× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में लू तो कई जगह बारिश की चेतावनी

    देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में लू तो कई जगह बारिश की चेतावनी

    पद्मनाभस्वामी मंदिर से करोड़ों के हीरे-जवाहरात और सोना गायब, मचा हड़कंप

    पद्मनाभस्वामी मंदिर से करोड़ों के हीरे-जवाहरात और सोना गायब, मचा हड़कंप

    ’प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई’

    ’प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई’

    कैदियों को ले जा रही बस पलटी, दरोगा समेत 6 की दर्दनाक मौत

    कैदियों को ले जा रही बस पलटी, दरोगा समेत 6 की दर्दनाक मौत

    पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर लगी आग, 3 रुपए बढ़ने के बाद और महंगाई के संकेत

    पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर लगी आग, 3 रुपए बढ़ने के बाद और महंगाई के संकेत

  • छत्तीसगढ़
    महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं के सशक्तिकरण का आधार, बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर हो रहा खर्च

    महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं के सशक्तिकरण का आधार, बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर हो रहा खर्च

    सूरजपुर में 15 नए एसआई की थानों में शुरू हुई व्यावहारिक ट्रेनिंग, पुलिसिंग व कानून की बारीकियां सीखेंगे, डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने जारी किया आदेश।

    सूरजपुर में 15 नए एसआई की थानों में शुरू हुई व्यावहारिक ट्रेनिंग, पुलिसिंग व कानून की बारीकियां सीखेंगे, डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने जारी किया आदेश।

    ओडिशा से मुंबई गान्जा तस्करी का प्लान महासमुंद पुलिस ने किया फेल।

    ओडिशा से मुंबई गान्जा तस्करी का प्लान महासमुंद पुलिस ने किया फेल।

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

  • मनोरंजन
    अदाह शर्मा के रंग-बिरंगे लुक्स ने जीता इंटरनेट

    अदाह शर्मा के रंग-बिरंगे लुक्स ने जीता इंटरनेट

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

  • रोजगार
    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

  • राजधानी
    अब सरकारी सेवाएं मोबाइल की स्क्रीन पर

    अब सरकारी सेवाएं मोबाइल की स्क्रीन पर

    ’राज्यपाल श्री रमेन डेका से मुख्य सचिव ने सौजन्य भेंट की’

    ’राज्यपाल श्री रमेन डेका से मुख्य सचिव ने सौजन्य भेंट की’

    ’जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर... और सामने थी बदलाव की बड़ी कहानी’

    ’जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर... और सामने थी बदलाव की बड़ी कहानी’

    कवर्धा को मिली नई सौगात-उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया “मित्र मिलन चौपाटी” का भव्य लोकार्पण

    कवर्धा को मिली नई सौगात-उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया “मित्र मिलन चौपाटी” का भव्य लोकार्पण

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नक्सल मुक्त जिलों के भवनविहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों को मिलेंगे पक्के भवन

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नक्सल मुक्त जिलों के भवनविहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों को मिलेंगे पक्के भवन

  • ज्योतिष
    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

महासमुन्द

Previous12...19202122232425...7576Next

अनुविभागीय अधिकारी श्री उमेश साहू ने किया विद्यालयों का औचक निरीक्षण, शैक्षिक गुणवत्ता सुधार पर दिए निर्देश

Posted on :12-Sep-2025
अनुविभागीय अधिकारी श्री उमेश साहू ने किया विद्यालयों का औचक निरीक्षण, शैक्षिक गुणवत्ता सुधार पर दिए निर्देश

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद :  कलेक्टर श्री विनय लंगेह द्वारा टी.एल. बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बागबाहरा  श्री उमेश साहू द्वारा विकासखण्ड अंतर्गत बाल आश्रम बिहाझर तथा ग्राम खोपली स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र एवं पी.एम.श्री अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला एवं हाई स्कूल का गहन निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की उपस्थिति का परीक्षण करते हुए कक्षा-कक्षों में चल रहे अध्यापन कार्य का अवलोकन किया गया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी अधिगम क्षमता, पढ़ने-लिखने की दक्षता तथा गणितीय योग्यता की स्थिति का आकलन किया। इस अवसर पर बच्चों ने पठन-पाठन से संबंधित उत्तर दिए, जिसके आधार पर शैक्षणिक स्तर का मूल्यांकन किया गया। आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों को प्रदत्त पौष्टिक आहार, स्वास्थ्य व स्वच्छता संबंधी गतिविधियों की जांच की गई। वहीं विद्यालयों में संचालित मध्यान्ह भोजन योजना का भी परीक्षण करते हुए भोजन की गुणवत्ता, स्वाद एवं पोषण स्तर की समीक्षा की गई। अनुविभागीय अधिकारी ने कहा कि विद्यालय बच्चों के भविष्य की आधारशिला होते हैं, इसलिए प्रत्येक शिक्षक की यह जिम्मेदारी है कि वे नियमित रूप से उपस्थित रहकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करें। उन्होंने शिक्षकों को निर्देशित किया कि बच्चों की मूलभूत अधिगम क्षमता में सुधार के लिए विशेष प्रयास किए जाएं और कमजोर बच्चों को अतिरिक्त समय देकर उन्हें सक्षम बनाया जाए। विद्यालय प्रमुखों को मासिक मूल्यांकन, कक्षा-कक्ष में अनुशासन एवं शैक्षणिक वातावरण को सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से अपेक्षा की कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रारंभिक शिक्षा की गतिविधियों को और अधिक रचनात्मक व आकर्षक बनाया जाए। साथ ही यह भी निर्देशित किया कि मध्यान्ह भोजन योजना की गुणवत्ता पर सतत निगरानी रखी जाए तथा बच्चों को स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाए। 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों की प्रगति तभी संभव है जब अभिभावक-शिक्षक संवाद नियमित रूप से हो और समुदाय की सक्रिय भागीदारी शिक्षा के क्षेत्र में सुनिश्चित की जाए। अंत में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बागबाहरा ने स्पष्ट किया कि बच्चों की शैक्षिक उपलब्धियों में निरंतर वृद्धि, शिक्षकों की जवाबदेही, गुणवत्तापूर्ण मध्यान्ह भोजन एवं अनुशासित वातावरण सुनिश्चित करना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी बताया कि इस प्रकार के औचक निरीक्षण आगे भी समय-समय पर किए जाते रहेंगे, जिससे शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके
 

Read More

वेतन भुगतान पर नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी ने जताया आभार

Posted on :12-Sep-2025
वेतन भुगतान पर नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी ने जताया आभार

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद  : छ.ग. शासन के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय निकाय प्रशासन मंत्री अरूण साव के द्वारा प्रदेश के सभी नगरीय निकायों के अधिकारी कर्मचारियों के वेतन भुगतान के लिए 2402 लाख रू. की राशि जारी कर राहत पहुंचाने के लिए नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी ने छ.ग. शासन के मुख्यमंत्री, नगरीय प्रशासन मंत्री, सांसद श्रीमती रूपकुमारी चैधरी, क्षेत्र के विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा का आभार व्यक्त किया और कहा कि महासमुन्द नगर पालिका को 142 लाख रू. छ.ग. शासन के नगरीय प्रशासन विभाग से जारी हुआ है।

 नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा अनिश्चित कालीन हड़ताल किये जाने की जानकारी के बाद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा नगरीय प्रशासन मंत्रालय से सतत् सम्पर्क बनाये रखे परिणाम स्वरूप शीघ्र शासन द्वारा राशि जारी की गई। श्री राठी ने नगर पालिका के सी.एम.ओ. से कहा कि शहर में शीघ्र वसुली तेज करायें जिससे शासन पर निर्भर न रहना पड़े, कर्मचारियों का वेतन भुगतान की जवाबदारी नगर पालिका संस्था की है कि वह सुनिश्चित करें कि हर माह कर्मचारियों का भुगतान समय पर हो। कर्मचारियों ने हड़ताल वापस ले ली है जो प्रसन्नता की बात है शहर में सफाई, लाईट मुलभुत सुविधा बराबर अब बनी रहेगी। आज उपाध्यक्ष राठी ने नगर पालिका के कर्मचारियों की हड़ताल को समर्थन करने हड़ताल स्थल पर पहुंचे थे।

Read More

राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर सांकरा में संपन्न

Posted on :12-Sep-2025
राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर सांकरा में संपन्न

संवाददाता: प्रभात मोहंती

राज्य स्तरीय आवासीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर सांकरा के समापन अवसर पर बालिकाओं का सम्मान।

विधायक सरायपाली चातुरी नंद, अध्यक्ष जनपद पंचायत पिथौरा ऊषा पुरुषोत्तम धृतलहरे ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया।

सांकरा में स्वक्षता, नशा मुक्ति रैली, जागरूकता रैली निकाली गई।

महासमुंद :  कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद तथा कूड़ो एसोसिएशन महासमुंद के संयुक्त तत्वाधान में राज्य स्तरीय आवासीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का भव्य आयोजन दिनांक 07 से 11 सितम्बर 2025 तक मंडी प्रांगण सांकरा विकासखंड पिथौरा में आयोजित किया गया। खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर विभिन्न जिलों के पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों के साथ प्रशिक्षकों ने उत्साह के साथ प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए। 

खिलाड़ियों ने नशा मुक्ति रैली, जागरूकता रैली, स्वच्छता अभियान चलाया। विभिन्न क्षेत्रों में नशामुक्ति रैली निकाली गई जिसके माध्यम से लोगों को नशे से दूर रखने जागरूक किया गया। इसके अलावा राज्य स्तरीय आवासीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में खेल कौशल का विकास किया गया, जिसमें कूड़ो, कराते, किक बॉक्सिंग, सेल्फ डिफेंस के विभिन्न अभ्यास कराए गए, शिविर में रुकने एवं खाने की अच्छी व्यवस्था की गई थी। बालिकाओं को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रोत्साहित कर उनको सम्मानित किया गया। कूडो एसोसिएशन महासमुंद के अध्यक्ष मीरा पंडा, सचिव उपेन्द्र प्रधान ने शिविर में 5 दिनों तक विभिन्न जिलों के प्रशिक्षकों के माध्यम से बेहतर अभ्यास कराया एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारियां की गई। 

आत्म रक्षा प्रशिक्षण शिविर का लाभ ले रहे बालिकाओं को समय समय पर हो रहे घटनाओं से अपनी स्वयं की रक्षा कर सकें जिसमें छत्तीसगढ़ के मार्शल आर्ट में दक्ष मास्टरों द्वारा ट्रेनिंग दिया गया। बस्तर डांस समूह, कोयतुर समूह गरियाबंद द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। विनय कुमार एवं साथी द्वारा काता, श्यामा ग्रुप कोरिया, श्रीश्याम सेवा समिति सांकरा द्वारा आकर्षक प्रस्तुति दी गई। मास्टर ट्रेनर रघुनाथ नेताम धमतरी, निरंजन साहू, अखिलेश आदित्य जांजगीर चांपा, आस्था तिवारी, उपेंद्र प्रधान व मीरा पंडा महासमुंद, रवीना साहू बालोद, तनुज यादव, केशव मंडावी, अश्वनी ध्रुव गरियाबंद, राकेश साहू महासमुंद, प्रमोद सहारे, तुलेश त्रिवेदी, मोहला -मानपुर, सीता बखला कोरिया, मनीष कुमार मरावी बिलासपुर, धनुर्जय चौधरी, संजीता गुप्ता रायगढ़, पिंकी नाग कोंडागांव, गूंजा धीवर सुकमा, नरेश कुमार, दीपाली, थबिर कुमार बस्तर, नीलम दमगरे राजनांदगांव आदि ने प्रशिक्षण दिया। 

विधायक चातुरी नंद ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार का प्रशिक्षण से सभी बालिकाओं एवं महिलाओं को बेटी बचाव, बेटी पढ़ाओ के थीम को लेकर आत्मनिर्भर बनाने एवं इस कला में दक्ष हुए एवं मानसिक एवं शारीरिक रूप से भी विकास किया गया, जिससे एक नए समाज, देश का उदय होगा। 5 दिवसीय कार्यक्रम में अतिथि के रूप में विधायक सरायपाली चातुरी नंद, ऊषा पुरषोत्तम धृतलहरे जनपद पंचायत अध्यक्ष पिथौरा, जिला पंचायत सदस्य मोक्ष प्रधान, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पिथौरा ब्रह्मानंद पटेल, जनपद सदस्य पुरुषोत्तम धृतलहरे, मंडल अध्यक्ष हितेश विशाल, मधुसूदन साहू, जनपद सदस्य भारती अग्रवाल, प्रशांत पंडा, विधायक प्रतिनिधि सोनू छाबड़ा, उद्धव ख़मारी, सरपंच ग्राम पंचायत सांकरा सतपाल छाबड़ा, सागर राणा, मनोज बारीक, कैलाश अग्रवाल, प्राचार्य आत्मानंद सांकरा दीपक देवांगन, सुशील प्रधान, मोतीलाल पंडा, रोहित प्रधान, लोक नाथ खूंटे, नीता साहू, भानु प्रताप चौहान, हीरालाल चौहान उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों को आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन करते हुए कहा कि इस प्रकार का आयोजन हर वर्ष होना चाहिए सांकरा में ग्रामवासियों को जागरूक किया गया, निश्चित ही इसका लाभ क्षेत्रवासियों को होगा। आयोजन को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, राजस्व, महिला एवं बाल विकास विभाग, जनपद पंचायत, शिक्षा आदि का सहयोग रहा।

Read More

नियमित कर्मचारियों का वेतन भुगतान ट्रेज़री कराए शासन : नपाध्यक्ष

Posted on :11-Sep-2025
नियमित कर्मचारियों का वेतन भुगतान ट्रेज़री कराए शासन : नपाध्यक्ष

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद : नगर पालिका नियमित कर्मचारी संघ के आंदोलन को जायज ठहराते हुए नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने उनकी मागों का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगों से शासन को अवगत कराकर ध्यान आकृष्ट कराएंगे। साथ ही सीएमओ को चर्चा कर आवश्यक पहल करने का प्रयास करेंगे। श्री साहू ने कहा कि शासन में बैठे लोगों द्वारा हर माह के 1 तारीख को कर्मचारियों के वेतन भुगतान का आदेश तो दिया गया। लेकिन, वेतन देने के लिए किसी प्रकार का फंड उपलब्ध नहीं कराया गया। और ना ही ऐसी की व्यवस्था बनाई जिससे उनकी भुगतान हो सके। उन्होंने मांग की है कि नगर पालिका के नियमित कर्मचारियों का  वेतन भुगतान ट्रेज़री से किया जाए। चूंकि, पालिका के कर्मचारियों का वेतन भुगतान वर्तमान पालिका को आम जनता से मिलने वाली टैक्स से होता है। इसलिए हम नागरिकों से निवेदन कर रहे हैं कि जलकर, संपत्ति कर, समेकित कर का नियमित भुगतान करें। कर्मचारियों की समस्या को देखते हुए शहर वासियों से पुनः निवेदन है कि समस्त करों का भुगतान कर जागरूक नागरिक होने का परिचय दें।

Read More

श्री रामलला दर्शन के लिए अयोध्या धाम रवाना हुए तीर्थयात्री, शुभकामनाओं के साथ विधायक ने किया रवाना

Posted on :11-Sep-2025
श्री रामलला दर्शन के लिए अयोध्या धाम रवाना हुए तीर्थयात्री,  शुभकामनाओं के साथ विधायक ने किया रवाना

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद :  श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना के तहत आज महासमुंद से अयोध्या के लिए तीर्थ यात्री भगवान श्री रामलला के दर्शन के लिए रवाना हुए। महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने श्रद्धालुओं को यात्रा के लिए शुभकामनाएं देते हुए भगवा झंडा दिखाकर बस को रवाना किया। 

इस अवसर पर महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना से राज्य के लोग लाभान्वित हो रहे हैं। अपने आराध्य देव के दर्शन के लिए लोग बढ़-चढ़कर यात्रा के लिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली हमारी सरकार कई लोक कल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है। इसमें यह योजना भी प्रमुख रूप से चलाई जा रही है।

वर्षों के इंतजार के बाद श्री रामलला अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में विराजमान हुए हैं। जिनके दर्शन का पुण्य लाभ हमारे राज्य के लोगों को भी मिल रहा है। वहीं उन्होंने तीर्थयात्रियों को यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों को अयोध्या स्थित प्रभु श्रीराम मंदिर के दर्शन कराने की मोदी की गारंटी को पूरा करने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कदम उठाया है। इस योजना के तहत प्रत्येक विकासखंड के तीर्थयात्री लाभान्वित हुए हैं। सालों प्रतीक्षा करने के बाद यह अवसर आया है, इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को श्री रामलला का दर्शन लाभ मिलना चाहिए। इसके लिए राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है। आगे भी इस योजना के तहत राज्य के लोग निरंतर अयोध्या धाम का दर्शन करेंगे।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेतागण रमेश साहू, संदीप घोष,  बंटी शर्मा, मुन्ना साहू, शरद राव सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थें।

Read More

शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल देवरी में शाला विकास समिति द्वारा स्टाफ एवं कर्मचारियों का सम्मान समारोह आयोजित

Posted on :11-Sep-2025
शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल देवरी में शाला विकास समिति द्वारा स्टाफ एवं कर्मचारियों का सम्मान समारोह आयोजित

 संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी में आज शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के द्वारा समस्त स्टॉफ एवं कर्मचारियों का विद्यालय स्तरीय  सम्मान समारोह आयोजित किया गया इसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर, विशेष अतिथि जनपद सदस्य राहुल चंद्राकर, विशेष अतिथि सरपंच देवरी श्रीमती अहिल्या देवी साहु, शाला विकास समिति के अध्यक्ष रमेश पटेल एवं सदस्य गण शामिल रहे इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर ने कहा कि समस्त छात्र छात्राओं को अपना लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए स्वयं को क्या बनना है ये अभी से निर्धारित कर के तैयारी करते हुए पढ़ाई करना चाहिए कार्यक्रम को जनपद सदस्य राहुल चंद्राकर, सरपंच अहिल्या देवी साहु, रमेश पटेल ने भी संबोधित किया कार्यक्रम में समस्त स्टॉफ को फूलमाला पहना कर, तिलक लगाकर स्वागत कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। 

 कार्यक्रम को व्यवस्थित करने में व्याख्याता परस राम सिन्हा का सहयोग रहा संचालन एवं आभार याद राम साहु ने किया विगत दिनों जिला स्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह में चयनित सहायक शिक्षक सुश्री दीपा मैडम का सम्मान किया विद्यालय के समस्त व्याख्याता गण  नेशलाल धृतलहरे,संजय बारसागढ़े, कुलेश्वर सिंह ठाकुर, भोजराम ध्रुव, आशीष कुमार दीवान, नीलू सोनी,रवि प्रकाश पात्रे, बी. एल. टंडन व्यावसायिक शिक्षक लीलाधर वर्मा, पुष्कर वर्मा, सहायक शिक्षक उदेश्याम यादव, मौसमी चंद्राकर, देवा नंद चंद्राकर कार्यालयीन कर्मचारी हितेश साहू, रईस मिर्जा, कार्तिक राम यादव शामिल रहे कार्यक्रम को सफल बनाने में पुजा साहु, जाह्नवी साहु, योगेश्वरी साहु, नीरज बंजारे का विशेष सहयोग रहा। 

Read More

वेतन न मिलने पर नगर पालिका कर्मचारियों की अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू

Posted on :10-Sep-2025
वेतन न मिलने पर नगर पालिका कर्मचारियों की अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू

संवाददाता: प्रभात मोहंती

2 दिन के भीतर वेतन भुगतान नहीं किया तो मूलभूत सुविधाएं सहित सभी आवश्यक सेवा होगी बंद

महासमुंद :  नगर पालिका के नियमित कर्मचारीयों ने तीन महीने से वेतन न मिलने के कारण हड़ताल शुरू कर दी। कर्मचारियों  की हड़ताल से कार्यालयीन कामकाज ठप हो गया। जिसके कारण नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। नगर पालिका कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुरेश तिवारी ने बताया कि विगत तीन माह से नगर पालिका के कर्मचारियों को  पालिका प्रशासन ने वेतन नहीं दिया है । जिसके कारण नगर पालिका के कर्मचारी गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहें हैं। अभी अनिवार्य सेवा छोड़कर अंदोलन किया जा रहा है तीन दिन बाद  हमारी मांगे नहीं मानी जाएगी तो हम अनिवार्य सेवा भी प्रभावित कर देंगे। इसके लिए प्रशासन जवाबदार होगा। 

श्री तिवारी ने कहा है कि पुरे छत्तीसगढ़ में केवल नगरीय निकाय ही एक ऐसा विभाग है जिसके कर्मचारी अपना (वेतन) परिश्रिमिक के लिए आंदोलन करते देखे जाते हैं। मगर धन्य है राज्य सरकार का जो आज तक नगरीय निकाय कर्मचारियों के हितों के लिए कोई नीति नहीं बना पायी है। श्री तिवारी ने कहा है कि सरकार और नगरी निकाय विभाग को ठोस रणनीति तैयार करना चाहिए कि महीने की पहली तारीख को कर्मचारियों का वेतन मिल जाए। आज आंदोलन में सभी नियमित कर्मी बैठे थे।

Read More

कुरूद में आयोजित राज्य अलंकरण समारोह में लीनू चंद्राकर को नागार्जुन सम्मान

Posted on :10-Sep-2025
कुरूद में आयोजित राज्य अलंकरण समारोह में लीनू चंद्राकर को नागार्जुन सम्मान

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद :  प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा, छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य अलंकरण 2025 का आयोजन 08 सितम्बर 2025 को प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन, अकादमिक भवन, राखी मोड़ (चरमुड़िया), कुरूद में किया गया। इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, प्रकृति संरक्षण, विज्ञान प्रचार-प्रसार, स्वच्छता, स्वास्थ्य, कला, संस्कृति, समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण, रूढ़िवाद उन्मूलन, अंधविश्वास निर्मूलन एवं जन-जागरूकता जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 100 से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं समाजसेवकों तथा 10 बाल वैज्ञानिक छात्रों का सम्मान किया गया।

समारोह की विशेषता रही कि चयनित शिक्षकों को मंच पर बैठाकर दूध मिश्रित जल से चरण प्रक्षालन किया गया। इसके पश्चात उन्हें तिलक चंदन लगाकर महाआरती की गई तथा मोमेंटो, मेडल, श्रीफल और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में महासमुंद जिले की शासकीय श्रीराम उच्च प्राथमिक शाला की शिक्षिका श्रीमती लीनू चंद्राकर को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक योगदान हेतु नागार्जुन सम्मान से सम्मानित किया गया।

समारोह में विशेष अतिथि के रूप में पद्मश्री अजय मंडावी, मुख्य अतिथि डा. हित नारायण टंडन (सहायक प्राध्यापक व विभागाध्यक्ष, प्राणी विज्ञान, गुरु घासीदास शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कुरूद) एवं इसरो साइंस एक्टिविस्ट नीरज वर्मा (महाराष्ट्र) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अभिषेक शुक्ला ने की। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार एवं शिक्षा विभाग  से जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरें , सहायक संचालक नंदकिशोर सिंहा, सतीश नायर , विकासखंड शिक्षा अधिकारी लीलाधर सिंहा द्वारा हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की गई।

Read More

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से गांवों में एकता का संदेश : अशवंत तुषार साहू

Posted on :10-Sep-2025
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से गांवों में  एकता का संदेश : अशवंत तुषार साहू

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद :  महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मुस्की में सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन रखा गया था जिसमें भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू उपस्थित हुए  नव युवक उत्सव समिति के तत्वाधान में अशवंत तुषार साहू का पुष्प गुच्छ, चंदन, गुलाल लगाकर भव्य स्वागत किया अपने संबोधन में कहा तुषार साहू ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से गांवों में एकता दिखाने के लिए, सभी समुदायों को शामिल करने वाले त्योहारों, लोक संगीत और नृत्य, पारंपरिक खेलों, और साझा सांस्कृतिक विरासत पर आधारित प्रदर्शनों का आयोजन किया जा सकता है, जो आपसी समझ और सहयोग को बढ़ावा देते हैं।

कार्यक्रम में कमलेश पटवारी, पोशन साहू, घनश्याम निषाद सदानंद निषाद, संतोष कोतवाल, संतराम यादव, सुरेश, महेश, जितेश, हर्ष, शेष कुमार साहू, अत्यधिक संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे। 

Read More

संभाग स्तरीय बेसबॉल प्रतियोगिता भोरिंग की संयोजकता में संपन्न

Posted on :10-Sep-2025
संभाग स्तरीय बेसबॉल प्रतियोगिता भोरिंग की संयोजकता में संपन्न

संवाददाता: प्रभात मोहंती

संभाग स्तरीय बेसबॉल प्रतियोगिता संपन्न।

महासमुंद :  संभाग स्तरीय बेसबॉल प्रतियोगिता का आयोजन प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोरिंग की संयोजकता में बालक वर्ग 14,17,19 वर्ष में आयोजित बेसबॉल प्रतियोगिता में रायपुर जिला धमतरी जिला, बलौदा बाजार जिला से कुल 130 खिलाड़ियों ने उक्त प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया, संभाग स्तरीय बेसबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन किया गया जो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रायपुर जोन का प्रतिनिधित्व करेंगे, उक्त संभाग स्तर शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में विशेष रूप से सहायक क्रीड़ा अधिकारी अंजली बरमाल उपस्थित रही।

खिलाड़ियों को खिलाड़ी भावना से खेलने और अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु कहा गया, समापन समारोह में खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण, महासमुंद मनोज धृतलहरे विशेष रूप से उपस्थित रहे। 19 वर्ष बालक वर्ग में फाइनल में रायपुर और महासमुंद के मध्य खेला गया जिसमें कड़े मुकाबले में एक रन से रायपुर की टीम विजेता बनीं, महासमुंद जिला द्वितीय स्थान तथा धमतरी जिला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 17 वर्ष में भी रायपुर विजेता और महासमुंद उप विजेता रहा, 14 वर्ष बालक में महासमुंद विजेता तथा धमतरी उपविजेता रहा। प्रतियोगिता को सफलता पूर्वक संपन्न करने में अभिषेक निर्मलकर, अभिषेक नेहरू, सेवन साहू, निवेश मन्नाडे, ममता धीवर, मनीषा धीवर, लिशांशु साहू, हितेश ध्रुव, जगदीश, प्रीतम का विशेष योगदान रहा।

 

Read More

प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

Posted on :08-Sep-2025
प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

संवाददाता: प्रभात मोहंती

विधायक ने शासन स्तर पर चर्चा कर उचित निराकरण का दिया आश्वासन 

महासमुंद :  सोमवार को प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ ने महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा को कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उनकी 10 सूत्रीय मांगों का उल्लेख है। विधायक श्री सिन्हा ने उनकी मांगों को सुनकर उनसे चर्चा भी की साथ ही उनकी मांगों को शासन स्तर पर रखकर उचित निराकरण का आश्वासन दिया है।

इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने एनएचएम कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सबसे ज़रूरी चीज स्वास्थ्य होता है। व्यक्ति अगर स्वस्थ है तो उसके पास सबसे बड़ी पूंजी है। उस स्वास्थ्य को सही रखने के लिए आप सभी स्वास्थ्य कर्मचारी दिन रात मेहनत करते हैं। आप लोगों के सहयोग से ही आम जनता का स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं मिल पा रही है, इसलिए आप लोगों की मांगों को वें शासन स्तर पर रखेंगे। उन्होंने कहा कि आपकी 10 सूत्रीय मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री से चर्चा कर उचित निराकरण किया जाएगा। इसके अलावा विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने एनएचएम कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों से मांगों के संबंध में बिंदुवार जानकारी लेकर चर्चा भी की। बता दें कि एनएचएम कर्मचारी संघ के 10 सूत्रीय मांग में संविलियन एवं स्थायीकरण, पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना, ग्रेड पे निर्धारण, कार्य मूल्यांकन व्यवस्था में पारदर्शिता, लंबित 27 प्रतिशत वेतन वृद्धि, नियमित भर्ती में सीटों का आरक्षण, अनुकंपा नियुक्ति, मेडिकल एवं अन्य अवकाश की सुविधा, स्थानांतरण नीति सहित न्यूनतम 10 लाख तक कैशलेस चिकित्सा बीमा सुविधा की मांग शामिल है। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर, भाजपा नेता संदीप घोष, शरद राव उपस्थित थें।

Read More

बिजली बिल हाफ योजना को बंद कर सरकार ने जनता को आर्थिक संकट की ओर धकेला: निखिलकांत

Posted on :08-Sep-2025
बिजली बिल हाफ योजना को बंद कर सरकार ने जनता को आर्थिक संकट की ओर धकेला: निखिलकांत

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद :  नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने बिजली बिल हाफ योजना को पुनः लागू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पहले 400 यूनिट बिजली खपत पर इस योजना का लाभ मिलता था। जिसे घटाकर 100 यूनिट कर दिया गया है। जो प्रदेश के लाखों गरीब परिवारों के साथ अन्याय है। श्री साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पूर्ववर्ती सरकार की 50% बिजली बिल छूट योजना ( बिजली बिल हाफ योजना) की छूट सीमा को घटाकर जनहित के इस महत्वपूर्ण योजना को लगभग पूरी तरह बंद कर दिया गया है। इस योजना से प्रदेश के 60 लाख गरीब व मध्यम वर्गीय घरेलू उपभोक्ताओं को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा था और महंगाई के इस दौर में उन्हें बड़ी राहत मिली थी। गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को आधे बिल की छूट मिलने से वे अपनी आमदनी का सही उपयोग बच्चों की शिक्षा, घर खर्च और स्वास्थ्य पर कर पा रहे थे। आज जब इस योजना को बंद कर दिया गया है, तो अचानक ही उपभोक्ताओं पर दोगुना बोझ बढ़ गया है। एक सामान्य परिवार, जो पहले 400– से 500 रुपए मासिक बिल देता था, अब उसे 800 से 1000 रुपए का बिल चुकाना पड़ रहा है। महंगाई, बेरोजगारी और लगातार बढ़ते घरेलू खर्च के बीच यह कदम जनता के लिए कठिनाई और पीड़ा का कारण बन गया है।

नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह आम जनता की पीड़ा को समझे और तत्काल से 400 यूनिट तक बिजली खपत पर 50% बिजली बिल छूट योजना को पुनः लागू करे। जनता के साथ किए गए वादों और अपेक्षाओं को तोड़ना किसी भी लोकतांत्रिक सरकार के लिए उचित नहीं है। हम नगर पालिका परिषद महासमुंद की ओर से इस निर्णय का पुरजोर विरोध करते हैं, और प्रदेश सरकार से मांग करते हैं कि वह आम जनता के हित में तुरंत निर्णय लेकर बिजली बिल में  पूर्व की तरह 50% छूट प्रदान करे। यदि सरकार ने इस विषय पर जल्द विचार नहीं किया तो जनता की आवाज़ और संघर्ष को रोक पाना मुश्किल होगा। यह लड़ाई आम जनता की राहत और हक़ की लड़ाई है, जिसमें नगर पालिका महासमुंद हमेशा जनता के साथ खड़ा रहेगा।

Read More

एशिया कप 2025 मलेशिया में भारतीय बास्केटबॉल टीम से महासमुंद की दिव्या रंगारी होगी शामिल

Posted on :08-Sep-2025
एशिया कप 2025 मलेशिया में भारतीय बास्केटबॉल टीम से महासमुंद की दिव्या रंगारी होगी शामिल

संवाददाता: प्रभात मोहंती

एशिया कप 2025 में महासमुंद की दिव्या भारतीय बास्केटबॉल टीम में शामिल।

महासमुंद :  FIBA अंडर 16 वूमेंस एशिया कप 2025 का आयोजन मलेशिया में दिनांक 13 से 19 सितम्बर 2025 तक आयोजित किया जाना है। जिसके लिए बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन दिनांक 10 अगस्त से 12 सितंबर 2025 तक नेशनल स्पोर्ट्स सेंटर चेन्नई में आयोजित है, जिसमें भारतीय अंडर 16 महिला राष्ट्रीय बास्केटबॉल टीम में छत्तीसगढ़ से महासमुंद जिले की दिव्या रंगारी पिता विनोद रंगारी का चयन हुआ है। भारतीय टीम का राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर पश्चात् भारतीय टीम FIBA अंडर 16 वूमेंस एशिया कप 2025 सेरेम्बन मलेशिया में दिनांक 13 से 19 सितम्बर तक आयोजित किया जाएगा जिसमें भारतीय टीम साऊथ एशियन जोन की टीम से शामिल होगी। जिसके लिए 12 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की गई है जिसमें छत्तीसगढ़ से महासमुन्द जिले की दिव्या रंगारी का चयन हुआ है।

 दिव्या के चयन होने से प्रदेश एवं जिले में खुशी की लहर देखी जा रहीं है। इससे पहले अंडर 16 एशिया कप SABA क्वालिफायर बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन दिनांक 12 से 15 जून 2025 तक मालदीप में आयोजित किया गया था जिसमें भारतीय टीम ने बेहतर प्रदर्शन करने के साथ चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता एवं एशिया कप 2025 मलेशिया के लिए क्वालीफाई किया। भारतीय टीम में महासमुंद छत्तीसगढ़ से दिव्या रंगारी ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया। दिव्या रंगारी मिनी स्टेडियम महासमुंद में नियमित अभ्यास करते हुए राष्ट्रीय चैंपियनशिप में शामिल होने के साथ ही इंडिया टीम में जगह बनाने में सफल रहीं हैं।

 महासमुंद जिले में बास्केटबॉल खेल का अभ्यास प्रतिदिन स्थानीय मिनी स्टेडियम महासमुंद में किया जाता हैं जिसमें आसपास क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों एवं शहरी क्षेत्र के बच्चे शामिल होते हैं। जिले के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भागीदारी करने के साथ ही पदक जीतने में सफल रहे हैं। भारतीय बास्केटबॉल टीम में छत्तीसगढ़ से महासमुंद जिले से दिव्या रंगारी के FIBA अंडर 16 वूमेंस एशिया कप 2025 में चयन होने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश बास्केटबॉल संघ के राजीव जैन अध्यक्ष, चेयरमैन विजय अग्रवाल, नरेश डाकलिया, राजीव चौबे, सजी थॉमस, आर.एस गौर, जे वेणु, एन के बंछोर, परविंदर सिंह, साहीराम जाखड़, जसवंत सिंह खालसा, सरजीत चक्रवर्ती, धीरज गोयल, रवि भगत, राजेंद्र यादव, विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिंहा, जिलाध्यक्ष येतराम साहू, जिलाध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरें, जिला बास्केटबॉल संघ महासमुंद के अध्यक्ष नुरेन चंद्राकर, चेयरमैन गौरव चंद्राकर, सचिव शुभम तिवारी, मनीष श्रीवास्तव, पुरन साहू, बादल मक्कड़, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, संतोष कुमार सोनी, किरण महाडीक, अभिषेक अंबिलकर, कुलेश्वर चंद्राकर, पिता विनोद रंगारी, माता सपना रंगारी, सुभाष मंडल, विवेक मंडल, निखिल चंद्राकर, विकास सोनी, आकाश सोनी, योजना रंगारी, तारणी साहू, सौम्या, श्रेया घोष, राइमा दास ने शुभकामनाएं दीं।

Read More

हमारे धर्म में भजनों, कीर्तिनों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से हम उनका प्रचार करते हैं। : अशवंत तुषार साहू

Posted on :08-Sep-2025
हमारे धर्म में भजनों, कीर्तिनों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से हम उनका प्रचार करते हैं। : अशवंत तुषार साहू

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद : महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम परसठ्ठी मे अयोजित जगराता कार्यक्रम मुख्य अतिथि रहे भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू व  ग्राम सरपंच लेखराज साहू ने अध्यक्षा किया  नवयुवक गणेश उत्सव समिति के तत्वाधान में अशवंत तुषार साहू का चंदन, गुलाल व फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया

ग्राम परसठ्ठी में बड़े उत्साह के साथ गजानंद स्वामी का भव्य रूप में सिंगर कर आकर्षक पंडाल बनाकर गणेश भगवान विराजमान किया गया है, ग्रामीणों में  उत्साह देखने को मिल रहा है अनंत चतुर्थी के शुभ अवसर पर ग्राम  में आयोजित जगराता कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में अशवंत तुषार साहू ने कहा कि हमारी संास्कृतिक विरासत में हमारे पूर्वजों ने उन गुण रहस्यों को उजागर किया है,जो हमें हमेशा सदमार्ग दिखाती है। इतिहास इसका उदाहरण है कि मेडिकल, कृषि, व्यापार आदि क्षेत्र की शुरूआत हमारे देश से हुई थी।

इसके अलावा शिक्षाके क्षेत्र में हम अन्य देशों से कई गुना आगे थे। उस दौरान स्थिति यह थी कि विदेशी लोग यहां पर शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते थे। इसके अलावा हमारे धर्म में भजनों, कीर्तिनों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से हम उनका प्रचार करते हैं।कार्यक्रम में अरुण साहू, ऋषभ साहू, दीपक साहू, बाला साहू, परमेश्वर साहू, प्रेम साहू, समिति के सदस्य व ग्रामीण जन उपस्थित रहे। 

Read More

देवी चंद्र राठी ने कहा _ शिक्षकों के सामने कुछ बोलना सूर्य के सामने दीपक दिखाने के समान हैं शिक्षक व सड़क दोनों लोगों को अपनी मंजिल तक पहुंचाते है, शिक्षक राष्ट्र का निर्माता होता है

Posted on :08-Sep-2025
देवी चंद्र राठी ने कहा _ शिक्षकों के सामने कुछ बोलना सूर्य के सामने दीपक दिखाने के समान हैं शिक्षक व सड़क दोनों लोगों को अपनी मंजिल तक पहुंचाते है, शिक्षक राष्ट्र का निर्माता होता है

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद : छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ जिला शाखा महासमुंद द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवीचंद राठी उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद महासमुंद, पीयूष साहू पार्षद वार्ड नंबर 26, महेंद्र सिक्का अध्यक्ष भाजपा मंडल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में अभिषेक सिंह बैंक मैनेजर एसबीआई लाइफ, मैनेजर कोटक महिंद्रा बैंक उपस्थित रहे  बैंक मैनेजर द्वारा  सेवानिवृत शिक्षकों के लिए उनकी राशि की सुरक्षा हेतु उपाय एवम सावधानी  के बारे में बताया गया। आजकल होने वाले बैंकिंग फ्रॉड  से बचने के तरीके बताए गए तथा राशि का ग्रोथ हेतु उपाय भी बताए गए। 

अतिथियों के द्वारा सर्वप्रथम राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों मे डॉ साधना कसार, डॉ अशोक गिरि गोस्वामी तथा हितेंद्र शर्मा का शाल श्रीफल व प्रशस्ति पत्र द्वारा सम्मान किया गया। पश्चात राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों में श्रीमती मधु शर्मा, श्रीमती प्रभा पडा, टेकराम सेन एवम सुनील नायक का सम्मान किया गया।  नए सदस्य के रूप में अतिथियों द्वारा शिक्षकों का सम्मान पत्र एवं सदस्यता प्रमाण पत्र  एवम कलम प्रदान कर सम्मान किया  गया जिसमे गोविंद प्रसाद  सोनी शिक्षा विभाग, खुमान सिंह साहू कृषि विभाग, झाड़ू राम दीवान शिक्षा विभाग, शंकर लाल अग्रवाल शिक्षा विभाग, रुखमणि साहू महिला स्वास्थ्य विभाग, देव चरण साहू सिचाई विभाग, कुलेश्वरी चंद्राकर शिक्षा विभाग, मनोज शर्मा उच्च शिक्षा विभाग का भी सम्मान किया गया। 

 तत्पश्चात छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ के उपस्थित कर्मचारियों का भी सम्मान किया गया जिनमें  के आर चंद्राकर, हरक राम चंद्राकर, के के हनुमंता रघुनाथ  सिन्हा, राजेंद्र इंगोले बैसाखू राम देवांगन, मनराखन  लाल ध्रुव, राम नारायण चंद्राकर, बसंत चंद्राकर, श्रीमती कुंती देवांगन, श्रीमती विजयलक्ष्मी चंद्राकर,  बोध राम साहू, के के श्रीवास्तव, सुरेंद्र अग्निहोत्री, हेमलाल पटेल, चमन लाल चंद्राकर, श्याम रतन देवांगन, नरेंद्र महोबिया, रामकुमार साहू,  सालिक राम चंद्राकर, गोकुल साहू, जे एस अहीर, लखन लाल कनौजे,  राधेश्याम बगर्ति, ओंकार प्रसाद चंद्राकर, भानु सूर्यवंशी, दिनेश द्विवेदी, जे  एल साहू, मन्नु  लाल, साहू एम पी साहू, पी सी पुरोहित, चिंतामणि चंद्राकर, लेख राम साहू,  रिपुसुदन पटेल,  के बी साहू का सम्मान श्रीफल,कलम, अभिनंदन पत्र  से सम्मानित किया गया एवं विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के जन्मदिन का निमंत्रण  पत्र सभी सदस्यों को प्रदान किया गया। 

 इस पावन अवसर पर माह  सितंबर में जन्मदिन वाले रूपलाल ध्रुव रिखि राम दीवान तथा आर के वर्मा का जन्मदिन भी मनाया गया तथा उन्हें अंग वस्त्र श्रीफल कलम एवं अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में 80 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके शिक्षक श्री भागवत साहू का विशेष रूप से फल कलम अभिनंदन पत्र के साथ सम्मान किया गया।  

 सेवानिवृत पेंशनर साथियों के सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए, मुख्य अतिथि देवीचंद राठी उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद महासमुंद, ने कहा कि शिक्षकों के सामने ज्यादा कुछ बोलना सूर्य के सामने दीपक दिखाने के समान है, शिक्षक व सड़क दोनों लोगों को अपनी मंजिल तक पहुंचाते हैं शिक्षक राष्ट्र का निर्माता होता है। उद्बबोधन की कड़ी में महेंद्र सिक्का, टेक राम सेन,  मनोज शर्मा, गोविंद सोनी एवं सुरेंद्र अग्निहोत्री ने भी शिक्षक दिवस के अवसर पर अपने विचार रखें। 

डॉ अशोक  गिरि गोस्वामी अध्यक्ष पेंशनधारी कल्याण संघ जिला शाखा महासमुंद ने अपने उद्बबोधन में शिक्षकों के जीवन को अद्भुत बताया कि शिक्षक समाज का गौरव होता है।

सम्मान समारोह में क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री योगेश्वर राजू  सिन्हा द्वारा सभी सेवा निवृत शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए अभिनंदन पत्र कलम एवं स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि देवी चंद्र राठी, पियूष साहू, महेंद्र सिक्का, अभिषेक  सिन्हा, का अंग वस्त्र, श्रीफल ,कलम  भेट कर  सम्मानित किया गया। 

 कार्यक्रम के अंत में विगत दिनों स्वर्गवास हुए,  पेंशनर साथी श्री मनहरन लाल साहू को 2 मिनट की मौन श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का संचालन डॉ अशोक  गिरि गोस्वामी एवं रघुनाथ सिन्हा द्वारा किया गया । संघ के संरक्षक श्री के आर चंद्राकर द्वारा  आभार  ब्यक्त किया गया।

Read More

महासमुंद: डोर-टू-डोर अवैध नल जांच व बकाया वसूली अभियान जारी, उपाध्यक्ष राठी ने गरीबों पर अन्याय न करने की बात कही

Posted on :08-Sep-2025
महासमुंद: डोर-टू-डोर अवैध नल जांच व बकाया वसूली अभियान जारी, उपाध्यक्ष राठी ने गरीबों पर अन्याय न करने की बात कही

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुन्द : नगर पालिका के द्वारा शहर के 30 वार्डो में डोर टू डोर अवैध नल जांच एवं बकाया वसुली अभियान चलाया जा रहा है जो अच्छी बात है। लेकिन गरीब जनता के साथ नाइन्साफी नही होना चाहिए को लेकर नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी अशोक सलामें से दुरभाष पर चर्चा की और कहा कि अवैध नल को वैध कनेक्शन किया जाये इसके लिए संबंधित हितग्राही से सभी औपचारिकता पुरी कर नल  कनेक्शन चार्ज दिनांक से ही नल शुल्क लेवे साल दो साल भर पहले से शुल्क न लेवे। कनेक्शन को वैध करने के लिए सभी को मौका दिया जावे। जांच का दोहरा मापदण्ड नही होना चाहिए। गरीब जनता का नल कनेक्शन विच्छेद न करे उन्हे समय अवधि प्रदान करे जिससे हितग्राही कनेक्शन वैध करा सके। 

जानकारी में आ रहा है रसुखदार लोगों के यहां अवैध नल कनेक्शन की जांच ही नही हो रही है अगर जानकारी भी हो रही है ऐसे लोगों पर कार्यवाही नही की जाती है दूसरे तरफ गरीब मजदूर बस्ती के लोगों पर नल विच्छेद की कार्यवाही की चेतावनी दी जा रही है। दोहरा मापदण्ड नही होना चाहिए। सभी के साथ समान व्यवहार होना चाहिए। बीपीएल कार्डधारी लोगों ने भाजपा के डाॅ. रमन सिंह की सरकार के समय भागीरथी नल जल योजना के तहत आवेदन किये थे ऐसे आवेदन कार्डधारियों से नल कनेक्शन चार्ज ना लिया जावे क्योकि इन लोगों ने सरकार की योजना के तहत नल कनेक्शन कराया था इसके साथ ही नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी ने शहर के लोगों से अपील की है जिनके यहां भी नल कनेक्शन है वे स्वस्फूर्त होकर नल कनेक्शन का नियमितिकरण चालू वर्ष मे करा ले। नियमितिकरण कराने से जनता का ही फायदा है उन्हे पहले के वर्षो का नल शुल्क नही जमा करना पढेगा। ऐसा कर नगर पालिका का सहयोग करें।

Read More

राज्य स्तरीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता जशपुर में महासमुंद संभाग रायपुर ने जीता कांस्य पदक

Posted on :08-Sep-2025
राज्य स्तरीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता जशपुर में महासमुंद संभाग रायपुर ने जीता कांस्य पदक

संवाददाता: प्रभात मोहंती

नेहरू हॉकी में बेमचा के 17 वर्ष बालक टीम ने जीता कांस्य पदक।

महासमुंद :  राज्य स्तरीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन जशपुर में 04 से 07 सितंबर 2025 तक आयोजित किया गया है। महासमुंद जिले की 17 वर्ष बालक टीम में  शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेमचा महासमुंद की टीम शामिल हैं।  जिले से हॉकी 17 वर्ष बालक टीम के खिलाड़ियों में शासकीय उ. मा. वि. बेमचा महासमुंद के राकेश निषाद, पुष्कर साहू, डोगेश निषाद, फलेश यादव, गणेश सेन, राजकुमार निषाद, देवेश कुमार चंद्राकर, सागर सेन, टोमेश चंद्राकर, सागर चंद्राकर, जय चंद्राकर, देवेंद्र ध्रुव, हर्ष कुमार बघेल, अरविंद विश्वकर्मा, प्रभात कोसरे, सेवक राम विश्वकर्मा शामिल हैं। महासमुंद के खिलाड़ियों ने रायपुर संभाग की टीम से खेलते हुए अपना पहला मैच बिलासपुर के विरुद्ध खेला जिसमें रायपुर ने बिलासपुर के विरुद्ध 4-1 से जीत दर्ज किया। मैच में पुष्कर, राकेश, टोमेश, डोगेश गोल कीपर गणेश सेन ने अच्छा प्रदर्शन कर जीत दिलाई। 

दूसरे मैच में दुर्ग से 12-0 से हार का सामना करना पड़ा, तीसरा मैच बस्तर से 9-0 से जीत हासिल किया। चौथा मैच सरगुजा से हारकर तीसरे स्थान प्राप्त किया। राज्य स्तरीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने पर विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिंहा, जिलाध्यक्ष भारत स्काउट एंड गाइड येतराम साहू, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, येतराम साहू, जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरें, खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, सहायक क्रीड़ा अधिकारी अंजलि बरमाल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी लीलाधर सिंहा, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी हिना ढालेन, प्राचार्य बेमचा एस. आर. पाटकर, लखनू राम निर्मलकर, डॉ. सेवन दास मानिकपुरी, पी के ध्रुव, वाय एस बलिहार, नवीन चन्द्राकर, तुलेंद्र सागर, किरण पटेल, तारिणी कहार, कुन्ती दीवान, गंगा बंजारे, जुगनी गुंबर, अमृता कौर, आराधना साहू, रुक्मणी साहू, टाकेश्वर साहू, तृप्ति डेनियल, शहनाज बानो, हेमिन जलक्षत्री, खेमराज साहू, रेणु सिंह एवं समस्त व्यायाम शिक्षक, जिला हॉकी संघ पदाधिकारियों एवं खिलाड़ियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Read More

राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता में रायपुर संभाग की बालिका टीम स्वर्ण पदक एवं बालक टीम ने रजत पदक जीता

Posted on :08-Sep-2025
राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता में रायपुर संभाग की बालिका टीम स्वर्ण पदक एवं बालक टीम ने रजत पदक जीता

संवाददाता: प्रभात मोहंती

विजेता टीम रायपुर संभाग में महासमुंद जिले के 07 खिलाड़ी शामिल रहे।

महासमुंद :  25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025- 26 का आयोजन बलौदाबाजार में 03 से 06 सितंबर तक आयोजित किया गया, जिसमें रायपुर संभाग के खिलाड़ी अंडर 14 वर्ष आयु के बालक एवं बालिका रग्बी फुटबॉल खेल में शामिल हुए। रायपुर संभाग की 14 वर्ष बालिका वर्ग टीम ने प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता तथा 14 वर्ष बालक वर्ग में रायपुर संभाग की टीम ने रजत पदक जीतने में सफल रहे। दल के साथ प्रशिक्षक व्यायाम शिक्षक डॉ. सुनील कुमार भोई एवं बालिका में अंजु प्रजापति शामिल हैं। जिले से सेजेश तुमगांव, पब्लिक स्कूल तुमगांव, शासकीय उच्चतर माध्यम विद्यालय तुशदा के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जगह बनाने में सफलता हासिल किया है। 

जिले के चयनित खिलाड़ियों में तुमगांव से यथार्थ रात्रे, देवेश साहू, विनय तारक, झलक ध्रुव, भूमि यादव एवं तुसदा बागबाहरा से लवकुमार एवं रजनी खड़िया शामिल हैं। खिलाड़ी तुमगांव खेल मैदान एवं तुसदा स्कूल में रग्बी खेल का नियमित अभ्यास करते हुए संभाग में बेहतर प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल हुए हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीतने पर जिले के सभी खिलाड़ियों को महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिंहा, जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरें, खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, सहायक क्रीड़ा अधिकारी अंजलि बरमाल, लीलाधर सिंहा, हिना ढालेन, प्राचार्य लोकनाथ दीवान, पब्लिक स्कूल तुमगांव के प्राचार्य सुरेंद्र मानिकपुरी, रितेश अग्रवाल एवं समस्त स्टॉफ, प्राचार्य शा उ मा वि तुसदा महेंद्र सिंह मरकाम, व्यायाम शिक्षक अंजु प्रजापति, इंद्राणी भास्कर, पीयूष परोहा, जगदीश धीवर, लिशांसु साहू, शुभांश शर्मा, ओंकार निषाद ने शुभकामनाएं दीं।

Read More

नगर सेना में चयनित अभ्यर्थियों ने की विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा से मुलाकात, विधायक ने दी उन्हें बधाई

Posted on :06-Sep-2025
नगर सेना में चयनित अभ्यर्थियों ने की विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा से मुलाकात, विधायक ने दी उन्हें बधाई

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद :  नगर सेना के लिए फिजिकल अकादमी महासमुंद से चयनित अभ्यर्थियों ने शनिवार को महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा से मुलाकात की। विधायक श्री सिन्हा ने सभी को इस उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही उनसे आगामी भविष्य के लिए चर्चा भी की। चयनित अभ्यर्थियों से उनके शैक्षणिक योग्यता की जानकारी ली। साथ ही उन्हें कहा कि सिर्फ यहीं नहीं रुकना है। मेहनत और लगन से आगे भी बड़े पद में चयनित होकर अपने माता पिता, गुरुजनों एवं जिले का नाम रौशन करना है।

बता दें कि देश एवं राज्य में सेना और पुलिस के प्रति युवाओं के बढ़ते रुचि को देखते हुए महासमुन्द के मिनी स्टेडियम में एक वर्ष पूर्व शुरू किए गए निःशुल्क फिजिकल अकादमी के प्रयास ने ऐतिहासिक सफलता हासिल की है, जहां से 1 या 2 नहीं बल्कि 10 महिलाओं का चयन एक साथ नगर सेना हॉस्टल ड्यूटी के लिए हुआ है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि को देखते हुए सभी चयनित अभ्यर्थियों एवं फिजिकल अकादमी के युवाओं ने अकादमी के संचालक टिकेश्वर साहू के साथ आज महासमुंद विधायक  योगेश्वर राजू सिन्हा से मुलाक़ात की एवं उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। फिजिकल अकादमी के संचालक ने बताया कि महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के संरक्षण में ही यह अकादमी युवाओं को एक केंद्रित ट्रेनिंग एवं मजबूत बनाने के लिए शुरू की गई थी, जिसका परिणाम बहुत ही सुखद रहा। विधायक श्री सिन्हा स्वयं एवं टीम के माध्यम से लगातार अकादमी के गतिविधियों की जानकारी लेते रहते थे एवं सभी समस्याओं को दूर करते थे। 

अन्य पदों पर भी हुए हैं अकादमी से चयन

संचालक टिकेश्वर साहू ने बताया कि नगर सेना महिला अभ्यर्थी के चयन के अलावा अकादमी के प्रशिक्षणर्थियों ने एयरफोर्स, अग्निवीर सेना, वन विभाग में भी सफलता हासिल की है। अब उनका पूरा ध्यान छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती के परिणाम पर है, जहां से और अधिक अभ्यर्थियों के चयन होने की आशा है। चयनित महिला अभ्यर्थियों में चांदनी तांडे, आरती लहरे, दिनेश्वरी ध्रुव, नीरा देवांगन, डिगेश्वरी, राखी पटेल, सुरेखा ध्रुव, पूजा गिलहरे, दीपा बरिहा, लक्ष्मी पटेल शामिल है। 

सफलता पर सभी ने दी बधाई

इस अवसर पर चयनित अभ्यर्थियों को विधायक एवं कार्यालय के मंगेश टांकसाले, रमेश साहू, अग्रज शर्मा, राजू साहू, खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, राजेश शर्मा, आशुतोष शर्मा, आकाश चंद्राकर, प्रशिक्षकगण केके चंद्राकर स्पोर्ट्स ऑफिसर केंद्रीय विद्यालय, मनीष चंद्राकर आरक्षक गरियाबंद, चंद्रहास साहू एनसीसी ट्रेनर, सुभाष मंडल, अमृत पटेल, चक्रधर प्रधान सीआरपीएफ, सागर यादव, सोनिया बांदे, उदय मंडल,  कौनैन अहमद राष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी, अभिषेक अंबिलकर, कुंदन चंद्राकर राष्ट्रीय बास्केट बॉल ट्रेनर ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही अभ्यर्थियों ने सभी का आभार जताया एवं हमेशा उनके सिखाए मार्ग पर चलने की प्रेरणा ली।

Read More

राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में राधा पटेल एवं उमाशंकर ने जीता स्वर्ण पदक

Posted on :06-Sep-2025
राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में राधा पटेल एवं उमाशंकर ने जीता स्वर्ण पदक

संवाददाता: प्रभात मोहंती

लोकदामिनी ने रजत पदक एवं राजनंदिनी ने कांस्य पदक जीता।

वेट लिफ्टिंग में सुखरीडबरी विद्यालय की राधा पटेल व उमा शंकर का राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन

महासमुंद :  25 वीं राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 4 से 7 सितम्बर 2025 तक पाटन जिला दुर्ग में आयोजित किया गया, जिसमें सुखरीडबरी बागबाहरा के 05 खिलाड़ी शामिल हुए। शामिल खिलाड़ियों में दारिनी पनुरिया, लोक दामिनी, राज नंदिनी, राधा पटेल, उमाशंकर सभी शास उ माध्यमिक विद्यालय सुखरीडबरी में अध्ययनरत हैं। ये खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, जो बागबाहरा क्षेत्र के लिए गौरव का विषय रहा हैं। राज्य स्तरीय शालेय भारोत्तोलन प्रतियोगिता पाटन दुर्ग में शासकीय उ मा वि सुखरीडबरी की खिलाड़ी राधा पटेल पिता धनेश्वर पटेल ग्राम दावनबोड ने अंडर 19 बालिका वर्ग में 53 किलो ग्राम भार वर्ग में बेहतर प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता, उमाशंकर पिता नोहर पटेल ने 98 किलो ग्राम वजन वर्ग में 128 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीतने में सफलता हासिल किया। राजनंदिनी पिता हीरामन पटेल ने अंडर 17 वर्ष बालिका वर्ग में 53 किलो वजन वर्ग में 65 किलो वजन उठाकर कांस्य पदक जीतने में सफल रहीं एवं लोक दामिनी पिता मुरलीधर दीवान ने 17 वर्ष बालिका वर्ग में 69 किलो ग्राम वजन वर्ग में 65 किलो वजन उठाकर रजत पदक जीतने में सफलता हासिल किया। इसके साथ ही राधा एवं उमाशंकर का चयन दिसंबर में आयोजित राष्ट्रीय शालेय भारोत्तोलन प्रतियोगिता महाराष्ट्र के लिए हुआ हैं। राधा पटेल एवं उमाशंकर पटेल, राज नंदिनी, लोक दामिनी ने भारोत्तोलन खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले व संभाग का नाम रौशन किया है। खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद द्वारा वेट लिफ्टिंग खेल को आगे बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना अंतर्गत वेटलिफ्टिंग सेट प्रदाय किया गया है जिसके माध्यम से खिलाड़ी विद्यालय में वेटलिफ्टिंग खेल का अभ्यास शिक्षक आलोक द्विवेदी के नेतृत्व में करते आ रहे हैं, जिससे अधिक संख्या में खिलाड़ी चयनित होकर राज्य एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल हो रहे हैं।

 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता राधा एवं उमाशंकर के चयन होने पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद विजय कुमार लहरे, खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, सहायक क्रीड़ा अधिकारी अंजलि बरमाल, प्राचार्य कोयल सिंह सबर, विकास खंड शिक्षा अधिकारी के के वर्मा, सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी रामता प्रसाद मन्नाडे,  कमल चक्रधारी, हिरेंद्र देवांगन, गणेश कोसरे, लालचंद जैन, अमित मार्टिन, चंद्रकांत सेन, मेघराज साहू, मनोज चंद्राकर, किशन देवांगन, रवि पटेल, देवेन्द्र साहनी, चिंताराम कुर्रे, प्रियंका केरकेट्टा, राधा चंद्राकर, जयमाला टांडेय, कामेश्वरी साहू और समस्त ग्रामवासी ने बधाई दीं एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Read More

Previous12...19202122232425...7576Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

ज्योतिष और हेल्थ

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

खेल

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

व्यापार

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन


  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष


  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution