× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    वाराणसी जिला न्यायालय में बम धमकी से हड़कंप, तमिलनाडु लिंक की जांच में जुटी पुलिस

    वाराणसी जिला न्यायालय में बम धमकी से हड़कंप, तमिलनाडु लिंक की जांच में जुटी पुलिस

    रक्षा क्षेत्र में बड़ा कदम: 114 राफेल और 6 P-8I विमानों की खरीद को हरी झंडी

    रक्षा क्षेत्र में बड़ा कदम: 114 राफेल और 6 P-8I विमानों की खरीद को हरी झंडी

    भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती, सरकारी कंपनियों ने वेनेजुएला से खरीदा 20 लाख बैरल कच्चा तेल

    भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती, सरकारी कंपनियों ने वेनेजुएला से खरीदा 20 लाख बैरल कच्चा तेल

    दिल्ली में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से अफरा-तफरी, जांच एजेंसियां सक्रिय

    दिल्ली में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से अफरा-तफरी, जांच एजेंसियां सक्रिय

    -जलवायु परिवर्तन के चलते शीतकालीन बारिश और बर्फबारी में भारी कमी आई

    -जलवायु परिवर्तन के चलते शीतकालीन बारिश और बर्फबारी में भारी कमी आई

  • छत्तीसगढ़
    फरार वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाया गया अभियान

    फरार वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाया गया अभियान

    देवरी के व्याख्याता रवि प्रकाश पात्रे का ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज बास्केटबॉल 2026 के लिए चयन

    देवरी के व्याख्याता रवि प्रकाश पात्रे का ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज बास्केटबॉल 2026 के लिए चयन

    ग्राम चिंगरौद में

    ग्राम चिंगरौद में "वी बी जी राम जी" के तहत आयोजित हुआ कृषक जन चौपाल

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    प्लास्टिक को कहो अलविदा! जापान में आलू के स्टार्च से बने इको-फ्रेंडली बैग लॉन्च

    प्लास्टिक को कहो अलविदा! जापान में आलू के स्टार्च से बने इको-फ्रेंडली बैग लॉन्च

    कोलंबिया में भीषण विमान हादसा: सांसद समेत 15 लोगों की मौत, पहाड़ी क्षेत्र में बिखरा मलबा

    कोलंबिया में भीषण विमान हादसा: सांसद समेत 15 लोगों की मौत, पहाड़ी क्षेत्र में बिखरा मलबा

    भारत-अमेरिका रिश्तों पर ट्रंप का भरोसा: पीएम मोदी को बताया शानदार दोस्त, ट्रेड डील जल्द

    भारत-अमेरिका रिश्तों पर ट्रंप का भरोसा: पीएम मोदी को बताया शानदार दोस्त, ट्रेड डील जल्द

    9 बार अंतरिक्ष की यात्रा, 608 दिन स्पेस में बिताने वाली सुनीता विलियम्स ने लिया रिटायरमेंट

    9 बार अंतरिक्ष की यात्रा, 608 दिन स्पेस में बिताने वाली सुनीता विलियम्स ने लिया रिटायरमेंट

    सजा के बाद शेख हसीना का पहला तीखा बयान, हिम्मत हो तो ICC में करो मुकदमा

    सजा के बाद शेख हसीना का पहला तीखा बयान, हिम्मत हो तो ICC में करो मुकदमा

  • मनोरंजन
    अक्षय कुमार के शो पर गुलशन ग्रोवर, शक्ति कपूर और चंकी पांडे का धमाकेदार रीयूनियन

    अक्षय कुमार के शो पर गुलशन ग्रोवर, शक्ति कपूर और चंकी पांडे का धमाकेदार रीयूनियन

    हेमा मालिनी के घर सिनेमा की विरासत का जश्न

    हेमा मालिनी के घर सिनेमा की विरासत का जश्न

    हंसी का महाविस्फोट तय! ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में मचाएगा कोहराम

    हंसी का महाविस्फोट तय! ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में मचाएगा कोहराम

    रानी मुखर्जी की दमदार वापसी: ‘मर्दानी 3’ ट्रेलर पर फैंस ने लुटाया प्यार

    रानी मुखर्जी की दमदार वापसी: ‘मर्दानी 3’ ट्रेलर पर फैंस ने लुटाया प्यार

    काशिका कपूर की भाषाएँ बनीं उनकी सबसे बड़ी ताक़त

    काशिका कपूर की भाषाएँ बनीं उनकी सबसे बड़ी ताक़त

  • रोजगार
    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

    बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

    टी-20 सीरीज का आगाज जीत से, भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया

    टी-20 सीरीज का आगाज जीत से, भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया

    मैच से पहले आस्था की शरण में विराट–कुलदीप, महाकाल मंदिर में की पूजा

    मैच से पहले आस्था की शरण में विराट–कुलदीप, महाकाल मंदिर में की पूजा

  • राजधानी
    9000 फीट की ऊंचाई पर राजिम कुंभ कल्प का प्रचार

    9000 फीट की ऊंचाई पर राजिम कुंभ कल्प का प्रचार

    होली से पहले कवर्धा के गन्ना किसानों को बड़ी सौगात

    होली से पहले कवर्धा के गन्ना किसानों को बड़ी सौगात

    बनासकांठा, गुजरात के शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना हुए बस्तर के पशुपालक और बिहान समूह की दीदियां

    बनासकांठा, गुजरात के शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना हुए बस्तर के पशुपालक और बिहान समूह की दीदियां

    नवीन आंगनबाड़ी भवन: शिक्षा, पोषण और सुरक्षा का संगम

    नवीन आंगनबाड़ी भवन: शिक्षा, पोषण और सुरक्षा का संगम

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने ग्राम सेमो को दी 2.38 करोड़ रुपए के नवीन विद्युत उपकेंद्र की बड़ी सौगात

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने ग्राम सेमो को दी 2.38 करोड़ रुपए के नवीन विद्युत उपकेंद्र की बड़ी सौगात

  • ज्योतिष
    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    सर्दियों में सेहत का रखे ख्याल! रोजाना करें योगासन और प्राणायाम, बढ़ेगी रोग प्रतिरोधक क्षमता

    सर्दियों में सेहत का रखे ख्याल! रोजाना करें योगासन और प्राणायाम, बढ़ेगी रोग प्रतिरोधक क्षमता

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

खेल

Previous123456Next

फाइनल हारने पर सचिन तेंदुलकर ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

Posted on :20-Nov-2023
फाइनल हारने पर सचिन तेंदुलकर ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

Sachin Tendulkar on World cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की हार के बाद सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर रिएक्ट किया है और टीम इंडिया का हौसला बढ़ाया है. भारतीय टीम को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी. पूरे टूर्नामेंट में विजय रथ पर सवार भारतीय टीम को फाइनल में हार मिली, भारत की हार के बाद सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर रिएक्ट किया है और टीम इंडिया के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने का काम किया है. सचिन ने अपने पोस्ट में लिखा है कि आप जो दर्द से गुजर रहे हैं इसकी पीड़ा मैं समझ सकता हूं."

तेंदुलकर ने लिखा,  "ऑस्ट्रेलिया को छठी विश्व कप जीत पर बधाई. सबसे बड़े मंच के सबसे महत्वपूर्ण दिन पर उन्होंने बेहतर क्रिकेट खेला.' टीम इंडिया की किस्मत ख़राब है, शानदार टूर्नामेंट में सिर्फ एक ख़राब दिन दिल तोड़ने वाला हो सकता है. मैं खिलाड़ियों, प्रशंसकों और शुभचिंतकों की पीड़ा की कल्पना कर सकता हूं और उन पर क्या गुजर रही होगी. हार खेल का हिस्सा है लेकिन हमें याद रखना चाहिए कि इस टीम ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान हमारे लिए अपना सब कुछ दिया है."

वहीं, जब भारतीय टीम मैच हार गई तो सचिन मैदान पर आए थे और सभी खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनको सांत्वना देते हुए नजर आए थे. सचिन ने सभी खिलाड़ियों से बात की और उनके दुख को खत्म करने की कोशिश की थी. सचिन के इस जेस्चर की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है. 

बता दें कि 2003 के वर्ल्ड कप फाइनल में भारत को ऑस्ट्रेलिया ने 125 रन से हरा दिया था. उस दौरान सचिन भी टीम इंडिया की ओर से खेले थे. सचिन ने वर्ल्ड कप 2003 में कमाल का परफॉर्मेंस किया था और 673 रन बनाने में सफल रहे थे. इस बार विराट कोहली ने वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाए लेकिन विश्व कप के फाइनल में भारत हार गई. सचिन को 2003 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया था, इस बार कोहली को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया.

Read More

दूसरा सेमीफाइनल: दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस, पहले बल्‍लेबाजी का किया फैसला...

Posted on :16-Nov-2023
दूसरा सेमीफाइनल: दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस, पहले बल्‍लेबाजी का किया फैसला...

South Africa vs Australia world cup Semi Final: वर्ल्ड कप 2023 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका का सामना आज पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से होगा। ईडन गार्डन्स में खेले जाने वाले इस मुकाबले साउथ अफ्रीका अपनी किस्मत बदलना चाहेगी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया अपना पूरा जोर लगाएगी।

दक्षिण अफ्रीका और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच आज वर्ल्‍ड कप 2023 का दूसरा सेमीफाइनल कोलकाता के ईडन गार्डन्‍स में खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका के कप्‍तान टेंबा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला किया है।

दक्षिण अफ्रीका ने अपनी प्‍लेइंग 11 में एक बदलाव किया है। लुंगी एनगिडी की जगह तबरेज शम्‍सी को शामिल किया गया है। वहीं, ऑस्‍ट्रेलिया ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। मार्कस स्‍टोइनिस और शॉन एबट की जगह ग्‍लेन मैक्‍सवेल व मिचेल स्‍टार्क को जगह दी गई है।

ऑस्ट्रेलिया अब तक छह बार विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचा है और पांच अवसरों पर जीता है। एकमात्र 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल में वह इंग्लैंड से हारा था। दूसरी तरफ 1992 से 2023 तक दक्षिण अफ्रीका पांचवीं बार अंतिम चार में पहुंचा है।

दोनों टीमें विश्व कप के सेमीफाइनल में तीसरी बार भिड़ेंगी। वे पहली बार 1999 के विश्व कप में भिड़ी थीं। वह मैच टाई रहा था, लेकिन सुपर सिक्स चरण में बेहतर नेट रन रेट के कारण आस्ट्रेलिया फाइनल में पहुंच गया था।

वनडे विश्व कप में दोनों टीमें अब तक सात बार भिड़ी हैं और दोनों ने तीन-तीन जीत दर्ज की है जबकि एक मैच टाई रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 109 वनडे मैच हुए हैं, जिनमें दक्षिण अफ्रीका ने 55 जबकि आस्ट्रेलिया ने 50 जीते हैं। तीन मैच टाई व एक बेनतीजा रहा है।

SA vs AUS Playing 11

दक्षिण अफ्रीका की प्‍लेइंग 11 - क्विंटन डी कॉक, टेंबा बावुमा (कप्‍तान), रासी वान डर डुसैन, एडेन मार्करम, हेनरिच क्‍लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, गेराल्‍ड कोएत्‍जे, कगिसो रबाडा और तबरेज शम्‍सी।


ऑस्‍ट्रेलिया की प्‍लेइंग 11 - ट्रेविस हेड, डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्‍टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्‍लेन मैक्‍सवेल, जोश इंग्लिस, पैट कमिंस (कप्‍तान), मिचेल स्‍टार्क, एडम जंपा और जोश हेजलवुड।

Read More

मैक्सवेल की पारी देख सचिन तेंदुलकर भी हुए गदगद, कही दी बड़ी बात...

Posted on :08-Nov-2023
मैक्सवेल की पारी देख सचिन तेंदुलकर भी हुए गदगद, कही दी बड़ी बात...

Sachin Tendulkar Tweet on Glenn Maxwell: ग्लेन मैक्सवेल ने पैर में जकड़न के बावजूद अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली और कप्तान पैट कमिंस के साथ रिकॉर्ड शतकीय साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के 39वें मुकाबले में जीत दिलाई. मुंबई के वानखेड़े में हुए मुकाबले में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 291 रन बनाए थे और ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 292 रनों का लक्ष्य दिया था. ऑस्ट्रेलिया ने इसके जवाब में सात विकेट जल्दी खो दिए, लेकिन इसके बाद मैक्सवेल ने दोहरा शतक जड़ा और आखिरी में टीम को 3 विकेट से जीत दिलाई. ऑस्ट्रेलिया इस जीत के साथ ही जारी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गई है.  

ग्लेन मैक्सवेल जब बल्लेबाजी को आए थे, तब ऑस्ट्रेलिया मुश्किल परिस्थिति में थी. ऑस्ट्रेलिया ने 91 रनों पर अपना सातवां विकेट गंवा दिया था, लेकिन इसके बाद मैक्सवेल ने पैट कमिंस के साथ रिकॉर्ड साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई. ग्लेन मैक्सवेल की यह पारी कई मायनों में खास थी. एक तो जब वो बल्लेबाजी को आए तब टीम मुश्किल में थी, दूसरा मैक्सवेल अपनी पारी के दौरान क्रैम्प्स से जूझते हुए दिखाई दिए. मैक्सवेल ने कमिंस के साथ हुई साझेदारी में अधिक रन खुद ही बनाए. ऐसे में पूरा विश्व क्रिकेट मैक्सवेल की इस पारी को सराह रहा है. क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर भी मैक्सवेल की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए.

सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट किया," इब्राहिम जानदार की शानदार पारी ने अफगानिस्तान को अच्छी स्थिति में पहुंचाया. उन्होंने दूसरे हाफ में अच्छी शुरुआत की और 70 ओवर तक अच्छी क्रिकेट खेली लेकिन ग्लेन मैक्सवेल आखिरी के 25 ओवरों में उनके भाग्य को बदलने के लिए काफी थे. मैक्स प्रेशर से मैक्स प्रदर्शन तक! यह मेरे जीवन में देखी गई वनडे की सर्वश्रेष्ठ पारी है."

अफगानिस्तान के 292 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मैक्सवेल (128 गेंद में 201 रन, 21 चौके, 10 छक्के) ने दोहरा शतक जड़ा जिससे ऑस्ट्रेलिया ने 91 रन पर सात विकेट गंवाने के बावजूद 46.5 ओवर में सात विकेट पर 293 रन बनाकर जीत दर्ज की. मैक्सवेल ने कमिंस (68 गेंद में नाबाद 12) के साथ आठवें विकेट के लिए 202 रन की अटूट साझेदारी की जो वनडे क्रिकेट के इतिहास में अंतिम तीन विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी है.

इस साझेदारी में मैक्सवेल के दबदबे का अंदाजा इससे लगता है कि उनका योगदान इसमें 179 रन का रहा. मैक्सवेल ने मुजीब उर रहमान पर लगातार तीन छक्के और एक चौका जड़कर ऑस्ट्रेलिया को लक्ष्य तक पहुंचाया. इससे पहले मुजीब ने ही उनका कैच टपकाया था. मैक्सवेल इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया की ओर से वनडे  क्रिकेट में शीर्ष स्कोरर बने. उन्होंने शेन वाटसन को पीछे छोड़ा जिन्होंने अप्रैल 2011 में बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 185 रन बनाए थे. साथ ही यह लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की विश्व कप में सबसे बड़ी जीत भी है.

Read More

सेमीफाइनल की टिकट कटाने आज श्रीलंका से भिड़ेगा भारत

Posted on :02-Nov-2023
सेमीफाइनल की टिकट कटाने आज श्रीलंका से भिड़ेगा भारत

India vs Sri Lanka: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंडिया वर्सेस श्रीलंका मुकाबला खेला जाएगा। बता दें कि दोनों टीमों के बीच अब तक वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में कांटे की टक्कर रही है। हालांकि, टीम इंडिया अभी अपने सभी 6 मैच जीत कर प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। वहीं, श्रीलंका 6 मैच में दो जीत के साथ सातवें नंबर पर है। आइए जानते हैं इंडिया वर्सेस श्रीलंका मुकाबले से पहले दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग– XI के बारे में।

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंडिया वर्सेस श्रीलंका मुकाबला खेला जाएगा। बता दें कि दोनों टीमों के बीच अब तक वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में कांटे की टक्कर रही है। हालांकि, टीम इंडिया अभी अपने सभी 6 मैच जीत कर प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। वहीं, श्रीलंका 6 मैच में दो जीत के साथ सातवें नंबर पर है। आइए जानते हैं इंडिया वर्सेस श्रीलंका मुकाबले से पहले दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग– XI के बारे में।

भारत की संभावित XI: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका की संभावित XI: पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, एंजेलो मैथ्यूज, महेश थीक्षाना, कासुन राजिथा, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका।

Read More

BCCI का ऐलान, वानखेड़े में होने वाले Ind vs SL मैच में नहीं होगी आतिशबाजी...

Posted on :01-Nov-2023
BCCI का ऐलान, वानखेड़े में होने वाले Ind vs SL मैच में नहीं होगी आतिशबाजी...

India vs Sri Lanka: वर्ल्ड कप मैच के दौरान और बाद में होने वाली आतिशबाजी का मजा दर्शकों को मुंबई और दिल्ली के मुकाबलों में नहीं मिल सकेगा। बिगड़ती हवा गुणवत्ता के बीच हाल ही में BCCI ने दोनों शहरों में आतिशबाजी नहीं करने का ऐलान किया है। खास बात है कि गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में भारत का मुकाबला श्रीलंका (Ind vs SL) से होगा और सोमवार को फिरोजशाह कोटला में बांग्लादेश बनाम श्रीलंका (Ban vs SL) खेला जाना है।

BCCI सचिव जय शाह ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, 'मैंने यह मामला औपचारिक रूप से ICC के सामने उठाया है और मुंबई और दिल्ली में कोई आतिशबाजी नहीं होगी। ये प्रदूषण स्तर को बढ़ा सकते थे। बोर्ड पर्यावरण से जुड़े मुद्दों से निपटने के लिए प्रतिबद्ध है और हमेशा प्रशंसकों और हितधारकों के हितों को आगे रखता है।'

उन्होंने कहा, 'BCCI मुंबई और दिल्ली दोनों शहरों में हवा की गुणवत्ता को लेकर जारी चिंताओं को मानता है...।'

रिपोर्ट में बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से बताया गया कि मुंबई और दिल्ली में आतिशबाजी पर रोक लगाकर बोर्ड एक मजबूत संदेश दे रहा है। उन्होंने कहा, 'यह जनहित में एक संदेश है, जो नागरिकों के बीच पर्यावरण को लेकर जागरूकता बढ़ाएगा। यह मिसाल कायम करने और समाज में बड़े बदलाव को लाने का एक तरीका है।'

दिल्ली और उसके आसपास वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब' श्रेणी में
दिल्ली और उसके आसपास के शहरों में मंगलवार को धुंध छाई रही और लगातार चौथे दिन राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। पुणे स्थित भारतीय ऊष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान द्वारा विकसित संख्यात्मक मॉडल-आधारित प्रणाली के अनुसार, वर्तमान में शहर की खराब वायु गुणवत्ता में वाहन उत्सर्जन (11 प्रतिशत से 16 प्रतिशत) और पराली जलाने (सात प्रतिशत से 16 प्रतिशत) का सबसे ज्यादा योगदान है।

शहर का 24 घंटे का औसत एक्यूआई 359 दर्ज किया गया, जो इस मौसम में अब तक का सबसे अधिक एक्यूआई है। 24 घंटे का औसत एक्यूआई सोमवार को 347, रविवार को 325, शनिवार को 304 और शुक्रवार को 261, बृहस्पतिवार को 256, बुधवार को 243 और मंगलवार को 220 दर्ज किया गया था।

बॉम्बे हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
बंबई उच्च न्यायालय ने शहर में वायु गुणवत्ता में गिरावट पर मंगलवार को स्वत: संज्ञान लेते हुए चिंता व्यक्त की। मुख्य न्यायाधीश डी के उपाध्याय और न्यायमूर्ति आरिफ डॉक्टर की पीठ ने इस मामले पर केंद्र और महाराष्ट्र सरकार, बृहन्मुंबई महानगरपालिका, महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एमपीसीबी) और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) से जवाब मांगा।

मीडिया इनपुट 

Read More

PAK vs SA: आज करो या मरो के मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगा पाकिस्तान

Posted on :27-Oct-2023
PAK vs SA: आज करो या मरो के मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगा पाकिस्तान

Pakistan vs South Africa: 2023 वर्ल्ड कप का 26वां मुकाबला पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. बाबर आज़म की टीम के लिए यह मुकाबला करो या मरो से कम नहीं है. दरअसल, सेमीफाइनल की उम्मीदों को कायम रखने के लिए पाकिस्तान को हर हाल में इस मैच को जीतना होगा. 

पाकिस्तान का इस विश्व कप में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. टीम पांच मैचों में सिर्फ दो मैच ही जीत सकी है. पाकिस्तान को अपने पिछले मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ा. प्वाइंट्स टेबल में टीम चार अंको के साथ छठे नंबर पर है. ऐसे में अगर यहां से बाबर आजम की टीम को सेमीफाइनल में पहुंचना है तो उसे अपने बाकी सभी मैच जीतने होंगे. 

वर्ल्ड कप में 24 सालों से दक्षिण अफ्रीका से नहीं हारा पाकिस्तान 

करो या मरो के मुकाबले से पहले एक आंकड़ा पाकिस्तान के फेवर में नजर आ रहा है. हालांकि, पेपर पर दोनों टीमों में दक्षिण अफ्रीका काफी मजबूत दिख रही है, लेकिन विश्व कप के किसी भी फॉर्मेट में (वनडे और टी20 मिलाकर) पाकिस्तान की टीम पिछले 24 सालों से दक्षिण अफ्रीका से नहीं हारी है. 

2015 और 2019 वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को करारी शिकस्त दी थी. आखिरी बार पाकिस्तान की टीम 1999 में दक्षिण अफ्रीका से हारी थी. यह आंकड़ा बाबर आजम को सुकून देने वाला है. हालांकि, चेन्नई में अगर पाकिस्तान को दक्षिण अफ्रीका से जीतना है तो उसे अपना पूरा जोर लगाना होगा. 

उलटफेर करने में माहिर है पाकिस्तान

पाकिस्तान का भले ही 2023 वर्ल्ड कप में अभी तक कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा है, लेकिन यह टीम उलटफेर करने में माहिर है. कोई नहीं कह सकता है कि कब पाकिस्तान जीत जाए और कब हार जाए. हालांकि, इसे भी नकारा नहीं जा सकता है कि दक्षिण अफ्रीका की टीम मौजूदा वक्त में जिस फॉर्म में है, उसे देखते हुए पाकिस्तान की टीम उसके सामने कुछ भी नहीं है. इस विश्व कप में पाकिस्तान ने गेंदबाजी, बल्लेबाजी और फील्डिंग तीनों ही विभाग में शर्मनाक प्रदर्शन किया है. 

Read More

इंग्लैंड और श्रीलंका के लिए करो या मरो का मुकाबला

Posted on :26-Oct-2023
इंग्लैंड और श्रीलंका के लिए करो या मरो का मुकाबला

ENG vs SL ICC World Cup 2023 Live Cricket Score in Hindi: आईसीसी पुरुष विश्व कप 2023 का 25वां मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। थोड़ी देर में टॉस होना है। श्रीलंकाई टीम पॉइंट्स टेबल में 7वें और इंग्लैंड की टीम 8वें नंबर पर है। दोनों के 2-2 अंक हैं, लेकिन नेट रनरेट के आधार पर श्रीलंका ऊपर है। गत चैंपियन इंग्लैंड को यदि वर्ल्ड कप ट्रॉफी की रेस में बने रहना है तो उसे हर हाल में यह मैच जीतना होगा। इंग्लैंड को विश्व कप में अपने अभियान को पटरी पर लाने का संभवत: अंतिम मौका मिलेगा। हालांकि, श्रीलंका के खिलाफ जीत इंग्लैंड को काफी आगे नहीं ले जाएगी लेकिन यह उन्हें भारत और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों के खिलाफ होने वाले मुकाबलों के लिए थोड़ी प्रेरणा दे सकती है। हालांकि, श्रीलंका के खिलाफ हार इंग्लैंड की उम्मीदों को लगभग खत्म कर देगी।

Read More

मोहम्मद शमी ने वर्ल्‍ड कप में धमाकेदार प्रदर्शन का खोला राज...

Posted on :23-Oct-2023
मोहम्मद शमी ने वर्ल्‍ड कप में धमाकेदार प्रदर्शन का खोला राज...

नई दिल्‍ली,  भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्‍मद शमी ने रविवार को वर्ल्‍ड कप 2023 में अपना पहला मैच खेला और छा गए। शमी ने न्‍यूजीलैंड के खिलाफ धर्मशाला में 10 ओवर में 54 रन देकर पांच विकेट चटकाए।

भारत ने न्‍यूजीलैंड को 12 गेंदें शेष रहते चार विकेट से मात दी। भारत ने आईसीसी इवेंट्स में 20 साल में पहली बार कीवी टीम को मात दी। शमी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया। शमी ने बताया कि प्‍लेइंग 11 में आते ही अपना धमाल मचाने में कैसे कामयाब हुए।

ऐसे मिला शमी को मौका
भारतीय टीम ने न्‍यूजीलैंड के खिलाफ अपनी प्‍लेइंग 11 में दो बदलाव किए। चोटिल हार्दिक पांड्या और शार्दुल ठाकुर की जगह सूर्यकुमार यादव और मोहम्‍मद शमी को शामिल किया गया। शमी को फर्स्‍ट चेंज बॉलर के रूप में लगाया गया। अपने स्‍पेल की पहली ही गेंद पर शमी ने विल यंग को बोल्‍ड कर दिया। इसके बाद शमी का कहर पूरी पारी के दौरान देखने को मिला। उन्‍होंने इस दौरान कई रिकॉर्ड्स भी बनाए।

वर्ल्‍ड कप के लिए विशेष तैयारी
शमी ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि उन्‍होंने वर्ल्‍ड कप के लिए कैसे अपनी तैयारी को स्‍पेशल बनाया। शमी ने कहा कि अपने फार्महाउस पर एक पिच तैयार की, जिस पर अभ्‍यास करने से उन्‍हें बेहद मदद मिली। यही वजह रही कि उनकी लाइन लेंथ सटीक रही और वो मौका मिलते ही सफलता हासिल करने में कामयाब रहे।

Read More

भारत के लिए बुरी खबर, अगले मुकाबले से बाहर हुआ हार्दिक पांड्या

Posted on :20-Oct-2023
भारत के लिए बुरी खबर, अगले मुकाबले से बाहर हुआ हार्दिक पांड्या

Hardik Pandya Injury: टीम इंडिया के लिए वर्ल्ड कप के बीच एक बुरी खबर सामने आई है. बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले के बाद टीम को तगड़ा झटका लगा है. इस मैच में इंजर्ड होने के चलते मैदान से बाहर गए हार्दिक पांड्या को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. आगामी रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले में उनके खेलने को लेकर यह जानकारी सामने आई है. वह अगले मैच में नहीं खेलेंगे.

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने पर सस्पेंस

टीम इंडिया के घातक ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या बांग्लादेश के खिलाफ मैच में चोटिल हो गए थे. इसके बाद उन्हें मैदान से बाहर ले जाना पड़ा और अब उनके आगामी न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले में भी खेलने पर बड़ा अपडेट सामने आ गया है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक पांड्या को बेंगलुरु में नेशनल क्रिकेट अकेडमी ले जाया जाएगा, जहां इंग्लैंड के एक स्पेशलिस्ट डॉक्टर उनका इलाज करेंगे. पांड्या के लखनऊ में होने वाले इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में खेलने की उम्मीद जताई जा रही है.

BCCI ऑफिसियल ने दी जानकारी

रिपोर्ट में बताया गया कि BCCI के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा, 'वह बेंगलुरु जाएंगे जहां उन्हें NCA को रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है. मेडिकल टीम ने उनके टखने की स्कैन रिपोर्ट का आंकलन किया और ऐसा लग रहा है कि इंजेक्शन लेने से वह ठीक हो जाएंगे. बीसीसीआई ने इंग्लैंड में एक विशेषज्ञ डॉक्टर से सलाह ली और उनकी भी यही राय थी. वह अगला मैच नहीं खेल पाएंगे.'

गेंदबाजी के दौरान हुए थे चोटिल

बांग्लादेश के खिलाफ मैच में हार्दिक गेंदबाजी करते हुए चोटिल हो गए थे. उन्होंने अपनी ही गेंद पर चौका रोकने की कोशिश करते समय संतुलन खोया और जिससे उनका एक पैर पूरी तरह से मुड़ गया. इसके बाद जल्द ही मैदान पर फिजियो आए. उन्हें दर्द में देख रोहित शर्मा और विराट कोहली भी उनके पास पहुंचे. फिजियो द्वारा उनके टखने पर पट्टी बांधने के कारण लगभग पांच मिनट तक खेल रुका रहा, लेकिन इससे भी कुछ नहीं हुआ और उन्हें आखिर में मैदान से बाहर ही जाना पड़ा.

Read More

पाकिस्तान का तीसरा विकेट गिरा, सिराज ने बाबर को भेजा पवेलियन

Posted on :14-Oct-2023
पाकिस्तान का तीसरा विकेट गिरा, सिराज ने बाबर को भेजा पवेलियन

India vs Pakistan Live Score, World Cup 2023: भारत और पाकिस्तान के बीच अहमदाबाद में विश्व कप 2023 का 12वां मैच खेला जा रहा है. 

पाकिस्तान का तीसरा विकेट गिरा, सिराज ने बाबर को भेजा पवेलियन
30वें ओवर में 155 के स्कोर पर पाकिस्तान का तीसरा विकेट गिर गया है. सिराज ने बाबर आज़म को बोल्ड आउट किया. बाबर ने 58 गेंदों में सात चौकों की मदद से 50 रन बनाए. सिराज की यह दूसरी सफलता है. 

Read More

पाकिस्तान को लगा दूसरा झटका, हार्दिक पांड्या को मिली सफलता

Posted on :14-Oct-2023
पाकिस्तान को लगा दूसरा झटका, हार्दिक पांड्या को मिली सफलता

India vs Pakistan Live Score, World Cup 2023: भारत और पाकिस्तान के बीच अहमदाबाद में विश्व कप 2023 का 12वां मैच खेला जा रहा है. आप यहां लाइव अपडेट्स पढ़ सकते हैं.

13वें ओवर में 73 के स्कोर पर पाकिस्तान ने अपना दूसरा विकेट गंवा दिया है. इमाम उल हक 38 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट हुए. इस दौरान इमाम ने 6 चौके लगाए. हार्दिक पांड्या ने इमाम उल हक को विकेट के पीछे केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराया. 

Read More

आज पाकिस्तान के खिलाफ 8वीं जीत दर्ज करने उतरेगी टीम इंडिया, जाने भारत-पाक मुकाबलों का पूरा इतिहास

Posted on :14-Oct-2023
आज पाकिस्तान के खिलाफ 8वीं जीत दर्ज करने उतरेगी टीम इंडिया, जाने भारत-पाक मुकाबलों का पूरा इतिहास

आखिर जिसका इंतजार था, वह घड़ी आ गई. जारी World Cup 2023 में अपने-अपने दो मुकाबले जीतने के बाद सेमीफाइनल का दावा प्रबल करने की उम्मीद में चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान शनिवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे. मुकाबले को लेकर पूरे एशिया ही नहीं, बल्कि समूचे क्रिकेट जगत में जोश का माहौल है. दोनों देशों की प्रतिद्वंद्विता कैसी रही है, इसे करोड़ों भारतीयों को बताने की जरुरत नहीं. और आज दो बजे के आस-पास से सड़कों पर कर्फ्यू जैसा माहौल रहने वाला है, तो ऑफिस से कर्मी नदारद रहने वाले हैं क्योंकि बात World Cup 2023 में मेगा मुकाबले की है, बात महामुकाबले की है. पाकिस्तान टीम संभवत: पहली बार सवा लाख लोगों से भरे खचाखच स्टेडियम में मुकाबला खेलने जा रही है. और इस दबाव से निपटना भी पाकिस्तान के लिए एक बड़ा चैलेंज होने जा रहा है. वहीं, इतिहास गवाह है कि World Cup के इतिहास में पाकिस्तान को पिछले सात मैचों में हार का सा्मना करना पड़ा है. पूरा हिंदुस्तान टीम इंडिया से जीत का"अट्ठा" जड़ने की उम्मीद कर रहा है. 

भारत और पाकिस्तान के बीच अबतक खेले गए मैच-

1992 में खेले गए भारत-पाकिस्तान मैच में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 63 रन से हराया था. भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की थी. भारत के सचिन तेंदुलकर ने54 रन की पारी खेली थी, भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में 7 विकेट पर 216 रन बनाए थे जिसके बाद पाकिस्तान की टीम 173 रन ही बना सकी थी. पाकिस्तान की ओर से आमिर सोहेल ने 62 रन की पारी खेली थी. मैच में  भारत की ओर से कपिल देव, जवागल श्रीनाथ और मनोज प्रभाकर ने दो-दो विकेट चटकाए थे. इस मैच के दौरान जावेद मियांदाद भारतीय विकेटकीपर किरण मोरे की नकल करते हुए कूदते हुए नजर आए. भारत-पाकिस्तान मुकाबले में यह अबतक का सबसे दिलचस्प घटना में से एक है. 

1996 वर्ल्ड कप (भारत बनाम पाकिस्तान), भारत 39 रन से जीता

बेंगलुरु में खेले गए मैच में भारत ने पाकिस्तान को 39 रन से हरा दिया था. इस मैच में अजय जडेजा ने अपनी बल्लेबाजी से महफिल लूट ली थी. वकार यूनिस के खिलाफ जडेजा ने शानदार बल्लेबाजी कर धमाका कर दिया था. भारत की ओर से नवजोत सिंह सिद्धू की 93 रन की पारी के बाद वकार यूनिस के खिलाफ अजय जडेजा के आक्रामक तेवरों से भारत ने आठ विकेट पर 287 रन बनाए ते. इसके बाद जब पाकिस्तान की टीम बल्लेबाजी कर रही थी तो 

आमिर सोहेल ने कवर पर एक चौका लगाया और पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज ने प्रसाद को इशारा किया कि वह इसी तरह और शॉट मारेंगे. लेकिन प्रसाद ने अगली ही गेंद पर सोहेल का विकेट उखाड़ दिया और फिर पाकिस्तान कभी लक्ष्य के करीब पहुंचने की स्थिति में नहीं दिखा और अंतत: नौ विकेट पर 248 रन पर ही बना सका. काफी बाद में प्रसाद से सवाल पूछा गया कि बेंगलुरु की उस शाम को उन्होंने सोहेल से क्या कहा था। उन्होंने चुटीला जवाब देने से पहले हंसी में कहा: ‘‘आप इसे छाप नहीं सकते."

1999 वर्ल्ड कप (भारत Vs पाकिस्तान), भारत 47 रन से जीता

विश्व कप 1999 में मैनचेस्टर में जब दोनों देशों का आमना-सामना हुआ तो एक अलग तरह की भावना थी. यह मुकाबला करगिल युद्ध की छाया में हो रहा था. भारतीय और पाकिस्तानी प्रशंसक जीत के अलावा किसी और चीज से संतुष्ट नहीं होने वाले थे,  दोनों देश के खिलाड़ी उग्र राष्ट्रवादी भावना में नहीं बहे और क्रिकेट का एक अप्रत्याशित मुकाबला खेला. राहुल द्रविड़ और मोहम्मद अजहरुद्दीन के अर्धशतकों के बाद भारत ने छह विकेट पर 227 रन का छोटा स्कोर खड़ा किया. प्रसाद एक बार फिर भारत के लिए स्टार बनकर उभरे. कर्नाटक के इस खिलाड़ी ने 27 रन देकर पांच विकेट झटके और पाकिस्तान की पारी 45.3 ओवर में 180 रन पर सिमट गई.

2003 वर्ल्ड कप (भारत vsपाकिस्तान), भारत 6 विकेट से जीता

विश्व कप 2003 आते-आते तेंदुलकर की प्रतिभा पूरी तरह निखर गई थी। मुंबई के इस बल्लेबाज ने सेंचुरियन में अकरम, शोएब अख्तर और यूनिस की पाकिस्तान की तेज गेंदबाजी तिकड़ी के खिलाफ शानदार शॉट खेले। अख्तर के खिलाफ उनका अपर कट अब भी लोगों के जहन में ताजा है जो थर्ड मैन के ऊपर से छह रन के लिए गया था. तेंदुलकर 32 रन पर आउट हो गए होते लेकिन अब्दुल रज्जाक ने उनका कैच टपका दिया. अकरम ने इसके बाद रज्जाक से वह प्रसिद्ध सवाल पूछा, ‘‘तुझे पता है किसका कैच छोड़ा है.'' सईद अनवर ने पाकिस्तान के सात विकेट पर 273 रन में 101 रन की शानदार पारी खेली थी लेकिन तेंदुलकर की 75 गेंद में 98 रन की पारी ने उस पर हावी रही. भारत की छह विकेट की जीत में युवराज सिंह ने भी नाबाद 50 रन बनाये.

2007 वर्ल्ड कप (भारत vs पाकिस्तान), आमना-सामना नहीं हो सका

दोनों टीम 2007 विश्व में आमने-सामने नहीं आ पाईं और लीग चरण से ही बाहर हो गईं

2011 वर्ल्ड कप (भारत vs पाकिस्तान), भारत  29 रनों से जीता

भारत 2011 में विश्व कप की सह मेजबानी कर रहा था. मोहाली में पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला था। तेंदुलकर अपने शीर्ष को पार कर चुके थे लेकिन उन्होंने एक बार फिर जानदार पारी खेलकर भारत की जीत की नींव रखी. हालांकि उनकी 85 रन की पारी में वह चिरपरिचित अंदाज नहीं दिखा जिसके लिए वह जाने जाते हैं और इस दौरान उन्हें चार जीवनदान भी मिले. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज वहाब रियाज के 46 रन पर पांच विकेट के बावजूद भारत ने नौ विकेट पर 260 रन बनाए और फिर पांच भारतीय गेंदबाजों ने दो-दो विकेट लेकर पाकिस्तान को 231 रन पर समेट दिया. यूनिस खान और असद शफीक को शानदार गेंदों पर आउट करने के लिए युवराज सिंह का विशेष उल्लेख जरूरी है. इस दशक की शुरुआत तक क्रिकेट के मैदान पर भारत का दबदबा विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों और तेज गेंदबाजों के उदय के साथ नई ऊंचाइयों को छू गया.

2015 वर्ल्ड कप (भारत vs पाकिस्तान), भारत  76 रनों से जीता

विश्व कप 2015 में पाकिस्तान को ‘नए' भारत का स्वाद चखना पड़ा। कोहली की 107 रन की शानदार पारी और शिखर धवन तथा सुरेश रैना के अर्द्धशतक से टीम इंडिया ने सात विकेट पर 300 रन बनाए. तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने चार विकेट लिए जिससे पाकिस्तान 224 रन पर ढेर हो गया.

2019 वर्ल्ड कप (भारत vs पाकिस्तान), भारत  47 रनों से जीता ( D/L) 

पाकिस्तान को 2019 में रोहित के तूफानी तेवरों का सामना करना पड़ा जिन्होंने 113 गेंद में 140 रन की पारी खेली. कोहली (77) और लोकेश राहुल (57) ने भी अर्धशतक जड़े. रोहित ने तेज गेंदबाज हसन अली को विशेष रूप से निशाने पर रखा जिनकी वाघा सीमा पर जांघ पर हाथ मारकर जश्न मनाने के लिए तीखी आलोचना हुई थी. भारतीय प्रशंसकों ने भी हसन के खिलाफ रोहित के करारे शॉट का खूब लुत्फ उठाया.

Read More

पाकिस्तान मैच से पहले शुभमन गिल पहुंचे अहमदाबाद

Posted on :12-Oct-2023
पाकिस्तान मैच से पहले शुभमन गिल पहुंचे अहमदाबाद

Shubman Gill India vs Pakistan: भारतीय स्टार सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल डेंगू के बुखार से उबरने के बाद टीम से जुड़ने के लिए बुधवार को अहमदाबाद पहुंच गए हैं। यहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत 

को आईसीसी मेंस वनडे वर्ल्ड कप 2023 का अपना तीसरा मुकाबला चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है। गिल टीम से जुड़ने के लिए अहमदाबाद तो जरूर पहुंच गए हैं, मगर वह पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले हाईवोल्टेज मुकाबले का हिस्सा बन पाएंगे या नहीं इस पर अभी अनिश्चिताएं बनी हुई है।

शुभमन गिल डेंगु के बुखार की वजह से अभी तक वर्ल्ड कप 2023 का एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं। चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभियान का आगाज करने से पहले गिल को डेंगू हुआ था। उनकी जगह ईशान किशन कप्तान रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज कर रहे हैं। चेन्नई के बाद जब टीम इंडिया अफगानिस्तान के खिलाफ मैच खेलने दिल्ली पहुंची तो गिल टीम के साथ नहीं गए। वह चेन्नई के ही अस्पताल में थे। अब तीसरे मैच के लिए यह सलामी बल्लेबाज अहमदाबाद पहुंच गया है।

सोमवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पुष्टि की कि शुबमन गिल चेन्नई में रहेंगे और अफगानिस्तान के खिलाफ मेन इन ब्लू वनडे विश्व कप मुकाबले के लिए टीम के साथ यात्रा नहीं करेंगे। आधिकारिक बयान में, बीसीसीआई ने भारत के इस असाधारण टूर्नामेंट के पहले दो मैचों से गिल की अनुपस्थिति की घोषणा की क्योंकि वह मेडिकल टीम की देखरेख में चेन्नई में रहेंगे। अब भले ही वह अहमदाबाद पहुंच गए हों, मगर उनका प्लेइंग 11 में शामिल होने मुश्किल दिख रहा है।

डेंगू होने के बाद बॉडी को रिकवर होने में काफी समय लगता है। वर्ल्ड कप अभी एक महीना लंबा चलना है, ऐसे में टीम मैनेजमेंट गिल के साथ कोई रिस्क नहीं लेना चाहेगी। भारत ने गिल की गैरमौजूदगी में अभी तक खेले दोनों मैचों में जीत दर्ज है। भले ही अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गिल का रिकॉर्ड जबरदस्त हो, मगर टीम मैनेजमेंट उन्हें तब ही मौका देगी जब वह पूरी तरह से फिट हो जाएंगे।

Read More

Asian games 2023: भारतीय हॉकी टीम ने जीता गोल्ड, फाइनल में जापान को हराया

Posted on :07-Oct-2023
Asian games 2023: भारतीय हॉकी टीम ने जीता गोल्ड, फाइनल में जापान को हराया

India vs Japan 2023: एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम ने फाइनल मुकाबला जीत कर गोल्ड अपने नाम कर लिया है। भारत ने जापान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मैच को आसानी से जीतने में कामयाबी हासिल की। भारत ने एशियन गेम्स में चौथी बार हॉकी में गोल्ड जीता है। भारत ने सबसे पहले साल 1966 में अपना गोल्ड मेडल जीता था।

चौथी बार जीता गोल्ड: इसके बाद साल 1998, साल 2014 और अब साल 2023 में भारत ने गोल्ड जीतने में कामयाबी हासिल की। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इस पूरे टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीतने का काम किया। भारतीय एशियन गेम्स में विजेता ही रही है। भारतीय टीम को टूर्नामेंट में कोई भी टीम हार नहीं सकी। भारतीय टीम ने फाइनल मैच में जापान के 5-1 से हराने में कामयाबी हासिल की।

9 साल के बाद आया गोल्ड: एशियाई खेलों में भारत ने साल 2014 में गोल्ड मेडल जीता था। 9 साल के बाद भारत के खाते में एक और गोल्ड आ गया है। भारत की इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगतार टीम को बधाई देने का काम कर रहे हैं। गोल्ड के अलावा भारतीय हॉकी टीम ने सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल भी जीतने में कामयाबी भी हासिल की है।

सिल्वर और ब्रॉन्ज पर भी जमाया कब्जा: भारत ने साल 1958, 1962, 1970, 1974, 1978, 1982, 1990, 1994 और 2002 के एशियाई गेम्स में सिल्वर मेडल जीता था। वही 1986 2010 और 2018 के गेम में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। भारत की ओर से मनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, कप्तान हरमनप्रीत सिंह और अभिषेक ने इस फाइनल मैच में गोल करने में कामयाबी हासिल की। भारतीय खिलाड़ी जापान पर इस पूरे मुकाबले के दौरान हावी नजर आए।

एशियन गेम्स में ऐसा रहा है भारत का सफर पहला मैच: उज्बेकिस्तान को 16-0 से हराया। दूसरा मैच: सिंगापुर को 16-1 से परास्त किया। तीसरा मैच: जापान को 4-2 से हराया। चौथा मैच: पाकिस्तान को 10-2 से शिकस्त दी। पांचवां मैच: बांग्लादेश को 12-0 से हराया। सेमीफाइनलः दक्षिण कोरिया को 5-3 से हराया।

 

Read More

Asian Games 2023: भारतीय हॉकी टीम ने कटाया फाइनल का टिकट, सेमीफइनल में कोरिया को 5-3 से हराया

Posted on :04-Oct-2023
Asian Games 2023: भारतीय हॉकी टीम ने कटाया फाइनल का टिकट, सेमीफइनल में कोरिया को 5-3 से हराया

India vs South Korea Hockey Asian Games 2023: एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल मुकाबले में दक्षिण कोरिया को 5-3 से मात देते हुए भारत ने 9 साल बाद फाइनल में जगह पक्की की है। भारत अब एशियन गेम्स में हॉकी में गोल्ड जीतना चाहेगा। गोल्ड मेडल जीतने के लिए भारतीय खिलाड़ियों को फाइनल मुकाबला जीतना होगा।

हार्दिक सिंह ने दागा पहला गोल: इस मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी अपनी लय में नजर आए। भारत की तरफ से सबसे पहला गोल हार्दिक सिंह ने दागने का काम किया। हार्दिक ने टीम को पहला गोल दिलाकर दक्षिण कोरिया के खिलाफ भारत को बढ़त दिला दी। भारत के लिए उपकप्तान हार्दिक सिंह के अलावा मनदीप सिंह ने भी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया।

भारतीय खिलाड़ियो का दमदार प्रदर्शन: हार्दिक सिंह के अलावा मनदीप सिंह और ललित उपाध्याय ने भी टीम के लिए जोरदार प्रदर्शन किया। मनदीप सिंह और ललित उपाध्याय ने भारत को एक-एक गोल दिलाने का काम किया। इसके अलावा कप्तान हरमनप्रीत टीम के खिलाड़ियों को फील्ड पर गाइड करते हुए नजर आए। भारती खिलाड़ियों ने एक साथ मिलकर टीम गेम खेला और देश को एक और मेडल के करीब पहुंचा दिया।

अमित रोहिदास ने भी किया कमाल: अमित रोहिदास ने चौथा गोल कर भारत को मैच में आगे लाने का काम किया। वहीं अभिषेक ने 54वें मिनट में अभिषेक ने गोल कर भारत को अहम बढ़त बना ली। इससे पहले साल 2018 में भारत को सेमीफाइनल में हार झेलनी पड़ी थी। लेकिन इस बार भारतीय खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल का टिकट कटा लिया है।

 

 

Read More

रोहित शर्मा के निशाने पर सचिन तेंदुलकर का सबसे बड़ा वर्ल्ड कप रिकॉर्ड

Posted on :02-Oct-2023
रोहित शर्मा के निशाने पर सचिन तेंदुलकर का सबसे बड़ा वर्ल्ड कप रिकॉर्ड

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में टीम की अगुवाई कर रहे हैं। आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर को होना है, जबकि भारत अपना पहला मैच 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगा। आईसीसी वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में रोहित शर्मा और सचिन तेंदुलकर फिलहाल बराबरी पर हैं और वर्ल्ड कप 2023 में रोहित के पास सचिन का यह सबसे बड़ा वर्ल्ड कप रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा। वर्ल्ड कप के इतिहास में रोहित और सचिन दोनों के बल्ले से छह-छह सेंचुरी निकली हैं। रोहित ने तो पांच सेंचुरी अकेले 2019 वर्ल्ड कप में ठोक डाली थीं, लेकिन भारत सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गया था। रोहित शर्मा का वर्ल्ड कप रिकॉर्ड काफी धांसू है। रोहित अपना तीसरा वर्ल्ड कप खेलने उतरेंगे और अगर इस वर्ल्ड कप में उन्होंने एक भी शतक लगा दिया, तो वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक उनके नाम दर्ज हो जाएंगे।

आईसीसी वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा और सचिन तेंदुलकर के बाद सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने के मामले कुमार संगकारा और रिकी पोंटिंग का नंबर आता है। दोनों ने वर्ल्ड कप में पांच-पांच शतक लगाए हैं। वहीं चार शतक लगाने वाले एक-दो नहीं बल्कि छह खिलाड़ी हैं। डेविड वॉर्नर, सौरव गांगुली, एबी डिविलियर्स, मार्क वॉ, तिलकरत्ने दिलशान और महेला जयवर्धने ने चार-चार शतक लगाए हैं। 

आईसीसी वर्ल्ड कप में रोहित ने 2015 से लेकर 2019 के बीच में कुल 17 मैच खेले हैं, इस दौरान उन्होंने 95.97 के स्ट्राइक रेट से और 65.20 की औसत से कुल 978 रन बनाए हैं। रोहित ने छह शतक जबकि तीन अर्धशतक लगाए हैं। वर्ल्ड कप में रोहित महज एक बार ही शून्य पर आउट हुए हैं। रोहित 100 चौके और 23 छक्के लगा चुके हैं। वहीं सचिन तेंदुलकर की बात करें तो उन्होंने वर्ल्ड कप की 44 पारियों में 88.98 के स्ट्राइक रेट और 56.95 की औसत से कुल 2278 रन बनाए हैं। सचिन ने इस दौरान छह शतक और 15 अर्धशतक ठोके हैं।

Read More

राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2023: भंवरा, बिल्लस, पिट्टूल में जिले के खिलाड़ी बने विजेता

Posted on :28-Sep-2023
राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2023: भंवरा, बिल्लस, पिट्टूल में जिले के खिलाड़ी बने विजेता

प्रभात महंती 

No description available.

राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों का आयोजन दिनांक 25 से 27 सितंबर तक रायपुर में आयोजित किया जा रहा हैं। जिसमें रायपुर संभाग के दल से महासमुंद जिले के 71 खिलाड़ी प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। जिला नोडल खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे ने बताया कि जिले से खो- खो, कबड्डी, लंगड़ी दौड़, रस्साकसी, पिट्टूल, गिल्ली डंडा, बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, लंबीकूद, कुश्ती, रस्सीकूद में खिलाड़ी शामिल हैं। खो खो 18 से कम महिला वर्ग में जान्हवी कैवर्त्य, उमा साहू, अंजना निषाद, जमुना कैवर्त्य, रानू कैवर्त्य, खुशबू कैवर्त्य, तनुजा राणा, गीताजंली, कुमुदनी, मनीषा राणा, गीता कैवर्त्य, किरण कैवर्त्य शामिल हैं, खो खो 40 वर्ष से अधिक पुरुष वर्ग में हेमसागार कैवर्त्य, क्षीरसागर कैवर्त्य, रति राम, भागीरथी, दुखीश्याम, मदन राणा, गंगाधर, संजय, ताराचंद, दिलीप, लक्ष्मीधर, नंद किशोर शामिल हैं। कबड्डी 18 से 40 वर्ष महिला वर्ग में प्रीति सवर, डीगेश्वरी ध्रुव, अंजली ध्रुव, सीमा सवर, तामेश्वरी, ललिता सवर, धनेश्वरी ध्रुव, चांदनी सवर, रामेश्वरी ध्रुव, ऋतु सवर शामिल हैं। रस्साकसी 40 वर्ष से अधिक पुरुष वर्ग में बिहारी लल पटेल, गजेंद्र बरिहा, प्रमोद चौधरी, शिवकुमार चौधरी, चैन कुमार पटेल, मदन चौधरी, हरिराम पटेल, केशव कुमार पटेल, चंद्र कुमार चौधरी शामिल है। रस्साकसी 18 से 40 पुरुष वर्ग में घनश्याम पटेल, पुरषोत्तम पटेल, शिवकुमार ठाकुर, लकेश्वर ठाकुर, मोहन लाल पटेल, तिरीत पटेल, महेंद्र ठाकुर, हृदय लाल बरीहा, सेवक राम ठाकुर शामिल हैं। गिल्ली डंडा 18 वर्ष से कम पुरुष वर्ग में एवन बंजारे, मानव सेन, टाकेश साहू, तुषार निर्मलकर, पुष्कर साहू शामिल हैं, पिट्टूल 18 से 40 वर्ष महिला वर्ग में दिव्या साहू, लक्ष्मी निषाद, प्रमिला दीवान शामिल हैं, लंगड़ी दौड़ 18 वर्ष से कम पुरुष वर्ग में देवेंद्र नेताम, करण धृतलहरे शामिल हैं, लंगड़ी दौड़ 40 वर्ष से अधिक पुरुष वर्ग में केशव राम, शशिभूषण शामिल हैं। बिल्लस 40 वर्ष से अधिक पुरुष वर्ग में साधुराम ध्रुव, फुगड़ी 18 वर्ष से कम महिला वर्ग में तुलसी, गेड़ी दौड़ 18 वर्ष से कम महिला वर्ग में तिर्ती बारिहा, भंवरा 18 से 40 वर्ष पुरुष वर्ग में अभिषेक नेहरू, लम्बी कूद 40 वर्ष से अधिक पुरुष वर्ग में ज्योतिष साहू, रस्सीकूद 18 वर्ष से कम महिला वर्ग में कुसुम चौधरी व कुश्ती 40 वर्ष से अधिक पुरुष वर्ग में चंद्रकांत सेन 80 किलो से अधिक भार वर्ग में शामिल हैं। 

पहले दिन आयोजित खेलों के परिणाम इस प्रकार हैं:-
बिल्लस 40+ पुरुष वर्ग में रायपुर संभाग जिला महासमुंद से साधुराम ध्रुव ग्राम पाटनदादार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, भंवरा 18 से 40 पुरुष वर्ग में रायपुर संभाग जिला महासमुंद ग्राम पंचायत भोरिंग से अभिषेक नेहरू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, पिट्टूल 18 से 40 महिला वर्ग में रायपुर संभाग जिला महासमुंद पिथौरा से प्रमिला दीवान, दिव्या साहू व लक्ष्मी निषाद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, लंगड़ी दौड़ 40+ पुरुष वर्ग में रायपुर संभाग जिला महासमुंद से केशव राम व शशिभूषण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, फुगड़ी 18 वर्ष से कम महिला वर्ग में रायपुर संभाग जिला महासमुंद बागबाहरा से 8 वर्ष की तुलसी राजपूत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रस्सीकूद 18 से कम महिला वर्ग में रायपुर संभाग जिला महासमुंद से कुसुम चौधरी पिथौरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Read More

वनडे सीरीज का पहला मुकाबला भारत ने 5 विकेट से जीता

Posted on :23-Sep-2023
वनडे सीरीज का पहला मुकाबला भारत ने 5 विकेट से जीता

मोहाली : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला भारत ने 5 विकेट से जीत लिया। मोहाली में खेले गए इस मैच को जीतने के साथ ही वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गया है। भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 276 रन बनाए। जवाब में भारत ने 48.4 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में पांच विकेट से हरा दिया है। मोहाली में खेले गए वनडे में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में सभी 10 विकेट गंवाकर 276 रन बनाए। डेविड वॉर्नर ने 52, जोश इंग्लिस ने 45 और स्टीव स्मिथ ने 41 रन की पारी खेली। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने पांच विकेट लिए।

जवाब में ऋतुराज गायकवाड़ और शुभमन गिल ने टीम इंडिया को बेहतरीन शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 142 रन जोड़े। ऋतुराज ने 71 रन और शुभमन गिल ने 74 रन की पारी खेली। वहीं, सूर्यकुमार यादव 50 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान केएल राहुल ने 58 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने 49वें ओवर में शॉन एबॉट की गेंद पर छक्का लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई। सीरीज का दूसरा वनडे 24 सितंबर को इंदौर में खेला जाएगा।(एजेंसी)

Read More

ऑस्ट्रेलिया सीरीज में श्रेयस और सूर्यकुमार की अग्निपरीक्षा

Posted on :22-Sep-2023
ऑस्ट्रेलिया सीरीज में श्रेयस और सूर्यकुमार की अग्निपरीक्षा

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से श्रेयस अय्यर की मैच फिटनेस की अंतिम परीक्षा होगी, जबकि सूर्यकुमार यादव वनडे में अपने खराब फॉर्म को बेहतर करने की कोशिश करेंगे। दोनों विश्व कप टीम में शामिल हैं और यही सीरीज खुद को साबित करने के लिए अंतिम मौका है। सूर्या को हेड कोच राहुल द्रविड़ का समर्थन प्राप्त है, जिन्होंने कहा है कि वह शुरुआती दोनों वनडे में भारतीय मध्यक्रम की जिम्मेदारी संभालेंगे। कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को पहले दो मैचों में आराम दिया गया है। इसके अलावा मुख्य स्पिनर कुलदीप यादव और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को भी आराम दिया गया है। ऐसे में मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के पास अपनी बेंच स्ट्रेंथ का आकलन करने का यह अंतिम मौका होगा।

श्रेयस की मैच फिटनेस पर सबकी नजरें रहेंगी
मुंबई के ये दोनों बल्लेबाज (श्रेयस और सूर्यकुमार) एक-दूसरे से काफी अलग हैं और अपने जीवन के सबसे महत्वपूर्ण टूर्नामेंट का हिस्सा बनने के लिए अपनी छोटी-छोटी लड़ाइयां लड़ रहे हैं। 28 वर्षीय अय्यर ने स्ट्रेस फ्रैक्चर सर्जरी के कारण पिछले छह महीनों में ज्यादा क्रिकेट नहीं खेला है। पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप मैच से ठीक पहले पीठ में जकड़न ने उनकी फिटनेस पर सवाल खड़े कर दिए थे। श्रेयस एशिया कप में सिर्फ दो मैच खेले और वह भी पाकिस्तान और नेपाल के खिलाफ। भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने कहा है कि श्रेयस तीनों मैच में खेलने के लिए तैयार हैं, लेकिन अगले पांच दिनों में तीन मैचों के दौरान उनका शरीर 100 ओवर तक क्रीज पर टिकने की क्षमता रखता है या नहीं, इस पर सबकी निगाहें लगी होंगी।

सूर्यकुमार के लिए वनडे फॉर्म हासिल करना चुनौती
ईशान किशन ने एशिया कप में अपने रोल को बखूबी निभाया, लेकिन टीम इंडिया को विश्व कप में श्रेयस की जरूरत पड़ सकती है जो बीच के ओवरों में स्पिन गेंदबाजों को खेलने में माहिर हैं। सूर्या टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अलग तरह के खिलाड़ी हैं, लेकिन उन्हें शायद अब तक वनडे में अपने रोल का सही आभास नहीं हो पाया है या वह इस फॉर्मेट को बखूबी समझ नहीं पा रहे हैं। आज के दौर में किसी भी खिलाड़ी के लिए खुद को साबित करने के लिए 27 वनडे काफी हैं, मगर इस फॉर्मेट में सूर्या का 25 से कम का औसत न तो उनकी प्रतिभा और न ही उनकी क्षमताओं को दर्शाता है।

सूर्या विश्व कप के दौरान प्लेइंग-11 में जगह नहीं बना पाएंगे, लेकिन वह चाहते हैं कि टीम प्रबंधन आश्वस्त रहे कि उन्होंने गलत फैसला नहीं किया। तिलक वर्मा भारतीय टीम में चयन को लेकर दरवाजा खटखटा रहे हैं और 33 साल के सूर्यकुमार के लिए कुछ और खराब प्रदर्शन उन्हें वनडे से बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं। 

Read More

Asian Games 2023: लेडी सहवाग शेफाली ने रचा इतिहास, गेंदबाजों की जमकर धुनाई

Posted on :21-Sep-2023
Asian Games 2023: लेडी सहवाग शेफाली ने रचा इतिहास,  गेंदबाजों की जमकर धुनाई

Asian Games 2023: चीन के हांगझोऊ में एशियन गेम्स का आगाज हो चुका है. क्रिकेट में भारत और मलेशिया टीम के बीच क्वार्टरफाइनल मैच में भारत की शेफाली वर्मा ने धमाका कर दिया और केवल 31 गेंद पर अर्धशतक जमाने में सफल रही. शेफाली ने 45 गेंद पर 67 रन की पारी खेली जिसमें 4 चौके और 5 छक्के लगाने में सफल रही. शेफाली एशियन गेम्स में भारत की ओर से अर्धशतक जमाने वाली पहली महिला बैटर बन गईं तो वहीं टी-20 इंटरनेशनल में 50 छक्के लगाने वाली सबसे युवा बैटर बनने का गौरव भी प्राप्त कर लिया है. 

बता दें कि इस समय शेफाली वर्मा की उम्र केवल 19 साल है और जिस अंदाज में धमाकेदार बल्लेबाजी कर रही हैं वह कमाल का है. शेफाली ने क्रीज पर उतरते ही गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. यही कारण था कि बारिश से प्रभावित मैच में भारतीय महिला टीम ने 15 ओवर में 2 विकेट पर 173 रन बनाए. मैच में मलेशिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. 

शेफाली और  स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के  लिए 57 रनों की साझेदारी थी. मंधाना 16 गेंद पर 27 रन बनाकर आउट हुई. इसके बाद जेमिमा रोड्रिग्स के साथ मिलकर शेफाली ने धमाका करना जारी रखा, 143 रन के स्कोर पर शेफाली का विकेट गिरा, जिस समय शेफाली आउट हुईं तब तक उन्होंने अपना काम कर दिया था. शेफाली के आउट होने के बाद जेमिमा रोड्रिग्स और ऋषा घोष ने भारतीय पारी को 173 रन पर पहुंचा दिया. ऋषा 21 रन और जेमिमा रोड्रिग्स 47 रन बनाकर नाबाद रहीं. 
वहीं, बारिश की वजह से मैच को रद्द कर दिया गया है. बेहतरीन रैंकिंग के आधार पर भारतीय टीम को सेमीफाइनल का टिकट मिला है. अब 24 सितंबर को भारतीय महिला टीम सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगी. 

Read More

Previous123456Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : दूरस्थ क्षेत्रों में पुल निर्माण से विकास की रफ्तार हुई दुगनी

विशेष लेख : दूरस्थ क्षेत्रों में पुल निर्माण से विकास की रफ्तार हुई दुगनी

विशेष लेख : वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध - छत्तीसगढ़ का आदर्श मॉडल

विशेष लेख : वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध - छत्तीसगढ़ का आदर्श मॉडल

विशेष लेख : नई उड़ान, नया क्षितिज - छत्तीसगढ़ में महतारियों के सशक्तिकरण की कहानी

विशेष लेख : नई उड़ान, नया क्षितिज - छत्तीसगढ़ में महतारियों के सशक्तिकरण की कहानी

राज्योत्सव पर विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में गांव-गांव बिछा सड़कों का जाल

राज्योत्सव पर विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में गांव-गांव बिछा सड़कों का जाल

ज्योतिष और हेल्थ

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

खेल

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

टी-20 सीरीज का आगाज जीत से, भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया

टी-20 सीरीज का आगाज जीत से, भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया

व्यापार

टैरिफ घटते ही सेंसेक्स–निफ्टी में उछाल

टैरिफ घटते ही सेंसेक्स–निफ्टी में उछाल

रियलमी 16 प्रो सीरीज़ ने मिड-रेंज में बदला गेम

रियलमी 16 प्रो सीरीज़ ने मिड-रेंज में बदला गेम

कीमतों में विस्फोट! चांदी ने रचा नया इतिहास, 2 लाख के करीब पहुंची

कीमतों में विस्फोट! चांदी ने रचा नया इतिहास, 2 लाख के करीब पहुंची

ग्लोबल मार्केट में हड़कंप: जापान संकट और अमेरिका की गिरावट से सोना-चांदी बेकाबू

ग्लोबल मार्केट में हड़कंप: जापान संकट और अमेरिका की गिरावट से सोना-चांदी बेकाबू

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन


  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष


  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution