× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    पीएम मोदी का वीडियो फेसबुक पर ब्लॉक होने की अफवाह, जानिए वायरल दावे की पूरी सच्चाई

    पीएम मोदी का वीडियो फेसबुक पर ब्लॉक होने की अफवाह, जानिए वायरल दावे की पूरी सच्चाई

    फिर लौट रहा कोरोना! नए मामलों में उछाल, अस्पतालों ने बढ़ाई तैयारियां

    फिर लौट रहा कोरोना! नए मामलों में उछाल, अस्पतालों ने बढ़ाई तैयारियां

    वांगचुक के शीघ्र स्वस्थ होने की पीएम मोदी ने की कामना, भेजा भावुक संदेश

    वांगचुक के शीघ्र स्वस्थ होने की पीएम मोदी ने की कामना, भेजा भावुक संदेश

    300 से अधिक स्टॉपेज होंगे खत्म, सफर होगा तेज और ईंधन की होगी बचत

    300 से अधिक स्टॉपेज होंगे खत्म, सफर होगा तेज और ईंधन की होगी बचत

    असम में बाढ़ का कहर: 21 लोगों की मौत, 5.64 लाख लोग प्रभावित

    असम में बाढ़ का कहर: 21 लोगों की मौत, 5.64 लाख लोग प्रभावित

  • छत्तीसगढ़
    राज्य के सबसे भ्रष्ट तहसीलदार संजय राठौर ने निजी भूमि का अनुचित नामांतरण  कर कराया बिक्री , 100 पन्ने के दस्तावेज में हुई शिकायत

    राज्य के सबसे भ्रष्ट तहसीलदार संजय राठौर ने निजी भूमि का अनुचित नामांतरण कर कराया बिक्री , 100 पन्ने के दस्तावेज में हुई शिकायत

    पुरानी रंजीश को लेकर प्राण घातक हमला करने वाले 4 आरोपियों को थाना प्रेमनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

    पुरानी रंजीश को लेकर प्राण घातक हमला करने वाले 4 आरोपियों को थाना प्रेमनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

    सड़क नापने में लगे 3 साल, शिकायत पर कार्रवाई का ड्रामा, राजस्व अमले ने खुद खुलवा दी 'अवैध दुकान'

    सड़क नापने में लगे 3 साल, शिकायत पर कार्रवाई का ड्रामा, राजस्व अमले ने खुद खुलवा दी 'अवैध दुकान'

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    यूक्रेन का दावा: भारत से बातचीत ठप, बिगड़ते हालात पर जताई चिंता

    यूक्रेन का दावा: भारत से बातचीत ठप, बिगड़ते हालात पर जताई चिंता

    बिजली सी रफ्तार! हाई-स्पीड ट्रेन ने 5.3 सेकंड में छुआ 800 किमी/घंटा का आंकड़ा

    बिजली सी रफ्तार! हाई-स्पीड ट्रेन ने 5.3 सेकंड में छुआ 800 किमी/घंटा का आंकड़ा

    US Sea Drone Attack: समुद्र में बदलती जंग की तस्वीर, भारत के लिए कितनी बड़ी चुनौती?

    US Sea Drone Attack: समुद्र में बदलती जंग की तस्वीर, भारत के लिए कितनी बड़ी चुनौती?

    सैटेलाइट इमेज में दिखी हलचल, क्या समझौते के तुरंत बाद परमाणु कार्यक्रम आगे बढ़ा रहा था ईरान?

    सैटेलाइट इमेज में दिखी हलचल, क्या समझौते के तुरंत बाद परमाणु कार्यक्रम आगे बढ़ा रहा था ईरान?

    जेल में भड़की हिंसा! श्रीलंका में कैदियों ने 25 लोगों को उतारा मौत के घाट

    जेल में भड़की हिंसा! श्रीलंका में कैदियों ने 25 लोगों को उतारा मौत के घाट

  • मनोरंजन
    कपिल शर्मा कैफे फायरिंग केस में बड़ी सफलता, ‘रॉकेट’ फ्रांस में गिरफ्तार

    कपिल शर्मा कैफे फायरिंग केस में बड़ी सफलता, ‘रॉकेट’ फ्रांस में गिरफ्तार

    सोनू निगम बने नए टैलेंट के हमसफ़र, लॉन्च किया ‘आई बिलीव योर म्यूज़िक’

    सोनू निगम बने नए टैलेंट के हमसफ़र, लॉन्च किया ‘आई बिलीव योर म्यूज़िक’

    'अनकही' में दिखेगा रिश्तों का भावनात्मक सफर

    'अनकही' में दिखेगा रिश्तों का भावनात्मक सफर

    ₹90 करोड़ की दो बुगाटी टूरबिलॉन की मालकिन बनीं उर्वशी रौतेला

    ₹90 करोड़ की दो बुगाटी टूरबिलॉन की मालकिन बनीं उर्वशी रौतेला

    ‘धमाल 4’ का चटपटा सरप्राइज बना ‘चटनी’ गीत

    ‘धमाल 4’ का चटपटा सरप्राइज बना ‘चटनी’ गीत

  • रोजगार
    मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ी

    मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ी

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

    गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

    भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

    भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

  • राजधानी
    भोरमदेव सरस मेला में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम का पालन करने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की अपील

    भोरमदेव सरस मेला में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम का पालन करने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की अपील

    ग्रामीण उद्यमिता का मार्ग है संभागीय सरस मेला: उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

    ग्रामीण उद्यमिता का मार्ग है संभागीय सरस मेला: उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

    श्रावण के प्रथम सोमवार पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

    श्रावण के प्रथम सोमवार पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भारी वर्षा को देखते हुए सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भारी वर्षा को देखते हुए सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने अमरकंटक के मृत्युंजय आश्रम में निःशुल्क भंडारा के लिए अन्नकूट रथ को किया रवाना

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने अमरकंटक के मृत्युंजय आश्रम में निःशुल्क भंडारा के लिए अन्नकूट रथ को किया रवाना

  • ज्योतिष
    घर के मुख्य द्वार पर तांबे का सूर्य लगाने के 7 वास्तु लाभ, जानिए सही दिशा और महत्व

    घर के मुख्य द्वार पर तांबे का सूर्य लगाने के 7 वास्तु लाभ, जानिए सही दिशा और महत्व

    मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

    मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

राजधानी

Previous12...67686970717273...8081Next

प्रदेश में अब तक 35.58 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी

Posted on :16-Dec-2023
प्रदेश में अब तक 35.58 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी

'द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार 

7.87 लाख किसानों ने बेचा धान

किसानों को 7313 करोड़ रूपए का भुगतान

कस्टम मिलिंग के लिए मिलर्स द्वारा 17.02 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव

रायपुर : छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर 1 नवम्बर 2023 से धान खरीदी का महाभियान निरंतर जारी है। गत डेढ़ माह में अब तक राज्य के 7 लाख 86 हजार 463 पंजीकृत किसानों से 35 लाख 57 हजार 374 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है। किसानों की सहुलियत को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष 2 हजार 739 धान उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं। धान खरीदी के एवज में किसानों को भुगतान के लिए मार्कफेड द्वारा अपेक्स बैंक को अब तक कुल 7 हजार 313.02 करोड़ रूपए जारी किया गया है। राज्य सरकार द्वारा किसानों के सहुलियत को ध्यान में रखते हुए सुगमतापूर्वक धान खरीदी के निर्देश दिए गए हैं। धान उपार्जन केन्द्रों में निर्धारित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने को कहा गया है। खाद्य विभाग के अधिकारियों को धान खरीदी व्यवस्था का निरंतर निरीक्षण करने को भी कहा गया है।

राज्य शासन द्वारा इस वर्ष प्रदेश के किसानों से 130 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। इस खरीफ विपणन वर्ष में धान बेचने के लिए प्रदेश के 26.86 लाख किसानों ने पंजीयन कराया है। इसमें कुल पंजीकृत रकबा 33.15 लाख हेक्टेयर है, वहीं 2.59 लाख नवीन किसानों ने पंजीयन कराया है।
   
उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक कुल धान खरीदी 35.57 लाख मीट्रिक टन धान में से 27.43 लाख मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा 17.02 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है।
    
खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 15 दिसम्बर को 59 हजार से अधिक किसानों से 2.52 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। आज की धान खरीदी के लिए 76 हजार 463 टोकन जारी किए गए थे। इनमें टोकन तुंहर हाथ एप के तहत 28 हजार 082 टोकन ऑनलाइन जारी किए गए थे।

Read More

राष्ट्रपति ने मुख्यमंत्री बनने पर श्री साय को दी बधाई और शुभकामनाएं

Posted on :15-Dec-2023
राष्ट्रपति ने मुख्यमंत्री बनने पर श्री साय को दी बधाई और शुभकामनाएं

'द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार 

रायपुर : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि श्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश उन्नति के नए शिखर को प्राप्त करेगा।

Read More

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मुख्य सचिव को क्रियान्वयन हेतु घोषणा पत्र सौंपा

Posted on :15-Dec-2023
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मुख्य सचिव को क्रियान्वयन हेतु घोषणा पत्र सौंपा

'द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार 

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने महानदी भवन नवा रायपुर में नई सरकार की कैबिनेट की प्रथम बैठक में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन को क्रियान्वयन हेतु ‘घोषणा पत्र’ सौंपा। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव और श्री विजय शर्मा भी उपस्थित थे।

Read More

सुपोषण अभियान: निर्धन, बेसहारे, जरुरतमन्दों और मरीजों के परिजनों को मिला निःशुल्क पौष्टिक भोजन

Posted on :14-Dec-2023
सुपोषण अभियान: निर्धन, बेसहारे, जरुरतमन्दों और मरीजों के परिजनों को मिला निःशुल्क पौष्टिक भोजन

संस्था, अवाम ए हिन्द ने अपने दायित्वों का निर्वहन कर सुपोषण अभियान अंतर्गत निःशुल्क भोजन सेवा के माध्यम से 1355 दिनों से निर्धन, बेसहारे, जरुरतमन्दों और मरीजों के परिजनों को दिया जा रहा निःशुल्क पौष्टिक भोजन : मो. सज्जाद खान, संस्थापक

No description available.

राजधानी : राजधानी की सेवाभावी सामाजिक संस्था, अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी, रायपुर द्वारा संस्थापक, मो. सज्जाद खान के नेतृत्व में नियमित रूप से बाटें जा रहे निःशुल्क भोजन वितरण कार्य के आज 1355वें दिन पुरे किये, जिसमें संस्था ने मानव सेवा के प्रति निरंतर अपने दायित्वों और कर्तव्यों का निर्वाह करते हुए शहर में एकाकी जीवन व्यतीत करने वाले अनाथ, बेसहारों, निर्धन लाचार व्यक्तियों तथा शासकीय डीकेएस अस्पताल, अम्बेडकर अस्पताल में दूर दराज से इलाज के लिए आये सैकड़ों मरीजों के परिजनों को गर्म स्वादिष्ट भोजन का वितरण किया गया। 

संस्थापक, मो. सज्जाद खान ने बताया कि संस्था का उद्देश्य है कोई भूखा न रहे न भूखा सोए, इस हेतु निर्धन असहाय, निराश्रित जरूरतमंदों को नियमित रूप से निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाये तथा लंबे समय से अस्पतालों में इलाज के लिए रुके मरीज के परिजनों की आर्थिक तंगी की वजह से भोजन व्यवस्था नहीं कर पाते हैं, इसलिए संस्था द्वारा निःशुल्क भोजन सेवा के माध्यम से उन जरूरतमंदों को गर्म भोजन मुहैया कराकर बिना किसी शासकीय अनुदान प्राप्त किये नियमित रूप से यह मानवीय कार्य संचालित किया जा रहा है।

इस मानवीय कार्य में संस्थापक, मो. सज्ज़ाद खान जी के साथ सैय्यद जाकिर हुसैन, ज़ुबैर खान, राजकुमार साहू, यासिर हुसैन, फराज खान एवं अन्य सदस्यगण द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।

प्रेषक :-
ज़ुबैर खान,
मिडिया प्रभारी

Read More

कांग्रेस सरकार की ताकतवर अफसर सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका खारिज

Posted on :14-Dec-2023
कांग्रेस सरकार की ताकतवर अफसर सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका खारिज

रायपुर : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार की सबसे ताकतवर अफसर रहीं सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी है. आज कोल लेवी मामले में सुनवाई हुई के दौरान सुप्रीम कोर्ट में याचिका खारिज की है. इसके साथ ही कोर्ट ने सौम्या चौरसिया पर एक लाख का जुर्माना भी लगाया है. कोर्ट में गलत तथ्य पेश करने पर जुर्माना लगाया गया है. बता दें कि भूपेश बघेल सरकार में सीएम सचिवालय में उप सचिव पद पर सौम्या चौरसिया थीं.  ईडी ने अवैध कोल लेवी मामले में सौम्या को 2 दिसंबर 2022 को गिरफ्तार किया था, इसके बाद से वे सेंट्रल जेल रायपुर में बंद हैं. वहीं सुप्रीम कोर्ट के आदेश से पहले बिलासपुर हाईकोर्ट पहले ही याचिका खारिज कर चुका है.

क्या है मामला?
प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले साल सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार किया था. आयकर विभाग ने 2021 जून में कहा था कि ईडी की टीम ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में छापेमारी के बाद 100 करोड़ रुपये से अधिक के कथित हवाला रैकेट का भंडाफोड़ किया है. हवाला लेनदेन के तहत औपचारिक बैंकिंग प्रणाली से हटकर नकदी का लेनदेन हुआ है. 

सौम्या चौरसिया के घर पर फरवरी 2020 में भी छापा मारा गया था. फरवरी 2020 में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उप सचिव सौम्या चौरसिया सहित उनके करीबी सहयोगियों पर इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी से मामला राज्य बनाम केंद्र बन गया था.

छापे के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस ने उन 19 कारों को जब्त कर लिया था जिसे छापेमारी के लिए कथित तौर पर आयकर अधिकारियों ने किराये पर लिया था.

'सुपर CM' कहलाती थीं सौम्या
बीबीसी की खबर के अनुसार छत्तीसगढ़ की राजनीति और नौकरशाही में पिछले कुछ सालों में सौम्या चौरसिया, सबसे चर्चित और प्रभावशाली नाम रहा है. यहां मंत्री-विधायक और अफसरों से जुड़े हर छोटे-बड़े प्रशासनिक और राजनीतिक फ़ैसले को सौम्या चौरसिया से जोड़ा जाता था. 2008 बैच की राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी सौम्या चौरसिया कलेक्टर तो नहीं बन पाईं थीं, लेकिन 17 दिसंबर 2018 को जब भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, उसके तीसरे ही दिन मुख्यमंत्री सचिवालय में बतौर उप सचिव सौम्या चौरसिया की नियुक्ति का आदेश भी जारी हो गया था. बता दें कि 15 साल के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में, भारतीय राजस्व सेवा की नौकरी छोड़ कर मुख्यमंत्री सचिवालय में शामिल हुए अमन सिंह को राज्य का सबसे ताक़तवर व्यक्ति माना जाता था. 

Read More

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वालों में है अभूतपूर्व उत्साह

Posted on :14-Dec-2023
शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वालों  में है अभूतपूर्व उत्साह

रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं उनके मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह को लेकर लोगों में अभूतपूर्व उत्साह झलक रहा है। राज्य के सभी जिले से लोग पहुंच रहे  हैं  लोगों ने बताया कि प्रदेश को पहला आदिवासी मुख्यमंत्री मिला है । इस गरिमामय में शपथ ग्रहण समारोह में हम साक्षी बनने आए हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने जो गारंटी दी है उसके लिए उनका आभार व्यक्त करना चाहते हैं ।

चिरमिरी से पहुंचे श्री अमरनाथ ने बताया कि वे कल रात से ही शपथ ग्रहण समारोह के लिए अपने साथियों के साथ निकल गए थे। आज सुबह पहुंचे हैं। साथ ही अन्य जिले के कोने-कोने से पहुंचे लोगों ने कहा कि यह प्रदेश के लिए गौरव का विषय है कि राज्य के विकास में अब और तेजी आएगी। मरवाही से पहुंचे उत्तम सिंह श्याम और चेतन सिंह ने कहा कि आज एक आदिवासी मुख्यमंत्री शपथ लेने जा रहे हैं। ये हमारे  लिए गौरव का पल है।

Read More

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के शपथ ग्रहण में परिवार बना साक्षी

Posted on :14-Dec-2023
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के शपथ ग्रहण में परिवार बना साक्षी

माता श्रीमती जसमनी देवी साय, धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय के साथ ही कुटुम्बजन भी शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल 

रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में शपथ ग्रहण समारोह का गरिमामयी आयोजन

रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के शपथ ग्रहण समारोह में उनका परिवार भी इस स्वर्णिम अवसर का साक्षी बना। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउण्ड में आज आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की माती जी श्रीमती जसमनी देवी साय, धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय सहित पूरा परिवार मौजूद रहा। उत्साह भरे माहौल में पूरे परिवार ने लोगों के साथ आम लोगों ने अपनी खुशियां साझा की। गौरतलब है कि श्री साय के शपथ ग्रहण समारोह में उनके गृह जिले जशपुर से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। साथ ही उनके गांव बगिया में लोगों ने उनके शपथ ग्रहण समारोह का लाईव प्रसारण देखा।
 
Read More

उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव और श्री विजय शर्मा ने कार्यभार संभाला

Posted on :14-Dec-2023
उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव और श्री विजय शर्मा ने कार्यभार संभाला

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज मंत्रालय महानदी भवन स्थित अपने कक्ष में कार्यभार ग्रहण करने के बाद उप मुख्यमंत्री द्वय श्री अरूण साव और श्री विजय शर्मा को लेकर मंत्रालय में उप मुख्यमंत्रियों के कक्ष में पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री श्री साय की उपस्थिति में उप मुख्यमंत्री श्री साव और श्री शर्मा ने अपना कार्यभार संभाला। मुख्यमंत्री ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।

Read More

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी पहुँचे रायपुर...

Posted on :13-Dec-2023
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी पहुँचे रायपुर...

'द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार 

रायपुर : माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के रायपुर विमानतल आगमन पर राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय, सांसद श्री संतोष पाण्डेय, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा, प्रमुख सचिव श्री मनोज पिंगुआ, कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भूरे, एसपी श्री प्रशांत अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया।

No description available.

Read More

CG NEWS: कांग्रेस विधायक दल की पहली बैठक आज, नेता प्रतिपक्ष के नाम का हो सकता है एलान...

Posted on :13-Dec-2023
CG NEWS: कांग्रेस विधायक दल की पहली बैठक आज, नेता प्रतिपक्ष के नाम का हो सकता है एलान...

RAIPUR: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद कांग्रेस विधायक दल की पहली बैठक 13 दिसंबर आज बैठक होगी। कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में दोपहर 2 बजे बैठक होगी। इस बैठक में कांग्रेस के 35 नवनिर्वाचित विधायक समेत छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय माकन भी शामिल होंगे।

माना जा रहा है कि इस बैठक में कांग्रेस अपने विधायक दल की नेता चुन सकते हैं। प्रतिपक्ष के नाम का एलान हो सकता है। मजबूत नेता प्रतिपक्ष के लिए भूपेश बघेल का नाम चर्चा में है। इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी में ऐसे चार नाम सामने आ रहे हैं। विधानसभा नेता प्रतिपक्ष के लिए सबसे पहले नाम निवर्तमान भूपेश बघेल का नाम है। वहीं चरणदास महंत, उमेश पटेल और कवासी लखमा का नाम भी लिस्ट में शामिल है। 

पिछली बार तीन बार मुख्यमंत्री रहे डॉ. रमन सिंह ने साल 2018 में चुनाव हारने के बाद नेता प्रतिपक्ष नहीं बने। डॉ. रमन सिंह विधायक के रूप में ही अपनी सेवाएं दी थीं। अब यह देखा जाएगा कि निवर्तमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नेता प्रतिपक्ष बनाना चाहेंगे या फिर पार्टी के किसी दूसरे नेता को यह पद देंगे।  

Read More

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के गृह ग्राम में दीपावली जैसा माहौल

Posted on :13-Dec-2023
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के गृह ग्राम में दीपावली जैसा माहौल

रंगीन रौशनी से जगमगा उठा बगिया

रायपुर : छत्तीसगढ़ के चौथे मुख्यमंत्री के रूप में श्री विष्णु देव साय आज शपथ लेने वाले हैं। अपने नए मुख्यमंत्री के अभिनंदन के लिए पूरा छत्तीसगढ़ उत्साहित है। विशेषकर मुख्यमंत्री के गृह ग्राम बगिया जो जशपुर जिले में स्थित है। वहां पर लोग उत्सव मना रहे हैं। पूरे बगिया में त्यौहार का माहौल है। जमकर आतिशबाजी की जा रही है। पारंपरिक नृत्य के साथ गली-मोहल्लों में लोग खुशियां मना रहे हैं। ढोल-नगाड़े के साथ की थाप पर थिरकते कदम मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए आतुर हैं। 

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का गृह ग्राम बगिया जशपुर जिले के कुनकुरी विधानसभा के अंतर्गत आता है। उनके शपथ ग्रहण की खुशियां लोग पटाखों की आतिशबाजी और रंगीन रौशनी की जगमगाहट के साथ दीपावली जैसे माहौल में मना रहे हैं।

Read More

पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अरविंद नेताम ने जनजाति समाज से मुख्यमंत्री चुने जाने पर जताई प्रसन्नता - नए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को दी बधाई

Posted on :12-Dec-2023
पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अरविंद नेताम ने जनजाति समाज से मुख्यमंत्री चुने जाने पर जताई प्रसन्नता - नए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को दी बधाई

'द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार 

जनजाति समाज से बने मुख्यमंत्री आदिवासी इलाकों की चुनौतियों, परिस्थितियों और मनोभाव को समझेंगे - श्री अरविंद नेताम

रायपुर : छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ आदिवासी नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री अरविंद नेताम ने श्री विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री चुने जाने पर बधाई दी है। उन्होंने खास तौर पर देश के केंद्रीय नेतृत्व को बधाई देते हुए कहा है कि जनजाति क्षेत्र से मुख्यमंत्री चुने जाने से वह आदिवासी इलाके की चुनौतियों, परिस्थितियों और मनोभाव को समझेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री श्री साय जनजाति समाजों से बातचीत कर आदिवासी क्षेत्रों के विकास को नई गति देंगे।

श्री नेताम ने कहा कि जनजाति समाज से श्रीमती द्रोपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना और छत्तीसगढ़ में जनजाति समाज से श्री विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिलना समाज के लिए बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि जनजाति वर्ग के लोग कम कहते है और करते अधिक हैं। इसी तरह नए मुख्यमंत्री श्री साय भी काम करेंगे। वे जनजाति समाज से होने के कारण समाज के मनोभाव को समझेंगे। श्री नेताम ने बताया कि उन्हें छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री और मंत्रीमण्डल के सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह का आमंत्रण मिला है, जिसमें वे शामिल होंगे।

श्री नेताम ने कहा कि आदिवासी इलाके के विकास के लिए उन्हें अन्य क्षेत्रों से अलग देखना आवश्यक है। सामान्य तौर पर विकास को औद्योगीकरण से मापा जाता है। अवधारणा है कि औद्योगीकरण होगा तो विकास होगा। उन्होंने कहा कि औद्योगीकरण आवश्यक है, लेकिन प्राकृतिक संसाधनों का विनाश नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जनजाति समाज की भावना को गहराई से समझेंगे और उनसे बातचीत कर आदिवासी क्षेत्रों के लिए विकास की नई राह गढे़ंगे।

श्री नेताम ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पिछले सालों में जनजाति समाज के विकास को लेकर उनका अनुभव अच्छा नहीं रहा। सरकार और जनजाति समाज के बीच संवादहीनता रही है। श्री विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनने से उम्मीद है कि यह संवादहीनता खत्म होगी।

Read More

CG BREAKING: तेज रफ्तार का कहर, हाईवा की चपेट में आने से पिता और 2 बेटों की दर्दनाक मौत...

Posted on :12-Dec-2023
CG BREAKING: तेज रफ्तार का कहर, हाईवा की चपेट में आने से पिता और 2 बेटों की दर्दनाक मौत...

रायपुर। अभनपुर थाना क्षेत्र में बच्चो को स्कूल छोड़ने जा रहे युवक की बाइक को तेज रफ्तार हाईवा ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बच्चों और पिता की मौके पर मौत हो गई। घटना गोबरा नवापारा के तर्री रोड स्थित बगदेहीपारा स्कूल के पास हुई है।जानकारी के अनुसार, गोबरा नवापारा के तर्री रोड पर स्थित बगदेही स्कूल के पास आज सुबह तेज रफ्तार हाईवा ने सामने जा रही एक बाइक को ठोकर मार दी। हादसे में बाइक चालक और उसके दोनों बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। आरोपी हाईवा चालक ने भाग कर थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। बताया जाता है कि मृतक गोबरा नवापारा के गोडपारा का ही रहने वाला था, जो अपने बच्चों को ग्राम तर्री स्थित स्कूल छोड़ने जा रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read More

संघर्षों में बीता श्री विष्णु देव साय का जीवन

Posted on :12-Dec-2023
संघर्षों में बीता श्री विष्णु देव साय का जीवन

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को जनसंघ की विरासत अपने दादा स्वर्गीय श्री बुधनाथ साय से मिली। उनके दादा स्वतंत्रता के पश्चात सन् 1947 से 1952 तक तत्कालीन सीपी एंड बरार विधानसभा में मनोनीत विधायक भी रहे। श्री साय का परिवार शुरू से ही जनसंघ से जुड़ा रहा। उनके बड़े पिताजी स्वर्गीय श्री नरहरि प्रसाद साय वर्ष 1977-79 तक जनता पार्टी सरकार में संचार राज्य मंत्री रहे। 

जिला मुख्यालय जशपुर से 57 किलोमीटर दूर छोटे से आदिवासी बहुल गांव बगिया के निवासी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय किसान परिवार से आते हैं। बगिया की प्राथमिक शाला में प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण करने के बाद उन्होंने कुनकुरी के लोयोला मिशनरी स्कूल में एडमिशन लिया। कॉलेज की पढ़ाई के लिए वह अंबिकापुर गए। जब वह प्रथम वर्ष में थे, तभी उनके पिता श्री रामप्रसाद साय का निधन हो गया। घर परिवार की जिम्मेदारी निभाने के लिए वह पढ़ाई छोड़कर गांव वापस आ गए। बगिया में मैनी नदी के तट पर साय परिवार का आवास है। श्री विष्णु देव साय मंत्री, सांसद, विधायक रहे लेकिन वह अपने पैतृक गांव को नहीं छोड़ा। अपने दो भाईयों को पढ़ाकर-लिखाकर उन्होंने काबिल बनाया। उनके एक भाई श्री जयप्रकाश साय भारत हैवी इलेक्ट्रिकल में इंजीनियर हैं। एक भाई श्री ओमप्रकाश साय सरपंच थे। अभी चार माह पूर्व ही उनका असामयिक निधन हुआ। 

श्री साय की मां श्रीमती जसमनी देवी ने कहा मेरे बेटे बाबू (विष्णु देव का निकनेम) ने सबसे पहले परिवार की सेवा की, फिर गांव की सेवा की, विधायक, सांसद, मंत्री रहकर क्षेत्र की सेवा की, अब मुख्यमंत्री बनकर राज्य की सेवा करेगा। भावुक होकर उन्होंने कहा कि आज ओमप्रकाश रहता, तो यह खुशी दोगुनी हो जाती। 

श्री विष्णु देव साय पढ़ाई के लिए किए गए अपने संघर्ष को अक्सर याद करते हैं। उन्होंने अपने क्षेत्र में स्कूलों के विकास पर सदैव ध्यान दिया। अपने गांव में जिस सरकारी स्कूल में उन्होंने प्राइमरी की पढ़ाई की थी वह अब हाईस्कूल बन गया है। 

खेती-बाड़ी में रुचि रखते हैं सीएम-

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय खेती किसानी में बहुत रुचि रखते हैं। नदी के तट पर अपने घर में वह सब्जियां उगाते हैं। कोरोना काल में वह गांव में सब्जी उगाते रहे और अन्य किसानों को भी प्रेरित करते रहे। उन्होंने मैनी नदी पर पुल बनवाया। नदी की रेत में खीरा, ककड़ी, मूंगफली आदि की खेती के लिए गांव के किसानों को प्रेरित किया। उनके प्रयासों से गांव में कृषि के क्षेत्र में उन्नति हुई है। 

जड़ी-बूटियों का है ज्ञान-

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जंगली जड़ी-बूटियों के अच्छे जानकार हैं। वह पथरी की अचूक दवा देते हैं। उनके कई लाभार्थी उनकी दवा की प्रशंसा करते हैं। श्री साय ने जनजाति समाज के विकास के लिए काम किया। कंवरधाम के विकास का श्रेय उन्हें दिया जाता है। जनजाति समाज के आयोजनों में उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या अग्रणी भूमिका में रहती हैं। श्री साय की दो पुत्रियों में से बड़ी बेटी निवृत्ति की शादी धमतरी में हुई है। दूसरी पुत्री स्मृति अभी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही हैं। उनके पुत्र तोशेंद्र ने पत्रकारिता व लिट्रेचर की पढ़ाई की है और वर्तमान में रायपुर में फिटनेस इंस्ट्रक्टर के तौर पर काम कर रहे हैं।

Read More

आयुक्त आबकारी महादेव कावरे ने नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य भेंट कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं...

Posted on :11-Dec-2023
आयुक्त आबकारी महादेव कावरे ने नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य भेंट कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं...

'द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार 

रायपुर : नवनियुक्त मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आयुक्त आबकारी एवं नगर तथा ग्राम निवेश श्री महादेव कावरे ने सौजन्य भेंट कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Read More

नैतिक जिम्मेदारी निभाते हुए संस्था अवाम ए हिन्द ने सैकड़ों निर्धन, जरूरतमंदो को नि: शुल्क स्वादिष्ट भोजन मुहैया कराया

Posted on :09-Dec-2023
नैतिक जिम्मेदारी निभाते हुए संस्था अवाम ए हिन्द ने सैकड़ों निर्धन, जरूरतमंदो को नि: शुल्क स्वादिष्ट भोजन मुहैया कराया

नैतिक जिम्मेदारी निभाते हुए संस्था अवाम ए हिन्द ने 1350 दिनों से निरंतर सैकड़ों निर्धन, जरूरतमंदो एवं अस्पताल में मरीज के परिजनों को मुहैया कराया नि: शुल्क स्वादिष्ट भोजन : मो. सज्जाद खान

रायपुर : शहर की सर्वधर्म जनहित एवं सामाजिक संस्था अवाम-ए-हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी निर्धन, असहाय, जरूरतमंदों के प्रति अपने नैतिक जिम्मेदारी व दायित्वों के निर्वहन में  27 वर्षों से विभिन्न जनहित एवं सामाजिक कार्य निरंतर करते आ रही है। इसी मानवीय कड़ी में संस्था द्वारा निरंतर संचालित सुपोषण अभियान अंतर्गत जरूरतमंदों तथा डीकेएस शासकीय अस्पतालों में विभिन्न जिले, वनांचल से इलाज के लिए आये मरीजों के परिजनों को पौष्टिक भोजन निशुल्क मुहैया कराकर आज भोजन सेवा कार्य का 1350वाँ पूर्ण किया गया। 

संस्थापक, मो. सज्जाद खान ने बताया कि संस्था आपसी सहयोग से शासन से बिना कोई सहायता अनुदान प्राप्त किए स्वतंत्र रूप से जनहित एवं सामाजिक कार्य करते आ रही है। सरकार आती है और जाती है और हम अपेक्षा करते हैं कि मौजूदा सरकार इस तरह की जनकल्याणकारी संस्थाओं की तरफ तवज्जो देते हुए ध्यान आकर्षित करे जिससे मानवता और सामाजिक समरसता कायम करते हुए संस्था द्वारा वंचित निर्धन, असहाय जरूरतमंदों, निम्न तबकों की सहायता कर उन्हे मूलभूत सुविधाएं प्रदान किया जा सके। 

संस्थापक मो. सज्जाद खान के साथ इस मानवीय कार्य में राजेंद्र शर्मा, सैय्यद जाकिर हुसैन, महावीर जैन, ज़ुबैर खान, राजकुमार साहू, फराज खान, देवानंद सिन्हा एवं संस्था के अन्य सदस्यों द्वारा सहयोग प्रदान किया जा रहा।​

प्रेषक :-
ज़ुबैर खान
मीडिया प्रभारी

Read More

बृहस्पति सिंह को तत्काल पार्टी से निष्कासित किया जाए

Posted on :09-Dec-2023
बृहस्पति सिंह को तत्काल पार्टी से निष्कासित किया जाए

रायपुर । कांग्रेस नेता कन्हैया अग्रवाल और जागेश्वर राजपूत ने पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह को कांग्रेस से तत्काल प्रभाव से निष्कासित करने की मांग करते हुए कहा कि कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव कुमारी शैलजा और पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री टी एस सिंहदेव के खिलाफ लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए ।

No description available.

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को कमजोर करने का काम पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह ने ही प्रारंभ किया था जब उन्होंने प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री श्री टी एस सिंहदेव पर हत्या के हत्या का आरोप लगाया था , गंभीर आरोप लगाने के बावजूद बृहस्पति सिंह पर कार्यवाही नहीं किए जाने के कारण कांग्रेस में अनुशासनहीनता और असंतोष लगातार बढ़ा ।

बृहस्पति सिंह पर कार्रवाई नहीं किए जाने का ही परिणाम है कि आज बृहस्पति सिंह ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव छत्तीसगढ़ की प्रभारी कुमारी शैलजा पर भी झूठे और मनगढ़ंत गंभीर आरोप लगाए हैं ऐसे में तत्काल कार्रवाई नहीं किए जाने से अनुशासनहीनता लगातार और बढ़ेगी । कांग्रेस नेताओं ने बृहस्पति सिंह पर कार्रवाई की मांग को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे, राष्ट्रीय महासचिव श्री के सी वेणुगोपाल एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक बैज को पत्र लिखा है ।
 
धन्यवाद 
जागेश्वर राजपूत
पूर्व सचिव 
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी

Read More

धारदार हथियार से दोस्त ने की दोस्त की हत्या, हैरान कर देगी वजह

Posted on :08-Dec-2023
 धारदार हथियार से दोस्त ने की दोस्त की हत्या, हैरान कर देगी वजह

रायपुर : छत्तीसगढ़ के अभनपुर से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। दोस्त ने ही दोस्त की हत्या कर दी है। बहन के साथ अवैध संबंध के शक में हत्या कर दी है। हत्या धारदार हथियार से की है। दोस्त को मारकर उसकी लाश को तालाब में फेंका दिया था। आरोपी हेमलाल साहू गिरफ्तार हो गया है। मृतक की पहचान गांव के ही गिरधारी रात्रे के रूप में की गई थी। अभनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गिरोला का पूरा मामला है। अभनपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Read More

बेकाबू कार ने मासूम को रौंदा, मौत

Posted on :08-Dec-2023
बेकाबू कार ने मासूम को रौंदा, मौत

Road accident Raipur: राजधानी रायपुर में सुबह-सुबह एक तेज रफ्तार कार ने सायकल सवार बच्चे को टक्कर मार दी। इस दौरान बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। एक्सीडेंट का लाइव वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। कार के टक्कर के बाद बच्चे हवा में उड़ कर दूर गिरा। वहां मौजूद लोगों ने बच्चे को लहुलुहान हालत में हॉस्पिटल लेकर गए, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। यह घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। मौके पर कार के ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार प्रियांशु निर्मलकर 13 साल का है, वह अखबार बाटने का काम करता था। आज गुरुवार को सुबह लगभग साढ़े छह बजे अखबार बाटने के लिए निकला था। इस दौरान युवक कार के चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि प्रियांशु संजय नगर में सायकल से सड़क पार करने के लिए खड़ा था। इस दौरान दूसरी ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर बच्चे की मौत हो गई।

 हादसे का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है। वीडियो में दिख रहा है कि तेज रफ्तार कार ने सायकल को टक्कर मारी। इसके बाद सायकल सवार बच्चा हवा में उड़ का दूर जा गिरा। वहीं उसका सायकल भी चकनाचूर हो गया है। वहां मौजूद लोगों ने बच्चे को लहुलुहान स्थिति में अस्पताल लेकर गए, लेकिन बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। 

Read More

जीत के बाद बृजमोहन अग्रवाल अपने प्रतिद्वंदी महंत रामसुंदर दास से मिले, चरण स्पर्श कर लिया आशीर्वाद

Posted on :08-Dec-2023
जीत के बाद बृजमोहन अग्रवाल अपने प्रतिद्वंदी महंत रामसुंदर दास से मिले, चरण स्पर्श कर लिया आशीर्वाद

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जित हासिल कर ली है| रायपुर के सातों सीटों पर बीजेपी ने कब्जा किया है। इसमें से एक फेमस सीट रायपुर दक्षिण विधानसभा रहा। इस सीट में गुरु और शिष्य दोनों आमने सामने थे। इस सीट से आठवें बार के विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने जीत हासिल की है। जीत के बाद आपने गुरु से मिलने पहुंचे। बृजमोहन अग्रवाल अपने प्रतिद्वंदी महंत रामसुंदर दास से मिलने दुधाधारी मठ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दुधाधारी मठ के महंत को श्रीफल और शाल से स्वागत कर उनका चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया।

रायपुर के इस सीट से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. महंत रामसुंदर दास को 67 हजार 719 वोटों से हराया है। इस जीत के बाद बृजमोहन अग्रवाल अपने प्रतिद्वंदी महंत रामसुंदर दास से मिलने दुधाधारी मठ पहुंचे थे। प्रतिद्वंदी प्रत्याशियों के बीच इस तरह से अपनापन राजनैतिक मामलों कम ही देखने को मिलता है। बृजमोहन अग्रवाल और महंत राम सुंदर दास के बेहतर संबंध हैं। अग्रवाल मठ के कार्यक्रमों में लगातार शिरकत करते रहे हैं।

बृजमोहन अपने पिता के साथ स्कूली जीवन से ही मठ जाते रहे हैं। महंत रामसुंदर दास के गुरु से मिलते रहे हैं। उनका आशीर्वाद लेते रहे हैं। क्योंकि ये मठ रायपुर दक्षिण विधानसभा में पड़ता है। हर बार कांग्रेस इस सीट पर नया चेहरा लाती है पर अब तक वो रायपुर दक्षिण किले पर फतह हासिल नहीं कर सकी है।

Read More

Previous12...67686970717273...8081Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : प्रकृति की गोद में बसा जशपुर का अनुपम पर्यटन स्थल ‘रानीदाह‘

विशेष लेख : प्रकृति की गोद में बसा जशपुर का अनुपम पर्यटन स्थल ‘रानीदाह‘

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

ज्योतिष और हेल्थ

घर के मुख्य द्वार पर तांबे का सूर्य लगाने के 7 वास्तु लाभ, जानिए सही दिशा और महत्व

घर के मुख्य द्वार पर तांबे का सूर्य लगाने के 7 वास्तु लाभ, जानिए सही दिशा और महत्व

मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

खेल

गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

व्यापार

तीन दिन नहीं खुलेंगे बैंक! 26, 27 और 28 जून की छुट्टियों से पहले कर लें जरूरी लेनदेन

तीन दिन नहीं खुलेंगे बैंक! 26, 27 और 28 जून की छुट्टियों से पहले कर लें जरूरी लेनदेन

डीजल खरीद पर नई सीमा लागू, अब एक बार में सिर्फ 200 लीटर तक मिलेगा ईंधन

डीजल खरीद पर नई सीमा लागू, अब एक बार में सिर्फ 200 लीटर तक मिलेगा ईंधन

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन

  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष

  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution