× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    वाराणसी जिला न्यायालय में बम धमकी से हड़कंप, तमिलनाडु लिंक की जांच में जुटी पुलिस

    वाराणसी जिला न्यायालय में बम धमकी से हड़कंप, तमिलनाडु लिंक की जांच में जुटी पुलिस

    रक्षा क्षेत्र में बड़ा कदम: 114 राफेल और 6 P-8I विमानों की खरीद को हरी झंडी

    रक्षा क्षेत्र में बड़ा कदम: 114 राफेल और 6 P-8I विमानों की खरीद को हरी झंडी

    भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती, सरकारी कंपनियों ने वेनेजुएला से खरीदा 20 लाख बैरल कच्चा तेल

    भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती, सरकारी कंपनियों ने वेनेजुएला से खरीदा 20 लाख बैरल कच्चा तेल

    दिल्ली में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से अफरा-तफरी, जांच एजेंसियां सक्रिय

    दिल्ली में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से अफरा-तफरी, जांच एजेंसियां सक्रिय

    -जलवायु परिवर्तन के चलते शीतकालीन बारिश और बर्फबारी में भारी कमी आई

    -जलवायु परिवर्तन के चलते शीतकालीन बारिश और बर्फबारी में भारी कमी आई

  • छत्तीसगढ़
    फरार वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाया गया अभियान

    फरार वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाया गया अभियान

    देवरी के व्याख्याता रवि प्रकाश पात्रे का ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज बास्केटबॉल 2026 के लिए चयन

    देवरी के व्याख्याता रवि प्रकाश पात्रे का ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज बास्केटबॉल 2026 के लिए चयन

    ग्राम चिंगरौद में

    ग्राम चिंगरौद में "वी बी जी राम जी" के तहत आयोजित हुआ कृषक जन चौपाल

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    प्लास्टिक को कहो अलविदा! जापान में आलू के स्टार्च से बने इको-फ्रेंडली बैग लॉन्च

    प्लास्टिक को कहो अलविदा! जापान में आलू के स्टार्च से बने इको-फ्रेंडली बैग लॉन्च

    कोलंबिया में भीषण विमान हादसा: सांसद समेत 15 लोगों की मौत, पहाड़ी क्षेत्र में बिखरा मलबा

    कोलंबिया में भीषण विमान हादसा: सांसद समेत 15 लोगों की मौत, पहाड़ी क्षेत्र में बिखरा मलबा

    भारत-अमेरिका रिश्तों पर ट्रंप का भरोसा: पीएम मोदी को बताया शानदार दोस्त, ट्रेड डील जल्द

    भारत-अमेरिका रिश्तों पर ट्रंप का भरोसा: पीएम मोदी को बताया शानदार दोस्त, ट्रेड डील जल्द

    9 बार अंतरिक्ष की यात्रा, 608 दिन स्पेस में बिताने वाली सुनीता विलियम्स ने लिया रिटायरमेंट

    9 बार अंतरिक्ष की यात्रा, 608 दिन स्पेस में बिताने वाली सुनीता विलियम्स ने लिया रिटायरमेंट

    सजा के बाद शेख हसीना का पहला तीखा बयान, हिम्मत हो तो ICC में करो मुकदमा

    सजा के बाद शेख हसीना का पहला तीखा बयान, हिम्मत हो तो ICC में करो मुकदमा

  • मनोरंजन
    अक्षय कुमार के शो पर गुलशन ग्रोवर, शक्ति कपूर और चंकी पांडे का धमाकेदार रीयूनियन

    अक्षय कुमार के शो पर गुलशन ग्रोवर, शक्ति कपूर और चंकी पांडे का धमाकेदार रीयूनियन

    हेमा मालिनी के घर सिनेमा की विरासत का जश्न

    हेमा मालिनी के घर सिनेमा की विरासत का जश्न

    हंसी का महाविस्फोट तय! ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में मचाएगा कोहराम

    हंसी का महाविस्फोट तय! ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में मचाएगा कोहराम

    रानी मुखर्जी की दमदार वापसी: ‘मर्दानी 3’ ट्रेलर पर फैंस ने लुटाया प्यार

    रानी मुखर्जी की दमदार वापसी: ‘मर्दानी 3’ ट्रेलर पर फैंस ने लुटाया प्यार

    काशिका कपूर की भाषाएँ बनीं उनकी सबसे बड़ी ताक़त

    काशिका कपूर की भाषाएँ बनीं उनकी सबसे बड़ी ताक़त

  • रोजगार
    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

    बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

    टी-20 सीरीज का आगाज जीत से, भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया

    टी-20 सीरीज का आगाज जीत से, भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया

    मैच से पहले आस्था की शरण में विराट–कुलदीप, महाकाल मंदिर में की पूजा

    मैच से पहले आस्था की शरण में विराट–कुलदीप, महाकाल मंदिर में की पूजा

  • राजधानी
    9000 फीट की ऊंचाई पर राजिम कुंभ कल्प का प्रचार

    9000 फीट की ऊंचाई पर राजिम कुंभ कल्प का प्रचार

    होली से पहले कवर्धा के गन्ना किसानों को बड़ी सौगात

    होली से पहले कवर्धा के गन्ना किसानों को बड़ी सौगात

    बनासकांठा, गुजरात के शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना हुए बस्तर के पशुपालक और बिहान समूह की दीदियां

    बनासकांठा, गुजरात के शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना हुए बस्तर के पशुपालक और बिहान समूह की दीदियां

    नवीन आंगनबाड़ी भवन: शिक्षा, पोषण और सुरक्षा का संगम

    नवीन आंगनबाड़ी भवन: शिक्षा, पोषण और सुरक्षा का संगम

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने ग्राम सेमो को दी 2.38 करोड़ रुपए के नवीन विद्युत उपकेंद्र की बड़ी सौगात

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने ग्राम सेमो को दी 2.38 करोड़ रुपए के नवीन विद्युत उपकेंद्र की बड़ी सौगात

  • ज्योतिष
    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    सर्दियों में सेहत का रखे ख्याल! रोजाना करें योगासन और प्राणायाम, बढ़ेगी रोग प्रतिरोधक क्षमता

    सर्दियों में सेहत का रखे ख्याल! रोजाना करें योगासन और प्राणायाम, बढ़ेगी रोग प्रतिरोधक क्षमता

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

राजधानी

Previous12...61626364656667...7374Next

भाजपा महिला मोर्चा ने की नवनिर्वाचित विधायकों का विजय तिलक

Posted on :08-Dec-2023
भाजपा महिला मोर्चा ने की नवनिर्वाचित विधायकों का विजय तिलक

मनोज शुक्ला

भाजपा की जीत में महिलाओं की भूमिका रही महत्वपूर्ण - शालिनी राजपूत

मोदी जी की गारंटी प्रदेश की महिलाओं को मिलेगी महतारी वंदन योजना का लाभ

रायपुर : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों का विजय तिलक कर स्वागत की। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश इकाई ने नव निर्वाचित विधायकों को शुभकामनाएं दी। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि इस जीत में महिलाओं की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण रही।

महतारी वंदन योजना से प्रभावित होकर एवं भाजपा पर भरोसा व्यक्त करते हुए महिलाओं एवं प्रदेश की जनता ने एक बार फिर प्रदेश की बागडोर भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनाकर भाजपा को सौंपी। उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्षों में प्रदेश में कांग्रेस ने आताताई मचा रखी थी। इसलिए प्रदेश की जनता ने प्रदेश को फिर से खुशहाल एवं समृद्ध बनाने के लिए एक मजबूत सरकार बनाने के लिए एवं छत्तीसगढ़ को फिर से शांति का टापू बनने के लिए भाजपा पर भरोसा जताते हुए सत्ता की चाबी भाजपा को सौंपी हैं।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि मोदी जी की गारंटी है जो पूरा होने की गारंटी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी जो घोषणा करते हैं उन्हें पूरा भी करते हैं और भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ में प्रदेश की जनता से किया हर वादों को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि यह जीत छत्तीसगढ़ की जनता की जीत है जिन्होंने भय, आतंक एवं भ्रष्टाचार करने वाली कांग्रेस को सत्ता से बेदखल किया है। 

इस दौरान, प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत प्रदेश उपाध्यक्ष मीनल चौबे ममता साहू शीतल नायक महामंत्री विभा अवस्थी संध्या तिवारी कृतिका जैन मिनी पांडे आयुषी पांडे. आशा दुबे हारशिला रूपाली भारती भागल...सहित महिला मोर्चा की पदाधिकारी मौजूद रही।

Read More

शियती फाउंडेशन एवं पुलिस मितान द्वारा नवागढ़ स्कूल के बच्चों संग मनाया गया बाल सप्ताह कार्यक्रम

Posted on :07-Dec-2023
शियती फाउंडेशन एवं पुलिस मितान द्वारा नवागढ़ स्कूल के बच्चों संग मनाया गया बाल सप्ताह कार्यक्रम

नवागढ़ : विश्व बाल दिवस सप्ताह के अंतर्गत शियती सोशल वेलफेयर फाउंडेशन एवं पुलिस मितान ने नवागढ़  स्कूल के बच्चों के साथ एक मुलाकात कर बच्चों के साथ बढ़ते यौन अपराधों को ध्यान में रख कर उन्होंने बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में सिखाया  साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए आज के समय में बच्चों में अपनी सुरक्षा के प्रति सजगता और गलत सही को पहचानने की क्षमता का विस्तार किया गया ।

बच्चों को खेल खिलाए और उत्साहवर्धन कर लड़कों के लिए कब्बड्डी तथा लड़कियों के लिए मिनी मैराथन का आयोजन किया जिसमें विजयी प्रतिभागियों को उपहार दिए गए । बच्चों की प्रतिक्रिया भी बहुत अच्छी रही और उपहार पाकर वे सभी बहुत खुश हुए। इस दौरान शियति फाउंडेशन की संस्थापिका सुनिधि शुक्ला, पुलिस मितान अतुल गुप्ता एवं श्रुति तिवारी के साथ नवागढ़ माध्यमिक स्कूल अध्यापिका श्रीमती अजेता गुप्ता, मयंका राय, प्राथमिक स्कूल अध्यापिका श्रीमती प्रतिमा सिन्हा, गीता विश्वकर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे ।

Read More

शराब दुकान के पास संचालित अवैध चखना दुकान पर कार्यवाही के निर्देश

Posted on :07-Dec-2023
शराब दुकान के पास संचालित अवैध चखना दुकान पर कार्यवाही के निर्देश

शराब दुकान में पदस्थ प्लेसमेंट कर्मी द्वारा सही दर पर ही मदिरा विक्रय किया जावे

रायपुर : आबकारी आयुक्त ने शराब दुकानों के पास अवैध रूप से संचालित चखना दुकानों को तत्काल बंद करने सभी ज़िला आबकारी अधिकारियों को निर्देश दिया है। प्लेसमेंट कर्मचारियों द्वारा भी सही दर पर बिक्री किया जाएगा. इसके  उल्लंघन पर भी तत्काल कार्यवाही की जाएगी. सभी अधिकारियों को फील्ड में दुकानों के निरीक्षण के निर्देश . विभाग के टोल फ्री नंबर 14405 पर शिकायत किया जा सकता है।

Read More

वाद-विवाद एवं तत्कालिक भाषण प्रतियोगिता में चयनित हुए देवेन्द्र खेलवार...

Posted on :06-Dec-2023
वाद-विवाद एवं तत्कालिक भाषण प्रतियोगिता में चयनित हुए देवेन्द्र खेलवार...

रायपुर : शासकीय पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर में युवा महोत्सव का आयोजन कराया जा रहा है जिसके अंतर्गत महाविद्यालयीन वादविवाद एवं तत्कालिक भाषण प्रतियोगिता में शासकीय पंडित श्यामाचरण शुक्ल महाविद्यालय धरसीवा से स्नातकोत्तर में पढ़ने वाले छात्र देवेन्द्र खेलवार का चयन हुआ।देवेन्द्र खेलवार 7 एवं 8 दिसंबर को अपने महाविद्यालय धरसीवा के तरफ से विश्वविद्यालय में अपनी प्रस्तुति देंगे।चयन होने पर छात्र ने अपने प्राचार्य डॉ शबनूर सिद्दीकी,सांस्कृतिक विभागाध्यक्ष डॉ रश्मि कुजूर,डॉ स्वाति शर्मा एवं प्रशांत रथ का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद प्रकट किया ।

Read More

महापौर की कार्यप्रणाली से जनता नाराज़... बढ़ रही है इस्तीफे की मांग

Posted on :06-Dec-2023
महापौर की कार्यप्रणाली से जनता नाराज़... बढ़ रही है इस्तीफे की मांग

कांग्रेसी पार्षदों के वार्ड मे भी भाजपा को प्रचंड बहुमत..महापौर इस्तीफ़ा दे.

भारतीय जनता पार्टी पार्षद दल की आवश्यक बैठक नगर निगम मुख्यालय मे आहूत की गई। बैठक मे सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ में भाजपा को मिली प्रचंड मतों से  जीत के लिए जनता का आभार व्यक्त किया गया । रायपुर शहर के चारो विधानसभा मे और लगभग शहर के 70 वार्डो मे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों की बहुमत से जीत यह प्रमाणित करता है कि शहर की जनता वर्तमान महापौर की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट है। अतः नैतिकता के आधार पर महापौर जी को इस्तीफा दे देना चाहिए। सत्तापक्ष के पार्षदों के वार्डो मे भी भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशियों की जीत बहुमत से हुई है। इससे स्पष्ट है कि सत्तापक्ष के पार्षद महापौर की कार्यप्रणाली के कारण अपने वार्डो मे भी जीत नही दिला पाये। 
        
विदित हो कि महापौर जनता के द्वारा ना चुनकर अपने पार्षदों के द्वारा चुने गये है। पार्टी के आंतरिक व्यवस्था के तहत एजाज ढेबर महापौर प्रत्याशी थे , जिस प्रकार मुख्यमंत्री ने राज्यपाल महोदय को इस्तीफा सौपा उसी प्रकार महापौर एजाज ढेबर को भी रायपुर कलेक्टर को इस्तीफा सौप देना चाहिए ।

भाजपा पार्षद दल ने महापौर पर आरोप लगाया कि पिछले चार वर्षो मे शहर की जनता को न पेयजल उपलब्ध करा पाये, न ही चलने को सडक उपलब्ध करा पाये। गरीबो को आवास दिलाने मे महापौर असफल रहे। विद्युत की व्यवस्था चौपट हो गई है। लाखो के स्मार्ट पोल डंप पडे है। सफाई व्यवस्था ठप्प है , करोडो के खरीदे गये डस्टबीन धूल खाते पडे है। शहर मे अवैध कब्जो की भरमार है। आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ गया है।  मांस मटन की दुकाने बिना अनुमति के रहवासी क्षेत्रों में खोले गए हैं ।रायपुर शहर के  70 वार्डों में विकास कार्य का अता पता नही है , केवल घोषणाएं हुई है , भूमि पूजन  हुआ है लेकिन नगर निगम को राज्य की कांग्रेस सरकार से  राशि अब तक नही मिली है । पिछले 4 सालों में कांग्रेसी महापौर अपनी ही सरकार से विकास कार्य के लिए राशि नही ला पायें है । कुल मिलाकर महापौर  प्रत्येक क्षेत्र मे जनता की समस्याओं का निराकरण करने मे असफल रहे हैं.

जिस पर राजधानी की जनता ने भी मुहर लगाते हुए रायपुर शहर के चारों विधानसभा पर भाजपा प्रत्याशियों को  प्रचण्ड मतों से विजयी बनाया है । अब शहर की  सत्ता से महापौर एजाज ढेबर के इस्तीफे की मांग भाजपा पार्षद दल करता है और संगठन के निर्णय अनुसार अविश्वास प्रस्ताव पर अपनी रणनीति निर्धारित करेगी ।

उक्त बैठक मे  मनोज वर्मा, उप नेता प्रतिपक्ष, मृत्युजंय दुबे, सूर्यकांत राठौड़, डॉ.प्रमोद साहू, श्रीमती सीमा संतोष साहू, कामिनी पुरूषोतम देवांगन, सरिता वर्मा,नारद कौशल, सुशीला धीवर, विश्वदिनी पांडेय, डॉ.सीमा कंदोई, रोहित साहू, श्री भोला साहू, विनोद अग्रवाल, गोदावरी गज्जू साहू, रवि धुव्र, सावित्री जयमोहन साहू,अमर बंसल,टेसू नंदकिशोर साहू उपस्थित थे।

Read More

गैर राजनीतिक दल आजाद सेवा संघ ने पूरक परीक्षा की तिथि में वृद्धि हेतु कुलसचिव को सौंपा ज्ञापन

Posted on :06-Dec-2023
गैर राजनीतिक दल आजाद सेवा संघ ने पूरक परीक्षा की तिथि में वृद्धि हेतु कुलसचिव को सौंपा ज्ञापन

पुनर्मूल्यांकन परिणाम में छात्रों को हो रही दिक्कत "रिजल्ट नॉट डिक्लेअर/वितहेल्ड" का निराकरण हेतु संघ ने किया मांग।

कुलसचिव ने संघ द्वारा मांग किए उक्त मांगों को संज्ञान में लेकर 2-3 दिन में पूर्ण करने की बात कही।

सरगुजा : गैर राजनीतिक दल आजाद सेवा संघ के प्रदेश सचिव रचित मिश्रा एवं संघ छात्र मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रतीक गुप्ता द्वारा छात्र हित में एक बार फिर कदम आगे बढ़ाया गया है। जहां सम्भाग के सबसे बड़े विश्वविद्यालय संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय द्वारा जारी परीक्षा परिणाम 2022-23 सत्र का काफी त्रुटिपूर्ण और छात्रों के लिए नाखुश रहा। जिसके बाद विश्वविद्यालय द्वारा रिकाउंटिंग व रिवैल्युएशन का ऑनलाइन आवेदन करवाया गया। जिसमें हजारों छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन आवेदन किया इसके पश्चात विलंब करके विश्वविद्यालय द्वारा रिकाउंटिंग व रिवैल्युएशन का रिजल्ट जारी किया गया। परंतु अब भी बहुत से संकाय के छात्र ऐसे हैं जिनका रिवैल्यूएसन व रिचेकिंग का परिणाम जारी नहीं हुआ है। एवं जिनका जारी भी हुआ है उन छात्रों के द्वारा यह बताया जा रहा है की साइट पर "रिजल्ट नॉट डिक्लेअर/वितहेल्ड" की समस्या उन्हें देखने को मिल रही है एवं इसी बीच पूरक परीक्षा की तिथि भी विश्वविद्यालय द्वारा जारी कर दी गई है एवं उसके लिए भी ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई थी जिसकी अंतिम तिथि 5 दिसंबर है। छात्र इन सब प्रक्रियाओं से गुज़र रहे हैं परंतु बहुत से छात्र ऐसे हैं जो पूरक परीक्षा का अब तक ऑनलाइन फॉर्म नहीं भर पाए जिसको देखते हुए गैर राजनीतिक दल आजाद सेवा संघ के प्रदेश सचिव रचित मिश्रा एवं संघ छात्र मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रतीक गुप्ता द्वारा कुलसचिव को ज्ञापन सौंपकर सर्वप्रथम पूरक परीक्षा की ऑनलाइन आवेदन की तिथि में वृद्धि करने की मांग की गई जिससे जो छात्र फॉर्म भरने से वंचित रह गए हैं वह वृद्धि किए गए तिथि के अंतराल में अपना फार्म भरकर पूरक परीक्षा में उपस्थित हो पाए वहीं दूसरी ओर विश्वविद्यालय द्वारा जारी रिकाउंटिंग व रिचेकिंग परिणाम में "नो रिजल्ट फाउंड" की समस्या को दूर करने के लिए मांग किया गया जिस पर कुलसचिव द्वारा छात्रहित में उचित आश्वासन देते हुए कहा गया कि पूरक परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन की तिथि में कुछ दिनों के लिए अवश्य वृद्धि की जाएगी एवं छात्रों को हो रहे साइट की समस्या को भी एक हफ्ते के अंतराल में सही किया जाएगा एवं जितना जल्दी हो सकेगा उतना जल्दी विश्वविद्यालय द्वारा पूरक परीक्षा आयोजित करवाया जाएगा

Read More

CG BIG NEWS: राजधानी में दर्दनाक हादसा, हाइवा के चपेट में आने से युवक की मौत, नशे में धुत ड्रावर गिरफ्तार

Posted on :05-Dec-2023
CG BIG NEWS: राजधानी में दर्दनाक हादसा, हाइवा के चपेट में आने से युवक की मौत, नशे में धुत ड्रावर गिरफ्तार

अभनपुर। रायपुर से लगे अभनपुर से हादसे की ताजा खबर सामने आ रही है। यहां अभनपुर – राजिम मार्ग पर हाइवा ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया, जिसमे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक घायल है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि हाइवा चालाक नशे में धुत था, जो अपनी हाइवा लेकर अभनपुर से राजिम की ओर जा रहा था, तभी उसने बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया, इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव और घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया है। वहीँ नशे में धुत हाइवा चालक को भी हिरासत में ले लिया है। हाइवा चालक नशे में इतना चूर था कि उसे कोई होश नहीं था, पुलिस कर्मियों को उसे टांग कर गाड़ी में बैठाना पड़ा।

Read More

CG BIG NEWS:भाजपा पार्षद दल की बैठक आज, महापौर एजाज ढेबर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी

Posted on :05-Dec-2023
CG BIG NEWS:भाजपा पार्षद दल की बैठक आज, महापौर एजाज ढेबर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी

रायपुर। नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष भाजपा नेत्री मीनल चौबे ने सोमवार को जानकारी दी है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही रायपुर के कांग्रेस रायपुर के कांग्रेस महापौर एजाज ढेबर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी में जुट गई है।अब खबर है कि आज 5 दिसंबर भाजपा पार्षद दल की बैठक हो सकती है।प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं है। नैतिकता के आधार पर एजाज ढेबर को महापौर पद छोड़ देना चाहिए। बहुमत में कांग्रेस नहीं है इसलिए अविश्वास प्रस्ताव लाया जा रहा है।उल्लेखनीय है कि वर्तमान में 70 सीटों वाली रायपुर नगर निगम में 31 पार्षद भाजपा केऔर कांग्रेस के 39 पार्षद हैं। हाल ही में निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले एक पार्षद अजीत कुकरेजा को कांग्रेस पार्टी ने निष्कासित कर दिया है।

Read More

CG NEWS: CM भूपेश के इस्तीफे के बाद प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला समेत चार सलाहकारों ने दिया इस्तीफा

Posted on :05-Dec-2023
CG NEWS: CM भूपेश के इस्तीफे के बाद प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला समेत चार सलाहकारों ने दिया इस्तीफा

छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के करारी हार के बाद अब प्रदेश कांग्रेस में इस्तीफे का दौरा चल रहा है। चुनाव परिणाम आने के बाद निवर्तमान सीएम भूपेश बघेल ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद अधिकारियों के भी इस्तीफों का सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं भूपेश बघेल के चारों सलाहकारों के इस्तीफे के बाद राज्य शासन ने उनकी सेवाएं खत्म कर दिया है। इसके साथ ही उनकी सभी सरकारी सुविधाएं भी वापस ले लिया गया है।

भूपेश बघेल के चार सलाहकारों में राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा, पंचायत और ग्रामीण विकास सलाहकार प्रदीप शर्मा, संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी और मीडिया सलाहकार रूचिर गर्ग शामिल हैं। इस्तीफे के बाद मुख्य सचिव ने आगे की कार्रवाई करने के लिए जीएडी को भेज दिया है। वहीं सलाहकारों के भवन को खली करने को कहा है।

महाअधिवक्ता सतीश चंद्र वर्मा और संविदा नियुक्ति में प्रमुख सचिव शिक्षा के पद पर सेवा दे रहे पूर्व आईएएस डॉ. आलोक शुक्ला अपना इस्तीफा राज्य शासन को भेज चुके हैं। इसके साथ ही ग्रामोद्योग बोर्ड अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने भी अपना इस्तीफा विभागीय सचिव को सौंप दिया है। 

इसी क्रम में भूपेश बघेल के सचिवालय में पदस्थ अफसरों को मूल विभाग में लौटाने के लिए छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जरी कर दिया है।  इसमें सामान्य प्रशासन विभाग ने दो निज सचिव और चार ओएसडी को मूल विभाग वापस भेज दिया है।  

Read More

भीषण सड़क हादसे में एक पुलिस जवान की मौत

Posted on :05-Dec-2023
भीषण सड़क हादसे में एक पुलिस जवान की मौत

Accident News : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. धमतरी जिले देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है. जिसमें दो बाइक आमने-सामने से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिस लाइन में पदस्थ पुलिस जवान की मौके पर मौत हो गई। वहीं एक युवक की हालत गंभीर है। घटना केरेगांव थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार केरेगांव थाना क्षेत्र के बांसपारा के पास ये घटना हुई है।

जहाँ दो बाइक सवार आमने-सामने से टकरा गए। टक्कर काफी जबरदस्त थी जिससे पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक सुदेश कुमार निषाद बीजापुर चनागांव निवासी की मौके पर मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल है जिसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है.

Read More

CG NEWS: बड़ी जीत दिलाने पर ओपी चौधरी ने जनता का जताया आभार, मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर कही यह बात...

Posted on :04-Dec-2023
CG NEWS: बड़ी जीत दिलाने पर ओपी चौधरी ने जनता का जताया आभार, मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर कही यह बात...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चेहरे को सामने रखकर चुनाव लड़ा, जिसका फायदा पार्टी को मिला। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के शुरुआती आंकडों में ही बीजेपी को बहुमत मिल गया है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार बीजेपी 54 सीट पर तथा सत्ताधारी दल कांग्रेस 35 सीट पर सिमट गया है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रमुख सीटों में से एक रायगढ़ सीट पर भी लोगों की नजरे थी क्योंकि यहां पर पूर्व IAS ओपी चौधरी चुनाव लड़ रहे थे। रायगढ़ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी ओपी चौधरी 66 हजार वोट से जीत गए हैं। जीत के बाद ओपी चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि इस जीत के लिए मैं रायगढ़ की जनता को धन्यवाद देता हूं।

ये सबके आशीर्वाद से संभव हुआ है। रायगढ़ की जनता, प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व और हमारे कार्यकर्ताओं ने ये चुनाव जीताया है। इसके लिए मैं रायगढ़ की जनता के लिए जितना भी करूं फिर भी उनका ये ऋण नहीं चुका पाउंगा।

मुख्यमंत्री पद को लेकर उन्होंने कहा कि मैं बहुत छोटा कार्यकर्ता हूं, मुझसे ऐसे बड़े-बड़े सवाल ना पूछें।  मुझसे पहले कई बड़े नेता हैं. मैं एक छोटा सा कार्यकर्ता हूं।

Read More

राजधानी में बंद रहेंगी 6 शराब दुकानें, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

Posted on :02-Dec-2023
राजधानी में बंद रहेंगी 6 शराब दुकानें, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

रायपुर. छत्तीसगढ़ में 3 दिसंबर को विधानसभा चुनाव की मतगणना होगी. इसके चलते कलेक्टर ने राजधानी में कल शुष्क दिवस घोषित किया है. रविवार को मतगणना क्षेत्र के आसपास की कुल 6 शराब दुकानें बंद रहेंगी.

सेजबहार स्थित गवरमेंट इंजिनियरिंग कॉलेज में मतगणना होगी. मतगणना स्थल के समीप कुल 6 शराब भट्टी सहित 3 होटल-बार पूर्ण रूप से बंद रहेंगे. इसके लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर सर्वेश्वर भूरे ने आदेश जारी कर दिया है.

देखें आदेश कॉपी- 

Read More

एसकेएम व बीकेयू नेता युद्धवीर सिंह की गिरफ्तारी की निंदा की किसान सभा ने, कहा : किसान आंदोलन के कार्यकर्ताओं पर दायर मुकदमे वापस लेने के वादे पर अमल करे मोदी सरकार

Posted on :01-Dec-2023
एसकेएम व बीकेयू नेता युद्धवीर सिंह की गिरफ्तारी की निंदा की किसान सभा ने, कहा : किसान आंदोलन के कार्यकर्ताओं पर दायर मुकदमे वापस लेने के वादे पर अमल करे मोदी सरकार

रायपुर : छत्तीसगढ़ किसान सभा ने संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) और भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के नेता युद्धवीर सिंह की गिरफ्तारी के लिए मोदी सरकार की कड़ी आलोचना तथा निंदा की है। उन्हें कल नई दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दिल्ली किसान आन्दोलन से संबंधित एफआईआर के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है।

आज यहां जारी वक्तव्य में छत्तीसगढ़ किसान सभा के संयोजक संजय पराते ने कहा है कि देशव्यापी किसान आंदोलन में विभिन्न किसान संगठनों के हजारों कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमे कायम किए गए थे। इसी आंदोलन में युद्धवीर सिंह के खिलाफ मुकदमा कायम किया गया था और गिरफ्तार किया गया था। किसान संगठनों व मंचों द्वारा कड़ी विरोध कार्यवाहियों के बाद उन्हें दिल्ली पुलिस ने रिहा कर दिया था। अब उन्हीं आरोपों में उनकी पुनः गिरफ्तारी मोदी शासन के अधिनायकवादी चरित्र का एक और उदाहरण है और यह बताता है कि किस तरह किसान आंदोलन से किए गए वादे से मोदी सरकार मुकर रही है।

किसान सभा नेता ने कहा कि असहमति की सभी आवाजों को दबाने और जन प्रतिरोध के आंदोलन पर लगाम कसने की मोदी सरकार की घृणित कोशिशें असफल की जाएगी। उन्होंने मांग की कि सरकार सी-2 लागत का डेढ़ गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य देने सहित किसान आंदोलन से किए गए तमाम वादों को पूरा करें। 

संजय पराते
(मो) 94242-31650
संयोजक, छग किसान सभा

Read More

मिचांग तूफान ने दी दस्तक! जाने छग में कैसा रहेगा मौसम का हाल...

Posted on :01-Dec-2023
मिचांग तूफान ने दी दस्तक! जाने छग में कैसा रहेगा मौसम का हाल...

रायपुर । छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। हालांकि, वातावरण में नमी आने के कारण प्रदेश भर में ठंड बढ़ने लगी है। इन दिनों बारिश के बाद शहर के आउटर इलाके और ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरे ने दस्तक दे दी है।

नया चक्रवाती तूफान मिचांग बंगाल की खाड़ी में एक्टिव हो गया है, जिसका असर दक्षिणी राज्यों में देखने को मिल रहा है. कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. चेन्नई में आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. सरकार ने भारी बारिश के चलते गुरुवार को स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए. स्काईमेट वेदर के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, मुजफ्फराबाद और गिलगित-बाल्टिस्तान में बारिश और बर्फबारी की संभावना है

दिल्ली में ठंड और ज्यादा बढ़ने वाली है
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में दिल्ली में ठंड और ज्यादा बढ़ने वाली है. मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई है. इसके अलावा पंजाब, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश की संभावना है. बदले हुए मौसम में कोहरा घना हो गया है. मंगलवार की रात कोहरा कुछ अधिक घना था. न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई. रायपुर का न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस था. बुधवार को अधिकतम तापमान रायपुर में 29.2, माना में 29.4, बिलासपुर में 27.4, पेण्ड्रारोड में 25.5, अंबिकापुर में 27.9, जगदलपुर में 30.8, दुर्ग में 27.4 और राजनांदगांव में 27 डिग्री सेल्सियस था. रात को हल्की ठंड थी.

Read More

चुनाव आयोग ने इस शर्त पर एग्जिट पोल दिखाने की दी अनुमति, जाने क्या है नए नियम

Posted on :30-Nov-2023
चुनाव आयोग ने इस शर्त पर एग्जिट पोल दिखाने की दी अनुमति, जाने क्या है नए नियम

रायपुर। एग्जिट पोल दिखाने के समय में बदलाव किया गया है. चुनाव आयोग ने अब शाम 5.30 बजे एग्जिट पोल प्रसारित करने की अनुमति दे दी है. छत्तीसगढ़ , राजस्थान,  मिजोरम,  मध्यप्रदेश और तेलंगाना के एग्जिट पोल आज सभी न्यूज़ चैनलों में दिखाई जाएगी. बता दें कि एग्जिट पोल संभावित रहता है.

हफ्तों बाद एग्जिट पोल कितने विश्वसनीय?
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में 90 सीटों के लिए दो चरणों में यानि 7 और 17 नवंबर को हुए मतदान के बाद अब मतगणना तीन दिसंबर को होगी। सियासी दलों के नेता ही नहीं जनता भी चुनाव परिणामों का इंतजार कर रही है, लेकिन इससे पहले एग्जिट पोल से तस्वीर साफ होगी। चुनाव परिणाम से पहले एग्जिट पोल में ही संकेत मिल जाएगा कि किस पार्टी को कितनी सीटें मिल रही है और कौन-सी पार्टी सरकार बनाने जा रही है। बतादें कि 30 नवंबर की शाम तेलंगाना में वोटिंग थमते ही छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान, मिजोरम और तेलंगाना के एग्जिट पोल आने लगेंगे। नकली मनगढ़ंत एग्जिट पोल की बहार  आज शाम से सभी एग्जिट पोल एजेंसियों ने एग्जिट पोल दिखाने की घोषणा कर रखी है, वहीं पर न्यूज वेबसाइट, यूटुब तथा अन्य सोशल प्लेटफॉर्म में भी लाखों की संख्या में एग्जिट पोल के क्लिपिंग और कटिंग फर्जी तौर पर दिखाए जाएंगे क्योंकि चुनाव आयोग के नियम के अनुसार 30 तारीख के शाम के पहले एग्जिट पोल प्रसारित करने पर रोक थी।

कई राज्यों में पहले ही चुनाव संपन्न हो चुके हैं अब उन राज्यों में एग्जिट पोल का कोई प्रश्न ही नहीं उठाता हमने पिछले अंक में एग्जिट पोल के बारे में संपूर्ण विवरण अपने समाचार पत्र में दिया था अमूमन सभी एग्जिट पोल करने वाली कंपनियां सभी पार्टी को एक अनुमानित औसत और जनता की राय के अनुसार अपना एग्जिट पोल का आंकड़े ऐसे बताने का प्रयास करेंगे के रिजल्ट के दिन एग्जिट पोल की कंपनियां अपनी बातों में खड़ी उतारे और उन्हें यह बोलने का अवसर मिल जाए कि हमारा एग्जिट पोल सबसे सही और सटीक था बहुत आसान तरीका है एक पार्टी को आप छोटे से राज्य में 5 से 10 का अंतर दिखाकर अपने एग्जिट पोल को सही और सटिक साबित कर सकते हैं। ऐसा ही पांचो राज्यों के चुनाव के एग्जिट पोल में नजर आ सकता है। राजनीति के जानकार अनुमान जता रहे हैं कि एजेंसियां बड़ी  पार्टियों को छत्तीसगढ़ में 42 से 49 और 39 से 44 सीट का अनुमान बताए ताकि जब रिजल्ट आए तो जिस भी पार्टी को बहुमत मिले वह उस आंकड़े में फिट बैठे। ऐसे ही राजस्थान, मध्य प्रदेश तेलंगाना और मिजोरम के आंकड़े भी बताए जाएंगे और परिणाम के दिन और परिणाम के दिन यह दर्शाया जाएगा कि हमारा सबसे सटीक और सही अनुमान और एग्जिट पोल था।  छत्तीसगढ़ में दो चरणों में हुए मतदान छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों पर 7 और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान हुआ है। 7 नवंबर को पहले चरण में नक्?सल प्रभावित 20 सीटों के लिए मतदान हुआ, जबकि 17 नवंबर को दूसरे चरण में 70 सीटों के लिए वोटिंग हुई। चुनाव आयोग ऐप वोटर टर्न आउट के मुताबिक दूसरे चरण में 70 सीटों पर 75.08 प्रतिशत मतदान हुआ जोकि वर्ष 2018 में हुए विधानसभा चुनाव की तुलना में 1.8 प्रतिशत कम है।

Read More

CG BIG NEWS: पुलिस ने भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच के टिकटों की कालाबाजारी करते 4 आरोपियों को दबोचा

Posted on :30-Nov-2023
CG BIG NEWS: पुलिस ने भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच के टिकटों की कालाबाजारी करते 4 आरोपियों को दबोचा

रायपुर : टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक दिसम्बर को खेले जाने वाले टी-20 मैच के टिकटों की कालाबाजारी करते रायपुर पुलिस ने चार युवकों को धरदबोचा है, आरोपियों से पुलिस ने 13 नग टिकट जब्त किया है.

पुलिस ने भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच के टिकटों की कालाबाजारी करते 4 आरोपियों को दबोचा, 13 टिकट जब्त

दरअसल, एसएसपी प्रशांत अग्रवाल को टिकटों की कालाबाजारी की सूचना मिली थी. जिसपर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस की संयुक्त टीम ने आज थाना कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानो में टिकटों की कालाबाजारी करते तुलसी बाराडेरा मंदिर हसौद निवासी अनिल जांगड़े, आकाश कुमार धीवर तथा सिविल लाईन निवासी बबलू नायक एवं आशीष मिश्रा को पकड़ा. उनके कब्जे से 13 नग टिकट जब्त कर दोनों व्यक्तियों के विरूद्ध थाना कोतवाली में प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् कार्रवाई की गई.

Read More

3 दिसंबर को ईवीएम से खुलेगा प्रत्याशियों का भाग्य... प्रदेश के 90 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना के लिए तैयारियाँ पूरी

Posted on :29-Nov-2023
3 दिसंबर को ईवीएम से खुलेगा प्रत्याशियों का भाग्य... प्रदेश के 90 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना के लिए तैयारियाँ पूरी

'द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार 

प्रेक्षकों की निगरानी में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए 14 टेबलों पर एक साथ होगी मतगणना

कवर्धा में सबसे ज्यादा और मनेन्द्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम होंगे मतगणना के चक्र
    
रायपुर :
छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 अंतर्गत 90 विधानसभा क्षेत्रों के लिए दो चरणों में हुए मतदान के बाद आगामी 3 दिसम्बर को मतगणना होगी। इसके लिए सभी 33 जिला मुख्यालयों में तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि सभी मतगणना केंद्रों में प्रेक्षकों की निगरानी में होने वाली मतगणना के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए 14 टेबल लगाए गए हैं। मतों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू होगी जिसमें सबसे पहले सेवा मतदाताओं के मतों की गणना होगी। सबसे पहले ईटीपीबीएस (इलेक्ट्रानिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलैट सिस्टम) से प्राप्त मतों के क्यूआर कोड की स्कैनिंग की जाएगी। उसके बाद डाक मतपत्रों की गिनती शुरू होगी। साढ़े आठ बजे के बाद सभी टेबलों पर एक साथ मतगणना शुरू होगी। प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों में से कवर्धा में सबसे अधिक 30 चक्रों में मतगणना होगी। इसके बाद कसडोल में 29 चक्र होंगे। वहीं सबसे कम मनेन्द्रगढ़ एवं भिलाई नगर में 12 चक्रों में मतगणना होगी।  

श्रीमती कंगाले ने बताया कि कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना केन्द्रों में होने वाली मतों की गिनती के दौरान बिना प्राधिकार पत्र के किसी भी व्यक्ति को मतगणना कक्ष में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। 

उल्लेखनीय है कि 1181 अभ्यर्थियों के राजनीतिक भाग्य का फैसला 7 नवम्बर और 17 नवम्बर को ईव्हीएम में बंद हुआ था। आगामी 3 दिसम्बर को मतों की गिनती के साथ ही इनके परिणाम आएंगे। मतगणना के दौरान अभ्यर्थी किसी भी टेबल पर जाकर मतगणना को देख सकेंगे जबकि अभ्यर्थी के अभिकर्ता सिर्फ निर्धारित टेबल पर ही मतगणना का निरीक्षण करेंगे। मतगणना की पूरी कार्यवाही मतगणना प्रेक्षक तथा सामान्य प्रेक्षक की उपस्थिति तथा निगरानी में होगी। इस दौरान प्रत्येक राउंड की समाप्ति पर अभ्यर्थी या उनके अभिकर्ता की उपस्थिति एवं प्रेक्षक की निगरानी में रैंडम आधार पर किसी दो कंट्रोल यूनिट की जाँच की जाएगी। इसके अलावा सभी चक्रों की गणना पूर्ण होने पर पाँच वोटर वेरिफाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (व्हीव्हीपेट) का ड्रा के माध्यम से चयन कर मतों का सत्यापन किया जाएगा। 

मतदान के बाद ईवीएम को सभी जिला मुख्यालयों में स्ट्रांग रूम में त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में रखा गया है। पूरी मतगणना प्रक्रिया की रिकार्डिंग भी रखी जाएगी। इस दौरान प्रेक्षक तथा रिटर्निंग ऑफिसर को छोड़कर मतगणना कक्ष में किसी को भी मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा कोई भी अन्य व्यक्ति अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण यथा आईपेड, रिकार्डर, वीडियो कैमरा जैसे अन्य उपकरण नहीं ले जा सकेंगे।

Read More

पुत्रों कुपुत्रो जयते, माता कुमाता न भवति- राजेश्री महन्त जी

Posted on :29-Nov-2023
पुत्रों कुपुत्रो जयते, माता कुमाता न भवति- राजेश्री महन्त जी

नवदुर्गा नगर चौरसिया कॉलोनी में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत महापुराण अमृत ज्ञान यज्ञ में सम्मिलित हुए

रायपुर : महामण्डलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज पीठाधीश्वर श्री दूधाधारी मठ रायपुर एवं श्री शिवरीनारायण मठ नवदुर्गा नगर ,चौरसिया कॉलोनी, दक्षिण विधानसभा क्षेत्र रायपुर में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत महापुराण अमृत ज्ञान यज्ञ में सम्मिलित हुए। यहां आयोजन समिति की ओर से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर महन्त जी महाराज का अत्यंत ही आत्मियता पूर्वक स्वागत किया गया।

राजेश्री महन्त जी ने व्यास पीठ पर विराजित आचार्य रुपेश जी महाराज का शाल श्रीफल से स्वागत किया आचार्य जी ने भी अभिनंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर अपना आशीर्वचन प्रदान करते हुए राजेश्री महन्त जी महाराज ने कहा कि- सनातन धर्म में हम लोग चार नवरात्रि मनाते हैं जिसमें दो प्रत्यक्ष एवं दो अप्रत्यक्ष हैं! आप सभी मात्रृ शक्तियों ने नवदुर्गा महिला समिति के माध्यम से यहां पर श्रीमद् देवी भागवत महापुराण अमृत ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया है, इस आयोजन में इंद्र देवता भी साक्षी होकर अमृत के समान जल वर्षा रहे हैं यह सुखद अनुभव है।

हमारे सनातन धर्म में हमेशा नारी शक्ति की सम्मान करने की परिपाटी रही है। धर्म शास्त्रों में लिखा है कि -पुत्रों कुपुत्रो जायते, माता कुमाता न भवति। कुपुत्रो जायते क्वचिदपि, कुमाता न भवति।। अर्थात पुत्र कुपुत्र हो सकता है किंतु माता कभी कुमाता नहीं हो सकती। व्यास पीठ पर विराजित आचार्य जी ने कहा कि- आज हमारे सतगुरु देव ने यहां दर्शन देकर हमारे यज्ञ को सफल कर दिया हम उनका हृदय से कृतज्ञापित करते हैं। इस अवसर पर विशेष रूप से राजेश्री महन्त जी महाराज के साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुमित दास, मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव, राजेश पुरी गोस्वामी, श्री वर्मा जी सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे।

Read More

बारिश की संभावना को देखते हुए धान खरीदी केंद्र में सभी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करें... सीएम बघेल ने कलेक्टरों को दिया निर्देश

Posted on :28-Nov-2023
बारिश की संभावना को देखते हुए धान खरीदी केंद्र में सभी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करें... सीएम बघेल ने कलेक्टरों को दिया निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में बारिश की संभावना को देखते हुए कलेक्टरों को खरीदी केंदों में धान का बेहतर रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश में इस समय समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है, धान को बारिश से बचने के लिए उपार्जन केन्द्रों में कैप कवर, ड्रेनेज सहित सभी जरूरी इंतजाम किए जाएं। धान खरीदी केंद्रों पर किसानों की सहूलियत का ध्यान रखा जाए । धान उपार्जन केन्द्रों का भ्रमण कर बारिश से धान को सुरक्षित रखने की सभी व्यवस्था सुनिश्चित कर लें।

 मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों से कहा है कि मौसम विभाग द्वारा आगामी दिनों में प्रदेश में बारिश होने की संभावना बताई जा रही है। प्रदेश के उपार्जन केन्द्रों में 9 लाख टन से अधिक धान वर्तमान में है।सभी जिले यह सुनिश्चित करें कि धान के सुरक्षित रख रखाव की व्यवस्था समितियों, उपार्जन केन्द्रो में की जाए।

धान उपार्जन केंद्र में धान केप कवर, तिरपाल से कवर करें, ड्नेज सही लगा हो, फड में पानी का जमाव न हो यह सुनिश्चित करें। धान उपार्जन केन्द्रों का भ्रमण कर बारिश से धान को सुरक्षित रखने की व्यवस्था सुनिश्चित कर लें।

Read More

गुरु नानक जयंती के अवसर पर सैकड़ों निर्धन, जरूरतमंदो एवं अस्पताल में मरीज के परिजनों को संस्था अवाम ए हिन्द ने मुहैया कराया निशुल्क स्वादिष्ट भोजन

Posted on :27-Nov-2023
गुरु नानक जयंती के अवसर पर सैकड़ों निर्धन, जरूरतमंदो एवं अस्पताल में मरीज के परिजनों को संस्था अवाम ए हिन्द ने मुहैया कराया निशुल्क स्वादिष्ट भोजन

रायपुर : सिख धर्म के संस्थापक गुरु, श्री गुरुनानक जयंती प्रकाश पर्व के पावन पर्व पर, संस्था अवाम-ए-हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी के संस्थापक, मो. सज्जाद खान की अगुवाई में मानवता और सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए सुपोषण अभियान अंतर्गत निःशुल्क भोजन सेवा कार्य के 1338 वे दिन, राजधानी रायपुर के फुटपाथ, विभिन्न स्थानों पर जरूरतमंद तथा डीकेएस शासकीय अस्पतालों में विभिन्न जिले, वनांचल से इलाज के लिए आये मरीजों के परिजनों को स्वादिष्ट गर्म भोजन निशुल्क वितरण किया गया।

No description available.

विदित रहे कि सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देने के लिए संस्था के संस्थापक, मो. सज्जाद खान अपने सभी सदस्यों के साथ मिलकर सामाजिक सदभाव भाईचारे का संदेश देते रहते हैं एवं सदैव महापुरुषों के आदर्शों, सिद्धांतों को मुख्य आधार बनाकर समाज मे भाईचारा, एकता कायम रखने के उपदेश्य से संस्था मानवीय कार्यों को निरंतर करते चली आ रही है ।

संस्थापक मो. सज्जाद खान के साथ इस मानवीय कार्य में राजेंद्र शर्मा, सैय्यद जाकिर हुसैन, महावीर जैन, ज़ुबैर खान, राजकुमार साहू, फराज खान एवं संस्था के अन्य सदस्यों द्वारा सहयोग प्रदान किया जा रहा।

प्रेषक :-
ज़ुबैर खान
मीडिया प्रभारी

Read More

Previous12...61626364656667...7374Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : दूरस्थ क्षेत्रों में पुल निर्माण से विकास की रफ्तार हुई दुगनी

विशेष लेख : दूरस्थ क्षेत्रों में पुल निर्माण से विकास की रफ्तार हुई दुगनी

विशेष लेख : वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध - छत्तीसगढ़ का आदर्श मॉडल

विशेष लेख : वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध - छत्तीसगढ़ का आदर्श मॉडल

विशेष लेख : नई उड़ान, नया क्षितिज - छत्तीसगढ़ में महतारियों के सशक्तिकरण की कहानी

विशेष लेख : नई उड़ान, नया क्षितिज - छत्तीसगढ़ में महतारियों के सशक्तिकरण की कहानी

राज्योत्सव पर विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में गांव-गांव बिछा सड़कों का जाल

राज्योत्सव पर विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में गांव-गांव बिछा सड़कों का जाल

ज्योतिष और हेल्थ

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

खेल

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

टी-20 सीरीज का आगाज जीत से, भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया

टी-20 सीरीज का आगाज जीत से, भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया

व्यापार

टैरिफ घटते ही सेंसेक्स–निफ्टी में उछाल

टैरिफ घटते ही सेंसेक्स–निफ्टी में उछाल

रियलमी 16 प्रो सीरीज़ ने मिड-रेंज में बदला गेम

रियलमी 16 प्रो सीरीज़ ने मिड-रेंज में बदला गेम

कीमतों में विस्फोट! चांदी ने रचा नया इतिहास, 2 लाख के करीब पहुंची

कीमतों में विस्फोट! चांदी ने रचा नया इतिहास, 2 लाख के करीब पहुंची

ग्लोबल मार्केट में हड़कंप: जापान संकट और अमेरिका की गिरावट से सोना-चांदी बेकाबू

ग्लोबल मार्केट में हड़कंप: जापान संकट और अमेरिका की गिरावट से सोना-चांदी बेकाबू

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन

  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष

  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution