× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    वाराणसी जिला न्यायालय में बम धमकी से हड़कंप, तमिलनाडु लिंक की जांच में जुटी पुलिस

    वाराणसी जिला न्यायालय में बम धमकी से हड़कंप, तमिलनाडु लिंक की जांच में जुटी पुलिस

    रक्षा क्षेत्र में बड़ा कदम: 114 राफेल और 6 P-8I विमानों की खरीद को हरी झंडी

    रक्षा क्षेत्र में बड़ा कदम: 114 राफेल और 6 P-8I विमानों की खरीद को हरी झंडी

    भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती, सरकारी कंपनियों ने वेनेजुएला से खरीदा 20 लाख बैरल कच्चा तेल

    भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती, सरकारी कंपनियों ने वेनेजुएला से खरीदा 20 लाख बैरल कच्चा तेल

    दिल्ली में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से अफरा-तफरी, जांच एजेंसियां सक्रिय

    दिल्ली में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से अफरा-तफरी, जांच एजेंसियां सक्रिय

    -जलवायु परिवर्तन के चलते शीतकालीन बारिश और बर्फबारी में भारी कमी आई

    -जलवायु परिवर्तन के चलते शीतकालीन बारिश और बर्फबारी में भारी कमी आई

  • छत्तीसगढ़
    फरार वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाया गया अभियान

    फरार वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाया गया अभियान

    देवरी के व्याख्याता रवि प्रकाश पात्रे का ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज बास्केटबॉल 2026 के लिए चयन

    देवरी के व्याख्याता रवि प्रकाश पात्रे का ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज बास्केटबॉल 2026 के लिए चयन

    ग्राम चिंगरौद में

    ग्राम चिंगरौद में "वी बी जी राम जी" के तहत आयोजित हुआ कृषक जन चौपाल

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    प्लास्टिक को कहो अलविदा! जापान में आलू के स्टार्च से बने इको-फ्रेंडली बैग लॉन्च

    प्लास्टिक को कहो अलविदा! जापान में आलू के स्टार्च से बने इको-फ्रेंडली बैग लॉन्च

    कोलंबिया में भीषण विमान हादसा: सांसद समेत 15 लोगों की मौत, पहाड़ी क्षेत्र में बिखरा मलबा

    कोलंबिया में भीषण विमान हादसा: सांसद समेत 15 लोगों की मौत, पहाड़ी क्षेत्र में बिखरा मलबा

    भारत-अमेरिका रिश्तों पर ट्रंप का भरोसा: पीएम मोदी को बताया शानदार दोस्त, ट्रेड डील जल्द

    भारत-अमेरिका रिश्तों पर ट्रंप का भरोसा: पीएम मोदी को बताया शानदार दोस्त, ट्रेड डील जल्द

    9 बार अंतरिक्ष की यात्रा, 608 दिन स्पेस में बिताने वाली सुनीता विलियम्स ने लिया रिटायरमेंट

    9 बार अंतरिक्ष की यात्रा, 608 दिन स्पेस में बिताने वाली सुनीता विलियम्स ने लिया रिटायरमेंट

    सजा के बाद शेख हसीना का पहला तीखा बयान, हिम्मत हो तो ICC में करो मुकदमा

    सजा के बाद शेख हसीना का पहला तीखा बयान, हिम्मत हो तो ICC में करो मुकदमा

  • मनोरंजन
    अक्षय कुमार के शो पर गुलशन ग्रोवर, शक्ति कपूर और चंकी पांडे का धमाकेदार रीयूनियन

    अक्षय कुमार के शो पर गुलशन ग्रोवर, शक्ति कपूर और चंकी पांडे का धमाकेदार रीयूनियन

    हेमा मालिनी के घर सिनेमा की विरासत का जश्न

    हेमा मालिनी के घर सिनेमा की विरासत का जश्न

    हंसी का महाविस्फोट तय! ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में मचाएगा कोहराम

    हंसी का महाविस्फोट तय! ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में मचाएगा कोहराम

    रानी मुखर्जी की दमदार वापसी: ‘मर्दानी 3’ ट्रेलर पर फैंस ने लुटाया प्यार

    रानी मुखर्जी की दमदार वापसी: ‘मर्दानी 3’ ट्रेलर पर फैंस ने लुटाया प्यार

    काशिका कपूर की भाषाएँ बनीं उनकी सबसे बड़ी ताक़त

    काशिका कपूर की भाषाएँ बनीं उनकी सबसे बड़ी ताक़त

  • रोजगार
    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

    बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

    टी-20 सीरीज का आगाज जीत से, भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया

    टी-20 सीरीज का आगाज जीत से, भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया

    मैच से पहले आस्था की शरण में विराट–कुलदीप, महाकाल मंदिर में की पूजा

    मैच से पहले आस्था की शरण में विराट–कुलदीप, महाकाल मंदिर में की पूजा

  • राजधानी
    9000 फीट की ऊंचाई पर राजिम कुंभ कल्प का प्रचार

    9000 फीट की ऊंचाई पर राजिम कुंभ कल्प का प्रचार

    होली से पहले कवर्धा के गन्ना किसानों को बड़ी सौगात

    होली से पहले कवर्धा के गन्ना किसानों को बड़ी सौगात

    बनासकांठा, गुजरात के शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना हुए बस्तर के पशुपालक और बिहान समूह की दीदियां

    बनासकांठा, गुजरात के शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना हुए बस्तर के पशुपालक और बिहान समूह की दीदियां

    नवीन आंगनबाड़ी भवन: शिक्षा, पोषण और सुरक्षा का संगम

    नवीन आंगनबाड़ी भवन: शिक्षा, पोषण और सुरक्षा का संगम

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने ग्राम सेमो को दी 2.38 करोड़ रुपए के नवीन विद्युत उपकेंद्र की बड़ी सौगात

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने ग्राम सेमो को दी 2.38 करोड़ रुपए के नवीन विद्युत उपकेंद्र की बड़ी सौगात

  • ज्योतिष
    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    सर्दियों में सेहत का रखे ख्याल! रोजाना करें योगासन और प्राणायाम, बढ़ेगी रोग प्रतिरोधक क्षमता

    सर्दियों में सेहत का रखे ख्याल! रोजाना करें योगासन और प्राणायाम, बढ़ेगी रोग प्रतिरोधक क्षमता

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

राजधानी

Previous123456789...7374Next

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों हीराबाई झरेका बघेल राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार से सम्मानित

Posted on :10-Dec-2025
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों हीराबाई झरेका बघेल राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार से सम्मानित

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

रायपुर : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने छत्तीसगढ़ की प्रतिभाशाली धातुकला शिल्पकार श्रीमती हीराबाई झरेका बघेल को उनकी उत्कृष्ट कलात्मक उपलब्धियों के लिए राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार से सम्मानित किया है। यह पुरस्कार छत्तीसगढ़ की समृद्ध धातुकला परंपरा को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित स्थान दिलाने के लिए उनकी सराहनीय सेवा का प्रतीक है। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय हस्तशिल्प समारोह में देश भर के हस्तशिल्पियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय वस्त्र मंत्री श्री गिरिराज सिंह ने की, इस मौके पर राज्य मंत्री श्री पबित्रा मार्गेरिटा कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप उपस्थित थीं।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने इस उपलब्धि पर श्रीमती हीराबाई झरेका बघेल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि श्रीमती हीराबाई झरेका ने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत और धातुकला क्षेत्र में अपना उत्कृष्ट योगदान दिया है। उन्होंने छत्तीसगढ़ को विश्व पटल पर गौरवान्वित किया है। उनकी यह उपलब्धि प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उनका यह कार्य न केवल हमारी कला को संरक्षित करता है, बल्कि नये कलाकारों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। 

श्री राजेश अग्रवाल ने आगे कहा कि श्रीमती हीराबाई झरेका की अद्भुत सफलता पर छत्तीसगढ़ सरकार और संस्कृति विभाग की ओर से हार्दिक अभिनंदन। हमारे कलाकारों की उत्कृष्टता और उनका समर्पण ही हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने का मूल आधार है। संस्कृति विभाग निरंतर प्रयासरत है कि वह धातुकला के शिल्पियों एवं कलाकारों को तकनीकी प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता एवं उचित मंच प्रदान करे, जिससे वे अपनी कला को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित कर सकें। यह हमारा कर्तव्य है कि हम अपनी सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करते हुए विश्व के सामने मजबूती से प्रस्तुत करें।

संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ के शिल्पकारों के कौशल संवर्धन के लिए विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम, वित्तीय सहायता एवं प्रदर्शनियों का आयोजन करता रहता है, जिससे कि वे अपनी कला को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित कर सकें।  विभाग का उद्देश्य है कि प्रदेश के धातुकला एवं हस्तशिल्प क्षेत्र को संरक्षित करते हुए युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएं और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया जाए। श्रीमती हीराबाई झरेका को राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार प्राप्त होने से न केवल छत्तीसगढ़ की कला एवं संस्कृति की प्रतिष्ठा बढ़ी है बल्कि यह पूरे प्रदेश के शिल्पकारों के लिए एक नई प्रेरणा भी बनी हैं।

Read More

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति छात्रावास के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य भेंट

Posted on :09-Dec-2025
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति छात्रावास के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य भेंट

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

रायपुर :  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से विगत दिवस राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में शासकीय आदर्श पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास, पेंशनबाड़ा रायपुर के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर कौशल विकास मंत्री श्री खुशवंत साहेब उपस्थित थे। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री साय को संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी की 269वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित गुरु पर्व कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का आमंत्रण दिया।

 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति छात्रावास के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य भेंटप्रतिनिधियों ने बताया कि इस अवसर पर राजधानी रायपुर के विभिन्न छात्रावासों—कालाबाड़ी कन्या छात्रावास, शंकर नगर कन्या छात्रावास, आमापारा छात्रावास, डी.डी.यू. छात्रावास, कबीर छात्रावास, प्रयास छात्रावास, देवपुरी छात्रावास सहित अनेक छात्रावासों के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में सहभागिता करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि गुरु घासीदास जी के विचार सामाजिक सद्भाव, समरसता और मानव-सेवा की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने इस प्रकार के आयोजनों को छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास एवं मूल्य शिक्षा के लिए अत्यंत प्रेरणादायी बताया। प्रतिनिधिमंडल में छात्रावास के पदाधिकारी, शिक्षकगण एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Read More

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से सतनामी विकास परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य भेंट

Posted on :09-Dec-2025
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से सतनामी विकास परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य भेंट

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

गुरु घासीदास जयंती समारोह में शामिल होने का दिया आमंत्रण

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से विगत दिवस राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सतनामी विकास परिषद, सारंगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान कौशल विकास मंत्री गुरु श्री खुशवंत साहेब भी उपस्थित थे। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री साय को परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की 269वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय जयंती गुरुपर्व–2025 में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का आमंत्रण दिया। उन्होंने बताया कि 18, 19 और 20 दिसंबर को आयोजित होने जा रहे इस तीन दिवसीय महोत्सव में सतनामी समाज के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होंगे। यह आयोजन समाज की आस्था, एकता और सांस्कृतिक धरोहर का भव्य उत्सव होगा।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से सतनामी विकास परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रतिनिधिमंडल के आग्रह को सहर्ष स्वीकार करते हुए कहा कि सतनामी समाज ने सदैव छत्तीसगढ़ की सामाजिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को समृद्ध किया है। उन्होंने कहा कि गुरु बाबा घासीदास जी के आदर्श—सत्य, अहिंसा और समानता—समाज को नैतिक शक्ति और सही दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि इस पावन उत्सव में शामिल होना उनके लिए सौभाग्य और सम्मान की बात है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जयंती पर्व की सराहना करते हुए इसे समाज को एक सूत्र में जोड़ने वाला, प्रेरणादायी और मार्गदर्शक आयोजन बताया।

प्रतिनिधिमंडल में विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाडा, पूर्व विधायक श्रीमती केराबाई मनहर सहित सतनामी विकास परिषद के अध्यक्ष श्री बी. डी. भारद्वाज, उपाध्यक्ष श्री रमेश अनंत, श्रीमती भानुप्रभा जोल्हे, श्री कृष्णा अजगले, श्री तेजेश्वर सिंह रात्रे और श्री रोहित महिलांग उपस्थित थे।

Read More

निर्माण कार्यों से शिक्षा, बुनियादी ढांचा और सामुदायिक विकास को मिलेगी गति– उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

Posted on :09-Dec-2025
निर्माण कार्यों से शिक्षा, बुनियादी ढांचा और सामुदायिक विकास को मिलेगी गति– उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने नगर पंचायत पिपरिया को दी साढ़े 5 करोड़ रुपए के निर्माण कार्यों की सौगात

उपमुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन और लोकार्पण

रायपुर :  उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज नगर पंचायत पिपरिया को विकास की नई दिशा देते हुए कुल साढ़े 5 करोड़ रुपए के निर्माण कार्यों की सौगात दी। पीएमश्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, पिपरिया परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कर विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। 

उपमुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन और लोकार्पण

उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्रों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करना हमारी प्राथमिकता है। शिक्षा, बुनियादी ढांचा और सामुदायिक विकास तीनों को गति देने के लिए ये कार्य मील का पत्थर साबित होंगे। इन परियोजनाओं के साथ पिपरिया में शिक्षा, सार्वजनिक सुविधाओं और नगरीय विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व बदलाव की शुरुआत हो चुकी है। यह सौगात पिपरिया के आने वाले वर्षों को नई रफ्तार देने वाली साबित होगी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी, नगर पंचायत पिपरिया अध्यक्ष श्री घुरवाराम साहू जिला पंचायत सदस्य डॉक्टर वीरेंद्र साहू, श्री मुकेश अग्रवाल, श्री निर्मल द्विवेदी, पार्षद कमल कांत नाविक, श्री सोम पटेल सहित जनप्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक और विद्यार्थी उपस्थित रहे। 

पिपरिया में साढ़े 5 करोड़ रुपए के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने पिपरिया में साढ़े 5 करोड़ रुपए के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने 1 करोड़ 60 लाख 92 हजार रूपए की लागत से पीएम श्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, 14 लाख 83 हजार रुपए की लागत से सामुदायिक भवन, 10 लाख रुपए की लागत से जायसवाल सामुदायिक भवन, 3 करोड़ 31 लाख 90 हजार रुपए की लागत से विभिन्न स्थानों में चौरिया, घड़ी व अन्य चौक निर्माण - सौंदर्यीकरण, हाईमास्ट लाईट, आरसीसी नाली, सीसी रोड, बाउंड्री वाल, व्यायामशाला, सामुदायिक भवन एवं पाथवे निर्माण, 19 लाख रुपए की लागत से स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में रासायनिक, प्री-विज्ञान व भौतिक प्रयोगशाला और 20 लाख रुपए की लागत से नवीन खाद्य गोदाम निर्माण का भूमिपूजन किया। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि यह सभी परियोजनाएँ पिपरिया को आधुनिक शिक्षा, बेहतर बुनियादी सुविधाओं और सुदृढ़ नगरीय विकास की दिशा में नई गति देंगी।

उपमुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन और लोकार्पण

सरकार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रही निरंतर कार्य

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि सरकार ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पिपरिया में साढ़े 5 करोड़ रुपए की बड़ी राशि से एक साथ  विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिपरिया अस्पताल का उन्नयन हो चुका है, वहीं सीएचसी निर्माण के लिए स्वीकृति जारी कर दी गई है। स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार हेतु एंबुलेंस की सुविधा प्रदान की गई है तथा अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन की शुरुआत भी की गई है। उन्होंने बताया कि आईटीआई के लिए पौने 3 करोड़ रुपए और अनुसूचित जाति छात्रावास निर्माण के लिए 1.5 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं, जिससे युवाओं और विद्यार्थियों को सीधा लाभ मिलेगा।

पीएम श्री स्कूल उन्नयन के लिए 1.60 करोड़ रुपए का भूमिपूजन, प्रतिभा को मिलेगा आधुनिक शिक्षण मंच

कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने पिपरिया स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि पीएम श्री स्कूलों के उन्नयन के लिए 1 करोड़ 60 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं, जो प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने स्कूल में संचालित स्मार्ट क्लास की व्यवस्था और विद्यार्थियों से इसकी उपयोगिता की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कवर्धा विधानसभा के 50 स्कूलों में स्मार्ट क्लास स्थापित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने थ्री-डी तकनीक के माध्यम से विज्ञान विषय को पढ़ाने के अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि सरकारी स्कूलों के बच्चे अत्यंत प्रतिभावान होते हैं और आज हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नई सरकार बनने के बाद नगर विकास कार्यों को नई गति मिली है और पिपरिया में शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से आने वाले वर्षों में व्यापक परिवर्तन देखने को मिलेगा।

स्वास्थ सुविधा में हो रहा तेजी से विस्तार

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि कवर्धा को मेडिकल कॉलेज की एक बड़ी सौगात मिली और निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा। मेडिकल कॉलेज में 50 सीटों हेतु तैयारी की जा रही है और 60 पदों की स्वीकृति भी प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए पिपरिया एवं तरेगांव में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हेतु 52–52 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। बच्चों के लिए 50-सीटर क्रिटिकल केयर अस्पताल, जिला अस्पताल की क्षमता 100 से बढ़ाकर 220 बिस्तर, तथा सीटी स्कैन सेवा प्रारंभ की गई है। बोडला में सोनोग्राफी सेवा आरंभ की गई है। पिपरिया सहित दो स्थानों पर एंबुलेंस की सुविधा भी प्रारंभ की गई है। नया बस स्टैंड एवं मेडिकल कॉलेज को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए घोटिया रोड सहित गौरव पथ के दोनों मार्गों का उन्नयन किया जा रहा है।

जनसहभागिता से स्वच्छ और समृद्ध जिला का होगा  निर्माण

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य एवं युवा कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं। भोरमदेव विद्यापीठ निःशुल्क कोचिंग सेंटर संचालित किए जा रहे हैं। साढ़े 4 करोड़ रुपये की लागत से नालंदा परिसर का भूमिपूजन किया गया है। कवर्धा के प्राचीन बूढ़ा महादेव परिसर में कांवरिया श्रद्धालुओं हेतु सुविधाओं के निर्माण का कार्य किया जाएगा। भोरमदेव पर्यटन क्षेत्र के उन्नयन हेतु 146 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कवर्धा विधानसभा में विकास कार्यों की गति निरंतर तेज हो रही है। रायपुर–बिलासपुर–राजनांदगांव मार्ग को फोरलेन में विकसित करते हुए कवर्धा प्रवेश मार्ग को उच्च स्तरीय स्वरूप देने के लिए 54 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र के सभी हिस्सों में संतुलित एवं व्यापक विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। स्वच्छता के क्षेत्र में जनसहयोग आवश्यक है। प्रत्येक वार्ड और हर गली को स्वच्छ बनाने के लिए जनजागरण तथा सामुदायिक सहयोग अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। उन्होंने निर्माण एजेंसियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और समयबद्ध रूप से पूर्ण किए जाएं।

Read More

राज्यपाल श्री डेका ने शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय की भूमि को यथावत रखने के दिए निर्देश

Posted on :09-Dec-2025
राज्यपाल श्री डेका ने शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय की भूमि को यथावत रखने के दिए निर्देश

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

रायपुर : राज्यपाल श्री रमेन डेका ने बस्तर स्थित शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय की भूमि पर अवैध कब्जा और अन्य निर्माण कार्य किए जाने को गंभीरता से लेते हुए इस पर तत्काल कार्रवाई करने और भूमि को यथावत रखने के निर्देश दिए हैं। 

राज्यपाल श्री डेका ने आज लोकभवन में मुख्य सचिव श्री विकास शील से इस संबंध में चर्चा की और स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय की जमीन पर कब्जा और अनाधिकृत निर्माण हटाया जाए और भूमि को यथावत विश्वविद्यालय के अधिकार क्षेत्र में सुरक्षित रखा जाए।

राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि विश्वविद्यालय की भूमि पर किसी भी तरह के अतिक्रमण, बाहरी निर्माण या अन्य गतिविधि शिक्षा के अधिकार, संस्थागत विकास और भविष्य की पीढ़ियों के हितों के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्र का यह विश्वविद्यालय अध्ययन, अनुसंधान और विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए स्थापित किया गया है। इस पर अतिक्रमण या राजनीतिक-प्रशासनिक हस्तक्षेप स्वीकार्य नहीं होगा।

Read More

अरपोरा (गोवा) में आग की भीषण दुर्घटना पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने व्यक्त की गहरी संवेदना

Posted on :08-Dec-2025
 अरपोरा (गोवा) में आग की भीषण दुर्घटना पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने व्यक्त की गहरी संवेदना

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

रायपुर : अरपोरा, गोवा में हुई भीषण अग्नि दुर्घटना पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना अत्यंत हृदयविदारक है और जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति वे अपनी संवेदनाएँ प्रकट करते हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करे तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ दे।
 
Read More

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से कुंभकार समाज के प्रतिनिधि मंडल की सौजन्य मुलाकात

Posted on :08-Dec-2025
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से कुंभकार समाज के प्रतिनिधि मंडल की सौजन्य मुलाकात

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से विगत दिवस राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ कुंभकार समाज के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य भेंट की। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री श्री साय को आगामी जनवरी 2025 में रायपुर जिले के ग्राम नवागांव (कोलियारी) में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय महाधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने आमंत्रण के लिए समाज के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का धन्यवाद किया तथा आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि कुंभकार समाज की पारंपरिक कला, श्रमशीलता और सांस्कृतिक योगदान छत्तीसगढ़ की सामाजिक संरचना को समृद्ध बनाते हैं। राज्य सरकार सभी समाजों के विकास और सहभागिता के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

प्रतिनिधि मंडल में समाज के सलाहकार श्री रतन लाल चक्रधारी, श्री बी.पी. चक्रधर, प्रदेश अध्यक्ष श्री नंद कुमार चक्रधारी, महामंत्री श्री हेमलाल कौशिक, कोषाध्यक्ष श्री जयप्रकाश कुंभकार, श्री दौवा राम चक्रधारी सहित अन्य वरिष्ठ सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Read More

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने जारी किया नया पैटर्न, कक्षा 10वीं-12वीं के प्रश्न पत्र में बड़ा बदलाव

Posted on :06-Dec-2025
छत्तीसगढ़  माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने जारी किया नया पैटर्न, कक्षा 10वीं-12वीं के प्रश्न पत्र में बड़ा बदलाव

CG Board Exam: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर की ओर से हाई स्कूल 10वीं, हायर सेकेंडरी 12वीं की मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। इस बीच अब खबर आ रही है कि 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र के पैटर्न में बड़ा बदलाव किया है। माशिमं की सचिव पुष्पा साहू ने बताया, कॉम्पिटिटिव एग्जाम को देखते हुए बहु विकल्पी सवालों की संख्या में बढ़ोतरी की गई है।

सचिव ने कहा

माशिमं की सचिव पुष्पा साहू ने बताया, ज्ञानात्मक में 20%, अवबोधात्मक में 25%, अनु प्रयोगात्मक में 25%, विश्लेषणात्मक में 10%, मूल्यांकन में 10% और रचनात्मक में 10% अंक रखा गया है। अब वस्तुनिष्ठ प्रश्नों में 1-1 अंक का 15 प्रश्न रहेगा। लघु उत्तरीय प्रश्नों में दो अंक का तीन प्रश्न रहेगा। लघु उत्तरीय – 2 सेक्सन में 3 प्रश्न 18 अंक का रहेगा। उन्होंने बताया कि, दीर्घ उत्तरीय में 4 प्रश्न होगा, जिसमें सभी पर 5 अंक के हिसाब से कुल 20 नंबर का प्रश्न रहेगा। दीर्घ उत्तरीय 2 में 2 प्रश्न 5-5 अंक टोटल 10 अंक का होगा। अति दीर्घ उत्तरीय में एक सवाल 6 नंबर का रहेगा।

परीक्षा के लिए टाइमिंग

सीजी बोर्ड की ओर से साझा की गई डिटेल के मुताबिक हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाओं का आयोजन एक ही शिफ्ट में करवाया जायेगा। एग्जाम के लिए टाइमिंग सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12:15 तक रहेगी। छात्रों को 9 बजे कक्षा में स्थान ग्रहण करने, 9:5 तक उत्तर पुस्तिका का वितरण किया जायेगा। इसके बाद छात्रों को 9:10 पर प्रश्न पत्र का वितरण किया जायेगा। छात्रों को 9:15 से लेकर 12:15 तक उत्तर दर्ज करने का समय मिलेगा।(एजेंसी)

Read More

राज्यपाल श्री डेका से वुशु एसोसिएशन के महासचिव ने की भेंट

Posted on :06-Dec-2025
राज्यपाल श्री डेका से वुशु एसोसिएशन के महासचिव ने की भेंट

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

रायपुर :  राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में वुशु एसोसिएशन के महासचिव श्री डी.कोंडैया ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को राजनांदगांव में होने वाले राष्ट्रीय वुशु चैम्पियनशीप प्रतियोगिता के लिए बतौर मुख्य अतिथि आंमत्रित किया।

Read More

रेलवे स्टेशन से एयरपोर्ट तक सुगम यातायात की कवायद

Posted on :06-Dec-2025
रेलवे स्टेशन से एयरपोर्ट तक सुगम यातायात की कवायद

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

जी.ई. रोड पर बहुप्रतीक्षित गुरू तेगबहादुर उद्यान से तेलीबांधा में नेताजी सुभाष चौक से गुरूनानक चौक तक फ्लाईओवर के लिए 173 करोड़ मंजूर

बनेगा करीब डेढ़ किमी लंबा फोरलेन फ्लाईओवर, शहर का ट्रैफिक होगा स्मूथ

एक्सप्रेस-वे पर फुंडहर चौक में भी फ्लाईओवर प्रस्तावित, फुंडहर चौक से आगे एक्सप्रेस-वे को व्ही.आई.पी. रोड से जोड़ने फ्लाईओवर की पहले ही दी जा चुकी मंजूरी

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने पी.टी.एस. चौक में फ्लाईओवर का प्रस्ताव अगले बजट में शामिल करने के दिए निर्देश

रायपुर : उप मुख्यमंत्री, लोक निर्माण तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव की पहल पर राजधानी रायपुर के यातायात को व्यवस्थित करने तथा रेलवे स्टेशन से एयरपोर्ट तक सुगम यातायात के लिए शहर के बीच कई फ्लाईओवर्स की कार्ययोजना को धरातल पर उतारा जा रहा है। उप मुख्यमंत्री श्री साव के अनुमोदन के बाद लोक निर्माण विभाग ने आज जी.ई. रोड पर बहुप्रतीक्षित गुरू तेगबहादुर उद्यान से तेलीबांधा में नेताजी सुभाष चौक से गुरूनानक चौक तक फ्लाईओवर के लिए 173 करोड़ रुपए की स्वीकृति दे दी है। इसके निर्माण से गुरू तेगबहादुर उद्यान से नेताजी सुभाष चौक से गुरूनानक चौक तक जी.ई. रोड पर शहर का यातायात सुगम हो जाएगा। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी। 

 रेलवे स्टेशन से एयरपोर्ट तक सुगम यातायात की कवायद

रायपुर शहर के यातायात को व्यवस्थित करने चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में इस फ्लाईओवर के निर्माण को शामिल किया गया था। करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे इस फोरलेन (16.61 मीटर चौड़ा) फ्लाईओवर के निर्माण से शंकर नगर चौक, केनाल रोड क्रासिंग व गुरूनानक चौक में यातायात की समस्या से निजात मिलेगी। इस फ्लाईओवर से नगर घड़ी चौक से यातायात सीधे तेलीबांधा थाने तक पहुंच जाएगी तथा नगर घड़ी चौक का ट्रैफिक तेलीबांधा चौक से पहले बांयी ओर मुड़कर अटल एक्सप्रेस-वे से सीधे एयरपोर्ट तक पहुंच जाएगा। 

एक्सप्रेस-वे के फुंडहर चौक में भी फ्लाईओवर प्रस्तावित है। फुंडहर चौक से आगे अटल एक्सप्रेस-वे को व्ही.आई.पी. रोड (एयरपोर्ट रोड) से जोड़ने के लिए राज्य शासन द्वारा पहले ही फ्लाईओव्हर निर्माण की स्वीकृति दी जा चुकी है। इसका निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के लिए कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने पी.टी.एस. चौक में फ्लाईओवर निर्माण का प्रस्ताव आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में शामिल करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए हैं। इन फ्लाईओवर्स के निर्माण से रेलवे स्टेशन से एयरपोर्ट तक यातायात सुगम हो जाएगा।

Read More

राज्यपाल श्री डेका से छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन, वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष श्री कावड़िया ने की भेंट

Posted on :06-Dec-2025
राज्यपाल श्री डेका से छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन, वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष श्री कावड़िया ने की भेंट

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

रायपुर : राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन, वित्त एवं विकास निगम, रायपुर के अध्यक्ष श्री लोकेश कावड़िया ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने महावीर इंटरकान्टिनेंटल आर्गेनाइजेशन (मीसो) के सहयोग से श्रवण बाधितार्थ दिव्यांगजनों हेतु आयोजित स्वरोजगार मूलक कौशल उन्नयन शिविर में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने हेतु राज्यपाल को आमंत्रित किया। श्री कावड़िया ने बताया कि यह शिविर 19 से 23 दिसबंर 2025 तक जैनम मानस भवन रायपुर में आयोजन किया गया है, जिसमें दिव्यांगजनों के कौशल उन्नयन के लिए संचालित कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी और उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन दिया जाएगा।

Read More

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आईईडी ब्लास्ट में घायल पुलिस जवानों से अस्पताल में की मुलाकात

Posted on :06-Dec-2025
 उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आईईडी ब्लास्ट में घायल पुलिस जवानों से अस्पताल में की मुलाकात

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

चिकित्सकों से उपचार की जानकारी लेकर परिजनों से की चर्चा

रायपुर : उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा आज रायपुर के निजी अस्पताल पहुंचे, जहाँ उन्होंने जिला बस्तर के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र में हुए नक्सली मुठभेड़ के दौरान आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आए घायल पुलिस जवानों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और चिकित्सकों से उपचार की जानकारी ली। उन्होंने घायल जवानों से घटना की जानकारी ली और दिवंगत हुए उनके साथी जवानों के लिए संवेदना व्यक्त की। 

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आईईडी ब्लास्ट में घायल पुलिस जवानों से अस्पताल में की मुलाकात

भैरमगढ़ क्षेत्र में नक्सलियों और पुलिस बल के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान आईडी विस्फोट में एएसआई श्री जनार्दन कोर्राम, आरक्षक श्री रमलू हेमला और आरक्षक श्री सोमदेव यादव घायल हुए थे, जिन्हें उपचार हेतु तत्काल रायपुर भेजा गया था। इस दौरान उन्होंने घायल जवानों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें हौसला दिया।

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने अस्पताल में मौजूद अधिकारियों और चिकित्सकों को जवानों के बेहतर उपचार के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने घायल जवानों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि शासन और प्रशासन हर संभव मदद के लिए आपके साथ खड़ा है।

Read More

अमित बघेल ने किया थाने में सरेंडर, बाहर उमड़ी समर्थकों की भारी भीड़

Posted on :05-Dec-2025
अमित बघेल ने किया थाने में सरेंडर, बाहर उमड़ी समर्थकों की भारी भीड़

Amit Baghel surrendered: छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल ने आज रायपुर के देवेंद्र नगर पुलिस स्टेशन में सरेंडर कर दिया। उनके सरेंडर की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में उनके समर्थक पुलिस स्टेशन के बाहर जमा हो गए। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को और ज़्यादा फोर्स लगानी पड़ी।

 सरेंडर के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की
जानकारी के मुताबिक अमित बघेल के खिलाफ कुछ समय से अलग-अलग मामलों में कानूनी कार्रवाई चल रही थी। आज उन्होंने खुद ही पुलिस स्टेशन में अधिकारियों के सामने सरेंडर कर दिया। ज़रूरी कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस स्टेशन के बाहर मौजूद समर्थकों ने भी नारे लगाए और सरेंडर के दौरान अमित बघेल के लिए अपना सपोर्ट दिखाया। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

2 महीने से फरार चल रहे थे अमित बघेल
बघेल आपत्तिजनक बयानों से जुड़े एक मामले में करीब 2 महीने से फरार थे। इसी बीच शुक्रवार को उनकी मां का निधन भी हो गया। उनके शव को उनके पैतृक गांव पथरी ले जाया गया है, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा। सरेंडर करने के बाद बघेल अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बेल के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

26 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने अमित बघेल को कड़ी फटकार लगाते हुए उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा था कि, अपनी जुबान पर लगाम रखें। जहां-जहां FIR दर्ज है, वहां की कानूनी प्रक्रिया का सामना करें। कोर्ट ने साफ कहा था कि कोई राहत नहीं दी जाएगी और कानून अपना काम करेगा।(एजेंसी)

Read More

छात्रवृत्ति स्वीकृति निर्धारित समयसीमा में हो संपन्न : आयुक्त डॉ. सारांश मित्तर

Posted on :05-Dec-2025
 छात्रवृत्ति स्वीकृति निर्धारित समयसीमा में हो संपन्न : आयुक्त डॉ. सारांश मित्तर

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से बैठक  लेकर सहायक आयुक्तों को दिए  निर्देश

छात्रावास-आश्रम भवन निर्माण  गुणवत्ता के  साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा  करने के निर्देश

रायपुर : आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के आयुक्त डॉ.सारांश मित्तर ने आज वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से जिलों में पदस्थ सहायक आयुक्तों की  बैठक लेकर काम काज की समीक्षा की। उन्होंने  बैठक में कहा कि सभी जिलों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में वर्गवार छात्रवृति स्वीकृति की प्रक्रिया निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कर ली जाए, ताकि किसी भी छात्र को शिक्षा प्राप्त करने में कोई आर्थिक समस्या ना आए।

वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से बैठक  लेकर सहायक आयुक्तों को दिए  निर्देश

उन्होंने पीएम जनमन योजना अंतर्गत स्वीकृत कार्यों - बहुउद्देशीय केन्द्रों के निर्माण की स्थिति, एवं उसमें होने वाले व्यय की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की। साथ ही सभी पूर्ण कार्यों को यथाशीघ्र वास्तविक फोटोग्राफ सहित जानकारी उपलब्ध कराने एवं सभी अपूर्ण कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। 

इसके साथ ही आदि आदर्श ग्राम योजना अंतर्गत आने वाले बस्तर सभांग के 07 जिलों तथा प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना अंतर्गत आने वाले जिलों में अपूर्ण कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा कर अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कर राशि के नियमानुसार उपयोग के निर्देश दिए गए। आयुक्त डॉ मित्तर ने कहा  कि भविष्य में किसी भी नवीन छात्रावास-आश्रम अथवा प्रयास या एकलव्य विद्यालय हेतु स्थल चयन से पूर्व यह देख लिया जाए कि वह स्थल वन भूमि अथवा छोटे-बड़े झाड़ के जंगल अंतर्गत ना आता हो और ना ही उस भूमि पर किसी प्रकार का कोई अतिक्रमण हो, ताकि बाद में किसी प्रकार की विवाद की स्थिति उत्पन्न ना हो। इस वित्तीय वर्ष की समाप्ति के पूर्व अनुरक्षण मद की राशि के उपयोग हेतु तत्काल एक ठोस योजना बनाते हुए मुख्यालय को अवगत कराएं एवं राशि का प्रासंगिक उपयोग समयसीमा में सुनिश्चित करें। साथ ही नवीन वित्तीय वर्ष से अनुरक्षण मद की राशि के उपयोग हेतु प्रारंभ से ही कार्ययोजना बनाते हुए उसपर अमल किया जाए, ताकि वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक राशि का समुचित उपयोग संभव हो सके।  
  
उन्होंने  इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्राप्त बजट के विरूद्ध व्यय, छात्रावास-आश्रम में स्वीकृत सीट के विरूद्ध प्रवेश की स्थिति, पीवीटीजी योजना अंतर्गत 2022-23 के अपूर्ण कार्यों की प्रगति, एफआरए सेल के गठन की स्थिति, संविधान के अनुच्छेद 275 (1) के वर्ष 2022-23, व 2023-24 और 2024-25 के स्वीकृत कार्यों की प्रगति एवं आगामी विधानसभा सत्र के संबंध में तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने इसके अलावा  छात्रावास-आश्रमों में सीटों के समायोजन के संबंध में  भी आवश्यक निर्देश दिए ।  बैठक में अपर संचालक श्री संजय गौड़, श्री जितेन्द्र गुप्ता, श्री आर.एस.भोई, उपायुक्त श्री प्रज्ञान सेठ, श्री एल.आर.कुर्रे एवं श्रीमती मेनका चन्द्राकर उपस्थित थे।

Read More

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पर्यटन को प्रमोट करने विशेष पहल

Posted on :05-Dec-2025
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पर्यटन को प्रमोट करने विशेष पहल

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

राज्य के 45 युवाओं को मिला पर्यटन प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण

बस्तर के युवाओं को मिलेगा रोजगार का नया अवसर 

टूरिस्ट गाइड का गहन प्रशिक्षण लेकर लौटे छत्तीसगढ़ के युवा  

मुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री ने दी बधाई और शुभकामनाएँ

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की विशेष पहल पर छत्तीसगढ़ राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देनेे के लगातार प्रयास किए जा रहे है। छत्तीसगढ़ की नैसर्गिक सुन्दरता और यहां के पर्यटन स्थलों को देखने के लिए देश-दुनिया के लोग छत्तीसगढ़ आये, इसे लेकर देश के विभिन्न हिस्सों विशेषकर महानगरों में छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों की जानकारी देने के लिए प्रदर्शनी एवं कार्यशालाएं भी आयोजित की जा रही है। इन सभी प्रयासों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को पर्यटन को वैश्विक मानचित्र पर लाना है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पर्यटन को प्रमोट करने विशेष पहल

मुख्यमंत्री श्री साय की पहल पर छत्तीसगढ़ में पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया गया है और इसके लिए नई औद्योगिक पॉलिसी में कई रियायतों का प्रावधान भी किया गया है। होम-स्टे पॉलिसी बनायी गई है ताकि छत्तीसगढ़ बस्तर और सरगुजा अंचल में पर्यटन को बढ़ावा मिल सके। छत्तीसगढ़ सरकार ने इन्हीं प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए राज्य के युवाओं विशेषकर बस्तर अंचल के युवाओं को पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार का अवसर उपलब्ध कराने के लिए टूरिस्ट गाइड प्रशिक्षण की अभिनव पहल शुरू की है। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप 45 युवाओं की टीम को छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के सहयोग से भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंध संस्थान (आईआईटीटीएम) ग्वालियर में टूरिस्ट गाइड के प्रशिक्षण के लिए भेजा गया था। युवाओं का यह दल वहां से एक माह का विशेष प्रशिक्षण हासिल कर छत्तीसगढ़ लौटा आया है। इन युवाओं को छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों में गाइड के तौर पर तैनात किया जाएगा। 

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने टूरिस्ट गाइड का सफल प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य की प्राकृतिक सुन्दरता, यहां की हरी-भरी वादियां और मनोरम पर्यटन स्थल छत्तीसगढ़ को पर्यटन हब का स्वरूप देने में सक्षम हैं। पर्यटन के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ में असीम संभावनाएं विद्यमान है, इससे रोजगार और व्यवसाय के नये द्वार खुलेंगे। उन्होंने प्रशिक्षित युवाओं से अपील की कि वे छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और सुविधाओं के बारे में पर्यटकों को विशेष रूप से बताएं, ताकि पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हो। इससे राज्य में पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा।

राज्य के 45 युवाओं को मिला पर्यटन प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण

यहां यह उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा 7 वर्षों के अंतराल के बाद टूरिस्ट गाइड प्रशिक्षण का यह विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें अधिकांश युवा बस्तर संभाग के रहने वाले हैं। प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को पर्यटक मार्गदर्शन, संप्रेषण कौशल, सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन प्रबंधन तथा फील्ड का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया, जिससे वे छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक धरोहर को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर सकें। प्रशिक्षित युवा छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक पर्यटन स्थलों का बेहतर प्रचार-प्रसार कर प्रदेश के पर्यटन उद्योग को ऊंचाइयों पर ले जाने में अहम रोल अदा करेंगे।

Read More

भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद के लोकभवन आगमन पर राज्यपाल श्री डेका ने आत्मीय स्वागत किया

Posted on :04-Dec-2025
भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद के लोकभवन आगमन पर राज्यपाल श्री डेका ने आत्मीय स्वागत किया

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

रायपुर :  भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद के छत्तीसगढ़ आगमन पर आज लोकभवन में राज्यपाल श्री रमेन डेका द्वारा उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया और उन्हें शाल स्मृति चिन्ह भेंट किया।

Read More

कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर, रायपुर के छात्रों ने नकटी में ग्रामीण सूचना केंद्र का किया उद्घाटन

Posted on :04-Dec-2025
 कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर, रायपुर के छात्रों ने नकटी में ग्रामीण सूचना केंद्र का किया उद्घाटन

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

रायपुर : कृषि महाविद्यालय, रायपुर के बी.एससी. (कृषि) चतुर्थ वर्ष के ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव (RAWE) कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रों ने रायपुर जिले के धरमपुरा स्थित नकटी गाँव के महिला भवन में ’’ग्रामीण सूचना केंद्र सह प्लांट क्लिनिक’’ का शुभारंभ किया। यह केंद्र किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, पौध संरक्षण, कीट निदान तथा फसल संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु वैज्ञानिक मार्गदर्शन प्रदान करेगा।

कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर, रायपुर के छात्रों ने नकटी में ग्रामीण सूचना केंद्र का किया उद्घाटन

कार्यक्रम की शुरुआत RAWE समन्वयक ’’डॉ. रविंद्र सोनी’’ द्वारा मुख्य अतिथि ’’डॉ. आरती गुहे’’, अधिष्ठाता, कृषि महाविद्यालय रायपुर, के स्वागत से हुई। डॉ. सोनी ने अधिष्ठाता महोदय को छात्रों द्वारा अब तक किए गए कार्यों और आगामी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी प्रस्तुत की।

चतुर्थ वर्ष की छात्रा ’’खुशी शर्मा’’ ने RAWE अवधि में छात्रों द्वारा किए गए ग्रामीण कार्यों का प्रस्तुतीकरण किया, जिसमें किसान परिवारों से संपर्क स्थापित करना, कृषि-आर्थिक सर्वेक्षण, वृक्षारोपण, टूटी-फ्रूटी और जैम निर्माण, फसल निदान, किसान प्रशिक्षण तथा विभिन्न प्रदर्शनों और विस्तार गतिविधियों का विवरण शामिल था।

कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर, रायपुर के छात्रों ने नकटी में ग्रामीण सूचना केंद्र का किया उद्घाटन

अपने उद्बोधन में ’’डॉ. गुहे’’ ने छात्रों की टीमवर्क और ग्रामीण सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि छात्रों का प्रयास किसानों को नए परिवर्तन अपनाने के लिए प्रेरित करेगा, जो इस केंद्र की स्थापना का प्रमुख उद्देश्य है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय किसान एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। साथ ही महाविद्यालय के प्राध्यापक ’’डॉ. राम मोहन सावू, डॉ. ऐश्वर्या टंडन, डॉ. दीप्ति पटेल, डॉ. वाई.के. मेश्राम एवं डॉ. पायल जायसवाल’’ ने भी प्रतिभाग कर सामुदायिक सहयोग को मजबूत किया।

नया ग्रामीण सूचना केंद्र नकटी क्षेत्र में कृषि उत्पादकता को बढ़ाने हेतु ’’कीट एवं रोग निदान, एकीकृत कीट प्रबंधन (IPM), मिट्टी स्वास्थ्य परामर्श, तथा किसानों के लिए नियमित प्रशिक्षण सत्र’’ जैसी सुविधाएँ प्रदान करेगा। यह केंद्र कृषि विशेषज्ञों और किसानों के बीच एक सशक्त सेतु के रूप में कार्य करेगा।

कार्यक्रम के अंत में ’’डॉ. दीप्ति पटेल’’ ने छात्रों को किसानों की जानकारी के लिए छोटे-छोटे शिक्षाप्रद वीडियो तैयार करने का सुझाव दिया तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत कर कार्यक्रम का समापन किया।

Read More

माताओं के सम्मान और सशक्तिकरण की नई कड़ी—महतारी वंदन की 22वीं किश्त जारी

Posted on :04-Dec-2025
माताओं के सम्मान और सशक्तिकरण की नई कड़ी—महतारी वंदन की 22वीं किश्त जारी

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

रायपुर :  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को गति देने वाली राज्य सरकार की प्रमुख योजना महतारी वंदन के तहत आज 22वीं किश्त का भुगतान मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में आयोजित कार्यक्रम में  बटन दबाकर किया । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि महतारी वंदन योजना हमारी माताओं और बहनों के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक स्वावलंबन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की महिलाएँ परिवार, समाज और राज्य की उन्नति की आधारशिला हैं, और उनका सशक्त होना एक सशक्त प्रदेश की अनिवार्य शर्त है। मुख्यमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि प्रतिमाह सीधे बैंक खातों में राशि अंतरित होने से माताओं को न केवल आर्थिक संबल मिलता है, बल्कि परिवार की पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा संबंधी ज़रूरतों को पूरा करने में भी सुनिश्चित सहयोग मिलता है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र माता इस सहायता से वंचित न रहे तथा पूरी पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ योजना का लाभ निरंतर मिलता रहे। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि महतारी वंदन योजना आने वाले समय में लाखों परिवारों के जीवन में स्थायी सकारात्मक बदलाव का मार्ग प्रशस्त करेगी और छत्तीसगढ़ के विकासयात्रा को नई ऊर्जा देगी।

माताओं के सम्मान और सशक्तिकरण की नई कड़ी—महतारी वंदन की 22वीं किश्त जारी

उल्लेखनीय है कि महतारी वंदन योजना 1 मार्च 2024 से प्रारंभ होने के बाद अब तक 21 किश्तों में कुल 13,671.68 करोड़ रुपये की सहायता राशि लाभार्थियों को प्रदान की जा चुकी है। इस माह  67,78,674 पात्र हितग्राहियों के बैंक खातों में राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित की गई। इसमें 67,71,012 हितग्राहियों को 633.89 करोड़ रुपये तथा नियद नेल्ला नार क्षेत्र की 7,662 महिलाओं को 76.30 लाख रुपये प्रदान किए गए। इस प्रकार महतारी वंदन योजना की 22वीं किश्त अंतर्गत कुल 634.65 करोड़ रुपये की राशि पात्र हितग्राहियों को अंतरित की गई ।

Read More

नवाचार केवल प्रयोगशालाओं और कक्षाओं तक सीमित नहीं रहना चाहिए, इसे समाज से जोड़ना होगा - श्री डेका

Posted on :03-Dec-2025
नवाचार केवल प्रयोगशालाओं और कक्षाओं तक सीमित नहीं रहना चाहिए, इसे समाज से जोड़ना होगा - श्री डेका

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

संस्थान नवाचार परिषद के क्षेत्रीय सम्मेलन का राज्यपाल ने किया उद्घाटन

रायपुर :  नवाचार केवल प्रयोगशालाओं और कक्षाओं तक सीमित नहीं रहना चाहिए, इसे समाज से जोड़ना होगा। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज संस्थान नवाचार परिषद (आईआईसी) के क्षेत्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए उक्त बातें कहीं। इनोवेशन सेल, ऑल इंडिया तकनीकी शिक्षा परिषद शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आज शंकराचार्य व्यावसायिक प्रबंधन एवं प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर में यह सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमंेे राज्यपाल श्री डेका मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। 

संस्थान नवाचार परिषद के क्षेत्रीय सम्मेलन का राज्यपाल ने किया उद्घाटन

छोटा सा नवाचार मानव की बड़ी जरूरतों को पूरा करता है

श्री डेका ने कहा कि यह सम्मेलन न केवल इस संस्थान के लिए बल्कि हमारे राज्य के लिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह भारत की राष्ट्रीय नवाचार यात्रा में छत्तीसगढ़ की बढ़ती भूमिका को दर्शाता है। छत्तीसगढ़ समृद्ध प्राकृतिक संसाधनों, पारंपरिक ज्ञान, हस्तशिल्प, कृषि, वनोपज और जनजातीय ज्ञान की भूमि है। सही रूप में किया गया नवाचार हमारी स्थानीय शक्तियों का मूल्य संवर्धन करके उन्हें विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने योग्य और आर्थिक व तकनीकि रूप से उन्नत बनाता है, इसमें हमारे युवाओं की महती भूमिका है। एक छोटा सा नवाचार मानव की बड़ी जरूरतों को पूरा कर सकता है। 

संस्थान नवाचार परिषद के क्षेत्रीय सम्मेलन का राज्यपाल ने किया उद्घाटन

अपने विचारों को वास्तविक समस्याओं का समाधान करने की दिशा में आगे बढ़ाएं

श्री डेका ने कहा कि 21वीं सदी के विद्यार्थी सौभाग्यशाली हैं। इस सदी में इंटरनेट सबसे बड़ी खोज है। श्री डेका ने कहा कि सतत् विकास आज की सबसे बड़ी जरूरत है और यह विज्ञान से ही संभव है। उन्हांेने जलवायु परिवर्तन, माइक्रो प्लास्टिक और मधुमेह की बीमारी को वर्तमान की सबसे बड़ी समस्या बताते हुए कहा कि युवा विद्यार्थी इस क्षेत्र में नवाचार कर इसका समाधान ढूंढ़ सकते हैं, जिसके लिए वे अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि आप भारत के भविष्य के पेशेवर और भविष्य निर्माता हैं। केवल लाभ पाने के लिए नहीं बल्कि उद्देश्य के लिए नवाचार करंे। अपने विचारों को वास्तविक समस्याओं का समाधान करने की दिशा में आगे बढ़ाएं। असफलता से न डरें क्योंकि हर असफलता आपको बेहतर प्राप्त करना सिखाती है। युवाओं का साहस, जिज्ञासा और प्रतिबद्धता वर्ष 2047 के भारत को परिभाषित करेगी और भारत 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को प्राप्त करेगा। 

संस्थान नवाचार परिषद के क्षेत्रीय सम्मेलन का राज्यपाल ने किया उद्घाटन

राज्यपाल ने संस्थान के तकनीकी विभाग के लैब का किया अवलोकन 

कार्यक्रम में उपस्थित एआईसीटीई नई दिल्ली के उपनिदेशक डॉ. निखिल कांत ने सम्मेलन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। एसएसआईपीएमटी भिलाई के चेयरमैन श्री आई पी मिश्रा ने भी अपना संबोधन दिया। निदेशक श्री निशांत त्रिपाठी ने स्वागत भाषण और प्राचार्य श्री आलोक जैन ने आभार प्रदर्शन किया। राज्यपाल ने संस्थान के तकनीकी विभाग में संचालित आईडिया लैब का अवलोकन कर विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर संस्थान के पदाधिकारी, फेकल्टी मेंबर, शिक्षक, विद्यार्थी उपस्थित थे।

Read More

कबीरधाम में डिजिटल शिक्षा क्रांति का वनांचल तक विस्तार

Posted on :03-Dec-2025
कबीरधाम में डिजिटल शिक्षा क्रांति का वनांचल तक विस्तार

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

स्मार्ट क्लासेज से कठिन विषयों की बुनियादी समझ होगी मजबूत - उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने बोड़ला ब्लॉक के 08 स्कूलों में स्मार्ट क्लास का किया शुभारंभ

रायपुर : डिजिटल शिक्षा की पहल को आगे बढ़ाते हुए उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज हायर सेकेंडरी स्कूल खैरबना कला से बोड़ला विकासखण्ड के 08 शासकीय स्कूलों में स्मार्ट क्लास-रूम की शुरुआत की। कवर्धा और सहसपुर लोहारा विकासखंड में स्मार्ट क्लासेज की शुरुआत पहले ही की जा चुकी है। जिसके पश्चात अब बोड़ला विकासखंड के स्कूलों में भी स्मार्ट क्लास प्रारंभ किए गए। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की यह पहल वनांचल क्षेत्रों तक डिजिटल शिक्षा को विस्तार दे रही है। 

स्मार्ट क्लासेज से कठिन विषयों की बुनियादी समझ होगी मजबूत - उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

स्मार्ट क्लास शुभारंभ के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्र प्रकाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य डॉ. बीरेंद्र साहू, श्रीमती गंगाबाई लोकचंद साहू, श्री नितेश अग्रवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संतोष पटेल, श्री नीलू साहू, श्री मन्नू चंदेल, श्री नरेश साहू, श्री गुलाब साहू, श्री लखन पटेल, श्री रूपलाल साहू, श्री योगेश साहू, श्री शत्रुहन पटेल, श्रीमती दिलकनी सुरेश साहू, जिला शिक्षाधिकारी श्री एफ आर वर्मा सहित स्कूल के शिक्षकगण, छात्र छात्राएं और ग्रामवासी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि स्मार्ट क्लासेज आधुनिक तकनीकों, 3डी एनीमेशन और ऑडियो वीडियो कंटेंट का उपयोग कर बच्चों की सीखने की प्रक्रिया को सरल और रोचक बनाएगी। स्मार्ट क्लास की मदद से विद्यार्थी विज्ञान, गणित, भूगोल जैसे कॉन्सेप्ट आधारित विषयों को एनिमेशन, वीडियो और इंटरैक्टिव लर्निंग के माध्यम से अधिक प्रभावी तरीके से सीख सकेंगे। जिसका लाभ उन्हें इन विषयों के जटिल कॉन्सेप्ट को क्लियर करने और बुनियादी समझ को मजबूत बनाने में मिलेगा। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जुड़े होने के कारण स्मार्ट क्लासेज के माध्यम से दूसरे स्कूलों से विषय विशेषज्ञ भी बच्चों की एक साथ क्लास ले सकेंगे। उन्होंने विज्ञान और गणित के साथ के साथ भूगोल तथा अन्य विषयों की पढ़ाई स्मार्ट क्लास से करवाने के लिए कहा। 

स्मार्ट क्लासेज से कठिन विषयों की बुनियादी समझ होगी मजबूत - उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने इस दौरान बच्चों के साथ बैठकर डिजिटल बोर्ड के माध्यम से पादप कोशिका की संरचना एवं विभिन्न अंगों के बारे में 3डी इमेजिंग के माध्यम से लाइव प्रदर्शन देखा। उन्होंने छात्रों से कहा कि डिजिटल बोर्ड से किसी विषय का त्रि आयामी चित्र एवं ऑडियो विजुअल के साथ प्रस्तुतीकरण काफी इंटरेक्टिव तरीके से किया जाता है। जिससे कठिन विषय भी आसानी से समझ आते हैं। अतः इसका पूरा लाभ उठाएं और विषयों पर अच्छी पकड़ बनाएं। यह पहल केवल आधुनिक उपकरण स्थापित करने तक सीमित नहीं, बल्कि ग्रामीण और सुदूर वनांचल इलाकों के छात्रों के लिए शिक्षा प्रणाली को आधुनिक, सुलभ और प्रेरक बनाने की दिशा में एक दूरदर्शी प्रयास है। 

गौरतलब है कि जिले के 50 हायर सेकेंडरी स्कूलों में स्मार्ट क्लास स्थापित किए जा रहे हैं। जिसमें कवर्धा, सहसपुर लोहारा और बोड़ला विकासखंड के 34 स्कूलों में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया जा चुका है। आगे शेष स्कूलों में भी स्मार्ट क्लास का शुभारंभ जल्द होने जा रहा है। इस स्मार्ट क्लास पहल के साथ स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा, ग्रामीण, दूरदराज़ इलाकों के बच्चों को आधुनिक तकनीक आधारित पढ़ाई का अवसर मिलेगा जो उन्हें आगे उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहायक सिद्ध होगा। 

स्मार्ट क्लासेज से कठिन विषयों की बुनियादी समझ होगी मजबूत - उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

बच्चों से जाने उनके अनुभव, लगन से पढ़ाई करने किया प्रोत्साहित

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने इस दौरान ऑनलाइन जुड़े सभी 8 स्कूलों के बच्चों से बात कर स्मार्ट क्लास से पढ़ाई के संबंध में उनके अनुभव जाने। बच्चों ने बताया कि अब विज्ञान और गणित जैसे विषयों को समझने में बड़ी आसानी हो रही है। उन्होंने इस सुविधा के लिए उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया। बच्चों को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि स्कूलों में उन्नत संसाधनों की व्यवस्था की जा रही है ताकि पढ़ाई लिखाई  बेहतर हो। उन्होंने छात्रों से कहा कि भविष्य में क्या बनना है यह लक्ष्य तय कर खूब मेहनत और लगन से पढ़ाई करें।

Read More

Previous123456789...7374Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : दूरस्थ क्षेत्रों में पुल निर्माण से विकास की रफ्तार हुई दुगनी

विशेष लेख : दूरस्थ क्षेत्रों में पुल निर्माण से विकास की रफ्तार हुई दुगनी

विशेष लेख : वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध - छत्तीसगढ़ का आदर्श मॉडल

विशेष लेख : वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध - छत्तीसगढ़ का आदर्श मॉडल

विशेष लेख : नई उड़ान, नया क्षितिज - छत्तीसगढ़ में महतारियों के सशक्तिकरण की कहानी

विशेष लेख : नई उड़ान, नया क्षितिज - छत्तीसगढ़ में महतारियों के सशक्तिकरण की कहानी

राज्योत्सव पर विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में गांव-गांव बिछा सड़कों का जाल

राज्योत्सव पर विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में गांव-गांव बिछा सड़कों का जाल

ज्योतिष और हेल्थ

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

खेल

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

टी-20 सीरीज का आगाज जीत से, भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया

टी-20 सीरीज का आगाज जीत से, भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया

व्यापार

टैरिफ घटते ही सेंसेक्स–निफ्टी में उछाल

टैरिफ घटते ही सेंसेक्स–निफ्टी में उछाल

रियलमी 16 प्रो सीरीज़ ने मिड-रेंज में बदला गेम

रियलमी 16 प्रो सीरीज़ ने मिड-रेंज में बदला गेम

कीमतों में विस्फोट! चांदी ने रचा नया इतिहास, 2 लाख के करीब पहुंची

कीमतों में विस्फोट! चांदी ने रचा नया इतिहास, 2 लाख के करीब पहुंची

ग्लोबल मार्केट में हड़कंप: जापान संकट और अमेरिका की गिरावट से सोना-चांदी बेकाबू

ग्लोबल मार्केट में हड़कंप: जापान संकट और अमेरिका की गिरावट से सोना-चांदी बेकाबू

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन

  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष

  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution