संवाददाता: प्रभात मोहंती
महासमुंद : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी विकासखण्ड बागबाहरा में सोमवार को जिला शिक्षा अधिकारी महोदय के आदेशानुसार और प्राचार्य डोमन सिंह टंडन के मार्गदर्शन में विद्यालय स्तर पर छात्र छात्राओं के नियमित देख रेख हेतु मेंटर नियुक्त किया गया एवं विकासखण्ड बागबाहरा स्तरीय भारत स्काउट और गाइड के द्वितीय सोपान प्रशिक्षण शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बकमा में आयोजित की गई थी में शामिल विद्यालय के छात्रों को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया प्रशिक्षण प्राप्त करने वालो में देवानंद चंद्राकर शिक्षक, देवा, ओमप्रकाश साहु, रविन निराला, धनेश निषाद, प्रभात, नागेश्वर, करण, अनिल शामिल रहे विद्यालय में अध्ययनरत सभी छात्र छात्राओं को 20 ,20 की संख्या में बांटकर हर ग्रुप में एक एक व्याख्याता और समस्त स्टॉफ को शामिल किया गया।
इस अवसर पर प्राचार्य डोमन सिंह टंडन ने बताया कि छात्र छात्राओं के किसी भी प्रकार की समस्या, मांग, शिकायत, परीक्षा मार्गदर्शन, शैक्षिक रचनात्मक क्रियाकलाप आदि में सहयोग और यथासंभव समाधान मार्गदर्शन के लिए तत्पर रहेंगे , मेंटर बनाने की सम्पूर्ण प्रक्रिया में वरिष्ठ व्याख्याता परस राम सिन्हा और नेशलाल धृतलहरे का योगदान रहा व्याख्याता गण संजय बारसागढ़े, आनन्द राम व्यौहार, नीलू सोनी, रवि प्रकाश पात्रे, भोज राम ध्रुव, आशीष कुमार दीवान, कुलेश्वर सिंह ठाकुर, बी. एल.टंडन सहायक शिक्षक उदेश्याम यादव, मौसमी चंद्राकर, देवानंद चंद्राकर व्यावसायिक शिक्षक लीलाधर वर्मा, पुष्कर वर्मा को मेंटर के रूप में जिम्मेदारी दी गई इस प्रक्रिया से छात्र छात्राओं में उत्साह है

















.jpg)













