× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    वाराणसी जिला न्यायालय में बम धमकी से हड़कंप, तमिलनाडु लिंक की जांच में जुटी पुलिस

    वाराणसी जिला न्यायालय में बम धमकी से हड़कंप, तमिलनाडु लिंक की जांच में जुटी पुलिस

    रक्षा क्षेत्र में बड़ा कदम: 114 राफेल और 6 P-8I विमानों की खरीद को हरी झंडी

    रक्षा क्षेत्र में बड़ा कदम: 114 राफेल और 6 P-8I विमानों की खरीद को हरी झंडी

    भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती, सरकारी कंपनियों ने वेनेजुएला से खरीदा 20 लाख बैरल कच्चा तेल

    भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती, सरकारी कंपनियों ने वेनेजुएला से खरीदा 20 लाख बैरल कच्चा तेल

    दिल्ली में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से अफरा-तफरी, जांच एजेंसियां सक्रिय

    दिल्ली में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से अफरा-तफरी, जांच एजेंसियां सक्रिय

    -जलवायु परिवर्तन के चलते शीतकालीन बारिश और बर्फबारी में भारी कमी आई

    -जलवायु परिवर्तन के चलते शीतकालीन बारिश और बर्फबारी में भारी कमी आई

  • छत्तीसगढ़
    फरार वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाया गया अभियान

    फरार वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाया गया अभियान

    देवरी के व्याख्याता रवि प्रकाश पात्रे का ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज बास्केटबॉल 2026 के लिए चयन

    देवरी के व्याख्याता रवि प्रकाश पात्रे का ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज बास्केटबॉल 2026 के लिए चयन

    ग्राम चिंगरौद में

    ग्राम चिंगरौद में "वी बी जी राम जी" के तहत आयोजित हुआ कृषक जन चौपाल

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    प्लास्टिक को कहो अलविदा! जापान में आलू के स्टार्च से बने इको-फ्रेंडली बैग लॉन्च

    प्लास्टिक को कहो अलविदा! जापान में आलू के स्टार्च से बने इको-फ्रेंडली बैग लॉन्च

    कोलंबिया में भीषण विमान हादसा: सांसद समेत 15 लोगों की मौत, पहाड़ी क्षेत्र में बिखरा मलबा

    कोलंबिया में भीषण विमान हादसा: सांसद समेत 15 लोगों की मौत, पहाड़ी क्षेत्र में बिखरा मलबा

    भारत-अमेरिका रिश्तों पर ट्रंप का भरोसा: पीएम मोदी को बताया शानदार दोस्त, ट्रेड डील जल्द

    भारत-अमेरिका रिश्तों पर ट्रंप का भरोसा: पीएम मोदी को बताया शानदार दोस्त, ट्रेड डील जल्द

    9 बार अंतरिक्ष की यात्रा, 608 दिन स्पेस में बिताने वाली सुनीता विलियम्स ने लिया रिटायरमेंट

    9 बार अंतरिक्ष की यात्रा, 608 दिन स्पेस में बिताने वाली सुनीता विलियम्स ने लिया रिटायरमेंट

    सजा के बाद शेख हसीना का पहला तीखा बयान, हिम्मत हो तो ICC में करो मुकदमा

    सजा के बाद शेख हसीना का पहला तीखा बयान, हिम्मत हो तो ICC में करो मुकदमा

  • मनोरंजन
    अक्षय कुमार के शो पर गुलशन ग्रोवर, शक्ति कपूर और चंकी पांडे का धमाकेदार रीयूनियन

    अक्षय कुमार के शो पर गुलशन ग्रोवर, शक्ति कपूर और चंकी पांडे का धमाकेदार रीयूनियन

    हेमा मालिनी के घर सिनेमा की विरासत का जश्न

    हेमा मालिनी के घर सिनेमा की विरासत का जश्न

    हंसी का महाविस्फोट तय! ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में मचाएगा कोहराम

    हंसी का महाविस्फोट तय! ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में मचाएगा कोहराम

    रानी मुखर्जी की दमदार वापसी: ‘मर्दानी 3’ ट्रेलर पर फैंस ने लुटाया प्यार

    रानी मुखर्जी की दमदार वापसी: ‘मर्दानी 3’ ट्रेलर पर फैंस ने लुटाया प्यार

    काशिका कपूर की भाषाएँ बनीं उनकी सबसे बड़ी ताक़त

    काशिका कपूर की भाषाएँ बनीं उनकी सबसे बड़ी ताक़त

  • रोजगार
    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

    बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

    टी-20 सीरीज का आगाज जीत से, भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया

    टी-20 सीरीज का आगाज जीत से, भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया

    मैच से पहले आस्था की शरण में विराट–कुलदीप, महाकाल मंदिर में की पूजा

    मैच से पहले आस्था की शरण में विराट–कुलदीप, महाकाल मंदिर में की पूजा

  • राजधानी
    9000 फीट की ऊंचाई पर राजिम कुंभ कल्प का प्रचार

    9000 फीट की ऊंचाई पर राजिम कुंभ कल्प का प्रचार

    होली से पहले कवर्धा के गन्ना किसानों को बड़ी सौगात

    होली से पहले कवर्धा के गन्ना किसानों को बड़ी सौगात

    बनासकांठा, गुजरात के शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना हुए बस्तर के पशुपालक और बिहान समूह की दीदियां

    बनासकांठा, गुजरात के शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना हुए बस्तर के पशुपालक और बिहान समूह की दीदियां

    नवीन आंगनबाड़ी भवन: शिक्षा, पोषण और सुरक्षा का संगम

    नवीन आंगनबाड़ी भवन: शिक्षा, पोषण और सुरक्षा का संगम

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने ग्राम सेमो को दी 2.38 करोड़ रुपए के नवीन विद्युत उपकेंद्र की बड़ी सौगात

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने ग्राम सेमो को दी 2.38 करोड़ रुपए के नवीन विद्युत उपकेंद्र की बड़ी सौगात

  • ज्योतिष
    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    सर्दियों में सेहत का रखे ख्याल! रोजाना करें योगासन और प्राणायाम, बढ़ेगी रोग प्रतिरोधक क्षमता

    सर्दियों में सेहत का रखे ख्याल! रोजाना करें योगासन और प्राणायाम, बढ़ेगी रोग प्रतिरोधक क्षमता

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

महासमुन्द

Previous12...32333435363738...6970Next

नगर पालिका अध्यक्ष निखिल कांत साहू का राजस्व शाखा में औचक निरीक्षण

Posted on :19-Mar-2025
नगर पालिका अध्यक्ष निखिल कांत साहू का राजस्व शाखा में औचक निरीक्षण

प्रभात मोहंती 

महासमुंद : नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष निखिल कांत साहू आज अचानक पालिका के राजस्व शाखा में औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने चालू वित्तीय वर्ष में अब तक के  जलकर और संपत्ति कर में राजस्व वसूली की जानकारी ली। उन्होंने कर्मचारियो को राजस्व वसूली में तेजी लाने के लिए कहा। मार्च क्लोजिंग के बचे हुए शेष दिनों में लगन के साथ कड़ी मेहनत करने की बात कहते हुए माइक से लगातार पूरे वार्डों में मुनादी  कराने, बड़े बकायादारों से संपर्क करने और वसूली के लिए जागरूकता अभियान चलाने की बात कही ।

साथ ही वसूली कार्य में लापरवाही और उदासीनता बरतने वाले कर्मचारी प्रति खड़ा रुख अपनाने की भी बात कही। इस बीच वार्ड नंबर 02 के पार्षद जय देवांगन, वार्ड  नंबर 04 के पार्षद राहुल आवड़े, वार्ड नंबर 27 के पार्षद गुलशन साहू, राजस्व प्रभारी दिलीप चंद्राकर, राजस्व लिपिक गुमान सिंह ध्रुव, सभी वार्ड प्रभारी कृष्ण कुमार वैष्णव, जय किशन सोनी, शुभम सोना, ललित साहू, चंद्रशेखर पाटकर, मुरारी साहू, महेंद्र जगत, अनुराग गुप्ता, राजस्व चपरासी गोवर्धन वर्मा उपस्थित थे।

Read More

कलेक्टर ने समय सीमा की बैठक में दिए महत्वपूर्ण निर्देश

Posted on :18-Mar-2025
कलेक्टर ने समय सीमा की बैठक में दिए महत्वपूर्ण निर्देश

प्रभात मोहंती 

मनरेगा के तहत श्रम आधारित कार्य स्वीकृत करने के निर्देश

महासमुंद; कलेक्टर विनय लंगेह ने समय सीमा की बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में धान उठाव, ई-केवाईसी, 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा, डिजिटल क्रॉप सर्वे, पीएम जनमन योजना, हीट वेव से बचाव और मनरेगा में श्रम आधारित कार्य जैसे अहम मुद्दों की समीक्षा की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ एस. आलोक, अपर कलेक्टर  रवि कुमार साहू, रविराज ठाकुर, एसडीएम हरिशंकर पैकरा सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे एवं वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अनुविभागीय एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी जुड़े थे।

कलेक्टर श्री लंगेह ने खाद्य विभाग और संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिया कि धान उठाव की प्रक्रिया शीघ्रता से पूरी की जाए, जिससे किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। पीएम किसान सम्मान निधि और अन्य योजनाओं के तहत लाभार्थियों की ई-केवाईसी प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए शिक्षा विभाग को निर्देश दिए गए कि वे सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करें।

कलेक्टर ने डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि यह सर्वे समय पर पूरा किया जाए ताकि योजनाओं का लाभ वास्तविक लाभार्थियों को मिल सके। जहां प्रारम्भ नहीं हुए हैं वहां प्रारम्भ करने के निर्देश भी दिए गए। इसी तरह प्रधानमंत्री जनमन योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे इस योजना के लक्ष्यों को शीघ्रता से पूरा करें। उन्होंने गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए, हीट वेव से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने, सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने और आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को सतर्क रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए राष्ट्रीय राजमार्गों और सड़कों पर आवारा मवेशियों के जमवाड़ा को सुरक्षित स्थानों पर रखने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर श्री लंगेह ने मनरेगा के तहत अधिकतम श्रम आधारित कार्यों को स्वीकृति देने के निर्देश दिए गए, जिससे ग्रामीणों को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध हो सके एवं ग्रामीणों को बिना वजह पलायन न करना पड़े। इसके अलावा, विभिन्न सरकारी योजनाओं और समय सीमा पत्रकों की विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे सभी योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करें ताकि आमजन को इनका लाभ जल्द से जल्द मिल सके। बैठक में कलेक्टर ने सभी विभागों को कार्य में पारदर्शिता और तत्परता बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाई जाए।

Read More

किसान पूरन निषाद के परिवार से मिले किसान नेता राकेश टिकैत

Posted on :18-Mar-2025
किसान पूरन निषाद के परिवार से मिले किसान नेता राकेश टिकैत

प्रभात मोहंती 

महासमुन्द: ग्राम- सिंघनपुर के कृषक पुरण निषाद पिता सुधराम निषाद उम्र 55 वर्ष द्वारा अपने खेत में स्थित नीम  पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था. पीड़ित परिवार से भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने  मृतक की पत्नी पंचवती निषाद , पुत्र कुलेश्वर निषाद,  टिकेश्वर निषाद से मुलाक़ात कर अपनी संवेदना व्यक्त की। साथ ही  मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित कर पीड़ित परिवार को सहयोग प्रदान करने केंद्रीय कार्यालय के माध्यम से पत्र प्रेषित करने की बात कही है। 

गौरतलब है कि मृतक किसान के पास करीब पौने तीन एकड़ स्वयं की क़ृषि भूमि है तथा करीब दो एकड़ रेग में लेकर खेती किसानी करता है जो इस वर्ष रबी फसल धान बोया था। सिंचाई के लिए स्वयं के नाम स्थायी बिजली कनेक्शन है। पुराने बोर में मोटर पंप फंस जाने के कारण उसमें दूसरा मोटर पंप लगाकर सिंचाई करता था। इस प्रकार खेती करने के लिए मृतक किसान द्वारा ग्रामीण बैंक शाखा झलप में करीब एक लाख पचपन हजार रुपये का केसीसी कर्ज है। इसके अलावा करीब दो लाख रुपये साहूकारी कर्ज होना बताया है। बिजली की लो वोल्टेज की समस्या के कारण खेतों की सिंचाई पूरा नहीं होने से धान फसल सुख रहा था जिससे किसान बहुत ही ज्यादा चिंतित रहता और अपने परिवार से हमेशा चर्चा किया करता था कि फसल नहीं होने से कर्ज कैसे चुकायेंगे। 

पीड़ित परिवार से मुलाक़ात करने वालों में चौधरी राकेश टिकैत के साथ भारतीय किसान यूनियन बुलंदशहर के जिला अध्यक्ष चौधरी अरनसिंह, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी प्रवीण क्रांति, प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णा नरवाल, प्रदेश महासचिव तेजराम विद्रोही, महासमुंद जिला पंचायत सदस्य जागेश्वर जुगनू चंद्राकर शामिल थे।

Read More

महिला दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित

Posted on :18-Mar-2025
महिला दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित

प्रभात मोहंती 

माहवारी के प्रति भेदभाव न करे, स्वच्छता के लिए सजग रहें _डॉ. एकता लंगेह

महासमुंद : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर आज महिला एवं बाल विकास द्वारा "सशक्त महिला सशक्त समाज" थीम पर महिला दिवस का आयोजन स्थानीय शंकराचार्य भवन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने वाली डॉ. एकता लंगेह एवं श्रीमती प्रिया सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक उन्नति को बढ़ावा देना है एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करना था।इस मौके पर  पूर्व नपा अध्यक्ष राशि महिलांग,करुणा शुक्ला,स्थानीय महिला पार्षद गण, जनप्रतिनिधि,समाज सेवी और बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थी।
डॉ. एकता लंगेह ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिलाओं को केवल अवसरों की तलाश ही नहीं करनी चाहिए, बल्कि स्वयं अवसरों का सृजन भी करना चाहिए। उन्होंने कहा, आज की नारी हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही है। शिक्षा, विज्ञान, राजनीति, खेल और उद्यमिता हर जगह महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। हमें अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखते हुए आगे बढ़ना चाहिए और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करना चाहिए।
 उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल व्यक्तिगत उपलब्धियों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि यह समाज की समग्र प्रगति का आधार होना चाहिए। 

साथ ही उन्होंने कहा कि महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं के मासिक धर्म के समय गंदा कपड़ा उपयोग करने के कारण होने वाले बीमारी के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है। साथ ही  एक परिवार में सुरक्षित माहौल बनाने के लिए जोर डाला गया ताकि एक किशोरी माहवारी की पीड़ा को अपने पिता या भाई को भी आसानी से बता सके और डॉक्टरी इलाज मिल सके। उन्होंने कहा कि यह एक शारीरिक प्रकिया है, जिसमें भेदभाव नहीं करना चाहिए साथ ही साथ हमें अपने आसपास लोगों को भी मासिक धर्म के प्रति फैली भ्रांति से जागरूक करना चाहिए और मासिक धर्म के समय  सेनेटरी पैड का उपयोग करना चाहिए। डॉ. एकता लंगेह ने सभी महिलाओं को शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें अपने सपनों को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया एवं स्वच्छता के प्रति संदेश देने सेनेटरी पैड का वितरण किया गया ।कार्यक्रम में महिलाओं के उत्थान, शिक्षा और अधिकारों पर भी चर्चा की गई। 

कार्यक्रम में  श्रीमती प्रिया सिन्हा ने सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं और उन्हें सशक्त, आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा, महिला केवल परिवार और समाज की रीढ़ ही नहीं, बल्कि वह सशक्तिकरण और परिवर्तन की प्रतीक भी है। आज महिलाएँ हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं और नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। हमें अपने आत्मविश्वास को बनाए रखते हुए आगे बढ़ना चाहिए और हर चुनौती का सामना साहस के साथ करना चाहिए। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें और शिक्षा एवं कौशल विकास को प्राथमिकता दें। इस अवसर पर समाज  सेवी महिलाओं ने भी अपने विचार रखे ।इस अवसर पर  जिला कार्यक्रम अधिकारी समीर पांडेय, परियोजना अधिकारी शैल नाविक, पर्यवेक्षक शीला प्रधान, उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती संगीता सिंह, महिला एवं बाल विकास विभाग के अन्य अधिकारी एवं अतिथिगण तथा बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थी।

Read More

नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने संभाला पदभार, संत माता राजिम भक्तिन के किए दर्शन

Posted on :17-Mar-2025
नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने संभाला पदभार, संत माता राजिम भक्तिन के किए दर्शन

प्रभात मोहंती 

 महासमुंद: नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने पदभार ग्रहण पश्चात राजिम स्थित संत माता राजिम भक्तिन के दर्शन  कर नगर वासियों की खुशहाली की कामना की। उनके साथ युवा कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

Read More

होली मिलन समारोह में जमकर उड़े रंग गुलाल, फाग गीत की धुन में विधायक सहित भाजपा नेता भी झूमे

Posted on :17-Mar-2025
होली मिलन समारोह में जमकर उड़े रंग गुलाल, फाग गीत की धुन में विधायक सहित भाजपा नेता भी झूमे

प्रभात मोहंती 

महासमुंद:  रंगों के त्यौहार होली के उपलक्ष्य में महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा द्वारा बीटीआई रोड स्थित विधायक कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा नेताओं सहित आसपास शहरी और ग्रामीण क्षेत्र से आम जन भी शामिल हुए। इस समारोह में जमकर रंग गुलाल उड़े और फाग गीत की धुन में नेतागण झूमने लगे। 

शनिवार शाम 4 बजे समारोह शुरू हुआ, इससे पहले ही लोगों का कार्यालय में आगमन शुरू हो गया था। कुछ ही देर में होली खेलने जनसैलाब उमड़ पड़ा। एक तरफ फाग गीतों की धुन तो दूसरी तरफ लोग एक दूसरे को रंग गुलाल लगाते रहे। आए हुए सभी लोगों ने विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा को रंग लगाया और पर्व की बधाई दी। विधायक श्री सिन्हा ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी और उनके साथ जमकर होली का आनंद लिया। इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि यह सिर्फ रंगों का त्यौहार नहीं, बल्कि प्रेम, सद्भावना और सांस्कृतिक विरासत को संजोने का पर्व भी है। होली को बसंत महोत्सव, रंगों का त्यौहार और प्रेम व भाईचारे का प्रतीक जैसे कई नामों से जाना जाता है। यह त्यौहार धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। होली के दिन लोग एक-दूसरे पर रंग डालकर अपनी खुशियों का इजहार करते हैं। यह पर्व आपसी भेदभाव भुलाकर एकजुट रहने का संदेश देता है। यह पर्व एकता का पर्याय है लेकिन, हमें हमेशा एकता का संदेश समाज और देश में फैलाना चाहिए। देश में एकता और भाईचारा बहुत ही जरूरी चीज है।

इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर, भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका, डिगेश्वरी चंद्राकर, मंडल महामंत्री प्रकाश शर्मा, वरिष्ठ नेता माधवराव टांकसाले, रमेश साहू, संदीप दीवान, निरंजना शर्मा, मुन्ना साहू, अनिता रावटे, करुणा शुक्ला, पवन पटेल, सुनिता देवांगन, हरवंश सिंह (नानू भाई), देवीचंद राठी, शुभ्रा शर्मा, सीता डोंडेकर, माखन पटेल, पीयूष साहू, निश्चय चंद्राकर, सुनैना ठाकुर, भारती चंद्राकर, मनीष शर्मा, हुलसी चंद्राकर, मीना वर्मा, संदीप घोष, राजेंद्र चंद्राकर, चुनेश्वरी साहू, हनीश बग्गा, ऋषभ बाफना, पप्पू ठाकुर, अमित साहू, सुरेखा कंवर, लक्ष्मी साहू, मैना कोसले, डिगेश साहू, अभिषेक पांडे,  जितेंद्र चंद्राकर, गुड्डा सिन्हा, सुनिता साहू, हेमकांति देवांगन, कुबेर यदु, भैरव पाल, सहित अन्य नेतागण, पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्तागण और आमजन उपस्थित थें।

Read More

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास से मना होली मिलन समारोह

Posted on :17-Mar-2025
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास से मना होली मिलन समारोह

प्रभात मोहंती 

महासमुंद : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय इस बार होली मिलन समारोह स्थानीय सेवाकेंद्र उपकार भवन नयापारा वार्ड में मनाया गया, पूरा ईश्वरीय परिवार बच्चे युवा बुजुर्ग माताएं बहनें सभी बड़े हर्ष उल्लास के सेवाकेंद्र पहुंचे ब्रम्हा कुमारी बहनों ने सभी को आत्म स्मृति का तिलक लगाया सभी के ऊपर फूलों की वर्षा कर एक आध्यात्मिक होली खेली और गीत संगीत के माध्यम से सभा को अलौकिक बना दिया तत्पश्चात होली का प्रसाद वितरण किया और सभी को इस पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी।  ब्रम्हा कुमारी सुषमा बहन ने होली पर्व के आध्यात्मिक रहस्य समझाते हुए कहा होली खुशियों का पर्व है और खुशी तब आएगी जब हम सभी अपनी बुराईयां जिनका पांच विकार काम क्रोध लोभ मोह और अहंकार ईर्ष्या द्वेश नफरत से नाता है। 

उनको परमात्म याद की अग्नि में जलाकर भस्म ना कर दे,जब हम किसी दुःख का अनुभव करने वाली बुराई का त्याग करते हैं तो आत्मा को खुशी और शान्ति की प्राप्ति होती है, परमात्मा जो हमारे पिता है वे हमसे यही चाहते हैं। होली हमें सिखाती है जीवन रंगों की तरह विविधतापूर्ण होना चाहिए हमें एक दूसरे को प्रेम सद्भाव का रंग लगाना चाहिए यह पर्व रिश्तों में जमी खटास मिटाने का पर्व है। सुषमा बहन ने होली शब्द के तीन आध्यात्मिक अर्थ बताए. होली अर्थात बीती सो बिती जो हो गया उसकी चिन्ता ना करो आगे का कर्म श्रेष्ठ बनाओं। होली अर्थात, मेरा जीवन मेरा श्वास ईश्वर अर्पण हो गया, होली अर्थात पवित्र अर्थात  जीवन का सम्पूर्ण परिवर्तन, दीदी ने कहा हमारे भारत में सभी पर्वों में आध्यात्मिकता छिपीं है, जो हमें स्वयं का परिवर्तन करने का रास्ता दिखाती है। हमें इस बार की होली पर अपने कमजोर संस्कार का अन्तिम संस्कार करना होगा तभी सच्ची होली पर्व कहलायेगी।    

Read More

युवाओं के प्रतिनिधित्व से बदल रही ग्राम रिकोकला की तस्वीर

Posted on :17-Mar-2025
युवाओं के प्रतिनिधित्व से बदल रही ग्राम रिकोकला की तस्वीर

प्रभात मोहंती 

महासमुंद : बया. रिकोकला. पंचायत चुनाव में युवाओं के प्रतिनिधित्व से ग्राम के विकासीय मुद्दे के अनुपालन में युवा प्रतिनिधि अपने संकल्प शक्ति के साथ आगे आ रहे, ज्ञात हो कि पूरे राज्य में ग्राम पंचायत रिकोकला एक मात्र ऐसा पंचायत है जहां पर युवाओं द्वारा पंचायत चुनाव से पहले जनप्रतिनिधियों से शपथ सह अनुबंध किया गया, पंचायत चुनाव के पश्चात जीते हुए जनप्रतिनिधि को अनुबंध के अनुरूप ग्राम के विकासीय मुद्दे को पूरा करने हेतु बैठक आयोजित किया गया जिसमें सर्वप्रथम शराबबंदी के विषय पर सर्वसम्मति से मुहर लगा I 

उपरोक्त अवसर पर पंचायत के सरपंच राज दीवान सहित, उपसरपंच, पंच तथा ग्राम के वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे I पौनी-पसारी क़े संदर्भ में भी बैठक आयोजित थी। बैठक प्रति पांच वर्ष क़े अनुसार गाँव क़े ठाकुरदिया धाम में ठाकुरदिया भगवान व जगन्नाथ भगवान के आशीर्वाद से उनकी छैया में आयोजित हुई।*

बैठक में मुख्यतः पौनी-पसारी कि बैठक क़े अनुसार गाँव में निवासरत बैगा, कोतवाल,नऊ एवं धोबी कि पांच साला व्यवस्था क़े संबंध में चर्चा हुई। चर्चा उपरांत उनकी व्यवस्था बनाई गई जिस पर गाँव क़े सियान व कर्ता-धर्ताओं व सर्वसमाज क़े बिच हुए फैसले पर बैगा,कोतवाल,नऊ एवं धोबी ने ग्रामीण मंशा अनुरूप अपनी सहमति प्रदान किया गया।

तदोपरांत गाँव कि ज्वलंत व सबसे प्रमुख समस्या शराब*बंदी पर चर्चा हुई चर्चा क़े दौरान  सरपंच सम्माननीय श्री राज कुमार दीवान, उनके पंच एवं उपस्थित समस्त ग्रामीणों क़े मंशा अनुरूप शराब*बंदी क़े विषय में ठोस कदम उठाते हुए गाँव में पूर्ण शराब*बंधी जैसे ज्वलंत मुद्दा को प्रथम रूप से स्वीकार करते हुए  उपस्थित समस्त ग्रामीणों क़े बिच इसे बंद करने कि घोसणा कि।

ज्ञात हो कि बीते कई वर्षो से गाँव में शराब कि अवैध बिक्री का गोरख धंधा ना जाने कितने वर्षों से स्वयं को धुरंधर व ऊँची पहुंच वाले नेता व प्रमुख मान रहें स्वमेंव घोसणा कर्ताओं क़े रहते हुए भी खुले आम चल रहा था दबी हुई आवाज़ में ग्रामीण इसे गाँव का ज्वलंत व मुख्य मुद्दे क़े रूप में नवनिर्वाचित सरपंच क़े समक्ष बीते एक माह से रख रहें थे।जिसे सरपंच श्री राज दीवान ने ग्रामीण विकास व बच्चों क़े भविष्य को ध्यान में रखते हुए उचित समझते हुए इसे सहर्ष स्वीकार किया ।

आज गाँव में ना केवल शराब क़े ज्वलंत मुद्दे पर अपितु स्वच्छता क़े दृश्टिकोण से अशुद्ध निकासी जल, एवं कचरा क़े संदर्भ में भी उचित निर्णय लिया।गाँव क़े गलियों में शराब पीकर गाली-गलौज करना,अशुद्ध जल का बहना, पानी का दुरूपयोग करना, तालाब में पॉलीथिन का फेंकना, अनुचित उपयोग करना,अशुद्ध रूप से जबरदस्ती कचरा फैलाना, जैसी समस्याओं क़े संदर्भ में रोक लगाने उचित निर्णय लिया गया।

समस्त ज्वलंत समस्याओं क़े संबंध में ध्यान रखते हुए ग्रामीण जनों कि उपस्थिति में सरपंच सम्माननीय राज कुमार दीवान जी कि गरिमामय उपस्थिति में उचित निर्णय किया गया जिसमें उपस्थित ग्रामीण जनों ने अपनी सहमति प्रदान कि एवं नया इतिहास व नया आयाम लिखने कि ओर सरपंच जी ने एक और कदम आगे बढ़ाया....।।

 

Read More

प्रधानमंत्री जनमन योजना से महासमुंद के 77 विशेष पिछड़ी जनजाति गांवों में पहुंची बिजली, ग्रामीणों में खुशी की लहर

Posted on :13-Mar-2025
प्रधानमंत्री जनमन योजना से महासमुंद के 77 विशेष पिछड़ी जनजाति गांवों में पहुंची बिजली, ग्रामीणों में खुशी की लहर

प्रभात मोहंती 

अंधेरे में जीवन बिता रहे ग्रामीणों को अब लालटेन से मिली छुटकारा

महासमुंद:  जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति 77 गांवों के कई बसाहट में, जहां आजादी के बाद से अब तक बिजली नहीं पहुंची थी, प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत अब रोशनी पहुंच चुकी है। इस अभूतपूर्व विकास से ग्रामीणों में हर्ष की लहर दौड़ गई है। वर्षों से अंधेरे में जीवन बिता रहे इन गांवों के लोगों को अब लालटेन और दीयों से छुटकारा मिल गया है।

प्रधानमंत्री जनमन योजना के पूर्व इन गांवों में शाम होते ही सन्नाटा छा जाता था, बच्चे अपने घरों में दुबक कर लालटेन की झिलमिलाती रोशनी में आंख गड़ाकर पढ़ने को मजबूर थे। आदिवासी विकास विभाग के अनुसार योजना अंतर्गत 77 गांव में से 59 गांव के 330 बसाहटों में बिजली नहीं थी। इनमें महासमुंद विकासखण्ड के 36, बागबाहरा के 22 गांव एवं पिथौरा विकासखण्ड के एक गांव को योजना के तहत शामिल किया गया। शामिल होते विद्युत लगने का कार्य शुरू हुआ और आज पूरा गांव जगमगा रहा है। गलियों में स्ट्रीट लाइट लगी हुई है और घरों में भरपूर रोशनी है। बिजली पहुंचने के बाद ग्रामीणों की जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव आया है। जहां पहले सूरज ढलते ही गांवों में अंधेरा छा जाता था, अब वहां गलियों में स्ट्रीट लाइटें जगमगाने लगी हैं। इससे न केवल सुरक्षा व्यवस्था में सुधार हुआ है, बल्कि बच्चों की पढ़ाई पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। बिजली पहुंचने से गांवों में छोटे व्यवसायों को भी बढ़ावा मिलेगा। जहां पहले बांस शिल्प और कृषि से जुड़ी कई गतिविधियां रात में संभव नहीं थीं, अब वे भी सुचारू रूप से चल सकेंगी। ग्रामीण क्षेत्रों में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग बढ़ने से जीवन की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।

ग्राम जूनवानी कला की सोनबती, रमेश्वर, संतराम और हीराबाई ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “हमने कभी सोचा भी नहीं था कि हमारे गांव में भी बिजली आएगी। अब हमारे घरों में उजाला है, जिससे रात में भी काम करना आसान हो गया है। हम सरकार का दिल से धन्यवाद करते हैं, जिसने हमारी यह सालों पुरानी समस्या दूर कर दी।“ गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे ओमप्रकाश, गणेशी, ओमकुमारी ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा, “पहले हम सूरज ढलने के बाद पढ़ाई नहीं कर पाते थे। लालटेन की रोशनी में पढ़ना मुश्किल होता था, लेकिन अब हमें अच्छी रोशनी में पढ़ाई करने का मौका मिल रहा है। यह हमारे भविष्य के लिए एक नई रोशनी लेकर आया है।

प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत देश के सभी पिछड़े और दूरस्थ गांवों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। महासमुंद के इन गांवों में बिजली पहुंचाने के बाद अब प्रशासन की योजना अन्य आवश्यक सुविधाएं, जैसे सड़क, पेयजल और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करने की है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि इस बदलाव से उनका जीवन पहले से अधिक सहज और सुविधाजनक बनेगा। प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत मिली इस रोशनी ने न केवल गांवों को उज्ज्वल किया है, बल्कि वहां रहने वाले लोगों के सपनों को भी नया प्रकाश दिया है।

Read More

बसना तहसील के आमापाली गांव में अवैध बोर खुदाई, दो बोरवेल वाहन जब्त

Posted on :13-Mar-2025
बसना तहसील के आमापाली गांव में अवैध बोर खुदाई, दो बोरवेल वाहन जब्त

प्रभात मोहंती 

महासमुंद:  बसना तहसील के ग्राम आमापाली में बिना अनुमति के खेत में बोरवेल खुदाई करते दो वाहनों को प्रशासन ने जब्त किया है। एसडीएम बसना मनोज खांडे के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई, जिसमें कर्नाटक से आए दो बोरवेल वाहन क्रमांक  KA 01 MP 1559 एवं  KA 16  B 5276 को जब्त किया गया।

तहसील प्रशासन को सूचना मिली थी कि आमापाली के कुरचूंडी रोड स्थित खेत में बिना किसी आधिकारिक स्वीकृति के बोर खुदाई की जा रही है। इस पर तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और खुदाई कार्य को रुकवाया। जांच में यह सामने आया कि संबंधित व्यक्ति के पास बोर खुदाई की कोई अनुमति नहीं थी। इसके बाद एसडीएम बसना श्री खांडे के निर्देशानुसार दोनों वाहनों को जप्त कर लिया गया।

गौरतलब है कि बिना अनुमति के बोरवेल खुदाई करना कानूनन प्रतिबंधित है। भूजल स्तर को नियंत्रित रखने और अवैध खुदाई को रोकने के लिए प्रशासन समय-समय पर सख्त कार्रवाई करता रहा है। प्रावधानों के अनुसार प्राधिकृत अधिकारी नलकूप खनन की आवश्यकता होने पर अनुमति प्रदान करने की कार्यवाही करेगें। बोरवेल खनन अथवा बोरवेल मरम्मत का कार्य पंजीकृत बोरवेल एजेंसी द्वारा ही की जाएगी। कोई भी व्यक्ति या एजेंसी द्वारा उक्त अधिनियम के उल्लंघन में नलकूप खनन करना पाया जाता है तो उसके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। प्रशासन ने किसानों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे बोरवेल खुदाई के लिए पहले आवश्यक अनुमति प्राप्त करें, अन्यथा अवैध खुदाई करने पर कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

Read More

महतारी वंदन योजना एक गृहिणी की आत्मनिर्भरता की नई उड़ान

Posted on :13-Mar-2025
महतारी वंदन योजना एक गृहिणी की आत्मनिर्भरता की नई उड़ान

प्रभात मोहंती 

अनुसुइया बाई की सरकारी सहायता से पुनर्जीवित हुई पारंपरिक कला

महासमुंद: छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं के लिए एक नई आशा बनकर आई है। यह योजना न केवल आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। महासमुंद ब्लॉक परियोजना (ग्रामीण) सेक्टर झलप 01 के ग्राम बरेकेलकला की गृहिणी श्रीमती अनुसुइया बाई चक्रधारी की है, जो अपने परिवार की आर्थिक तंगी से जूझ रही थीं, इस योजना से लाभान्वित होकर अपनी पारंपरिक कला को पुनर्जीवित कर सकीं।

 इस योजना के तहत हर माह मिलने वाली 1000 रुपये की सहायता राशि को उन्होंने अपने पारंपरिक मिट्टी के बर्तन बनाने के काम में लगाया। यह उनकी पारिवारिक कला थी, लेकिन संसाधनों की कमी के कारण वे इसे आगे नहीं बढ़ा पा रही थीं। सरकारी सहायता राशि से उन्होंने कच्चा माल, रंग और अन्य जरूरी सामग्री खरीदी। धीरे-धीरे उनका व्यवसाय बढ़ा, और उनके मिट्टी के सुंदर व हस्तनिर्मित बर्तन बाजार में पसंद किए जाने लगे। अब वे घर के खर्चों में योगदान देने के साथ-साथ बच्चों की शिक्षा का भी जिम्मा उठा रही हैं। महतारी वंदन योजना न केवल आर्थिक संबल प्रदान कर रही है, बल्कि महिलाओं को स्वावलंबी और सशक्त बना रही है।

Read More

उन्नति दिव्यांग कल्याण संघ की जिला स्तरीय मासिक बैठक खैर में संपन्न

Posted on :13-Mar-2025
उन्नति दिव्यांग कल्याण संघ की जिला स्तरीय मासिक बैठक खैर में संपन्न

प्रभात मोहंती 

महासमुंद :   उन्नति दिव्यांग कल्याण संघ का जिला स्तरीय मासिक बैठक गायत्री मंदिर परिसर खैर में रखा गया था इस बैठक मे महासमुंद जिले के सभी ब्लॉक से पदाधिकारी उपस्थित थे इस उन्नति दिव्यांग कल्याण संघ के जिला स्तरीय बैठक में नवनिर्वाचित पार्षद ईश्वरी भोई और संजय भोई मुख्य अतिथि  बातौर पर उपस्थित रहे हैं जिसमें उन्नति दिव्यांग संघ के सदस्यों द्वारा उनका बुके देकर और फूल माला पहनाकर कर स्वागत किया गया साथ ही स्वागत के बाद भवन के लिए एक लेटर भी नव निर्वाचित पार्षद को दिया गया है

उन्नति दिव्यांग संघ की जिला स्तरीय बैठक में उपस्थित संघ के महिला सदस्यों का उन्नति दिव्यांग संघ के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य मे फूल माला पहनकर तथा पेन देकर सम्मानित किया गया। साथ ही साथ आज होली मिलन का कार्यक्रम भी उन्नति दिव्यांग सॉन्ग द्वारा रखा गया था I सविता निषाद लच्छवंतीन साहू प्रीतम बंजारे दिनेश्वरी ध्रुव सुरजो यादव यज्ञ नारायण पटेल संजय परमार बुधराम साहू झरना आदि उपस्थित थे। 

Read More

हर्बल गुलाल और घरेलू उत्पादों के माध्यम से,दुर्गा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का आत्मनिर्भरता की ओर सशक्त कदम

Posted on :12-Mar-2025
हर्बल गुलाल और घरेलू उत्पादों के माध्यम से,दुर्गा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का आत्मनिर्भरता की ओर सशक्त कदम

प्रभात मोहंती 

महासमुंद:  जिले के ग्राम भोरिंग में पिछले छह वर्षों से संचालित दुर्गा स्वयं सहायता समूह ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। यह महिला समूह पर्यावरण अनुकूल और स्वदेशी उत्पादों के निर्माण में अग्रसर है, जिसमें हर्बल गुलाल प्रमुख उत्पादों में से एक है।
दुर्गा स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित हर्बल गुलाल पूरी तरह से प्राकृतिक और हानिकारक रसायनों से मुक्त होती है। इसे भाजी और फूलों से तैयार किया जाता है, जिससे यह त्वचा के लिए सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल बनती है। होली के त्योहार के दौरान यह उत्पाद विशेष रूप से लोकप्रिय होता है और इसे स्थानीय बाजारों में बेचा जाता है।

दुर्गा स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती कुमारी साहू ने बताया कि उनके समूह में 10 से अधिक महिलाएं शामिल है। साथ ही  उन्हें शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का पूरा लाभ मिल रहा है। बिहान योजना के माध्यम से समूह को संचालन हेतु लोन प्राप्त हुआ, जिससे वे अपने उद्यम को आगे बढ़ा रही हैं। साथ ही, महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता से समूह की महिलाओं के कार्यों को और गति मिली है। उन्होंने सराहना करते हुए कहा कि विष्णु देव साय सरकार महिलाओं को पहली प्राथमिकता में रखकर उनके सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही है।

समूह की अध्यक्ष श्रीमती  साहू ने बताया कि हर्बल गुलाल के अलावा,  समूह के द्वारा विभिन्न प्रकार के उपयोगी उत्पादों का भी निर्माण किया जाता है, जिनमें  बर्तन धोने और नहाने का साबुन, बर्तन साफ करने का लिक्विड, वाशिंग पाउडर, मोमबत्ती, हर्बल शैंपू, जैविक खाद, अगरबत्ती, करी लड्डू, बड़ी, पापड़, आचार और सैनिटाइजर आदि शामिल है । जिन्हें इस समूह की महिलाएँ अपने उत्पादों को स्थानीय बाजारों और मेलों में बेचकर आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। दुर्गा महिला स्व सहायता समूह के माध्यम से गांव की महिलाएं न केवल आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं बल्कि समाज में एक नई पहचान भी बना रही हैं। बिहान योजना और महतारी वंदन योजना महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक स्थिति को सुधारने में वरदान साबित हो रही हैं।

Read More

नपाध्यक्ष साहू ने पूजा अर्चना कर दफ्तर में किया प्रवेश, सम्हाला कामकाज

Posted on :12-Mar-2025
नपाध्यक्ष साहू ने पूजा अर्चना कर दफ्तर में किया प्रवेश, सम्हाला कामकाज

प्रभात मोहंती 

महासमुंद: नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने आज पूजा अर्चना पश्चात अपने दफ्तर में प्रवेश कर कामकाज सम्हाला। सर्वप्रथम अपने श्रीनिवास से अपनी माता जी के साथ स्वयं कार चलाते हुए श्री साहू पालिका कार्यालय पहुंचे। उनकी माता लड्डू गोपाल को फूलों की सेज पर बिठाए हाथों में लेकर पहुंची थीं। पालिका के प्रवेश द्वार पर पहुंचते ही श्री साहू का पालिका के अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा भव्य ग़जमाला से स्वागत किया गया। स्वागत उपरांत नगर पुरोहित पंडित पंकज तिवारी ने अध्यक्ष कक्ष में पूजा कार्य संपन्न कराया। पंडित तिवारी ने बताया कि आज द्वादश के दिन ही भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक हुआ था। आज के दिन शुरू किए कार्य अवश्य सफल होते हैं।

पूजा में पालिकाध्यक्ष की माता श्रीमती सीता साहू, पिता मनोजकांत साहू, वार्ड क्रमांक 1 की पार्षद ज्योति रिंकू चंद्राकर, वार्ड 2 के पार्षद जय देवानगन, वार्ड 3 की पार्षद संतोशी पप्पू ठाकुर, वार्ड 4 पार्षद राहुल आवडे, वार्ड 5 के पार्षद जीतेन्द्र ध्रुव, वार्ड 6 की पार्षद सीता टोंडेकर, वार्ड 7 पार्षद विक्की खान, वार्ड 8 पार्षद जरीना हाफ़िज़ कुरैशी, वार्ड 9 के पार्षद सूरज नायक, वार्ड 10 पार्षद माखन पटेल, वार्ड 11 की पार्षद ओमीन तोमन कागजी, वार्ड 12 की पार्षद कल्पना सूर्यवंशी, वार्ड 15 की पार्षद ईश्वरी संजय भोई, वार्ड 16 के पार्षद धनेन्द्र विक्की चंद्राकर, वार्ड 17 के पार्षद नीरज चंद्राकर, वार्ड 18 की पार्षद माधुरी यदु, वार्ड 19 की पार्षद प्रीति बादल मक्कड़, वार्ड 21 के पार्षद बड़े मुन्ना देवार, वार्ड 23 की पार्षद भारती राजू चंद्राकर, वार्ड 25 के पार्षद भाऊराम साहू , वार्ड 26 के पार्षद पीयूष अमृत साहू, वार्ड 27 पार्षद  गुलशन साहू, वार्ड 29 पार्षद शुभ्रा मनीष शर्मा, वार्ड 30 पार्षद धनेश्वरी सोनाधार सोनवानी एवं पूर्व पार्षद गण, वरिष्ठ गण, कार्यकर्ता, समर्थक गण, पालिका के कर्मचारी गण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Read More

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम जनों की समस्याएं, अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश

Posted on :12-Mar-2025
कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम जनों की समस्याएं, अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

महासमुंद : कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न स्थानों से आए जनसामान्य की समस्याएं एवं शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना। जनदर्शन में आज 42 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर श्री लंगेह ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों से जनसामान्य यहां आते हैं, उनकी समस्याओं का निराकरण करते उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित करना है। आवेदनों का अवलोकन कर नियमानुसार पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने कहा। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित आवेदन प्रदान कर शीघ्र निराकरण करने के लिए निर्देशित किया।

जनदर्शन में पिथौरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम किशनपुर के श्री चन्दपाल राणा ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि दिलाने के लिए, ग्राम बढ़ईपाली की बिसाहिन बिंझवार ने शासन से प्राप्त भूमि का पट्टा प्रदान करने, ग्राम सिंधुपाली के श्री हरिहर यादव ने शॉर्ट सर्किट से घर पर आग लगने पर मुआवजा दिलाने एवं ग्राम टेका के श्री तेजराम पटेल ने पीएम आवास में स्वीकृत मकान बनाने के लिए जमीन का बंटवारे के लिए कलेक्टर को आवेदन सौंपे। इसी तरह सरायपाली के श्री अमृत अग्रवाल ने नकल प्रदान करने, ग्राम भगत देवरी के श्री जिलामणी चौहान ने बीमा की राशि दिलाने के लिए आवेदन दिए। कलेक्टर श्री लंगेह ने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री एस आलोक, अपर कलेक्टर रवि कुमार साहू सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Read More

पोषण भी, पढ़ाई भी: तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में बच्चों के समग्र स्वास्थ्य पर विशेष जोर

Posted on :11-Mar-2025
पोषण भी, पढ़ाई भी: तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में बच्चों के समग्र स्वास्थ्य पर विशेष जोर

प्रभात मोहंती 

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया जा रहा है पोषण और शिक्षा का समन्वित प्रशिक्षण

महासमुंद :  महिला एवं बाल विकास विभाग, शहरी परियोजना महासमुंद द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के क्षमता निर्माण के उद्देश्य से तीन दिवसीय 'पोषण भी, पढ़ाई भी' प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों के शारीरिक, मानसिक, संज्ञानात्मक, संवेगात्मक एवं सामाजिक विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षित किया जा रहा है।

परियोजना अधिकारी शैल नाविक ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नवीनतम शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत विकसित पाठ्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देना है। उन्होंने बताया कि 0 से 3 वर्ष के बच्चों के लिए 'प्रारंभिक प्रोत्साहन' (Early Stimulation) नवचेतना पाठ्यक्रम लागू किया गया है।
3 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए 'अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन' (Early Childhood Care & Education - ECEC) के तहत 'आधारशिला पाठ्यक्रम' को अपनाया गया है।इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से बच्चों के संज्ञानात्मक, भाषा, संवेगात्मक, रचनात्मक, शारीरिक और सामाजिक विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

पोषण और शिक्षा के समन्वय पर जोर
मास्टर ट्रेनर एवं पर्यवेक्षक शीला प्रधान ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पोषण और शिक्षा के बीच संतुलन के महत्व पर प्रशिक्षण दिया।उन्होंने बताया कि बच्चों के मस्तिष्क का 85% विकास 6 वर्ष की आयु तक हो जाता है। इस अवधि में यदि बच्चों को उचित पोषण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, तो उनके भावी विकास की संभावनाएं अत्यधिक बढ़ जाती हैं। शासन आंगनबाड़ी केंद्रों को "मानव संसाधन विकास की नर्सरी" के रूप में और अधिक सक्षम बनाने हेतु कार्य कर रही है।


 मोटे अनाजों के महत्व पर जोर
विषय विशेषज्ञ एवं अतिथि वक्ता श्रीमती निवेदिता आलोक वर्मा ने बच्चों के संपूर्ण आहार और पोषण पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया किबाजरा आयरन का समृद्ध स्रोत है, और इसके नियमित सेवन से शरीर में रक्त की कमी को दूर किया जा सकता है।वर्तमान में बाजरा और अन्य मोटे अनाज हमारी भोजन की थाली से लुप्त होते जा रहे हैं.हमें फिर से मोटे अनाजों की ओर लौटना होगा।सभी को अपनी पोषण संबंधी आदतों में सुधार करते हुए मोटे अनाज सहित सभी पोषण समूहों को अपने आहार में शामिल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कैल्शियम और विटामिन डी की कमी से बच्चों के हड्डियों के विकास में बाधा आती है।बच्चों के हड्डियों के उचित विकास के लिए दूध, दुग्ध उत्पादों और नियमित धूप सेवन की सलाह दी गई।

ईसीसीई (ECEC) गतिविधियों पर विशेष सत्र
अतिथि वक्ता एवं प्रशिक्षक कुलदीप यादव ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ईसीसीई (Early Childhood Care & Education - ECEC) गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन गतिविधियों का उद्देश्य बच्चों में प्रारंभिक शिक्षा को रुचिकर और प्रभावी बनाना है, जिससे उनका मानसिक एवं शारीरिक विकास सुचारू रूप से हो सके।

महासमुंद शहरी परियोजना के कुल 67 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने इस प्रशिक्षण में भाग लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन  आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को व्यवहारिक प्रशिक्षण, केस स्टडीज, एवं नवीनतम शैक्षिक तकनीकों की जानकारी दी जाएगी।इस तरह, 'पोषण भी, पढ़ाई भी' प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नवीनतम शिक्षा और पोषण नीतियों से जागरूक किया जा रहा है, जिससे वे अपने केंद्रों पर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगी।

Read More

महतारी वंदन योजना से आर्थिक तंगी से सशक्तिकरण की ओर बढ़ती महिलाएँ

Posted on :11-Mar-2025
महतारी वंदन योजना से आर्थिक तंगी से सशक्तिकरण की ओर बढ़ती महिलाएँ

प्रभात मोहंती 

मीना, भोजबाई और उषा का संघर्ष से स्वरोजगार तक का सफर

महासमुंद : महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में बदलाव की नई कहानी लिख रही है। यह योजना न केवल आर्थिक तंगी से जूझ रही महिलाओं को सहारा दे रही है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाकर उनके परिवारों की जिंदगी भी संवार रही है। ग्राम झालखम्हरिया की मीना विश्वकर्मा के लिए महतारी वंदना योजना किसी वरदान से कम नहीं। फरवरी 2024 से उन्हें हर महीने 1000 रुपए की सहायता राशि मिलने लगी। इस राशि का उपयोग कर उन्होंने महासमुंद से सब्जी लाकर फेरी लगानी शुरू की। अब उनकी आमदनी बढ़ गई है, जिससे वे अपने परिवार की जरूरतें पूरी कर पा रही हैं। मीना इसे अपनी आर्थिक स्थिरता की नींव मानती हैं और कहती हैं, “यह योजना मेरे लिए एक नई उम्मीद लेकर आई है।“

इसी प्रकार से बोरियाझर की भोजबाई मोंगरे के लिए यह योजना नया जीवन लेकर आई। पति की मृत्यु के बाद वे आर्थिक संकट से गुजर रही थीं, लेकिन मार्च 2024 से इस योजना का लाभ मिलने के बाद उन्होंने छह महीने की राशि जोड़कर एक छोटी सब्जी दुकान खोल ली। अब उनके पास स्थायी आय का साधन है। भोजबाई गर्व से कहती हैं, “अब मुझे आत्मनिर्भर होने की खुशी है, मेरा खुद का व्यवसाय है, और मैं खुद को सशक्त महसूस कर रही हूं।“

इसी तरह ग्राम पंचायत कौन्दकेरा की उषा साहू ने इस योजना से मिलने वाली सहायता राशि का सदुपयोग कर सब्जी का पसरा लगाया। अब वे प्रतिदिन 200 रुपए की आय अर्जित कर रही हैं, जिससे अपने बच्चों की शिक्षा और घर के खर्चों को आसानी से चला पा रही हैं। उषा भावुक होकर कहती हैं, “महतारी वंदन योजना ने मेरे जीवन को नई दिशा दी है। अब मैं आत्मनिर्भर हूं और अपने परिवार की देखभाल कर सकती हूं।“

महतारी वंदन योजना से मीना, भोजबाई और उषा जैसी महिलाएँ आज इसकी बदौलत आत्मनिर्भर होकर अपने भविष्य को संवार रही हैं। वे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को तहेदिल से धन्यवाद देती हैं, जिनकी इस पहल ने हजारों महिलाओं को एक नई रोशनी दी है। महतारी वंदना योजना वास्तव में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की एक नई उम्मीद बन चुकी है।

Read More

मासिक धर्म के प्रति भेदभाव न करे: डॉ. एकता लंगेह

Posted on :10-Mar-2025
मासिक धर्म के प्रति भेदभाव न करे: डॉ. एकता लंगेह

प्रभात मोहंती 

ग्राम पंचायत अमलोर में महिला दिवस कार्यक्रम का भव्य आयोजन

महासमुंद : ग्राम पंचायत अमलोर में  रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत रामायण के सुमधुर भजन से किया गया। सर्वप्रथम भारत माता के छायाचित्र पर फूल माला गुलाल लगाकर किया गया।  कार्यक्रम में समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने वाली डॉ. एकता लंगेह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक उन्नति को बढ़ावा देना था। डॉ. एकता लंगेह ने अपने उद्बोधन में कहा महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं के मासिक धर्म के समय गंदा कपड़ा उपयोग करने के कारण होने वाले बीमारी के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है। साथ ही  एक परिवार में सुरक्षित माहौल बनाने के लिए जोर डाला गया ताकि एक किशोरी मासिक धर्म के पीड़ा को अपने पिता या भाई को भी आसानी से बता सके और डॉक्टरी इलाज मिल सके। उन्होंने  कहा कि यह एक शारीरिक प्रकिया है, जिसमें भेदभाव नहीं करना चाहिए साथ ही साथ हमें अपने आसपास लोगों को भी मासिक धर्म के प्रति फैली भ्रांति से जागरूक करना चाहिए और मासिक धर्म के समय  सेनेटरी पैड का उपयोग करना चाहिए। डॉ एकता लगेह ने समानता के साथ रहने के लिए महिलाओं और पुरुषों को समन्वय बनाकर चलने के लिए को कहा । इस दौरान किशोरी बालिकाओं और महिलाओं को डॉ एकता लगेह के द्वारा सैनिटरी पैड का वितरण किया गया! साथ मे ग्रामीण महिला पुरुषों को नशा से दूर रहने का शपथ दिलवाया गया एवं बताया गया महिला स्वास्थ्य रहेगी तो परिवार स्वस्थ रहेगा समाज स्वस्थ होगा और भारत स्वास्थ्य होगा   

 छत्तीसगढ़ जन जागरण सेवा संस्थान के सचिव आत्माराम मारकंडे के द्वारा महिला हिंसा के प्रति जागरूक किया ।संस्था के द्वारा सम्मान पत्र दिया गया ।वही मितानिन दीदी हेमलता सेन के द्वारा खेल के माध्यम से महिलाओं के साथ होने वाले शोषण और उसके बचाव के लिए गतिविधि कराया गया समझाने का प्रयास किया कि महिला पुरुष के बीच घरेलू कार्य को बराबर बाट कर करना चाहिए  अंत में सभी महिलाओं को जनप्रतिनिधियो के हाथों से श्रीफल भेंट कर सम्मान किया और पुराने जनप्रतिनिधियो का बिदाई साल और श्रीफल भेट करके किया गया वहीं कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सृष्टि चंद्राकर ने अंतरास्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी और कहा कि अपने क्षेत्र के विकास कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं। जनपद सदस्य श्रुति ध्रुव ने क्षेत्र वासियों का आभार व्यक्त किया, इस कार्यक्रम में उपस्थित ग्राम पंचायत अमलोर  की रूपा यादव, जनपद सदस्य रूपकुमारी ध्रुव, जनपद सदस्य दशरी ध्रुव, श्री अरुण चंद्राकर जी, श्री मोहत ध्रुव जी मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण और भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे। मंच का संचालन ग्राम पंचायत सचिव द्वारा किया गया आभार व्यक्त ग्राम पंचायत सरपंच के द्वारा किया गया

Read More

कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की बैठक ली, विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की

Posted on :10-Mar-2025
कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की बैठक ली, विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की

प्रभात मोहंती 

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी राजस्व अधिकारी की ली बैठक

होली और ईद शांति और सौहार्द तरीके से मानने शांति समिति की बैठक आयोजित करने के निर्देश

महासमुंद : कलेक्टर श्री विनय लंगेह ने आज राजस्व अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक लेकर विभिन्न राजस्व योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रशासनिक कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में किसान पंजीयन, डिजिटल क्रॉप सर्वे, लोक सेवा गारंटी, नक्शा अपडेशन और राजस्व मामलों की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। इसके अलावा  उन्होंने आगामी होली पर्व को देखते हुए  विभिन्न स्तरों पर शांति समिति की बैठक की तैयारियों का भी जायजा लिया गया।

कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों का पंजीयन 20 मार्च तक  समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए, ताकि वे सरकारी योजनाओं का लाभ सुगमता से प्राप्त कर सकें। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी पात्र किसान पंजीयन से वंचित न रहे और प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे। अभी तक 1लाख 30 हजार किसानों  के लक्ष्य के विरुद्ध 64 हजारा 924 किसानों का पंजीयन किया जा चुका है। कलेक्टर ने सभी तहसीलों में प्रतिदिन एक हजार किसानों का पंजीयन का लक्ष्य दिया है।इसके साथ ही पंजीयन पश्चात पटवारियों को अप्रूवल करने के निर्देश भी दिया हैं।

बैठक में कलेक्टर ने  डिजिटल क्रॉप सर्वे के तहत जिले में  सटीक डाटा तैयार किया जा रहा है। कलेक्टर ने सर्वे कार्य को शीघ्र और सही तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि सही आंकड़े उपलब्ध कराए जा सकें। उन्होंने जिन तहसीलों में कार्य शुरू नहीं हुआ है वहां सर्वे कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत आने वाली सेवाओं की प्रगति पर चर्चा हुई। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नागरिकों को तय समय-सीमा में सेवाएं प्रदान की जाएं और किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। इनकी सतत् समीक्षा होनी चाहिए । जिले में नक्शा अपडेटेशन की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि सभी भू-अभिलेख डिजिटल रूप में अपडेट किए जाएं और इस प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जाए।

कलेक्टर ने लंबित राजस्व प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जल्द से जल्द इनका निराकरण करें। उन्होंने खासतौर पर नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन जैसे मामलों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने आगामी होली और ईद पर्व को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए  तहसील स्तर पर शांति समिति की बैठक आयोजित करने की जानकारी ली गई। कलेक्टर ने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए कि संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए और सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी की जाएं। जुलूस की अनुमति देते समय डीजे जैसे ध्वनि विस्तार यंत्रों को अनुमति नहीं देने, रूट के लिए पहले से रूट चार्ट निर्धारित करने के निर्देश दिए ।

बैठक में उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं का सतत् अवलोकन के निर्देश दिए ।कहा कि किसी भी स्थिति में नकल प्रकरणों को होने न दें। उन्होंने परीक्षा के दौरान विषय से संबंधित शिक्षको की पर्यवेक्षक के रूप में ड्यूटी नहीं लगाने के सख्त निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने बैठक के अंत में सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएं और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और तत्परता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन प्रभावी तरीके से हो, ताकि जनता को अधिकतम लाभ मिल सके।

Read More

महिला दिवस पर देवार समाज की महिलाओं का सम्मान, ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय में विशेष आयोजन

Posted on :10-Mar-2025
महिला दिवस पर देवार समाज की महिलाओं का सम्मान, ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय में विशेष आयोजन

प्रभात ,मोहंती 

महासमुंद : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान इस बार विशेष रूप से देवार समुदाय की महिलाएं आमंत्रित किए गए, नारी शक्ति एक महान शक्ति है  नारी के अन्दर छिपे दैवी शक्तियों एवं गुणों को राजयोग की शिक्षा कै बल से बाहर निकाल कर घर समाज नगर शहर और पुरे विश्व को परिवर्तन किया जा सकता है ,ऊपर वाले ने नारी के अन्दर एक अलग अलौकिक शक्ति भरी है इस विशेष कार्यक्रम एक विशेष अतिथि वार्ड नं 4 पार्षद राहुल आवडे जी, प्रेस क्लब अध्यक्ष रत्नेश सोनी श्रीमती राखी सोनी मीना वर्मा, बीजेपी कार्यकर्ता एवं देवार ढेहरा की मुख्य रेखा तांडी, ब्रम्हा कुमारी डोमेशवरी बहन कोमाखान , भाजपा नेता राधेश्याम साहु जी, ब्रह्माकुमारी सुषमा बहन उपस्थित रहे, सभी अतिथियों का पुष्प गुलदस्ते के साथ स्वागत किया गया। 

 सभी अतिथियों ने आज के इस दिन पर  नारी को कमजोर ना मानते हुए नारी शक्ति को सर्वोच्च शक्ति बताया जो समाज के हर वर्ग हर क्षेत्र में अव्वल है, ब्रम्हा कुमारी डोमेशवरी बहन ने ने बताया दुनिया तो नारी को नर्क का द्वार समझतीं है पर पिता परमात्मा ने धारी को स्वर्ग का द्वार मानते हुए उसे आगे बढ़ाया, विश्व की एकमात्र आध्यात्मिक संस्थान है जिसे केवल माता और बहने संचालन करती है , और नारी को अपनी शक्तियों को पहचानना होगा सभी अतिथियों एवं श्रोताओं ने आज के दिन अपने संकल्पों को श्रेष्ठ और महान बनाने की प्रतिज्ञा ली, ब्रह्माकुमारी सुषमा बहन ने ध्यान राजयोग के माध्यम से कुछ सकारात्मक और शक्तिशाली विचारों के द्वारा मन को शक्तिशाली बनाने का तरिका सिखलाया, सभी श्रोताओं को ईश्वरीय सौगात और ईश्वरीय प्रशाद वितरण किए  

Read More

Previous12...32333435363738...6970Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : दूरस्थ क्षेत्रों में पुल निर्माण से विकास की रफ्तार हुई दुगनी

विशेष लेख : दूरस्थ क्षेत्रों में पुल निर्माण से विकास की रफ्तार हुई दुगनी

विशेष लेख : वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध - छत्तीसगढ़ का आदर्श मॉडल

विशेष लेख : वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध - छत्तीसगढ़ का आदर्श मॉडल

विशेष लेख : नई उड़ान, नया क्षितिज - छत्तीसगढ़ में महतारियों के सशक्तिकरण की कहानी

विशेष लेख : नई उड़ान, नया क्षितिज - छत्तीसगढ़ में महतारियों के सशक्तिकरण की कहानी

राज्योत्सव पर विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में गांव-गांव बिछा सड़कों का जाल

राज्योत्सव पर विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में गांव-गांव बिछा सड़कों का जाल

ज्योतिष और हेल्थ

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

खेल

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

टी-20 सीरीज का आगाज जीत से, भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया

टी-20 सीरीज का आगाज जीत से, भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया

व्यापार

टैरिफ घटते ही सेंसेक्स–निफ्टी में उछाल

टैरिफ घटते ही सेंसेक्स–निफ्टी में उछाल

रियलमी 16 प्रो सीरीज़ ने मिड-रेंज में बदला गेम

रियलमी 16 प्रो सीरीज़ ने मिड-रेंज में बदला गेम

कीमतों में विस्फोट! चांदी ने रचा नया इतिहास, 2 लाख के करीब पहुंची

कीमतों में विस्फोट! चांदी ने रचा नया इतिहास, 2 लाख के करीब पहुंची

ग्लोबल मार्केट में हड़कंप: जापान संकट और अमेरिका की गिरावट से सोना-चांदी बेकाबू

ग्लोबल मार्केट में हड़कंप: जापान संकट और अमेरिका की गिरावट से सोना-चांदी बेकाबू

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन


  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष


  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution