× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में लू तो कई जगह बारिश की चेतावनी

    देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में लू तो कई जगह बारिश की चेतावनी

    पद्मनाभस्वामी मंदिर से करोड़ों के हीरे-जवाहरात और सोना गायब, मचा हड़कंप

    पद्मनाभस्वामी मंदिर से करोड़ों के हीरे-जवाहरात और सोना गायब, मचा हड़कंप

    ’प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई’

    ’प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई’

    कैदियों को ले जा रही बस पलटी, दरोगा समेत 6 की दर्दनाक मौत

    कैदियों को ले जा रही बस पलटी, दरोगा समेत 6 की दर्दनाक मौत

    पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर लगी आग, 3 रुपए बढ़ने के बाद और महंगाई के संकेत

    पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर लगी आग, 3 रुपए बढ़ने के बाद और महंगाई के संकेत

  • छत्तीसगढ़
    महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं के सशक्तिकरण का आधार, बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर हो रहा खर्च

    महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं के सशक्तिकरण का आधार, बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर हो रहा खर्च

    सूरजपुर में 15 नए एसआई की थानों में शुरू हुई व्यावहारिक ट्रेनिंग, पुलिसिंग व कानून की बारीकियां सीखेंगे, डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने जारी किया आदेश।

    सूरजपुर में 15 नए एसआई की थानों में शुरू हुई व्यावहारिक ट्रेनिंग, पुलिसिंग व कानून की बारीकियां सीखेंगे, डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने जारी किया आदेश।

    ओडिशा से मुंबई गान्जा तस्करी का प्लान महासमुंद पुलिस ने किया फेल।

    ओडिशा से मुंबई गान्जा तस्करी का प्लान महासमुंद पुलिस ने किया फेल।

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

  • मनोरंजन
    अदाह शर्मा के रंग-बिरंगे लुक्स ने जीता इंटरनेट

    अदाह शर्मा के रंग-बिरंगे लुक्स ने जीता इंटरनेट

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

  • रोजगार
    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

  • राजधानी
    अब सरकारी सेवाएं मोबाइल की स्क्रीन पर

    अब सरकारी सेवाएं मोबाइल की स्क्रीन पर

    ’राज्यपाल श्री रमेन डेका से मुख्य सचिव ने सौजन्य भेंट की’

    ’राज्यपाल श्री रमेन डेका से मुख्य सचिव ने सौजन्य भेंट की’

    ’जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर... और सामने थी बदलाव की बड़ी कहानी’

    ’जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर... और सामने थी बदलाव की बड़ी कहानी’

    कवर्धा को मिली नई सौगात-उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया “मित्र मिलन चौपाटी” का भव्य लोकार्पण

    कवर्धा को मिली नई सौगात-उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया “मित्र मिलन चौपाटी” का भव्य लोकार्पण

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नक्सल मुक्त जिलों के भवनविहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों को मिलेंगे पक्के भवन

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नक्सल मुक्त जिलों के भवनविहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों को मिलेंगे पक्के भवन

  • ज्योतिष
    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

महासमुन्द

Previous12...13141516171819...7576Next

जिला सहकारी समिति कर्मचारी संघ एवं आपरेटर संघ के कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त कल से लौटेंगे काम पर

Posted on :21-Nov-2025
जिला  सहकारी समिति  कर्मचारी संघ  एवं आपरेटर संघ के कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त कल से लौटेंगे काम पर

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद :  समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अंतर्गत किसानों  के हितों को ध्यान में रखते हुए जिला सहकारी समिति कर्मचारी संघ एवं आपरेटर संघ के हड़ताली  समिति प्रबंधक, सहायक समिति प्रबंधक, विक्रेता, कम्प्यूटर ऑपरेटर, एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी आज अपनी मांगों को लेकर कर रहे  अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त करने संबंधी पत्र  जिला प्रशासन को सौंपा। वे अपने कार्य पर कल से उपस्थित होंगे।अब वे धान उपार्जन केन्द्रों में पूर्व की भांति अपनी सेवाएं देंगे।

आज देर शाम जिला कार्यालय के सभा कक्ष में संघ के जिलाध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने अपर कलेक्टर श्री रवि साहू, खाद्य अधिकारी श्री अजय यादव,  नोडल अधिकारी श्री अविनाश शर्मा एवं उप पंजीयक श्री द्वारिका नाथ के समक्ष पत्र सौंपा।

Read More

देवरी स्कूल के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण, प्रियंका ऑटोकेयर में सीखी आधुनिक वाहन तकनीक

Posted on :21-Nov-2025
देवरी स्कूल के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण, प्रियंका ऑटोकेयर में सीखी आधुनिक वाहन तकनीक

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुन्द : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी विकासखण्ड बागबाहरा कक्षा नवमी से बारहवीं तक के व्यायसायिक पाठ्यक्रम में अध्ययनरत में  छात्र छात्राओं को प्राचार्य डोमन सिंह टंडन के मार्गदर्शन और व्यावसायिक शिक्षक लीलाधर वर्मा, पुष्कर वर्मा के नेतृत्व में शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया इस हेतु छात्र छात्राओं को प्रियंका ऑटोकेयर कोमाखान ले जाया गया जहां छात्र छात्राओं ने बारीकी से समस्त गतिविधियां देखी वाहन सर्विसिंग, इंजन तकनीक, आधुनिक डायग्नोस्टिक सिस्टम , वर्कशॉप संचालन जैसे तकनीकी कार्यों को नजदीकी से समझा विद्यालय के व्यावसायिक शिक्षकों के मार्गदर्शन में आयोजित इस गतिविधि का उद्देश्य छात्र छात्राओं को औद्योगिक कौशल से परिचित करवाना और रोजगार उन्मुख शिक्षा को मजबूत बनाना है। 

बच्चों में आत्मनिर्भरता हेतु जागरूकता विकसित करना है छात्र छात्राओं को व्यवस्थित करने में व्याख्याता परस राम सिन्हा का योगदान रहा व्याख्याता गण नेशलाल धृतलहरे, संजय बारसागढ़े, आनन्द राम व्यौहार, नीलू सोनी, कुलेश्वर सिंह ठाकुर, भोजराम ध्रुव, आशीष कुमार दीवान, रवि प्रकाश पात्रे, बी, एल, टंडन सहायक शिक्षक उदेश्याम यादव, देवानंद चंद्राकर, मौसमी चंद्राकर सहित समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। 

Read More

देवरी के प्राचार्य डोमन सिंह टंडन के मार्गदर्शन में बाल दिवस पर विभिन्न पारंपरिक खेलों का सफल आयोजन

Posted on :20-Nov-2025
देवरी के प्राचार्य डोमन सिंह टंडन के मार्गदर्शन में बाल दिवस पर विभिन्न पारंपरिक खेलों का सफल आयोजन

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुन्द :  शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी विकासखण्ड बागबाहरा में बालदिवस के अवसर पर प्राचार्य डोमन सिंह टंडन के मार्गदर्शन में छात्र छात्राओं के उत्साहवर्धन एवं खेल भावना को जागृत करने के लिए फुगड़ी, रस्साकसी, सुआ, कुर्सी दौड़ का आयोजन किया गया कुर्सी दौड़ में प्रथम योगेश्वरी साहु, द्वितीय भारती बघेल, तृतीय धनेश्वरी सेन फुगड़ी में प्रथम देविका पटेल द्वितीय खिलेश्वरी तृतीय मोनिका ,रस्साकसी में कक्षा बारहवीं और ग्यारहवीं के मैच में बारहवीं की टीम विजेता रहे, नवमी आ और ब में नवमी आ के छात्र विजेता रहे , बैलून दौड़ में रिंकी यादव और खिलेश्वरी चक्रधारी को प्रथम,माधुरी टंडन और संगीता पटेल को द्वितीय, सुनीता देवी और मुस्कान को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ खेल प्रतियोगिता में जान्हवी, भूमिका, किरण, लीलम, नीरज, नीलकंठ, मोहित, मिथिलेश आदि ने भाग लिया संचालन व्याख्याता परस राम सिन्हा ने किया कार्यक्रम में व्याख्याता गण नेशलाल धृतलहरे, संजय बारसागढ़े, कुलेश्वर सिंह ठाकुर, भोजराम ध्रुव, आशीष कुमार दीवान, नीलू सोनी, रवि प्रकाश पात्रे, आनन्द राम व्यौहार , बी , एल टंडन सहायक शिक्षक उदेश्याम यादव, मौसमी चंद्राकर, देवानंद चंद्राकर व्यावसायिक शिक्षक लीलाधर वर्मा, पुष्कर वर्मा कार्यालयीन कर्मचारी हितेश साहू, रईस मिर्जा, कार्तिक राम यादव सहित समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। 

Read More

नेशनल स्पोर्ट्स मीट भुवनेश्वर में एकलव्य विद्यालय के खिलाड़ियों ने 11 पदक जीता

Posted on :18-Nov-2025
नेशनल स्पोर्ट्स मीट भुवनेश्वर में एकलव्य विद्यालय के खिलाड़ियों ने 11 पदक जीता

संवाददाता: प्रभात मोहंती

एकलव्य के खिलाड़ियों ने 04 स्वर्ण, 02 रजत, 05 कांस्य सहित कुल 11 पदक जीता।

महासमुंद :  4 थीं नेशनल एकलव्य मॉडर्न आवासीय विद्यालय (EMRS) स्पोर्ट्स मीट 2025 का आयोजन दिनांक 11 से 15 नवंबर 2025 तक भुवनेश्वर उड़ीसा में आयोजित किया गया, जिसमें महासमुंद जिले के एकलव्य विद्यालय के खिलाड़ियों ने तीरंदाजी, शतरंज, कबड्डी एवं एथलेटिक्स में 11 पदक जीतने में सफलता हासिल किया। जिसमें खिलाड़ियों ने 4 स्वर्ण पदक, 02 रजत पदक, 05 कांस्य पदक शामिल हैं। एकलव्य के खिलाड़ियों ने तीरंदाजी चैंपियनशिप के 14 वर्ष बालक वर्ग में नमन मांझी ने इंडियन राउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता, 19 वर्ष बालक वर्ग में जयंत ठाकुर ने कंपाउंड राउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता, 19 वर्ष बालिका वर्ग में लिलिमा नाग ने टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीता। 19 वर्ष बालक वर्ग में योगेश नाग एवं टुकेश कमार ने टीम इवेंट में रजत पदक जीता। 14 वर्ष बालक वर्ग इंडियन राउंड टीम इवेंट में नमन मांझी, दिगंबर नेताम एवं उदित नारायण भोई ने कांस्य पदक जीता। 19 वर्ष बालक वर्ग व्यक्तिगत इवेंट इंडियन राउंड में योगेश नाग ने कांस्य पदक जीता। 14 वर्ष बालिका वर्ग इंडियन राउंड टीम इवेंट में कुमुदनी दीवान, डिंपल दीवान एवं रिया दीवान ने कांस्य पदक जीतने में सफलता हासिल किया। 

शतरंज टीम प्रतियोगिता में कुनाल ठाकुर ने स्वर्ण एवं व्यक्तिगत प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने में सफलता हासिल किया। राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ ने कांस्य पदक जीता जिसमें जिले से कन्हैया ध्रुव एवं अक्षय विशाल शामिक रहे। एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कुंदन लाल  दीवान ने कांस्य पदक जीतने में सफलता हासिल किया। पदक जीतने पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, सीईओ हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा, भारतीय तीरंदाजी संघ उपाध्यक्ष कैलाश मुरारका, छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन सचिव आयुष मुरारका, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग शिल्पा साय, महिला एवं बॉल विकास अधिकारी टीकवेंद्र जाटवर, छात्रावास अधीक्षक डॉ. पुर्नेंद्र चंद्राकर, जिला तीरंदाजी संघ बागबाहरा जिला महासमुंद अध्यक्ष डॉ. विकास अग्रवाल, सचिव एवन कुमार साहू, कोषाध्यक्ष अरविंद छाबड़, डॉ. सुनील कुमार भोई, सोमनाथ साहू, रिंकल बग्गा, प्राचार्य एकलव्य महेंद्र टंडन, व्यायाम शिक्षक गौरव शर्मा, व्यायाम शिक्षक नीलम साहू, एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग समस्त शिक्षक स्टॉफ एवं खिलाड़ियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Read More

नशा मुक्त भारत अभियान के 5वीं वर्षगांठ पर कलेक्ट्रेट एवं स्कूलों में ली गई नशा मुक्ति की शपथ

Posted on :18-Nov-2025
नशा मुक्त भारत अभियान के 5वीं वर्षगांठ पर कलेक्ट्रेट एवं स्कूलों में ली गई नशा मुक्ति की शपथ

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद :  नशा मुक्त भारत अभियान के 5वीं वर्षगांठ के अवसर पर जिले में आज जिला स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है । इस अवसर पर नशामुक्ति के संकल्प को मजबूत बनाने तथा जनजागरूकता बढ़ाने हेतु  आज  सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट में जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार ने जिला  अधिकारियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। इसके अलावा स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानो में नशा मुक्ति की शपथ ली गई।

आज दिन भर विभिन्न स्तरों पर गतिविधियाँ आयोजित होंगी।इसके साथ ही जिले के सभी जनपद पंचायतों और नगरीय निकायों में भी जनसामान्य की सहभागिता से नशा मुक्ति शपथ का आयोजन किया जाएगा, ताकि नशा उन्मूलन का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके। शैक्षणिक संस्थानों में भी इस दिवस को विशेष रूप से मनाने के निर्देश दिए गए हैं। महाविद्यालयों, विद्यालयों, एनएसएस एवं एनसीसी कैडेटों की सहभागिता से चित्रकला, रंगोली, भाषण, गीत, नृत्य, नाटक, स्लोगन लेखन एवं अन्य रचनात्मक प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएंगी।

 इन गतिविधियों का उद्देश्य युवाओं में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता और सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना है। ग्राम पंचायत स्तर पर एनआरएलएम से जुड़ी स्व-सहायता समूहों द्वारा जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। समूहों द्वारा रैली, प्रचार-प्रसार, शपथ ग्रहण और विभिन्न जनभागीदारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा जिले के नशा मुक्ति केन्द्रों में विशेष शपथ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा तथा विभाग द्वारा संचालित सभी शासकीय-अशासकीय संस्थानों में भी नशा मुक्ति शपथ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

Read More

बाल दिवस पर देवरी हाई स्कूल में रंगारंग खेलकूद कार्यक्रम, छात्रों में दिखा जबरदस्त उत्साह

Posted on :18-Nov-2025
बाल दिवस पर देवरी हाई स्कूल में रंगारंग खेलकूद कार्यक्रम, छात्रों में दिखा जबरदस्त उत्साह

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुन्द : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी विकासखण्ड बागबाहरा में बालदिवस के अवसर पर प्राचार्य डोमन सिंह टंडन के मार्गदर्शन में छात्र छात्राओं के उत्साहवर्धन एवं खेल भावना को जागृत करने के लिए फुगड़ी, रस्साकसी, सुआ, कुर्सी दौड़ का आयोजन किया गया कुर्सी दौड़ में प्रथम योगेश्वरी साहु, द्वितीय भारती बघेल, तृतीय धनेश्वरी सेन फुगड़ी में प्रथम देविका पटेल द्वितीय खिलेश्वरी तृतीय मोनिका ,रस्साकसी में कक्षा बारहवीं और ग्यारहवीं के मैच में बारहवीं की टीम विजेता रहे, नवमी आ और ब में नवमी आ के छात्र विजेता रहे , बैलून दौड़ में रिंकी यादव और खिलेश्वरी चक्रधारी को प्रथम,माधुरी टंडन और संगीता पटेल को द्वितीय, सुनीता देवी और मुस्कान को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। 


खेल प्रतियोगिता में जान्हवी, भूमिका, किरण, लीलम, नीरज, नीलकंठ, मोहित, मिथिलेश आदि ने भाग लिया संचालन व्याख्याता परस राम सिन्हा ने किया कार्यक्रम में व्याख्याता गण नेशलाल धृतलहरे, संजय बारसागढ़े, कुलेश्वर सिंह ठाकुर, भोजराम ध्रुव, आशीष कुमार दीवान, नीलू सोनी, रवि प्रकाश पात्रे, आनन्द राम व्यौहार , बी , एल टंडन सहायक शिक्षक उदेश्याम यादव, मौसमी चंद्राकर, देवानंद चंद्राकर व्यावसायिक शिक्षक लीलाधर वर्मा, पुष्कर वर्मा कार्यालयीन कर्मचारी हितेश साहू, रईस मिर्जा, कार्तिक राम यादव सहित समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे

Read More

जिले में अवैध परिवहन किए जा रहे 4 हजार 266 क्विंटल धान जब्त,राज्य में सर्वाधिक कार्रवाई

Posted on :17-Nov-2025
जिले में अवैध परिवहन किए जा रहे 4 हजार 266 क्विंटल धान जब्त,राज्य में सर्वाधिक कार्रवाई

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद :  छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारम्भ होने के पूर्व से ही जिले में अवैध परिवहन से आने वाले धान की कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पिछले एक नवंबर से 16 नवंबर तक 37 प्रकरणों में लगभग 4 हजार 266 क्विंटल धान जब्त किया गया है। इस बार जिला प्रशासन द्वारा जिले में अवैध परिवहन के जरिए अन्य राज्यों से जिले में आने वाले धान को रोकने के लिए जिले के सीमावर्ती राज्य एवं जिलों में 16 चेकपोस्ट तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही स्थापित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था की सतत् निगरानी की जा रही है।

मार्कफेड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले एक नवंबर से 16 नवंबर के अवधि में सीमावर्ती विभिन्न जिलों से छत्तीसगढ़ राज्य में अवैध परिवहन के माध्यम से आने वाले धान में सर्वाधिक महासमुंद जिले में 4266 क्विंटल धान जब्त किया गया है। जो राज्य में सर्वाधिक है।

उल्लेखनीय है कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन पर समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के पूर्व प्रदेश में अवैध धान परिवहन और संग्रहण पर सख्त निगरानी जारी रखते हुए लगातार कार्रवाईयाँ की जा रही है। जिले में 16 चेकपोस्ट के माध्यम से सतत निगरानी की जा रही है। इसके अलावा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के सुचारू संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। जिसके तहत 111 उपार्जन केन्द्रों में ग्राम पंचायत सचिवों को प्रभारी बनाया गया है। धान खरीदी में लापरवाही के चलते एस्मा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। अभी तक 9 पटवारियों को कारण बताओं नोटिस और तीन कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज किया गया है। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने कहा कि जिले में 130 समिति के 182 उपार्जन केंद्रों में खरीदी की जा रही है। किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। आज सोमवार के लिए कुल 536 किसानों का टोकन कट गया है। जिसके तहत 32237 क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। धान खरीदी केंद्र में किसानों की सुविधा, पारदर्शिता और सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। प्रशासनिक अमले एवं समिति के कर्मचारियों द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि हर किसान को समय पर, व्यवस्थित और बिना किसी परेशानी के धान बेचने की सुविधा मिले।

Read More

जिले के 111 उपार्जन केंद्रों के प्रभारी बनाए गए ग्राम पंचायत सचिव

Posted on :17-Nov-2025
जिले के 111 उपार्जन केंद्रों के प्रभारी बनाए गए ग्राम पंचायत सचिव

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुन्द : कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री विनय लंगेह द्वारा धान उपार्जन का कार्य सुचारु रुप से संचालित किये जाने हेतु जिले के 111 उपार्जन केंद्रों का संचालन ग्राम पंचायत के सचिवों को सौंपा गया है।खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 धान खरीदी अंतर्गत विगत 12 नवंबर 2025 के आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए समर्थन मूल्य पर पंजीकृत किसानो से धान खरीदी कार्य को सुचारु रुप से संचालित किए जाने हेतु  जिले के 111 उपार्जन   केंद्रों में ग्राम पंचायत सचिवो को उपार्जन केन्द्र प्रभारी का प्रभार सौंपा गया है। जारी आदेश के तहत इनमें से महासमुंद विकासखंड के 18 उपार्जन केंद्र,बागबाहरा एवं कोमाखान के 09 _09 , पिथौरा के 24 ,बसना के 30 एवं सरायपाली के 21 उपार्जन केंद्रों को ग्राम पंचायत सचिव के प्रभार में सौंपा गया है।


 

Read More

सवेरा जन कल्याण समिति के सम्मान समारोह में आरंग के सैक्सोफोन किंग लल्ला साहनी हुए सम्मानित

Posted on :17-Nov-2025
सवेरा जन कल्याण समिति के सम्मान समारोह में आरंग के सैक्सोफोन किंग लल्ला साहनी हुए सम्मानित

संवाददाता: प्रभात मोहंती

नगर का गौरव ...
महासमुन्द : सवेरा जन कल्याण समिति छत्तीसगढ़ रायपुर इकाई द्वारा जो बलौदा बाजार, भिलाई, चांपा के साथ संयुक्त रूप से रायपुर में 16 11.25 दिन रविवार वृंदावन हॉल सिविल लाइन में आयोजित सम्मान समारोह में आरंग नगर के गौरव छत्तीसगढ़ के सैक्सोफोन,घटीं तरगं और क्लारनेट के किंग श्री लल्ला साहनी (बादल)(प्रभु ब्रास बैण्ड आरंग) का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य तिथि श्री भूपेश बघेल- पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ , विधायक पाटन।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही है नगर निगम रायपुर की महापौर- मीनल चौबे और विशेष अतिथि भाजपा विधायक -पुरंदर मिश्रा जी के हाथों सम्मान किया गया।  सम्मान की सूचना से नगर के ईस्ट मित्रों सामाजिकजन एवं नागरिकों के द्वारा हर्ष व्यक्त की गई

Read More

नपा उपाध्यक्ष कक्ष में बिरसा मुंडा 150वीं जयंती समारोह, भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Posted on :17-Nov-2025
नपा उपाध्यक्ष कक्ष में बिरसा मुंडा 150वीं जयंती समारोह, भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुन्द : न.पा. कार्यालय में उपाध्यक्ष कक्ष में भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयन्ती मनाई गयी। उक्त जानकारी देते हुये न.पा. उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी ने बताया कि जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित जंयन्ती कार्यक्रम में प्रमुख रूप वरिष्ठ भाजपा नेता माधवराव टाकसाले बाल कल्याण परिषद जिला अध्यक्ष संदीप दीवान भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र सिका भाजपा जिला कार्यालय मंत्री नारेन्द्र गिरि, पार्षद गण चन्द्रशेखर बेलदार, पियुष साहू, राजू चन्द्राकर, भाजपा नेता नीलम दीवान, नईम खान, राकेश श्रीवास्तव, उपस्थित थे भगवान बिरसा मुण्डा के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित माल्यर्पण तथा पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता माधवराव टाकसाले ने कहा कि 15 नवम्बर 1875 को पैदा हुये बिरसा मुण्डा ने महज 20 साल की उम्र में अंग्रेजो के खिलाफ बिगुल फूका था 1895 में उन्होने आदिवासियों को एक करके भारत देश को आजादी दिलाने की लड़ाई लड़ी वे भारत देश के युवाओं व सभी वर्गो के लिए प्रेरणा स्त्रोत है।

बाल परिषद के जिलााध्यक्ष संदीप दीवान ने बिरसा मुण्डा को लोकनायक बताते हुये कहा कि देश कि आजादी में अंहम भूमिका रही इतिहास कारों में इनकी प्रतिभा को छिपा दिया था देश के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी की देन है कि आज बिरसा मुण्डा भगवान के बारें में भारत देश के लोंगो को जानकारी मिल रही हैं। न.पा. उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने आदिवासी समाज के उत्थान संघर्ष के साथ-साथ  अंग्रेजों की हुकुमत को ललकारने वाले नायक बिरसा मुण्डा के आदर्श जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए अदम्य साहस के साथ उन्होने देश के लिए संघर्ष किया आदिवासी जनजातीय लोगों को जोड़ने का कार्य किया आज भारत व छ.ग. की सरकार जनजातीय वर्ग के लिए कई कल्याणकारी योजनायें चला रही है जिसका लाभ जनजातीय वर्ग के लोग अधिक से अधिक लेंवे। 

 

Read More

राशनकार्डधारियो के हितो को ध्यान में रखते हुए निर्णय ,प्राथमिक कृषि साख समिति द्वारा संचालित उचित मूल्य की दुकान निलंबित

Posted on :17-Nov-2025
राशनकार्डधारियो के हितो को ध्यान में रखते हुए निर्णय ,प्राथमिक कृषि साख समिति द्वारा संचालित उचित मूल्य की दुकान निलंबित

संवाददाता: प्रभात मोहंती

ग्राम पंचायतों को आगामी आदेश तक शासकीय उचित मूल्य के दुकानो का कार्यभार सौपा गया

महासमुंद : कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री विनय लंगेह के निर्देशानुसार आम उपभोक्ताओं को सार्वजनिक वितरण प्रणाली से सुचारू रूप से राशन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्राथमिक कृषि साख समितियां द्वारा संचालित( पीडीएस )राशन दुकानों को निलंबित कर ग्राम पंचायत को संचालन के आदेश दिए हैं ।इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारियों द्वारा आदेश जारी किए गए हैं।महासमुंद के 67, बागबाहरा के 25 एवं सरायपाली के 64 समितियों को ग्रामपंचायत द्वारा  संचालन के आदेश दिए हैं ।इस संबंध में संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों द्वारा आदेश जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है कि  प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति के प्रबंधकों एवं विक्रेताओं के अनिश्चित कालीन हड़ताल में होने के कारण सहकारी समितियो द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य के दुकानो में नवम्बर माह का खाद्यान्न का वितरण प्रारंभ नहीं हो पाया है। 

जिसके कारण सेवा सहकारी समिति द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकानो में संलग्न अंत्योदय, निराश्रित, निःशक्तजन, प्राथमिकता एवं एपीएल वर्ग के राशनकार्डधारियो को खाद्याश्त्र का वितरण आज पर्यन्त तक नहीं हो पाया है, जबकि छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के प्रावधानो के अनुसार शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालक द्वारा प्रतिमाह माह के प्रथम सप्ताह में राशनकार्ड धारियो को खाद्यात्र का वितरण प्रारंभ किया जाना है, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशनकार्डधारियो को खाद्यान्न का वितरण करना शासन की अतिमहत्वपूर्ण योजना है।

अतः प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य के दुकानो के प्रबंधक एवं विक्रेता द्वारा राशनकार्डधारियो को खाद्यात्र से वंचित करना छत्तीसगढ़ सार्वजनिक प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 की विभिन कंडिकाओ  के तहत जारी प्राधिकार पत्र की शर्त क्रमांक 21 का स्पष्ट उल्लंघन है, जो कि आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत दण्डनीय है।

अतएव राशनकार्डधारियो के हितो को ध्यान में रखते हुए   वर्तमान उचित मूल्य दुकानो को निलंबित कर ग्राम पंचायतों को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त शासकीय उचित मूल्य के दुकानो का कार्यभार सौपा गया है तथा सम्बंधित पंचायतों को शासकीय उचित मूल्य की दूकान का संचालन  करने हेतु आदेशित किया गया है।

Read More

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री विनय लंगेह ने जिले के 06 तहसीलदारों को एस्मा अधिनियम 1979 अंतर्गत कारण बताओ नोटिस जारी किया

Posted on :17-Nov-2025
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री विनय लंगेह ने जिले के 06 तहसीलदारों को एस्मा अधिनियम 1979 अंतर्गत कारण बताओ नोटिस जारी किया

संवाददाता: प्रभात मोहंती

धान खरीदी कार्य में संलग्न राजस्व निरीक्षक तथा पटवारियों के विरूद्ध कारवाई नहीं करने पर नोटिस जारी

महासमुंद :  कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री विनय लंगेह ने  जिले के सभी 06 तहसीलदारों को  एस्मा अधिनियम के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि राज्य शासन द्वारा 15 नवम्बर 2025 से 31 जनवरी 2026 अर्थात् खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 की संपूर्ण धान खरीदी की अवधि तक धान खरीदी कार्य में संलग्न समस्त कर्मचारियों पर छत्तीसगढ़ अत्यावश्यक सेवा संधारण तथा विच्छिन्नता निवारण अधिनियम 1979 (ESMA ACT) लागू किया गया है।

धान खरीदी वर्ष 2025-26 के सुचारू रूप से संचालन हेतु  दिए गए आदेश  तहत् आपके तहसील में पदस्थ राजस्व निरीक्षक तथा पटवारियों को धान खरीदी कार्य में ड्यूटी लगाई गई थी, जिसके तारतम्य में राजस्व निरीक्षक तथा पटवारियों द्वारा 15 नवंबर 2025 को संबंधित धान उपार्जन केन्द्रों में अपने कर्तव्यों का निर्वहन नहीं किया गया, साथ ही  16 नवंबर 2025 को आयोजित धान खरीदी संबंधी प्रशिक्षण में बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहे, जो छत्तीसगढ़ अत्यावश्यक सेवा संधारण तथा विच्छिन्नता निवारण अधिनियम 1979 (ESMA ACT ) का स्पष्ट उल्लंघन है। इस कृत्य से 15.11.2025 को धान खरीदी वर्ष 2025-26 प्रभावित हुई तथा आगामी खरीदी भी प्रभावित होने की संभावना है। आपके अधीनस्थ राजस्व निरीक्षक तथा पटवारियों को उनके कर्तव्य का पालन करने तथा आयोजित प्रशिक्षण में उपस्थिति हेतु उत्तरदायित्व आपको सौंपा गया था।

 धान खरीदी कार्य में संलग्न राजस्व निरीक्षक तथा पटवारियों के विरूद्ध छत्तीसगढ़ अत्यावश्यक सेवा संधारण तथा विच्छिन्नता निवारण अधिनियम 1979 (ESMA ACT ) के अंतर्गत अनुशासनात्मक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया था, जिसका पालन आपके द्वारा जानबूझकर नहीं किया गया, जो आपके द्वारा आपके शासकीय कर्तव्यों के निर्वहन के प्रति घोर लापरवाही तथा स्वेच्छाचारिता को प्रदर्शित करता है।

अतः आप 24 घंटे के भीतर  समक्ष स्वयं उपस्थित होकर अपना समाधानकारक उत्तर प्रस्तुत करें कि क्यों न आपके विरूद्ध छत्तीसगढ़ अत्यावश्यक सेवा संधारण तथा विच्छिन्नता निवारण अधिनियम 1979 (ESMA ACT ) के अंतर्गत कार्यवाही संस्थित की जावे। निर्धारित समयावधि में उत्तर प्रस्तुत नहीं करने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की संपूर्ण उत्तरदायित्व आपकी स्वयं की होगी।

Read More

एस आई आर में संलग्न 09 पटवारियों को लापरवाही बरतने कारण बताओ नोटिस जारी

Posted on :17-Nov-2025
एस आई आर में संलग्न 09 पटवारियों को  लापरवाही बरतने कारण बताओ नोटिस जारी

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद : मतदाता सूची के सघन पुनरीक्षण कार्यक्रम एस आई आर में लापरवाही बरतने पर जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय लंगेह द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा बूथ लेवल अधिकारी के पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त कुल  9 पटवारियों को सिविल सेवा आचरण नियम 1965 एवं लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 के प्रावधानों के आधार पर कार्यवाही करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। 

 उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सचिन भूतड़ा ने बताया कि सरायपाली तहसील के 3, पिथौरा के 2, बागबाहरा के 1 एवं महासमुंद के 3 पटवारियों को यह कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी  द्वारा सभी अधिकारियों को स्पष्टतः निर्देशित किया गया है कि एस आई आर राष्ट्रीय महत्व का कार्य है, और इसे समयसीमा  मे पूर्ण शुद्धता के साथ पूरा किया जाना है, उक्त कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही करने वाले कर्मचारियों/अधिकारियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही की जावे

Read More

राष्ट्रीय चैंपियनशिप गोंदिया में महासमुंद जिले से हरिशंकर, केशव, सिद्ध, पृथ्वी एवं दुर्गेश का चयन

Posted on :17-Nov-2025
राष्ट्रीय चैंपियनशिप गोंदिया में महासमुंद जिले से हरिशंकर, केशव, सिद्ध, पृथ्वी एवं दुर्गेश का चयन

संवाददाता: प्रभात मोहंती

राष्ट्रीय रॉकेटबॉल चैंपियनशिप गोंदिया में महासमुंद जिले के 05 खिलाड़ी शामिल। 

महासमुंद :  भारतीय रॉकेटबॉल एसोसिएशन एवं रॉकेटबॉल एसोसिएशन ऑफ महाराष्ट्र द्वारा 2 री सीनियर नेशनल रॉकेटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन गोंदिया महाराष्ट्र में दिनांक 14 से 16 नवम्बर 2025 तक आयोजित हैं। जिसमें महासमुंद जिले से 4 बालक एवं 1 बालिका सहित कुल 5 खिलाड़ी शामिल होने रायपुर से रवाना हुए। महासमुंद जिले से सीनियर बालक वर्ग में हरिशंकर साहू, केशव साहू, सिद्ध दीवान व पृथ्वी मिश्रा एवं बालिका वर्ग में दुर्गेश कोसरे छत्तीसगढ़ की टीम में शामिल हैं। चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह में छत्तीसगढ़ के दुर्गेश कोसरे विरुद्ध महाराष्ट्र के खिलाड़ी से मुकाबला किया गया, जिसमें अतिथियों ने मैच का प्रदर्शन का अवलोकन किया।

 महासमुंद में वन विभाग में निर्मित स्क्वैश कोर्ट में खिलाड़ी अभ्यास करते हुए राष्ट्रीय चैंपियनशिप गोंदिया महाराष्ट्र के लिए चयनित हुए हैं। राष्ट्रीय चैंपियनशिप में शामिल जिले के 05 खिलाड़ियों को राज्य संघ पदाधिकारी प्रमोद ठाकुर, रवि धनगर, दिलीप, जिले से टीम के महिला प्रशिक्षक अंजनी साहू व्यायाम शिक्षक सेजेश हिंदी महासमुंद, शिल्प मिश्रा सहित खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे, जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे, सहायक क्रीड़ा अधिकारी अंजलि बरमाल, व्यायाम शिक्षक इंद्राणी भास्कर, डॉ. सुनील कुमार भोई एवं पलकों ने शुभकामनाएं दीं हैं।

Read More

राष्ट्रीय सीनियर तीरंदाजी चैंपियनशिप हैदराबाद के लिए जिले के 03 खिलाड़ी चयनित

Posted on :17-Nov-2025
राष्ट्रीय सीनियर तीरंदाजी चैंपियनशिप हैदराबाद के लिए जिले के 03 खिलाड़ी चयनित

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद : 25 वीं राज्य स्तरीय सीनियर तीरंदाजी महिला एवं पुरुष चैंपियनशिप का आयोजन साइंस कॉलेज मैदान रायपुर में दिनांक 09 नवंबर को आयोजित किया गया। पुरुष वर्ग में महासमुंद जिले के खिलाड़ी कमलेश साहू ने इंडियन राउंड में सबसे ज्यादा 630 अंक बनाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका इंडियन राउंड में चांदनी साहू ने 628 अंक बनाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया, बालिका कंपाउंड राउंड में नवलीन कौर ने 321 अंक बनाकर चौथा स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में चयन हुआ हैं। राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप का आयोजन हैदराबाद तेलंगाना में दिनांक 10 से 19 दिसंबर 2025 तक आयोजित किया गया है, जिसमें महासमुंद जिले के 03 खिलाड़ी शामिल होंगे। इससे पहले भी नवलीन कौर, चांदनी साहू ने सीनियर नेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप में भागीदारी किया है। 

एक बार फिर से अच्छे प्रदर्शन कर राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में खिलाड़ियों के चयन होने पर जिले में हर्ष जताया गया हैं। राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भागीदारी कर अच्छे प्रदर्शन करने के लिए भारतीय तीरंदाजी संघ उपाध्यक्ष कैलाश मुरारका, छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन सचिव आयुष मुरारका, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज कुमार घृतलहरे, छात्रावास अधीक्षक डॉ. पूर्णेन्द्र चंद्राकर, जिला तीरंदाजी संघ बागबाहरा जिला महासमुंद के अध्यक्ष डॉ. विकास अग्रवाल, सचिव एवन कुमार साहू, कोषाध्यक्ष अरविंद छाबड़ा, सोमनाथ साहू, प्राचार्य सेजेस बागबाहरा हीरा सिंह नायक, व्यायाम शिक्षक ऋषि कपूर साहू, हिरेन्द्र देवांगन, बसंत मांझी, डॉ. सुनील कुमार भोई, पिरीत साहू, संजय पैकरा, रिंकल बग्गा, रंजीत कौर, सोमनाथ साहू, संजय सोनवानी, बॉल आश्रम बिहाझर के खिलाड़ी नरेश साहू, जया साहू, सत्यभामा, पद्मा साहू एवं खेलों इंडिया तीरंदाजी सेंटर एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग के समस्त खिलाड़ियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं।

Read More

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने आत्मनिर्भरता की ओर थीम के तहत महासमुंद जिले में बड़ौदा किसान पखवाड़ा के 8 वें संस्करण का आयोजन किया

Posted on :15-Nov-2025
बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने आत्मनिर्भरता की ओर थीम के तहत महासमुंद जिले में बड़ौदा किसान पखवाड़ा के 8 वें संस्करण का आयोजन किया

संवाददाता: प्रभात मोहंती

बैंक इस संपर्क कार्यक्रम के माध्यम से 600 से अधिक किसानों से जुड़ रहा है

महासमुंद :  भारत के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने आत्मनिर्भरता की ओर थीम के तहत 'बड़ौदा किसान पखवाड़ा' के 8वें संस्करण के एक भाग के रूप में महासमुन्द जिला, छत्तीसगढ़में एक विशाल किसान मेले का आयोजन किया।03 से 15 नवंबर 2025 तक चलने वाली यह वार्षिक पहल, जागरूकता, समावेश और नवाचार के माध्यम से भारत के कृषि और ग्रामीण समुदायों को सशक्त बनाने और आत्मनिर्भरता की दिशा में उनकी यात्रा में सहयोग प्रदान करने के प्रति बैंक की प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है।

कार्यक्रम में बैंक ऑफ बड़ौदा, रायपुर अंचल के अंचल प्रमुख, श्री दिवाकर प्रसाद सिंह, बानाम्बर बेहेरा, सहायक महाप्रबंधक एवं क्षेत्रीय प्रमुख, धमतरी क्षेत्र, डॉ आर. एल. शर्मा, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, कृषि विज्ञान केंद्र, महासमुन्द, प्रियब्रता साहू, सहायक महाप्रबंधक एवम जिला विकास प्रबंधक, नाबार्ड महासमुन्द, अशोक कुमार यादव, जिला परियोजना अधिकारी (NRLM), जिला पंचायत महासमुन्द, अभय पारे, अग्रणी जिला प्रबंधक, जिला महासमुन्द की उपस्थिति रही।इस कार्यक्रम के तहत बैंक द्वारा धमतरी क्षेत्र के किसानों के लिए विशाल किसान मेला, किसान बैठकें, क्रेडिट शिविर और वित्तीय साक्षरता सत्र आयोजित किए गए। कार्यक्रम में 600 से अधिक किसानों ने अपनी सहभागिता की, जिसमें बड़ी संख्या में 250 किसानों को राशि 25 करोड़ के कृषि ऋण स्वीकृत कर लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।  बैंक का रायपुर अंचल, 4 क्षेत्रों के साथ 32 जिलों को कवर करता है। कार्यक्रम के दौरान, बैंक ने विभिन्न स्टॉल में प्रदर्शनी की व्यवस्था की, जिसमें कृषि उपकरण, एसएचजी फूड स्टॉल, नवीनतम वैज्ञानिक उपकरण जैसे खेती में ड्रोन का उपयोग आदि प्रदर्शित किए गए।इस पहल के दौरान, डिजिटल बड़ौदा किसान क्रेडिट कार्ड (डिजिटल बीकेसीसी) और डिजिटल गोल्ड लोन सहित कृषि समुदाय को बैंक ऑफ़ बड़ौदा की प्रमुख डिजिटल पेशकशों से भी अवगत कराया गया। बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने डिजिटल भूमि रिकॉर्ड प्राप्त करने और ग्राहकों की एंड-टू-एंड ऑनबोर्डिंग के उद्देश्य से अपने बड़ौदा किसान क्रेडिट कार्ड (BKCC) को  रिज़र्व बैंक इनोवेशन हब (RBIH) के साथ इंटीग्रेट किया है। इसके अलावा, डिजिटल गोल्ड लोन के माध्यम से, ग्राहक बैंक के डिजिटल लेंडिंग प्लेटफॉर्म का उपयोग करके अपनी सुविधानुसार गोल्ड लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इस अवसर पर बैंक ऑफ बड़ौदा, रायपुर अंचल के अंचल प्रमुख,दिवाकर प्रसाद सिंहने कहा, बड़ौदा किसान पखवाड़ा जैसी पहलों के माध्यम से बैंक ऑफ़ बड़ौदा भारत के किसानों जो कि हमारे देश की रीढ़ हैं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है, हमारा लक्ष्यकृषि को तकनीक उन्मुख बनाना है, ताकि किसानों को बाधा रहित फायनांस प्राप्त करने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने में सक्षम बनाया जा सके। बड़ौदा किसान पखवाड़ा किसानों का समर्थन करने की बैंक ऑफ़ बड़ौदा की गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इसकी इस वर्ष की थीम, 'आत्मनिर्भरता की ओर', ऋण तक आसान एक्सेस, डिजिटल बैंकिंग और प्रमुख सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता के माध्यम से किसानों केसशक्तीकरण के हमारे दृष्टिकोण का प्रतिनिधित्व करता है।बड़ौदा किसान पखवाड़ा को बैंक के भारतीय किसानों के साथ अपने जुड़ाव को गहरा करने, बैंक की विभिन्न कृषि-संबंधी पेशकशों के बारे में जागरूकता लाने और ग्रामीण एवं कृषि क्षेत्र में भारत सरकार की पहलों को बढ़ावा देने में सहयोग प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है।बैंक ऑफ़ बड़ौदा की रायपुर अंचल में 212 शाखाएं  हैं, जिनमें से 85 शाखाएं ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। किसान क्रेडिट कार्ड, स्वर्ण ऋण, ट्रैक्टर ऋण, डेयरी, पोल्ट्री, खाद्य और कृषि प्रसंस्करण, पॉली हाउस कल्टीवेशन, स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को ऋण आदि, छत्तीसगढ़ में कृषि क्षेत्र में सर्वाधिक वृद्धि प्रदाता क्षेत्र रहे हैं।

Read More

भगवान बिरसा मुंडा जी की 150 वीं जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन

Posted on :15-Nov-2025
भगवान बिरसा मुंडा जी की 150 वीं जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन

संवाददाता: प्रभात मोहंती

 बिरसा मुंडा का त्याग और संघर्ष हम सबके लिए प्रेरणा — मंत्री श्री खुशवंत साहेब

जनजाति गौरव दिवस पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, नक्सल प्रभावित शहीद परिवार एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राएं सम्मानित

प्रधानमंत्री ने किया 02 बहुउद्देशीय केंद्र का वर्चुअल शुभारंभ एवं 13 छात्रावास का  शिलान्यास

महासमुंद :  स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आदिवासी जननायक भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयंती के अवसर पर आज जिले में जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन जिला पंचायत के सभाकक्ष में किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नर्मदा ज़िले के डेडियापाड़ा से वर्चुअली जुड़कर संबोधित किया। उन्होंने बिरसा मुंडा के स्वतंत्रता संग्राम में निभाई गई ऐतिहासिक भूमिका और उनकी प्रेरणादायक विरासत का उल्लेख किया । प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा इस अवसर पर कई  विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया गया।

जिला पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने छत्तीसगढ़ महतारी के तैल्य चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर महासमुंद  विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा, बसना विधायक श्री संपत अग्रवाल,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोगरा पटेल, उपाध्यक्ष श्री भीखम सिंह ठाकुर, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री देवीचंद राठी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती दिशा दीवान,जिला पंचायत सदस्य दुलारी सिन्हा, जनपद सदस्य विजय लक्ष्मी जांगड़े,नीलम दीवान,कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह एवं आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मौजूद थे।

मुख्य अतिथि मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए अत्यंत गौरव, सम्मान और प्रेरणा का दिन है। हम यहां धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की 150 वीं जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं। यह दिवस आदिवासी समाज के स्वाभिमान, संघर्ष, त्याग और योगदान को स्मरण करने का पवित्र अवसर है। उन्होंने सभी को आदिवासी जननायक भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती की शुभकामनाएं और बधाई दी। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा, हमारे गौरवशाली इतिहास के उस नायक का नाम है, जिन्होंने न केवल अपने समाज के अधिकारों के लिए संघर्ष किया, बल्कि पूरे देश को स्वतंत्रता के संघर्ष में एक नई दिशा दी। उनके संघर्ष, उनकी वीरता, और उनकी अटूट संकल्पशक्ति ने हमें यह सिखाया कि यदि हमारा संकल्प मजबूत हो, तो कोई भी कठिनाई हमें रोक नहीं सकती। उन्होंने जल, जंगल, और जमीन की रक्षा के लिए अपने जीवन को समर्पित किया और आदिवासी समाज के लिए एक नई जागरूकता का संदेश दिया। 

उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा, जिन्होंने बहुत कम आयु में ही जनजातीय समाज को एकजुट करने, उनके अधिकारों की रक्षा करने, सामाजिक बुराइयों को दूर करने और धार्मिक सुधारों को बढ़ावा देने का महान कार्य किया। मात्र 25 वर्ष की आयु में अंग्रेजों की निर्मम यातनाओं के बीच उन्होंने अपने प्राण त्याग दिए, लेकिन उनके विचार, उनका आंदोलन और उनकी आत्मा आज भी जनजातीय समाज की ताकत बनकर जीवित है। आदिवासी समाज उन्हें भगवान और धरती आबा के रूप में पूजता है— और यह सम्मान केवल श्रद्धा नहीं, बल्कि उनके असाधारण योगदान का प्रतीक है।

हम सभी इस बात पर गर्व कर सकते हैं कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी ने बिरसा मुंडा जी के जन्मवर्ष को जनजातीय गौरव वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया। उनका यह निर्णय करोड़ों जनजातीय भाइयों-बहनों के आत्मसम्मान और पहचान को एक नई ऊँचाई प्रदान करता है।
 हम सबको विश्वास है कि पीएम मोदी जी के उद्बोधन से हम सभी को नई दिशा, नई सोच और समाज के लिए निरंतर काम करते रहने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा जी की संस्कृति, विचारधारा और बलिदान को आत्मसात करते हुए हम सभी को समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए न्याय, समानता और विकास का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए।उन्होंने मुख्यमंत्री के पाती का पठन भी किया।

महासमुंद विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के पावन अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस मना रहे हैं। यह दिन हमारी आदिवासी अस्मिता, साहस, बलिदान और गौरवपूर्ण इतिहास का प्रतीक है। उन्होंने सभी को बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अपने अदम्य साहस और दूरदर्शिता से भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी। उन्होंने अत्याचार, अन्याय और शोषण के खिलाफ खड़े होकर हमें यह संदेश दिया कि जनता की शक्ति सबसे बड़ी शक्ति होती है। उनके योगदान को देश सदैव सम्मान के साथ याद करता है। छत्तीसगढ़ की जनजातीय परंपराएँ, कला, संस्कृति, नृत्य और प्रकृति के प्रति समर्पित जीवनशैली हमें यह बताती है कि आदिवासी समाज हमारी भारतीय संस्कृति की आत्मा है। 

बसना विधायक श्री संपत अग्रवाल ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जी का संघर्ष सिर्फ सामाजिक और आर्थिक शोषण के खिलाफ नहीं था, बल्कि यह अपनी संस्कृति, अधिकारों और अस्तित्व की रक्षा के लिए एक महाक्रांति थी। उनकी विरासत हमें सिखाती है कि अपनी जड़ों से जुड़कर, आत्म-सम्मान के साथ आगे बढ़ना ही सच्ची प्रगति है। आज हम इस जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर उनकी प्रेरणादायक शिक्षाओं को याद करते हुए यह संकल्प लें कि हम सभी मिलकर उनके सपनों को साकार करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे देश के राष्ट्रपति और प्रदेश के मुख्यमंत्री जनजाति समुदाय से है जिससे हमें गर्व का एहसास होता है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जनजाति समाज की उन्नति और समृद्धि के लिए निरंतर कार्य किया जा रहे हैं ।

इस अवसर पर प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को मोमेंटो प्रदान किया गया। जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में  पुष्पलता दीवान, डॉली, अंकिता मांझू को प्रदान किया गया। इसी तरह पीएम जनमन अंतर्गत 5 हितग्राहियों को पीएम आवास की सांकेतिक चाबी सौंपी गई। आदिवासी महिला एवं जय बूढ़ा देव महिला स्व सहायता समूह को डेढ़ लाख का चेक चक्रीय निधि अंतर्गत तथा श्रद्धा महिला एवं जय मां गायत्री महिला स्व सहायता समूह को 6 लाख रुपए का चेक सामुदायिक निवेश निधि अंतर्गत प्रदान किया गय 5 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण किया गया। डेयरी फॉर्म स्थापना के लिए 2 हितग्राहियों को सहायता राशि 1 लाख 74 हजार रुपए का अलग- अलग चेक प्रदान किया गया। साथ ही जिला प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के 2 परिवार एवं नक्सल प्रभावित 5 परिवारों को मोमेंटो प्रदान किया गया।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने बताया कि पिछले एक वर्ष में जिले में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के विकास के लिए पीएम योजना के तहत 3025 हितग्राहियों का आधार कार्ड, 1887 का आयुष्मान कार्ड, 2102 का बैंक खाता, 3099 का राशन कार्ड एवं 1380 हितग्राहियों का सामाजिक प्रास्थिति प्रमाण पत्र बनाया गया है। पी एम जनमन अंतर्गत 678 आवास,26 सड़क,पेयजल,विद्युत आंगनबाड़ी  की सुविधा दी गई है।  साथ ही धरती आबा कार्यक्रम अंतर्गत 308 ग्रामों में विलेज एक्शन प्लान ग्रामीणों द्वारा तैयार किया गया है।महासमुंद जिला जनजाति विकास के लिए संकल्पित है।  इस अवसर पर समाज के  प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में  प्रदान किया गया। तथा  हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड  एवं चेक वितरण किया गया।
 

इससे पूर्व मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब एवं विधायकगणों ने जिला स्तरीय कार्यक्रम में विभागवार विभागीय गतिविधियों के लिए लगाए गए स्टॉल्स का अवलोकन किया। इस दौरान स्व सहायता समूह के स्टॉल का अवलोकन करते हुए स्व सहायता समूह की दीदियों से चर्चा की और उनके द्वारा तैयार किए गए सामग्रियों की सराहना की। स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल पर उन्होंने आयुष्मान कार्ड का वितरण करते हुए हितग्राहियों से बातचीत की तथा मुख्य अतिथि ने पशुपालन, स्कूल शिक्षा, समग्र शिक्षा ,बिहान आदिम जाति विकास विभाग, स्वास्थ्य  विभाग के स्टॉल का बारी-बारी से अवलोकन किया तथा विभागीय योजनाओं से अवगत होते हुए उन्होंने पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करने अधिकारियों को निर्देश दिए। कार्यक्रम   सर्व आदिवासी समाज प्रमुख श्री भीखम सिंह, बिंझवार समाज प्रमुख श्री हेमसागर बिंझवार, पैकरा समाज से थानसिंह दीवान, उरांव समाज से जागेश्वर उरांव, गौड़ समाज से अरुण ठाकुर,  संवरा समाज से सुरेश मालिक, कमार जनजाति प्रमुख मोती राम कमार, कौड़ियां समाज प्रमुखपंच राम, भुजिया समाज प्रमुख कौशल नेताम, खैरवार समाज प्रमुख मालो राम, गोडवाना गोड़ समाज प्रमुख  जगदीश सिदार एवं मनराखन, जनप्रतिनिधिगण, जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार, अनुविभागीय अधिकारी अक्षा गुप्ता सहित  आदिवासी समाज के प्रतिनिधि ,महिला समूह, एवं स्कूली बच्चे मौजूद थे।

 

Read More

मतदाता सूची के सघन पुनरीक्षण कार्यक्रम में लापरवाही बरतने पर पिथौरा के 08 वालंटियर्स को कारण बताओ नोटिस जारी

Posted on :15-Nov-2025
मतदाता सूची के सघन पुनरीक्षण कार्यक्रम में लापरवाही बरतने पर पिथौरा के 08 वालंटियर्स को कारण बताओ नोटिस जारी

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुन्द : मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम (एस आई आर)  में लापरवाही बरतने के कारण  जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय लंगेह द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हेतु संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।  इस संबंध में विकास खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रतिवेदन के आधार पर पिथौरा के तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा ऐसे 8  वालिंटियर श्री  मनोहर साहू प्रधान पाठक ,विनोद कुमार मालिक, फूलसिंह बरिहा,निर्मल कुमार पटेल, किशोर पटेल ,कुलेश्वर पंडा एवं राजकुमार तिर्की जो वालिंटियर  नियुक्त किए गए थे, इन कर्मचारियों पर सिविल सेवा आचरण नियम 1965 का उल्लंघन के आधार पर कार्यवाही करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है एवं अपना स्पष्टीकरण  देने के आदेश दिए हैं।

तहसीलदार पिथौरा द्वारा उक्त कर्मचारियों को कारण बताओ  नोटिस जारी करते हुए कहा गया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 (SIR) की घोषणा की गई है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़, रायपुर के निर्देशानुसार आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत तहसील पिथौरा के अंतर्गत विधानसभा 40 बसना एवं विधानसभा 41 खल्लारी के सभी मतदान केंद्रों के अन्युमरेशन फार्म वितरण, एकत्रीकरण एवं बी एल ओ एप के माध्यम से डिजिटलीकरण हेतु आपकी नियुक्त वालेंटियर् के रूप में की गई है। जिसमे आपकी निर्वाचन (SIR) जैसे महत्वपूर्ण कार्य मे आपकी अनुपस्थिति पाई गई। आपके द्वारा किया गया कृत्य छग सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम-03 के विपरीत है।

इस समबंध में आप अपना स्पष्टीकरण तत्काल प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। जवाब प्राप्त न होने अथवा संतोषप्रद न होने पर एक पक्षीय कार्यवाही किए जाने हेतु प्रतिवेदन उच्चाधिकारी को प्रेषित किया जावेगा जिसके लिए आप स्वयं जिम्मेदार होंगे।

Read More

महासमुन्द पुलिस के द्वारा बाल सुरक्षा सप्ताह 2025 का किया गया शुभारंभ

Posted on :15-Nov-2025
महासमुन्द पुलिस के द्वारा बाल सुरक्षा सप्ताह 2025  का किया गया शुभारंभ

संवाददाता: प्रभात मोहंती

बाल सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम वर्ष 2025 

आगामी सप्ताह तक समस्त जिले में सभी थाना ,चौकी प्रभारियों द्वारा पूरे जिले में मनाया जाएगा बाल सुरक्षा सप्ताह।

बाल सुरक्षा सप्ताह के शुभारंभ के अवसर पर मेधावी छात्र साहसी छात्रों व खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले छात्रों को मेडल व मोमेंटो देकर किया गया सम्मानित।

महासमुंद : आज दिनांक 14.11.2025 को अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस  के उपलक्ष्य पर बच्चों को शुभकामना देते हुये महासमुन्द पुलिस विभाग के द्वारा परसदा महासमुन्द में रक्षित केंद्र स्थित कम्युनिटी हॉल में बच्चों की सुरक्षा जागरूकता विषय पर जिले बाल सुरक्षा सप्ताह में दिनांक 14.11.2025 से 20.11.2025 तक 07 दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुभारंभ पश्चात मुख्य अथितियों के द्वारा महिला एवं बच्चों से संबंधित सुरक्षा विषय पर विस्तृत उद्बोधन दिया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के वर्ष 2024-25 की बोर्ड परीक्षाओं में प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त साथ ही खेल के क्षेत्र में राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया जिसमें कक्षा में मेरिड सूची में आए 7 विद्यार्थी तथा खेल के क्षेत्र में 16 विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए, स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।

बाल सुरक्षा सप्ताह के उपलक्ष्य में बच्चों के द्वारा रंगोली, कुर्सी दौड़, ईवीएम जलेबी दौड का आयोजन किया गया तथा पुलिस अधिकारियों के द्वारा बच्चों को सायबर जागरूकता, यातायात नियम जागरूकता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व, गुड टच-बैड टच, पॉक्सो एक्ट के प्रावधान, मानव तस्करी, बाल विवाह, बाल श्रम, स्वच्छता, नशा के दुष्प्रभाव, पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम में महासमुन्द जिले विभिन थानों में बाल मित्र की पुलिस अधिकारी, राजपत्रित पुलिस अधिकारी व शहर के गणमान्य नागरिक, पुलिस परिवार उपस्थित थे। बाल सुरक्षा सप्ताह के तहत् बच्चों को जागरूक करने हेतु सभी थाना/चौकी क्षेत्रन्तार्गत ग्रामीण/शहरी क्षेत्र महासमुन्द में स्कुल, कॉलेज, अन्य शैक्षणिक संस्थानों में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमे गुड टच-बैड टच, पोक्सो एक्ट के प्रावधान, साईबर सुरक्षा, जेजे एक्ट, मानव तस्करी, नशा के दुष्प्रभाव की जानकारी आदि के बारे में जानकारी दिया जावेगा।

Read More

जिले मे आज से धान खरीदी शुरू, झालखम्हरिया केंद्र में कैबिनेट मंत्री श्री खुशवंत साहेब एवं विधायक द्वय श्री योगेश्वर राजू सिन्हा, एवं श्री संपत अग्रवाल की उपस्थिति में हुआ शुभारंभ

Posted on :15-Nov-2025
जिले मे आज से धान खरीदी शुरू, झालखम्हरिया केंद्र में कैबिनेट मंत्री श्री खुशवंत साहेब एवं विधायक द्वय श्री योगेश्वर राजू सिन्हा, एवं श्री संपत अग्रवाल की उपस्थिति में हुआ शुभारंभ

संवाददाता: प्रभात मोहंती

किसानों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा जाएगा_ खुशवंत साहेब

महासमुंद : छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा  समर्थन  मूल्य पर धान खरीदी 15 नवंबर 2025 से पूरे प्रदेश में विधिवत रूप से शुरू कर दिया गया है। इसी क्रम में जिला महासमुंद के धान खरीदी केंद्र झालखमहरिया में आज खरीदी कार्य का औपचारिक शुभारंभ किया गया।


 
कार्यक्रम में  केबिनेट मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि आज किसानों के लिए उत्सव का दिन है। हमारा राज्य किसानों से ही समृद्ध है।यहां तक कि अयोध्या में  श्री राम लला के लिए भोग यही छत्तीसगढ़ से चांवल भेजा गया था ।आज से धान खरीदी की शुरुवात हो गई है पिछले साल भी रिकॉर्ड धान खरीदी किया गया था, इस साल भी रिकॉर्ड धान खरीद की  जाएगी।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुरप धान खरीदी की जा रही है। किसानों को  बोनस एवं सभी समितियों में एटीम की सुविधा कराई जा रही है। ताकि किसानो को किसी प्रकार की समस्या न हो। अधिकारी कर्मचारी भी पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य कर रहे है। हमारी सरकार  किसानों की हितों का पूरा ध्यान रख रही है । उन्होंने कहा कि  आज राज्य को 25 वर्ष  पूरे हो गए है। आज राज्य प्रगति पथ पर अग्रसर है। तकनीकी रूप से भी क्षमता बढ़ी है।आने वाला 2047 तक राज्य को विकसित बनाना है। हमारा राज्य देश का पहला विकसित राज्य बनेगा। उन्होंने किसानों को बधाई दी।

इस अवसर पर महासमुंद विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा एवं विधायक बसना  श्री संपत अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनकी मौजूदगी में  गांव के कृषक श्री दुर्गेश साहू के  40 क्विंटल धान की तुलाई कर खरीदी प्रक्रिया की शुरुआत की गई। इससे केंद्र में खरीदी का वातावरण और अधिक उत्साहपूर्ण हो गया। धान खरीदी केंद्र में किसानों की सुविधा, पारदर्शिता और सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। प्रशासनिक अमले एवं समिति के कर्मचारियों द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि हर किसान को समय पर, व्यवस्थित और बिना किसी परेशानी के धान बेचने की सुविधा मिले। 

 विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि इस जिले में  पूरे राज्य में सबसे अधिक धान खरीदी की जाती है। सिंचाई क्षमता को बढ़ाने कार्य जारी है। सिकासेर और सिरपुर बैराज का काम भी पूर्ण हो गया है।इससे सिंचाई क्षमता में वृद्धि होगी। उन्होंने विश्वाश व्यक्त किया कि इस वर्ष भी धान खरीदी में जिला इतिहास दर्ज करेगा।

बसना के विधायक श्री संपत अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप धान खरीदी कि जा रही है। लक्ष्य के अनुरूप खरीदी कि जा रही है। सुचारू रूप से धान खरीदी जा रही है। किसानों को किसी तरह परेशानी नहीं होगी।इस बात का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। यहां के किसानों का लाभ हो ,यह सुनिश्चित हो। अवैध धान की खरीदी बिक्री में नजर रखे और प्रशासन का सहयोग करें। आइए इसे एक उत्सव के रूप में मनाएं।

कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने कहा कि  जिले में 130 समिति के 182 उपार्जन केंद्रों में खरीदी की जा रही है।किसानों को किसी प्रकार की   दिक्कत नहीं होगी। आज  34 समितियों में 50 किसानों का टोकन कट गया है।आज शाम 5 बजे तक  टोकन काट सकते है और धान खरीदी की जा सकती है।  यहां जिले में 16 चेक पोस्ट स्थापित किए गए है।  अभी तक 23 प्रकरण दर्ज किए  गया है जिसमें  3000 किवंटल  अवैध धान जप्त की गई है।

इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री देवी चंद राठी, जनपद सदस्य  विजय लक्ष्मी जांगड़े,संदीप दीवान,पीयूष साहू,प्रकाश शर्मा,राहुल चंद्राकर, पंकज चंद्राकर, संदीप घोष, सरपंच श्रीमती अनेश्वरी चंद्राकर , ग्रामीण अध्यक्ष श्याम साकरकर,अपर कलेक्टर श्री रवि साहू, एसडीएम अक्षा गुप्ता ,आसपास के किसान बड़ी संख्या में मौजूद थे।

Read More

Previous12...13141516171819...7576Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

ज्योतिष और हेल्थ

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

खेल

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

व्यापार

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन


  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष


  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution