× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    पीएम मोदी का वीडियो फेसबुक पर ब्लॉक होने की अफवाह, जानिए वायरल दावे की पूरी सच्चाई

    पीएम मोदी का वीडियो फेसबुक पर ब्लॉक होने की अफवाह, जानिए वायरल दावे की पूरी सच्चाई

    फिर लौट रहा कोरोना! नए मामलों में उछाल, अस्पतालों ने बढ़ाई तैयारियां

    फिर लौट रहा कोरोना! नए मामलों में उछाल, अस्पतालों ने बढ़ाई तैयारियां

    वांगचुक के शीघ्र स्वस्थ होने की पीएम मोदी ने की कामना, भेजा भावुक संदेश

    वांगचुक के शीघ्र स्वस्थ होने की पीएम मोदी ने की कामना, भेजा भावुक संदेश

    300 से अधिक स्टॉपेज होंगे खत्म, सफर होगा तेज और ईंधन की होगी बचत

    300 से अधिक स्टॉपेज होंगे खत्म, सफर होगा तेज और ईंधन की होगी बचत

    असम में बाढ़ का कहर: 21 लोगों की मौत, 5.64 लाख लोग प्रभावित

    असम में बाढ़ का कहर: 21 लोगों की मौत, 5.64 लाख लोग प्रभावित

  • छत्तीसगढ़
    राज्य के सबसे भ्रष्ट तहसीलदार संजय राठौर ने निजी भूमि का अनुचित नामांतरण  कर कराया बिक्री , 100 पन्ने के दस्तावेज में हुई शिकायत

    राज्य के सबसे भ्रष्ट तहसीलदार संजय राठौर ने निजी भूमि का अनुचित नामांतरण कर कराया बिक्री , 100 पन्ने के दस्तावेज में हुई शिकायत

    पुरानी रंजीश को लेकर प्राण घातक हमला करने वाले 4 आरोपियों को थाना प्रेमनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

    पुरानी रंजीश को लेकर प्राण घातक हमला करने वाले 4 आरोपियों को थाना प्रेमनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

    सड़क नापने में लगे 3 साल, शिकायत पर कार्रवाई का ड्रामा, राजस्व अमले ने खुद खुलवा दी 'अवैध दुकान'

    सड़क नापने में लगे 3 साल, शिकायत पर कार्रवाई का ड्रामा, राजस्व अमले ने खुद खुलवा दी 'अवैध दुकान'

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    यूक्रेन का दावा: भारत से बातचीत ठप, बिगड़ते हालात पर जताई चिंता

    यूक्रेन का दावा: भारत से बातचीत ठप, बिगड़ते हालात पर जताई चिंता

    बिजली सी रफ्तार! हाई-स्पीड ट्रेन ने 5.3 सेकंड में छुआ 800 किमी/घंटा का आंकड़ा

    बिजली सी रफ्तार! हाई-स्पीड ट्रेन ने 5.3 सेकंड में छुआ 800 किमी/घंटा का आंकड़ा

    US Sea Drone Attack: समुद्र में बदलती जंग की तस्वीर, भारत के लिए कितनी बड़ी चुनौती?

    US Sea Drone Attack: समुद्र में बदलती जंग की तस्वीर, भारत के लिए कितनी बड़ी चुनौती?

    सैटेलाइट इमेज में दिखी हलचल, क्या समझौते के तुरंत बाद परमाणु कार्यक्रम आगे बढ़ा रहा था ईरान?

    सैटेलाइट इमेज में दिखी हलचल, क्या समझौते के तुरंत बाद परमाणु कार्यक्रम आगे बढ़ा रहा था ईरान?

    जेल में भड़की हिंसा! श्रीलंका में कैदियों ने 25 लोगों को उतारा मौत के घाट

    जेल में भड़की हिंसा! श्रीलंका में कैदियों ने 25 लोगों को उतारा मौत के घाट

  • मनोरंजन
    कपिल शर्मा कैफे फायरिंग केस में बड़ी सफलता, ‘रॉकेट’ फ्रांस में गिरफ्तार

    कपिल शर्मा कैफे फायरिंग केस में बड़ी सफलता, ‘रॉकेट’ फ्रांस में गिरफ्तार

    सोनू निगम बने नए टैलेंट के हमसफ़र, लॉन्च किया ‘आई बिलीव योर म्यूज़िक’

    सोनू निगम बने नए टैलेंट के हमसफ़र, लॉन्च किया ‘आई बिलीव योर म्यूज़िक’

    'अनकही' में दिखेगा रिश्तों का भावनात्मक सफर

    'अनकही' में दिखेगा रिश्तों का भावनात्मक सफर

    ₹90 करोड़ की दो बुगाटी टूरबिलॉन की मालकिन बनीं उर्वशी रौतेला

    ₹90 करोड़ की दो बुगाटी टूरबिलॉन की मालकिन बनीं उर्वशी रौतेला

    ‘धमाल 4’ का चटपटा सरप्राइज बना ‘चटनी’ गीत

    ‘धमाल 4’ का चटपटा सरप्राइज बना ‘चटनी’ गीत

  • रोजगार
    मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ी

    मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ी

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

    गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

    भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

    भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

  • राजधानी
    भोरमदेव सरस मेला में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम का पालन करने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की अपील

    भोरमदेव सरस मेला में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम का पालन करने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की अपील

    ग्रामीण उद्यमिता का मार्ग है संभागीय सरस मेला: उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

    ग्रामीण उद्यमिता का मार्ग है संभागीय सरस मेला: उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

    श्रावण के प्रथम सोमवार पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

    श्रावण के प्रथम सोमवार पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भारी वर्षा को देखते हुए सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भारी वर्षा को देखते हुए सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने अमरकंटक के मृत्युंजय आश्रम में निःशुल्क भंडारा के लिए अन्नकूट रथ को किया रवाना

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने अमरकंटक के मृत्युंजय आश्रम में निःशुल्क भंडारा के लिए अन्नकूट रथ को किया रवाना

  • ज्योतिष
    घर के मुख्य द्वार पर तांबे का सूर्य लगाने के 7 वास्तु लाभ, जानिए सही दिशा और महत्व

    घर के मुख्य द्वार पर तांबे का सूर्य लगाने के 7 वास्तु लाभ, जानिए सही दिशा और महत्व

    मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

    मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

राष्ट्रीय

Previous12...495051525354555657Next

भारतीय जैन महासंघ ने बड़ौत में किया भव्य सम्मान समारोह का आयोजन

Posted on :28-Aug-2023
भारतीय जैन महासंघ ने बड़ौत में किया भव्य सम्मान समारोह का आयोजन

विवेक जैन

- सम्मान समारोह में निर्ग्रन्थ जैन पाठशाला में जैन धर्म की शिक्षा प्रदान करने वाले अध्यापकगणों और शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

- दिल्ली, खेकड़ा, बड़ौत, बागपत, अमीनगर सराय, सरधना, रामपुर, खतौली, कॉंधला, शामली सहित 35 से ज्यादा निर्ग्रन्थ जैन पाठशालाओं ने लिया सम्मान समारोह में भाग

बागपत, उत्तर प्रदेश : बड़ौत के विहर्ष सागर सभागार में भारतीय जैन महासंघ द्वारा आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज व उनके संघ के पावन सानिध्य में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में अनिल जैन, ममता जैन गन्नौर, प्रणव जैन व प्रशान्त जैन ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। आदीश जैन, अवि जैन, रजनीश जैन व गरिमा जैन ने दीप प्रज्जवलित कर सम्मान समारोह का शुभारम्भ किया। सम्मान समारोह में निर्ग्रन्थ जैन पाठशाला में जैन धर्म की शिक्षा प्रदान करने वाले अध्यापकगणों और शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

समारोह में दिल्ली, खेकड़ा, बड़ौत, बागपत, अमीनगर सराय, सरधना, रामपुर, खतौली, कॉंधला, शामली सहित 35 से ज्यादा मंदिरों में चल रही निर्ग्रन्थ जैन पाठशालाओं ने भाग लिया। पाठशाला में अध्ययनरत समस्त विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये व सभी अध्यापकगणों व अतिथियों को सम्मान पत्र, प्रशस्ति पत्र एवं अभिनन्दन पत्र प्रदान किये गये। इस अवसर पर बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक नृत्य व नाटको का मंचन किया गया। समारोह में सन्तोष जैन, सीमा जैन व अखलेश जैन ने भगवान के चित्र का अनावरण किया।

डा रूचिका जैन, अखिल जैन, अमित जैन, अखलेश जैन व प्रदीप जैन द्वारा महाराजश्री को शास्त्र भेंट किये गये। ऋचा, नीतू, महिमा, शुचि व अंजु ने महाराजश्री को श्रीफल भेंट किये। समारोह संचालनर्त्ता डा रूचिका जैन व मंच सहयोगी नीरू जैन रही। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री केपी मलिक, भारतीय जैन महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री अखलेश जैन, उत्तर प्रदेश महामंत्री अमित जैन टटीरी, उत्तर प्रदेश मंत्री अतुल जैन बड़ौत, नेशनल अवार्डी व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय जैन, जम्बू प्रसाद जैन गाजियाबाद, प्रवीन जैन लोनी, डा श्रेयांस जैन, सुनील जैन, प्रवीण जैन, प्रदीप जैन, सुभाष जैन, डीके जैन, डा रूचिका जैन, डिम्पल जैन, बबीता जैन बागपत, पूनम जैन, पारसी जैन, सुधा सुनील जैन, अलका दीपक जैन, अंजु प्रदीप जैन, रेखा कुमरेश जैन, नितिया जैन, दक्ष अंकित जैन, पूनम अनिल जैन सहित हजारों की संख्या में अभिभावकगण, अध्यापकगण व विद्यार्थी उपस्थित थे।

Read More

स्नेह यात्रा मे उत्कृष्ट कार्य के लिए काम को मिला सम्मान

Posted on :28-Aug-2023
स्नेह यात्रा मे उत्कृष्ट कार्य के लिए काम को मिला सम्मान

राकेश यादव 

छिंदवाड़ा/जुन्नारदेव : विकासखंड जुन्नारदेव जिला छिंदवाड़ा म. प्र.जन अभियान परिषद भोपाल के अंतर्गत विकासखंड जुन्नारदेव जिला छिंदवाड़ा के अध्ययन केंद्र शासकीय महाविद्यालय जुन्नारदेव में  मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व  क्षमता विकास कार्यक्रम की अंतर्गत संचालित कोर्स समाज कार्य स्नातक व समाजकार्य परास्नातक कक्षाओं का संचालन संजय बामने के मार्गदर्शन मे प्रति रविवार आयोजित किया जाता

इस रविवार  सहायक प्राध्यापक  आर. डी. वडिवा ( वाणिज्य) एवं मनोज मालवी सर (अर्थशात्र) की  उपस्थिति में  कक्षा का शुभारंभ किया सहायक प्राध्यापक  आर. डी. वडिवा  सर  ने बताया कि नेतृत्व एक ऐसा कौशल है जो एक व्यक्ति को दूसरे लोगों के साथ संवाद करने, उन्हें प्रभावित करने और एक समूह के रूप में उनका नेतृत्व करने की क्षमता देता है। नेतृत्व के माध्यम से, एक व्यक्ति अपने समूह को एक साथ लाने में सक्षम होता है, उन्हें एक लक्ष्य के लिए जुटाता है और उन्हें उनके लक्ष्य तक पहुँचाता है। नेतृत्व एक महत्वपूर्ण कौशल है जो किसी व्यक्ति के व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में उपयोगी होता है।   

मनोज मालवी सर ने बताया कि किसी भी कार्य को एक निश्चित प्रक्रिया के माध्यम से उस कार्य के परिणाम तक पहुँचना जिसे हम लक्ष्य कहते हैं। लक्ष्य अपने कार्य के परिणाम तक पहुंचने की घटना हैं। किसी भी कार्य को परिणाम तक ले जाना हैं तो लक्ष्य पूर्व निर्धारित होना चाहिए। लक्ष्य के बिना किसी भी कार्य को अपने अंजाम तक पहुँचाना लगभग असंभव हैं ,लक्ष्य के बिना जीवन ने सफलता की कल्पना भी नहीं की जा सकती। क्योंकि सफलता प्राप्त करने में लक्ष्य बड़ी भूमिका अदा करता हैं। जीवन में जो लोग भी सफल हुए हैं वें सभी अपने लक्ष्य के प्रति स्पष्ट थे । ओर उनका लक्ष्य पूर्व निर्धारित था।

इसके बाद स्नेह यात्रा मे उत्कृष्ट कार्य  के लिए एमएसडब्ल्यू छात्रा योगीता मर्सकोले और छात्र सवीन सरयाम को प्रशंसा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । इस रविवार कक्षाओं में छात्र-छात्राओं का फील्ड  कार्य  वोंकेशनल एवं जेनेरिक विषयों  एवं असाइनमेंट के बारे में बताया गया।शासकीय महाविद्यालय अध्ययन केंद्र जुन्नारदेव मे मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी का जंबूरी मैदान  मे आयोजित लाडली बहना सम्मेलन  कार्यक्रम  का लाइव प्रसारण  छात्र- छात्रों  को  दिखाया गया इस कार्यक्रम मे  विकास खण्ड समन्वयक  संजय बामने परामर्शदाता- सरजू विश्वकर्मा, मोनिका चौधरी व समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित थे

Read More

शक में कर दी प्रिमिका की हत्या

Posted on :28-Aug-2023
शक में कर दी प्रिमिका की हत्या

बेंगलुरु में 24 साल की एक महिला को उसके पार्टनर ने प्रेशर कुकर से पीट-पीटकर मार डाला। आरोपी वैष्णव को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि ये मामला शनिवार शाम का है। जहां बेगुर इलाके में पार्टनर द्वारा मारे जाने के बाद खून बहने के चलते महिला की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, केरल के रहने वाले वैष्णव और देवा तीन साल से बेंगलुरु में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि 24 साल के आरोपी को अपनी गर्लफ्रेंड पर शक था कि वो उसे धोखा दे रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सीके बाबा ने इस दिल दहला देने वाली घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वे लिव-इन पार्टनर थे। दोनों केरल से हैं। कुछ दिन पहले उसे (आरोपी को) महिला (मृतक) के बारे में कुछ संदेह था। वे इसे लेकर लड़ते थे। कल भी वही हुआ। वे लड़े और उसने उसे प्रेशर कुकर से मारा। अधिकारी ने आगे कहा कि हमने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ जारी है। बेगुर पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

Read More

सरकारी नौकरी के चलते दूसरी शादी कर ली है, केवल इस आधार पर उसकी बर्खास्तगी नहीं की जा सकती : इलाहाबाद हाईकोर्ट

Posted on :26-Aug-2023
सरकारी नौकरी के चलते दूसरी शादी कर ली है, केवल इस आधार पर उसकी बर्खास्तगी नहीं की जा सकती : इलाहाबाद हाईकोर्ट

मीडिया इन पुट

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण आदेश में कहा है कि अगर किसी सरकारी कर्मचारी ने पहली बीवी के रहते हुए दूसरी शादी कर ली है, तब भी उस कर्मचारी को नौकरी से बर्खास्त नहीं किया जा सकता। इसके साथ कोर्ट ने याची प्रभात भटनागर की याचिका को स्वीकार कर सेवा बर्खास्तगी के आदेश को रद्द कर एक माह में बहाली के आदेश दिए।

याचिका की सुनवाई कर जस्टिस क्षितिज शैलेंद्र की सिंगल बेंच ने कहा कि कर्मचारी ने दूसरी शादी की है, विभाग इस बात को साबित करने में नाकाम रहा। कोर्ट ने कहा कि याची ने भले ही दूसरी शादी कर ली है, केवल इस आधार पर उसकी बर्खास्तगी नहीं की जा सकती, क्योंकि, यूपी सरकारी सेवक आचरण नियमावली के नियम 29 के तहत सरकारी कर्मचारी की दूसरी शादी के मामले में केवल मामूली सजा का प्रावधान है।

दरअसल, याची प्रभात को बरेली जिला विकास अधिकारी कार्यालय में प्रशिक्षु के रूप में नियुक्त किया गया था। आरोप लगाए गए कि उसने एक पत्नी के रहते दूसरी शादी कर ली है। जिस पर याची के खिलाफ विभागीय जांच की गई। जांच के दौरान याची ने दूसरी शादी करने के आरोप को नकार दिया, इसके बावजूद उस दोषी करार देकर बर्खास्त कर दिया गया। याची की विभागीय अपील भी सरसरी तौर पर खारिज की गई। याचिका की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि स्वघोषणा शादी का पर्याप्त सबूत नहीं है। खासकर द्विविवाह जैसे आरोपों के लिए पर्याप्त सबूत होने ही चाहिए।

Read More

स्कूली छात्रा की शिकायत पर उसकी मां के परिचित युवक के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला !

Posted on :26-Aug-2023
स्कूली छात्रा की शिकायत पर उसकी मां के परिचित युवक के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला !

भोपाल(एजेंसी)। रातीबड़ पुलिस ने स्कूली छात्रा की शिकायत पर उसकी मां के परिचित युवक के खिलाफ छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं मे मामला कायम किया है। आरोपी ने छात्रा और उसकी मॉ को अपनी कार में लिफ्ट देने की बात कहते कार में बैठाया था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अयोध्या नगर में रहने वाली महिला दूसरे शहर के मेडिकल कॉलेज में नौकरी करती हैं। उसकी 16 वर्षीय बेटी गोविंदपुरा स्थित एक स्कूल में पड़ती है। बुधवार को छात्रा मां के साथ पैरेंट्स मीटिंग के लिए स्कूल पहुंची थी। दोपहर में मां-बेटी घर जाने स्कूल से बाहर आये, तभी मॉ का एक पुराना परिचित निलय सिंह मिल गया। उसने महिला को छोड़ने के लिये अपनी कार में लिफ्ट देने की बात कही, जिस मॉ और बेटी कार में बैठ गये। बाद में निलय दोनो को घुमाने के बहाने केरवा रिसोर्ट ले जाने लगा। रास्ते में आरोपी ने छात्रा से पढ़ाई-लिखाई के बारे मे बातचीत करते हुए कई बार उसे बेड टच किया। पहले तो छात्रा मॉ के कारण चूप रही और उससे दूर रहने का प्रयास किया। रिसोर्ट से वापस लौटते समय भी आरोपी ने एलएनयूआई के सामने छात्रा को बूरी नियत से छूआ तब वो गुस्सा हो गई। आरोपी परिचित की करतूत की जानकारी लगने पर छात्रा की मॉ भी काफी नाराज हुई। इस पर आरोपी निलय उल्टे उन्हीं के साथ दुर्व्यवहार करते हुए अनगर्ल बातें करने लगा। बाद में मॉ अपनी बेटी को लेकर थाने जा पहुंची। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गाली-गलौच, छेड़छाड़ सहित पाक्सो एक्ट की धाराओ में केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।

Read More

भारतीय चर्चित चेहरा और डॉ.मोहंती ने नीट परीक्षा में पारदर्शिता लाकर कीर्तिमान स्थापित कर दिया।

Posted on :26-Aug-2023
भारतीय चर्चित चेहरा और डॉ.मोहंती ने नीट परीक्षा में पारदर्शिता लाकर कीर्तिमान स्थापित कर दिया।

वरिष्ठ पत्रकार
डॉ.समरेन्द्र पाठक

नयी दिल्ली : कहते हैं, कमल कीचड़ में खिलते है,जिसका फूलों में कोई सानी नहीं होता है।ऐसे ही धरती पर महान व्यक्तियों का जन्म सदैव गुमनाम स्थानों एवं परिस्थियों में होता है।ऐसे कई उदाहरण हैं।इसमें स्वामी विवेकानंद से लेकर देशरत्न डॉ.राजेंद्र प्रसाद एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का नाम शामिल है।

ऐसे ही एक महान हस्ती हैं, आजाद भारत में चिकित्सा क़े क्षेत्र में कीर्तिमान  स्थापित करने बाले नीट के पूर्व चेयरमैन डॉ.एन.के. मोहंती, जिन्होंने न सिर्फ यूरोलॉजी चिकित्सा को नव आयाम दिया, वल्कि देश को मेधावी चिकित्सक उपलव्ध कराने के लिए नीट परीक्षा में पारदर्षिता लाकर एक कीर्तिमान स्थापित कर दिया।वह 2013 में नीट के चेयरमैन थे।इससे पहले सफदरजंग के चिकित्सा अधीक्षक एवं स्वास्थ्य मंत्रालय में एडीजी रहे।

डॉ.मोहंती का जन्म पिछड़े प्रान्त ओडिसा के बालासौर में एक सामान्य परिवार में हुआ। उन्होंने उत्कल विश्वविद्यालय से वर्ष 1974 में एम.बी.बी.एस. की डिग्री हासिल कर वहीँ से वर्ष 1978 में एम.एस. की पढाई पूरी की।वर्ष 1984 में एम्स दिल्ली से एम.सीएच(यूरो)की शिक्षा ली।

यहाँ देखे विडियो :- 

उन्होंने चिकित्सक के रूप में अपनी कैरियर की शुरुआत श्रीनगर से की और कुछ ही समय के पश्चात दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में यूरोलॉजी विभाग के संस्थापक प्रमुख बन गए।उस समय यूरोलॉजी से संबंधित रोगों का बेहत्तर इलाज सिर्फ एम्स दिल्ली में हुआ करता था,क्योंकि यूरोलॉजी विभाग सिर्फ वहीँ था।

मेधावी प्रतिभा के धनी डॉ.मोहंती ने बेहत्तर इलाज के लिए फ़्रांस एवं जर्मनी में प्रशिक्षण ग्रहण किया।उनके 178 शोध पत्र देश एवं 78 शोध पत्र विदेश के जर्नलों में प्रकाशित हो चुके हैं।कई संस्थानों एवं संगठनों से जुड़े डॉ.मोहंती को कई बार सम्मानित भी किया जा चुका है। डॉ.मोहंती ने कड़ी मेहनत एवं लगन के बदौलत न सिर्फ लाखों पीड़ितों को मूत्र एवं यौन रोग की समस्या से निजात दिलाई,वल्कि चिकित्सा के क्षेत्र में कई कीर्तिमान स्थापित किये।

डॉ.मोहंती कहते हैं, कि यूरोलॉजी का आज देश में काफी विकास हो चुका है।40 प्रतिशत ऑपरेशन इसी क्षेत्र के रोगियों के हो रहे हैं।आज स्थिति यह है,कि मूत्र एवं यौन रोग से पीड़ित दुनियां भर के रोगी भारत इलाज कराने आते हैं।खासकर एशियाई देशों के मरीजों की संख्या काफी अधिक है।

उन्होंने कहा कि पहले की अपेक्षा इन रोगियों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है।इसके कई कारण हैं।इसमें अनियंत्रित खानपान, रहन सहन,जलवायु परिवर्तन एवं अन्य कई कारण है।इसलिए इसकी रोक थाम के लिए लोगों में जागरूकता जरुरी है।एल.एस।

Read More

दरभंगा में एम्स को लेकर सरकारें गंभीर नहीं:पाठक।

Posted on :25-Aug-2023
दरभंगा में एम्स को लेकर सरकारें गंभीर नहीं:पाठक।

पत्रकार
विजय कुमार 

दरभंगा : जाने-माने समाजसेवी एवं कई जनांदोलनों के वाहक रहे अरविंद पाठक ने आज कहा कि दरभंगा में एम्स के निर्माण को लेकर केंद्र एवं राज्य सरकारें गंभीर नहीं है और इसे सिर्फ चुनाव के समय इस्तेमाल करना चाहती है, अन्यथा एम्स कब न बन गया होता।

श्री पाठक ने यह बात एक इन्टरव्यू के दौरान कही। उन्होंने कहा कि आम  चुनाव से ठीक पहले दरभंगा एम्स को लेकर उठा इस तरह के विवाद का औचित्य क्या है?भाजपा एवं जदयू लंबे समय तक साथ भी रहे हैं। इच्छा शक्ति होती तो भूमि का मसला  कब न सुलझ गई होती। 

श्री पाठक ने कहा कि यह दुर्भाग्य है कि मिथिला के लोगों को जो कुछ भी मिला है वह लंबे संघर्ष के बाद ही। चाहे दरभंगा समस्तीपुर बड़ी रेल लाईन हो या फिर मैथिली को संवैधानिक दर्जा का मसला हो।

एक सवाल के जवाब में श्री पाठक ने कहा कि यह स्वभाविक है कि जो मिथिला के चुने प्रतिनिधि हैं, उनके दिल में यहां एम्स नहीं बनने या विलंब होने से कष्ट होगा और वे इसके लिए अपनी ओर से कोशिशें भी कर रहे हैं, लेकिन इसका समाधान शीर्ष लोगों को करना हैं। एल.एस.

Read More

पत्रकार विमल के परिवार को 25 लाख रुपये दिया जाय:जांच कमेटी।

Posted on :25-Aug-2023
पत्रकार विमल के परिवार को 25 लाख रुपये दिया जाय:जांच कमेटी।

पत्रकार
एम.के.मधुबाला 

नयी दिल्ली : बिहार के अररिया में गत दिनों एक पत्रकार की अपराधियों द्वारा की गयी गोली मारकर हत्या के मामले में पत्रकार संगठनो की जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट में मृतक के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से तत्काल 25 लाख रुपये मुआवजा दिए जाने की मांग की है। 

इस हत्याकांड का जायजा लेने के लिए इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (आईजेए) के प्रमुख राम नाथ विद्रोही की अगुवाई में पत्रकारों का एक दल गत दिनों अररिया गया था। इसमें राष्ट्रीय महासचिव  रंजेश कुमार झा"आलोक" ,खगड़िया से वरिष्ठ पत्रकार अविनाश कुमार सिंह के अलावा कई सदस्य शामिल थे।

पत्रकार संगठनो के संयुक्त फोरम के नेता एवं देश की प्रमुख समाचार एजेंसी से जुड़े " सेव यू.एन.मूवमेंट" के समन्वयक वरिष्ठ पत्रकार डॉ.समरेन्द्र पाठक  ने आज यहां यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि श्री विद्रोही ने अपनी इस यात्रा के दौरान पीड़ित परिवार,स्थानीय पत्रकारों और प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात की।उसकी एक रिपोर्ट बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं अन्य आला अधिकारियों को भेजी गयी है। 

उल्लेखनीय है, कि बिहार के अररिया जिले के रानीगंज में एक दैनिक समाचार पत्र में कार्यरत पत्रकार विमल कुमार राय की गत दिनों गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।एल.एस.

Read More

सेक्टर 56 में संस्कार की पाठशाला का आयोजन किया गया -डॉ एमपी सिंह

Posted on :24-Aug-2023
सेक्टर 56 में संस्कार की पाठशाला का आयोजन किया गया -डॉ एमपी सिंह

School Of Culture : अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट के द्वारा हर सप्ताह आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में संस्कार की पाठशाला का आयोजन किया जाता है जिसके तहत इस बार सेक्टर 56 में संस्कार की पाठशाला का आयोजन किया गया जिसमें देश के सुप्रसिद्ध शिक्षाविद समाजशास्त्री दार्शनिक प्रोफेसर एमपी सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सबसे पहले हमें देश की मजबूती तथा देश की एकता अखंडता के लिए काम करना चाहिए बचपन से ही हमें अपने बच्चों में देशभक्ति भरनी चाहिए देश भक्ति के गीत सुनने चाहिए सुभाष चंद्र बोस चंद्रशेखर आजाद शहीद भगत सिंह राजगुरु सुखदेव बिस्मिल खुदीराम बोस महात्मा गांधी  आदि का इतिहास बताना चाहिए डॉ एमपी सिंह ने कहा कि आजादी से पहले मुगलों के शासन तथा अंग्रेजों के शासन के बारे में बताना चाहिए जब बचपन में उक्त बातों का बोध हो जाएगा तो विद्यार्थी जीवन में गलत का विरोध करना सीख जाएगा तथा अपने महापुरुषों को ध्यान में रखते हुए देश की आजादी पर आच नहीं आने देंगे

इस अवसर पर डॉ एमपी सिंह ने शिक्षा ,सभ्यता, संस्कार की बात भी कहीं तथा माताऔ को आगाह किया  कि माता के लिए सबसे पहली प्राथमिकता बच्चों के लालन पालन के साथ-साथ संस्कारों की होती है अधिकतम समय माता को अपने नन्हे मुन्ने बच्चों को देना चाहिए 

गली मोहल्ले में बैठकर इधर-उधर की चुगली करके कुछ हासिल नहीं होने वाला है  अपने परिवार को साथ लेकर तथा परिवार में संमजस्य बिठाकर जो लोग चलते हैं वह समाज के लिए प्रेरणा के स्रोत होते हैं  इसलिए हमें व्यसन आदि में ध्यान नहीं देना चाहिए 

  • नशा नहीं करना चाहिए
  •  दिन में नहीं सोना चाहिए
  •  रात को लेट हॉवर्स में मित्रता को निभाने के लिए किसी दूसरे के घर नहीं जाना चाहिए
  •  अपने बच्चों के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाना चाहिए
  •  संघर्ष में पीछे नहीं रहना चाहिए
  •  ईमानदारी से ही कार्य करना चाहिए
  •  सत्य का ही साथ देना चाहिए
  •  किसी के खिलाफ साजिश नहीं रखनी चाहिए
  •  किसी को झूठे केशों में नहीं लपेटना चाहिए
  •  कमजोर पर वार नहीं करना चाहिए
  •  किसी की मेहनत मजदूरी को नहीं रखना चाहिए
  •  बहन बेटियों का सम्मान करना चाहिए
  •  माता-पिता और गुरुओं का आदर करना चाहिए
  •  किताबों को ही अपना सच्चा मित्र बनना चाहिए
  •  मरते दम तक पढ़ते रहना चाहिए तथा मोटिवेशनल  स्पीकरों को सुनते रहना चाहिए

उक्त कार्यक्रम में सैकड़ो बड़े लोगों ने भाग लिया जिसमें महिलाओं की भागीदारी भी सराहनीय रही

Read More

Previous12...495051525354555657Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : प्रकृति की गोद में बसा जशपुर का अनुपम पर्यटन स्थल ‘रानीदाह‘

विशेष लेख : प्रकृति की गोद में बसा जशपुर का अनुपम पर्यटन स्थल ‘रानीदाह‘

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

ज्योतिष और हेल्थ

घर के मुख्य द्वार पर तांबे का सूर्य लगाने के 7 वास्तु लाभ, जानिए सही दिशा और महत्व

घर के मुख्य द्वार पर तांबे का सूर्य लगाने के 7 वास्तु लाभ, जानिए सही दिशा और महत्व

मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

खेल

गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

व्यापार

तीन दिन नहीं खुलेंगे बैंक! 26, 27 और 28 जून की छुट्टियों से पहले कर लें जरूरी लेनदेन

तीन दिन नहीं खुलेंगे बैंक! 26, 27 और 28 जून की छुट्टियों से पहले कर लें जरूरी लेनदेन

डीजल खरीद पर नई सीमा लागू, अब एक बार में सिर्फ 200 लीटर तक मिलेगा ईंधन

डीजल खरीद पर नई सीमा लागू, अब एक बार में सिर्फ 200 लीटर तक मिलेगा ईंधन

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन

  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष

  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution