराये... गिरफ्तार

Posted on :07-Nov-2023
कंप्यूटर साइंस ग्रेजुएट युवक ने 133 लैपटॉप और 19 फोन चुराये... गिरफ्तार

बेंगलुरु. कर्नाटक के बेंगलुरु में कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएट एक शख्स को 133 लैपटॉप, 19 मोबाइल फोन और चार टेबलेट चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. चोरी के सामान की कीमत करीब 75 लाख रुपये है. बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त बी. दयानंद ने मंगलवार को बताया कि आरोपी ने शहर में आईटी पेशेवरों के लिए ‘पेइंग गेस्ट’ आवास से इन उपकरणों की कथित रूप से चोरी की है.

आरोपी पहले एक सूचना एवं प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी में काम करता था और अक्सर ‘पेइंग गेस्ट’ आवास आया करता था और वहां से लैपटॉप और मोबाइल फोन चुरा लिया करता था. उसके साथ दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है जो उससे ये उपकरण लेते थे और उन्हें बाजार में बेच देते थे. पुलिस आयुक्त बी. दयानंद ने कहा, “ तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है. वे न्यायिक हिरासत में हैं. मध्य मंडल के करीब 8 मामलों को हल कर दिया गया है. हम अन्य थानों से भी जानकारी ले रहे हैं जहां उसने अपराध किया है.”

उन्होंने यह भी कहा कि बेंगलुरु की मध्य अपराध शाखा ने 11 स्थानों पर छापेमारी की और सट्टेबाजी के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ कर 13 लोगों को गिरफ्तार किया है. इस बाबत पुलिस ने 11 मामले दर्ज किए हैं और आरोपियों के पास से 10 लाख रुपये बरामद किए हैं.

मीडिया इनपुट 

Read More

बढ़ते प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, पराली जलाने पर तुरंत रोक का आदेश

Posted on :07-Nov-2023
बढ़ते प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, पराली जलाने पर तुरंत रोक का आदेश

दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने पराली यानी फसल अवशेष जलाने पर तुरंत रोक का आदेश दिया है. कोर्ट ने कहा है कि पंजाब, हरियाणा, यूपी, राजस्थान और दिल्ली सरकार तुरंत इसे रोकें.  इसके लिए स्थानीय पुलिस थाना इंचार्ज (SHO) को जवाबदेह बनाया जाए.

कोर्ट ने दिल्ली सरकार को खास तौर पर निशाने पर लेते हुए कहा है कि वह प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए जरूरी कदम उठाने की बजाय ऑड-इवन जैसे दिखावटी काम कर रही है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह शुक्रवार को दोबारा इस मामले पर सुनवाई करेगा. तब तक केंद्र और राज्य इस पर ठोस कार्रवाई करें. 

जस्टिस संजय किशन कौल और सुधांशु धुलिया की बेंच ने कहा कि हर साल अक्टूबर-नवंबर के महीने में दिल्ली के लोगों को जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर होना पड़ता है. इसके लिए दूसरे कारणों के अलावा पराली का जलना विशेष रूप से ज‍िम्मेदार है. यह स्थिति हमेशा के लिए जारी नहीं रहने दी जा सकती. 

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और यूपी को निर्देश

बेंच ने कहा, ''तात्कालिक कदम के तौर पर यह जरूरी है कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और यूपी सरकार पराली जलाने को तुरंत रोकें. स्थायी हल के लिए केंद्र सरकार इस बात पर विचार कि पंजाब में उपजाई जा रही धान की खास किस्म की जगह किसी और फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के जरिए प्रोत्साहन दिया जाए. इससे किसान ठीक अक्टूबर के अंत में तैयार होने वाली इस फसल को उपजाना और फसल अवशेष जलाना कम कर देंगे.'' 

सुप्रीम कोर्ट ने प्रदूषण को लेकर दिल्ली सरकार को खास तौर पर आड़े हाथों लिया है. कोर्ट ने कहा है कि दिल्ली में प्रदूषण कम करने वाले स्मॉग टावर लगाए गए और उनका खूब प्रचार किया गया लेकिन वह बंद पड़े हैं. राज्य सरकार को इसके लिए ज‍िम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करने पर विचार करना चाहिए. साथ ही यह टावर तुरंत चालू करवाने चाहिए.

कोर्ट ने यह भी कहा कि उसने अलग-अलग तरह की गाड़ियों की पहचान के लिए उन पर अलग रंग स्टिकर लगाने का आदेश दिया था. दिल्ली समेत उसके किसी पड़ोसी राज्य ने इसके पालन पर जानकारी नहीं दी. ऑरेंज स्टिकर वाली डीज़ल गाड़ियों को दिल्ली में आने से तुरंत रोकने की जरूरत है लेकिन यहां एक दिन ऑड और अगले दिन इवन नंबर की गाड़ी चलाने जैसे अवैज्ञानिक कदम उठाए जा रहे हैं.

'पराली को खाद बनाने वाले केमिकल का दावा सिर्फ दिखावा' 

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तरफ से पराली को नष्ट कर खाद बनाने वाले केमिकल के प्रचार पर भी सवाल उठाया. कोर्ट ने कहा, "दिल्ली सरकार ने पराली को खाद बनाने वाले एक केमिकल का दावा किया था. क्या यह कभी सफल हुआ? लगता है यह सब सिर्फ दिखावा ही था." मामले में एमिकस क्यूरी की हैसियत से कोर्ट की सहायता कर रही वकील अपराजिता सिंह ने बताया कि दिल्ली में नगर निगम का कूड़ा अभी भी जलाया जा रहा है. इस पर कोर्ट ने दिल्ली सरकार को तुरंत इस ओर ध्यान देने के लिए कहा. 

कोर्ट ने दिल्ली सरकार से यह भी बताने को कहा कि उसने अब तक कितना एनवायरमेंट कम्पनसेशन चार्ज वसूल किया है और उसका किस तरह इस्तेमाल किया है? एनवायरमेंट कम्पनसेशन चार्ज दिल्ली में 2,000 सीसी से ज्‍यादा की डीज़ल गाड़ियों से रजिस्ट्रेशन के वक्त वसूला जाने वाला 1% शुल्क है. 2016 में सुप्रीम कोर्ट ने ही दिल्ली सरकार को इसे वसूलने का आदेश दिया था. 

सुनवाई के अंत में सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया कि कल यानी बुधवार को कैबिनेट सचिव सभी राज्यों के अधिकारियों के साथ बैठक करें. इसमें प्रदूषण में तत्काल कमी के लिए ठोस कदम उठाने पर चर्चा हो और उन्हें तुरंत लागू किया जाए. 

Read More

सिर्फ दिल्ली-NCR में ही नहीं, पूरे देश में लगे पटाखों पर बैन, जाने क्या है सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

Posted on :07-Nov-2023
सिर्फ दिल्ली-NCR में ही नहीं, पूरे देश में लगे पटाखों पर बैन, जाने क्या है सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार (07 नवंबर) को कहा कि पटाखों पर बैन सिर्फ दिल्ली-एनसीआर में ही नहीं बल्कि पूरे देश में लगना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में दिवाली और साल के अन्य समय में पटाखे फोड़ने के खिलाफ उसके आदेशों का पालन करने का निर्देश दिया है।

न्यायमूर्ति एएस बोपन्ना और न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश की पीठ राजस्थान राज्य से संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें पटाखों को फोड़ने के संबंध में पिछले आदेशों के कार्यान्वयन के लिए निर्देश देने की मांग की गई थी।

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता ने बताया कि पटाखा प्रतिबंध पर आधिपत्य का आदेश सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों पर लागू होना चाहिए, लेकिन यह दिल्ली-एनसीआर तक ही सीमित है। याचिकाकर्ता ने अदालत से कहा, "ऐसा लगता है कि आपका आदेश केवल दिल्ली-एनसीआर पर लागू होता है, हालांकि यह पूरे देश में लागू है।"

सुप्रीम कोर्ट के दौरान वायु प्रदूषण को कम करने के लिए कदम उठाने का निर्देश दिया गया था। अदालत ने कहा कि मुख्य बात लोगों को संवेदनशील बनाना है।

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली वायु प्रदूषण के मुद्दे पर "आरोप-प्रत्यारोप" खेलने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों को भी फटकार लगाई है। दिल्ली-एनसीआर में एयर क्वालिटी पिछले कई दिनों से लगातार खराब हो रही है। न्यायमूर्ति सुंदरेश ने कहा, "हम देख रहे हैं कि आरोप-प्रत्यारोप का खेल चल रहा है। इसपर राजनीति की जा रही है। हर कोई बस इस मामले को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। सब लोग बस कारण बताओ, कारण बताओ कह रहे हैं।'' हालांकि, पीठ ने पराली जलाने के मुद्दे पर आगे कोई टिप्पणी नहीं की, यह कहते हुए कि इस मामले की सुनवाई बाद में होगी।

Read More

गुस्साए पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Posted on :07-Nov-2023
गुस्साए पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

पलक्कड़। मंगलवार को केरल के पलक्कड़ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, पुलिस ने कहा कि यहां के पास नल्लेपिल्ली में एक 32 वर्षीय महिला की उसके पति ने कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक महिला की पहचान उर्मिला के तौर पर की है और कहा कि जिस वक्त महिला काम पर जा रही थी, उसी दौरान आरोपी पति ने धारदार हथियार से उसपर हमला कर दिया।

इलाज के दौरान महिला की मौत
मिली जानकारी के मुताबिक, इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने उर्मिला को घायल पाया और उसे इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले गए। अस्पताल से ही पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। इसी बीच डॉक्टरों ने उर्मिला को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, पोस्टमार्टम के बाद शव उर्मिला के परिजनों को सौंप दिया जाएगा। हालांकि, अब तक पता नहीं चल सका है कि आखिर दंपति में किस बात को लेकर बहस हुई थी।  

मौके से फरार हुआ आरोपी पति
मामले की जांच में जुटी पुलिस ने बताया, "दंपत्ति कुछ समय से अलग रह रहे थे। ऐसा लगता है कि उन्होंने आज सुबह दोनों के बीच कुछ परेशानियां हो गईं।" पुलिस ने बताया कि घटना के बाद उर्मिला का पति फरार हो गया। पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को पकड़ने के लिए जांच जारी है।

Read More

मोनिका यादव राष्ट्रीय लोकदल की बागपत जिला उपाध्यक्ष बनी

Posted on :07-Nov-2023
मोनिका यादव राष्ट्रीय लोकदल की बागपत जिला उपाध्यक्ष बनी

विवेक जैन

बागपत, उत्तर प्रदेश : राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी व उत्तर प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय के परामर्श पर राष्ट्रीय लोकदल के बागपत जिला अध्यक्ष रामपाल धामा ने गोना सहवानपुर की रहने वाली प्रमुख समाज सेविका मोनिका दीपक यादव की संगठन के प्रति निष्ठा व सक्रियता को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय लोकदल की बागपत जिले की जिला उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है।

साथ ही आशा व्यक्त की कि मोनिका यादव के राष्ट्रीय लोकदल की बागपत जिला उपाध्यक्ष बनने से पार्टी का संगठन और भी अधिक मजबूत होगा और पार्टी में नई जान आएगी। उधर, मोनिका यादव ने अपने जिला उपाध्यक्ष बनने के बाद कहा कि वह पार्टी की नीतियों व कार्यों को जन-जन तक पहुंचाकर संगठन को और भी मजबूत बनाएंगी। उनके राष्ट्रीय लोकदल का जिला उपाध्यक्ष बनाये जाने पर लोगों ने खुशी का इजहार किया और उन्हें बधाई दी।

Read More

कोणार्क विद्यापीठ ने उत्तर प्रदेश एथलीट्स चैंपियनशिप में लहराया परचम

Posted on :07-Nov-2023
कोणार्क विद्यापीठ ने उत्तर प्रदेश एथलीट्स चैंपियनशिप में लहराया परचम

विवेक जैन

बागपत, उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश एथलीट्स चैंपियनशिप 4 नवंबर 2023 को चौधरी प्रकाश चंद स्पोर्ट्स कंपलेक्स पावी लोनी गाजियाबाद में संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि संत शिव जी महाराज राधा स्वामी जी व भवानी सिंह देवासी (पायका) भारत रहे प्रतियोगिता का आयोजन पंचायत युवा क्रीड़ा खेल संगठन द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के संचालक प्रवेश अग्रवाल ने बताया इस प्रतियोगिता में लगभग 30 विद्यालयों व 5 यूनिवर्सिटी के खिलाड़ियों ने भाग लिया।

इस प्रतियोगिता में लगभग 350 खिलाड़ियों ने 100, 200, 400 मीटर रेस में बालक वर्ग-बालिका वर्ग में भाग लिया, जिसमें कोणार्क विद्यापीठ, खेकड़ा, बागपत के विजेता खिलाड़ियों जिसमें जूनियर वर्ग के छात्रों ने निम्न स्थान प्राप्त किया। प्रिंस यादव, प्रिंसी यादव, अंश हुड्डा, कावेरी धामा, एंजेल दिया, नवी अचवाहन, कुमकुम यादव, अक्षय, विनी धामा, शिवांग, अमोल तेवतिया, एलीज़ा पाल, विवान, अभी, प्रावि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंश हुड्डा, गौरंगी, अंशुमन, अनमोल, रोशनी कुमारी, तनु यादव, वंशिका, सिद्धि, प्रतीक धामा, कार्तिक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

हर्ष यादव, सृष्टि, कुणाल शर्मा, अर्णव कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शिवम यादव, रुद्र त्यागी, हर्षित यादव, यश गोस्वामी, देव धामा, प्रतीक कुमार, यशवर्धन, टिंशु, आदि ने पार्टिसिपेट किया। विद्यालय प्रबन्धक देवेन्द्र कुमार ने इस अवसर पर छात्रों को उसकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। प्रधानाचार्य संजीव कुमार शर्मा ने इस अवसर पर छात्रों की लगन और कठिन परिश्रम के लिए उनकी प्रशंसा करते हुए शुभाशीष दिया व भविष्य में और तरक्की करने का आशीर्वाद दिया एवं शिक्षकगणों ने मेडल पहनाकर छात्रों को सम्मानित किया।

Read More

कमलनाथ ने तामिया के चावलपानी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही यह बात

Posted on :07-Nov-2023
कमलनाथ ने तामिया के चावलपानी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही यह बात

राकेश यादव 

 यह छिंदवाड़ा और प्रदेश के भविष्य का चुनाव है और मुझे आपकी समझ बुद्धि प्यार और विश्वास पर पूरा यकीन है 

 कमलनाथ के रीति- नीति से प्रभावित होकर गोंडवाना एवं भाजपा के लगभग 500 कार्यकर्ताओं ने मंच पर आकर कांग्रेस ज्वाइन की। 

छिन्दवाड़ा/जुन्नारदेव :
मेरा और आपका नाता बेहद पुराना है । हमारे पूर्वजों ने तो अपनी जिंदगी बिना बिजली सड़क और पानी के काट दी लेकिन इस दौर के युवाओं को यह मंजूर नही उसमे एक तड़प है वह ठेका या कमीशन नही बल्कि रोजगार और व्यवसाय चाहता है। मुझे "इसी युवा पीढ़ी जो प्रदेश का भविष्य है" की चिंता है । यह बात कमलनाथ ने तामिया के चावलपानी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही । उन्होंने कहा 42 वर्षो में मुझे मिला आपका प्यार और विश्वास ही मेरी पूंजी है ।जिसके दम और बल पर हमने जिले 2 हजार गाँवो की तस्वीर बदलने की कोशिश की । स्थितियों में सुधार लाने का प्रयास किया ।

40 वर्षो से ज्यादा पुराने सम्बन्धो का हवाला देते हुए उन्होंने सभा मे उपस्थित वरिष्ठों बुजुर्गों से कहा  यह चुनाव छिंदवाड़ा और प्रदेश के भविष्य का चुनाव है और मुझे आपके स्नेह, प्यार,बुद्धि समझ पर पूरा यकीन है ।  कमलनाथ यहाँ  कांग्रेस के अधिकृत प्रत्यासी सुनील उइके के पक्ष में जनता का आशीर्वाद और समर्थन मांगने आए थे । अपने और जनता के बीच पुराने सम्बन्धो को भावनात्मक बनाते हुए उन्होंने 40 साल पहले जिले की बदहाली और फिर गाँवो शहरों की तरक्की का जिक्र किया  ।

इस चुनाव के महत्व को अपने ढंग से समझाते हुए उन्होंने कहा मुझ पर प्रदेश की जिम्मेदारी है ।प्रदेश का बोझ मेरे कंधों पर है जिसे मैं 17 तारीख तक आपके कंधों पर डालता हूँ उसके बाद सारी जिम्मेदारी मेरी है । सभा मे उन्होंने अपने ग्यारह वचनों का जिक्र करते हुए कहा कि हमने माताजी बहनों बच्चियों से लेकर सभी की खुशहाली के लिए योजना बनाई है  । उन्होंने यकीन के साथ उम्मीद जताई कि जनता का प्यार और विश्वास उनके साथ होगा । कहा लोग आएंगे बड़ी बड़ी बातें करेंगे ,गुमराह करने की कोशिश भी करेंगे लेकिन मुझे आपके प्यार, विश्वास ,बुद्धि और समझ पर पूरा  यकीन है ।

सभा को सुनील उइके ने भी संबोधित किया ।

प्रदेश की खुशहाली के लिए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के 11वचनों के साथ ग्रामीणों के बीच पहुँचे सुनील उइके कहा कि इस बार का चुनाव आपके पास अपनी खुशहाली समृद्वि की सौगाते लेकर आया है फैसला आपको ही करना है। आपके अनमोल वोट से इस बार प्रदेश में 18 वर्षो से काबिज वोटो की खरीद फरोख्त करने वाले सौदागरों की छुट्टी होने वाली है । कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों से भी उन्होंने कहा कि गांव गांव पहुँच कर यह बात सबको समझाए कि आचार संहिता से बहुत पहले ही हमारे नेता कमलनाथ जी ने  ग्यारह वचनों के जरिए पूरे प्रदेश को खुशहाली की राह दिखा दी है । यही बात सबको समझनी होगी कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही यहाँ की आधी आबादी को नारी सम्मान योजना के तहत हर महीने पन्द्रह सौ रुपए मिलेंगे । 

रसोई के लिए कांग्रेस की सरकार 5 सौ रुपए में गैस सिलिंडर उपलब्ध कराएगी इतना ही नही  किसानों को भरपूर सहायता भी मिलेगी ।5 हॉर्स पॉवर वाले पम्प उपभोक्ता किसानों को बिजली बिल नही लगेगा ।उनके पुराने बिजली बिल माफ होंगे और उन्हें 12 घण्टे सिंचाई के लिए बिजली उपलब्ध कराई जाएगी । किसानों के मुकदमे भी वापिस होंगे । सुनील उइके यही नही रुके उन्होंने ग्रामीणों के बीच ओबीसी  को 27 फीसद आरक्षण देने ,जातिगत जनगणना कराने और सरकारी कर्मचारियों के लिए कांग्रेस की पुरानी पेंशन योजना की लागू किए जाने का वचन भी दोहराया ।

ग्रामीण किसानों के बीच सुनील उइके ने कहा कि हमारे नेता कमलनाथजी ने इस बार प्रदेश  की मातृशक्ति ,किसानों सरकारी कर्मचारियों गृहिणियों और बिजली उपभोक्ताओं के लिए वचनबद्ध होकर उनकी खुशहाली का पूरा इंतजाम कर दिया है । मध्य प्रदेश के भावी मुख्यमंत्री कमलनाथ ने विशाल जन समुदाय को चावल पानी क्षेत्र में संबोधन किया इस दौरान गोंडवाना, भाजपा की लगभग 500 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस ज्वाइन करी मंच पर आकर कमलनाथ के रीति- नीति से प्रभावित होकर
 
Read More

डॉ. मृणालिका ओझा को उनकी पुस्तक पर मिला कवि लोक निबंध रत्न सम्मान

Posted on :06-Nov-2023
डॉ. मृणालिका ओझा को उनकी पुस्तक पर मिला कवि लोक निबंध रत्न सम्मान

डॉ. मृणालिका ओझा को उनकी पुस्तक 'लोक साहित्य में जीवन मूल्य' पर  बुधवारी बाजार, बिलासपुर स्थित नॉर्थ-ईस्ट इन्स्टीट्यूट में कवि लोक साहित्य परिषद् द्वारा रविवार को आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में स्व. एन. जी. बरिहा की स्मृति में स्मृति चिन्ह,  प्रशस्ति पत्र, शाल एवं श्रीफल प्रदान कर "कवि लोक निबंध रत्न सम्मान" से सम्मानित किया गया। 

No description available.

उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिवाकर मुक्तिबोध थे एवं अध्यक्षता एस. पी. द्विवेदी ने की। श्री मीर अली मीर, सतीश जायसवाल,  परदेशी राम वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। सुजश कुमार शर्मा के संयोजन में संपन्न उक्त कार्यक्रम में शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में एकाधिक विधाओं के अनेक साहित्यकारों को सम्मानित किया गया।

Read More

Previous12...40414243444546...5455Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

ज्योतिष और हेल्थ

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

खेल

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

व्यापार

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन

  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष

  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution