× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    पीएम मोदी का वीडियो फेसबुक पर ब्लॉक होने की अफवाह, जानिए वायरल दावे की पूरी सच्चाई

    पीएम मोदी का वीडियो फेसबुक पर ब्लॉक होने की अफवाह, जानिए वायरल दावे की पूरी सच्चाई

    फिर लौट रहा कोरोना! नए मामलों में उछाल, अस्पतालों ने बढ़ाई तैयारियां

    फिर लौट रहा कोरोना! नए मामलों में उछाल, अस्पतालों ने बढ़ाई तैयारियां

    वांगचुक के शीघ्र स्वस्थ होने की पीएम मोदी ने की कामना, भेजा भावुक संदेश

    वांगचुक के शीघ्र स्वस्थ होने की पीएम मोदी ने की कामना, भेजा भावुक संदेश

    300 से अधिक स्टॉपेज होंगे खत्म, सफर होगा तेज और ईंधन की होगी बचत

    300 से अधिक स्टॉपेज होंगे खत्म, सफर होगा तेज और ईंधन की होगी बचत

    असम में बाढ़ का कहर: 21 लोगों की मौत, 5.64 लाख लोग प्रभावित

    असम में बाढ़ का कहर: 21 लोगों की मौत, 5.64 लाख लोग प्रभावित

  • छत्तीसगढ़
    राज्य के सबसे भ्रष्ट तहसीलदार संजय राठौर ने निजी भूमि का अनुचित नामांतरण  कर कराया बिक्री , 100 पन्ने के दस्तावेज में हुई शिकायत

    राज्य के सबसे भ्रष्ट तहसीलदार संजय राठौर ने निजी भूमि का अनुचित नामांतरण कर कराया बिक्री , 100 पन्ने के दस्तावेज में हुई शिकायत

    पुरानी रंजीश को लेकर प्राण घातक हमला करने वाले 4 आरोपियों को थाना प्रेमनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

    पुरानी रंजीश को लेकर प्राण घातक हमला करने वाले 4 आरोपियों को थाना प्रेमनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

    सड़क नापने में लगे 3 साल, शिकायत पर कार्रवाई का ड्रामा, राजस्व अमले ने खुद खुलवा दी 'अवैध दुकान'

    सड़क नापने में लगे 3 साल, शिकायत पर कार्रवाई का ड्रामा, राजस्व अमले ने खुद खुलवा दी 'अवैध दुकान'

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    यूक्रेन का दावा: भारत से बातचीत ठप, बिगड़ते हालात पर जताई चिंता

    यूक्रेन का दावा: भारत से बातचीत ठप, बिगड़ते हालात पर जताई चिंता

    बिजली सी रफ्तार! हाई-स्पीड ट्रेन ने 5.3 सेकंड में छुआ 800 किमी/घंटा का आंकड़ा

    बिजली सी रफ्तार! हाई-स्पीड ट्रेन ने 5.3 सेकंड में छुआ 800 किमी/घंटा का आंकड़ा

    US Sea Drone Attack: समुद्र में बदलती जंग की तस्वीर, भारत के लिए कितनी बड़ी चुनौती?

    US Sea Drone Attack: समुद्र में बदलती जंग की तस्वीर, भारत के लिए कितनी बड़ी चुनौती?

    सैटेलाइट इमेज में दिखी हलचल, क्या समझौते के तुरंत बाद परमाणु कार्यक्रम आगे बढ़ा रहा था ईरान?

    सैटेलाइट इमेज में दिखी हलचल, क्या समझौते के तुरंत बाद परमाणु कार्यक्रम आगे बढ़ा रहा था ईरान?

    जेल में भड़की हिंसा! श्रीलंका में कैदियों ने 25 लोगों को उतारा मौत के घाट

    जेल में भड़की हिंसा! श्रीलंका में कैदियों ने 25 लोगों को उतारा मौत के घाट

  • मनोरंजन
    कपिल शर्मा कैफे फायरिंग केस में बड़ी सफलता, ‘रॉकेट’ फ्रांस में गिरफ्तार

    कपिल शर्मा कैफे फायरिंग केस में बड़ी सफलता, ‘रॉकेट’ फ्रांस में गिरफ्तार

    सोनू निगम बने नए टैलेंट के हमसफ़र, लॉन्च किया ‘आई बिलीव योर म्यूज़िक’

    सोनू निगम बने नए टैलेंट के हमसफ़र, लॉन्च किया ‘आई बिलीव योर म्यूज़िक’

    'अनकही' में दिखेगा रिश्तों का भावनात्मक सफर

    'अनकही' में दिखेगा रिश्तों का भावनात्मक सफर

    ₹90 करोड़ की दो बुगाटी टूरबिलॉन की मालकिन बनीं उर्वशी रौतेला

    ₹90 करोड़ की दो बुगाटी टूरबिलॉन की मालकिन बनीं उर्वशी रौतेला

    ‘धमाल 4’ का चटपटा सरप्राइज बना ‘चटनी’ गीत

    ‘धमाल 4’ का चटपटा सरप्राइज बना ‘चटनी’ गीत

  • रोजगार
    मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ी

    मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ी

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

    गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

    भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

    भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

  • राजधानी
    भोरमदेव सरस मेला में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम का पालन करने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की अपील

    भोरमदेव सरस मेला में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम का पालन करने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की अपील

    ग्रामीण उद्यमिता का मार्ग है संभागीय सरस मेला: उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

    ग्रामीण उद्यमिता का मार्ग है संभागीय सरस मेला: उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

    श्रावण के प्रथम सोमवार पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

    श्रावण के प्रथम सोमवार पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भारी वर्षा को देखते हुए सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भारी वर्षा को देखते हुए सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने अमरकंटक के मृत्युंजय आश्रम में निःशुल्क भंडारा के लिए अन्नकूट रथ को किया रवाना

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने अमरकंटक के मृत्युंजय आश्रम में निःशुल्क भंडारा के लिए अन्नकूट रथ को किया रवाना

  • ज्योतिष
    घर के मुख्य द्वार पर तांबे का सूर्य लगाने के 7 वास्तु लाभ, जानिए सही दिशा और महत्व

    घर के मुख्य द्वार पर तांबे का सूर्य लगाने के 7 वास्तु लाभ, जानिए सही दिशा और महत्व

    मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

    मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

राजधानी

Previous12...737475767778798081Next

आयुष्मान योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ को मिले तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

Posted on :26-Sep-2023
आयुष्मान योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ को मिले तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दी बधाई

राज्य के 90 फीसदी घरों में कम से कम एक आयुष्मान कार्ड

स्वास्थ्य सेवा में लैंगिक समानता और आबंटित राशि का छत्तीसगढ़ ने किया सौ फीसद उपयोग 

नई दिल्ली में आयोजित आरोग्य मंथन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ को मिला सम्मान 

रायपुर : छत्तीसगढ़ को आयुष्मान भारत योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए तीन राष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं। छत्तीसगढ़ को यह तीनों राष्ट्रीय पुरस्कार बड़े राज्यों की श्रेणी में आयुष्मान भारत योजना के तहत सेवाएं प्रदान करने में लैंगिक समानता, राज्य को आबंटित राशि का शत-प्रतिशत उपयोग और राज्य के 90 प्रतिशत से अधिक परिवारों में कम से कम एक आयुष्मान कार्ड की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए  दिया गया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि की सराहना की है और आयुष्मान भारत योजना के क्रियान्वयन से जुड़े प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य योजनाओं को जनोन्मुख बनाने के प्रयासों का ही यह परिणाम है कि राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर यह गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। 

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि राज्य में बीते 5 सालों में आम जनता को सहजता से गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ करने के लिए अनेक अभिनव योजनाएं संचालित की गई, जिसे राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है। मुख्यमंत्री हॉट-बाजार क्लीनिक योजना के  माध्यम से राज्य के सुदूर वनांचल इलाकों तक लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ हुई हैं। इसके माध्यम से अब तक लगभग एक करोड़ 40 लाख से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जांच व उपचार के साथ-साथ उन्हें निःशुल्क दवाएं दी गई हैं। राज्य में 1814 हॉट-बाजारों में नियमित रूप से मोबाइल मेडिकल यूनिट में डॉक्टरों की टीम पहुंचकर जरूरतमंद ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच एवं इलाज कर रही हैं। 

Read More

बेसहारे, जरुरतमन्दों और मरीजों के परिजनों को मिला निःशुल्क पौष्टिक भोजन

Posted on :25-Sep-2023
बेसहारे, जरुरतमन्दों और मरीजों के परिजनों को मिला निःशुल्क पौष्टिक भोजन

संस्था, अवाम ए हिन्द ने अपने दायित्वों का निर्वहन कर सुपोषण अभियान अंतर्गत निःशुल्क भोजन सेवा के 1275 दिनों से निर्धन, बेसहारे, जरुरतमन्दों और मरीजों के परिजनों को दिया जा रहा निःशुल्क पौष्टिक भोजन : मो. सज्जाद खान, संस्थापक

No description available.

रायपुर : राजधानी की सेवाभावी सामाजिक संस्था, अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी, रायपुर द्वारा संस्थापक, मो. सज्जाद खान के नेतृत्व में नियमित रूप से बाटें जा रहे निःशुल्क भोजन वितरण कार्य के आज 1275वें दिन पुरे किये, जिसमें संस्था ने मानव सेवा के प्रति निरंतर अपने दायित्वों और कर्तव्यों का निर्वाह करते हुए शहर में एकाकी जीवन व्यतीत करने वाले अनाथ, बेसहारों, निर्धन लाचार व्यक्तियों तथा शासकीय डीकेएस अस्पताल, अम्बेडकर अस्पताल में दूर दराज से इलाज के लिए आये सैकड़ों मरीजों के परिजनों को गर्म स्वादिष्ट भोजन का वितरण किया गया। 

संस्थापक, मो. सज्जाद खान ने बताया कि संस्था का उद्देश्य है कोई भूखा न रहे न भूखा सोए, इस हेतु निर्धन असहाय, निराश्रित जरूरतमंदों को नियमित रूप से निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाये तथा लंबे समय से अस्पतालों में इलाज के लिए रुके मरीज के परिजनों की आर्थिक तंगी की वजह से भोजन व्यवस्था नहीं कर पाते हैं, इसलिए संस्था द्वारा निःशुल्क भोजन सेवा के माध्यम से उन जरूरतमंदों को गर्म भोजन मुहैया कराकर बिना किसी शासकीय अनुदान प्राप्त किये नियमित रूप से यह मानवीय कार्य संचालित किया जा रहा है।

संस्थापक, मो. सज्ज़ाद खान जी के साथ राजेंद्र शर्मा, सैय्यद जाकिर हुसैन, महावीर जैन, ज़ुबैर खान, फराज़ खान, राजकुमार साहू एवं अन्य सदस्यगण द्वारा सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

प्रेषक :-
ज़ुबैर खान,
मिडिया प्रभारी

Read More

थाना गुढ़ियारी क्षेत्र में जुआ खेलते 05 जुआरियों को किया गया गिरफ्तार

Posted on :25-Sep-2023
थाना गुढ़ियारी क्षेत्र में जुआ खेलते 05 जुआरियों को किया गया गिरफ्तार

रायपुर : जिले में जुआ, सट्टा एवं क्रिकेट सट्टा पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को कार्य योजना तैयार कर इस पर अधिक से अधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त थाना प्रभारियों सहित एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम द्वारा थाना क्षेत्रों में मुखबीर लगाने के साथ ही लगातार पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर जुआ एवं सट्टा खेलने/खिलाने वालों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 24.09.2023 को गुढ़ियारी पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत गोगांव स्थित झाबक पेट्रोल पम्प के पास कुछ व्यक्ति रूपयों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले, नगर पुलिस अधीक्षक उरला श्री अविनाश मिश्रा द्वारा थाना प्रभारी गुढ़ियारी को जुआरियों को जुआ खेलते रंगे हाथ गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया।

Read More

रायपुर राजधानी सहित महिलाओं के साथ बढ़ते हुए अपराध और दुष्कर्म मामले पर अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी तत्काल अंकुश लगाने की मांग करती है : संस्थापक, मो. सज्जाद खान

Posted on :25-Sep-2023
रायपुर राजधानी सहित महिलाओं के साथ बढ़ते हुए अपराध और दुष्कर्म मामले पर अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी तत्काल अंकुश लगाने की मांग करती है : संस्थापक, मो. सज्जाद खान

रायपुर : राजधानी सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से महिलाओं एवं बच्चियों के साथ दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं। इस विषय पर रायपुर राजधानी कि जनहित एवं सामाजिक संस्था अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी के संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान के साथ संस्था के पदाधिकारी राजेन्द्र शर्मा, सैय्यद जाकिर हुसैन, महावीर जैन, जुबैर खान, प्रीति जैन, वसीम अकरम व अन्य सदस्यगण ने छत्तीसगढ़ शासन एवं प्रसाशन राज के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री महोदय, गृहमंत्री से अनुरोध किया है कि इस प्रकार के अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कठोर से कठोर सजा दी जाए।

प्रदेश में लगातार व्यापक पैमाने पर मादक पदार्थो की बढ़ोत्तरी और महिलाओं एवं मासूम बच्चियों के साथ उत्पीड़न दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रही है। शराब और मादक पदार्थो के सौदागरों का हौसले बुलंद हैं, इसके चलते रायपुर राजधानी सहित प्रदेश में सभ्य समाज के महिलाओं एवं बच्चों में खौफ भय के वातावरण की स्थिति उत्पन्न हो गई है। अवाम ए हिन्द संस्था इस प्रकार की घिनौनी हरकत करने वाले अपराधियों को जल्द से जल्द अंकुश लगाने की मांग करती हैं।

प्रेषक
संस्थापक, मोहम्मद सज्जाद खान

Read More

ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छत्तीसगढ़ को मिला एक और राष्ट्रीय पुरस्कार

Posted on :23-Sep-2023
ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छत्तीसगढ़ को मिला एक और राष्ट्रीय पुरस्कार

‘‘छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा)’’ लगातार तीसरी बार पुरस्कृत

बहुआयामी जागरूकता कार्यशाला के आयोजन और ऊर्जा दक्ष उपकरणों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए मिला पुरस्कार

ग्रामीण क्षेत्र में ऊर्जा दक्ष उपकरणों को बढ़ावा देने कुल 77 ग्रामों को मॉडल ऊर्जा दक्ष ग्रामों में किया गया विकसित

56 स्वास्थ्य केन्द्र मॉडल ऊर्जा दक्ष स्वास्थ्य केन्द्र एवं 376 शासकीय स्कूल मॉडल ऊर्जा दक्ष शासकीय स्कूल के रूप में विकसित

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने क्रेड़ा की टीम और प्रदेशवासियों को दी बधाई

रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) को नई दिल्ली में  आयोजित समारोह में ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए स्टार परफॉर्मेंस अवार्ड से पुरस्कृत किया गया। सोसाईटी ऑफ एनर्जी इजीनियर्स एण्ड मैनेजर्स - सीम द्वारा 21 सितम्बर को आयोजित 8वें नेशनल एनर्जी मैनेजमेंट अवार्ड समारोह में यह सम्मान दिया गया। श्री आलोक कटियार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) द्वारा उक्त पुरस्कार को डॉ. अशोक कुमार, उप महानिदेशक, ऊर्जा दक्षता ब्यूरों, (बी.ई.ई.) भारत सरकार के उपस्थिति में प्राप्त किया गया। इस समारोह में क्रेडा की ओर से श्री संजीव जैन, मुख्य अभियंता एवं श्री राजीव ज्ञानी, अधीक्षण अभियंता भी उपस्थित रहें। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस पुरस्कार के लिए क्रेडा की टीम और प्रदेशवासियों को बधाई दी है।

उल्लेखनीय है कि लगातार 03 वर्षों (वर्ष 2020, 2021 एवं 2022 ) से क्रेडा को सीम द्वारा ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य नामित एजेंसी के रूप में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। ‘छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा)’ द्वारा विगत 11 वर्षों में प्रदेश में ऊर्जा संरक्षण एवं ऊर्जा दक्षता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की गई है। ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिसिएंसी, भारत सरकार की च्।ज् परियोजना के अंतर्गत प्रथम एवं द्वितीय चरण में कुल 44 औद्योगिक संस्थानों द्वारा प्रदेश में लगभग 2.198 मिलियन टन ऑफ ऑयल इक्वीवेलेंट (MTO) ऊर्जा की बचत कर लगभग 6.67 मिलियन टन का कार्बन उत्सर्जन कम किया गया है।

इस परियोजना के तहत प्रदेश के उद्योगों को कुल दस लाख से भी अधिक एनर्जी सेविंग सर्टिफिकेट ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिसिएंसी के माध्यम से प्राप्त हुए हैं। व्यावसायिक भवन क्षेत्र में ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा दिये जाने हेतु राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ ऊर्जा संरक्षण भवन संहिता अधिसूचित किया गया है तथा राज्य में कुल 15 भवनों को ग्रीन भवन के रूप में प्रमाणित किया गया है तथा 8 शासकीय भवनों को स्टार रेटिंग नामित करने हेतु प्रस्ताव केन्द्र शासन को अग्रेषित किया गया है। आवासीय भवनों में इको निवास सहिता (ECO NIWAS Samhita) अंतर्गत ऊर्जा दक्ष भवन निर्माण तकनीक अपनाने हेतु प्रदेश के आवासीय परियोजनाओं ऊर्जा दक्ष बनाने हेतु सतत् कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में क्रेडा द्वारा 150 से ज्यादा जागरूकता कार्यक्रम इंजीनियर्स एवं आर्कीटेक्ट हेतु आयोजित किया गये है।

ग्रामीण क्षेत्र में ऊर्जा दक्ष उपकरणों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कुल 77 ग्रामों को मॉडल ऊर्जा दक्ष ग्रामों में विकसित किया गया है। इसी तरह 56 स्वास्थ्य केन्द्रों को मॉडल ऊर्जा दक्ष स्वास्थ्य केन्द्र एवं 376 शासकीय स्कूलों को मॉडल ऊर्जा दक्ष शासकीय स्कूलों के रूप में विकसित किया गया है। स्कूली छात्र छात्राओं को ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य सेक्रेडा द्वारा कुल 603 स्कूलों में ऊर्जा क्लब का गठन किया गया है तथा आगामी वर्ष में 1 हजार से भी अधिक शैक्षणिक संस्थानों में ऊर्जा क्लब गठन किये जाने का लक्ष्य है।

कृषि क्षेत्र में किसानों को ऊर्जा संरक्षण के विषय में क्रेडा द्वारा बहुआयामी जागरूकता कार्यशाला आयोजित किये गये है। जिसके तहत ऊर्जा दक्ष पंप के उपयोग से होने वाले ऊर्जा एवं पैसे के बचत के विषय पर राज्य के समस्त कृषि विज्ञान केन्द्रों में किसानों को जागरूक किया गया है। प्रदेश के शासकीय कार्यालय एवं संस्थानों ऊर्जा दक्ष उपकरणों के उपयोग को बढ़ावा देने हेतु क्रेडा द्वारा सतत् प्रयास किये जा रहे है जिससे विद्युत खपत में कमी लाई जा सकें।

Read More

महिलाओं की हुनर ही बन रही उनकी पहचान

Posted on :23-Sep-2023
महिलाओं की हुनर ही बन रही उनकी पहचान

रायुपर : महिला बाल विकास विभाग की सक्षम योजना के माध्यम से अपने मनपसंद काम के लिए लोन  पाकर दुर्ग निवासी श्रीमती कमलेश्वरी बाई और लक्ष्मी  अपना कैरियर बना रहे हैं। विगत दिवस महिला समृद्धि सम्मेलन में महिलाओं को खुद का रोजगार स्थापित करने के लिए चेक दिया गया है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा युवाओं की कला, कौशल और प्रशिक्षण की ओर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। श्रीमती कमलेश्वरी बाई ने बताया की योजना के तहत तेल पेराई मशीन लगाने के लिए 6 लाख का लोन स्वीकृत हुआ है। दुर्ग की लक्ष्मी बघेल को भी स्वयं का ब्यूटी पार्लर शुरू करने के लिए 2 लाख का चेक दिया गया है।  सक्षम योजना का लाभ लेकर आज महिलाएं अपने सपने पूरे कर रही हैं।  दुर्ग अंचल की बेटीयों ने अब अपने हुनर को हौसले के साथ स्वरोजगार में बदलने की ठानी है।

लक्ष्मी ने बताया कि बचपन से मुझे सजने संवरने का बहुत शौक था साथ ही दूसरों को सजाना अच्छा लगता था। अपने हुनर और शौक को पहचान देने के लिए मैंने महिला बाल विकास विभाग से सम्पर्क करके सक्षम योजना की जानकारी ली। विभाग ने प्रशिक्षण की भी व्यवस्था करवाई मुझे यह काम बहुत पसंद है । सक्षम योजना की बारे में  सुना तो मुझे लगा कि यही सही मौका है स्वरोजगार हासिल करने का।

 छत्तीसगढ़ महिला कोष की ऋण योजना के तहत स्व सहायता समूह की महिलाओं के लोन में वृद्धि करते हुए इसकी सीमा 6 लाख तक की गई है। महिलाओं को 3 प्रतिशत के साधारण वार्षिक ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाता है। सक्षम योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिला या विधवा, परित्यकता, अविवाहित महिलाओं को  लाभ दिया जाता है।

Read More

संयुक्त किसान मोर्चा का छत्तीसगढ़ राज्य सम्मेलन संपन्न, 10 सदस्यीय समन्वय समिति गठित, 2-3 अक्टूबर को बोनस सत्याग्रह का फैसला

Posted on :22-Sep-2023
संयुक्त किसान मोर्चा का छत्तीसगढ़ राज्य सम्मेलन संपन्न, 10 सदस्यीय समन्वय समिति गठित, 2-3 अक्टूबर को बोनस सत्याग्रह का फैसला

रायपुर : किसान विरोधी कानूनों के खिलाफ सवा साल तक किसानों द्वारा दिल्ली का घेराव दुनिया के संसदीय इतिहास की अनोखी घटना है।  देशव्यापी आंदोलन के बाद मोदी सरकार को इन कानूनों को वापस लेने को मजबूर होना पड़ा। आज हमारे देश में कृषि के क्षेत्र को कॉर्पोरेट हड़पने की कोशिश कर रहा है। इसके खिलाफ संघर्ष तेज करने की जरूरत है, क्योंकि यदि लाभकारी समर्थन मूल्य का कानून बन भी जाये और बाजार पर पूंजीपतियों का नियंत्रण हो, तो किसानों को समर्थन मूल्य नहीं मिलेगा।

उक्त बातें किसान और खेत मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यवान ने कल यहां रायपुर में संयुक्त किसान मोर्चा के छत्तीसगढ़ राज्य सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए कही। सम्मेलन में छत्तीसगढ़ में किसानों, आदिवासियों, दलितों और विस्थापन पीड़ितों के बीच काम करने वाले 20 से ज्यादा संगठनों के 300 से ज्यादा प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे थे। इन संगठनों में छत्तीसगढ़ बचाओ आंदोलन, छत्तीसगढ़ किसान सभा, हसदेव अरण्य बचाओ संघर्ष समिति, भारतीय किसान यूनियन, क्रांतिकारी किसान सभा, जिला किसान संघ राजनांदगांव और बालोद, अखिल भारतीय किसान सभा, आदिवासी भारत महासभा, किसान और खेत मजदूर संगठन, किसान महासभा, नया रायपुर प्रभावित किसान संघर्ष समिति, भू-विस्थापित रोजगार एकता संघ, किसान-मजदूर महासंघ बिलासपुर, सीएमएम कार्यकर्ता समिति, सर्व आदिवासी समाज, किसान मित्र संघ, स्वतंत्र किसान संगठन, बलौदाबाजार आदि संगठन प्रमुख हैं। 

संजय पराते ने सम्मेलन के समक्ष मुख्य प्रस्ताव पेश किया। प्रस्ताव में संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर स्वीकृत मांगपत्र का समर्थन करते हुए छत्तीसगढ़ में कृषि संकट की भयावहता को रेखांकित किया गया है तथा राज्य में पेसा कानून, वनाधिकार कानून और मनरेगा पर प्रभावी अमल की मांग करते हुए राज्य स्तर पर 14 मांगों को सूत्रबद्ध किया गया था। प्रस्ताव पेश करते हुए उन्होंने कहा कि यह मांगपत्र साझा किसान आंदोलन को प्रदेश में विकसित करने का आधार बनेगा। इस प्रस्ताव पर विभिन्न संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों ने भी अपनी बातें रखीं, जिसमें आलोक शुक्ला, वकील भारती, प्रवीण श्योकंद, हेमंत टंडन, सुदेश टीकम, जनकलाल ठाकुर, जनक राठौर, सौरा यादव, नरोत्तम शर्मा, विश्वजीत हरोड़े, पद्मा पाटिल, रूपन चंद्राकर, दीपक साहू, श्याम मूरत, रमाकांत बंजारे तथा विनोद नागवंशी आदि प्रमुख थे। प्रतिनिधियों ने कांग्रेस सरकार से मांग की कि भाजपा सरकार के समय का 2 वर्ष का बकाया बोनस देने सहित किसानों और आदिवासियों से किये गए वादों को पूरा करें। 

सभा को अखिल भारतीय किसान सभा के संयुक्त सचिव बादल सरोज, किसान संघर्ष समिति के सुनीलम तथा क्रांतिकारी किसान यूनियन, पंजाब के अवतार सिंह महिमा नें भी संबोधित किया। बादल ने अपने संबोधन में कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा वैकल्पिक नीतियों के साथ इस देश में केंद्र और राज्य सरकारों की कॉर्पोरेटपरस्त नीतियों के खिलाफ संघर्ष का मंच है और यह मोर्चा छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में कॉर्पोरेट लूट और राज्य प्रायोजित दमन के खिलाफ चल रहे संघर्षों को और मजबूती देगा। महिमा ने विस्तारपूर्वक बताया कि किस तरह से लाभकारी समर्थन मूल्य की प्रणाली किसानों के साथ ही गरीब उपभोक्ताओं के भी हित में है। सुनीलम ने कहा कि चाहे कांग्रेस हो या भाजपा, दोनों अडानी-अंबानी के कहार हैं और मजदूर-किसानों की अटूट एकता और उनका साझा आंदोलन ही इनकी नीतियों को परास्त कर सकता है।

सम्मेलन ने संयुक्त किसान मोर्चा की 10 सदस्यीय समन्वय समिति का गठन किया है, जिसमें आलोक शुक्ला, प्रवीण श्योकंद, हेमंत टंडन, सुदेश टीकम, नरोत्तम शर्मा, विश्वजीत हरोड़े,  रूपन चंद्राकर, संजय पराते, गैंदसिंह ठाकुर, केराराम मन्नेवार शामिल हैं।

सम्मेलन ने 2 अक्टूबर को पूरे प्रदेश में "बोनस सत्याग्रह" करने तथा लखीमपुर-खीरी में पिछले वर्ष हुए किसान हत्याकांड के अपराधियों को बचाने के खिलाफ 3 अक्टूबर को "काला दिवस" मनाने का फैसला किया है।

Read More

मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा नगर निगम भिलाई को 65.75 करोड़ रूपए की लागत के 48 विकास कार्यों की सौगात

Posted on :22-Sep-2023
मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा नगर निगम भिलाई को 65.75 करोड़ रूपए की लागत के 48 विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सभी को गणेश चतुर्थी की बधाई दी

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज नगर निगम भिलाई अंतर्गत सेक्टर 01 नेहरू सांस्कृतिक भवन में आयोजित आभार सम्मेलन में शिरकत करने के पूर्व यहां पर 65 करोड़ 75 लाख 12 हजार रूपए लागत के 48 कार्यों का लोकार्पण/भूमिपूजन किया। जिसमंे 22 करोड़ 50 लाख 28 हजार रूपए लागत के 19 कार्यों का लोकार्पण तथा 43 करोड़ 24 लाख 84 हजार रूपए लागत के 29 कार्यांे का भूमिपूजन शामिल है। इस अवसर पर गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, विधायक श्री देवेंद्र यादव, महापौर श्री नीरज पाल एवं अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सभी को गणेश चतुर्थी की बधाई दी। भिलाई हमारा मिनी भारत कहलाता है। हर धर्म, हर भाषा के लोग प्रेम से यहां एक साथ रहते हैं। भिलाई की अपनी समस्याएं हैं। भिलाई को भी रोजगार, विकास के लिए जूझना पड़ा है। जब प्लांट को यहां जमीन दी गई थी तो इन्हें कम्युनिटी डेवलपमेंट के लिए दी गई थी ताकि यहां स्वास्थ्य, शिक्षा, मूलभूत सुविधाओं का विकास कर रहे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यहां के लोग लगातार संघर्ष करते हुए, आपके जीवनभर की कमाई आपने भिलाई स्टील प्लांट को दे दिया, लेकिन आपको हक़ नहीं मिला। आपके मेहनत के वजह से और यहां के जनप्रतिनिधि की वजह से आज लगभग 500 लोगों की रजिस्ट्री हो गई है। प्लांट यदि राज्य सरकार को वापस कर दे तो जमीन का मालिकाना हक आपका हो जाएगा। आज 23 साल बीत गया। अब आपको आपकी जमीन वापस मिलेगी। आपको बिजली बिल हाफ योजना का लाभ मिल रहा है। चाहे पेयजल हो, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल हो, सबका लाभ आप सभी को मिले। हमने टाटा के साथ एमओयू किया ताकि हमारी आईटीआई को अपडेट किया जा सके। इससे 10 हजार से ज्यादा युवाओं को रोजगार मिलेगा। हम लगातार नौकरियां दे रहे हैं, हमने लगभग 20 हजार शिक्षकों की भर्ती की। हम लगातार आपके विकास के लिए काम कर रहे हैं।

खुर्सीपार में भिलाई बीपीओ सेंटर का लोकार्पण

मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पित कार्यों में 29 लाख 82 हजार रूपए लागत से जोन 01 नेहरू नगर वार्ड क्रमांक 1, 2, 3 के मार्गाे के सीमेंटीकरण नाली निर्माण एवं सिवरेज लाईन कार्य, 30 लाख रूपए लागत से जोन 1 नेहरू नगर वार्ड क्रमांक 4, 5, 6 मार्गों का सीमेंटीकरण एवं नाली निर्माण पुलिया निर्माण कार्य, 25 लाख रूपए लागत से जोन 1 नेहरू नगर वार्ड क्रमांक 7, 9, 10 के मार्गों का सीमेंटीकरण एवं नाली निर्माण एवं पुलिया निर्माण कार्य, 29 लाख 96 हजार रूपए की लागत से जोन 1 नेहरू नगर वार्ड क्रमांक 11,12,13 के मार्गों का सीमेंटीकरण एवं नाली निर्माण एवं पुलिया निर्माण कार्य, 25 लाख 77 हजार रूपए की लागत से जोन 1 नेहरू नगर वार्ड क्रमांक 17, 18 के मार्गों का सीमेंटीकरण कार्य, 98 लाख 9 हजार रूपए लागत से जोन 1 नेहरू नगर वार्ड क्रमांक 4 एवं 5 में बायपास रोड से कोसा नगर पुलिया तक डामरीकृत मार्गों का नवीनीकरण कार्य , 90 लाख रूपए की लागत से जोन 2 वैशाली नगर वार्ड 14 शांति नगर दशहरा मैदान का उन्नयन कार्य,

1 करोड़ के लागत से जोन 2 वैशाली नगर गौरव पथ से आजाद चौक होते हुए मुक्तिधाम सामने एवं पापुलर सायकल स्टोर्स से आजाद चौक तक डामरीकृत मार्ग का उन्नयन कार्य, 1 करोड़ रूपए की लागत से जोन 2 वैशाली नगर इंदिरा चौक से दुबे पानपैलेस होते हुए भगत सिंह चौक से सड़क 9 हनुमान मंदिर तक एवं जोन 2 कार्यालय के आस-पास मार्गों में डामरीकरण एवं उन्नयन कार्य, 64 लाख 15 हजार रूपए के लागत से जोन 4 शिवाजी नगर वार्ड 40 मुक्तिधाम एवं दर्री तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य, 84 लाख रूपए के लागत से जोन 4 शिवाजी नगर वार्ड 42, 43, 44 में उद्यान का जिर्णाेधार व  सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, 1 करोड़ 22 लाख 73 हजार रूपए लागत से जोन 4 शिवाजी नगर वार्ड 45 में बीएसपी कन्याशाला के पिछे ग्राउंड में प्रकाश व्यवस्था एवं डिजिटल कम्प्यूटर लाईब्रेरी उदय मंडल में भवन निर्माण एवं जिम सामग्री प्रदाय कार्य ,

1 करोड़ 36 लाख रूपए लागत से जोन 4 शिवाजी नगर वार्ड 46 एवं 50 में नवीन कालेज ग्राउंड में प्रकाश व्यवस्था दुर्गा मंदिर का जीर्णाेद्धार बाबा बालक नाथ तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य, 7 करोड़ की लागत से जोन 4 शिवाजी नगर खुर्सीपार अंतर्गत बीपीओ सेंटर का निर्माण कार्य , 40 लाख रूपए लागत से जोन 5 वार्ड 57, 59, 60 में चैनलिंक फैसिंग, डोम सेड सौंदर्यीकरण एवं फेवर ब्लाक कार्य, 1 करोड़ 66 लाख लागत से जोन 5 वार्ड 57, 52, 64, 66 में स्मार्ट सड़क अतिरिक्त कक्ष उद्यान कक्ष सेंट्रल एवेन्यू पाथवे एवं नाली निर्माण कार्य, 1 करोड़ 41 लाख 16 हजार रूपए लागत से जोन 5 वार्ड 70 हुड़को में वाचनालय डामरीकरण एवं नवीनीकरण फेवर ब्लाक बोर खनन बैडमिंटन कोर्ट आंगनबाड़ी निर्माण कार्य, 2 करोड़ 10 लाख रूपए की लागत से पंडित जवाहर लाल नेहरू प्लेनेटेरियम कार्य तथा 57 लाख रूपए लागत से जोन 1 नेहरू नगर शहीद स्मृति स्थल सौंदर्यीकरण कार्य शामिल है।

16.91 करोड़ की लागत से बनने वाले उच्च स्तरीय जलागार का भूमिपूजन

भूमिपूजन कार्यों में 74 लाख 96 हजार रूपए लागत के जोन 1 नेहरू नगर वार्ड जोन 01 नेहरू नगर वार्ड क्रमांक 1, 2, 3 के मार्गों के सीमेंटीकरण नाली निर्माण एवं सिवरेज लाईन एवं भवनों के नवीनीकरण कार्य, 81 लाख 63 हजार रूपए लागत के जोन 1 नेहरू नगर वार्ड क्रमांक 4, 5, 6 के मार्गों का सीमेंटीकरण एवं नाली निर्माण, तालाब सौंदर्यीकरण एवं भवनों का नवीनीकरण कार्य, 74 लाख 93 हजार रूपए लागत के जोन 1 नेहरू नगर वार्ड क्रमांक 7, 8, 9 के मार्गों का सीमेंटीकरण एवं नाली निर्माण एवं पुलिया निर्माण एवं भवनों को नवीनीकरण कार्य, 74 लाख 98 हजार रूपए लागत के जोन 1 नेहरू नगर वार्ड क्रमांक 10, 11, 12, के मार्गों का सीमेंटीकरण एवं नाली निर्माण एवं पाईप लाईन विस्तारीकरण एवं भवनों का नवीनीकरण कार्य, 74 लाख 97 हजार रूपए लागत के जोन 1 नेहरू नगर वार्ड 13, 17 18 के मार्गों का सीमेंटीकरण नाली निर्माण एवं भवनांे का नवीनीकरण कार्य, 1 करोड 23 लाख 82 हजार रूपए  लागत के जोन 1 नेहरू नगर वार्ड  4, 11, 12 के फेवर ब्लाक लगाने का कार्य, 73 लाख 82 हजार रूपए लागत के जोन 2 वैशाली नगर वार्ड 14, 19, 20 के मार्गों का सीमेंटीकरण कार्य,

48 लाख 45 हजार रूपए लागत के जोन वैशाली नगर वार्ड 28, 29 के मार्गों के सीमेंटीकरण कार्य, 73 लाख 86 हजार रूपए लागत के जोन वैशालीनगर वार्ड 15, 16, 22 के मार्गों का सीमेंटीकरण एवं नाली निर्माण कार्य, 75 लाख रूपए लागत के जोन 3 मदर टेरेसा वार्ड 30, 31, 32 में मार्गों का सीमेंटीकरण नाली निर्माण एवं सिवर लाईन कार्य, 75 लाख रूपए लागत के जोन 3 मदर टेरेसा वार्ड 33, 34, 35 में मार्गाे का सीमेंटीकरण एवं नाली  निर्माण कार्य,  50 लाख रूपए लागत के जोन 3 मदर टेरेसा वार्ड 36 एवं 37 में मार्गाे का सीमेंटीकरण एवं नाली निर्माणकार्य, 75 लाख रूपए लागत से जोन 3 मदर टेरेसा वार्ड 52, 53, 54 में विभिन्न विकास कार्य, 50 लाख रूपए लागत के जोन 3 मदर टेरेसा वार्ड 55, 56 में उद्यान सौंदर्यीकरण बैडमिंटन कोर्ट, डोम शेड निर्माण कार्य, 42 लाख 9 हजार रूपए जोन 4 शिवाजी नगर वार्ड 39, 40 में सीमेंटीकरण, बोर खनन, सार्वजनिक मंच कार्य, 66 लाख 49 हजार रूपए लागत के जोन 4 शिवाजी नगर वार्ड 41, 42, 43 में सामुदायिक भवन उद्यान विकास प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य विकास कार्य,

41 लाख 6 हजार रूपए लागत के जोन 4 शिवाजी नगर वार्ड 44, 45, 46 में सार्वजनिक भवन, प्रकाश व्यवस्था, मंच विस्तारीकरण, उद्यान विकास एवं अन्य कार्य, 88 लाख 97 हजार रूपए लागत के जोन 4 शिवाजी नगर वार्ड 47, 48, 49 में वालीबाल कोर्ट प्रकाश व्यवस्था उद्यान विकास पाईप लाईन विस्तारीकरण जिम समाग्री फाउंटेन एवं अन्य विकास कार्य, 93 लाख 71 हजार रूप्ए लागत के जोन 4 शिवाजी नगर वार्ड 50, 51 फाउंटेन में साउंड सिस्टम नाली निर्माण व सार्वजनिक मंच निर्माण कार्य, 2 करोड़ 71 लाख 24 हजार रूपए लागत के जोन 4 शिवाजी नगर खुर्सीपार जोन 1 वार्ड 38, 39, 42 में शिवर लाईन बिछाने एवं चेम्बर बनाने का कार्य, 4 करोड़ 64 लाख 68 हजार रूपए लागत के जोन 4 शिवाजी नगर खुर्सीपार जोन 2 वार्ड 45,

50 में सिवर लाईन बिछाने एवं चेंबर बनाने का कार्य, 2 करोड़ 42 लाख 91 हजार रूपए लागत के जोन 4 शिवाजी नगर खुर्सीपार जोन 3 वार्ड 48, 49 में सिवर लाईन बिछाने एवं चेंबर बनाने का कार्य, 45 लाख 57 हजार रूपए लागत के जोन 5 सेक्टर 6 वार्ड 57, 58, 59, 60 में नाली निर्माण, बोर खनन, फेवर ब्लाक, बैडमिंटनकोर्ट, डोम शेड निर्माण कार्य, 55 लाख रूपए लागत केे जोन 5 सेक्टर 6 वार्ड 61, 62, 63 में सार्वजनिक मंच, फेवर ब्लाक, बोर खनन, वाटर एटीएम व सीमेंटीकरण कार्य, 28 लाख 98 हजार रूपए लागत के जोन 5 वार्ड 64, 65 में सीमेंटीकरण पाइप लाईन विस्तारीकरण वाटर एटीएम स्थापना सौदर्यीकरण बैडमिंटन कोर्ट मंच निर्माण कार्य, 20 लाख 96 हजार रूपए लागत के जोन 5 सेक्टर 6 वार्ड हुड़को ंमें सार्वजनिक मंच, शेड निर्माण, प्रकाश व्यवस्था, फेवर ब्लाक निर्माण कार्य तथा 16 करोड़  91 लाख  रूपए लागत के उच्च स्तरीय जलागार, क्लीयर वाटर राईजिंग मेन एवं वितरण पाईप लाइन बिछाने का कार्य शामिल है।

Read More

रा. यु. मि.क्लब विधानसभा समन्वयक अमित जांगड़े के नेतृत्व में सिलतरा और साँकरा में हितग्राही फ़ॉर्म कार्ड वितरण का शुभारंभ हुआ।

Posted on :22-Sep-2023
रा. यु. मि.क्लब विधानसभा समन्वयक अमित जांगड़े के नेतृत्व में सिलतरा और साँकरा में हितग्राही फ़ॉर्म कार्ड वितरण का शुभारंभ हुआ।

रायपुर : राज़ीव युवा मीतन क्लब धरसीवाँ द्वारा आज ग्राम पंचायत सिलतरा, सांकरा एवं धनेली के 11 बूथों में जाकर पदयात्रा कर हितग्राही फॉर्म एवं कार्ड वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जिसनें शासन के महत्वपूर्ण व विभिन्न योजनाओं कों जन जन तक पहुँचाया गया व हितग्राही कार्ड वितरण कर आम जनों सें आगामी में कांग्रेस सरकार बनाने कीं अपील किए इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीं उधोराम वर्मा जीं , ज़िला उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी श्रीं देवरथ नायक जीं , ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्रीं दुर्गेश वर्मा जीं ,

युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव व विधानसभा समन्वयक श्रीं अमित जांगड़े जीं , युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अंकित वर्मा जीं , युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष ख़ूबी डहरिया जीं , siltara सरपंच रामकुमार वर्मा , लेखू वर्मा, पंकज नायक, महेंद्र बंजारे , रवि लहरीं, पप्पू यादव , अर्जुन सिन्हा,शुभम् शर्मा,राज़ीव साहू,चंदू साहू,दीपेन्द्र डहरिया,सतीश बंजारे,हिमांशु शर्मा ,आयुष वर्मा इत्यादि भारी संख्या में कांग्रेसी व राज़ीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहें।

Read More

श्रीमती प्रियंका गांधी महिला समृद्धि सम्मेलन में लगे विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया

Posted on :21-Sep-2023
श्रीमती प्रियंका गांधी महिला समृद्धि सम्मेलन में लगे विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया

'द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार 

रायपुर, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और श्रीमती प्रियंका गांधी महिला समृद्धि सम्मेलन में लगे विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए गोधन न्याय योजना आरंभ की गई। इसके हितग्राहियों से श्रीमती प्रियंका गांधी ने संवाद किया।

उन्होंने महिलाओं द्वारा की जा रही आर्थिक गतिविधियों की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने रीपा में चल रही गतिविधियों की भी जानकारी ली।

उल्लेखनीय है कि रीपा के माध्यम से उद्यम के नये अवसरों को बढ़ावा मिला है और ग्रामीण क्षेत्रों में पूरी अधोसंरचना के साथ उद्योग की गतिविधियां बढ़ रही हैं।

Read More

जरूरतमंद मरीजों के परिजनों को मिला निःशुल्क भोजन

Posted on :20-Sep-2023
जरूरतमंद मरीजों के परिजनों को मिला निःशुल्क भोजन

संस्था अवाम ए हिन्द द्वारा 1270 दिनों से रोज़ाना सैकड़ों बेसहारे वृद्धजनों, जरूरतमंदों एवं मरीज के परिजनों को मुहैय्या कराया जा रहा निःशुल्क भोजन : मो. सज्जाद खान, संस्थापक

No description available.

रायपुर : राजधानी की जनहित एवं समाजसेवी संस्था, अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी, रायपुर द्वारा संस्थापक, मो. सज्जाद खान के नेतृत्व में नियमित रूप से बाटें जा रहे निःशुल्क भोजन वितरण के 1270वां दिन पूरे करते हुए में शहर में बेसहारों, लाचार व्यक्तियों, मासूम बच्चों को तथा शासकीय डीकेएस अस्पताल में दूर दराज अन्य संभाग, जिला गांव कस्बों से इलाज के लिए आये मरीजों के परिजनों को गर्म स्वादिष्ट भोजन का वितरण किया गया। 

संस्थापक, मो. सज्जाद खान ने बताया कि संस्था बिना किसी शासकीय अनुदान प्राप्त किये आपसी सहयोग से कोरोनाकाल के शुरूवाती दिनों से जरूरतमंदो की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु अग्रसर होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए आ रही है। संस्था का यही उद्देश्य रहा की आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों को भोजन मिले उनके मौलिक वस्तुओं की व्यवस्था हो सके, कोई भी गरीब मजदूर बेबस असहाय भूखा ना रहे और ना ही कोई भूखा सोए इन्ही उद्देश्यों को लेकर संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने समर्पित भाव से जरूरतमंदो के बीच पहुंचकर भोजन सेवा के माध्यम से उन जरूरतमंदों को गर्म भोजन निःशुल्क उपलब्ध करावाया जा रहा है। 

इस सेवा कार्य में संस्थापक, मोहम्मद सज्ज़ाद खान के साथ सैय्यद ज़ाकिर हुसैन, राजेंद्र शर्मा, महावीर जैन, ज़ुबैर खान, फ़राज़ खान, राजकुमार साहू, देवानंद सिन्हा एवं अन्य सदस्यों द्वारा सहयोग प्रदान किया जा रहा।

प्रेषक :-
ज़ुबैर खान,
मिडिया प्रभारी

Read More

धारदार चाकू से हत्या की घटना को अंजाम देने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार...

Posted on :20-Sep-2023
धारदार चाकू से हत्या की घटना को अंजाम देने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार...

 थाना उरला क्षेत्रांतर्गत देशी शराब दुकान के पीछे बृज ट्रैक एवं टावर कंपनी के पास दिये थे हत्या की घटना को अंजाम।

 आरोपी अजय टण्डन की पत्नि का मृतक अमन बंजारे के साथ था अवैध संबंध।

 अवैध संबंध बना हत्या का कारण।

 आरोपियान है मृतक अमन बंजारे के साथी।

 उपचार के दौरान अमन बंजारे की हो गई थी मृत्यु।

 आरोपियों के विरूद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 370/23 धारा 307, 302, 34 भादवि. का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।

रायपुर : प्रार्थी महेश महिलांगे ने थाना उरला में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह सतनाम चौक वार्ड नं. 02 उरला में रहता है तथा मजदूरी का कार्य करता है। प्रार्थी दिनांक 15.09.2023 को दोपहर करीबन 03ः00 बजे उरला देशी शराब दुकान के पीछे बृज ट्रैक एवं टावर कंपनी के सामने अजय टंडन एवं अमन बंजारे के साथ पेड़ के नीचे में बैठ कर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान करीबन 03.30 बजे राजू साहू व सुनील पाल,

प्रार्थी तथा उसके साथियों के पास आये, जहां अजय टण्डन, राजू साहू एवं सुनील पाल के साथ मिलकर पुराने विवाद को लेकर अमन बंजारे के साथ मारपीट करने लगा इसी दौरान अमन बंजारे की हत्या करने की नियत से उनके द्वारा अपने पास रखें चाकू से अमन बंजारे के शरीर तथा जांघ के पास लगातार वार करते हुए उसे गंभीर रूप से घायल कर फरार हो गये थे, जिसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया था, कि उपचार के दौरान मुत.अमन बंजारे की मृत्यु हो गई। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 370/23 धारा 307, 302, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 

हत्या की घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी, नगर पुलिस अधीक्षक उरला श्री अविनाश मिश्रा, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री दिनेश सिन्हा द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना प्रभारी उरला को जल्द से जल्द आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकरियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना उरला पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा आरोपियों की पतासाजी करते हुए आरोपियो के छिपने के हर संभावित ठिकानों में लगातार रेड कार्यवाही करते हुए प्रकरण में आरोपी अजय टण्डन, राजू साहू एवं सुनील पाल को पकड़ा गया। 

पूछताछ में आरोपी अजय टण्डन ने बताया गया कि मृतक अमन बंजारे का उसकी पत्नि के साथ अवैध संबंध था, इसी बात को लेकर वह अपने साथियांें के साथ मिलकर अमन बंजारे की हत्या करने की योजना बनाया एवं योजना के अनुसार दिनांक घटना को अजय टण्डन द्वारा अमन बंजारे को फोन कर घटना स्थल पर बुलाया गया था जिसके पश्चात् उसके अन्य साथी राजू साहू एवं सुनील पाल वहां आये तथा तीनों ने मिलकर मृतक अमन बंजारे के साथ मारपीट करते हुए अपने पास रखें चाकू से उस पर वार कर अमन बंजारे की हत्या कर दिये तथा चाकू को तालाब में फेंक दिये। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध कार्यवाही किया गया। 

गिरफ्तार आरोपी-

  1. अजय टण्डन उर्फ चीची पिता पीला राम टण्डन उम्र 24 साल निवासी सतनाम चौक वार्ड 02 उरला थाना उरला जिला रायपुर।
  2. राजू साहू उर्फ गोलू पिता दशरू साहू उम्र 26 साल निवासी रावाभांटा खेल मैदान के पास थाना खमतरई जिला रायपुर।
  3. सुनील पाल उर्फ गड्डी पिता रमेश पाल उम्र 23 साल निवासी सतनाम चौक वार्ड 02 उरला थाना उरला जिला रायपुर।
Read More

अपहरण की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार

Posted on :20-Sep-2023
अपहरण की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार

अपहरण की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी वली खान गिरफ्तार

Raipur : प्रार्थी कृष्णा यादव ने थाना मंदिर हसौद में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम धमनी में रहता है तथा रोजी मजदूरी का काम करता है। प्रार्थी दिनांक 31.08.2023 को रात्रि में खाना खाने के बाद सो गया था कि रात्रि 12.30 बजे करीब बाथरूम जाने के लिए घर के बाहर निकला तो देखा कि उसके घर के पास एक कार खड़ी थी तथा कार के पास 05 व्यक्ति खडे़ थे उसमें से एक व्यक्ति प्रार्थी से बोला कि शराब कहां मिलेगा तब प्रार्थी हमारे गांव मे शराब नही मिलता है कहते हुए घर के अन्दर जाने लगा तो तभी अन्य 04 व्यक्ति ब्यक्ति प्रार्थी को पकड़ लिए और प्रार्थी को खीचते हुए कार की ओर ले जाते हुए कार मे बिठा लिये और बोले कि तुम्हारा भतीजा सागर कहां है

उसे बुलाकर लाओ तभी तुम्हे छोड़ेंगे, प्रार्थी द्वारा मुझे नही मालूम कि भतीजा कहां है तब वे लोग प्रार्थी के साथ मारपीट करते हुए उसे ग्राम खंडवा जिला धमतरी के जंगल मे ले गये वहां ले जाकर उसे कार से बाहर फेंक कर प्रार्थी के साथ पुनः मारपीट करने लगे तथा अपने पास रखे चाकू से प्रार्थी के शरीर पर वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर फरार हो गये जिसके पश्चात् प्रार्थी धीरे-धीरे ग्राम खंडवा पहुंच कर अस्पताल में अपना ईलाज करवाया। जस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 521/23 धारा 365 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी मंदिर हसौद के नेतृत्व में थाना मंदिर हसौद पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ करते हुए आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यो द्वारा घटना स्थल सहित प्रार्थी द्वारा बताये मार्गो में लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ-साथ अपहरण की घटना को कारित करने हेतु आरोपियों द्वारा जिस चारपहिया वाहन का उपयोग किया गया था उसके संबंध में भी जानकारी एकत्र कर आरोपियों को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे।

इसी दौरान टीम के सदस्यो द्वारा प्रकरण में संलिप्त आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यो द्वारा अभनपुर निवासी वली खान निवासी अभनपुर को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने अन्य 04 साथियों के साथ मिलकर अपहरण की उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी वली खान को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कार्यवाही किया गया। प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपी फरार है, जिनकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है। 

गिरफ्तार आरोपी- वली खान पिता स्व. नन्हे खान उम्र 28 साल निवासी ग्राम झांकी थाना अभनपुर रायपुर।

कार्यवाही में निरीक्षक रोहित मालेकर थाना प्रभारी मंदिर हसौद, थाना मंदिर हसौद से प्र.आर अशोक वर्मा, आर. निहाली साहू एवं दिनेश झा की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।

Read More

संयुक्त किसान मोर्चा का राज्य सम्मेलन 20 को रायपुर में, 20 संगठन लेंगे हिस्सा

Posted on :19-Sep-2023
संयुक्त किसान मोर्चा का राज्य सम्मेलन 20 को रायपुर में, 20 संगठन लेंगे हिस्सा

संजय पराते

रायपुर। संयुक्त किसान मोर्चा का राज्य सम्मेलन 20 सितम्बर को रायपुर के वृन्दावन हॉल में होने जा रहा है। इस सम्मेलन में छत्तीसगढ़ में किसानों, आदिवासियों, दलितों और विस्थापन पीड़ितों के बीच काम करने वाले 20 से ज्यादा संगठनों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारतीय किसान यूनियन के राकेश टिकैत, अखिल भारतीय किसान सभा के बादल सरोज, किसान संघर्ष समिति के डॉ. सुनीलम तथा किसान व खेत मजदूर सभा के सत्यवान भी रायपुर पहुंच रहे हैं।

मोर्चा की समन्वय समिति की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा की केंद्र सरकार की कृषि विरोधी और कॉर्पोरेट समर्थक नीतियों और प्रदेश में कांग्रेस सरकार की किसान समुदाय की समस्याओं के प्रति असंवेदनशील नीतियों के खिलाफ मजदूर संगठनों के साथ मिलकर संघर्ष तेज करने का फैसला लिया जाएगा। इस संबंध में संयुक्त किसान आंदोलन को मजबूत करने के लिए एक मांगपत्र भी सूत्रबद्ध किया जाएगा।

संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में कृषि संकट इतना भयावह है कि प्रति लाख किसान परिवारों के बीच हर साल औसतन 40-45 आत्महत्याएं हो रही है। यहां हर किसान परिवार औसतन 97000 रुपये के कर्ज में डूबा हुआ है। हसदेव के जंगलों को बचाने और आदिवासियों का विस्थापन रोकने के लिए पिछले एक दशक से लड़ाई जारी है। इसी तरह कोयला खनन के कारण हुए भू-विस्थापित रोजगार, पुनर्वास और बुनियादी मानवीय सुविधाओं के लिए एक बड़ी लड़ाई लड़ रहे हैं। विकास परियोजनाओं के लिए ग्राम सभा की "सहमति" को "परामर्श" में बदलकर राज्य सरकार ने पेसा कानून को ही निष्प्रभावी कर दिया है। वनाधिकार कानून का क्रियान्वयन तो नहीं हो रहा है, उल्टे बांटे गए वनाधिकार पत्रक छीने जा रहे हैं और गोठान के नाम पर गरीबों को उनकी जमीन से बेदखल किया जा रहा है। प्राकृतिक संसाधनों को कॉर्पोरेटों के हवाले करने का जो आदिवासी विरोध कर रहे है, वे राज्य प्रायोजित दमन का शिकार हो रहे हैं। सम्मेलन में इन सब मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा और संयुक्त संघर्ष के कार्यक्रम बनाये जाएंगे। 

Read More

किसान सभा की राज्य समिति पुनर्गठित : संजय पराते संयोजक, ऋषि गुप्ता और वकील भारती बने सह संयोजक ; फरवरी में होगा राज्य सम्मेलन

Posted on :18-Sep-2023
किसान सभा की राज्य समिति पुनर्गठित : संजय पराते संयोजक, ऋषि गुप्ता और वकील भारती बने सह संयोजक ; फरवरी में होगा राज्य सम्मेलन

रायपुर। अखिल भारतीय किसान सभा से संबद्ध छत्तीसगढ़ किसान सभा की राज्य समिति का पुनर्गठन किया गया है। यह पुनर्गठन किसान सभा के राष्ट्रीय महासचिव वीजू कृष्णन तथा संयुक्त सचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी अवधेश कुमार की उपस्थिति में किया गया। वीजू कृष्णन ने देश में जारी कृषि संकट, संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर पर चल रहे देशव्यापी किसान आंदोलन और उसमें किसान सभा की भूमिका तथा आगामी आंदोलनों के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा छत्तीसगढ़ में भी किसान सभा और संयुक्त किसान मोर्चा को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि "हर गांव में किसान सभा और किसान सभा मे हर किसान" के नारे पर अमल करके ही संगठन और किसान आंदोलन को मजबूत किया जा सकता है।

17 सदस्यीय संयोजन समिति के संयोजक संजय पराते और सह संयोजक ऋषि गुप्ता और वकील भारती चुने गए हैं। संयोजन समिति के अन्य सदस्य हैं : सी पी शुक्ला, दिल साय नागेश (सरगुजा), माधो सिंह, कपिल पैकरा (सूरजपुर), कृष्ण कुमार लकड़ा, बिफन नागेश (बलरामपुर), विशाल वाकड़े, सुधार सिंह (मरवाही), प्रशांत झा, जवाहर सिंह कंवर (कोरबा), वनमाली प्रधान (रायगढ़), के के साहू (रायपुर), शांत कुमार (दुर्ग)।

किसान सभा संयोजन समिति की बैठक में फरवरी 2024 में राज्य सम्मेलन आयोजित करने और इसके पहले जिला सम्मेलन और निचली इकाईयों के सम्मेलन संपन्न करने का निर्णय लिया गया। बैठक में 20 सितम्बर को संयुक्त किसान मोर्चा के होने वाले राज्य सम्मेलन को भी सफल बनाने के लिए सभी जिलों से किसान सभा कार्यकर्ताओं को भी लामबंद करने का फैसला किया गया। इस सम्मेलन में किसान सभा केंद्र से संयुक्त सचिव बादल सरोज हिस्सा लेंगे।

संजय पराते
(मो) 94242-32650
संयोजक, छत्तीसगढ़ किसान सभा

Read More

ताड़मेटला हत्याकांड के दोषियों को करो गिरफ्तार :किसान सभा

Posted on :18-Sep-2023
ताड़मेटला हत्याकांड के दोषियों को करो गिरफ्तार :किसान सभा

रायपुर। अखिल भारतीय किसान सभा से संबद्ध छत्तीसगढ़ किसान सभा ने पुलिस द्वारा ताड़मेटला में नक्सली मुठभेड़ के नाम पर दो आदिवासी युवकों की हत्या की कड़ी निंदा की है और दोषी पुलिस अधिकारियों को गिरफ्तार करने तथा पीड़ित परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग की है। किसान सभा ने इस पूरे घटनाक्रम पर राज्य सरकार की चुप्पी पर भी सवाल खड़े किए हैं।

आज यहां जारी एक बयान में छत्तीसगढ़ किसान सभा के राज्य संयोजक संजय पराते ने कहा है कि सभी तरह की स्वतंत्र जांच-पडतालें कथित मुठभेड़ में मारे गए आदिवासी युवकों के निर्दोष ग्रामीण होने के तथ्य को स्थापित करते हैं। पुलिस अभी तक इस बात का कोई तर्कसंगत जवाब नहीं दे पाई है कि इन युवकों के शवों को परिजनों को सौंपने के बजाय जबरदस्ती जंगल में क्यों जला दिया गया?

किसान सभा नेता ने कहा कि पुलिस के उच्चाधिकारियों द्वारा इस फ़र्ज़ी मुठभेड़ को जायज ठहराए जाने के बाद अब यह स्पष्ट है कि पूरा हत्याकांड राज्य प्रायोजित है। घटना की वास्तविकता जानने के लिए वहां जाने वाले पत्रकारों और नागरिक दलों को रोका जाना इसी तथ्य को प्रमाणित करता है। इस पूरे घटनाक्रम पर राज्य सरकार की चुप्पी भी इसी का संकेत है।

किसान सभा ने इस जनसंहार के खिलाफ आदिवासियों और नागरिक संगठनों द्वारा चलाये जा रहे आंदोलन का समर्थन किया है।

संजय पराते
(मो) 94242-31650
संयोजक, छत्तीसगढ़ किसान सभा

Read More

28 सितंबर को मनाया जाएगा मिलाद उन नबी...

Posted on :18-Sep-2023
28 सितंबर को मनाया जाएगा मिलाद उन नबी...

हाशिम खान 

रजा यूनिटी फाउंडेशन छत्तिसगढ़ ने ऐलान किया है कि 29 सफर यानी 16 सितंबर को रबी-उल-अव्वल का चांद हो गया है। इसलिए रबी-उल-अव्वल की पहली तारीख 17 सितंबर को होगी। ईद मिलाद-उन-नबी 28 सितंबर को मनाया जाएगा।

मिलाद उन नबी इस्लाम धर्म का एक प्रमुख त्यौहार है। इस शब्द का मूल मौलिद है, जिसका अर्थ अरबी में जन्म है। अरबी भाषा में 'मौलिद-उन-नबी' का मतलब, हज़रत मुहम्मद सल लल लाहु अलैहि व सल्लम की पैदाईश है। यह त्यौहार 12 रबी अल-अव्वल को पुरी दुनिया में मनाया जाता है, मिलाद उन नबी संसार का सबसे बड़ा जश्न माना जाता है।

मिलाद-उन-नबी इस्लामी माह के तीसरे महीने रबी-उल-अव्वल के 11वें और 12वें दिन मनाया जाता है। पैगंबर मोहम्मद सल लल लाहू अलैहि व सल्लम ने अल्लाह के हुक्म से जिस दिन को चलाया, उसे ही इस्लाम कहा जाता है। ईद मिलाद-उन-नबी के दिन घर, गलियों, मस्जिदों को लाइटों, झंडियों से सजाया जाता है और धूमधाम से पैगंबर मोहम्मद सल लल लाहू अलैहि व सल्लम की याद मनाई जाती है। इस दिन कुरान शरीफ की तिलावत की जाती है, इस्लाम के पैगाम को आम किया जाता है। अपने जीवन में मोहम्मद सल लल लाहू अलैहि व सल्लम की शिक्षा को उतारने के लिए प्रेरित किया जाता है। पैगंबर मोहम्मद सल लल लाहू अलैहि व सल्लम के सम्मान में इस दिन हर जगह जुलूस निकाले जाते हैं और लोग इस दिन गरीबों व जरूरतमंदों को दान व जकात देते हैं। रज़ा यूनिटी फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष शादाब आलम रजवी ने छत्तिसगढ़ प्रदेश के मुसलमानों से गुज़ारिश की है की प्रदेश में शांति सद्भाव के साथ मिलादुन्नबी मनाया जाए।

Read More

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी तीजा तिहार की बधाई

Posted on :18-Sep-2023
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी तीजा तिहार की बधाई

रायपुर,  मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के प्रमुख लोक तिहार तीजा के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी लोगों के लिए सुख, समृद्धि की कामना की है। श्री बघेल ने सभी तीजहारिन माताओं और बहनों के प्रति अपनी शुभकामनाएं प्रकट करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ में तीजा पर्व का अपना विशेष महत्व है। महिलाओं द्वारा हरतालिका तीजा पर्व बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। माताएं-बहनें तीजा मनाने ससुराल से मायके आती हैं। महिलाएं पति की दीर्घायु के लिए तीजा पर्व के एक दिन पहले करूभात ग्रहण कर निर्जला व्रत रखती हैं। मान्यता है कि इस व्रत को करने से सुहागिन स्त्रियों को शिव-पार्वती अखंड सौभाग्य का वरदान देते हैं, वहीं कुंवारी लड़कियों को मनचाहे वर की प्राप्ति होती है।

श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में तीज, त्यौहारों की एक समृद्ध परम्परा है। राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति के संरक्षण और संर्वधन के लिए प्रदेश में हरेली, तीजा, भक्त माता कर्मा जयंती, छठ पूजा और विश्व आदिवासी दिवस के दिन न केवल सार्वजनिक अवकाश की शुरूआत की है, बल्कि इन लोक पर्वों के महत्व से आने वाली पीढ़ी को जोड़ने के लिए जन सहभागिता से पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।

Read More

मुख्यमंत्री निवास में श्रीमती मुक्तेश्वरी बघेल ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की

Posted on :17-Sep-2023
मुख्यमंत्री निवास में श्रीमती मुक्तेश्वरी बघेल ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की धर्मपत्नी श्रीमती मुक्तेश्वरी बघेल ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर आज यहां अपने निवास में पूर्ण विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के बीच भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री श्री बघेल हैदराबाद के दौरे पर हैं।

Read More

ग्राम पंचायत मुरा में विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने किया 68 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन.....

Posted on :16-Sep-2023
ग्राम पंचायत मुरा में विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने किया 68 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन.....

रायपुर : धरसीवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा के द्वारा आज अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुरा में विभिन्न सीसी रोड 38 लाख, शुक्रवारी बाजार कंक्रीटकरण   10 लाख, हाई स्कूल अहाता निर्माण 5 लाख, सामुदायिक भवन 5 लाख, हाई मास्क लाइट 10 लाख सहित लगभग कुल 68 लाख विकास कार्यों का विधिवत पूजा पाठ कर भूमिपूजन किया।

विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने कहा क्षेत्र की जनता के मूलभूत सुविधाओं की मांग थी जिसको देखते हुए क्षेत्रवासियों की मांग को पूरा करते हुए आज विकास कार्यों भूमिपूजन किया और निश्चित आज छत्तीसगढ़ माडल पूरे देश में चर्चा हैं और हमारी सरकार के द्वारा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से अनेक प्रकार की योजनाएं चल रही हैं जिससे ग्रामीण जनों को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं निश्चित ही ग्रामीण जनों के लिए नरवा गरवा घुरवा बाड़ी योजना हो जिससे आज महिलाएं एवं ग्रामीण जन इससे लाभान्वित हो रहे हैं और आर्थिक रूप से समृद्धि मिल रही है जो हमारी सरकार की सफलता हैं।

यहाँ देखे विडियो : -

आज इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंचायत सदस्य कंचन गायकवाड ग्राम पंचायत सरपंच नूतन ध्रुव,भगवती साहू,रेशम वर्मा,धनश्याम नायक,लाकेश्वर कोशले,गुलाब विश्वकर्मा,राजकुमार शुक्ला सहित भारी संख्या में ग्राम वासी उपस्थित रहे।

Read More

Previous12...737475767778798081Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : प्रकृति की गोद में बसा जशपुर का अनुपम पर्यटन स्थल ‘रानीदाह‘

विशेष लेख : प्रकृति की गोद में बसा जशपुर का अनुपम पर्यटन स्थल ‘रानीदाह‘

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

ज्योतिष और हेल्थ

घर के मुख्य द्वार पर तांबे का सूर्य लगाने के 7 वास्तु लाभ, जानिए सही दिशा और महत्व

घर के मुख्य द्वार पर तांबे का सूर्य लगाने के 7 वास्तु लाभ, जानिए सही दिशा और महत्व

मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

खेल

गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

व्यापार

तीन दिन नहीं खुलेंगे बैंक! 26, 27 और 28 जून की छुट्टियों से पहले कर लें जरूरी लेनदेन

तीन दिन नहीं खुलेंगे बैंक! 26, 27 और 28 जून की छुट्टियों से पहले कर लें जरूरी लेनदेन

डीजल खरीद पर नई सीमा लागू, अब एक बार में सिर्फ 200 लीटर तक मिलेगा ईंधन

डीजल खरीद पर नई सीमा लागू, अब एक बार में सिर्फ 200 लीटर तक मिलेगा ईंधन

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन


  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष


  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution