× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में लू तो कई जगह बारिश की चेतावनी

    देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में लू तो कई जगह बारिश की चेतावनी

    पद्मनाभस्वामी मंदिर से करोड़ों के हीरे-जवाहरात और सोना गायब, मचा हड़कंप

    पद्मनाभस्वामी मंदिर से करोड़ों के हीरे-जवाहरात और सोना गायब, मचा हड़कंप

    ’प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई’

    ’प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई’

    कैदियों को ले जा रही बस पलटी, दरोगा समेत 6 की दर्दनाक मौत

    कैदियों को ले जा रही बस पलटी, दरोगा समेत 6 की दर्दनाक मौत

    पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर लगी आग, 3 रुपए बढ़ने के बाद और महंगाई के संकेत

    पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर लगी आग, 3 रुपए बढ़ने के बाद और महंगाई के संकेत

  • छत्तीसगढ़
    महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं के सशक्तिकरण का आधार, बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर हो रहा खर्च

    महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं के सशक्तिकरण का आधार, बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर हो रहा खर्च

    सूरजपुर में 15 नए एसआई की थानों में शुरू हुई व्यावहारिक ट्रेनिंग, पुलिसिंग व कानून की बारीकियां सीखेंगे, डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने जारी किया आदेश।

    सूरजपुर में 15 नए एसआई की थानों में शुरू हुई व्यावहारिक ट्रेनिंग, पुलिसिंग व कानून की बारीकियां सीखेंगे, डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने जारी किया आदेश।

    ओडिशा से मुंबई गान्जा तस्करी का प्लान महासमुंद पुलिस ने किया फेल।

    ओडिशा से मुंबई गान्जा तस्करी का प्लान महासमुंद पुलिस ने किया फेल।

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

  • मनोरंजन
    अदाह शर्मा के रंग-बिरंगे लुक्स ने जीता इंटरनेट

    अदाह शर्मा के रंग-बिरंगे लुक्स ने जीता इंटरनेट

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

  • रोजगार
    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

  • राजधानी
    अब सरकारी सेवाएं मोबाइल की स्क्रीन पर

    अब सरकारी सेवाएं मोबाइल की स्क्रीन पर

    ’राज्यपाल श्री रमेन डेका से मुख्य सचिव ने सौजन्य भेंट की’

    ’राज्यपाल श्री रमेन डेका से मुख्य सचिव ने सौजन्य भेंट की’

    ’जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर... और सामने थी बदलाव की बड़ी कहानी’

    ’जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर... और सामने थी बदलाव की बड़ी कहानी’

    कवर्धा को मिली नई सौगात-उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया “मित्र मिलन चौपाटी” का भव्य लोकार्पण

    कवर्धा को मिली नई सौगात-उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया “मित्र मिलन चौपाटी” का भव्य लोकार्पण

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नक्सल मुक्त जिलों के भवनविहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों को मिलेंगे पक्के भवन

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नक्सल मुक्त जिलों के भवनविहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों को मिलेंगे पक्के भवन

  • ज्योतिष
    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

महासमुन्द

Previous12...64656667686970...7576Next

महासमुन्द पुलिस की ओड़िसा बार्डर के सिंघोड़ा पुलिस चेंकिंग नाका में सोने के परिवहन पर बडी कार्यवाही

Posted on :18-Jan-2024
महासमुन्द पुलिस की ओड़िसा बार्डर के सिंघोड़ा पुलिस चेंकिंग नाका में सोने के परिवहन पर बडी कार्यवाही

प्रभात महंती 

पुलिस अधीक्षक महासमुंद श्री राजेश कुकरेजा (IPS) के मार्गदर्शन में महासमुन्द पुलिस की महासमुंद ओड़िसा बार्डर के सिंघोड़ा पुलिस चेंकिंग नाका में सोने के परिवहन पर बडी कार्यवाही।

लग्जरी कार होण्डा सिटी में सोने की बिस्कीट व सोने का पत्ती की तस्करी करते 01 आरोपी हिरासत में लिया गया।

आरोपी के कब्जे से 3.126 कि.ग्रा. (सोने का बिस्कीट व पत्ती) कीमती 2,00,06,400 रूपयें एवं एक कार कीमती 4,00,000 रूपयें जुमला कीमती 2,04,11,400 रूपयें ( दो करोड चार लाख ग्यारह हजार चार सौ) जप्त।

सायबर सेल एवं थाना सिंघोड़ा की टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही की गई। 

महासमुंद : पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा (IPS) द्वारा जिलें के समस्त थाना प्रभारी/चैकी प्रभारियों एवं सायबर सेल की टीम को संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख कर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके तहत जिलें के सीमावर्ती थाना क्षेत्रों पर थाना/चैकी प्रभारियों एवं सायबर सेल की टीम द्वारा लगातार संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखकर वाहनों की सघन चेकिंग व तलाशी ली जा रही है। 

पुलिस टीम को दिनांक 18.01.2024 को मुखबीर से सूचना मिली कि ओड़िसा से भारी मात्रा में सोने लेकर जाने वाले है। मुखबीर सूचना पर सायबर सेल एवं थाना सिंघोडा की टीम अन्तर्राजीय चेक पोस्ट रेहटीखोल के पास नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहन का इंतजार कर रही थी कि ओडिसा की तरफ से एक सफेद रंग की होण्डा सिटी कार क्रमांक MH 26 AK 4501  तेज रफ्तार से महासमुंद की ओर आ रही थी। उक्त वाहन को चेक पोस्ट के पास रोका गया। 

Open photo

वाहन चालक से कहा से आने-जाने व वाहन में क्या रखे होने संबंधित पूछताछ करने पर खड़कपुर पश्चिम बंगाल से नादेड़ महाराष्ट्र जाना बताया और पूछताछ करने पर गोलमोल जवाब देने लगे। संदिग्ध का जवाब संतोषप्रद नही पाये जाने से उसे वाहन से उतार कर तलाशी ली गई तो वाहन में एक चेम्बर मिला। संदिग्ध से चेम्बर को खोलवाया गया जिसके अंदर तीन पैकेट मिला, पैकेट को खोलने पर एक पैकेट में 11 नग सोने का बिस्किट, दूसरे पैकेट में 03 नग सोने का बड़ा पट्टी एवं तीसरे पैकेट में 05 नग सोने का छोटा पट्टी मिला। पुलिस टीम 11 नग सोने का बिस्किट, 03 नग सोने का बड़ा पट्टी एवं 05 नग सोने का छोटा पट्टी कुल वजनी 3 किलो, 126 ग्राम कीमती 2,00,06,400 रूपयें एवं एक होण्डा सिटी कार क्रमांक MH 26 AK 4501  कीमती 4,00,000 रूपयें जुमला कीमती 2,04,11,400 रूपये को जप्त कर थाना सिंघोडा में अपराध/धारा 102 जा.फौ. के तहत् कार्यवाही किया गया। 

यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक महासमुन्द श्री राजेश कुकरेजा (IPS) के मार्गदर्शन मे अति0 पुलिस अधीक्षक श्री आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) सरायपाली श्री अभिषेक केसरी के निर्देशन में थाना प्रभारी सिंघोडा निरीक्षक अमित शुक्ला, साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक संतोष सिंह एवं थाना सिंघोड़ा व सायबर सेल द्वारा की गई। 

जप्त सामग्री:-

01. सोने का बिस्कीट, पत्ती कुल वजनी 3 किलो 126 ग्रा. जुमला कीमती 2,00,06,400 रूपये।
02. होण्डा सिटी कार क्रमांक MH 26 AK 4501  कीमती 4,00,000 रूपये।
जुमला कीमती 2,04,11,400 (दो करोड़ चार लाख ग्यारह हजार चार सौ) रूपयें।
 
Read More

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय अन्तर्राष्ट्रीय संस्थान के संस्थापक पिताश्री प्रजापिता ब्रह्मा बाबा की 55 वीं पुण्य स्मृति दिवस मनाईं गई

Posted on :18-Jan-2024
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय अन्तर्राष्ट्रीय संस्थान के संस्थापक पिताश्री प्रजापिता ब्रह्मा बाबा की 55 वीं पुण्य स्मृति दिवस मनाईं गई

प्रभात महंती 

महासमुंद : आज के दिन को विश्व शांति दिवस के रूप में भी मनाया जाता है आज के दिन 18 जनवरी 1969 को प्यारे ब्रह्मा बाबा ने अपने नश्वर देह का त्याग किया था, स्थानीय सेवाकेंद्र उपकार भवन नयापारा में भी प्यारे ब्रह्मा बाबा की पुण्य स्मृति दिवस मनाई गई पूरा सेवा केंद्र को फूलों से सजाया गया , पूरा ईश्वरीय परिवार के सभी भाई बहनों ने मौन में रहकर तपस्या भट्टी की और प्यारे ब्रह्मा बाबा को याद किया,

सेवा केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी प्रीति बहन ने ब्रम्हा बाबा को  इस कलयुग के अंतिम चरण में शान्ति दूत बताया जो पुरे संसार को शान्ति के सागर पिता परमात्मा के अवतरण का सन्देश देकर  पूरे मानव समाज को शान्ति का पाठ पढ़ाया ,परमपिता परमात्मा शिव ने 1936 में इस साधारण मानव को को साकार माध्यम बनाकर उनका नाम प्रजापिता ब्रह्मा रखा , एक साधारण परिवार में जन्मे ब्रम्हा बाबा जिनका सभी धर्म और वेद शास्त्रों में  वर्णन है  जिन्हें आदि देव,आदम,एडम के नाम से जाना जाता है , ये वही ब्रम्हा है जिन्होंने ईश्वरीय श्रीमत के आधार पर दिव्य कर्म से पूरे संसार के लिए उदाहरण मूर्त बन साक्षात फरिशता बने 

Read More

शंकराचार्य सांस्कृतिक भवन में रंग-रोगन का कार्य नपाध्यक्ष राशि ने किया निरीक्षण

Posted on :18-Jan-2024
शंकराचार्य सांस्कृतिक भवन में रंग-रोगन का कार्य नपाध्यक्ष राशि ने किया निरीक्षण

प्रभात महंती 

महासमुंद : मंगलवार को नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग ने बागबाहरा रोड स्थित शंकराचार्य सांस्कृतिक भवन में चल रहे रंग-रोगन कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ठेकेदार के साथ पालिका के अधिकारियों-कर्मचारियों को कार्य सही तरह और समय पर पूरा कराने सहित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ पालिकाकर्मी सिताराम तेलक व अन्य कर्मी मौजूद रहे।

स्टेशन में डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन

मंगलवार को नगर पालिकाध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग ने गुरुद्वारा के समक्ष मार्ग के लिए प्रस्तावित डामरीकरण कार्य के लिए सिक्ख समाज के पदाधिकारियों और वार्डवासियों की मौजूदगी में भूमिपूजन किया। इस दौरान समाज के अध्यक्ष जसबीर सिंह मक्कड़, युकां जिलाध्यक्ष जसप्रीत सिंह बादल मक्कड़, सोनू चावला और रिंकू चावला मौजूद रहे।

Read More

राजस्थान स्थित अजमेर शरीफ के लिए पालिका परिवार की ओर से भेजी गई चादर

Posted on :18-Jan-2024
राजस्थान स्थित अजमेर शरीफ के लिए पालिका परिवार की ओर से भेजी गई चादर

प्रभात महंती 
 
महासमुंद : राजस्थान स्थित हज़रत ख़्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती 812 वें उर्स के मौक़े पर अजमेर शरीफ़ के लिये महासमुंद की ओर से पारंपरिक चादर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि महिलांग और पालिका परिवार की ओर से यहां बुधवार को भेजी गई।कहा जाता है कि अजमेर में ख़्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह देश की एकता का प्रतीक है। अध्यक्ष व पालिका परिवार ने अल्लाह ताला से शहर में सुख-समृद्धि एवं भाईचारा कायम रखने की दुआ मांगी।

इस दौरान नपा उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार चंद्राकर, पूर्व नपा उपाध्यक्ष त्रिभुवन महिलांग, पार्षद हाफिज क़ुरैशी, रिंकू चंद्राकर, महेंद्र जैन, सीएमओ टॉमसन रात्रे, मुस्लिम जमात से अरिश अनवर, शबाब कुरैशी, जमशेद रजा पालिका कर्मियों में सीताराम तेलक, करण यादव, दिलीप चंद्राकर, अनीश ठाकुर, खेमराव बंजारी, रिक्की महंती, गुमान ध्रुव, शुभम सोना, जयकिशन सोना,  समेत बड़ी संख्या में अधिकारी -कर्मचारी मौजूद रहे।

Read More

स्वच्छ तीर्थ अभियान: नपाध्यक्ष ने सितला मंदिर व तालाब परिसर में की सफाई

Posted on :18-Jan-2024
स्वच्छ तीर्थ अभियान: नपाध्यक्ष ने सितला मंदिर व तालाब परिसर में की सफाई

प्रभात महंती 

महासमुंद : नगर पालिका ने स्वच्छ तीर्थ अभियान के तहत शहर के सभी मंदिरों व पवित्र स्थलों की सफाई के लिए अभियान की शुरुआत की है। अभियान की शुरुआत बुधवार को नगर के सितला मंदिर से हुई जिसका शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग ने किया। श्रीमती महिलांग ने स्वच्छता दीदियों के साथ मंदिर परिसर के और आसपास की साफ-सफाई की। नपाध्यक्ष ने बताया कि अभियान आगामी 21 जनवरी तक चलेगा।

केंद्र सरकार के आवास और शहरी विकास मंत्रालय के निर्देश पर पालिका ने अभियान की शुरुआत की है। 21 जनवरी के बाद सभी मंदिरों और धार्मिक स्थलों की समग्र स्वच्छता और कचरा प्रबंधन में सुधार करना है। अभियान में शहर के सभी प्रमुख मंदिरों की सफाई की जाएगी। मुख्य नगर पालिका अधिकारी टॉमसन रात्रे ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा निर्देशित इस अभियान के तहत सभी मंदिरों एवं पवित्र स्थलों की साफ सफाई कराई जाएगी। इसके लिए  स्वच्छता से जुड़े सभी, सुपरवाइजर एवं पर्यवेक्षक को विशेष निर्देश दिए गए हैं।
 
Read More

पुलिस मुख्यालय से जारी पदोन्नति आदेश पर श्री दुलार सिंह यादव आज उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए

Posted on :17-Jan-2024
पुलिस मुख्यालय से जारी पदोन्नति आदेश पर श्री दुलार सिंह यादव आज उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए

प्रभात महंती 

महासमुंद : पदोन्नति- पुलिस मुख्यालय से जारी पदोन्नति आदेश पर, जिला पुलिस महासमुंद के थाना सांकरा में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक श्री दुलार सिंह यादव आज उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए।  पुलिस अधीक्षक महासमुंद श्री राजेश कुकरेजा के द्वारा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश राव गिरेपुंजे व उप पुलिस अधीक्षक, यातायात श्री घनेंद्र ध्रुव के मौजूदगी मे, श्री यादव को स्टार लगाया गया व विभागीय पदोन्नति रस्म कर,उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत श्री यादव को बधाई एवम शुभकामनाये दी गई।

Read More

विकसित भारत संकल्प यात्रा अन्तर्गत आमंत्रण...

Posted on :17-Jan-2024
विकसित भारत संकल्प यात्रा अन्तर्गत आमंत्रण...

प्रभात महंती 

महासमुंद : पी एम स्वनिधि योजना, हेल्थ कैम्प, आयुष्मान कार्ड, आधार अपडेशन,पी एम उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा एवं भारत सरकार द्वारा संचालित सभी प्रकार के योजनाओं के संबंध में जानकारी/आवेदन लिया जायेगा । इस हेतु नगर पालिका क्षेत्र में कैम्प लगाया जा रहा है। जिसमें आप सादर आमंत्रित हैं।

कार्यक्रम

दिनांक 18 जनवरी 2024

समय -सुबह 10 बजे से दोपहर 1बजे तक स्थान प्राथमिक शाला अंबेडकर नया पारा महासमुंद 

समय -दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक
स्थान- शा आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद 

विनित
मुख्य नगर पालिका अधिकारी
नगर पालिका परिषद महासमुंद

Read More

पुलिस अधीक्षक महासमुंद राजेश कुकरेजा के पर्यंवेक्षण में महासमुंद पुलिस ने किया सड़क सुरक्षा माह 2024 का शुभारंभ

Posted on :17-Jan-2024
पुलिस अधीक्षक महासमुंद राजेश कुकरेजा के पर्यंवेक्षण में महासमुंद पुलिस ने किया सड़क सुरक्षा माह 2024 का शुभारंभ

प्रभात महंती 

महासमुंद विधायक  योगेश्वर राजू सिन्हा व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि महिलांग व जिलाधीश प्रभात मलिक की उपस्थिति में किया गया हरी झंडी दिखाकर किया जागरूकता रथ व हेलमेट जागरूकता रैली अभियान का शुभारंभ

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आम नागरिकों में यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूकता लाने हेतु  पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा के निर्देशन में आगामी 1 माह तक होंगे यातायात जागरूकता के आयोजन

शांत्री देवी कॉलेज के छात्रों के द्वारा यातायात जागरूकता के संबंध में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर दिया गया सड़क सुरक्षा व यातायात सुरक्षा संबंधी सन्देश

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और आम नागरिकों में यातायात इमो के पालन हेतु जागरूकता लाने चलाया जाये एक माह तक यह अभियान

महासमुंद : पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा के मार्गदर्शन में  जिले में सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ किया गया। 15 जनवरी से 15 फरवरी तक चलने वाले इस एक माह के अभियान का उद्देश्य लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता तथा यातायात संबंधी नियमों का अनुपालन व सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है।  लोहिया चौक में आयोजित उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा,नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि महिलाँग तथा जिलाधीश प्रभात मलिक व शहर के गणमान्य नागरिक मीडिया के सम्मानित साथीगन व स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

शांत्री बाई कॉलेज  के छात्र छात्राओं ने नाटक नुक्कड़ के माध्यम से उपस्थित आए सभी अतिथियों व श्रोताओं को यातायात नियमों को पालन करने संदेश दिया।उनके जीवंत प्रस्तुति पर पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया।

यहाँ देखे विडियो :-

तत्पश्चात माता सरस्वती के समीप दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में अपने स्वागत उद्बोधन में पुलिस अधीक्षक महासमुंद राजेश  कुकरेजा द्वारा जिले में बढ़ रही सड़क दुर्घटना व सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु के आंकड़ों पर प्रकाश डाला। यातायात नियमों व इसकी प्रति जागरूकता तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु पुलिस प्रशासन अन्य विभाग समाज स्कूल व परिवार सभी स्तर पर सम्मिलित प्रयास करने के सुझाव दिए। कलेक्टर प्रभात मलिक नज महासमुंद आम नागरिकों, स्कूली छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने अपील की। नपाध्यक्ष राशि महिलांग ने भी शहर की बेहतर सड़क व्यवस्था तथा सड़क में हो रहे अतिक्रमण को हटाने हेतु सहयोग मांगी।

 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने  उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने की नसीहत दी। साथ ही उनके लर्निंग लाइसेंस बनाने हेतु भी आरटीओ विभाग को शिविर लगाने हेतु निर्देशित किया। तत्पश्चात अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर यातायात जागरूकता रथ तथा यातायात जागरूकता हेलमेट बाइक रैली को रवाना किया।

नाबालिग बच्चों को न दें वाहन

महासमुंद।यातायात पुलिस महासमुन्द समस्त वाहन चालकों से अपील करता है कि वे नियमों का पालन कर वाहन चलाए। नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न दे, दो पहिया वाहन चालान के दौरान हेल्मेट का उपयोग करे, चार पहिया वाहन चालान के दौरान शीट बेल्ट अवश्य लगाएं, तीन सवारी न चले, रॉन्ग साइड वाहन न चलाएं एवम् सबसे आवश्यक नशे की हालात में वाहन न चलाएं। यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें।

 उक्त कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव तथा भूतपूर्व सै0 कन्हैया लाल सोनी, जिला परिवहन अधिकारी रामकुमार ध्रुव, एसडीओपी  युलेण्डर यॉर्क, शंकर त्रिपाठी, प्रेमलाल साहू, उप पुलिस अधीक्षक यातायात घनेद्र ध्रुव, नगरसेना के सेनानी अनुज एक्का, थाना प्रभारी महासमुन्द शुश्री मोनिका श्याम(उप पुलिस अधीक्षक), थाना प्रभारी तुमगांव, पटेवा, खल्लारी, बागबाहरा एवं  प्रभारी यातायात लक्ष्मीनारायण साव एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Read More

गणतंत्र समारोह में विभिन्न विभागों की झांकी का प्रदर्शन होगा

Posted on :17-Jan-2024
गणतंत्र समारोह में विभिन्न विभागों की झांकी का प्रदर्शन होगा

प्रभात महंती 

सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन

सभी सरकारी, सार्वजनिक राष्ट्रीय महत्व के भवनों में की जाएगी रोशनी

महासमुंद : प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) गरिमामय तरीके से आयोजित होगा। सभी शासकीय संस्थानों में गणतंत्र दिवस को मनाने को लेकर कलेक्टर प्रभात मलिक ने आज यहां कलेक्ट्रेट के महानदी सभाकक्ष में 75 वां गणतंत्र दिवस (26 जनवरी 2024) के अवसर पर जिला स्तर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा निर्धारण के संबंध में शासन से जारी दिशा-निर्देशों के तहत समारोह आयोजित करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर निर्भय साहू, संयुक्त कलेक्टर एस.के. टंडन, डिप्टी कलेक्टर आशीष कर्मा एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी मौजूद थे।

कलेक्टर ने कहा कि गणतंत्र दिवस का आयोजन गरिमापूर्ण तरीके से हो। पुलिस एवं अर्द्ध सैनिक बलों की टुकड़ियां, स्काउट-गाइड, एन.सी.सी. परेड में हिस्सा लेंगे। गणतंत्र दिवस समारोह में स्कूली बच्चे हिस्सा लेंगे और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। समारोह स्थल पर विभिन्न विभागों और संस्थाओं द्वारा तैयार किए गए चलित झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर विभागों को दिए जाने वाले पुरस्कार एवं पदकों का भी वितरण किया जाएगा। पूर्व की भांति मिनी स्टेडियम महासमुंद में सुबह 9ः00 बजे से समारोह का आयोजन किया जाएगा। 26 जनवरी रात्रि में सभी शासकीय, सार्वजनिक भवनों, राष्ट्रीय स्मारकों पर रोशनी की जाएगी।

कलेक्टर प्रभात मलिक ने कहा कि जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह चूंकि प्रातः 9ः00 बजे से प्रारम्भ होगा। इसे देखते हुए जिला मुख्यालय में स्थित शासकीय कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने का कार्यक्रम सुबह 8ः00 बजे के पूर्व सम्पन्न कर लिया जाए। ताकि उन कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारी गण जिले के मुख्य समारोह में शामिल हो सके। अधिकारी अपने-अपने विभाग के उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों का नाम अति शीघ्र भेजने कहा है।

उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा बेरिकेटिंग के लिए बॉस बल्ली के लिए वन विभाग से समन्वय कर व्यवस्था करेंगे। वाहनों की पार्किंग व्यवस्था का निर्धारण जिला परिवहन अधिकारी, पुलिस तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा गत वर्ष की भांति जिस-जिस विभाग को दायित्व दिए गए थे उसी प्रकार सभी संबंधित विभाग समय पूर्व अपने-अपने दायित्व पूरा कर लें।

Read More

जीवन अमूल्य, यातायात नियमों का करें पालन’

Posted on :17-Jan-2024
जीवन अमूल्य, यातायात नियमों का करें पालन’

प्रभात महंती 

यातायात नियमों की जानकारी के लिए जागरूकता रथ रवाना

महासमुंद :
15 जनवरी से शुरू हुए राष्ट्रिय सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत आज लोहिया चौक में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने लघु नाट्य प्रस्तुत किया वहीं जिलेभर में यातायात नियमों की जानकारी के लिए जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, नपाध्यक्ष राशि महिलांग, कलेक्टर प्रभात मलिक, एसपी राजेश कुकरेजा आरटीओ अधिकारी रामकुमार ध्रुव और सेना से सेवानिवृत्त कन्हैयालाल शामिल हुए। दीप प्रज्जवलन व स्वागत पश्चात, स्वागत भाषण में एएसपी आकाश राव ने 34वें राष्ट्रिय सड़क सुरक्षा माह के विषय में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस एक माह में यातायात नियमों के विषय में लोगों को जागरूक किया जाएगा, जिससे लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं में कमी आ सके।

इससे पूर्व शांत्रीबाई कॉलेज के विद्यार्थियों ने यातायात नियमों, हेलमेट पहनने, बाइक व कार चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करने, शराब पीकर वाहन न चलाने के संबंध में लघु नाटक प्रस्तुत कर यातायात जागरूकता फैलाने का प्रयास किया। कलेक्टर प्रभात मलिक ने कहा कि बाइक चलते समय हेलमेट लगाना और कार में सीट बेल्ट लगाना छोटी बात हो सकती है पर यह बहुत महत्वपूर्ण है। एक छोटी-सी दुर्घटना का बहुत बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। इससे बचने के लिए सड़क पर चलते समय नियमों का पालन जरूर करें। नपाध्यक्ष राशि महिलांग ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल एक माह का अभियान नहीं है। हमें हमेशा नियमों का पालन करना चाहिए। शहर में ट्रेफिक व्यवस्था सुचारू हो सके इसके लिए पालिका ने समय-समय पर कड़े कदम उठाए हैं और आगे भी हमारा पूरा सहयोग पुलिस को रहेगा। कार्यक्रम के अंत में जागरूकता रथ को विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा और नपाध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर  रवाना किया। पश्चात बाइक रैली निकाली गई।

Open photo

नियमों का पालन कर खुद को सुरक्षित रखें : योगेश्वर

इस मौके पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि  मनुष्य जीवन बहुमूल्य है इसे सुरक्षित रखना स्वयं के हाथ में है। सड़क पर चलते समय हमेशा हमें अपने साथ दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखना चाहिए, यदि यातायात नियमों का पालन करेंगे तो सुरक्षित रहेंगे। माता-पिता पर बच्चों को समझाने की बड़ी जिम्मेदारी है कि यातायात के नियमों का पालन कर खुद को सुरक्षित रखें। शहर की यातायात व्यवस्था सुदृढ़ हो सके इसके लिए मेरा जो भी सहयोग रहेगा उसके लिए मैं तैयार हूं।

Open photo

आपकी छोटी-सी भूल परिवार को जीवनभर का दुु:ख दे सकती है : एसपी

यातयात नियमों का पालन करने, सड़क पर चलते समय सुरक्षा केवल पुलिस और यातायात विभाग का काम नहीं, इसमें हर नागरिक का महत्वपूर्ण योगदान होना चाहिए। आपकी छोटी-सी भूल आपके परिवार को जीवनभर का दुु:ख दे सकती है। यातायात नियमों का पालन न करना एक गंभीर विषय है हर साल देश में सड़क दुर्घटना में ही डेढ़ लाख लोग अपनी जान गंवाते हैं। अगर जिले की बात करें तो हर साल सड़क दुर्घटना में वृद्धि हो रही है और दुर्घटना में मौत के आंकड़े भी बढ़ रहे हैं।  जिले में 2021 में 471 सड़क दुर्घटना में 261 लोगों की मौत हुई। साल 2022 में 457 दुघर्टना में 274 की मौत हुई। वहीं वर्ष 2023 में यह आंकड़ा और अधिक बढ़ गया।

इस साल 482 सड़क दुर्घटना में 293 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। इन आंकड़ों को कम करना हमारे हाथ में हैं। हमें केवल सड़क पर चलते समय नियमों का पालन करना है। जिससे सड़क दुर्घटनाओं पर विराम लग सके। नियमों का पालन करने के लिए विभाग ने गत वर्ष लाखों के चालान काटे, पर हमारा उद्देश्य केवल चालान काटना ही नहीं यदि हर व्यक्ति नियमों का पालन करेगा तो वह सुरक्षा के साथ आर्थिक व्यय से भी बचेगा।

Read More

जिला हाॅकी संघ के राहुल बने अध्यक्ष, राजेश को सचिव की जिम्मेदारी

Posted on :16-Jan-2024
जिला हाॅकी संघ के राहुल बने अध्यक्ष, राजेश को सचिव की जिम्मेदारी

प्रभात महंती 

महासमुंद : छत्तीसगढ़ हॉकी संघ द्वारा महासमुंद जिला हाॅकी संघ के पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। प्रदेश अध्यक्ष फिरोज अंसारी की सहमति से राहुल चंद्राकर (बेमचा) को महासमुंद जिला हाॅकी संघ के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही जिला सचिव के पद पर राजेश कुमार दीवान की नियुक्ति की गई है। उक्त नियुक्ति पत्र छग हाॅकी संघ के सचिव मनीष श्रीवास्तव ने जारी किया है। अपनी नियुक्ति पर अध्यक्ष राहुल चंद्राकर व सचिव राजेश कुमार दीवान ने प्रदेश अध्यक्ष श्री अंसारी व सचिव मनीष श्रीवास्तव का आभार व्यक्त करते हुए जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले के हाॅकी खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने हर संभव प्रयास करने की बात कही।

राहुल चंद्राकर को अध्यक्ष तथा राजेश कुमार दीवान को सचिव बनाए जाने से जिले के खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा है कि उक्त नियुक्ति से जिले में हाॅकी खेल को गति मिलेगी। जिला सचिव राजेश दीवान ने बहुत जल्द बैठक आमंत्रित कर जिला कार्यकारिणी के विस्तार एवं अन्य पदाधिकारी की नियुक्ति की बात कही है।

Read More

22 को मांस व मदिरापान पूर्ण रूप से बंद हो

Posted on :16-Jan-2024
22 को मांस व मदिरापान पूर्ण रूप से बंद हो

प्रभात महंती 

महासमुंद : 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इस दौरान शराब बिकी हेतु शराब बिचौलियों द्वारा अभी से शराब संग्रहन करने की सूचना परिषद के सदस्यों को प्राप्त हुआ है। शराब बिचौलियों द्वारा 22 तारीख को खुलेआम शराब बेचने की बात कही जा रही है.जो कि दण्डनीय अपराध है। जिसकी सूचना एसडीएम को मिलकर विश्व हिंदू परिषद की कार्यकर्ताओं ने दी ।

साथ ही विहिप के कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका के अध्यक्ष श्रीमती राशी त्रिभुवन महिलांग से मिलकर 22 जनवरी को पूरे शहर में उत्सव के रूप में मनाने और किसी जीव की हत्या ना हो इस विषय को ध्यान में रखकर विहिप के कार्यकर्ताओं ने आग्रह के साथ निवेदन किया है कि 22 को पूरे शहर में मांस की दुकान व अवैध शराब बिक्री पूर्ण से बंद हो। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग ने सहर्ष स्वीकार करते हुए 22 जनवरी 2024 को  नगर में मांस बिकी बंद करने पर अपनी सहमति व्यक्त की।जिसके लिए विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने उन्हें  धन्यवाद ज्ञापित किया।

Read More

महासमुंद पालिका का नाम देश के स्वच्छता वाले शहरों में हुआ शामिल: योगेश्वर सिन्हा

Posted on :16-Jan-2024
महासमुंद पालिका का नाम देश के स्वच्छता वाले शहरों में हुआ शामिल: योगेश्वर सिन्हा

प्रभात महंती 

नपाध्यक्ष राशि ने कहा मुझे खुशी के मेरे कार्यकाल में पालिका को मिली बड़ी उपलब्धि  

स्वच्छता सर्वेक्षण में पालिका को पहला स्थान, सफाई अधिकारी-कर्मचारियों को हुआ सम्मान 

महासमुंद : स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में महासमुंद नगर पालिका को देश के ईस्ट जोन से प्रथम पुरस्कार मिलने पर सोमवार को कार्यालय परिसर में पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग के नेतृत्व में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक विनोद सेवन लाल चंद्राकर, कलेक्टर प्रभात मलिक, नपाध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग, पूर्व नपाध्यक्ष पवन पटेल, पूर्व नपा उपाध्यक्ष त्रिभुवन महिलांग और सीएमओ टॉमसन रात्रे की उपस्थिति में स्वच्छता प्रभारी समेत समस्त स्वच्छता कर्मियों का शॉल श्रीफल से सम्मान किया गया। 

आयोजित सम्मान सम्मान समारोह कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा छग महतारी के तैल्य चित्र पर माल्यापर्ण और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। बाद मंचासीन अतिथियों का पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग, पार्षदगणों और अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा पुष्प गुच्छ और पुष्पहार से स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित हुए मुख्य अतिथि योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि हमारे शहर के साथ ही विधानसभा क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि महासमुंद पालिका का नाम देश के स्वच्छता वाले शहरों में शामिल हुआ है। इसके लिए नपाध्यक्ष के साथ ही स्वच्छता विभाग के साथ अधिकारी-कर्मचारियों और कचरा कलेक्शन करने वाली स्वच्छता बहनों की कड़ी मेनहत का परिणाम है जो उपलब्धि के रूप में सामने आया है। सभी बधाई के पात्र है। नपाध्यक्ष श्रीमत

Read More

पीएम जनमन के वर्चुअल कार्यक्रम में शामिल हुए केन्द्रीय मंत्री श्री शेखावत एवं उपमुख्यमंत्री श्री साव

Posted on :15-Jan-2024
पीएम जनमन के वर्चुअल कार्यक्रम में शामिल हुए केन्द्रीय मंत्री श्री शेखावत एवं उपमुख्यमंत्री श्री साव

प्रभात महंती 

हितग्राहियों को बांटे प्रमाण-पत्र

दो मोबाईल मेडिकल यूनिट को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन

महासमुंद : विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूहों पीव्हीजीटी के सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए शुरू की गई प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाभियान योजना (पीएम जनमन) के तहत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पीएम जनमन के हितग्राहियों से चर्चा की। आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में वर्चुअल कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव, सांसद श्री चुन्नीलाल साहू, विधायक द्वय श्री योगेश्वर राजू सिन्हा एवं श्री सम्पत अग्रवाल शामिल हुए।

Open photo

प्रधानमंत्री श्री मोदी के उद्बोधन के पश्चात पीएम जनमन के तहत विभिन्न हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। जिसमें श्रीमती लक्ष्मी कमार एवं श्री संतराम कमार को आयुष्मान कार्ड वितरित किया गया। सिकल सेल जेनेरिक कार्ड ममता कमार, शांति पहाड़िया, कमार जनजाति के दो महिला स्व सहायता समूहों को 15-15 हजार रूपए की राशि, श्रीमती कुमारी कमार एवं सीमा कमार को प्रधानमंत्री आवास स्वीकृति प्रमाण-पत्र, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय से कमार जनजाति के खेल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पूर्ण रूप से शासकीय योजनाओं का लाभ ले रहे हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया।

Open photo

इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री श्री पूनम चंद्राकार, पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा एवं श्रीमती रूप कुमारी चौधरी, मिशन संचालक श्री विकास शील और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव श्री मोहम्मद कैसर अब्दुलहक एवं कलेक्टर श्री प्रभात मलिक, जिला पंचायत सीईओ श्री

Read More

केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को कमार परिवारों ने खिलाया तिल का लड्डू...

Posted on :15-Jan-2024
केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को कमार परिवारों ने खिलाया तिल का लड्डू...

प्रभात महंती 

महासमुंद : भारत सरकार के केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत आज महासमुंद विकासखण्ड के ग्राम झालखम्हरिया में विशेष पिछड़ी जनजाति कमार बस्ती पहुंचे। कमारों के बीच में पहुंचकर उन्होंने केन्द्रीय योजनाओं की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। उनके साथ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरूण साव मौजूद थे। प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेने केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत कमारों के बीच जाकर उनके जीवन शैली, आजीविका सहित योजनाओं की जानकारी ली। इस बीच कमार परिवार की महिला सदस्यों ने फूल छिड़ककर उनका स्वागत किया।

केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही रामसिंग कमार से चर्चा करते हुए उनके रहन-सहन व कामकाज के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने बताया कि उन्हें वर्ष 2016-17 में ही प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल गया था। अब अपने पक्के आवास में परिवार सहित खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे बांस की टोकरी, सुपा बनाने का काम करते हैं। चर्चा के दौरान दीवार में टंगे तीर कमान के बारे में जब केन्द्रीय मंत्री के पूछने पर रामसिंग ने बताया कि पहले वे इससे शिकार करते थे।

आज भी शादी के पूर्व इनकी पूजा की जाती है। उनकी मां फुलबाई कमार से श्री शेखावत ने आत्मीय चर्चा की। फुलबाई ने कहा कि पहले पास में ही स्थित तालाब का पानी पीने मजबूर रहते थे। लेकिन अब हमारे घर में नल से पानी आता है। फुलबाई के आग्रह पर श्री शेखावत ने घर में लगे नल जल कनेक्शन का अवलोकन करते हुए नल चालू कर पानी पिया। उनके परिवार ने प्रधानमंत्री आवास, नल जल और चमन उज्ज्वला गैस कनेक्शन के लिए प्रधानमंत्री जीवन ज्योति एवं सुरक्षा बीमा योजना शत प्रतिशत लाभ परिवारों को मिल रहा है

Read More

मारपीट के मामले में 1 घंटे के भीतर किया आरोपियों को गिरफ्तार

Posted on :15-Jan-2024
 मारपीट के मामले में 1 घंटे के भीतर किया आरोपियों को गिरफ्तार

प्रभात महंती 

महासमुंद पुलिस थाना सरायपाली द्वारा मारपीट के मामले में 1 घंटे के भीतर किया आरोपियों को गिरफ्तार

आरोपियों के कब्जे से खुन लगा बटनदार चाकू एवं डण्डा  जप्त 

नाना एवं नाती ने जमीन विवाद को लेकर किया घातक हमला

महासमुंद : श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय महासमुंद एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा समस्त थाना चौकी प्रभारीयो को जिले मे अवैध  रूप से नशे का व्यापार करने एवं लोक शांति भंग करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । एसडीओपी सरायपाली के  मार्गदर्शन  मे लगातार कार्यवाही जारी है कि दिनांक 15/1 /2024 को प्रार्थी मनोज कुमार यादव पिता हरि नारायण यादव उम्र 38 साल निवासी वार्ड क्रमांक 13 ने रिपोर्ट दर्ज कराया की आपसी जमीन विवाद को लेकर कमल नारायण सिंह . हिमांशु सिंह  और एक नाबालिक लड़का ने जान से मारने की धमकी देकर चाकू एवं डण्डा से प्राणघातक  हमला कर दिया है

जिससे वह गंभीर रूप से घायल है प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 28 /24 धारा- 294 .506बी .323 .324 .307. 34 भादवी एवं 25 27 आर्म्स एक्ट  का अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया  एवं घटना के संपूर्ण हालात से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए वैधानिक कार्रवाई करते हुए 1 घंटे के भीतर आरोपी हिमांशु सिंह पिता अशोक सिंह उम्र 19 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 3 माहौल पर सरायपाली एवं कमल नारायण सिंह पिता स्वर्गीय राम सिंह निवासी वार्ड क्रमांक 13 सरायपाली एवं एक विधि से संघर्षरत बालक उम्र -16 वर्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त खून लगा धारदार चाकू एवं डण्डा जप्त किया गया एवं आरोपियों  को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया

आरोपी

1- हिमांशु सिंह पिता अशोक सिंह उम्र 19 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 3 महलपारा सरायपाली
2- कमल नारायण सिंह पिता गयाराम सिंह उम्र 50 वर्ष निवासी वार्ड नंबर -3 सरायपाली
3- एक अन्य विधि से संघर्षरत बालक

जप्त संपत्ति 

  • एक धारदार खून लगा  बटनदार चाकू
  • एक बास का डंडा
Read More

ट्रेक्टर से अवैध धान परिवहन करते बसना पुलिस की कार्यवाही...

Posted on :15-Jan-2024
ट्रेक्टर से अवैध धान परिवहन करते बसना पुलिस की कार्यवाही...

प्रभात महंती 

थाना बसना पुलिस की कार्यवाही ????

आईचर ट्रेक्टर वाहन क्रमांक CG10D1064 से अवैध धान परिवहन करते 55 कट्टा कुल 22 क्विंटल धान सहित 02 व्यक्ति को पकडा गया 

महासमुंद : दिनांक 15/01/2024 को मुखबीर सूचना पर घटना स्थल भंवरपुर मोड के पास एक लाल रंग के आईचर ट्रेक्टर वाहन कमांक CG-10 D-1064 में अवैध रूप से धान परिवहन करते मिला वाहन चालक का नाम पता पूछने पर अपना नाम आशीष सिदार पिता स्व० नेहरू लाल सिदार उम्र 22 साल वार्ड नं0 11 भंवरपुर थाना बसना व ड्राईवर के बाजू में ट्रेक्टर की मुण्डी पर बैठे व्यक्ति का नाम पता पूछने पर अपना नाम निर्मल पटेल पिता स्व० अमृत लाल पटेल उम्र 35 साल साकिन वार्ड नं० 11 भवरपुर थाना बसना जिला महासमुंद (छ0ग०) का निवासी होना बताया।

उक्त ट्रेक्टर वाहन के ट्राली को चेक करने पर ट्राली में भरी खुला धान करीबन 35 कटटा व धान के उपर रखे 20 कटटा, कुल जुमला 55 कटटा, कुल 22 क्विंटल धान, शासकीय समर्थन मूल्य कीमती 2183/- रूपये जुमला 48,026/-रूपये परिवहन करते मिला जिसे अवैध धान परिवहन व बिकी करने के संबंध में शासकीय मण्डी का टोकन / कागजात पेश करने की धारा 91 जा०फौ० का नोटिस देने पर अपने पास कोई वैध कागजात / टोकन नहीं होना लेख करने पर परिवहन में प्रयुक्त एक लाल रंग का आईचर ट्रेक्टर कमांक CG-10 D-1064 कीमती करीबन 2,00,000/- रूपये एवं ट्रेक्टर में भरा हुआ धान कीमती 48,026/-रूपये को कुल जुमला 2,48,026/- रूपये को गवाहों के समक्ष मौके पर धारा 102 जा०फौ० के तहत् जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है। जप्तशुदा संपत्ति खाद्य विभाग के सूपूर्द किया गया है।  

संपूर्ण कार्यवाही थाना बसना पुलिस स्टाफ द्वारा किया गया है ।

 नाम जिनसे धान जप्त की गई –

01 आशीष सिदार पिता स्व0 नेहरू लाल सिदार उम्र 22 साल निवासी वार्ड नंबर 11 भंवरपुर, थाना बसना जिला महासमुंद (छ0ग0)

02  निर्मल पटेल पिता स्व0 अमृत लाल पटेल उम्र 35 साल निवासी निवासी वार्ड नंबर 11 भंवरपुर, थाना बसना जिला महासमुंद (छ0ग0)

जप्ती –

01-  ट्रेक्टर ट्राली में भरी खुला धान करीबन 35 कट्टा व धान के उपर रखे 20 कट्टा कुल जुमला 55 कट्टा कुल 22 क्विंटल धान कीमती 48,026 /- रूपये (अठतालीस हजार छब्बीस रूपये)।

02- परिवहन मे प्रयुक्त आईचर ट्रेक्टर वाहन क्रमांक CG10D1064 कीमती 2,00,000/- रूपये (दो लाख रूपये)

कुल जुमला कीमती 2,48,026 रूपये  (दो लाख अठतालीस हजार छब्बीस रूपये)

घटना स्थल= भंवरपुर से बसना रोड भंवरपुर मोड के पास

Read More

चाकू लहरा कर विवाद करने के मामले में की गयी आर्मस एक्ट की कार्यवाही

Posted on :15-Jan-2024
चाकू लहरा कर विवाद करने के मामले में की गयी आर्मस एक्ट की कार्यवाही

प्रभात महंती 

महासमुंद पुलिस थाना सरायपाली द्वारा चाकू लहरा कर  विवाद करने के मामले में की  गयी आर्मस एक्ट  की कार्यवाही

आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू जप्त

महासमुंद : श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय महासमुंद एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा समस्त थाना चौकी प्रभारीयो को जिले मे अवैध  रूप से नशे का व्यापार करने एवं लोक शांति भंग करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । एसडीओपी सरायपाली के  मार्गदर्शन  मे लगातार कार्यवाही जारी है । दिनांक 14 /1 /2024 को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि रमेश स्वाई पिता पुस्तम स्वामी उम्र 30 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर सरायपाली अपने मोहल्ले में एक धारदार चाकू लेकर लोगों को डरा धमका रहा है की सूचना पर हमराह स्टाफ के घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया एवं आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू जप्त किया गया और थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 27/ 24 धारा- 25 27 आर्म्स एक्ट का अपराध कायम कर।आरोपी को गिरफ्तार का न्यायिक रिमांड  पर जेल भेजा गया

आरोपी- रमेश स्वाई पिता पुस्तम स्वाई 29 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर सरायपाली

जप्त संपत्ति - एक धारदार कटा नुमा चाकू

Read More

कमार बसाहट को जोड़ने करोड़ों की लगत से बनेगी सड़कें...

Posted on :15-Jan-2024
कमार बसाहट को जोड़ने करोड़ों की लगत से बनेगी सड़कें...

प्रभात महंती 

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने 12 सड़कों का किया भूमिपूजन...

महासमुंद : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पीएम जनमन योजना अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति कमार बसाहट को जोड़ने के लिए महासमुंद विकासखंड अंतर्गत ग्राम झालखमरिया में आज 12 सड़कों का भूमि पूजन किया. इस अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरूण साव, सांसद चुन्नीलाल साहू, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा,पूर्व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकार, पूर्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा, रूप कुमारी चौधरी, सरपंच यशवंत साहू और जिला कलेक्टर प्रभात मलिक भी मौजूद थे.

बता दें कि, इन 12 सड़कों को बनाने की लागत 9 करोड़ 64 लाख 20 हजार रूपये है. प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान पीएम जनमन के अंतर्गत महासमुंद जिले में में कुल 12 कमार बसाहट को जोड़ने के लिए छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 12 सड़कों की स्वीकृत की गई है.

आज ग्राम झालखमहरिया में भूमि पूजन केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया. सड़कों की कुल 13.800 किलोमीटर लंबाई है. जिसकी लागत 9 करोड़ 9 करोड़ 64 लाख 20 हजार रूपये है. इसमें टी 1 झालखमहरिया से कमार डेरा तक 1.60 किमी लंबाई की सड़क शामिल है, जो 1 करोड़ 31 लाख रूपये की लागत से बनाई जाएगी है.

Read More

थाना पटेवा जिला महासमुन्द में अवैध स्क्रैब कबाड़ी परिवहन के विरूद्ध की गई कार्यवाही ।

Posted on :15-Jan-2024
थाना पटेवा जिला महासमुन्द में अवैध स्क्रैब कबाड़ी परिवहन के विरूद्ध की गई कार्यवाही ।

प्रभात महंती 

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राजेश कुकरेजा (IPS) के निर्देश पर जिले में चलाया जा रहा है अभियान।

अवैध स्क्रैब कबाड़ी / परिवहन करने की लगातार मिल रही थी शिकायत ।

02 आरोपी के संयुक्त कब्जे से एक पुरानी इस्तेमाली टाटा ट्रक कमांक CG 04 JD 5470 कीमती करीबन 13,00000 रूपये जिसमें लोहे का विभिन्न प्रकार स्कैब कबाड भरा हुआ वजन करीबन 26520 किलोग्राम कीमती करीबन 6,63,000 रूपये जुमला कीमती करीबन 19,63000 रूपये जप्त ।

महासमुंद : श्रीमान पुलिस अधीक्षक महासमुंद श्री राजेश कुकरेजा (IPS) के निर्देश में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमान आकाश राव गिरेपुंजे एवं एसडीओपी पिथौरा श्री प्रेमलाल साहू के मार्गदर्शन में अपराध एवं अपराधिक गतिविधियों तथा अवैध स्क्रैब रखने/परिवहन करने वालों के ऊपर अंकुश लगाने की मुहिम के तारतम्य में जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया था आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के धरपकड़ के इसी क्रम में दिनांक 14.01.2024 को मुखबीर की सूचना पर गवाह एवं हमराह स्टाफ के घटना स्थल एनएच 53 रोड थाना पटेवा के सामने में आरोपीगण 01- देवराज बंछोर पिता स्व महेन्द्र बंछोर उम्र 58 वर्ष साकिन ग्राम टेमरी थाना पाईकमाल जिला बरगढ़ (उड़ीसा),

02- प्रशांत बरिहा पिता मकरध्वज बरिहा उम्र 25 वर्ष साकिन ग्राम मोण्डोमहूल थाना बुडेन जिला बरगढ़ (उड़ीसा) के विरूद्ध विधि अनुसार कार्यवाही कर आरोपीगणों के संयुक्त कब्जे से एक पुरानी इस्तेमाली टाटा ट्रक कमांक CG 04 JD 5470 कीमती करीबन 13,00000 रूपये जिसमें लोहे का विभिन्न प्रकार स्कैब कबाड भरा हुआ वजन करीबन 26520 किलोग्राम कीमती करीबन 6,63,000 रूपये जुमला कीमती करीबन 19,63000 रूपये परिवहन करते मिलने पर थाना पटेवा में आरोपीगणों के विरूद्ध इस्तगाशा क्रमांक 01/2024 धारा 41(1+4) जाफौ. 379 भादवि कायम किया गया है।

संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक शशांक पौराणिक थाना प्रभारी थाना पटेवा, प्रआर भागवत प्रसाद मिरी, आरक्षक अनिल गिलहरे व थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Read More

Previous12...64656667686970...7576Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

ज्योतिष और हेल्थ

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

खेल

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

व्यापार

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन

  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष

  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution