× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में लू तो कई जगह बारिश की चेतावनी

    देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में लू तो कई जगह बारिश की चेतावनी

    पद्मनाभस्वामी मंदिर से करोड़ों के हीरे-जवाहरात और सोना गायब, मचा हड़कंप

    पद्मनाभस्वामी मंदिर से करोड़ों के हीरे-जवाहरात और सोना गायब, मचा हड़कंप

    ’प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई’

    ’प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई’

    कैदियों को ले जा रही बस पलटी, दरोगा समेत 6 की दर्दनाक मौत

    कैदियों को ले जा रही बस पलटी, दरोगा समेत 6 की दर्दनाक मौत

    पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर लगी आग, 3 रुपए बढ़ने के बाद और महंगाई के संकेत

    पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर लगी आग, 3 रुपए बढ़ने के बाद और महंगाई के संकेत

  • छत्तीसगढ़
    महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं के सशक्तिकरण का आधार, बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर हो रहा खर्च

    महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं के सशक्तिकरण का आधार, बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर हो रहा खर्च

    सूरजपुर में 15 नए एसआई की थानों में शुरू हुई व्यावहारिक ट्रेनिंग, पुलिसिंग व कानून की बारीकियां सीखेंगे, डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने जारी किया आदेश।

    सूरजपुर में 15 नए एसआई की थानों में शुरू हुई व्यावहारिक ट्रेनिंग, पुलिसिंग व कानून की बारीकियां सीखेंगे, डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने जारी किया आदेश।

    ओडिशा से मुंबई गान्जा तस्करी का प्लान महासमुंद पुलिस ने किया फेल।

    ओडिशा से मुंबई गान्जा तस्करी का प्लान महासमुंद पुलिस ने किया फेल।

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

  • मनोरंजन
    अदाह शर्मा के रंग-बिरंगे लुक्स ने जीता इंटरनेट

    अदाह शर्मा के रंग-बिरंगे लुक्स ने जीता इंटरनेट

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

  • रोजगार
    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

  • राजधानी
    अब सरकारी सेवाएं मोबाइल की स्क्रीन पर

    अब सरकारी सेवाएं मोबाइल की स्क्रीन पर

    ’राज्यपाल श्री रमेन डेका से मुख्य सचिव ने सौजन्य भेंट की’

    ’राज्यपाल श्री रमेन डेका से मुख्य सचिव ने सौजन्य भेंट की’

    ’जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर... और सामने थी बदलाव की बड़ी कहानी’

    ’जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर... और सामने थी बदलाव की बड़ी कहानी’

    कवर्धा को मिली नई सौगात-उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया “मित्र मिलन चौपाटी” का भव्य लोकार्पण

    कवर्धा को मिली नई सौगात-उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया “मित्र मिलन चौपाटी” का भव्य लोकार्पण

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नक्सल मुक्त जिलों के भवनविहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों को मिलेंगे पक्के भवन

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नक्सल मुक्त जिलों के भवनविहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों को मिलेंगे पक्के भवन

  • ज्योतिष
    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

महासमुन्द

Previous12...58596061626364...7576Next

महासमुंद लोकसभा क्षेत्र में द्वितीय चरण अंतर्गत मतदान 26 अप्रैल को

Posted on :18-Mar-2024
महासमुंद लोकसभा क्षेत्र में द्वितीय चरण अंतर्गत मतदान 26 अप्रैल को

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली प्रेस-वार्ता

निर्वाचन कार्यक्रम की दी जानकारी

17 लाख 59 हजार 181 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का उपयोग

निर्वाचन की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू

महासमुंद : स्वतंत्र और निष्पक्ष निर्वाचन करवाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने पूरे देश सहित छत्तीसगढ़ में होने वाले “लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसी के साथ ज़िले में आदर्श आचार संहिता  लागू हो गयी है। इसके साथ ही लायसेंसी शस्त्र थाने में जमा कराये जाने हेतु आदेश जारी कर दिये गये है। जिले में लोक धन से लगाए गए सभी होर्डिंग, पोस्टर, बैनर आदि सभी सार्वजनिक स्थल/भवनों से हटाना शुरू हो गया है। कलेक्टर श्री प्रभात मलिक महासमुंद संसदीय क्षेत्र 09 के रिटर्निंग ऑफिसर होंगे। साथ ही जिले की चारों विधानसभा क्षेत्र के लिए सहायक रिटर्निंग ऑफिसर  नामांकित कर दिये गये है।

उक्त जानकारी आज यहाँ कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में राजनीतिक दलों व मीडिया प्रतिनिधियों को कलेक्टर श्री एवं ज़िला निर्वाचन आधिकारी श्री प्रभात मलिक ने दी। प्रेस वार्ता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि श्री दाऊलाल चंद्राकर (कांग्रेस), श्री येतराम साहू (भाजपा), श्री आत्माराम नवरत्न (बीएसपी), श्री भूपेन्द्र चन्द्राकर (आप), अपर कलेक्टर श्री रवि साहू, उप जिला निर्वाचन श्री निर्भय साहू सहित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री मलिक ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही जिले के सम्पूर्ण क्षेत्र में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील कर दी गई है। लोकसभा आम निर्वाचन 2024 कार्यक्रम के अनुसार महासमुंद जिले के चारों विधानसभा में दूसरे चरण 26 अप्रैल 2024(शुक्रवार) को मतदान की तिथि निर्धारित की गई है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए लोकसभा आम निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 28 मार्च 2024 को अधिसूचना का प्रकाशन किया जायेगा। नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 04 अप्रैल 2024 है। इसी तरह नाम निर्देशन पत्रों की स्क्रूटनी की तिथि 05 अप्रैल 2024 तथा अभ्यर्थियों की नाम वापसी की अंतिम तिथि 08 अप्रैल 2024 तथा मतदान की तिथि 26 अप्रैल 2024 को निर्धारित की गई है।

इसी तरह मतगणना की तिथि 4 जून 2024 को निर्धारित की गई है। निर्वाचन प्रक्रिया 6 जून 2024 को पूरी हो जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मलिक ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत लोकसभा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 09 महासमुंद अंतर्गत कुल 8 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान केन्द्रों की संख्या 2146 है। जिसके अंतर्गत 8,65,125 पुरुष मतदाता, 8,94,023 महिला मतदाता एवं 33 तृतीय लिंग के मतदाता हैं। इस तरह जिले में कुल 17,59,181 मतदाता पंजीकृत है। इसमें से 47,511 मतदाता 18 से 19 वर्ष के युवा मतदाता है। 17,338 दिव्यांग मतदाता, 80 से अधिक आयु वर्ग के 16,130 वरिष्ठ मतदाता एवं 100 से अधिक वर्ष के 191 बुजुर्ग मतदाता पंजीकृत हैं।

कलेक्टर ने बताया कि नामांकन प्राप्त करने का कार्य कलेक्टर एवं ज़िला निर्वाचन कार्यालय महासमुंद में किया जायेगा। विधानसभा क्षेत्र 39-सरायपाली, 40-बसना, 41-खल्लारी एवं 42 महासमुंद लिए सहायक रिटर्निंग ऑफिसर होंगे। उन्होंने बताया कि निर्वाचन की घोषणा के दिन से परिणाम की घोषणा तक रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक प्रचार-प्रसार बंद रहेगा। मतदान समाप्ति के समय से 48 घण्टे पूर्व अभ्यर्थी तथा विधानसभा क्षेत्र के रजिस्टर्ड मतदाता को छोड़कर अन्य व्यक्तियों को विधानसभा क्षेत्र छोड़कर जाना होगा।

ज़िला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रभात मलिक ने कहा कि राज्य एवं जिला स्तर पर मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति राजनीतिक विज्ञापनों का प्रमाणन करेगी। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सभी माध्यम जैसे टीवी चैनल, केबल टीवी चैनल, रेडियो (निजी एफएम रेडियो सहित), ई-समाचार पत्र, बल्क एसएमएस व वाईस मैसेज, सार्वजनिक स्थलों पर दृश्य-श्रव्य माध्यम, सोशल मीडिया वेब पेज पर राजनीतिक विज्ञापन प्रसारण से पूर्व एमसीएमसी कमेटी से राजनीतिक दल एवं अभ्यर्थी अनुमति लेंगे। निर्वाचन संबंधी किसी विज्ञापन, पोस्टर, पर्चे या किसी अन्य अभिलेख पर उसके प्रकाशक एवं प्रिंटर का नाम, पता एवं मुद्रित संख्या छपा होना आवश्यक है। निर्वाचन के दौरान मिलने वाली शिकायतों के निराकरण के लिए सी विजिल एप्प के माध्यम से शिकायत किया जा सकता है।

साथ ही टोल फ्री नम्बर 1950 पर शिकायत की जा सकती है। कलेक्टर ने बताया कि जिन मतदान केन्द्रों में एक हजार से अधिक मतदाताओं ने मतदान किए थे वहां अतिरिक्त मतदान कर्मी लगाए जायेंगे। बसना विधानसभा अंतर्गत मतदान केन्द्र शासकीय आदर्श प्राथमिक शाला टिकरापारा बसना में मतदाताओं की संख्या 1500 से अधिक होने के कारण इसे दो भागों में विभाजित करते हुए इसके अतिरिक्त शासकीय आदर्श प्राथमिक शाला टिकरापारा के अतिरिक्त कक्ष को सहायक मतदान केन्द्र बनाया गया है। उड़नदस्ता और स्थैतिक निगरानी दलों को सक्रिय कर दिया गया है। सीसी टीवी कैमरे के माध्यम से केन्द्रीकृत निगरानी भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि सम्पत्ति विरूपण के तहत 24, 48 और 72 घंटे में की जाने वाली कार्यवाही जारी है। आबकारी विभाग द्वारा भी शराब के अवैध विक्रय और परिवहन पर कड़ी नजर रखी जा रही है। कलेक्टर ने आमजनों से आदर्श आचरण संहिता पालन करने की अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र महापर्व में अपनी भागीदारी अवश्य निभाएं। 

Read More

नाबालिग लड़की को भगाने मे मदद करने वाली आंगनबाड़ी साहियका को बचाने मे जुटा पुलिस विभाग?

Posted on :18-Mar-2024
नाबालिग लड़की को भगाने मे मदद करने वाली आंगनबाड़ी साहियका को बचाने मे जुटा पुलिस विभाग?

मनोज शुक्ला

नाबालिग लड़की को भगाने मे मदद व रहने छुपने का इन्तेजाम करने वाली रामाडबरी आंगनबाड़ी साहियका जानकी बाई बारले को बचाने मे जुटा पुलिस विभाग?

महासमुंद : जिला पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम रामाडबरी लड़का लड़की का मामला सामने आया है नाबालिक लड़की को  बहलाफुसला भगाकर कर  गांव में ले जाकर  उमाशंकर बारले ग्राम पंचायत बम्बुरडीह रामाडबरी निवासी जिसे भगाने में सहयोग नीलकंठ बारले कानूनी नियम के तहत lPC धारा 368 व पास्को एक्ट दोनों के ऊपर लग सकता है जानकीबाई (जामबई) बारले आंगनबाड़ी नाबालिक बच्चों के भाग कर आने की सम्पूर्ण जानकारी होने के उपरांत भी थाने मे जानकारी ना देकर चोरी से उन्हें छुपाये रखा अपने घर मे जगहा ही अलग से एक रूम दिया साथ ही गॉव वालों  को भी गलत जानकारी दी 

जानकीबाई बारले रामाडबरी की आंगनबाड़ी साहियका है रामाबड़री निवासी हैं व नीलकंठ बारले वर्ष 45 पिता स्व फगनु और जानकीबाई बारले  सिलतरा चौकी पुलिस अधिकारी के द्वारा क्या कार्यवाही करता है इस दोनों के ऊपर देखने का विषय है अपने घर में नाबालिक लड़की व लड़के को सरंक्षण  दिया जिसका वीडियो भी है सरंक्षण देने वाले पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं किया गया है और केस को दबाने का काम किया जा रहा है चौकी मे लड़की लड़का को रखा गया है

सूत्रों की माने तो सिलतरा चौकी से आये पुलिस कर्मचारियों से मुलाक़ात व बात के बाद उन्होंने रामाडबरी आंगनबाड़ी साहियका जानकीबाई बारले व उसके पति को बचाने मे जुटा पुलिस विभाग द्वारा जानकीबाई  को उसके ऊपर केस नहीं बनाने का दिया अस्वासन?

Read More

राज्य स्तरीय रेंज पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता 2024 का आयोजन

Posted on :16-Mar-2024
राज्य स्तरीय रेंज पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता 2024 का आयोजन

प्रभात महंती 

महासमुंद : राज्य स्तरीय रेंज पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता 2024 का आयोजन पीटीएस माना रायपुर में दिनांक 11/03/2024 से 14/03/2024 तक संपन्न हुआ जिसमें 11 टीमों ने भाग लिया  पुरुष वर्ग में रायपुर रेंज ने सेमीफाइनल में बिलासपुर को 8 / 10 के स्कोर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया फाइनल मैच में मध्य रेंज को 14 /18  के स्कोर से हराकर रायपुर रेंज जीत का किताब अपने नाम किया

टीम में कोच मैनेजर सतीश मिश्रा सर (महासमुंद )से कप्तान अनिल नायक प्रीतम विश्वकर्मा गिरधारी भास्कर मनोज तिवारी रघुनंदन हरबंस( रायपुर )से चंदन यादव सोहेल अहमद अजीत गुप्ता नितिन कश्यप नयन यादव (धमतरी )से शुभम गोस्वामी (गरियाबंद )से विनोद कुर्रे( कोच एवं मैनेजर )सतीश मिश्रा का टीम में महत्वपूर्ण योगदान रहा  पुलिस विभाग के मुख्य डीजीपी महोदय रेंज आईजी महोदय रायपुर रेंज के समस्त पुलिस अधीक्षक व रक्षित निरीक्षक महोदय ने शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य कामनाएं की????

Read More

महतारी वंदन योजना : जिले के 3 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में 32 करोड़ 59 लाख रूपए की पहली किश्त का अंतरण

Posted on :11-Mar-2024
महतारी वंदन योजना :  जिले के 3 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में 32 करोड़ 59 लाख रूपए की पहली किश्त का अंतरण

प्रभात महंती 

महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन जिला मुख्यालय व ब्लॉक मुख्यालय में हुआ

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने  महतारी वंदन सम्मेलन योजना की पहली किश्त की राशि   रिमोट दबाकर अंतरित किया

उत्साह से सराबोर महिलाओं के चेहरे खिले

महासमुंद : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 10 मार्च आज महिलाओं के लिए विशेष दिन रहा। आज प्रदेश सहित जिले के 3  लाख से ज्यादा महिलाओं को 32 करोड़ 59 लाख रुपए की पहली किश्त की  राशि  रिमोट दबाकर जारी की। महिलाओं में उत्साह देखते ही बन रहा था।  प्रदेश की राजधानी रायपुर के साथ सभी जिला मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय, नगरीय निकाय क्षेत्रों में महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी राज्य मुख्यालय, जिला मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय एवं नगरीय निकायों में आयोजित कार्यक्रमों से सीधे वर्चुअली जुड़कर महिलाओं को संबोधित किया । इस अवसर पर महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की 70 लाख से अधिक महिलाओं के साथ साथ महासमुंद के 3 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में डी.बी.टी. के माध्यम से पहली किश्त का अंतरण किया गया। इससे प्रत्येक माह महिलाओं के खाते में एक हजार रूपये आएंगे। 

 स्थानीय शंकराचार्य भवन में दोपहर 11 बजे से जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। यहां बतौर मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा,विशिष्ट अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री एवम कुरूद विधायक श्री अजय चंद्राकर,  सांसद प्रतिनिधि श्री संदीप दीवान, पवन पटेल ,इंद्रजीत सिंह ,स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थी।
 वही सभी ब्लाक मुख्यालय में भी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बागबाहरा और बसना में कृषि उपज मंडी, पिथोरा में सांस्कृतिक भवन तथा सरायपाली में टाउन हॉल में कार्यक्रम आयोजित हुआ जहां बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई।

 उल्लेखनीय है महतारी वंदन अंतर्गत जिले में कुल 3 लाख 26 हजार 330 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमे से पर्यवेक्षक द्वारा 3 लाख 25 हजार 957 आवेदन स्वीकृत किए गए हैं। जिनके खाते में 1000 रुपए के मान से 32 करोड़ 59 लाख रुपए अंतरित हुआ।

Open photo

रायपुर में मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय शामिल हुए। सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री साय छत्तीसगढ़ को बाल विवाह मुक्त करने के अभियान का शुभारंभ भी किया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े सहित वरिष्ठ मंत्री एवम जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रदेश की जनता को दी गई गारंटी को पूरा करते हुए राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में 01 मार्च 2024 से नवीन महतारी वंदन योजना लागू की गई है। योजना के तहत 21 वर्ष से अधिक आयु की पात्र विवाहित महिलाओं को एक-एक हजार रूपए की मासिक वित्तीय सहायता दी जाएगी। इस प्रकार महिलाओं को 12 हजार रूपए वार्षिक प्राप्त होगा। योजना के तहत 10 मार्च को पहली बार सहायता राशि दी जाएगी। इससे प्रदेश में  लगभग 70 लाख से अधिक महिलाएं लाभान्वित हुई। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 32 करोड़ 59 लाख रूपए रिमोट दबाकर उनके खाते में राशि अंतरित की।

 जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ को बाल विवाह मुक्त करने का संकल्प भी लिया गया। इस अवसर पर पार्षद श्रीमती मीना वर्मा, शुभ्रा शर्मा, महेंद्र जैन, मुन्ना देवार, संदीप दीवान ,महेंद्र सिक्का,सुरेखा कंवर,सुधा साहू,देवीचंद राठी, कलेक्टर श्री प्रभात मलिक, जिला पंचायत सीईओ श्री एस आलोक, एस डी एम श्री उमेश साहू ,महिला एवम बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी समीर पांडेय, परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक सहित ग्रामीण एवम शहरी क्षेत्र की महिलाएं मौजूद थी।

Read More

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन

Posted on :11-Mar-2024
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन

प्रभात महंती 

महासमुंद : खेल एवम् युवा कल्याण महासमुंद द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता 2023-24 का आयोजन दिनांक 10 मार्च को सुबह 8 बजे से मिनी स्टेडियम सुनसुनिया, बागबाहरा में आयोजित किया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि अलका नरेश चंद्राकर सदस्य जिला पंचायत महासमुंद रहे, विशिष्ट अतिथि प्रेम सिंह साहू, भोज नाथ देवांगन, चंद्रशेखर ध्रुव, संजय मालवे, हेमंत की उपस्थिति में किया गया। अपने उद्बोधन में अलका चंद्राकर ने कहा कि खेल जीवन में महत्वपूर्ण है। खेल शिक्षा का अभिन्न अंग हैं। माता पिता बच्चों को खेलने के लिए प्रोत्साहित करते रहें। घर के चार दिवारी में सीमित नहीं रखें।

बेटियां आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। आज हमारी बेटियां सायकल से लेकर प्लेन तक चला रहे हैं। देश विदेश में अपना नाम रौशन कर रहे हैं। हम कुछ भी कर सकते हैं, हर काम संभव है। खेल में कोई हारता है तो कोई जीतता है। हमें हार नहीं मानना चाहिए। हमेशा और ऊर्जा के साथ संघर्ष करते हुए आगे बढ़ना है। सभी को हार्दिक बधाई देते हुए सम्मानित किया। इस अवसर पर महिला सम्मान के लिए बागबाहरा की बेटी तीरंदाजी खेल में उपलब्धि हासिल कर रहीं नवलीन कौर छावड़ा पिता अरविंद छाबड़ा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उपस्थित अतिथियों का खेल विभाग द्वारा सम्मानित किया गया। आयोजन में बालिका खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स, रस्साकसी व कबड्डी प्रतियोगिता में बढ़चढ़ कर उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

Open photo

प्रतियोगिता के परिणाम - एथलेटिक्स 100मीटर दौड़ में प्रथम स्थान लक्ष्मी ठाकुर, द्वितीय स्थान कांति ठाकुर, तृतीय स्थान खुशी धृतलहरे ने प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पूजा ठाकुर, द्वितीय स्थान गीताजंली ठाकुर, तृतीय स्थान बसंती मांझी ने प्राप्त किया। तवा फेंक में प्रथम स्थान गीताजंली ठाकुर, द्वितीय स्थान खुशबू दीवान, तृतीय स्थान ट्विंकल साहू ने प्राप्त किया। गोला फेंक में प्रथम स्थान पूजा ठाकुर, द्वितीय स्थान धन्नू ठाकुर, तृतीय स्थान कांति ठाकुर ने प्राप्त किया। रस्सा कसी में प्रथम स्थान दुर्गेश्वरी ठाकुर, कीर्ति कमार, ऋतु ठाकुर, तुलसी ठाकुर, कनिका ठाकुर, कुन्ती ध्रुव, भुवंशिका पटेल, भूमिका पटेल, राधिका साहू, रिचा साहू द्वितीय स्थान भाविषा प्रधान, दामिनी पटेल, सोहद्रा भुंजिया, सुहाना साहू, फलेश्वरी पटेल, भूमिका कुर्रे, दामिनी निराला, संजना नायक, डिंपल दीवान, रूपाली ठाकुर ने प्राप्त किया।

कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों में हसीना ध्रुव, लक्ष्मी ठाकुर, पूजा ठाकुर, कांति ठाकुर, धन्नू ठाकुर, बबिता दीवान, योगेश्वरी ध्रुव उपविजेता टीम में गीताजंली, बसंती, लक्ष्मी साहू, लक्ष्मी दीवान, भूमिका ठाकुर, योगिता ठाकुर, दिव्या पटेल शामिल रहें। अतिथियों द्वारा विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल से पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में भैरव प्रसाद पाल, ऋषि कपूर साहू व्यायाम शिक्षक, एवन साहू प्रशिक्षक खेलों इंडिया, पिरित राम साहू, एकता ठाकुर, रक्षा साहू, निराशा ध्रुव, गीता राजपूत, प्रीति साहू मनिश्वर यादव का रहा। आयोजन में महासमुंद, बागबाहरा क्षेत्र के पंडरीपानी, सिर्री, उखरा, टोंगो पानी कला, बोकरा मुड़ा कला, परकोम, खट्टी, भरुआमुड़ा, बिराजपाली, उतेकेल, दार गांव, बटोरा, सुनसुनिया, भटगांव, मामाभांचा, कोटन पाली, जामगांव के 110 बालिका खिलाड़ी शामिल हुए। मंच संचालन कुबेर यदु ने किया, सभी का आभार व्यक्त हिरेंद्र देवांगन व्यायाम शिक्षक शासकीय उच्च. मा. विद्यालय कोमाखान के किया। आयोजन में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला बॉल विकास, आदिवासी विकास विभाग, पुलिस , नगर पालिका परिषद बागबाहरा का सहयोग रहा।

Read More

विधायक राजू व नपाध्यक्ष राशि ने नया राशन कार्ड वितरण का किया आगाज

Posted on :09-Mar-2024
विधायक राजू व नपाध्यक्ष राशि ने नया राशन कार्ड वितरण का किया आगाज

प्रभात महंती 

शहर के नयापारा क्षेत्र के 6 वार्डो के हितग्राहियों को शिविर लगा दिया गया राशन कार्ड

महासमुंद : केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना खाद्यन्न सुरक्षा प्रणाली के तहत शुक्रवार को शहर के नयापारा स्थित शिव चौक में नगर पालिका द्वारा शिविर आयोजित कर राशन कार्ड वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। शिविर का शुभारंभ करते हुए योजना के सभी वार्ड के हितग्राहियों को महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग, प्रभारी सीएमओ अनीश ठाकुर और वार्ड पार्षद मीना वर्मा व अन्य पार्षदों की उपस्थिति में नया राशन कार्ड वितरित किया गया। शिविर में नयापारा क्षेत्र के वार्ड 4, 5, 6, 7, 8, एवं 9 के निवासियों को नया राशन कार्ड वितरित किया गया।

Open photo

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा और नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग ने शिविर में उपस्थित सभी हितग्राहियों से कहा कि शिविर में जिन हितग्राहियों को किसी कारणवश नया राशन कार्ड न मिल पाए तो उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। उन हितग्राहियों को वार्ड पार्षद के माध्यम से या फिर पालिका कार्यालय से नया राशन कार्ड प्रदाय किया जाएगा। इस दौरान वार्ड नागरिको के साथ नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Read More

महिलाएं पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही: राशि महिलांग

Posted on :09-Mar-2024
महिलाएं पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही: राशि महिलांग

प्रभात महंती 

महिला दिवस पर स्वच्छता दीदियों का नपाध्यक्ष ने सभाकक्ष में किया स्वागत 

महासमुंद : 8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शुक्रवार को नगर पालिका कार्यालय स्थित नगर पालिका अध्यक्ष सभाक्षक में स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर में कचरा कलेक्शन का कार्य करने वाली स्वच्छता दीदियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग ने 8 स्वच्छता दीदियों का शॉल श्रीफल और उनका मुंह मीठा कराकर स्वागत कर उन्हें महिला दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर उपस्थित स्वच्छता दीदियों को संबोधित करते हुए नपाध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग ने कहा कि आज देश में महिलाएं पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है। महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं है। आज आप सभी महिलाओं की बदौलत महासमुंद नगर पालिका को भारत भर में हुए स्वच्छता सर्वे में ईस्ट जोन से प्रथम स्थान मिला है जो महिलाओं के साथ शहर के लिए गर्व की बात है।

 इन स्वच्छता दीदियों का हुआ सम्मान

नगर पालिका अध्यक्ष सभाक्षक में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग ने स्वच्छता दीदी श्रीमती रेखा यादव, श्रीमती शशी यादव, श्रीमती प्रियंका टिकेश्वरी साहू, श्रीमती जलमती सेन्द्रे, श्रीमती सरस्वती सोना, सुशील बाई और ममता बाई का शॉल श्रीफल से स्वागत किया गया साथ कार्यक्रम में उपस्थित अन्य स्वच्छता दीदियों को गुलाब फूल देकर उनका स्वागत कर सभी को बधाई दी।

Read More

88वी त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव सभी ब्रम्हा कुमारी भाई बहनों ने बड़े धूमधाम के साथ मनाया...

Posted on :09-Mar-2024
88वी त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव सभी ब्रम्हा कुमारी भाई बहनों ने बड़े धूमधाम के साथ मनाया...

प्रभात महंती 

महासमुंद : 88वी त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय उपकार भवन नयापारा में अजन्मा निराकार परमपिता परमात्मा शिव की अलौकिक जन्मोत्सव सभी ब्रम्हा कुमारी भाई बहनों ने बड़े धूमधाम के साथ मनाया, प्रात काल शिव महावाक्य सुनने के पश्चात केक कटिंग सेरेमनी हुई तत पश्चात शिव ध्वजारोहण कर सभी भाई बहनों ने मिलकर अपने अन्दर छुपे हुए मनोविकारों एवं बुराइयों को सदा के लिए त्याग करने का संकल्प लिया,

दादा वाड़ा ग्राउंड रायपुर रोड़ स्थित तीन दिवसीय कुम्भकरण की चलित झांकी देखने हजारों की संख्या में लोग पहुंचे,आज का मानव कुम्भ करण के समान है जो अज्ञानता, विकारों की नींद में सोया है उसे सत्य ज्ञान और समय का अहसास नहीं उसे सुना अनसुना कर रहा, समय की मांग कुछ और है, लेजर शो के माध्यम से मनुष्य का वास्तविक स्वरूप, वर्तमान समय का भयावह दृश्य परमपिता परमात्मा शिव की अनुभूति के माध्यम से जीवन परिवर्तन करने की दिशा एवं ब्रम्हा कुमारी भाई बहनों द्वारा चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से मनुष्य जीवन का लक्ष्य आत्म ज्ञान परमात्म ज्ञान,उनका स्वरूप,उनका नाम, धाम, सर्व धर्म आत्माओं के परमपिता की नालेज, सृष्टि चक्र के द्वारा 5000 वर्षों की कहानी, सीढ़ी के माध्यम से 84 जन्मों का ज्ञान दिया जा रहा है..अब नहीं तो कभी नहीं 

Read More

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन

Posted on :09-Mar-2024
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन

प्रभात महंती 

महासमुंद : खेल एवं युवा कल्याण महासमुन्द द्वारा जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 08 मार्च को मिनी स्टेडियम महासमुन्द में आयोजित किया गया। खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे ने बताया कि आयोजन में जिले के तुमगांव, कोमाखान, पिथौरा, बागबाहरा, महासमुंद क्षेत्र से बालिका/महिला खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजन में एथलेटिक्स (100मीटर ऊंचीकुद, लंबीकूद) बास्केटबाल, रस्साकसी, खो खो, फुगड़ी, बिल्लस, रस्सीकूद खेल शामिल रहा। जिसके परिणाम इस प्रकार हैं - लंबीकुद में प्रथम स्थान दिव्या रंगारी महासमुंद ने प्राप्त किया, 

द्वितीय स्थान अनिशा मिंज महासमुंद ने प्राप्त किया, तृतीय स्थान प्रीति सबर भीमखोज बागबाहरा ने प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान दिव्या रंगारी महासमुंद ने प्राप्त किया,द्वितीय स्थान अनिशा मिंज महासमुंद ने प्राप्त किया, तृतीय स्थान लक्ष्मी ठाकुर महासमुंद ने प्राप्त किया। ऊंची कूद में प्रथम स्थान दिव्या रंगारी महासमुंद ने प्राप्त किया, द्वितीय स्थान प्रीति सबर भीमखोज बागबाहरा ने प्राप्त किया, तृतीय स्थान विजेता जोशी भोरिंग महासमुंद ने प्राप्त किया। रस्सी कूद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सुरेखा ध्रुव अरण्य बरेकेल पिथौरा ने प्राप्त किया, द्वितीय स्थान विजेता जोशी महासमुंद ने प्राप्त किया, तृतीय स्थान जागेश्वरी बांसकुड़ा महासमुंद ने प्राप्त किया।

Open photo

फुगडी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लक्ष्मी पटेल मोरधा महासमुंद ने प्राप्त किया, द्वितीय स्थान कामिनी ध्रुव ने झालखम्हरिया महासमुंद ने प्राप्त किया, तृतीय स्थान जागेश्वरी ध्रुव बांसकुडा महासमुंद ने प्राप्त किया। रस्साकसी प्रतियोगिता में विजेता टीम के खिलाड़ियों में चंद्रिका, रूखमणी ठाकुर, चुनेश्वरी साहू, डीगेश्वरी यादव, देविश्वनी, गीतांजली, गुंजा, तामप्रभा, पूर्णिमा, लक्ष्मी, ईशा फातिमा व उपविजेता टीम में खिलाड़ी चांदनी, विजेता जोशी, आरती, रितिका बघेल, टिकेश्वरी सोनवानी, जागेश्वरी ध्रुव, सुशिला ध्रुव, प्रमिला, नागेश्वरी, प्रियांशु, चम्पा, कुसुमलता, नूतन दीवान ने प्राप्त किया।

आयोजन को सफल बनाने में जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला बाल विकास, पुलिस, नगर पालिका परिषद के साथ खेल संघों का सहयोग रहा जिसमें टिकेश्वर साहू, सै. इमरान अली, सागर यादव, अभिषेक अंबिलकर, कपिल पेंदरिया, मुकेश पेंदरिया (खेल शिक्षक), दुर्गेश कन्नोजे (खेल शिक्षक), दुलामणी (खेल शिक्षक), उदय मंडल, कुलेश्वर चंद्राकर, व अन्य का सहयोग रहा। खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे ने बताया कि 10 मार्च को सुबह 8 बजे से सुनसुनिया मिनी स्टेडियम बागबाहरा में जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता कबड्डी, एथलेटिक्स व अन्य खेल आयोजित किया जाएगा जिसमें जिले की बालिका/महिला शामिल हो सकते हैं। जिसका पंजीयन 10 मार्च को सुबह 7 से 8 बजे तक किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए बागबाहरा आयोजन प्रभारी से 6260900097 से संपर्क कर सकते हैं। महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिलाओं का नाम 10 मार्च तक आमंत्रित किया गया हैं। सम्मान हेतु उपलब्धियों के साथ जानकारी खेल अधिकारी महासमुंद को 9617500748 पर भेजा जा सकता हैं।

Read More

महासमुन्द पुलिस द्वारा गांजा तस्करो पर की जा रही है लगातार कार्यवाही

Posted on :09-Mar-2024
महासमुन्द पुलिस द्वारा गांजा तस्करो पर की जा रही है लगातार कार्यवाही

प्रभात महंती 

एक अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

आरोपी के कब्जे से 150 किलो ग्राम अवैध मादक पादर्थ गांजा कीमती 7500000लाख रुपये जप्त

थाना सिघोडा एवं सायबर सेल महासमुन्द की संयुक्त कार्यवाही 
       
महासमुंद :
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय महासमुंद एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त थाना चौकी प्रभारियो को आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले मे अवैध गांजा के परिवहन पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था जिस पर श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सरायपाली के मार्गदर्शन मे थाना सिंघोडा एवं सायबर सेल के संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 08/03/2024 को मुखबीर सूचना पर उडिसा से छत्तीसगढ की ओर आ रही एक गेरूआ कलर की अशोक लिलेण्ड ट्रक क्रमांक OD15 W 7771 को रोका गया,

वाहन मे एक व्यक्ति सवार था पूछताछ करने पर गोल मोल जवाब देने लगा कडाई से पूछताछ करने पर वाहन के डाला मे कैरेट के नीचे  गांजा रखकर उडिसा से महाराष्ट्र ले जाना बताया नाम पता पूछने पर अपना नाम शेषदेव नायक पिता हरा नायक उम्र 23 साल साकिन बरोडामलिहा थाना किशोर नगर जिला अंगुल (उडिसा) बताया , वाहन की तलासी लेने पर वाहन के डाला मे कैरेट के नीचे 150 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा मिलने पर आरोपी के विरूद्ध थाना सिंघोडा मे एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो के तहत विधिवत कार्यवाही कर आरोपी से 150 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया है।

Open photo

नाम आरोपी - शेषदेव नायक पिता हरा नायक उम्र 23 साल साकिन बरोडामलिहा थाना किशोर नगर जिला अंगुल (उडिसा) 
 
जप्त संपत्ति    

  1. 150 किलोग्राम नमीयुक्त मनोत्तेजक अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 7500000 रूपये
  2. घटना मे प्रयुक्त एक गेरूआ कलर की अशोक लिलेण्ड ट्रक क्रमांक OD 15 W 7771 कीमती 2000000 रूपये
  3. एक ओप्पो कंपनी का स्मार्ट मोबाईल कीमती 10000 रूपये, नगदी रकम 2500 रूपये कुल जूमला कीमती 9512500 रूपये।
     
Read More

महासमुन्द पुलिस द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन

Posted on :09-Mar-2024
महासमुन्द पुलिस द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन

प्रभात महंती 

महिला दिवस के अवसर में उत्कृष्ट कार्य के लिये महिलाओ को सम्मानित किया गया।
पुलिस मुख्यालय के निर्देशन मे जिले में चार दिन अभिव्यक्ति नारी की सम्मान में कार्यक्रम आयोजन का शुभारम्भ ।
जागरूकता कार्यक्रम कर महिलाओ को अधिकार व कानून की जानकारी दी जायेगी ।

महासमुन्द : आज  8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर व पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ के निर्देश पर  पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार महासमुन्द पुलिस द्वारा पुलिस लाइन कम्यूनिटी हॉल में “अभिव्यक्ति” नारी के सम्मान की महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर पुलिस कालोनी परसदा व बेमचा के पुलिस परिवार के साथ अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया साथ ही जिले में उत्कृष्ट कार्य  करने वाली महिलाओें को  सम्मानित किया गया,

व बताया गया कि चार दिवसीय महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 08.03.2024 से 11.03.2024 तक किया जावेगा उक्त कार्यक्रम  मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सरपंच श्री चंद्राकर  ग्राम परसदा,  उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय महासमुंद, कोतवाली प्रभारी, रक्षित निरीक्षक,  कानूनी सलाहकार जिले के महिला पुलिस स्टाफ,पुलिस  कॉलोनी से पुलिस परिवार व ग्राम परसदा से महिला पंच  उपस्थित  रहे।  

शेष दिनों जिले मे जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन  कर महिलाओं को घरेलू हिंसा, छेड़खानी, लैंगिक उत्पीड़न, सायबर सुरक्षा, पॉक्सो एक्ट, आत्मरक्षा, पीड़ित क्षतिपूर्ति  योजना, मानव तस्करी, कैरियर गाइडेंस, स्वास्थ्य, स्वच्छता, टोनही प्रताड़ना, नशामुक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

Read More

संजय शर्मा के भाजपा जिलाध्यक्ष बनने पर बधाई देने वालों का लगा तांता

Posted on :08-Mar-2024
संजय शर्मा के भाजपा जिलाध्यक्ष बनने पर बधाई देने वालों का लगा तांता

प्रभात महंती 

सरायपाली : भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्रीमती रूपकुमारी चौधरी को महासमुंद लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद भाजपा जिला महामंत्री संजय शर्मा का महासमुंद जिलाध्यक्ष के पद पर ताजपोशी होने पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। जिलाध्यक्ष का पद एक बार फिर से सरायपाली बसना क्षेत्र को मिलने से क्षेत्र का राजनीतिक वर्चस्व जिले में बड़ा है। सवर्ण ब्राह्मण समाज से जिलाध्यक्ष बनाये जाने से भाजपा ने सवर्ण समाज को साधने की कोशिश की है। एक सामान्य कार्यकर्ता से जिलाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद तक पहुंचने वाले संजय शर्मा का जन्म 1967 में हुआ। उन्होंने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 23 वर्ष की उम्र से की।

1992 को लालकृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में राम मंदिर आंदोलन का हिस्सा बनकर कार सेवा में सरायपाली क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर एक अलग पहचान बनाई। उनके नेतृत्व गुण को देखते हुए उन्हें 1992 को पहली बार उन्हें भाजयुमो सरायपाली मंडल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। नेतृत्व क्षमता एवं पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुए पार्टी ने उन्हें सरायपाली भाजपा मंडल महामंत्री उसके बाद अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई। उनका पद और कद दोनों बढ़ता ही गया और जिला महासमुन्द उपाध्यक्ष फिर महामंत्री बनाया गया। नगर पंचायत चुनाव से लेकर विधानसभा चुनाव  संचालन में बड़ी भूमिका निभाने के बाद आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए उन्हें जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संजय शर्मा युवाओं में काफी लोकप्रिय हैं, उनके अध्यक्ष बनने पर युवा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। उनके नेतृत्व क्षमता का लाभ निश्चित रूप से पार्टी के साथ पुरे जिले को मिलेगा और दोगुना उत्साह के साथ आगामी लोकसभा चुनाव में उतरेंगे। इस अवसर पर संजय शर्मा ने कहा कि उन्हें पार्टी ने जिस उम्मीद और विश्वास के साथ इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है उस पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। इस बार 400 पार का नारा के साथ दुगुना उत्साह के साथ काम करेंगे।

प्रदेश नेतृत्व के प्रति व्यक्त की आभार 

युवाओं के आइडल भाजपा नेता के रूप में लोकप्रिय संजय शर्मा ने भाजपा जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए  भरोसा दिलाया उन्हें जो नई जिम्मेदारी दी गई है उस पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। उन्हें भाजपा जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी, भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय, सांसद चुन्नीलाल साहू, विधायक डॉ संपत अग्रवाल, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया, भाजपा लोकसभा प्रत्याशी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर अग्रवाल, प्रेमशंकर पटेल, पूनम चंद्राकर, डॉ विमल चोपड़ा, डॉ रमाकांत बाजपाई सहित वरिष्ठ भाजपाजनों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Read More

ग्राम भीमखोज मे विवाह कार्यक्रम के दौरान हुई हत्या के आरोपी गिरफ्तार

Posted on :07-Mar-2024
ग्राम भीमखोज मे विवाह कार्यक्रम के दौरान हुई  हत्या के आरोपी गिरफ्तार

प्रभात महंती 

महासमुंद पुलिस थाना खल्लारी द्वारा ग्राम भीमखोज मे विवाह कार्यक्रम के दौरान हुई  हत्या के आरोपी गिरफ्तार 

विवाह मे नाच गाने के दौरान हुए विवाद मे आरोपी ने मृतक की  धारदार हथियार से हत्या कर की घटना को दिया अंजाम

घटना की सूचना मिलने पर एसडीओपी बागबाहरा के नेतृत्व मे गठित पुलिस टीम ने पकडा हत्यारे को, घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार किया गया जप्त  

महासमुंद  : घटना का सक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 06.03.2024 को प्रार्थी डिगन कुमार खड़िया पिता पवन खड़िया निवासी भीमखोज थाना खल्लारी CHC बागबाहरा में आकर रिपोर्ट दर्ज कराने कि सूचना पर कि मृतक रोहित खड़िया निवासी कोना थाना महासमुंद जिला महासमुंद, परिवार के साथ भीमखोज में साथ शादी कार्यक्रम में आये, रात्रि में सभी नाच रहे थे इसी समय नाचने की बात को लेकर मृतक रोहित खड़िया के बीच लड़ाई झगड़े का विवाद हुआ

थोड़ी देर बाद किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मृतक रोहित खड़िया को किसी ने धारदार हथियार से वार कर दिया गया है जिससे मृतक लहूलुहान होकर जमीन गिर गया तब जिसे 112 के माध्यम से तत्काल CHC बागबाहरा में भर्ती कराया गया जिसे डॉक्टर द्वारा चेक करने पर रोहित खड़िया को मृत घोषित किया गया, प्रार्थी की रिपोर्ट से अपराध घटित होना पाया गया प्रार्थी के संदेह पर रोहित खड़िया को एस कुमार उर्फ बैगा ध्रुव शादी कार्यक्रम में नाचने गाने को लेकर वाद विवाद हुआ था ,

जिसे एस कुमार उर्फ बैगा ध्रुव पिता मानी राम ध्रुव उम्र उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम आवराडाबरी थाना खल्लारी को पकड़ा गया जिसे कड़ाई से पूछा गया जिसे ने अपना जुर्म कबूल किया व घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार को उसे अपने घर से बरामद करवाया उक्त घटना पर थाना खल्लारी में हत्या का अपराध 0/24 धारा 302 IPC पंजीबद्ध किया गया तथा आरोपी को हिरासत में लिया गया, जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक  पर भेजा गया l
 
नाम आरोपी

  1. एस कुमार उर्फ बैगा ध्रुव पिता मानी राम ध्रुव उम्र उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम आवराडाबरी थाना खल्लारी

समस्त कार्यवाही SDOP बाग़बाहरा श्री युलंडन यार्क थाना प्रभारी खल्लारी निरीक्षक इंद्र भूषण , उनि संतोष सिह, asi प्रवीण चौहान, सउनि जनक राम पटेल, प्रधान आरक्षक सुरेंद्र कुमार जगत ,भीखम साहू, रघुमानि भगत,आरक्षक महेन्द्र यादव, एकलव्य बैस, मेहत्तर साहू,भोज दीवान, गेनधर साहू, सुखनंदन निषाद, एवं थाना स्टाफ के द्वारा सराहनीय योगदान रहा।
 

Read More

मतदान दिवस पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने नोडल अधिकारी नियुक्त

Posted on :07-Mar-2024
मतदान दिवस पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने नोडल अधिकारी नियुक्त

प्रभात महंती 

महासमुंद : लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत जिले में वेबकास्टिंग के लिए मतदान केन्द्रों का चयन कर लिया गया है। वेबकास्टिंग प्रक्रिया के व्यवधान रहित सुचारू संचालन के लिए कलेक्टर एवं जिला निवार्चन अधिकारी प्रभात मलिक ने चयनित मतदान केन्द्रों में मतदान दिवस पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कार्यपालन अभियंता विद्युत एस.पी. जायसवाल को जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

Read More

वीवीपैट पेपर स्लिप का श्रेडिंग मशीन के द्वारा नष्ट किए जाने हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त

Posted on :07-Mar-2024
वीवीपैट पेपर स्लिप का श्रेडिंग मशीन के द्वारा नष्ट किए जाने हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त

प्रभात महंती 

महासमुंद : लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत मतदाता जागरूकता एवं प्रशिक्षण तथा कमीशनिंग के लिए उपयोग में लाए गए ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के वीवीपैट पेपर स्लिप का श्रेडिंग मशीन के द्वारा नष्ट किए जाने हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक द्वारा विधानसभावार नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 39-सरायपाली के लिए अतिरिक्त तहसीलदार जुगल किशोर पटेल, 40-बसना के लिए तहसीलदार श्रीमती नमिता मारकोले, 41-खल्लारी के लिए तहसीलदार  लीलाधर कंवर एवं विधानसभा क्षेत्र 42-महासमुंद के लिए तहसीलदार चंद्रशेखर मंडई नोडल अधिकारी होंगे।

Read More

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने सिलाई का दिया जा रहा प्रशिक्षण

Posted on :07-Mar-2024
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने सिलाई का दिया जा रहा प्रशिक्षण

प्रभात महंती 

महासमुंद : महिलाओं को आर्थिक तंगी ना हो और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार कई प्रकार की योजनाएं चला रही है। ज़िला महासमुंद के लाइवलीहुड कॉलेज बिरकोनी में लाइवलीहुड डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत 20 युवतियाँ व महिलाओं को सिलाई का निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

प्रशिक्षण के बाद इन महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। संबंधित अधिकारियों द्वारा स्वरोजगार से संबंधित  जानकारी दी जा रही है। महिलाओं को उद्योग विभाग ग्रामोद्योग तथा जिला अंत्यावसायी विभाग में संचालित योजनाओं के माध्यम से ऋण एवं अनुदान प्राप्त कर स्वयं का रोजगार कर भी सकते है। ज़िला प्रबंधक उद्योग एवं स्वरोज़गार द्वारा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान कर पंजीयन के लिए आग्रह किया गया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजनाओं में पंजीयन उपरांत पात्र युवाओं को निःशुल्क 5 से 6 दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण उपरांत उन्हें एवं लघु मध्यम उद्योग मंत्रालय द्वारा 15 हजार रूपये का किट दिया जायेगा एवं 1 से 2 लाख तक का लोन मात्र 5 प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जायेगा।

Read More

मोदी के नेतृत्व में साकार होगा विकसित भारत का सपना-रूपकुमारी

Posted on :06-Mar-2024
मोदी के नेतृत्व में साकार होगा विकसित भारत का सपना-रूपकुमारी

प्रभात महंती 

वार्ड नंबर 13 के कार्यकर्ताओं ने भी स्वागत किया

महासमुन्द : स्थानीय जिला भाजपा कार्यालय में लोकसभा महासमुन्द के प्रत्यासी घोषित होने के पश्चात पहली बार आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती रूपकुमारी चौधरी  का जिले के भाजपा कार्यकर्ताओ ने  आतिशबाजी कर बाजे गाजे के साथ पुष्पवर्षा और मिष्ठान वितरण कर स्वागत, अभिनन्दन किया | इस अवसर पर उपस्थित सांसद चुन्नीलाल साहू ,विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, संपत अग्रवाल,जिला सन्गठन प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही,पूर्व राज्यमन्त्री पूनम चंद्राकर ,प्रदेश सदस्य इंद्रजीत सिंह गोल्डी,विधानसभा संयोजक चंद्रहास चंद्राकर,सांसद प्रतिनिधि संदीप दीवान,जिला महामंत्री द्वय प्रदीप चंद्राकर,सहित मंचस्थ सभी भाजपा पदाधिकारियो ने भारत माता ,पंडित दीनदयाल उपाध्याय ,डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण पूजा अर्चना के पश्चात मंचीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया |

Open photo

आगामी लोकसभा चुनावों के लिये भाजपा प्रत्यासी के रूप में श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि पूरा विश्व इस समय भारत देश के चुनावों की तरफ टकटकी लगाए देख रहा है | आजाद भारत मे पिछले 10 साल में प्रधानमंत्री मोदी जी के करिश्माई नेतृत्व में सशक्त और समृद्धशाली भारत निर्माण की कल्पना को सभी ने साकार होते देखा है | मोदी जी के 10 वर्षो के प्रधानमंत्री कार्यकाल में सभी वर्गों के जनकल्याण की ऐतहासिक योजनाओ की शुरुआत हुई है, वही भारत देश की बाह्य और आंतरिक सुरक्षा काफी मजबूत हुई है | सबका साथ सबका विकास के संकल्प को पूरा करते हुए मोदी जी की सरकार ने देश की दशा और दिशा में आमूलचूल परिवर्तन कर विकास की एक नई गाथा लिखी है |

सांसद चुन्नीलाल साहू ने कहा कि भाजपा मूलरूप से कार्यकर्ताओ पर आधारित पार्टी है और यहाँ हर कार्यकर्ताओ को समय समय पर सेवा के लिए समान अवसर मिलता ही है | प्रधानमंत्री मोदी जी का 10 साल का कार्यकाल सभी भारतवासियों के लिए बेमिसाल और नए युग की आधारशिला है | हम सभी को एकजुट होकर भाजपा प्रत्यासी के विजय अभियान को निरंतर आगे बढ़ाना है।जिला सन्गठन प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही ने भी लोकसभा की सभी सीटों पर भाजपा प्रत्यासियों के विजय का विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने युवा महिला मजदूर किसान सहित सभी वर्गों के विकास के साथ साथ अंत्योदय के लिए केंद्र की भाजपा सरकार का कार्यकाल समर्पित किया है |

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने भी कार्यालय में उपस्थित कार्यकर्ताओ में ऊर्जा का संचार कड़ते हुए कहा कि देश की जनता मोदी जी दी हुई गारंटी पर शत प्रतिशत विश्वास करती है और पूरे देश के कार्यकर्ताओं सहित व्यापक  जनसमर्थन मोदी जी को मिलने वाला है।बसना विधायक संपत अग्रवाल ने सभी कार्यकर्ताओं को चुनावो में जुटने का आह्वान किया। पूर्व विधायक रामलाल चौहान,विधानसभा संयोजक चंद्रहास चंद्राकर ने कहा कि जिस तरह कुछ समय पूर्व भाजपा के कार्यकर्ताओं ने हर बूथ पर विजय के संकल्प के साथ प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने में सबसे अहम योगदान दिया है वैसे ही लोकसभा के इस चुनाव में हर बूथ पर विजय का लक्ष्य लेकर हमे विजय हासिल करना है |

कार्यकर्ता स्वयम अपने आपको प्रत्याशी मानकर प्रचार  अभियान में जुट जाएं तो सफलता सुनिश्चित है | कार्यक्रम का संचालन और आभार जिला महामंत्री संजय शर्मा एवम प्रदीप चंद्राकर ने किया | इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पिछड़ा वर्ग प्रदेश अध्यक्ष राकेश चंद्राकर, जिला उपाध्यक्ष विपिन उबोवेजा भाजपा पदाधिकारी सन्दीप दीवान, प्रेम शंकर पटेल,छतर सिंह नायक,एतराम साहू,कुमारी भाष्कर,थानसिंग दीवान, मोती साहू ,कामत पटेल,निरंजना शर्मा,किरण अग्रवाल,प्रलय थिटे,सतपाल छाबड़ा,सतपाल पाली,श्याम सकरकर,पप्पू पटेल,धरम पटेल,सुधा साहू,जसराज बाला चंद्राकर प्रशांत श्रीवास्तव,दुबेलाल साहू सहितH भाजपा के जिला प्रदेश पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति के पदाधिकारी सदस्य,सभी मंडलों के अध्यक्ष,पदाधिकारी ,मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, जिला ,जनपद, नगरीय निकाय नगर पंचायत के जनप्रतिनिधीगण और जिले के सभी प्रमुख भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे |

 

Read More

महासमुंद पुलिस थाना सांकरा द्वारा ग्राम सपोस हुई हत्या के सभी आरोपी गिरफ्तार

Posted on :06-Mar-2024
महासमुंद पुलिस थाना सांकरा द्वारा ग्राम सपोस हुई  हत्या के सभी आरोपी गिरफ्तार

प्रभात महंती 

ज़मीन के पुराने विवाद व अपने नाती से हुए विवाद का विरोध करने पहुचे मृतक की आरोपियों ने मारपीट कर हत्या की घटना को दिया अंजाम 

घटना की सूचना मिलने के घण्टों के भीतर सांकरा पुलिस टीम ने पकडे 06 हत्यारो को  

महासमुंद  : घटना का सक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 06.03.2024 को प्रार्थी मोतीराम ध्रुव थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि मेरा छोटा भाई शंकर ध्रुव के साथ आरोपी मनोहर धृतलहरे के कोठार ज़मीन को लेकर विवाद था तथा कल रात को मृतक शंकर ध्रुव नाती अजय ध्रुव व उसके दोस्त के साथ सोमनाथ,  तपुराज, हेमंत के साथ भी आरोपी हेतराम, मनोहर देवराज, करन, चंद्रप्रकाश तथा सुनील हाथ मुक्का से मारपीट किए.

जिस पर मृतक शंकर ध्रुव के द्वारा अपने नाती के साथ हुई मारपीट का विरोध करने पर हेतराम, मनोहर, करन, देवराज, सुनील, चंद्रप्रकाश लोग एक राय होकर हाथ में रखे लोहे के रॉड से शंकर के साथ मारपीट किए मारपीट कर जमीन में गिरा दिए जमीन में गिरने के बाद भी हेतराम शंकर के सीने व गर्दन में रॉड से मार रहा था तथा हीराबाई ध्रुव बीच बचाव करने गई तो उसे भी मां बहन गंदी गंदी गाली गलौच करते हुए मारपीट किए मारपीट करने से हीराबाई के दाहिने हाथ में चोट आया है ।

इस मारपीट मे आयी चोट के कारण शंकर ध्रुव की मृत्यु हो गई. उक्त घटना पर थाना साकरा में हत्या का अपराध 24/24 धारा 294, 323, 147, 302 IPC पंजीबद्ध किया गया तथा सभी आरोपियों को हिरासत में लिया गया. थाना प्रभारी सांकरा एवं थाना टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी आरोपियों को पकडा गया.

Open photo

नाम आरोपीगण 

  1. हेतराम धृतलहरे पिता पुनु राम धृतलहरे उम्र 34 साल
  2. मनोहर धृतलहरे पिता पुनुराम धृतलहरे उम्र 40 साल 
  3. देवराज धृतलहरे पिता रमेश कुमार धृतलहरे उम्र 22 साल
  4. चंद्रप्रकाश पटेला पिता नरोत्तम पटेला उम्र 18 साल
  5. करन धृतलहरे पिता रमेश धृतलहरे उम्र 19 साल सभी साकिनान सपोस थाना सांकरा 
  6. सुनील अंनत पिता अजीत अनंत उम्र 19 साल साकिन चेरीडीपा सावित्रीपुर थाना सांकरा जिला महासमुंद  

समस्त कार्यवाही थाना प्रभारी सांकरा निरीक्षक श्री नरेन्द्र कुमार राठौर ,सउनि सुरेश सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक बाजीपाल बाघ,कृपाल सिदार, आरक्षक नीलकंठ नायक, संजीव सिंह , खिरोद सिदार ,विजय विकास दिव्य, अनिल खाण्डे,बलराम ध्रुव, संजय रात्रे,जितेश साहू, विद्याधर साव,दिलीप सेठ,दिलीप पटेल,महिला आर,हेमलता सिदार के द्वारा की गयी ।
 

Read More

सर्व मांगलिक, मंगल एवं टॉऊन हॉल भवन को ठेके पर देगी पालिका

Posted on :05-Mar-2024
सर्व मांगलिक, मंगल एवं टॉऊन हॉल भवन को ठेके पर देगी पालिका

प्रभात महंती 

प्रेसीडेंट इन कांउसिल की बैठक में 16 प्रस्ताव पर लगी मुहर

महासमुंद : नगर पालिका अध्यक्ष सभाक्षक में सोमवार को नगर पालिकाध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग की अध्यक्षता और सभापतियों की उपस्थिति में प्रेसीडेंट इन काउंसिल की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में 16 प्रस्ताव रखे गए जो ध्वनिमत से पारित हुए। प्रेसीडेंट इन काउंसिल की बैठक बजट बैठक के पूर्व संपन्न हुई।

बैठक में प्रस्ताव -1- वित्तीय वर्ष 2024-25 का अनुमानित आय-व्यय (बजट) के संबंध में चर्चा हुई।

प्रस्ताव -2- जाति एवं मूल निवास की उद्घोशणा के संबंध में प्राप्त आवेदनों पर जाति एवं निवास की पुष्ठि हेतु प्रस्ताव विचारार्थ एवं निर्णय।

प्रस्ताव -3- भवन एवं भूमि नामांतरण के संबंध में विचार एवं निर्णय।

प्रस्ताव -4- दुकान नामांतरण के संबंध में विचार एवं निर्णय।

प्रस्ताव -5- वार्ड समिति द्वारा वार्ड 24 सुभाष नगर स्थित तालाब कि देखरेख व रखरखाव करते हुए मछली पालन करने की अनुमति हेतु आवेदन पर विचारार्थ एवं निर्णय किया गया।

प्रस्ताव -6- डॉ. भीमराव अम्बेडकर सर्व मांगलिक भवन, मंगल भवन एवं टॉऊन हॉल को ठेके पर दिये जाने हेतु किराया का निर्धारण संबंध में विचारार्थ एवं निर्णय लिया गया।

प्रस्ताव -7- ग्रीष्म ऋतु में पाईप लाईन मरम्मत कार्य हेतु 10 अस्थायी श्रमिक रखने के संबंध में विचार एवं निर्णय।

प्रस्ताव 8- ग्रीष्म ऋतु में जलापूर्ति हेतु मोटर पंप सेट एवं सामाग्री क्रय करने के संबंध में विचार एवं निर्णय।

प्रस्ताव 9- वित्तीय वर्ष 2019-20 से 2023-24 तक अधोसंरचना मद एवं राज्य प्रवर्तित योजना अंतर्गत अप्रारंभ निर्माण कार्य निरस्त किया गया है के संबंध में विचार एवं निर्णय।

प्रस्ताव-10- 15 वें वित्त आयोग मद अंतर्गत बरोडा चौक से चौपाटी (गुरू गोविंद सिंह उद्यान) तक ट्यूबलर पोल एवं विद्युतिकरण कार्य का अंतिम देयक भुगतान के संबंध में विचार एवं निर्णय।

प्रस्ताव 11- 15 वें वित्त आयोग मद अंतर्गत शास्त्री चौक से मारकण्डे दुकान एवं शास्त्री चौक से मुक्तिधाम तक ट्यूबलर पोल एवं विद्युतिकरण कार्य का अंतिम देयक भुगतान के संबंध में विचार एवं निर्णय।

प्रस्ताव-12- वार्ड 29 माजपा कार्यालय के पीछे कालोनी का नामकरण किये जाने के संबंध में विचार एवं निर्णय। और

प्रस्ताव-13 श्रीमती अन्नपूर्णापाल सहायक ग्रेड 2 का अर्जित अवकाश के संबंध में विचार एवं निर्णय।

प्रस्ताव-14-श्री यशवंत देवांगन लेखापाल का अर्जित अवकाश के संबंध में विचार एवं निर्णय।

प्रस्ताव -15- महेन्द्र जगत भृत्य न.पा.प. महासमुन्द के वेतन भुगतान के संबंध में विचार एवं निर्णय।

प्रस्ताव-16 अध्यक्ष द्वारा 9 जनवरी 2024 से 23 फरवरी 2024 तक विभिन्न कार्यों के लिए पीआईसी की प्रत्याशा में दिए गए स्वीकृति की पुष्टि की गई। बैठक में उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर, सीएमओ टॉमसन रात्रे, सभापति बबलू हरपाल, सरला गोलू मदनकार, निखिलकान्त साहू, अमन चंद्राकर और डमरूधर मांझी मौजूद रहे।

Read More

शहर में विकास की गाथा लिखेगी यह बजट:राशि महिलांग

Posted on :05-Mar-2024
शहर में विकास की गाथा लिखेगी यह बजट:राशि महिलांग

प्रभात महंती 

नपाध्यक्ष ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 60.51 लाख रुपए के लाभ का बजट पेश किया

बजट में होगी 106 करोड़ 24 लाख 393 सौ रुपए की आय और खर्च होंगे 105 करोड़ 63 लाख 883 रुपए

महासमुंद : नपाध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग ने सोमवार को शहर विकास के लिए बजट पेश किया। नपाध्यक्ष ने प्रस्तावित बजट में 106 करोड़ 24 लाख 393 सौ रुपए आय और 105 करोड़ 63 लाख 883 रुपए का व्यय के साथ 60 लाख रुपए लाभ का बजट पेश किया।

बजट पेश करने से पूर्व नपाध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग नगर की कुलदेवी माँ महामाया मंदिर में मत्था टेका और उनका आशीर्वाद लिया बाद वे नगर पालिका कार्यालय पहुंची। इस दौरान पालिका कर्मियों व मिशन क्लीन सिटी की दीदियों ने उनका स्वागत किया। नपाध्यक्ष ने काले रंग के लेदर बैग में बजट रखा हुआ था। श्रीमती महिलांग ने बजट भाषण देते हुए कहा कि गढ़बो नवा महासमुंद की थीम पर यह छग की विष्णु देव साय की नई सरकार में पालिका का पहला बजट है जो महासमुंद में विकास की गाथा लिखेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की तरह है भाजपा सरकार से आशा है कि उनके इस बजट में प्रस्तावित कार्यो को पूरा करने में सरकार का भरपूर सहयोग मिलेगा।

Open photo

बाद इंजीनियर दिलीप कश्यप ने बजट में प्रस्तुत विभिन्न विकास कार्यों के जानकारी उपस्थिति परिषद के सदस्यगणों को दी। बजट की एक-एक प्रति बैठक में उपस्थित समस्त सदस्यों को दी गई। बजट को सभापति और पार्षदों ने सराहना करते हुए नपाध्यक्ष को बधाई दी। बजट बैठक में उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर, सीएमओ टॉमसन रात्रे, सभापति बबलू हरपाल, सरला गोलू मदनकार, अमन चंद्राकर, निखिलकान्त साहू, डमरूधर मांझी, पार्षदों में, रिंकू चंद्राकर, अमन चंद्राकर, मीना वर्मा, प्रीति बादल मक्कड़, हफीज कुरैशी, मनीष शर्मा, राजेश नेताम, देवीचंद राठी, हेमलता यादव, कमला बरिहा, जगतराम महानन्द के अलावा सीताराम तेलक, लेखापाल करण यादव, नोशाद बक्श, दिलीप चंद्राकर, गुमान ध्रुव, जितेंद्र महंती, दुर्गेश कुंजेकार सहित अन्य मौजूद रहे।

वित्तीय वर्ष 2024-25 बजट में निम्नानुसार कार्य प्रस्तावित में
 

1- महासमुंद सिटी के लिए कोर एरिया में सीवेज नेटवर्क और एसोसिएटेड कम्पोनेंट प्रोजेक्ट कार्य -4648.00 लाख में
2- महासमुंद सिटी हेतु नवीन फुटबाल ग्राउंड निर्माण कार्य- 767.00
3- महासमुंद सिटी हेतु नवीन हाईटेक बस टर्मिनल का निर्माण-657.00
महासमुंद
4-महासमुंद सिटी के कोर एरिया में मृत नगर पिटियाझर से मौहारी भांठा एनएच 353 से होते हुए लिंक रोड निर्माण 3125.00 लाख
5- स्वच्छ भारत मिशन 20 अंतर्गत वार्ड क्रमांक 28 गुरु गोविंद सिंह उद्यान में आकांक्षीय शौचालय(6 सीटर) निर्माण कार्य-16.92 लाख में
6- स्वच्छ भारत मिशन 20 अंतर्गत वार्ड क्रमांक 25 नकुल ढ़ीढ़ी सिंह उद्यान में आकांक्षीय शौचालय (6 सीटर) निर्माण कार्य-16.92
7-नेहरू चौक से गुरुद्वारा तक विद्युतीकरण ट्यूबलर पोल स्थापना कार्य-47.11 लाख में
8-ओवर ब्रिज तुमगांव रोड प्रवेशद्वार तक विद्युतीकरण ट्यूबार पोल स्थापना कार्य-45.83
9- लोहिया चौक से पटिया झाड़ तक विद्युतीकरण ट्यूबलर पोल स्थापना कार्य-83.76 लाख में
10- पिटियाझर पानी टंकी से रविदास उद्यान तक विद्युतीकरण दयूबलर पोल स्थापना कार्य-74.79
11-कंटूरी नाला निर्माण कार्य-2.96
12- मिनी स्टेडियम में विभिन्न उन्नयन कार्य (बैठक व्यवस्था बिजली, पानी ग्रास)-100.00
13- संजय कानन उन्नयन कार्य-100.00
14- मोती गार्डन में सुव्यवस्थित पेंशनरों हेतु बैठक बच्चो के हेतु उन्नयन कार्य-50.00 लाख में
15- सभी उद्यानों का सोदयीकरण कार्य-100.00
16- आक्सीजोन निर्माण कार्य-300.00
17-नवीन नगर पालिका भवन निर्माण कार्य-333.33 लाख में
18- व्यापारियों के लिए दुकान निर्माण कार्य (पुरानी पानी टंकी, कांजीहाउस में)-300.00
19-ईमली भांठा मुक्तिधाम उन्नयन कार्य-25.00 लाख में
20- नयापारा मुक्तिधाम उन्नयन कार्य-25.00
21-नयापारा में मल्टी जीम व भवन निर्माण कार्य-50.00 लाख में
22- वार्ड क्रमांक 24 में स्थित तालाब में गहरीकरण सौंदरीकरण व महिला घाट सहित दशकर्म कार्य हेतु शेड निर्माण कार्य-70.00
23-02 स्थानो पर मल्टी लेवल सिटी पार्किंग- 200.00
24-बंधवा तालाब सौदयीकरण कार्य-200.00
25- सभी तालाबों का सफाई एवं सौदीकरण कार्य-200.00
26 जगत विहार कालोनी में ओपन जीम निर्माण कार्य-10.00
27- शहर के विभिन्न स्थानों में दुकान, काम्पलेक्स का निर्माण-100.00
28- शहर के युवा छात्र-छात्राओं हेतु ई लायब्रेरी निर्माण।100.00
29- 03 स्थानों में सिवेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापना कार्य-725.04
30- 02 स्थानों पर चौक निर्माण कार्य-50.00
31- ईमली भाठा बांध के शहरी क्षेत्रों में सौंदर्यीकरण / गहरीकरण कार्य-100.00
32- थोक सब्जी बाजार निर्माण कार्य एवं भूमि मांग-100.00
33-शहर में स्थित सभी छोड़ी बडी नालियों में कवर्ड करने बाबत-100.00
34- गुलशन चौक से लेकर श्रीराम वाटिका गेट तक डामरीकरण कार्य-20.00
35-पाल पानी फैक्ट्री से चंचल दूबे घर तक सीसी रोड निर्माण-20.00
36- अहिवार घर से पंकज शर्मा घर तक टाप निर्माण-20.00
37-सितला तालाब सौंदर्याकरण एवं पचरी, घाट निर्माण-55.00
38 शहर में सी.सी.टीवी फुटेज सभी सार्वजनिक स्थानों पर
39- शहर के 08 चौक चौराहे में हाई मास्क लाईट-50.00
40- ट्रान्सपोर्ट नगर निर्माण हेतु-1000.00
41- श्रीराम वाटिका में आरसीसी नाली व डामरीकरण कार्य-150.00
42- कुमार दिलीप सिंह जूदेव जी चौक में मूर्ति स्थापना-15.00
43 माता कर्मा जी की मूर्ति स्थापना-10.00
कुल- 14263.33 लाख में शामिल है।

Read More

Previous12...58596061626364...7576Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

ज्योतिष और हेल्थ

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

खेल

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

व्यापार

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन


  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष


  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution