× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    वाराणसी जिला न्यायालय में बम धमकी से हड़कंप, तमिलनाडु लिंक की जांच में जुटी पुलिस

    वाराणसी जिला न्यायालय में बम धमकी से हड़कंप, तमिलनाडु लिंक की जांच में जुटी पुलिस

    रक्षा क्षेत्र में बड़ा कदम: 114 राफेल और 6 P-8I विमानों की खरीद को हरी झंडी

    रक्षा क्षेत्र में बड़ा कदम: 114 राफेल और 6 P-8I विमानों की खरीद को हरी झंडी

    भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती, सरकारी कंपनियों ने वेनेजुएला से खरीदा 20 लाख बैरल कच्चा तेल

    भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती, सरकारी कंपनियों ने वेनेजुएला से खरीदा 20 लाख बैरल कच्चा तेल

    दिल्ली में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से अफरा-तफरी, जांच एजेंसियां सक्रिय

    दिल्ली में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से अफरा-तफरी, जांच एजेंसियां सक्रिय

    -जलवायु परिवर्तन के चलते शीतकालीन बारिश और बर्फबारी में भारी कमी आई

    -जलवायु परिवर्तन के चलते शीतकालीन बारिश और बर्फबारी में भारी कमी आई

  • छत्तीसगढ़
    फरार वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाया गया अभियान

    फरार वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाया गया अभियान

    देवरी के व्याख्याता रवि प्रकाश पात्रे का ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज बास्केटबॉल 2026 के लिए चयन

    देवरी के व्याख्याता रवि प्रकाश पात्रे का ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज बास्केटबॉल 2026 के लिए चयन

    ग्राम चिंगरौद में

    ग्राम चिंगरौद में "वी बी जी राम जी" के तहत आयोजित हुआ कृषक जन चौपाल

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    प्लास्टिक को कहो अलविदा! जापान में आलू के स्टार्च से बने इको-फ्रेंडली बैग लॉन्च

    प्लास्टिक को कहो अलविदा! जापान में आलू के स्टार्च से बने इको-फ्रेंडली बैग लॉन्च

    कोलंबिया में भीषण विमान हादसा: सांसद समेत 15 लोगों की मौत, पहाड़ी क्षेत्र में बिखरा मलबा

    कोलंबिया में भीषण विमान हादसा: सांसद समेत 15 लोगों की मौत, पहाड़ी क्षेत्र में बिखरा मलबा

    भारत-अमेरिका रिश्तों पर ट्रंप का भरोसा: पीएम मोदी को बताया शानदार दोस्त, ट्रेड डील जल्द

    भारत-अमेरिका रिश्तों पर ट्रंप का भरोसा: पीएम मोदी को बताया शानदार दोस्त, ट्रेड डील जल्द

    9 बार अंतरिक्ष की यात्रा, 608 दिन स्पेस में बिताने वाली सुनीता विलियम्स ने लिया रिटायरमेंट

    9 बार अंतरिक्ष की यात्रा, 608 दिन स्पेस में बिताने वाली सुनीता विलियम्स ने लिया रिटायरमेंट

    सजा के बाद शेख हसीना का पहला तीखा बयान, हिम्मत हो तो ICC में करो मुकदमा

    सजा के बाद शेख हसीना का पहला तीखा बयान, हिम्मत हो तो ICC में करो मुकदमा

  • मनोरंजन
    अक्षय कुमार के शो पर गुलशन ग्रोवर, शक्ति कपूर और चंकी पांडे का धमाकेदार रीयूनियन

    अक्षय कुमार के शो पर गुलशन ग्रोवर, शक्ति कपूर और चंकी पांडे का धमाकेदार रीयूनियन

    हेमा मालिनी के घर सिनेमा की विरासत का जश्न

    हेमा मालिनी के घर सिनेमा की विरासत का जश्न

    हंसी का महाविस्फोट तय! ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में मचाएगा कोहराम

    हंसी का महाविस्फोट तय! ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में मचाएगा कोहराम

    रानी मुखर्जी की दमदार वापसी: ‘मर्दानी 3’ ट्रेलर पर फैंस ने लुटाया प्यार

    रानी मुखर्जी की दमदार वापसी: ‘मर्दानी 3’ ट्रेलर पर फैंस ने लुटाया प्यार

    काशिका कपूर की भाषाएँ बनीं उनकी सबसे बड़ी ताक़त

    काशिका कपूर की भाषाएँ बनीं उनकी सबसे बड़ी ताक़त

  • रोजगार
    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

    बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

    टी-20 सीरीज का आगाज जीत से, भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया

    टी-20 सीरीज का आगाज जीत से, भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया

    मैच से पहले आस्था की शरण में विराट–कुलदीप, महाकाल मंदिर में की पूजा

    मैच से पहले आस्था की शरण में विराट–कुलदीप, महाकाल मंदिर में की पूजा

  • राजधानी
    9000 फीट की ऊंचाई पर राजिम कुंभ कल्प का प्रचार

    9000 फीट की ऊंचाई पर राजिम कुंभ कल्प का प्रचार

    होली से पहले कवर्धा के गन्ना किसानों को बड़ी सौगात

    होली से पहले कवर्धा के गन्ना किसानों को बड़ी सौगात

    बनासकांठा, गुजरात के शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना हुए बस्तर के पशुपालक और बिहान समूह की दीदियां

    बनासकांठा, गुजरात के शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना हुए बस्तर के पशुपालक और बिहान समूह की दीदियां

    नवीन आंगनबाड़ी भवन: शिक्षा, पोषण और सुरक्षा का संगम

    नवीन आंगनबाड़ी भवन: शिक्षा, पोषण और सुरक्षा का संगम

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने ग्राम सेमो को दी 2.38 करोड़ रुपए के नवीन विद्युत उपकेंद्र की बड़ी सौगात

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने ग्राम सेमो को दी 2.38 करोड़ रुपए के नवीन विद्युत उपकेंद्र की बड़ी सौगात

  • ज्योतिष
    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    सर्दियों में सेहत का रखे ख्याल! रोजाना करें योगासन और प्राणायाम, बढ़ेगी रोग प्रतिरोधक क्षमता

    सर्दियों में सेहत का रखे ख्याल! रोजाना करें योगासन और प्राणायाम, बढ़ेगी रोग प्रतिरोधक क्षमता

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

महासमुन्द

Previous12...17181920212223...6970Next

विकास कार्यों का विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने किया भूमिपूजन

Posted on :05-Aug-2025
विकास कार्यों का विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने किया भूमिपूजन

संवाददाता- प्रभात मोहंती..

आवास योजना के हितग्राहियों को अनुज्ञा एवं स्वीकृति पत्र हुआ वितरण

महासमुंद :  नगर पालिका परिषद महासमुंद द्वारा वार्ड क्रमांक 14 डॉ. अंबेडकर चौक के पास आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना 2.O के तहत 25 हितग्राहियों को भवन अनुज्ञा स्वीकृति पत्र वितरण किया गया। साथ ही अधोसरंचना मद से करीब 68 लाख रुपए की लागत से ओवरब्रिज के नीचे सौंदर्यीकरण पेवर ब्लॉक कार्य एवं चौपाटी निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्र के विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा थें, विशेष अतिथि में कृषि एवं बीज विकास निगम अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, पूर्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू, कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने की। इसके अलावा भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका, भाजपा नेता संदीप घोष, पार्षदगण में हरवंश सिंह (नानू भाई), पवन पटेल, भाऊराम साहू, माखन पटेल, शुभ्रा मनीष शर्मा, जरीना हफीज कुरैशी, सीता डोंडेकर, पीयूष साहू, चंद्रशेखर बेलदार, भारती राजेंद्र चंद्राकर, धनेश्वरी सोनवानी, माधुरी यदु, धनेंद्र चंद्राकर, ज्योति रिंकू चंद्राकर, जयकुमार देवांगन, सूरज नायक, जितेंद्र ध्रुव, राहुल आंवड़े, नीरज चंद्राकर, मुन्ना देवार, कल्पना सूर्यवंशी, मुस्ताक खान, पूर्व पार्षद हफीज कुरैशी, भाजपा नेता मनीष शर्मा, राजेंद्र चंद्राकर, गोविंद ठाकुर, जिनेन्द्र साहू, नईम खान, शरद राव सहित नागरिकगण उपस्थित थें।

कार्यक्रम के शुरुआत में अतिथियों का स्वागत आतिशबाजी के साथ किया गया। सर्वप्रथम डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अतिथियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पश्चात मुख्य नगर पालिका अधिकारी अशोक सलामे सहित नगर पालिका के कर्मचारियों ने अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद 68 लाख रुपए की लागत से ओवरब्रिज के नीचे पेवर ब्लॉक, सौंदर्यीकरण एवं चौपाटी निर्माण कार्य का मुख्य अतिथि योगेश्वर राजू सिन्हा सहित अन्य अतिथियों ने पूजा अर्चना कर, नारियल तोड़कर भूमिपूजन किया। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना 2.O के तहत 25 हितग्राहियों को भवन अनुज्ञा स्वीकृति पत्र वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता हनीश बग्गा ने किया एवं नगर पालिका के सब इंजीनियर दिलीप कश्यप ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में नगर पालिका के कर्मचारियों का योगदान रहा।

प्रदेश में हो रहा विकास, गरीबों को मिल रहा आवास : योगेश्वर राजू सिन्हा 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि प्रदेश में चहुमुखी विकास हो रही है। शहर के ओवरब्रिज के नीचे खाली पड़े भूमि पर विकास कार्य हो रहे हैं। इससे शहरवासियों को लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी केंद्र सरकार की आवास योजना से गरीब परिवारों को अपना घर मिल रहा है। आगे भी यह योजना पूरे देश में जारी रहेगी। प्रदेश में भी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में केंद्र की योजनाएं सफलतापूर्वक संचालित हो रही है। प्रदेश में भी कई कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को लाभ मिल रहा है। 

अन्य अतिथियों ने भी किया संबोधित

इस अवसर पर कृषि एवं बीज विकास निगम ने अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के साथ शहर में भी कोई गरीब आवासहीन नहीं रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित सभी मंत्रीगण इसके लिए दृढ़ संकल्पित हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार गरीबों को आवास दे रही है। राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शपथ लेने के तुरन्त बाद 18 लाख प्रधानमंत्री आवास निर्माण की स्वीकृति पर हस्ताक्षर किया। हम सभी भाजपा नेता शहर के विकास कराने के लिए शासन स्तर पर पूरा सहयोग करेंगे। पूर्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा ने  प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को मंच से प्रणाम करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संयुक्त प्रयासों से आवास योजना 2.0 के तहत ग्रामीण एवं शहरी अंचल में अधिक से अधिक आवासों को स्वीकृति दी जा रही है। जरूरतमंदों को इस योजना का लाभ मिल रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी राज्य में पूरी हो रही है। भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर ने कहा कि ओवरब्रिज के नीचे की जमीन का सदुपयोग कर बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि आवासहीन हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल रहा है, वे सभी बधाई के पात्र हैं, छत्तीसगढ़ सरकार अधिक से अधिक आवास देने के लिए सदैव तत्पर है। नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने आवास योजना के हितग्राहियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही विकास कार्यों के संबंध में कहा कि शहर में विकास के लिए नगर पालिका सदैव तत्पर रहेगी। नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने कहा कि आज नगर पालिका द्वारा 25 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास निर्माण का अनुज्ञा पत्र प्रदान किया गया है। अतिशीघ्र 50 हितग्राहियों के आवास की स्वीकृति शासन से आने वाली है। लगभग 100 ऐसे हितग्राही हैं जो संयुक्त स्वामी के है उनके लिए शासन को नगर पालिका द्वारा शपथ पत्र लेकर तुरंत भेज जाना है। आगे कहा कि वार्ड क्रमांक 14 में 68 लाख के निर्माण की सौगात अधोसंरचना मद से प्राप्त हुई है अब इस क्षेत्र में भी चहल पहल बढ़ेगी। 

आवास योजना के हितग्राहियों का किया अभिनंदन 

प्रधानमंत्री आवास योजना के 25 हितग्राहियों को मंच में फूल माला से अभिनंदन कर अनुज्ञा एवं स्वीकृति पत्र अतिथियों द्वारा प्रदान किया गया। इसमें शहर के वार्ड क्रमांक 22 के सबसे अधिक 18 हितग्राही शामिल हैं। इसके लिए वार्ड पार्षद चंद्रशेखर बेलदार का भी अभिनंदन किया गया।

Read More

प्रेस क्लब में ब्रह्माकुमारी संस्थान ने रक्षाबंधन पर्व मनाया, सादगी और भाईचारे का दिया संदेश

Posted on :05-Aug-2025
प्रेस क्लब में ब्रह्माकुमारी संस्थान ने रक्षाबंधन पर्व मनाया, सादगी और भाईचारे का दिया  संदेश

संवाददाता- प्रभात मोहंती..

 महासमुंद : प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय  के द्वारा  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर स्थानीय प्रेस क्लब में पवित्रता, सादगी और भाईचारे का पर्व रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  इस स्नेह मिलन कार्यक्रम में  स्थानीय सेवाकेंद्र संचालिका ब्रम्हा कुमारी प्रीती दीदी एवं सुमन बहन  ने प्रेस क्लब अध्यक्ष एवं हरी भूमि ब्यूरो चीफ भाई रत्नेश सोनी को आत्म स्मृति का तिलक लगाकर रक्षा सूत्र बांधा  और ईश्वरीय प्रशाद खिलाया और इस पवित्र पर्व के कुछ आध्यात्मिक रहस्य बताए , रक्षाबंधन पर्व नकारात्मक प्रवृत्तियों से दूर रहने का संकल्प लेने का पर्व है,यह पर्व परमात्मा से जुड़ने और मनोविकारों से मुक्त होने का पर्व है। यह पर्व सुख शांति की जननी( पवित्रता)का व्रत लेने का पर्व है।    

Read More

श्रावण मास के चतुर्थ एवं अंतिम सोमवार को रुद्राभिषेक एवं हवन पूजन में शामिल हुए विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा

Posted on :05-Aug-2025
श्रावण मास के चतुर्थ एवं अंतिम सोमवार को रुद्राभिषेक एवं हवन पूजन में शामिल हुए विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा

संवाददाता- प्रभात मोहंती..

महासमुंद : विशाल मेगा मार्ट परिसर में चल रहे एक माह के रुद्राभिषेक एवं हवन पूजन में श्रावण के चतुर्थ एवं अंतिम सोमवार को विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा सपत्नीक शामिल हुए। पूजा अर्चना कर उन्होंने महादेव से क्षेत्रवासियों की सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। वहीं श्रावण सोमवार पर रुद्राभिषेक एवं हवन पूजन के साथ रुद्राक्ष वितरण भी हुआ। प्रतिदिन की तरह बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण पूजन में शामिल हुए।

बता दें कि महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा द्वारा लगातार 10वें वर्ष में श्रावण मास में महारूद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है। 11 जुलाई को श्रावण मास के प्रथम दिन से एक माह का महारूद्राभिषेक एवं हवन-पूजन कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी विशाल मेगा मार्ट परिसर के पास विधायक जनदर्शन कार्यालय के पीछे करवाया जा रहा है। श्रावण के चतुर्थ सोमवार की सुबह 8 बजे से वेदी पूजा की गई। मंत्रोच्चार के साथ पुरोहितों ने पूजन विधि संपन्न करवाई। इसके पश्चात पार्थिव शिवलिंग का अभिषेक हुआ। शाम में हवन पूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर विधायक श्री सिन्हा ने कहा कि श्रावण का पवित्र मास चल रहा है। महादेव की सच्चे मन से पूजा अर्चना करने पर मनोकामना पूर्ण होती है। 

श्रावण सोमवार को हुआ रुद्राक्ष वितरण

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी महारूद्राभिषेक एवं हवन-पूजन के दौरान रुद्राक्ष का वितरण किया जा रहा है। श्रावण मास के  चतुर्थ सोमवार को पूजा स्थल में रुद्राक्ष वितरण किया गया। इस वर्ष भी श्रद्धालुगण श्रावण के पवित्र मास में आयोजित महारूद्राभिषेक एवं हवन-पूजन में शामिल होकर पुण्यलाभ प्राप्त कर रहे हैं।

Read More

सवा लाख पार्थिव शिवलिंग पूजन का आयोजन, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी हुए शामिल

Posted on :04-Aug-2025
सवा लाख पार्थिव शिवलिंग पूजन का आयोजन, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी हुए शामिल

संवाददाता- प्रभात मोहंती..

महासमुन्द :  श्रीमद् भागवत आयोजन समिति द्वारा श्रावण मास में जनकल्याणार्थ के लिए सवा लाख पार्थिव शिवलिंग पूजन अभिषेक पंचशील क्लब में आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी शामिल होकर भगवान शिव की पूजा की आयोजन समिति के प्रमुख नगर पुरोहित श्री पंकज महाराज, उनकी पूरी टीम एवं शहर के शामिल नागरिकों को सार्वजनिक जन कल्याण हेतू कराये जा रहे शिव अभिषेक के लिए बधाई एवं शुभकामनायें दी गई।

Read More

बोलबम के नारों से गूंजा मार्ग, श्वेत गंगा से गंधेश्वर धाम तक कांवरियों का जनसैलाब

Posted on :04-Aug-2025
बोलबम के नारों से गूंजा मार्ग, श्वेत गंगा से गंधेश्वर धाम तक कांवरियों का जनसैलाब

संवाददाता- प्रभात मोहंती..

महासमुंद : श्रावन मास के अंतिम सोमवार को गंधेश्वर धाम सिरपुर में जल चढ़ाने के लिए श्वेत गंगा बम्हनी से हजारों की संख्या में पैदल कांवर यात्रियों का अनवरत बोलबम के नारो की गुंज के साथ शनीवार शाम से जाना लगा रहा। रास्ते भर शिवभक्तों के द्वारा भजन संध्या एवं सेवा के कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी, भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र सिका, पार्षद सीता डोन्डेकर, रामेश्वर पटवा, श्यामदास मानिकपुरी शामिल होकर शिवभक्तों एवं कावरियों को बधाई शुभकामनायें दी।

नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी ने कहा कि श्रावण मास में शहर मिनी बैजनाथ धाम बन जाता है चारों तरफ भगवा वस्त्रों में कांवरियां बन्धू दिखाई देते है। क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है।

Read More

दो ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर लौटे ओमप्रकाश पटेल, नपा उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी व भाजपा नेताओं ने किया सम्मान

Posted on :04-Aug-2025
दो ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर लौटे ओमप्रकाश पटेल, नपा उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी  व भाजपा नेताओं ने किया सम्मान

संवाददाता- प्रभात मोहंती..

महासमुंद : समीपस्थ ग्राम नादगांव के युवा ओमप्रकाश पटेल सायकल यात्रा से दो ज्योतिलिंग दर्शन उपरान्त 181 दिन की यात्रा से महासमुन्द पंहुंचने पर नगरपालिका कार्यालय में नपा उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र सिका, नेता प्रतिपक्ष नानू भाई पार्षदगण माखन पटेल पियुस साहू चन्द्रशेखर बेल्दार भाजपा नेता शरद मराठा गौरव राठी ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। 

उल्लेखनीय है कि ओम प्रकाश पटेल दृढनिश्चय संकल्प के साथ 1 फरवरी से ज्योतिलिंग दर्शन यात्रा में निकले थे सायकल में ही सभी व्यवस्था राशन गद्दा तकिया बिजली के लिए सोलर पैनल सभी स्वयं की व्यवस्था से गये लगभग 13000 कि०मी० की यात्रा पूरी कर आत्म विश्वास से भरे हुये थे अयोध्या काशी प्रयागराज जैसे दर्जनों धर्म स्थली के साथ दो ज्योर्तिलिंग का दर्शन किया रास्ते में कही कोई परेशानी नहीं हुई। 

 धार्मिक सायकल मात्रा से वापस कुशल पूर्वक आने पर नपा उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी ने  पटेल को बधाई शुभकामनाये देते हुये कहा कि ऐतिहासिक कदम साहस भरा हुआ हैभगवान के प्रति समर्पण की प्रेरणा पटेल से मिलती है सायकल यात्रा से क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है उनके साहसिक कदम के लिए साधुवाद कहा इनकी यात्रा से भगवान शिव का आर्शीवाद महासमुन्द को मिलेगा सुख समृद्धि बढ़ेगी इनके पिता मनवार पटेल भी बधाई के पात्र है जो अपने 35 वर्षीय युवा सुपुत्र को सायकल यात्रा के लिए भेजे

Read More

सीसी रोड भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा

Posted on :04-Aug-2025
सीसी रोड भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा

संवाददाता- प्रभात मोहंती..

महासमुंद : शनिवार को ग्राम मचेवा में सीसी रोड का भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्र के विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा थें। विधायक श्री सिन्हा एवं अन्य अतिथियों ने विधि विधान से पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। अब उक्त स्थान में सीसी रोड बनेगा और ग्रामवासियों को इसका लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने का कार्य कर रही है। लोगों को साफ पानी मिले, सभी क्षेत्र में बिजली की व्यवस्था हो और हर ग्राम तक पक्की सड़क हो इसका पूरा प्रयास किया जा रहा है। इसी उद्देश्य से गांवों में आवश्यकतानुसार रोड निर्माण कार्यों को स्वीकृति दी जा रही है। इससे ग्रामीणों को होने वाली समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। खासकर बरसात के दिनों में कच्ची रास्तों में आवागमन करने से काफी दिक्कतें होती है। इसलिए गांव की कच्ची सड़कों को पक्की सड़क बनाने का कार्य किया जा रहा है। आगे कहा कि हमारी सरकार किसान, मजदूर, महिलाओं, युवाओं सभी वर्ग की है। किसानों के उपज को उचित मूल्य पर खरीदी की जा रही है। प्रदेश में किसान खुशहाल हो रहा है। महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना संचालित की जा रही है, जिससे उन्हें आर्थिक मजबूती मिल रही है। युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। प्रदेश नक्सल मुक्त होने की राह में है। आए दिन नक्सली सरेंडर कर मुख्य धारा में वापस लौट रहे हैं। 

यह रहे उपस्थित 

इस अवसर पर भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिग्विजय साहू, मंडल महामंत्री साजन यादव, माखन सिन्हा, अग्रज शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता संदीप घोष, पवन पटेल, जनपद सभापति महेंद्र सुकदेव साहू, ग्राम सरपंच प्रमिला ध्रुव, उपसरपंच जितेंद्र साहू, संजय ध्रुव, अभिषेक पांडे, शरद राव, दीपांशी देवांगन, शिव साहू, कृष्णा बाई साहू, राजेश साहू, विष्णु प्रसाद, नीलम निर्मलकर, चित्ररेखा विश्वकर्मा, दिलीप साहू, देवानंद ध्रुव, कन्हैया लेवई, विमला कोसरे, द्रोपती कोसरे सहित अन्य उपस्थित थें।

Read More

राज्य स्तरीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता में बालक टीम बना विजेता एवं बालिका टीम को मिला कांस्य पदक

Posted on :04-Aug-2025
राज्य स्तरीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता में बालक टीम बना विजेता एवं बालिका टीम को मिला कांस्य पदक

संवाददाता- प्रभात मोहंती..

राज्य स्तरीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता में बालक टीम ने जीता स्वर्ण पदक।

महासमुंद  :  25वीं छत्तीसगढ़ सब जूनियर बाॅलबैडमिंटन प्रतियोगिता 2025-26 बालक एवं बालिका का आयोजन 1 से 3 अगस्त 2025 तक बीएसपी बॉल बैडमिंटन कॉम्प्लेक्स, सेक्टर- 4 भिलाई में आयोजित किया गया, जिसमें महासमुंद जिले की सब जूनियर बालक एवं बालिका टीम शामिल हुई। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेमचा महासमुंद के 20 खिलाड़ियों में गीताजंली साहू, सविता जोशी, महेश्वरी चंद्राकर, आकांक्षा कोसरे, डाली चंद्राकर, भूमि ध्रुव, टिकेश्वर यादव, ललीमा यादव, मोनिका निषाद, मानिका जगत एवं बालक टीम में सागर चंद्राकर, ढालेंद्र यादव, जीतू ध्रुव, मुकेश निषाद, भूपेंद्र पटेल, पुष्पेंद्र साहू, तारेंद्र निर्मलकर, सुमित साहू, उज्जवल चंद्राकर, टिकेश्वर साहू व प्रशिक्षक डॉ. सेवन दास मानिकपुरी, यशवर्धन कहार तथा मैनेजर ओम प्रकाश ध्रुव, वर्षा कोसरे शामिल हुए।

 बालक टीम ने क्वार्टर फाइनल मैच में बिलासपुर से जीत हासिल कर सेमीफाइनल में पहुंचे, जिसमें दुर्ग जिला से महासमुंद ने 35-32, 38-36 अंकों से जीत दर्ज कर फ़ाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच धमतरी और महासमुंद के बीच खेला गया जिसमें महासमुंद ने 35-29, 36-34 अंकों से धमतरी को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। बालिका टीम ने मुंगेली, पेंड्रा से जीत कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया, जिसमें दुर्ग से जीत हासिल कर सेमीफाइनल में पहुंचे, सेमीफ़ाइनल मैच में धमतरी से हारकर, तीसरे स्थान मैच में बिलासपुर को हराकर कांस्य पदक जीतने में सफल रहे। राष्ट्रीय सब जूनियर प्रतियोगिता का आयोजन डिंगीडुल् तमिलनाडु में आयोजित होगी जिसके नेशनल कैम्प हेतु बालक वर्ग में ढालेन्द्र यादव, सागर चंद्राकर, जित्तु ध्रूव, मुकेश एवं बालिका वर्ग में गीतांजली साहू, सविता जोशी का चयन किया गया है। 

खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के साथ उनको प्रतियोगित में स्वर्ण एवं कांस्य पदक जीतने पर येतराम साहू जिला अध्यक्ष महासमुंद एवं जिला अध्यक्ष भारत स्काउट एंड गाइड, राहुल चंद्राकर अध्यक्ष जिला हॉकी संघ, देवेंद्र चंद्राकर सरपंच बेमचा आनंद साहू जिला उपाध्यक्ष, मनोज धृतलहरे खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण, पंकज चंद्राकर अध्यक्ष जिला एथलेटिक संघ, तन्मय लुनिया, अंकित लुनिया सह सचिव राज्य बाल बैडमिंटन संघ छत्तीसगढ़, लखनू राम निर्मलकर, एस एल पाटकर प्राचार्य बेमचा, डॉ. सेवन दास मानिकपुरी व्यायाम शिक्षक बेमचा, विनोद कुमार वर्मा शिक्षक बेमचा ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। जिलाध्यक्ष येतराम साहू ने खिलाड़ियों को खेलकूद की सारी जरूरतो को पूरा करने की कोशिश करने आश्वासन दिया है। खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे ने बताया कि शासकीय उच्चतर मा विद्यालय बेमचा ग्रामीण क्षेत्र खेल अभ्यास योजना द्वारा संचालित अभ्यास केंद्र हैं, जिसे प्रति वर्ष खेल सामग्री हॉकी, बॉल बैडमिंटन प्रदाय किया जा रहा हैं जिसके माध्यम से खेलों में गति आई हैं। खेलों का नियमित अभ्यास करने से खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करते हुए लगातार पदक जीतने में सफल हो रहे है तथा हर साल राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता में भागीदारी कर रहे है।

Read More

जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता गांजर बागबाहरा में संपन्न

Posted on :04-Aug-2025
जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता गांजर बागबाहरा में संपन्न

संवाददाता- प्रभात मोहंती..

जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में...... बना विजेता।

महासमुंद  :  जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन शास. हायर सेकेंडरी स्कूल गांजर बागबाहरा में आयोजित किया गया। आयोजन में महासमुंद, बागबाहरा, सरायपाली के खिलाड़ी शामिल हुए। आयोजन में मुख्य अतिथि रुपेश साहू अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति, प्राचार्य हरकराम दीवान उपस्थित रहे। जिले में कुश्ती खेल के विकास के लिए खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद द्वारा कुश्ती मैट उपलब्ध कराया गया है, जिससे क्षेत्र में कुश्ती का आयोजन किया जा रहा हैं। आयोजन के निर्णायक हिरेंद्र देवांगन, क्षितिपति साहू, चंद्रकांत सेन, वीरकांत सेन, तेग बहादुर, बसंत मांघी, ऋषि साहू एवं सहयोगी रामवती, देवेंद्र साहू, भोला निर्मलकर, बलराम साहू का सहयोग रहा। 

जिला स्तरीय प्रतियोगिता के परिणाम -14 वर्ष बालक वर्ग में प्रथम मुकेश साहू द्वितीय राहुल, 17 वर्ष बालक वर्ग में प्रथम अजय साहू, द्वितीय तेज कुमार, अशवंत मिरी प्रथम, पुलकित साहू द्वितीय, 17 वर्ष बालिका वर्ग में नंदिनी प्रथम नेहा द्वितीय, तेजस्वी ध्रुव प्रथम, 19 वर्ष बालक वर्ग में तुलेश्वर, रेशम, सुभाष, सुमित यादव, दीपक ने अलग अलग वजन वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया, द्वितीय दिव्य प्रताप ने प्राप्त किया,19 वर्ष बालिका में यमुना प्रथम, भारतीय द्वितीय एवं रुक्मणी, यमुना, तेजेश्वरी लिखी ध्रुव व उमेश अपने-अपने ग्रुप में प्रथम रहे। इसी प्रकार 17 वर्ष बालक वर्ग में माधव रूपेश और कुणाल अपने वर्ग में प्रथम रहे हैं, बालिका वर्ग 17 वर्ष में योगिता, संजना, पायल, हिना और दिव्या अपने अपने वजन वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों को जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरें, सहायक क्रीड़ा अधिकारी अंजलि बरमाल ने शुभकामनाएं दीं ।

Read More

शासकीय उच्च प्राथमिक शाला खट्टा में अभूतपूर्व पीटीएम : शत-प्रतिशत पालक उपस्थिति के साथ बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की पहल

Posted on :04-Aug-2025
शासकीय उच्च प्राथमिक शाला खट्टा में अभूतपूर्व पीटीएम :  शत-प्रतिशत पालक उपस्थिति के साथ बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की पहल

संवाददाता- प्रभात मोहंती..

महासमुन्द :  शासकीय उच्च प्राथमिक शाला खट्टा में आयोजित पालक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) ने एक अनोखा उदाहरण प्रस्तुत किया, जिसमें शत-प्रतिशत पालकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। ग्रामीण क्षेत्र में व्यस्तता के बावजूद, पालकों ने अपने काम-धंधे छोड़कर बच्चों की शैक्षिक प्रगति पर चर्चा के लिए समय निकाला। इस पहल की सर्वत्र प्रशंसा हो रही है ।

संस्था के प्रधान पाठक श्री ओम नारायण शर्मा ने बताया कि पालकों को आमंत्रण पत्र भेजा गया था, जिसमें प्रत्येक पालक को अलग-अलग समय स्लॉट आवंटित किए गए थे। इस व्यवस्था के कारण पालक अपने बच्चों के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित हुए, जिससे भीड़ नहीं हुई और बेहतर माहौल में खुली चर्चा संभव हो सकी । शिक्षक फिरेन्द्र पटेल, घनश्याम कुमार, और लीलाधर कर्ष के सहयोग से बच्चों का मासिक आकलन कर परीक्षाफल तैयार किया गया था तथा शिक्षकों ने बच्चों से संबंधित सभी जानकारियाँ पूर्व से निर्धारित फार्मेट में एकत्रित कर ली थीं । प्रत्येक पालक के लिए 15 मिनट की कार्ययोजना बनाई गई, जिसमें बच्चे की उपस्थिति में शैक्षिक, सामाजिक, व्यावहारिक, पाठ्येत्तर, स्वास्थ्यगत, और विशेष आवश्यकताओं पर चर्चा हुई । आधार, पेन, जाति, अपार, और बैंक खाता जैसे अभिलेखों का सत्यापन भी किया गया। दो अलग-अलग टेबल्स के माध्यम से प्रत्येक पालक से 15 मिनट की गहन चर्चा कर बच्चों की प्रगति के लिए कार्ययोजना बनाई गई। कुछ बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार के लिए चिकित्सा योजनाएँ भी तैयार की गईं।

पालकों ने इस बैठक पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, "इस चर्चा से हमें अब यह विश्वास हो रहा है कि शासकीय स्कूलों के शिक्षक हमारे बच्चों की चिंता कर रहे हैं। अब हम उनके साथ मिलकर अपने बच्चों के लिए बेहतर भविष्य की योजना बना सकते हैं। यह चर्चा अभूतपूर्व है।"

ग्रामीण क्षेत्रों में पालकों की कम उपस्थिति को देखते हुए, कक्षा छठवीं के लिए इसे प्रायोगिक तौर पर आयोजित किया गया, जिसमें शत-प्रतिशत सफलता मिली । अब कक्षा सातवीं और आठवीं के लिए भी PTM आयोजित होगी, और प्रत्येक तीन माह में इसे नियमित रूप से किया जाएगा तथा यह प्रयास किया जाएगा कि अगली तिमाही में बच्चों के माता और पिता दोनों उपस्थित रहें । शासकीय स्कूल में शिक्षकों द्वारा पालकों के साथ व्यक्तिगत चर्चा और स्वास्थ्यगत योजनाओं की इस अनोखी गतिविधि की पालकों ने जमकर सराहना की है । यह पहल बच्चों की शैक्षिक और स्वास्थ्यगत गुणवत्ता बढ़ाने तथा स्कूल-समुदाय के बीच सहयोग को मजबूत करने में मील का पत्थर साबित होगा । इस बैठक में संकुल प्राचार्य लिकेश साहू भी उपस्थित हुए।

Read More

साइकिल से की तीर्थ यात्रा, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने किया सम्मान

Posted on :02-Aug-2025
साइकिल से की तीर्थ यात्रा, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने किया सम्मान

 संवाददाता- प्रभात मोहंती..

महासमुंद :  ग्राम नांदगांव निवासी ओमप्रकाश पटेल ने साइकिल से देश के अलग-अलग तीर्थ स्थलों की यात्रा की। करीब 6 माह की यात्रा के बाद शुक्रवार को वह वापस महासमुंद पहुंचा और विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा से कार्यालय पहुंचकर मुलाकात की। विधायक श्री सिन्हा ने उनका शॉल भेंट कर सम्मान किया। साथ ही उनके इस जज्बे और आस्था की प्रशंसा भी की। 

इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि हमारा देश इसलिए विश्व में सबसे अलग है। यहां आस्था है, विश्वास है, धर्म के प्रति लोगों में उत्साह भी है। इसी का एक उदाहरण ओमप्रकाश पटेल ने प्रस्तुत की है। साइकिल से तीर्थ स्थलों की यात्रा वो भी हजारों किलोमीटर की यात्रा अपने आप में ही एक अलग बात है। इतना साहस और कार्य के प्रति समर्पण होना अपने आप में अद्भुत है। भगवान के प्रति आस्था और समर्पण ही ऐसा कार्य करने को प्रेरित कर सकती है। इतनी लंबी यात्रा के लिए धैर्य की आवश्यकता होती है, जो ओमप्रकाश पटेल ने दिखाई है। हमारे क्षेत्र के नांदगांव से निकलकर अलग - अलग जिलों से होकर राज्य से बाहर जाना, फिर अलग अलग राज्यों से होकर तीर्थ स्थलों तक पहुंचना वह भी साइकिल के माध्यम से यात्रा पूरा करना काफी कठिन कार्य है। ओमप्रकाश ने अपने गांव, अपने जिले और राज्य का मान देश के अलग-अलग राज्यों में जाकर बढ़ाया है। 

इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका, मंडल महामंत्री अग्रज शर्मा, भाजपा नेता पवन पटेल, मुन्ना साहू, संदीप घोष, राजू साहू, अभिषेक पांडे, गुड्डा सिन्हा सहित अन्य उपस्थित थें।

Read More

रुद्राभिषेक एवं हवन पूजन में शामिल हुए रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू

Posted on :01-Aug-2025
रुद्राभिषेक एवं हवन पूजन में शामिल हुए रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू

संवाददाता- प्रभात मोहंती..

महासमुंद : विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा परिवार द्वारा आयोजित एक माह के रुद्राभिषेक एवं हवन पूजन में गुरुवार को रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू शामिल हुए। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा भी सपत्नीक रुद्राभिषेक में शामिल हुए। वहीं प्रतिदिन की तरह बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण हवन पूजन में शामिल होने के लिए पूजा स्थल पहुंचे थें।

बता दें कि विशाल मेगा मार्ट परिसर में चल रहे एक माह का रुद्राभिषेक एवं हवन पूजन कार्यक्रम में प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालुगण पुण्यलाभ प्राप्त कर रहे हैं। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा भी प्रतिदिन रुद्राभिषेक एवं हवन पूजन में शामिल हो रहे हैं। गुरुवार शाम में हवन पूजन में रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू शामिल होने पहुंचे। कार्यालय पहुंचे विधायक मोतीलाल साहू का विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने स्वागत अभिनंदन किया। इसके पश्चात सभी हवन पूजन में शामिल होने पूजा स्थल पहुंचे। पुरोहितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन संपन्न कराया गया। हवन के बाद सभी ने मिलकर भगवान महादेव की आरती की। अंत में सभी श्रृद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने कहा कि श्रावण पवित्र माह में महादेव की पूजा अर्चना करना पुण्यदायी होता है साथ ही यह सौभाग्य है कि हमें महादेव की पूजा करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, वरिष्ठ भाजपा प्रकाश शर्मा, संदीप घोष, मनीष शर्मा सहित अन्य नेतागण व श्रद्धालुगण उपस्थित थें।

श्रावण के चौथे सोमवार को होगा रुद्राक्ष वितरण 

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पूजा स्थल में रुद्राक्ष वितरण किया जा रहा है। प्रत्येक श्रावण सोमवार को आए हुए श्रद्धालुओं को रुद्राक्ष वितरण किया जा रहा है। इस सोमवार श्रावण का चौथा और अंतिम सोमवार है। इस अवसर पर रुद्राक्ष वितरण किया जाएगा।

Read More

महासमुंद प्रेस क्लब की महिला सदस्यों ने मनाया सावन उत्सव, खेल स्पर्धाओं ने बढ़ाया उत्साह

Posted on :01-Aug-2025
महासमुंद प्रेस क्लब की महिला सदस्यों ने मनाया सावन उत्सव, खेल स्पर्धाओं ने बढ़ाया उत्साह

संवाददाता- प्रभात मोहंती..

सावन उत्सव में शामिल महिलाएं, कुर्सी दौड़ में तारा, पास इन खेल में इंदिरा महंती रहीं प्रथम

महासमुंद : प्रेस क्लब परिवार की महिला सदस्यों द्वारा गुरूवार को सावन उत्सव का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं के मध्य कुर्सी दौड़, पास इन पास खेल स्पर्धा भी हुई। पास इन पास खेल में इंदिरा महंती ने प्रथम तथा लक्ष्मी चंद्राकर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह कुर्सी दौड़ स्पर्धा में तारा महंती ने प्रथम शोभा शर्मा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सभी महिलाओं के बीच से सोलह श्रृंगार करके पहुंची अमृता साहू और स्मिता डफले को सर्व सम्मति से सावन सुंदरी चुना गया।  सावन सुंदरी चुनी गई दोनों महिलाओं को किरण पवार ने सम्मानित किया। सावन झूले का आनंद लेते हुए सभी ने हाथों में रंग-बिरंगी छतरियां लेकर फोटो खिंचवाए।  

दीप प्रज्ज्वलन के बाद उपस्थित महिलाओं ने एक दूसरे को अपना औपचारिक परिचय दिया। कार्यक्रम की प्रस्तावना राखी सोनी ने प्रस्तुत की। आकांक्षा दुबे ने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। सभी महिलाएं कार्यक्रम में हरी चूडिय़ों के साथ हरे रंग की साड़ी पहन,श्रृंंगार कर पहुंची थी।

 इस दौरान शोभा शर्मा, किरण पवार, स्मिता डफले, जानकी साहू, इंदिरा महंती, लक्ष्मी चंद्राकर, डाली चौधरी, राखी सोनी,अमृता साहू, सारिका, प्रज्ञा चौहान, आकांक्षा दुबे, रूपा पांडेय, हर्षा हिषीकर, तारा महंती, समीक्षा मोहंती, अनिता यादव तथा उत्तरा विदानी उपस्थित थीं। इसी बीच महिलाओं ने गीत-नृत्य प्रस्तुत करने के बाद अपनी बात रखी।  कार्यक्रम का संचालन उत्तरा विदानी, आभार व्यक्त आकांक्षा दुबे ने किया।

Read More

सामुदायिक भवन एवं सीसी रोड निर्माण कार्य के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक

Posted on :31-Jul-2025
सामुदायिक भवन एवं सीसी रोड निर्माण कार्य के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक

संवाददाता- प्रभात मोहंती..

महासमुंद :  बुधवार को महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ग्राम अछोला में भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। गांव में सामुदायिक भवन एवं सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन विधि विधान से संपन्न हुआ।  इस अवसर पर उपस्थित ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि राज्य में विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार संवेदनशील सरकार है। हर वर्ग के प्रति समर्पण के साथ सरकार कार्य कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों के पहुंच मार्ग को दुरुस्त किया जा रहा है। इससे हर ग्राम तक विकास पहुंचेगा। पहुंच मार्ग के साथ गांवों के भीतरी सड़कों को भी सुदृढ़ किया जा रहा है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश के दिनों में होने वाली समस्याओं को दूर किया जा रहा है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में खुशहाली आ रही है। वहीं सामुदायिक भवन के निर्माण से विभिन्न कार्यक्रमों के लिए ग्रामीणों को एक सुनिश्चित स्थान मिल रहा है। इसके अलावा शहरी क्षेत्रों में भी विकास कार्य तेजी से चल रहा है। महासमुंद में गौरव पथ का चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य चल रहा है। महासमुंद से तुमगांव मार्ग का चौड़ीकरण किया जा रहा है। इससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा। 

यह रहे उपस्थित 

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू, जनपद अध्यक्ष दिशा दीवान, जनपद उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर, भाजपा तुमगांव मंडल अध्यक्ष तेजेन्द्र शर्मा, मंडल महामंत्री अग्रज शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश साहू, संदीप घोष, रोहित चंद्राकर, पप्पू पटेल, ग्राम सरपंच संतोष कुमार साहू, उपसरपंच विश्वनाथ धीवर, भाजपा नेता राजू साहू, आनंद साहू, जिला पंचायत सदस्य सृष्टि चंद्राकर, जनपद पंचायत सदस्य योगेश्वरी राजेश साहू, राजेश साहू, मधु चौहान, ललित साहू, योगेश ठेठवार, आकाश पांडे, अभिषेक पांडे, शरद राव, सहित अन्य उपस्थित थें।

Read More

नगर पालिका उपाध्यक्ष और भाजपा नेता आए साथ, अवैध नशे पर रोक लगाने को प्रशासन से आग्रह

Posted on :31-Jul-2025
नगर पालिका उपाध्यक्ष और भाजपा नेता आए साथ, अवैध नशे पर रोक लगाने को प्रशासन से आग्रह

संवाददाता- प्रभात मोहंती..

महासमुन्द :  शहर के सभी वार्डो में अवैश शराब, नशीली दवाईयां पर रोक लगाने की मांग को लेकर भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र सिका, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी, नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष नानू भाई, भाजपा शहर महामंत्री मीना वर्मा, शहर उपाध्यक्ष गण मुन्ना साहू, राजू चन्द्राकर, पार्षदगण - सुनैना पप्पू ठाकुर, सीता डोन्डेकर, जरीना हफीज कुरैशी, माखन पटेल, कल्पना सुर्यवंशी, माधुरी धनीराम यदु, प्रीति बादल मक्कड़, चन्द्रशेखर बेलदार, भारती राजेन्द्र चन्द्राकर, भाउराम साहू, पियुष साहू, शुभ्रा मनीष शर्मा, धनेश्वरी सोनवानी, सोनाधर सोनवानी, नगर पालिका विधायक प्रतिनिधि हफीज कुरैशी ने पुलिस अधीक्षक आशुतोष सिंग अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रभा पाण्डेय को ज्ञापन दिया। उक्त नेताओं एवं पार्षदगणों ने अधिकारी से अवैध शराब को लेकर लम्बी  चर्चा की उन्हे बताया कि 1 माह पहले पार्षद के उपर थाना के भीतर अवैध शराब कारोबारी असामाजिक लोगों ने जान लेवा हमला किया इसी दरम्यान पिटियाझर रोड में जड़ी बुटी वाले को जान से मारा गया। 

नयापारा, सुभाष नगर, बस स्टैण्ड, डाॅ. अम्बेडकर चैक लगभग सभी वार्डो में अवैध शराब कारोबारी नशीली दवाओं के साथ जन मानस में बुरा प्रभाव डाल रहे है। कांग्रेस के शासनकाल के समय के लोग आज भी धड़ल्ले से अवैध धन्धा कर रहे है। कांगे्रसी कार्यकाल में अवैध धन्धे में लगे लोगों पर अंकुश लगाना आवश्यक है। उनसे ट्रेफिक व्यवस्था के लिए भी चर्चा की गई शहर में आये दिन दूर्घटना हो रही है। सरकारी आकड़ों के अनुसार महासमुन्द में 6 माह के अन्दर 40 लोगों की जनहानी हुई है। इस पर रोकथाम के लिए बस ड्रायवर, कार वाले जो शहर में स्पीड से गाड़ी चलाते है उन पर सख्ती बरती जाये। पुलिस अधीक्षक ने अवैध शराब में लगे जगहों को चिन्हित कर कार्यवाही का आश्वासन दिया है। ट्रेफिक व अन्य अपराधों के लिए शहर में लगभग 55 से अधिक हाई कैपिसिटी के कैमरे लगाये गये है जिसके माध्यम से कंट्रोल की बात कही और भी जनसहयोग से कैमरे लगाने का अनुरोध उनके द्वारा किया गया। खासकर अवैध शराब एवं अवैध कारोबार पर शिकंजा कसने की बात अधिकारी द्वारा कही गयी।

Read More

शिक्षा स्थायी समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Posted on :31-Jul-2025
शिक्षा स्थायी समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न

संवाददाता- प्रभात मोहंती..

महासमुंद :  जिला पंचायत महासमुंद के सभापति एवं शिक्षा स्थायी समिति के अध्यक्ष श्री भीखम सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में आज  स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में श्री ठाकुर ने कहा कि सभी बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु जनप्रतिनिधियों, पालकों एवं शिक्षकों को सामूहिक रूप से कार्य करना होगा। शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए पुरानी और आधुनिक तकनीकी का समन्वय कर नवाचार अपनाना आवश्यक है।

बैठक में शिक्षा समिति की सदस्य श्रीमती देवकी पुरुषोत्तम दीवान एवं श्रीमती सीमा लोकेश नायक विशेष रूप से उपस्थित रहीं। ज्वाइन डायरेक्टर रायपुर श्री संजीव श्रीवास्तव ने भी बैठक में शिरकत की और पुस्तक वितरण की स्थिति की समीक्षा करते हुए सभी बच्चों को शत-प्रतिशत पुस्तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय कुमार लहरे ने वर्ष 2025-26 के अंतर्गत पुस्तक वितरण, गणवेश वितरण, सरस्वती साइकिल योजना, मध्यान्ह भोजन, किचन गार्डन, जर्जर भवनों की मरम्मत एवं मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने प्रत्येक स्कूल का व्यक्तिगत मूल्यांकन करते हुए सभी प्राचार्य और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

श्री लहरे ने यह भी निर्देशित किया कि अति जर्जर भवनों में कक्षा संचालन तत्काल बंद किया जाए तथा मरम्मत हेतु शीघ्र प्रस्ताव प्रस्तुत किए जाएं। उन्होंने अपार आईडी से संबंधित अद्यतन स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी के सभी विद्यार्थियों का आधार अपडेट कराना सुनिश्चित किया जाए, जिससे अपार आईडी जनरेट कर आगे की प्रक्रिया की जा सके।

मिशन लाइफ के तहत "एक पेड़ मां के नाम" योजना में एंट्री बढ़ाने हेतु भी प्राचार्य और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक को डीएमसी श्री रेखराज शर्मा ने भी संबोधित किया एवं मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के अंतर्गत प्रस्तावित सोशल ऑडिट और विद्यालयों की मानिटरिंग व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने की बात कही। उन्होंने समय-सारणी, पाठ्यक्रम एवं विद्यार्थी विकास सूचकांक पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। बैठक में सहायक संचालक श्री सतीश नायर, श्री नंदकिशोर सिन्हा, डीपीओ श्री कमल नारायण चन्द्राकर, खेल अधिकारी श्रीमती अंजली बरमाल, समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारी, बीआरसीसी एवं हाई स्कूल/हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्यगण उपस्थित रहे।

Read More

शिक्षा जीवन की सबसे बड़ी प्राथमिकता, देश के अच्छे भविष्य के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी : योगेश्वर राजू सिन्हा

Posted on :31-Jul-2025
शिक्षा जीवन की सबसे बड़ी प्राथमिकता, देश के अच्छे भविष्य के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी  : योगेश्वर राजू सिन्हा

संवाददाता- प्रभात मोहंती..

महासमुंद  :  मंगलवार को विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा स्थानीय शासकीय डीएमएस हायर सेकंडरी स्कूल में छात्र-छात्राओं के बीच पहुंचे। उन्होंने छात्र छात्राओं को पुस्तक वितरण किया। साथ ही उनको उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।इस दौरान उन्होंने कहा कि पूरे देश में शिक्षा प्राप्त करना प्रत्येक बच्चे का अधिकार है। इससे उन्हें कोई वंचित नहीं कर सकता है। बच्चें देश का भविष्य है, अगर वे अच्छी शिक्षा प्राप्त करते हैं तो देश का भविष्य उज्ज्वल होगा। आगे कहा कि शिक्षा जीवन की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर उत्तरोत्तर प्रगति के नए सोपान स्थापित करें। देश के भविष्य के लिए यह जरूरी है कि युवाओं में शिक्षा का प्रसार हो। इसके लिए उनकी शिक्षा की नीव मजबूत होनी जरूरी है। इससे हमारे देश का भविष्य मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा प्राप्त कर आपको अलग अलग क्षेत्र में उपलब्धि हासिल कर अपने माता पिता, गुरुजनों, अपने शहर, राज्य एवं देश का मान बढ़ाना है।

यह रहे उपस्थित 

इस दौरान शाला विकास समिति के अध्यक्ष रमेश साहू, मंडल महामंत्री अग्रज शर्मा सहित आकाश पांडे, अभिषेक पांडे, रामेश्वर पटवा सहित अधिकारी कर्मचारी एवं स्कूल स्टाफ उपस्थित थें।
  
Read More

महासमुंद में झुग्गी बस्ती के पीछे गिरी राइस मिल की दीवार, देवीचन्द राठी ने मौके पर पहुंचकर किया निरीक्षण

Posted on :31-Jul-2025
महासमुंद में झुग्गी बस्ती के पीछे गिरी राइस मिल की दीवार, देवीचन्द राठी ने मौके पर पहुंचकर किया निरीक्षण

संवाददाता- प्रभात मोहंती..

महासमुन्द :  वार्ड नं. 24 निचली बस्ती मे निवासरत आनन्दराम कुलदीप झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले के घर के पीछे तरफ  राईस मील की लम्बी दीवार गिरने की जानकारी पर बरसते पानी में नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी, पार्षदगण - पियूष साहू, चन्द्रशेखर बेलदार, भाजपा नेता शरद मराठा बारिश के बावजूद निरीक्षण करने पहुंचे। देखा गया कि राईस मील की लम्बी दीवार 4 दिन पहले बारिश से गिर गयी है जिससे उनका घर पीछे तरफ खुल गया। राईस मील मालीक को शिकायत के बावजूद 4 दिन से मलमा नही उठाया गया तत्काल नगर पालिका उपाध्यक्ष ने सफाई प्रभारी दिलीप चन्द्राकर को दुरभाष पर मलमा हटाने का निर्देश दिया और कहा कि जिसकी भी दीवार गिरी है उससे हर्जाना लेवे तथा इस गरीब आदमी का जीवन को सामान्य करे मलमा के कारण कुआं तरफ नही जा पा रहे है। निस्तारी रूक गई है तथा झोपड़ी वाले आनन्दराम कुलदीप को बरसात मे हुये क्षतिपूर्ति के लिए पटवारी को तहसीलदार के नाम आवेदन करने की सलाह दी गई जिससे प्रशासनिक तौर पर आर्थिक मदद मिल पायेगी। इसके अलावा जिनकी दीवार गिरी है उन्हे नोटिस देवे कि दीवार का जीर्णोधार तत्काल करावे नही तो निचली बस्ती में कभी भी जनहानी हो सकती है।

Read More

महासमुंद वार्ड 14 व 16 में नालियों की सफाई का लिया जायजा, नगर उपाध्यक्ष राठी रहे मौजूद

Posted on :31-Jul-2025
महासमुंद वार्ड 14 व 16 में नालियों की सफाई का लिया जायजा, नगर उपाध्यक्ष राठी रहे मौजूद

संवाददाता- प्रभात मोहंती..

महासमुन्द : नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी, वार्ड नं. 16 पार्षद धनेन्द्र विक्की चन्द्राकर, भाजपा नेता राकेश श्रीवास्तव ने वार्ड नं. 14 व 16 की नालियों का जायजा लेते भारी बारिश में सफाई कराई। सफाई प्रभारी दिलीप चन्द्राकर मौके पर थे उनसे कहां गया कि नाली की सफाई जमीन से कराये स्लेब अगर तोड़ने की जरूरत हो तो स्लेब हटाकर करे। सफाई में कोताही न बरती जावें। बरसात का समय है नालियों की गंदगी से वायरस बरसाती बीमारी होने की सम्भावना बढ़ जाती है जहां जहां नालिया जाम है उसे तत्काल खोलवायें। 

नाली से निकले कचरे के ढेर को भी तत्काल हटावे सफाई की कमजोरी के कारण महासमुन्द शहर सफाई रेटिंग में बहुत पीछे चला गया है। सही मानिटरिंग की जरूरत है सफाई मैट की बैठक कर उन्हे निर्देशित करे कि सफाई नालियो की अच्छे से होनी चाहिए तथा सफाई उपरान्त मलमा तत्काल हटावें। उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी ने इसके अलावा और भी बाकी वार्डो मे सफाई का बरसते पानी मे निरीक्षण किया।

Read More

दिव्यांग बच्चों हेतु जिला स्तरीय मेगा आकलन शिविर का सफल आयोजन

Posted on :31-Jul-2025
दिव्यांग बच्चों हेतु जिला स्तरीय मेगा आकलन शिविर का सफल आयोजन

संवाददाता- प्रभात मोहंती..

महासमुंद : समग्र शिक्षा एवं जिला प्रशासन महासमुंद के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांग बच्चों के लिए जिला स्तरीय मेगा आकलन शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महासमुंद विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा उपस्थित रहे। उन्होंने शिविर में पात्र चिन्हांकित दिव्यांग बच्चों को प्रमाण पत्र और सहायक सामग्री वितरित कर उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने स्कूलों में दिव्यांग बच्चों के समावेशी शिक्षा को विशेष महत्व देने और हर सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही। अपर कलेक्टर श्री रवि साहू ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि दिव्यांगता जीवन में बाधा नहीं है दृढ़ संकल्पित होकर पढ़े लिखे तो हर ऊंचे पदों पर मन वांछित स्थान पर अपना स्थान बना सकते हैं।

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा बच्चों की संपूर्ण जांच एवं आकलन किया गया। इस टीम में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. मानस अंकुर सतपति, श्रवण बाधित विशेषज्ञ डॉ. ओमकेश्वरी साहू, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अरविंद गुप्ता, नेत्र विशेषज्ञ डॉ. मंजूषा चंद्रसेन एवं मनोवैज्ञानिक डॉ. टिकेश्वरी गोस्वामी सम्मिलित थीं, जिन्होंने अपनी विशेषज्ञता के माध्यम से शिविर को सफल बनाया।

कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर विनय कुमार लंगेह सीईओ एस आलोक के मार्गदर्शन में जिला शिक्षा अधिकारी  विजय कुमार लहरे, जिला मिशन समन्वयक रेखराज शर्मा, एपीसी  डी. एन. जांगड़े के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।

 कार्यक्रम का संचालन खेमिन साहू ने किया। आभार प्रदर्शन जागेश्वर सिन्हा बीआरसीसी महासमुंद ने किया 

इस विशेष शिविर में महासमुंद जिले के पाँचों विकासखंड—महासमुंद, बागबाहरा, पिथौरा, बसना और सरायपाली से 173 से अधिक दिव्यांग बच्चे, उनके पालक एवं शिक्षक उपस्थित रहे। इनमें से 110 बच्चों की विशेषज्ञों द्वारा जांच की गई, जिनमें से पात्र पाए गए बच्चों को प्रमाण पत्र तत्काल वितरित किए गए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में उप संचालक समाज कल्याण संगीता सिंह,बीईओ लीलाधर सिन्हा, बीआरसीसी जागेश्वर सिन्हा,  बीआरपी अनीता निर्मलकर, रंभा जायसवाल, राकेश कुमार, निर्मल, अवधेश यादव, स्पेशल एजुकेटर  तुलसी साहू, डिम्पल जांगड़े, सुखदेव, अंकित, संकुल समन्वयक आशीष साहू , नीरज साहू, सुरेश पटेल, पवन साहू, ईश्वर कमार, गणेश टंडन, टाकेश्वर साहू , केशव साहू एवं शिक्षकों ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई। यह शिविर समावेशी शिक्षा की दिशा में एक सराहनीय प्रयास रहा, जिससे दिव्यांग बच्चों के अधिकारों और उनके बेहतर भविष्य की दिशा में ठोस पहल सुनिश्चित हुई।

Read More

Previous12...17181920212223...6970Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : दूरस्थ क्षेत्रों में पुल निर्माण से विकास की रफ्तार हुई दुगनी

विशेष लेख : दूरस्थ क्षेत्रों में पुल निर्माण से विकास की रफ्तार हुई दुगनी

विशेष लेख : वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध - छत्तीसगढ़ का आदर्श मॉडल

विशेष लेख : वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध - छत्तीसगढ़ का आदर्श मॉडल

विशेष लेख : नई उड़ान, नया क्षितिज - छत्तीसगढ़ में महतारियों के सशक्तिकरण की कहानी

विशेष लेख : नई उड़ान, नया क्षितिज - छत्तीसगढ़ में महतारियों के सशक्तिकरण की कहानी

राज्योत्सव पर विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में गांव-गांव बिछा सड़कों का जाल

राज्योत्सव पर विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में गांव-गांव बिछा सड़कों का जाल

ज्योतिष और हेल्थ

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

खेल

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

टी-20 सीरीज का आगाज जीत से, भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया

टी-20 सीरीज का आगाज जीत से, भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया

व्यापार

टैरिफ घटते ही सेंसेक्स–निफ्टी में उछाल

टैरिफ घटते ही सेंसेक्स–निफ्टी में उछाल

रियलमी 16 प्रो सीरीज़ ने मिड-रेंज में बदला गेम

रियलमी 16 प्रो सीरीज़ ने मिड-रेंज में बदला गेम

कीमतों में विस्फोट! चांदी ने रचा नया इतिहास, 2 लाख के करीब पहुंची

कीमतों में विस्फोट! चांदी ने रचा नया इतिहास, 2 लाख के करीब पहुंची

ग्लोबल मार्केट में हड़कंप: जापान संकट और अमेरिका की गिरावट से सोना-चांदी बेकाबू

ग्लोबल मार्केट में हड़कंप: जापान संकट और अमेरिका की गिरावट से सोना-चांदी बेकाबू

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन

  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष

  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution