× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में लू तो कई जगह बारिश की चेतावनी

    देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में लू तो कई जगह बारिश की चेतावनी

    पद्मनाभस्वामी मंदिर से करोड़ों के हीरे-जवाहरात और सोना गायब, मचा हड़कंप

    पद्मनाभस्वामी मंदिर से करोड़ों के हीरे-जवाहरात और सोना गायब, मचा हड़कंप

    ’प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई’

    ’प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई’

    कैदियों को ले जा रही बस पलटी, दरोगा समेत 6 की दर्दनाक मौत

    कैदियों को ले जा रही बस पलटी, दरोगा समेत 6 की दर्दनाक मौत

    पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर लगी आग, 3 रुपए बढ़ने के बाद और महंगाई के संकेत

    पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर लगी आग, 3 रुपए बढ़ने के बाद और महंगाई के संकेत

  • छत्तीसगढ़
    महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं के सशक्तिकरण का आधार, बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर हो रहा खर्च

    महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं के सशक्तिकरण का आधार, बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर हो रहा खर्च

    सूरजपुर में 15 नए एसआई की थानों में शुरू हुई व्यावहारिक ट्रेनिंग, पुलिसिंग व कानून की बारीकियां सीखेंगे, डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने जारी किया आदेश।

    सूरजपुर में 15 नए एसआई की थानों में शुरू हुई व्यावहारिक ट्रेनिंग, पुलिसिंग व कानून की बारीकियां सीखेंगे, डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने जारी किया आदेश।

    ओडिशा से मुंबई गान्जा तस्करी का प्लान महासमुंद पुलिस ने किया फेल।

    ओडिशा से मुंबई गान्जा तस्करी का प्लान महासमुंद पुलिस ने किया फेल।

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

  • मनोरंजन
    अदाह शर्मा के रंग-बिरंगे लुक्स ने जीता इंटरनेट

    अदाह शर्मा के रंग-बिरंगे लुक्स ने जीता इंटरनेट

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

  • रोजगार
    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

  • राजधानी
    अब सरकारी सेवाएं मोबाइल की स्क्रीन पर

    अब सरकारी सेवाएं मोबाइल की स्क्रीन पर

    ’राज्यपाल श्री रमेन डेका से मुख्य सचिव ने सौजन्य भेंट की’

    ’राज्यपाल श्री रमेन डेका से मुख्य सचिव ने सौजन्य भेंट की’

    ’जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर... और सामने थी बदलाव की बड़ी कहानी’

    ’जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर... और सामने थी बदलाव की बड़ी कहानी’

    कवर्धा को मिली नई सौगात-उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया “मित्र मिलन चौपाटी” का भव्य लोकार्पण

    कवर्धा को मिली नई सौगात-उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया “मित्र मिलन चौपाटी” का भव्य लोकार्पण

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नक्सल मुक्त जिलों के भवनविहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों को मिलेंगे पक्के भवन

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नक्सल मुक्त जिलों के भवनविहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों को मिलेंगे पक्के भवन

  • ज्योतिष
    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

महासमुन्द

Previous12...53545556575859...7576Next

राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप बेंगलुरु में सुखदेव ने 2 स्वर्ण पदक व नोशन पटेल ने 1 कांस्य पदक जीता।

Posted on :19-Jul-2024
राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप बेंगलुरु में सुखदेव ने 2 स्वर्ण पदक व नोशन पटेल ने 1 कांस्य पदक जीता।

प्रभात महंती 

महासमुंद : पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा 13 वीं नेशनल सब जूनियर एवम् जूनियर पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2024 का आयोजन श्री कांतिरावा  आऊटडोर स्टेडियम बेंगलुरु में दिनांक 15 से 17 जुलाई 2024 तक आयोजित किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य की दल से कुल 6 पैरा एथलेटिक्स खिलाड़ी शामिल हुए। राज्य दल के प्रशिक्षक व मैनेजर निरंजन साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश की टीम में महासमुंद जिले से सुखदेव केंवट पिता छत्रपाल, नोशन लाल पटेल पिता मिलन पटेल, दिनेश पटेल पिता गणेश राम पटेल, निखिल यादव पिता दाऊ लाल यादव, जिला बालोद से उदयराम कुमार निषाद पिता मेघनाथ, सूरजपुर जिले से यशोदा राजवाड़े पिता राम लाल शामिल हुए।

जिसमें छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने (स्वर्ण - 2, रजत - 1, कांस्य - 3) कुल 6 पदक जीतने में सफल रहें। महासमुंद जिले से सुखदेव ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप के 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक तथा 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता, जिले के नोशन लाल पटेल ने 1500 मीटर दौड़ में छत्तीसगढ़ राज्य के लिए कांस्य पदक जीतकर प्रदेश व जिले का नाम रौशन किया। विदित हो कि जिले के फॉर्च्यून नेत्रहीन उच्च माध्यमिक विद्यालय करमापटपर बागबाहरा खुर्द के राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी सुखदेव केंवट और निखिल यादव का चयन हॉल ही में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) बेंगलुरू में हुआ हैं। जो जुलाई माह से आवसीय राष्ट्रीय अकादमी में प्रवेश लेकर नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

सुकदेव केंवट, निखिल यादव ने निरंजन साहू के मार्गदर्शन में अपनी प्रतिभा निखारने में कामयाब रहे हैं। जिले के खिलाड़ियों को नेशनल चैंपियनशिप बेंगलुरु में पदक जीतने पर कलेक्टर प्रभात मलिक, उप संचालक समाज कल्याण संगीता सिंह, खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, सहायक संचालक शिक्षा सतीश नायर, छत्तीसगढ़ पैरा एथलेटिक्स संघ के सचिव डीकेश टंडन, जिला पैरा एथलेटिक्स संघ से तोरण यादव, विश्वनाथ पाणिग्रही, भेख लाल साहू, अतुल बग्गा, डॉ. विकास अग्रवाल, तुलसी बरिहा, दिलेश्वर चंद्राकर, भोजराम वर्मा, आरती श्रीवास्तव, मंजू कुंजकर, अध्यक्ष फॉर्च्यून फाउंडेशन निरंजन साहू एवं समस्त शाला परिवार ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं।

Read More

जोश उल्लास के साथ निकली बाहुड़ा यात्रा.. धूमधाम से सम्पन्न

Posted on :19-Jul-2024
जोश उल्लास के साथ निकली बाहुड़ा यात्रा.. धूमधाम से सम्पन्न

प्रभात महंती 

जय जगन्नाथ के नारों से पूजा पूरा शहर

महासमुंद : प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नगर में बाहुड़ा यात्रा( रथ वापसी) का आयोजन बड़े धूमधाम से हुआ। भगवान जगन्नाथ, भैया वलभद्र एवं बहन सुभद्रा अपने मौसी माँ के घर से विदा होकर 11 दिन बाद बड़े धूमधाम से गाजे बाजे के साथ रथ में सवार होकर अपने मन्दीर में वापस विराजित हुये। छ.ग. करण महान्ती समाज माँ तारिणि महिला मंच एवं महान्ती युवा मंच के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित -2 दिवसीय कार्यक्रम किया जाता है। इस वर्ष 16 जुलाई 2024 मंगलवार को भगवान जगन्नाथ के रथ को दलदली रोड स्थित श्री राजू जोशी जी के निवास स्थान से सुभाष नगर के उत्कल वासियों की बस्ति होते हुये श्री जगन्नाथ भवन में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं सुभद्रा को स्थापित किया गया।

Open photo

रात के आरती के पश्चात समाज के कलाकारों द्वारा नृत्य-गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। दिनांक 17 जुलाई को प्रातः आरती छप्पन भोग के पश्चात भक्ति संगीत का कार्यक्रम 3 बजे तक चलता रहा इस दौरान दिन भर भजन कीर्तन, जिसमें प्रमुख रूप से समाज की महिलाएं गंजपारा की कीर्तन मंडली, राम जानकी मंदिर की महिलाओं द्वारा भजन मंडली के साथ भगवान के दर्शन के लिये भक्तों का तांता लगा रहा। संध्या 5 बजे भव्य बाहुड़ा यात्रा.. का शुभारम्भ हुआ, रथ प्रस्थान से पूर्व पुरी रथयात्रा के तर्ज पर "छेरा पोहरा" की प्रक्रिया हुई राजा के भेष में श्री पवित्र मोहन महान्ती ने यह कार्य सम्पादित किया। इस प्रक्रिया के साथ बाहुड़ा यात्रा का शुभारम्भ हुआ।

Open photo

समाज के कलाकारों श्री शुभम सरकार, श्री गोपाल सरकार, श्री कांत महान्ती, श्री मनोज महान्ती ने के साथ गंजपारा के कीर्तन मंडली भजन गायक पुष्पांजलि नायक एवं राजू ने भी भक्ति संगीतों से DJ के धुन से विशाल शोभा यात्रा को थिरकने को विवश कर दिया। हजारों की संख्या में भक्तगण नाचते गाते, श्री राम जानकी मंदिर पहुंची जहां भगवान जगन्नाथ को श्री राम जानकी मन्दीर के पुजारी आचार्य नारायण वैष्णव  द्वारामें विराजित किये।

यहाँ देखें विडियो :- 

साथ ही जय जगन्नाथ के नारों से पूरा शहर गुंजनयान हुआ। इस अवसर नगर के अनेक स्थानों में श्रद्धालुओं ने बाहुड़ा यात्रा में नास्ते चाय की सेवा अर्पित की। मेघबसंत  कालोनी वासियों, एफ.सी. आई चौंक में बबलू महानंद  गंजपारा में श्री रमेश साहू जी एवं इंसाफ बैंक द्वारा से आलू चाप, मिर्ची भजिया, नेहरू चौक में मोहन शर्मा एवं मन्दीर प्रागण में इंसाफ बैंक की ओर से कोल्ड ड्रींक दिया गया।

Open photo

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये DJ साउन्ड प्रभु बैंड का सहयोग रहा। समाज के अध्यक्ष श्री मनोहर महान्ती ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये छ.ग. करण महान्ती समाज, माँ तारिणि महिला मंच ,एवं महान्ती युवा मंच के सदस्यों को धन्यवाद दिया एवं समस्त श्रद्धालुओं का बाहुड़ा यात्रा की बधाई एवं शुभकामनायें दी।

Read More

नगरीय निकाय के कर्मचारियों ने काली पट्टी लगाकर किया काम

Posted on :19-Jul-2024
नगरीय निकाय के कर्मचारियों ने काली पट्टी लगाकर किया काम

प्रभात महंती 

महासमुंद : महासंघ एवं नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ छत्तीसगढ़ के बैनर तले प्रदेश के महासमुंद, तुमगांव समेत प्रदेश के 184 नगरीय निकाय के कर्मचारियों ने प्रतिमाह नियमित वेतन भुगतान की मांग को लेकर काली पट्टी लगाकर विरोध प्रदर्शन किया । इस संबंध में संघ के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश सचिव,  प्रदेश कोषाध्यक्ष, राजेश सोनी, मुकेश तिवारी, संदीप चंद्राकर, ऋषभ ठाकुर एवं जिला के अन्य पदाधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में वेतन की समस्या हमेशा बनी रहती है।

Open photo

वर्तमान स्थिति में लगभग सभी नगरीय निकायों में विगत एक से चार माह का वेतन भुगतान लंबित है। इस संबंध में न तो निकाय ध्यान दे रहा है ना ही शासन, वेतन लंबित होने के कारण निकाय के कर्मचारियों की आर्थिक एवं मानसिक स्थिति खराब हो रही है. जिसके कारण बच्चों की पढ़ाई  पर भी असर पढ़ रहा है। इस संबंध में बताया गया है कि वेतन समस्या का निराकरण किज जाने हेतु विभागीय संचालक, सचिव, विभागीय मंत्री एवं मुख्यमंत्री को ज्ञापन पत्र प्रेषित किया गया है।

किंतु शासन द्वारा इस संबंध में कोई सार्थक पहल नहीं किया जा रहा है।श्री सोनी ने बताया कि वेतन नहीं मिलने के कारण प्रदेश में चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में 18 एवं 19 जुलाई को काली पट्टी लगाकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। 22 जुलाई को प्रदेश में कलमबंद हड़ताल किया जाएगा।  29 जुलाई को प्रदेश के संपूर्ण नगरीय निकाय द्वारा अपने-अपने जिला स्तर में धरना प्रदर्शन करेंगे। श्री सोनी ने कहा है कि इसके पश्चात भी कर्मचारियों के मांगों के संबंध में शासन द्वारा कोई सार्थक पहल नहीं किया जाता है तो संघ द्वारा अनिश्चित कालीन हड़ताल एवं मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा।

Read More

ठेकेदार एसोसिएशन के वार्षिक समारोह में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय: धर्मेंद्र

Posted on :16-Jul-2024
ठेकेदार एसोसिएशन के वार्षिक समारोह में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय: धर्मेंद्र

प्रभात महंती 

महासमुंद : प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी महासमुंद जिला एसोसिएशन का वार्षिक समारोह कोडार रेस्ट हाउस में आयोजित किया गया, जिसमें ठेकेदारों की समस्याओं की समीक्षा की गई एवं अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। ठेकेदार यूनियन के जिला अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा की ठेकेदार एसोसिएशन के संघर्षों से ठेकेदारों के अनेक महत्वपूर्ण समस्याओं का निराकरण किया हुआ है, कुछ समस्याएं अभी भी है जिनके निराकरण हेतु हमें संघर्ष करना होगा।

श्री ठाकुर ने कहा कि मैनुअल टेंडर बीस लाख से बढ़ाकर पचास लाख किए जाने सहित महत्वपूर्ण मांगों को लेकर हमें फिर से संघर्ष करने की आवश्यकता है, इस हेतु प्रदेश एसोसिएशन से चर्चा कर आगामी समय में संबंधित मंत्री महोदय जी एवं अधिकारियों से मिल कर अपनी मांग रखी जाएगी। कार्यक्रम को प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रामस्नेही जायसवाल जिला सचिव राजेश जैन, ईश्वर सिन्हा, अविनाश चन्द्राकार रितेश चन्द्राकार जितेन्द्र साहू तारकेश्वर कोसरिया पिन्टु खन्ना,धम्मू जायसवाल,सहित अनेक ठेकेदारों ने संबोधित किया। उक्त में कार्यक्रम में जिले के ठेकेदार उपस्थित थे।

Read More

स्थानीय मिनी स्टेडियम में खिलाड़ियों ने किया वृक्षारोपण

Posted on :16-Jul-2024
स्थानीय मिनी स्टेडियम में खिलाड़ियों ने किया वृक्षारोपण

प्रभात महंती 

महासमुन्द : स्थानीय मिनी स्टेडियम महासमुंद में खेल एवम् युवा कल्याण महासमुंद, जिला बॉल बैडमिटन संघ तथा ट्रेनिंग एकेडमी महासमुन्द के द्वारा वृक्षारोपण किया गया। विदित हो कि इससे डॉ. विमल चौपड़ा भूतपूर्व विधायक महासमुंद के माध्यम से मिनी स्टेडियम में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। मिनी स्टेडियम में लगाए गए पौधे आज भी सुरक्षित हैं, जो खिलाड़ियों को छांव देने के साथ ही और प्राकृतिक सौंदर्य बनाएं हुए हैं।

Open photo

इस अभियान को सफल बनाने में नूरेन चंद्राकर, मनोज धृतलहरे, अंकित लूनिया, प्रभात सेठ, मनीष चंद्राकर, शुभम तिवारी, कुलेश्वर चंद्राकर, टिकेश्वर साहू, अनिल, अभिषेक, खेल संघ बास्केटबाल, बॉल बैडमिंटन, फिजिकल एकेडमी के खिलाड़ियों द्वारा बॉल बैडमिंटन कोर्ट व मिनी स्टेडियम परिसर में पौधें लगाने के साथ सुरक्षा, पानी, जाली की व्यवस्था की गईं हैं।

Read More

खेल अकादमी रायपुर के लिए बाल आश्रम बिहाझर बागबाहरा व खेलों इंडिया तीरंदाजी सेंटर भोरिंग से 05 खिलाड़ियों का चयन

Posted on :15-Jul-2024
खेल अकादमी रायपुर के लिए बाल आश्रम बिहाझर बागबाहरा व खेलों इंडिया तीरंदाजी सेंटर भोरिंग से 05 खिलाड़ियों का चयन

प्रभात महंती 

महासमुंद : तीरंदाजी खेल में जिले के बाल आश्रम बिहाझर में नियमित अभ्यास कर रहे खिलाड़ी अपना नाम रोशन कर रहे हैं। एक बार फिर महासमुंद जिले के बिहाझर बाल आश्रम में अभ्यासरत 2 तीरदांजी खिलाड़ियों का चयन खेल अकादमी रायपुर की आवासीय योजना सत्र 2024-25 में प्रवेश हेतु किया गया है। जिसमें जिले के बॉल आश्रम बिहाझर बागबाहरा में अभ्यासरत खिलाड़ी गणेशू पिता श्री घासीराम मिर्धा, कोशो राम साहू पिता श्री मनाराम साहू का चयन हुआ हैं।

Open photo

तथा खेलों इंडिया तीरंदाजी सेंटर भोरिंग के 3 खिलाड़ियों का बेहतर खेल कौशल परीक्षण के बाद चयन हुआ हैं। जिसमें देविका साहू पिता श्री टीकम साहू, लक्ष्मी साहू पिता श्री छन्नू लाल साहू, दिलेश्वर साहू पिता श्री चंद्रहास साहू का चयन हुआ हैं। चयनित खिलाड़ी खेल एवम युवा कल्याण महासमुंद द्वारा संचालित खेलों इंडिया तीरंदाजी सेंटर एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग में नियमित अभ्यास करते आ रहे हैं। राज्य चयन ट्रायल में अच्छे प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन हुआ हैं। बॉल आश्रम के चयनित तीरंदाजी खिलाड़ियों को अंजोर फाऊंडेशन की तरफ से स्पोर्ट्स टी शर्ट प्रदान किया जायेगा।

जिले की इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन अध्यक्ष कैलाश मुरारका, जिला तीरंदाजी संघ अध्यक्ष डॉ विकास अग्रवाल, सचिव एवन साहू, अरविंद छाबड़ा, रंजीत कौर, सोमनाथ साहू, पुणेंद्र चंद्राकर, रिंकल बग्गा, मुकेश वेगड़, आरुषि अग्रवाल, जिला पंजीयक दीपक मंडावी, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, डॉ. सुनील भोई, व्यायाम शिक्षक, शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भोरिंग के प्राचार्य व समस्त स्टॉफ, आर. के. साहू, हिरेंद्र देवांगन, अंतर्राष्ट्रीय वेट लिफ्टर आलोक द्विवेदी, बाल आश्रम बिहाझर के अधीक्षक पुनेन्द्र चंद्राकर, खेल शिक्षक पिरीत राम साहू, संजय पटेल व समस्त खिलाड़ी, खेलों इंडिया तीरंदाजी सेंटर के खिलाड़ी, एकलव्य आवासीय विद्यालय के प्राचार्य महेंद्र टंडन व स्टॉफ, अंजोर फाउंडेशन एवं अन्य गणमान्य नागरिकों व संस्थाओं व माता पिता ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई व शुभकामनाएं दी।

Read More

प्रेस क्लब के रत्नेश अध्यक्ष, रविन्द्र विदानी बने महामंत्री

Posted on :15-Jul-2024
प्रेस क्लब के रत्नेश अध्यक्ष, रविन्द्र विदानी बने महामंत्री

प्रभात महंती 

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ 

महासमुंद : प्रेस क्लब महासमुंद का वर्ष 2024-26 के लिए निर्वाचन मिनी स्टेडियम रोड स्थित प्रेस क्लब परिसर में रविवार को संपन्न हुआ। मतदान प्रक्रिया से निर्वाचन में रत्नेश सोनी अध्यक्ष, रविंद्र विदानी महामंत्री, आशुतोष शर्मा उपाध्यक्ष एवं संजय महंती कोषाध्यक्ष चुने गए। वहीं संगठन एवं प्रचार मंत्री व सहमंत्री क्रमशः महेंद्र यादव व अमित हिशीकर निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव अधिकारी शकील लोहानी एवं सहायक  विपिन दुबे के मार्गदर्शन में निर्धारित समयानुसार मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ हुई। जिसमें नामांकन दाखिला एवं वापसी के  पश्चात मुकाबले की तस्वीर साफ हो गई।

Open photo

अध्यक्ष पद के लिए रत्नेश सोनी एवं आनंदराम पत्रकारश्री का नामांकन वैध पाया गया। इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद के लिए आशुतोष शर्मा व प्रभात महंती, महामंत्री पद के लिए रविंद्र विदानी व संजय यादव व कोषाध्यक्ष पद के लिए संजय महंती एवं सोहेल अकरम आमने-सामने रहे। सीधे मुकाबले में अध्यक्ष पद के लिए रत्नेश सोनी को 21 मत व आनंद राम को 14 मत मिले व 2 मत अमान्य हुए। रत्नेश सोनी 7 मतों के अंतर से अध्यक्ष निर्वाचित हुए। इसी तरह उपाध्यक्ष पद पर आशुतोष शर्मा को 28 मत व प्रभात महंती को नौ मत मिले। आशुतोष उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। वहीं महामंत्री पद के लिए कड़े मुकाबले में रविंद्र विदानी को 19 व संजय यादव को 18 मत व कोषाध्यक्ष पद के लिए संजय महंती को 29 व सोहेल अकरम को 6 वोट मिले। एकल नामांकन से सहमंत्री अमित हिषीकर व संगठन एवं प्रचार मंत्री महेंद्र यादव निर्विरोध निर्वाचित हुए। 

Open photo

नवनिर्वाचित अध्यक्ष रत्नेश सोनी ने प्रबंधकारिणी सदस्यों की घोषणा करते हुए जसवंत पवार, देवीचंद राठी, प्रज्ञा चौहान, जितेंद्र सतपथी व आशीष साहू को सदस्य मनोनीत किया। चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।  चुनाव के बाद पदाधिकारियों ने पद व गोपनीयता की शपथ ली।

Read More

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

Posted on :12-Jul-2024
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

प्रभात महंती 

महासमुंद : गुरुवार को नवकिरण अकादमी में राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता पदक सम्मान समारोह 2023-24 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने शासन द्वारा प्राप्त पदक सम्मान व राशि बैंक ड्राफ्ट का वितरण किया। इस दौरान प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी विद्यार्थी प्रियांशु साहू बेसबाल 17 वर्ष, झलेन्द्र कुमार साहू बेसबाल 19 वर्ष, कु. डोमेश्वरी साहू बेसबाल 14 वर्ष शा.उ.मा.वि.भोरिंग व बबिलास मुर्मू कबड्डी 14 वर्ष, योगेश सागर कबड्डी 14 वर्ष, जे.एम.एस.उ.मा.वि जगदीशपुर को मोमेंटो, पदक सम्मान राशि बैंक ड्राफ्ट 21000 व ब्लेजर देकर सम्मानित किया गया। व्यायाम शिक्षक डॉ. सुनील कुमार भोई शा.उ.मा.वि. भोरिंग व हेमन्त बारीक जे.एम.एस. जगदीशपुर को मोमेंटो से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। साथ ही जिले के व्यायाम शिक्षकों को अधिक से अधिक राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ी तैयार करने हेतु प्रोत्साहित किया। जिला शिक्षा अधिकारी मोहनराव सांवत ने जिले के व्यायाम शिक्षकों को अपने कार्यशैली में प्रभावी परिवर्तन करते हुऐ खिलाड़ियों के योग्यतानुसार खेल चयन की बात कही। सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी अंजली बरमाल द्वारा आगामी सत्र 2024-25 का जिला वार्षिक खेल कैलेण्डर हेतु व्यायाम शिक्षकों को स्थान चयन कर क्षेत्रीय प्रतियोगिता की तैयारी कर कैलेण्डर अनुसार खेल सम्पादन की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश साहू, संदीप दीवान, प्रदीप चन्द्राकर, पवन पटेल, झनक लाल साहू, मंगेश टांकसाले, बन्टी शर्मा सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहें।

Read More

आदिवासी महिला सशक्तिकरण योजना के ऋण से दशोदा ने खोली दुकान

Posted on :12-Jul-2024
आदिवासी महिला सशक्तिकरण योजना के ऋण से दशोदा ने खोली दुकान

प्रभात महंती 

महासमुंद : जिले के नयापारा में निवास करने वाली 47 वर्षीय श्रीमती दशोदा ध्रुव ने अपने पति शारदा प्रसाद ध्रुव के साथ एक आदर्श उद्यमिता की मिसाल पेश की है। उन्हें  आदिवासी महिला सशक्तिकरण योजना के तहत 1,00,000 रुपये का ऋण प्राप्त हुआ। इस ऋण से उन्होंने एक किराना की दुकान शुरू की, जिसे वो सफलतापूर्वक संचालित कर रही है। इस व्यवसाय के जरिए वे अपने परिवार का भरण-पोषण ही नहीं कर रही हैं, बल्कि ऋण की मासिक किश्त जिसे वे नियमित रूप से चुका रही हैं।

Open photo

श्रीमती दशोदा ध्रुव ने बताया कि उनके पति पहले एक मजदूर के रूप में कार्य करते थे और वे एक गृहिणी थी। उन्होंने बताया कि दुकान खोलने से उनकी मासिक आय में वृद्धि हुई है। पहले उनकी मासिक आय 5000 रुपये थी, जो अब बढ़कर 8000 से 10000 रुपये तक हो गई है। इस बढ़ी हुई आय ने न केवल उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भरता की ओर भी अग्रसर किया है।

श्रीमती दशोदा ध्रुव की यह सफलता न केवल उनकी मेहनत और समर्पण का परिणाम है, बल्कि यह भी दिखाती है कि सही समर्थन और संसाधनों के साथ, महिलाएं किसी भी चुनौती का सामना कर सकती हैं और आत्मनिर्भर बन सकती हैं। आदिवासी महिला सशक्तिकरण योजना ने उनके सपनों को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Read More

नवीन कानूनों के संबंध में मीडिया को दी जानकारी

Posted on :12-Jul-2024
नवीन कानूनों के संबंध में मीडिया को दी जानकारी

प्रभात महंती 

आम जनता को इन कानूनों के बारे में सही जानकारी देने मीडिया से की सहयोग की अपील

महासमुंद : अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा तिवारी ने आज पुलिस कंट्रोल रूम महासमुंद में देश में विगत 1 जुलाई से लागू हुए 3 नए कानूनों-भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बीएसए) के संबंध में जिले के मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक लेकर जानकारी दी गई और अधिक से अधिक जन जागरूकता लाने एवं न्यूज़ के माध्यम से प्रचार प्रसार कर लोगों तक नवीन क़ानून की जानकारी साझा करने को कहा ।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा तिवारी ने नवीन क़ानून की जानकारी देते हुए बताया कि इन कानूनों का उद्देश्य समाज में सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर उन्होंने आपराधिक न्याय प्रणाली में किए गए नवाचारों और सुधारों की जानकारी दी, जिससे न्याय की प्रक्रिया और भी प्रभावी और समयबद्ध हो सके। इस प्रयास का मुख्य उद्देश्य नागरिकों के अधिकारों की रक्षा और अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना है। उन्होंने बताया कि भारतीय न्याय संहिता कानून का उद्देश्य न्यायिक प्रक्रियाओं को सरल और त्वरित बनाना है। 

इसके तहत न्यायालयों के कार्य में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुधार किए गए हैं। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता कानून नागरिकों की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए लागू किया गया है। इसके तहत पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को जिम्मेदारियां दी गई हैं ताकि वे नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें। उन्होंने अंतिम नवीन क़ानून के बारे में बताते हुये कहा कि भारतीय साक्ष्य अधिनियम का उद्देश्य न्यायिक प्रक्रिया में साक्ष्यों की विश्वसनीयता और प्रामाणिकता को सुनिश्चित करना है। इसके तहत साक्ष्यों के संग्रहण, प्रस्तुति, और मूल्यांकन में सुधार किए गए हैं। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अजय शंकर त्रिपाठी, एसडीओपी कृष्णा पटेल, रक्षित निरीक्षक दीप्ति कश्यप और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

इसके पश्चात अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अजय शंकर त्रिपाठी ने कार्यक्रम में नवीन क़ानून के संबंध में विभिन्न धाराओं के तहत नागरिकों को प्रदत्त अधिकारों, महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध से निपटने के लिए शामिल किए गए धाराओं, न्याय प्रणाली में प्रौद्योगिकी का समावेश, अपराधों एवं दंडों का पुनर्परिभाषित, आपराधिक न्याय प्रणाली में परिवर्तन, पुलिस की जवाबदेही और पारदर्शिता, आईपीसी और बीएनएस की सामान्यतः प्रयुक्त धाराओं तथा मोबाइल ऐप “एनसीआरबी आपराधिक कानूनों का संकलन“ समय और शीघ्र न्याय के लिए जोड़े गए धाराओं के बारे में एवं कानूनों में किए गए मुख्य परिवर्तन एवं विशेषताओं को विस्तार से समझाया।

श्री त्रिपाठी ने कहा कि कानूनों की जानकारी के अभाव में नागरिकों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों का पूरा ज्ञान नहीं हो पाता, जिससे कई बार समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया जन जागरूकता फैलाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। मीडिया के माध्यम से सही और सटीक जानकारी लोगों तक पहुंचाई जा सकती है, जिससे कानून व्यवस्था में सुधार होगा और समाज में शांति और सुरक्षा बढ़ेगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि मीडिया इस पहल में सहयोग करेगी और नवीन कानूनों की जानकारी और जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

Read More

महासमुंद पुलिस के द्वारा बसना क्षेत्र में मोटर सायकल चोरों को पकड़ने एवम मोटर साइकिल बरामद करने में मिली सफलता ।

Posted on :06-Jul-2024
महासमुंद पुलिस के द्वारा बसना क्षेत्र में  मोटर सायकल चोरों को पकड़ने एवम मोटर साइकिल बरामद करने में मिली सफलता ।

प्रभात महंती 

थाना बसना के तीन प्रकरण में चोरी हुए 03 नग मोटर सायकल के साथ 03 आरोपी गिरफ्तार

आरोपीयों के कब्जे से 03 नग मोटर सायकल कीमती 120000 रूपये जप्त।

महासमुंद : थाना बसना क्षेत्र में (01) प्रार्थी ओंकार नाथ यादव ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका मोटर सायकल हिरो होण्डा CD डिलक्स क्र CG13H8746 को सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र बसना से किसी अज्ञात चोर द्वार चोरी का ले गया है (02) प्रार्थी बृजराम भास्कर ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका मोटर सायकल हिरो HF डिलक्स क्र0 CG06 GT 1769  को अग्रवाल नर्सिंग होम बसना के सामने से किसी अज्ञात चोर द्वार चोरी का ले गया है तथा (03) प्रार्थी धनेश्वर बंजारा ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका मोटर सायकल हिरो HF डिलक्स क्र0 CG06 GU 9402  को प्रार्थी के बहन दामाद कमलेश बंजारा के घर बाहर परछी में ग्राम गेर्राभांठा से किसी अज्ञात चोर द्वार चोरी का ले गया है प्रार्थीयो के रिपोर्ट पर थाना बसना में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

समस्त थाना/चौकी क्षेत्र में हो रहे चोरीयों के खिलाफ कार्यवाही कर सघन चेकिंग अभयान करने हेतु निर्देशित किया गया था साथ ही संदेही वाहानों की चेकिंग किया जा रहा है उसी दौरान थाना बसना क्षेत्र में 01 व्यक्ति थाना बसना क्षेत्र में पुरानी इस्तेमाली मोटर सायकल की बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा था कि मुखबीर सूचना पर थाना बसना पुलिस द्वारा उक्त संदेही को घेराबंदी कर पकडा गया जिसके कब्जे से 01 नग मोटर सायकल बरामद किया गया जिसे पुछताछ करने पर अपने और दो अन्य साथीयों के साथ और भी अन्य जगहों से चोरी करना बताया।

उक्त तीनों घटना को आरोपीगण 01. गौतम पात्रे पिता स्व संतुलाल पात्रे उम्र 21 साल साकिन वार्ड नं 04 बसना थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 02 . आशीष डडसेना पिता हेमलाल डडसेना उम्र 25 साल साकिन वार्ड नं 13 बसना थाना बसना जिला महासमुन्द छ0ग0 03 पुरूषोत्तम अग्रवाल पिता स्व रोशन अग्रवाल उम्र 20 साल साकिन वार्ड नं 14 बसना थाना बसना जिला महासमुन्द छ0ग0 के द्वारा घटित करना स्वीकार किये चोरी गये मोटर सायकल को थाना बसना पुलिस द्वारा बरामद कर थाना बसना में अपराध धारा के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

Read More

डीएमएस स्कूल के बच्चों ने मां के नाम रोपे पौधे

Posted on :06-Jul-2024
डीएमएस स्कूल के बच्चों ने मां के नाम रोपे पौधे

प्रभात महंती 

महासमुंद : स्थानीय मिनी स्टेडियम में शासकीय डीएमएस उमावि महासमुंद के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा पौधारोपण किया गया। प्रधानमंत्री मोदी जी के आह्वान पर  एक पेड़ मां के नाम के संदेश को चरितार्थ करते हुए इस संस्था द्वारा  पौधारोपण किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ प्रभारी प्राचार्य   आरआर साहू, मानिक लाल साहू, हिरेंद्र कुमार साहू, प्रीति यादव, हर्षिता चंद्राकर, यादराम यादव ,चंचल चंद्राकर आदि की उपस्थिति थे इस मौके पर प्रभारी प्राचार्य रिखीराम साहू ने छात्र-छात्राओं से कहा कि बढ़ते प्रदूषण से बचने के लिए पर्यावरण को सुरक्षित और सहेज कर रखना जरूरी है। इसके लिए हम सभी को पौधारोपण के कार्यक्रम में सहभागिता निभाने के साथ ही रोपे गए पौधों को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी भी निभाना है।

Read More

खेलों इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बिलासपुर में जिले के 04 खिलाड़ी चयनीत

Posted on :06-Jul-2024
खेलों इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बिलासपुर में जिले के 04 खिलाड़ी चयनीत

प्रभात महंती 

हॉकी, एथलेटिक्स व तीरंदाजी खेल में जिले से 04 खिलाड़ियों का आवासीय खेल अकादमी बिलासपुर में चयन ।

महासमुंद : खेलों इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बिलासपुर के लिए राज्य स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन बहतराई बिलासपुर में 19 जून से 22 जून 2024 तक (13 से 17 वर्ष) बालक- बालिका तीरदांजी, हॉकी, एथलेटिक्स तथा बालिका कबड्डी अकादमी हेतु आयोजित किया गया, जिसमें 19 - 20 जून को तीरंदाजी व हॉकी के खिलाड़ियों का मोटर एबिलिटी टेस्ट, स्किल टेस्ट व मेंटर एबिलिटी टेस्ट लिया गया तथा 21-22 जून को एथलेटिक्स व बालिका कबड्डी के खिलाड़ियों का टेस्ट लिया गया। राज्य स्तरीय चयन ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों को विभिन्न सुविधाएं शासन द्वारा उच्च स्तरीय प्रशिक्षण, स्ट्रेंथ व कंडीशनिंग प्रशिक्षण (जिम), 6000 किलो कैलोरी का शुद्ध व पौष्टिक आहार, फिजियोथैरिपी व पुनर्वास, मसाज, आइस बाथ, आवास, शिक्षा, खेल उपकरण व बीमा निशुल्क मिलेंगी। 

खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे ने बताया कि महासमुंद जिले से भोरिंग, तुमगांव, बिहाझर, बेमचा, रायतुम, महासमुंद से खिलाड़ी प्रशिक्षक एवन कुमार साहू के नेतृत्व में शामिल हुए। खिलाड़ियों में दुर्गेश ठाकुर, गजेंद्र ठाकुर, मयंक साहू, विनय कुमार यादव, डोमेश्वरी साहू, देविका साहू, नीलम साहू, दिलेश्वरी साहू, उमेश्वरी साहू, यामिनी धीवर, अबीर पांडेय, राकेश निषाद, डोगेस निषाद, फलेश यादव, नीरज ध्रुव, सागर सेन, पुष्कर साहू, हर्ष ध्रुव, टोपू ध्रुव, गणेशु, मुकेश ध्रुव, भूपेन्द्र निषाद, धनंजय साहू, नयमिशकांत भोई आदि शामिल हुए। जिले से खेल अकादमी बिलासपुर के लिए हॉकी खेल में नीरज ध्रुव पिता पवन ध्रुव ग्राम पंचायत बेमचा, एथलेटिक्स में गजेन्द्र ठाकुर पिता कमलेश्वर ठाकुर रायतुम, तथा तीरंदाजी में डोमेश्वरी साहू पिता लिखन साहू एवं यामिनी धीवर पिता इंदल धीवर दोनों गौरव ग्राम भोरिंग का चयन हुआ हैं। 

विदित हो कि इसके पहले महासमुंद जिले से 04 तीरंदाजी खिलाड़ी एवं 02 एथलेटिक्स खिलाड़ी का चयन पिछले 2 साल में खेल अकादमी बिलासपुर में हुआ था जिसमें से 05 खिलाड़ी नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। पद्मा साहू विगत वर्ष राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में 3 मेडल जीतने में सफल रही हैं, जिसके चलते उसे राष्ट्रीय खेल अकादमी सोनीपत हरियाणा में चयन किया गया था। आज पद्मा अंतर्राष्ट्रीय स्तर की तैयारी के लिए नियमित रूप से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं हैं। जिले से चयनित खिलाड़ी 5 जुलाई की सुबह अभिभावक व प्रशिक्षक एवन साहू के साथ बिलासपुर खेल अकादमी में प्रवेश के लिए रवाना हुए।

जिले से 04 खिलाड़ियों के आवासीय खेल अकादमी में चयन होने पर विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिंहा, जिला पंजीयक दीपक मंडावी, खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, व्यायाम शिक्षक सुनिल कुमार भोई, सेवन दास मानिकपुरी, डॉ. विकास अग्रवाल, ऋषि साहू, एवन साहू, अंजनी साहू, बॉल आश्रम बिहाझर अधीक्षक पुनेन्द्र चंद्राकर, पिरित साहू, भोज साहू व तीरंदाजी खिलाड़ी, अरविंद छाबड़ा, रिंकल बग्गा, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भोरिंग के प्राचार्य महेंद्र टंडन, अधीक्षक, समस्त स्टॉफ, खेलों इंडिया तीरंदाजी सेंटर खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद के खिलाड़ी, जिला तीरंदाजी संघ, हॉकी संघ, शा. उ. मा. विद्यालय भोरिंग के प्राचार्य व स्टॉफ, एथलेटिक्स संघ महासमुंद के पदाधिकारी व खिलाड़ियों ने शुभकामनाएं दीं।

Read More

सांसद एवं विधायक ने ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत किया पौध वितरण

Posted on :06-Jul-2024
सांसद एवं विधायक ने ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत किया पौध वितरण

प्रभात महंती 

आमजनों से पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण में सहभागिता निभाने का किया आग्रह

महासमुंद : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मन भी बात कार्यक्रम में देशवासियों से एक पेड़ मां के नाम लगाने के आह्नान के तहत सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी एवं विधायक महासमुंद श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने आज एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौध वितरण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी एवं विधायक महासमुंद श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने निःशुल्क पौध वितरण वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। 

Open photo

उन्होंने सभी जनप्रतिनिधि, अधिकारी व कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण से जोडने के लिए “एक पेड़ मां के नाम“ लगाने की अपील की। साथ ही सभी स्कूलों छात्रावास, आश्रमों, अस्पतालों एवं आंगनबाड़ियों में भी अभियान चलाकर वृहद स्तर पर पौधरोपण करने आव्हान किया।

इस दौरान उप वनमंडलाधिकारी श्री अब्दुल वहीद खान एवं परिक्षेत्र अधिकारी श्री करमाकर एवं वन विभाग के कर्मचारी मौजूद थे। जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों ने भी एक पेड़ मां के नाम पर पौधरोपण कर जिलेवासियों से पर्यावरण संरक्षण में अपनी जिम्मेदारी निभाने का आग्रह किया।

Read More

आवासीय खेल अकादमी रायपुर के लिए राज्य चयन ट्रायल में जिले के खिलाड़ी शामिल

Posted on :02-Jul-2024
आवासीय खेल अकादमी रायपुर के लिए राज्य चयन ट्रायल में जिले के खिलाड़ी शामिल

प्रभात महंती 

महासमुंद : आवासीय खेल अकादमी रायपुर के लिए राज्य स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन खेल विभाग परिसर रायपुर में 25 जून से 26 जून 2024 तक (13 से 17 वर्ष) बालक- बालिका तीरदांजी खेल हेतु आयोजित किया गया, जिसमें खिलाड़ियों का मोटर एबिलिटी टेस्ट, स्किल टेस्ट व मेंटर एबिलिटी टेस्ट लिया गया। राज्य स्तरीय चयन ट्रायल में चयनित होने वाले खिलाड़ियों को विभिन्न सुविधाएं शासन द्वारा उच्च स्तरीय प्रशिक्षण, स्ट्रेंथ व कंडीशनिंग प्रशिक्षण, शुद्ध व पौष्टिक आहार, फिजियोथैरिपी व आवास, शिक्षा, खेल उपकरण व बीमा निशुल्क मिलेंगी।

Open photo

खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे ने बताया कि महासमुंद जिले से भोरिंग, तुमगांव, बिहाझर, बागबाहरा से खिलाड़ी प्रशिक्षक एवन कुमार साहू के नेतृत्व में शामिल हुए जिसमें गणेशू, कुशो राम, आर्यन, नीलम, डोमेश्वेरी, देविका यादव, लक्ष्मी साहू, यामिनी धीवर, हुमेश्वरी साहू, दिलेश्वरी साहू, नीलम साहू, डालीका, अबीर पांडेय एवन साहू, पिरीत साहू प्रशिक्षक पुनेंद्र चंद्राकर द्वारा तैयार कर शामिल कराया गया हैं। जिले में तीरंदाजी खेल अपना अलग पहचान बना रही हैं, जिसमें जिले से पद्मा साहू का चयन सोनीपत हरियाणा, नवलिन कौर सतारा जैसे राष्ट्रीय खेल अकादमी के लिए हुआ हैं।

जहां से अंतर्राष्ट्रीय स्तर की तैयारी की जा रही हैं साथ ही खेल अकादमी रायपुर, खेलों इंडिया एक्सिलेंस सेंटर बिलासपुर, साई सेंटर रायपुर जैसे जगहों में जिले के खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। जिले के खिलाड़ियों ने विगत वर्ष राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतने में कामयाब रहे हैं। चयन ट्रायल में बेहतर प्रर्दशन करने के लिए जिले के खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, डॉ. विकास अग्रवाल, व्यायाम शिक्षक सुनिल कुमार भोई, सेवन दास मानिकपुरी, ऋषि साहू, एवन साहू, बॉल आश्रम बिहाझर अधीक्षक पुनेन्द्र चंद्राकर, पिरित साहू, भोज साहू, संजय पटेल, अरविंद छाबड़ा, रंजीत कौर छाबड़ा, सोमनाथ साहू, रिंकल बग्गा व जिला तीरंदाजी संघ महासमुंद के खिलाड़ियों ने शुभकामनाएं दीं ।

Read More

तीन नए कानून के बारे में मिनिस्ट्री ऑफ लॉ एण्ड जस्टिस डिपार्टमेंट द्वारा आयोजित की गई वर्चुअल बैठक।

Posted on :01-Jul-2024
तीन नए कानून के बारे में मिनिस्ट्री ऑफ लॉ एण्ड जस्टिस डिपार्टमेंट द्वारा आयोजित की गई वर्चुअल बैठक।

हाशिम खान 

सूरजपुर : जुलाई 2024 से तीन नए आपराधिक कानूनों भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय न्याय संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम लागू होगी जिसके प्रभावी ढंग क्रियान्वयन के लिए मिनिस्ट्री ऑफ लॉ एण्ड जस्टिस डिपाटमेंट ऑफ लीगल अफेयर्स के द्वारा मुम्बई महाराष्ट्र से हाईब्रिड मोड वर्चुअल माध्यम से कानून के बारीकियों से अवगत कराया गया। इस दौरान ई-कोर्ट, ई-फारेंसिंग प्लेटफार्म, ई-एफआईआर व जीरो एफआईआर सहित कानून में हुए बदलाव के बारे में पूरी जानकारी दी गई। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो, डीएसपी रितेश चौधरी, एसडीओपी सूरजपुर नंदिनी ठाकुर, डीएसपी मुख्यालय महालक्ष्मी कुलदीप, जिले के थाना-चौकी प्रभारीगण व जिला पुलिस कार्यालय के अधिकारीगण मौजूद रहे।

Read More

नशीली दवाई की परिवहन करते 01 आरोपी महासमुंद पुलिस की गिरफ्त में।

Posted on :29-Jun-2024
नशीली दवाई की परिवहन करते 01 आरोपी महासमुंद पुलिस की गिरफ्त में।

प्रभात महंती 

आरोपी के पास में बिक्री हेतु रखें प्रतिबंधित नशीली टेबलेट Nitrosum- 10 कुल 12 स्ट्रीप में भरा हुआ, प्रत्येक स्ट्रिप में 10 नग कुल 120 नग  कीमती 900 रूपये, एक मोटर सायकल कीमती 40000 तथा नगदी रकम 2000 रूपये कुल जुमला 42900 रूपये जप्त।

महासमुंद : सभी थाना/चौकी प्रभारियों कोे नशीली दवाई, अवैध शराब तथा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले लोगो के खिलाफ कार्यवाही तथा सघन चेकिंग अभियान करने हेतु निर्देशित किया गया था। इसके साथ ही परिवहन के उन सभी रास्तों पर जगह व समय बदल-बदल कर नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग करें।

दिनांक 28/06/2024 को मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति पतेरापाली सरायपाली सागरपाली रोड में स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG06 जेड डी 7353 में घूम-घूम कर नशीला टैबलेट बिक्री कर रहा है की सूचना पर हमराह स्टाफ के रवाना होकर पतेरापाली सागरपाली रोड गया मुखबिर के बताए गए  मोटरसाइकिल को रोक कर मोटरसाइकिल चालक से पूछताछ किया गया जो अपना नाम जितेश पात्रो पिता सुरेश पात्रो उम्र 18 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 4 पतेरापाली का होना बताया

Open photo

जिसके कब्जे से 120 नग Nitrosum - 10 टैबलेट , 12 स्ट्रिप में भरा हुआ  कुल 120 120 नग, एवम Nitrosum 10 टैबलेट की बिक्री रकम 2000 व घटना में प्रयुक्त दो पहिया वाहन कीमती 40000, जुमला जप्ती कीमती 42900  के साथ आरोपी मिला जिसके संबंध में उसके पास कोई वैध कागजात न होने पर आरोपी का कृत्य नारकोटिक एक्ट का पाए जाने से थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 184/24 धारा  22 बी नारकोटिक एक्ट के तहत् कार्यवाही की गई। यह संपूर्ण कार्यवाही महासमुन्द पुलिस के द्वारा की गई।

Read More

खट्टा में शाला प्रवेशोत्सव आयोजित

Posted on :26-Jun-2024
खट्टा में शाला प्रवेशोत्सव आयोजित

प्रभात महंती 

महासमुंद : ग्राम खट्टा के विद्यालय परिसर में शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें शिक्षकों, विद्यार्थियों, प्रबंधन समिति के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में पालक व नागरिक गण उपस्थित हुए। नए शिक्षा सत्र में शाला आरंभ अवसर पर नए बच्चों का उत्साह के साथ विद्यालय में प्रवेश सुनिश्चित करने के लिए शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा पहली, छठवीं एवं नवमीं में प्रवेश लेने वाले बच्चों का तिलक लगाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया तथा सभी पात्र बच्चों को पाठ्यपुस्तक व गणवेश प्रदान किया गया। स्वर्गीय दाऊ लाल साहू की पुण्य स्मृति में हाईस्कूल के प्रभारी प्राचार्य लिकेश साहू द्वारा कक्षा पहली से दसवीं तक अध्ययनरत बच्चों के लिए नेवता भोज का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत बच्चों को मध्यान्ह भोजन के अतिरिक्त खीर, पूड़ी व जलेबी खिलाई गई। 

Open photo

कार्यक्रम के आरंभ में उपस्थित अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की पूजा की गई तथा विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना, प्रेरणा गीत, कविता व कहानियां प्रस्तुत की गई। एस एम सी के पूर्व अध्यक्ष प्रेमसिंह दीवान, शिक्षाविद हरीश देवांगन, राजकिशोर निषाद आदि द्वारा अपने उद्बोधन के माध्यम से बच्चों का मार्गदर्शन किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए मिडिल स्कूल के प्रधानपाठक ओम नारायण शर्मा ने कहानियों के माध्यम से बच्चों एवं पालकों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया।प्रभारी प्राचार्य लिकेश साहू द्वारा आभार व्यक्त किया गया। प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं हाईस्कूल के समस्त शिक्षकों सहित एस एम सी अध्यक्ष श्रीमती नामेश्वरी सेन, उपाध्यक्ष गुमान सिंह दीवान, शिक्षाविद प्रेमसिंह दीवान, हरीश देवांगन, श्रीमती सगरी यादव, दिलीप नायक, सदस्य श्रीमती किरण सेन, श्रीमती रामप्यारी दीवान रामलाल बघेल, गोकुल नायक, रामशरण दीवान, श्रीमती रामेश्वरी दीवान, संतोष भारती आदि उपस्थित थे।

Read More

विकासखंड एवं जिला स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Posted on :26-Jun-2024
विकासखंड एवं जिला स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

प्रभात महंती 

27 को संभाग स्तरीय प्रतियोगिता

महासमुंद : विकासखंड एवं जिला स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को मिनी स्टेडियम  महासमुंद में संपन्न हुआ जिसमें प्रथम पाली में विकासखंड स्तर पर प्रतियोगिता कराया गया। इस प्रतियोगिता में रिवर डेल वर्ल्ड स्कूल, गुड शेफर्ड स्कूल व वेडनर स्कूल की   अंडर 17 वर्ष की टीम ने भाग लिया। विकासखंड क्रीड़ा प्रभारी हिरेंद्र कुमार साहू ने बताया कि पहला मैच रिवर डेल वर्ल्ड स्कूल विरुद्ध गुड शेफर्ड स्कूल महासमुंद के मध्य खेला गया जिसमें रिवर डेल वर्ल्ड स्कूल महासमुंद ने गुड शेफर्ड स्कूल महासमुंद को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला वेडनर स्कूल महासमुंद विरुद्ध रिवर डेल वर्ल्ड स्कूल महासमुंद के मध्य खेला गया जिसमें वेडनर स्कूल महासमुंद ने विकासखंड प्रतियोगिता में विजेता होने का गौरव हासिल किया।

Open photo

तत्पश्चात द्वितीय पाली में जिला स्तरीय मुकाबला खेला गया जिसमें पिथौरा विकासखंड की टीम और महासमुंद विकासखंड की टीम वेडनर स्कूल के मध्य मुकाबला हुआ जो बहुत ही रोमांचक रहा मैच का परिणाम टाई रहा। तत्पश्चात एक्स्ट्रा टाइम दिया गया उसमें भी परिणाम टाई रहा तत्पश्चात पेनाल्टी शूटआउट दिया गया फिर भी परिणाम टाई रहा फिर गोल्डन सूट दिया गया उसमें वेडनर स्कूल महासमुंद की टीम विजेता हुआ और आगामी 27 तारीख को संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में महासमुंद जिले की ओर से प्रतिनिधित्व करेंगे।

मैच का प्रारंभ सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं क्रीडा सेक्शन अधिकारी श्रीमती हिना ढालेंन के द्वारा किया गया। इस अवसर पर सेवा निवृत्त वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक नीलमणि चंद्राकर विशेष रूप से उपस्थित रहे। मैच को संपन्न कराने में गणेश कोसरे, सेवन दास मानिकपुरी, छन्नू लाल साहू, सुशील कुमार रनवी कौनेन अहमद, मीत कुमार, सलिल चौधरी, पिथौरा विकासखंड से आए व्यायाम शिक्षक  राजेश कुमार साहू, नारायण गभेल, मकरध्वज पटेल का विशेष योगदान रहा।

Read More

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती जी की 59वी पुन्य तिथि मनाई गई

Posted on :25-Jun-2024
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती जी की 59वी पुन्य तिथि मनाई गई

प्रभात महंती 

महासमुंद : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय उपकार भवन नयापारा में आध्यात्मिक संस्थान की आधारशिला रही मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती जी की 59वी पुन्य तिथि मनाई गई, प्रातः काल से ही श्रद्धांजलि सभा में पूरा ईश्वरीय परिवार मौन में रह पिता शिव बाबा की याद में रहे एवं उस दिव्य आत्मा के श्रेष्ठ कर्तव्य को जीवन में लाने का दृढ़ संकल्प लिया,  सेवाकेंद्र संचालिका ब्रम्हा कुमारी प्रिती बहन आज की मुरली (परमातम महावाकय) में सुनाया मातेश्वरी जी को यह बात कंठस्थ था कि यह संसार एक नाटक शाला है और हम सभी अपना अपना किरदार निभाते हैं,

निराकार परमात्मा शिव इस नाटक शाला के क्रिएटर डायरेक्टर और एक्टर तीनों है यह नाटक तीन घंटे का नहीं अपितु पूरे 5000 हजार वर्ष का है,अब यह नाटक पूरा होने को है और हमारा भारत पुनः सोने की चिड़िया बनने जा रहा है, दीदी ने मम्मा की वाणी में आगे सुनाया हमें सद्कर्मों का बीज बोने की कला सिखनी चाहिए यदि कर्म रूपी बीज अच्छी क्वालिटी की तो फल भी दुःख के रूप में भोगना पड़ेगा,हमें पिता परमात्मा से आनेसट आज्ञाकारी पंचुअल रहना होगा तब जाकर भविष्य में हमें देवत्व की प्राप्ति होगी , मम्मा कहतीं थी हर घड़ी को अन्तिम घड़ी समझकर चले इससे पाप नहीं होंगे इसके बाद शिव बाबा को मम्मा के नाम भोग स्वीकार कराया गया 

Read More

Previous12...53545556575859...7576Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

ज्योतिष और हेल्थ

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

खेल

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

व्यापार

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन

  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष

  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution