× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में लू तो कई जगह बारिश की चेतावनी

    देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में लू तो कई जगह बारिश की चेतावनी

    पद्मनाभस्वामी मंदिर से करोड़ों के हीरे-जवाहरात और सोना गायब, मचा हड़कंप

    पद्मनाभस्वामी मंदिर से करोड़ों के हीरे-जवाहरात और सोना गायब, मचा हड़कंप

    ’प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई’

    ’प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई’

    कैदियों को ले जा रही बस पलटी, दरोगा समेत 6 की दर्दनाक मौत

    कैदियों को ले जा रही बस पलटी, दरोगा समेत 6 की दर्दनाक मौत

    पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर लगी आग, 3 रुपए बढ़ने के बाद और महंगाई के संकेत

    पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर लगी आग, 3 रुपए बढ़ने के बाद और महंगाई के संकेत

  • छत्तीसगढ़
    महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं के सशक्तिकरण का आधार, बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर हो रहा खर्च

    महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं के सशक्तिकरण का आधार, बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर हो रहा खर्च

    सूरजपुर में 15 नए एसआई की थानों में शुरू हुई व्यावहारिक ट्रेनिंग, पुलिसिंग व कानून की बारीकियां सीखेंगे, डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने जारी किया आदेश।

    सूरजपुर में 15 नए एसआई की थानों में शुरू हुई व्यावहारिक ट्रेनिंग, पुलिसिंग व कानून की बारीकियां सीखेंगे, डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने जारी किया आदेश।

    ओडिशा से मुंबई गान्जा तस्करी का प्लान महासमुंद पुलिस ने किया फेल।

    ओडिशा से मुंबई गान्जा तस्करी का प्लान महासमुंद पुलिस ने किया फेल।

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

  • मनोरंजन
    अदाह शर्मा के रंग-बिरंगे लुक्स ने जीता इंटरनेट

    अदाह शर्मा के रंग-बिरंगे लुक्स ने जीता इंटरनेट

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

  • रोजगार
    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

  • राजधानी
    अब सरकारी सेवाएं मोबाइल की स्क्रीन पर

    अब सरकारी सेवाएं मोबाइल की स्क्रीन पर

    ’राज्यपाल श्री रमेन डेका से मुख्य सचिव ने सौजन्य भेंट की’

    ’राज्यपाल श्री रमेन डेका से मुख्य सचिव ने सौजन्य भेंट की’

    ’जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर... और सामने थी बदलाव की बड़ी कहानी’

    ’जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर... और सामने थी बदलाव की बड़ी कहानी’

    कवर्धा को मिली नई सौगात-उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया “मित्र मिलन चौपाटी” का भव्य लोकार्पण

    कवर्धा को मिली नई सौगात-उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया “मित्र मिलन चौपाटी” का भव्य लोकार्पण

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नक्सल मुक्त जिलों के भवनविहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों को मिलेंगे पक्के भवन

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नक्सल मुक्त जिलों के भवनविहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों को मिलेंगे पक्के भवन

  • ज्योतिष
    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

महासमुन्द

Previous12...686970717273747576Next

चार साहिबजादों के शहादत को बाल दिवस के रूप में मनाया

Posted on :28-Dec-2023
चार साहिबजादों के शहादत को बाल दिवस के रूप में मनाया

प्रभात महंती 

नगर पालिका अध्यक्ष राशि ने किया पुलाव व शरबत वितरण

महासमुंद : श्री गुरु गोविंद सिंघ के चारों साहिबज़ादो की शहादत को समर्पित करते हुए "वीर बाल दिवस" के रूप में मनाया जा रहा है। इस शहादत दिवस को नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग ने भी सिक्ख समाज के साथ मनाया। इस अवसर पर बुधवार को उनके द्वारा शहर के नेहरू चौक में नागरिकों में पुलाव और शरबत वितरित किया गया। श्रीमती महिलांग ने कहा मातृभूमि एवं धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर देने वाले गुरु गोबिंद सिंग के साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह और फ़तेह सिंह व माता गुजरी के त्याग एवं समर्पण को सादर नमन करती हूं। बाल दिवस कार्यक्रम में उनके साथ समाज के अध्यक्ष व समाजसेवी जसबीर मक्कड़, लता चंद्राकर, अरिश अनवर, गुरुमीत चावला, उदम सिंघ, गुरमीत चावला, प्रकाश अजमानी, रंजीत मक्कड़, सोनू चावला, राजिंदर कौर, सविंदर कौर, सगनजोत सिंघ, रोहित गुरुदत्ता, यश चावला, गगनजोत सिंघ सहित सिक्ख समाज के पदाधिकारी और युवा मौजूद रहे।

Read More

विकसित भारत संकल्प यात्रा

Posted on :28-Dec-2023
विकसित भारत संकल्प यात्रा

प्रभात महंती 

विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित

कृषि में ड्रोन के उपयोग का प्रदर्शन किया गया

गरीबों को आवास और हर घर में जल देने का संकल्प यात्रा है - डॉ. चोपड़ा

महासमुंद : केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने एवं इनसे लाभ लेने वाले हितग्राहियों से संवाद करने के उद्देश्य से शुरू की गई ’विकसित भारत संकल्प यात्रा’ का सफर महासमुंद जिले में निरंतर जारी है। आज पिथोरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत डोंगरीपाली, मेमरा,  डूमरपाली, भिथीडीह में आयोजित कार्यक्रम में केन्द्र सरकार द्वारा नियुक्त विकसित भारत संकल्प यात्रा के संयोजक एवं पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह संकल्प यात्रा वास्तव में गरीबों का आवास और हर घर जल देने का संकल्प यात्रा है। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के कोई भी पात्र हितग्राहियों को लाभ से वंचित न होना पड़े इसलिए विकसित भारत संकल्प यात्रा चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी के तहत सभी लोगों को योजनाओं का लाभ मिलेगा।

इसके लिए प्रशासन संकल्प यात्रा के साथ गांव-गांव पहुंचकर योजनाओं की जानकारी दे रही है। डॉ. चोपड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के गारंटी के अनुरूप प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 18 लाख गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना देने का कार्य की शुरूआत कर दी है। उन्होंने कहा कि सभी बुनियादी आवश्कताओं की पूर्ति के लिए मोदी सरकार द्वारा पानी, शौचालय, सड़क स्वावस्थ्य आदि की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि हम सबको मोदी जी का सपना कि हर गरीब की उन्नति और प्रगति हो, प्रत्येक गांव का विकास हो के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने सभी से अपील किया कि सभी योजनाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर को सुशासन  दिवस मनाया गया ।

Open photo

इस दिन राज्य के किसानों को धान का बकाया बोनस राशि सीधे उनके खाते में जारी किया गया।  प्रधानमन्त्री श्री मोदी की गारंटी का एक और संकल्प पूरा हुआ।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार सभी संकल्प पूरा करेगी।उन्होंने बताया कि सुशासन दिवस  पर जिले के 1 लाख 72 हजार 366 किसानों को  2 साल का बोनस राशि 352 करोड़ रुपए मिला। ये अभूतपूर्व कदम है। इस दौरान कृषि में ड्रोन के उपयोग का जीवंत प्रदर्शन किया गया।ड्रोन के उपयोग से कृषि दवाइयों का छिड़काव किया जाएगा।इसके लिए आवश्यक प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम में ओ डी एफ प्लस, प्रधानमंत्री आवास योजना उज्ज्वला गैस  वितरण किया गया। साथ ही बच्चो को अन्नप्रासन कराया गया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि नरेश सिंघल ,मन्नू ठाकुर ,जानकी प्रधान सुरेंद्र साहू,  सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी,हितग्राही गण एवं ग्रामीण जन बड़ी संख्या में  उपस्थित थे।उल्लेखनीय है कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, जीवन ज्योति बीमा, किसान क्रेडिट कार्ड, दीनदयाल अन्त्योदय योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पीएम आवास योजना ग्रामीण, हर घर जल-जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सहित सिकलसेल, एनीमिया उन्मूलन मिशन, एकलव्य आवासीय विद्यालय में पंजीयन, छात्रवृत्ति योजना, वन अधिकार पट्टा, व्यक्तिगत एवं सामूहिक वन धन विकास केन्द्र आदि योजनाओं के हितग्राही संकल्प यात्रा में शामिल होकर अनुभव साझा कर रहे हैं। इस संकल्प यात्रा के दौरान स्वागत, प्रधानमंत्री मोदी का रिकार्डेड संदेश प्रसारण, विकसित भारत के लिए संकल्प वीडियो, मेरी कहानी मेरी जुबानी अंतर्गत हितग्राहियों के अनुभव साझा, कृषि गतिविधियां अंतर्गत ड्रोन का प्रदर्शन, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, किसानों से जैविक खेती पर बातचीत की जा रही है।

Read More

महासमुंद ने दंतेवाड़ा को एक पारी और 107 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया

Posted on :28-Dec-2023
महासमुंद ने दंतेवाड़ा को एक पारी और 107 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया

प्रभात महंती 

महासमुंद : छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट प्लेट ग्रुप तीन दिवसीय मैच के तीसरे मैच मे  महासमुंद का मुकाबला दंतेवाड़ा से गया। जिसमे पहली पारी मे दंतेवाड़ा 139  रन पर आल आउट हो गई थी और महासमुंद दिन का खेल खत्म होने तक 181/06 बना लिए थे।  दूसरे दिन में महासमुंद ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अपनी पारी को 297 रनों पर समाप्त की जिसमें चंद्रकांत देवांगन  के  75  रन हामिद रजा  के रन  78 इसाक खान  के रन 13 शामिल थे।

जिसकी बदौलत महासमुंद ने दंतेवाड़ा पर 148 रनों की लीड  हासिल कर ली इसके जवाब में दंतेवाड़ा की टीम जब बल्लेबाजी करने उतरी तो महासमुंद की गेंदबाजी के आगे उनके कोई भी बल्लेबाज दहाई के अंक तक नहीं पहुंच सका और एक-एक करके सारे बल्लेबाज आउट होते गए और पूरी टीम महज 56 रनों पर सिमट गई जिसमें सुधांशु ने चार तुषार में तीन इशाक के 2 और प्रशांत ने एक विकेट हासिल के इसके साथ ही महासमुंद ने दंतेवाड़ा पर विजय हासिल कर ली और सेमीफाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली महासमुंद का सेमीफाइनल मैच 30 दिसंबर को खेला जाना है। 

इस जीत पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव  विनोद शर्मा अध्यक्ष शशांक मोघे , कोषाध्यक्ष सलीम कुरैशी चयनकर्ता राजेश शर्मा, तुषार चौहान,  दिनेश जी, आनंद कामदार , आलोक दिवेदी एवं शैलेश शुक्ला ने टीम के खिलाड़ियो को इस जीत के लिए बहुत बहुत बधाई दी एवं आने वाले मैचों के लिए शुभकामनाये दी।

Read More

जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा

Posted on :27-Dec-2023
जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा

प्रभात महंती 

शिविर लगाकर हितग्राहियों को किया जा रहा लाभान्वित, योजनाओं की दी जा रही जानकारी

महासमुंद : प्रदेश के साथ ही महासमुंद जिले में भी विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजित की जा रही है। बुधवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा महासमुंद विकासखंड की ग्राम पंचायत अमलोर, चुहरी, पासिद और अचानकपुर में पहुंची। शिविरों के प्रारंभ में जनप्रतिनिधियों द्वारा आईईसी वैन (प्रचार रथों) का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इसके उपरांत शिविरों में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। साथ ही पात्र हितग्राहियों को योजनाओं के हितलाभ भी वितरित किए गए।

शिविरों में आईईसी वैन द्वारा एलईडी के माध्यम से ग्रामीणों को शासन की विभिन्न संचालित जनकल्याणकारी योजनाएं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, किसान सम्मान निधि योजना आदि योजनाओं की जानकारी दी गई तथा विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने फार्म भराए गए एवं पंजीयन भी किया गया।

Open photo

इसके अतिरिक्त शिविरों में पूर्व में शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने वाले हितग्राहियों द्वारा मेरी कहानी-मेरी जुबानी अंतर्गत योजना का लाभ पाने के बाद जीवन में आए बदलावों और आर्थिक उन्नति के बारे में अवगत कराया गया। शिविरों में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई। शिविर में विकसित भारत 2024 का कैलेंडर वितरण किया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत ग्राम पंचायतों में स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किए जा रहे हैं। जिनमें स्वास्थ्य विभाग और आयुष विभाग द्वारा ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्ष

Read More

महासमुंद विधानसभा के नवनिर्वाचित लोकप्रिय विधायक माननीय -योगेश्वर (राजू )सिन्हा की आभार रैली

Posted on :27-Dec-2023
महासमुंद विधानसभा के नवनिर्वाचित लोकप्रिय विधायक माननीय -योगेश्वर (राजू )सिन्हा की आभार रैली

प्रभात महंती 

दिनांक :-28 दिसंबर  गुरुवार को 
समय:- 1:30 बजे 

महासमुंद : प्रारंभ स्थान घोड़ारी चौक से शहर के प्रमुख मार्गो से अंबेडकर चौक, नेहरू चौक, बरौंडा चौक होते हुए भाजपा जिला कार्यालय में समाप्त होगी 
आप सभी प्रदेश ,जिला ,मंडल, शक्ति केंद्र के प्रभारी,संयोजक, सहसंयोजक, पाषर्दगण, मोर्चा ,प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, बूथ समिति की सभी सदस्य एवं समस्त कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सादर निवेदित है

Open photo

शक्ति केंद्र प्रभारी से विनम्र निवेदन

सभी शहर मंडल के 10 शक्ति केंद्र के संयोजक, सह संयोजक, पार्षद गण, (जीते और हारे) अपने शक्ति केंद्र के अंतर्गत आनेवाले बूथ अध्यक्ष बूथ समिति एवं वार्ड में निवास समस्त वरिष्ठ नेता गण से शक्ति केंद्र स्तर पर बैठक कर  नवनिर्वाचित विधायक मान. योगेश्वर राजू सिन्हा के स्वागत के लिए निर्धारित स्थान तय कर  मुझे या महामंत्री विश्वनाथन जी  को 27 दिसंबर 2:00 बजे तक अवगत कराने का आग्रह सादर निवेदित है!

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा मोटरसाइकिल रैली ग्राम घोड़ारी से निकाली जाएगी. उकत्साय की जानकारी सतपाल सिंह पाली प्रकाश शर्मा एवं विश्वनाथन ने दी

Read More

सरायपाली में धान व रेत के अवैध परिवहन पर जप्ती की कारवाई

Posted on :27-Dec-2023
सरायपाली में धान व रेत के अवैध परिवहन पर जप्ती की कारवाई

प्रभात महंती

महासमुन्द : कलेक्टर श्री प्रभात मलिक के निर्देश पर अवैध धान तथा रेत खनिज के अवैध खनन  व परिवहन पर  निरंतर कारवाई जारी है।  मंगलवार को देर रात सरायपाली के अनुविभागीय अधिकारी श्री ओंकारेश्वर सिंह के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान ग्राम माधोपाली के निकट लगभग 40 क्विंटल धान का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर गाड़ी सहित धान को जब्त कर मंडी को सुपुर्द किया गया।

Open photo

इसी तरह ग्राम कुटेला के पास एक डम्पर में अवैध रूप से गिट्टी परिवहन करते पाए जाने पर जब्त कर थाना में सुपुर्द किया गया। ग्राम केना के पास एक डम्पर में अवैध रूप से रेत परिवहन करते पाए जाने पर जब्त कर थाना में सुपुर्द किया गया। उल्लेखनीय है की उड़ीसा सीमा से लगे अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट के माध्यम से 24 घंटे निगरानी की जा रही है। श्री सिंह ने कहा कि धान के अवैध परिवहन पर कड़ी कारवाई की जा रही है।जो आगे भी जारी रहेगी।

Read More

महासमुंद नगर के लिए एक बड़ी सौगात

Posted on :27-Dec-2023
महासमुंद नगर के लिए एक बड़ी सौगात

प्रभात महंती

आज महासमुंद नगर पालिका नें एक साथ 214 ट्युबलर पोल लाईट का शुभारंभ कर शहर वासियों को बड़ी सौगात दी है।

महासमुंद : नगरपालिका क्षेत्र के सतबहिनीया चौक पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा जी एवं नगर पालिका की लोकप्रिय अध्यक्ष विकास वीरांगना श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग जी नें एक साथ 1 करोड़ रुपये की लागत से 214 ट्युबलरपोल लाइट का बटन दबाकर एक साथ शुभारंभ किया।

Open photo

 श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग जी नें इस अवसर पर कहा की विकास ही मेरी पहली प्राथमिकता है क्षेत्र के विकास में कोई कमी नही रखी जायेगी। ट्युबलर पोल लाइट लगने से नीलकंठ चौक, महामाया चौक, गांधी चौक, शास्त्री चौक, बरोड़ा चौक,दुधिया रोशनी से जगमगा उठा है। विदित हो कि माकडे़ दुकान (बिठोबा टाकीज) के सामने से शास्त्री चौक तक, शास्त्री चौक से मुक्तिधाम तक तथा बरोड़ा चौक से गुरुगोविंद सिंह उद्यान तक कुल 214 नग ट्युबलर पोल लाईट लगाया गया है।

जगमगा रहा है मेरा महासमुंद 

Read More

अयोध्या आमंत्रण के अक्षत वितरण के साथ निकली कलश यात्रा

Posted on :27-Dec-2023
अयोध्या आमंत्रण के  अक्षत वितरण के साथ निकली कलश यात्रा

प्रभात महंती 

महासमुंद : नगर के हृदय स्थल पर स्थित श्री राम मन्दिर प्रांगण में राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र अयोध्या धाम से आए हुए पूजित अक्षत, पत्रक एवं नवनिर्मित भव्य राममंदिर छायाचित्र का वितरण किया गया । इस धार्मिक आयोजन पर  नगर पुरोहित पं. पंकज तिए के अगुआई में, राम मंदिर के मुख्य पुजारी नारायण दास वैष्णव , सुरेन्द्र महाराज व पुरोहितों, कारसेवकों एवं आए हुए समस्त रामभक्तों द्वारा स्वस्ति वाचन किया गया। मंगलाचरण उपरांत मंगलमयी पुण्य कार्य के निर्विघ्न संपन्नता हेतु नगर में विराजमान समस्त देवी देवताओं का आह्वान ,पूजन एवं शान्ति पाठ किया गया।पश्चात सभी वार्डो एवं मंडलों से आए राम कलश का पूजन , राम स्तुति,भगवान की आरती उपरांत सामग्री का वितरण किया गया। आनंदमयी वातावरण में टोलियो द्वारा भजन कीर्तन के साथ नगर भ्रमण कर कलश यात्रा निकाली गई।

इस धार्मिक अवसर पर नगर के सभी वार्डो से व विकासखंड के सभी मंडलों से राम भक्त स्वस्पूर्त होकर हजारों की संख्या में पहुंचे थे। प्रत्येक हिंदू सनातन परिवार में अयोध्या से आए हुए पूजित अक्षत, पत्रक एवं मंदिर का छायाचित्र को पहुंचाने का कार्य 01 से 15 जनवरी के बीच सनातन टोली द्वारा किया जाएगा ।यहां बस्तियों एवं खंड में प्रत्येक गांव में निर्मित राम सनातन टोली  आमंत्रण,अक्षत पत्रक एवं फोटो पहुंचाने का कार्य करेंगें । कार्यक्रम में गांव-गांव से आए भजन कीर्तन की टोली एवं महिला मंडल समिति द्वारा प्रस्तुत भजनों से राम मंदिर प्रांगण एवं  नगर राममय हो गया था । राम कार्य हेतु निस्वार्थ समर्पण एवं राम काज के इस गौरव पूर्ण पल को सभी ने आत्मसात किया। राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र के कार्यकर्ताओं द्वारा समस्त हिंदू एवं सनातन परिवारों को कृतज्ञ भाव के साथ साधुवाद दिया गया । प्रसाद वितरण के साथ का कार्यक्रम समापन हुआ।

Read More

शिशु संस्कार केंद्र में मनाया गया वार्षिक उत्सव

Posted on :27-Dec-2023
शिशु संस्कार केंद्र में मनाया गया वार्षिक उत्सव

प्रभात महंती 

महासमुंद : शिशु संस्कार केंद्र में दो दिवसीय वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। कलेक्टर प्रभात मलिक ने शुभारंभ किया। कार्यक्रम में प्रथम दिवस प्री-प्रायमरी से कक्षा 7वीं तक के बच्चों के कार्यक्रम आयोजित किए गए 23 दिसंबर को हाईस्कूल एवं उच्चतर माध्यमिक विभाग के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुति दी। इस अवसर पर विद्यालय समिति के सचिव शरद जैन  ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। पारस चोपड़ा ने विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य हेतु संबोधित किया व प्रबंधक मनोहर महांती द्वारा बच्चों को उनकी प्रगति के लिए आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर समिति सदस्य डॉ विजय कापसे, सुभाष बाफना, मनोहर पींचा उपस्थित रहे। प्रथम दिवस 22 दिसंबर को कक्षा नर्सरी से सातवीं तक के छात्र-छात्राओं ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन  भावना गांधी ने किया। दूसरे दिन 23 दिसंबर की प्रस्तुति कक्षा आठवीं से कक्षा बारहवीं के छात्र छात्राओं द्वारा दी गई। जिसमें बीहू डांस, मराठी डांस, ओडिया डांस, पंजाबी डांस के साथ-साथ अन्य क्षेत्रीय भाषाओं के डांस प्रस्तुत किए गए। विद्यालय की भूतपूर्व छात्रा खुशबू ध्रुव द्वारा भरत नाट्यम का प्रदर्शन किया गया।

Open photo

साथ ही विद्यालय के पूर्व छात्र-छात्रा वर्तमान विद्यालय के शिक्षकों द्वारा अपने शिक्षकों के लिए उन्हें समर्पित करते हुए एक नृत्य प्रस्तुत किया। शिक्षकों द्वारा अपने छात्र-छात्राओं के लिए एक नृत्य द्वारा उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया गया, जिसे दर्शकों द्वारा बहुत सराहा गया। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में शाला के छात्र छत्रपति साहू (आक्टोपेड), कुंदन साहू (आर्गन), पंकज सिंह ठाकुर (नाब) बजाकर सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन सुनीता वाणी ने किया।

Read More

राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2023 रायपुर में संपन्न

Posted on :26-Dec-2023
राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2023 रायपुर में संपन्न

प्रभात महंती 

राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में ममता ध्रुव, हेमा निषाद, निखिल यादव व सुखदेव ने मारी बाजी

महासमुन्द : 14वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2023-24 का आयोजन पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ द्वारा शहीद वीर नारायण सिंह स्टेड़ियम कोटा रायपुर में 23 से 24 दिसंबर 2023 तक आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता के विजेताओं को कलेक्टर श्री प्रभात मलिक ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है। महासमुंद जिले के पैरा स्पोर्ट्स खिलाड़ी शामिल मिल हुए। जिसमें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में ज्योति निषाद ने टी-12 कैटेगरी के 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान, 100 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान व 200 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त किया।

ममता ध्रुव ने टी-13 कैटेगरी के 100 मीटर में प्रथम स्थान, 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान व तवा फेंक में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार त्रिलोक विश्वकर्मा ने टी-13 कैटेगरी के 200 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान, गोला फेंक में दूसरा स्थान व तवा फेंक में दूसरा स्थान, सुकदेव केवट ने टी-11 कैटेगरी के 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान, 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान व 1500 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान, नोशन पटेल ने टी-12 कैटेगरी के 100 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान, 200 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान व 400 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान, तुषार गिरी ने टी-11 कैटेगरी के 100 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान, प्रीति यादव ने टी-11 कैटेगरी के गोला फेंक में दूसरा स्थान, निखिल यादव ने टी-12 कैटेगरी के 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान, 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान व 1500 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान, शिवानी पांडे ने टी-11 कैटेगरी के 400 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान, हेमा निषाद ने टी/एफ-47 कैटेगरी के 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान, 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान, तवा फेंक में प्रथम स्थान, आस्था पांडे ने टी-12 कैटेगरी के तवा फेंक में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

Open photo

इसी तरह भानुप्रिया जगत ने टी-44 कैटेगरी के तवा फेंक में प्रथम स्थान प्राप्त किया। लक्की यादव ने टी-11 कैटेगरी के 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान व 1500 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान, भूपेंद्र ने टी-11 कैटेगरी के 1500 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान, मुकेश ध्रुव ने टी-44 कैटेगरी के भाला फेंक में प्रथम स्थान, तवा फेंक में प्रथम स्थान व गोला फेंक में प्रथम स्थान, राजेश कुमार ने टी-44 कैटेगरी के 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान, तोरण यादव ने टी-44 कैटेगरी के भाला फेंक में दूसरा स्थान व तवा फेंक में दूसरा स्थान प्राप्त किया। आर्म रेसलिंग में राष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट 42 वर्षीय महिला खिलाड़ी बिंदा यादव ने टी-54 कैटेगरी के गोला फेंक में प्रथम स्थान, भाला फेंक में प्रथम स्थान व तवा फेंक में दूसरा स्थान, मो. शेख ने टी/एफ-37 कैटेगरी के 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान व भाला फेंक में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अध्यक्ष फॉर्च्यून फाउंडेशन तथा जिला पैरा एथलेटिक्स संघ महासमुंद के अध्यक्ष निरंजन साहू, सचिव तोरण यादव एवम विजेता खिलाड़ियों को सफलता प्राप्त करने पर शिक्षा अधिकारी, खेल अधिकारी, उप संचालक समाज कल्याण, अध्यक्ष राइस मिल एसोसिएशन महासमुंद व अन्य सहयोगियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।

Read More

सरायपाली नगर पालिका में भाजपा का कब्जा कमल खिला..

Posted on :26-Dec-2023
सरायपाली नगर पालिका में भाजपा का कब्जा कमल खिला..

प्रभात महंती 

सरायपाली नगर पालिका में भाजपा का कब्जा अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 12 मत पड़े और 3. मत विपक्ष में पड़े ..

सरायपाली  : सरायपाली नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा पार्षदों द्वारा कलेक्टर को सौंपे गए अविश्वास प्रस्ताव आवेदन पर आज पुलिस प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्था के बीच सरायपाली नगर पालिका के 15 पार्षदों ने मतदान किया जहां अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 12 मत पड़े और तीन विपक्ष में। और बहुमत के आधार पर अविश्वास प्रस्ताव पारित हुआ आपको बता दे की सरायपाली नगर पालिका में पूर्व में भी अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था लेकिन कांग्रेस की सरकार होने के कारण सरकार के दबाव में अविश्वास प्रस्ताव पास नहीं हो पाया था

लेकिन सरकार बदलने के बाद पार्षदों में एक जुटता दीखी और दबाव भी खत्म हुआ और उसके बाद निष्पक्ष होकर पार्षदों ने आज मतदान किया जिसमें अविश्वास प्रस्ताव बहुमत के साथ पारित हुआ जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि पूर्व के 4 साल के कांग्रेस अध्यक्ष के कार्यकाल में नगर का विकास पूरी तरह ठप्प हो गया था पूरा नगर कचरे की ढेर के समान था मूलभूत सुविधाएं लोगों को ठीक से नहीं मिल पा रही थी और भ्रष्टाचार अपने चरम सीमा पर पहुंच गया था

जिसको लेकर लगातार आवाज उठाते रहे हैं और अब जैसे ही नए अध्यक्ष के साथ नई बॉडी का गठन होगा पूरे भ्रष्टाचार की जांच कराई जाएगी और जो भी गलत पाए जाएंगे सब पर कार्रवाई होगी और आप नगर में किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होगी सभी को मूलभूत सुविधाएं जो उनका अधिकार है मिलेगी अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद नगर पालिका से जय स्तंभ चौक तक आतिशबाजी कर भाजपा पार्षदों पदाधिकारी और नेताओं ने जनता का अभिवादन करते हुए सभी को धन्यवाद दिया और लोगों ने मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी ।

Read More

स्व. हेमंत राठौड़ की स्मृति में 7 पत्रकारों का सम्मान

Posted on :26-Dec-2023
स्व. हेमंत राठौड़ की स्मृति में 7 पत्रकारों का सम्मान

प्रभात महंती 

महासमुंद : प्रेस क्लब भवन महासमुंद में सोमवार को  प्रेस क्लब महासमुंद के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार स्व. हेमंत राठौड़ की स्मृति में ‘पत्रकारों का सम्मान’ प्रेस क्लब अध्यक्ष उत्तरा विदानी और सदस्य प्रज्ञा चौहान की ओर से किया गया। स्व. हेमंत राठौड़ की स्मृति में यह तीसरा साल है, जब वरिष्ठ पत्रकार केपी साहू, जसवंत पवार, आनंद राम पत्रकारश्री, संजय महंती, अनिल चौधरी, प्रभात महंती व नवीन एच हिंडोचा का सम्मान किया गया। इन सभी का  लंबे समय से पत्रकारिता से सरोकार है और समय-समय पर जनहित के मुद्दे अखबारों के जरिए प्रकाशित करते रहे हैं। इससे पूर्व के दो सालों में भी डेढ़ दर्जन वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान हुआ है। 

पत्रकार सम्मान समारोह कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण  कर दी प्रज्जवलन से हुई। अध्यक्ष श्रीमती उत्तरा विदानी ने सभी उपस्थित सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि पत्रकारों का यह सम्मान समारोह छोटा जरूर है पर इसका महत्व कहीं अधिक है। वरिष्ठ पत्रकार भाई हेमंत जी हमारे बीच आज भी हैं भले ही जीवंत रूप न सही, पर उनकी बातें उनके काम करने का तरीका आज भी हमारा मार्गदर्शन करता है। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार केपी साहू ने कहा कि पत्रकार द्वारा पत्रकारों का सम्मान आज के समय में बड़ा ही कठिन काम है। पत्रकार बनाये नहीं जाते वे जन्मजात पैदा होते हैं जिसके कई उदाहरण सबके सामने हंै।

Open photo

वरिष्ठ पत्रकार व प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष संजय डफले ने स्व हेमंत जी के साथ बिताये समय को याद करते हुए कहा कि हेमंत जी अपने काम के प्रति बहुत गंभीर थे। सुबह से ही फील्ड में घूमते और शाम को वे अपने पिटारे से जनहित के मुद्दे सहित सकारात्मक समाचार निकालते थे। पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल साहू ने कहा कि हेमंत जी बेहद मृदुभाषी थे व्यवहार कुशल हेमंत भाई से अक्सर बैठक होती जिसमें पत्रकारिता व समाचारों को लेकर लंबी चर्चा होती थी । पूर्व अध्यक्ष आनंद राम पत्रकारश्री ने कहा कि हेमंत जी की कमी आज भी महसूस होती है। अपने काम के प्रति गंभीरता उन्हें विशिष्ट बनाती थी। 

सम्मान समरोह में के. पी साहू, जसवंत पवार, आनंद राम पत्रकारश्री, संजय महंती, अनिल चौधरी, प्रभात महंती और नवीन एच हिंडोचा का सम्मान वरिष्ठ पत्रकार संजय डफले, बाबूलाल साहू, सालिक राम कन्नौजे, क्लब के महासचिव विपिन दुबे और कोषाध्यक्ष विजय चौहान  ने किया। इस दौरान सम्मानित पत्रकारों के अलावा प्रकाश शर्मा, विक्रम साहू, अमित हिशीकर, दिनेश पाटकर, कुंजू रात्रे, चमन साहू, पोषण कन्नौजे, रवि विदानी, छबिलाल साहू, आशीष साहू उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन और आभार प्रदर्शन महासचिव विपिन दुबे ने किया।

प्रेस क्लब भवन निर्माण में  हेमंत जी की अहम भूमिका : उत्तरा

मालूम हो कि साल 2020 में वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष हेमंत राठौर का 55 साल की उम्र में निधन हो गया। हेमंत राठौर ने 90 के दशक में पत्रकारिता की शुरूआत की थी। वे काफी दिनों से अस्वस्थ थे। महासमुंद जिले में योग शिविर शुरू करने  और प्रेस क्लब भवन निर्माण में स्व. राठौर की अहम भूमिका रही है। वे तोषण राठौड़ पूर्व डिस्ट्रिक्ट जज, महेंद्र राठौड़, नोटरी भूपेंद्र राठौड़, फूड इंस्पेक्टर कुशाल राठौड़ के अनुज थे। पांच भाइयों में सबसे छोटे हेमंत राठौड़ के परिवार में इस वक्त पत्नी और दो बेटियां हैं। सम्मान समारोह में हेमंत राठौड़ के परिवार की ओर से पत्रकार विजय चौहान कार्यक्रम में उपस्थित थे।

Read More

सुशासन दिवस पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी बाजपेई के जन्मदिवस पर अटल संध्या का आयोजन

Posted on :26-Dec-2023
सुशासन दिवस पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी बाजपेई के जन्मदिवस पर अटल संध्या का आयोजन

प्रभात महंती 

मुख्य अतिथि पूर्व संसदीय सचिव श्रीमती रूप कुमारी चौधरी ने किया अटलजी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर शुभारंभ

शहर के नामचीन कवियों  एवम प्रबुद्ध जनों ने किया कविता और विचार के माध्यम से अटलजी के राष्ट्र के प्रति योगदान को रेखांकित

समारोह में अतिथियों ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए किया पुण्य स्मरण

महासमुंद : पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी बाजपेई जी के जन्मदिन के अवसर पर आज नगर के लोहिया चौक में अटल संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव व मुख्य अतिथि श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि अटल जी के जीवन और उनके सिद्धान्त को समझना और जीवन पर उतारना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। अटल जी ने छत्तीसगढ़ राज्य बनाकर दिया। आज सुशासन दिवस पर किसानों को दो साल का बोनस दिया गया। ये सरकार सही मायने में किसान हितैषी है। आज पूरा देश मोदी की गारंटी पर भरोसा कर रहा हैं। वास्तव में प्रधानमन्त्री मोदी जी गरीबों के सपनो को साकार करने में लगे हैं। 

Open photo

इस अवसर पर चंद्रहास चंद्राकार,पवन पटेल, देवीचंद राठी,महेंद्र जैन, निरंजना शर्मा,मुन्ना देवार,माधवराम टाकसाले,  संदीप दीवान, सतपाल सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। अटल संध्या के अवसर पर सुधा साहू, गौकरण साहू,रमेश साहू,महेंद्र सिक्का, सी एम ओ टामसन रात्त्रे सहित कविगण और नगर के प्रबुद्धजन, नागरिक व कलाप्रेमी श्रोता मौजूद थे।

कवियों में सर्व श्री प्रलय थिटे,अशोक शर्मा,अशोक चौड़डीया,बंधु राजेश्वर खरे, डा साधना कसार,भागवत जगत भूमिल व श्रीमती द्रोपदी साहू सरसिज ने कविता के माध्यम से पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी बाजपेई जी के जीवन और उनकी कृतित्व पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।  अटल काव्य संध्या के अवसर पर कवियों को साल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।

Read More

सुशासन दिवस पर जिले के 1 लाख 72 हजार 366 किसानों को मिला 2 साल का बोनस राशि 352 करोड़ रुपए

Posted on :26-Dec-2023
सुशासन दिवस  पर जिले के 1 लाख 72 हजार 366 किसानों को मिला 2 साल का बोनस राशि 352 करोड़ रुपए

प्रभात महंती 

वर्ष 2014-15 एवम 2015-16 में कुल उपार्जित धान 1 करोड़ 17 लाख 33 हजार 995 क्विंटल धान का मिला बोनस राशि

सीधे किसानों के खाते में हुआ राशि अंतरित किसानों के चेहरे खिले

मुख्यमंत्री ने सोरिद  के किसान रोमपाल चंद्राकर से संवाद किया। रोमपाल ने दिया धन्यवाद

विधायक श्री सिन्हा ने किसानों को प्रमाण पत्र देकर बधाई दी

महासमुन्द : 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री स्व श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर राष्ट्र सहित पूरे राज्य में सुशासन दिवस मनाया जा जा रहा है। इस अवसर पर राज्य शासन द्वारा बकाया 2 वर्षों का धान उत्पादन प्रोत्साहन राशि का वितरण सीधे किसानों के खाते में किया गया। जिले के 1 लाख 72 हजार 366 किसानों को 352 करोड रुपए की राशि उनके खातों में सीधे अंतरित किए गए। इस अवसर पर महासमुंद कृषि उपज मंडी प्रांगण में कार्य का आयोजित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि महासमुंद विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने किसानों को बधाई देते हुए प्रमाण पत्र प्रदान किया। उन्होंने कहा कि आज वास्तव में सुशासन का दिवस है। राज्य के किसानों को आज धान का बकाया बोनस राशि सीधे उनके खाते में जारी किया गया। आज प्रधानमन्त्री श्री मोदी की गारंटी का एक और संकल्प पूरा हुआ।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार सभी संकल्प पूरा करेगी।उन्होंने बताया कि आज सुशासन दिवस  पर जिले के 1 लाख 72 हजार 366 किसानों को मिला 2 साल का बोनस राशि 352 करोड़ रुपए मिलेगा।उन्होंने कहा कि किसानों के सहयोग के कारण ही सरकार बनी है।श्री सिन्हा ने कहा कि पूर्व प्रधानमन्त्री श्री अटल बिहारी बाजपेई जी की जयंती को राज्य सरकार सुशासन  दिवस के रूप में मना रही है।

Open photo

राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णू देव साय ने आज बोनस राशि जारी किया।मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य के 11 लाख 76 हजार 815 किसानों को 3 हजार 7 सौ 16 करोड़ रुपए के बोनस का वितरण किया।उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।मुख्यमंत्री ने ग्राम सोरिद के किसान श्री रोमपाल चंद्राकार से सीधा संवाद किया। रोमपाल ने बताया कि उन्होंने सोचा नहीं था कि आज उन्हें 2 साल का बोनस मिलेगा। लेकिन आपने बोनस दे दिया।इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का धन्यवाद दिया। रोमपाल ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे सीमांत किसान है ।उनका ढाई एकड़ खेत है जिसमे वे धान बोते हैं।उन्हें आज 23 हजार 280 रुपए मिला। उनका कहना है की वे इस राशि का खेत के सुधार में उपयोग करेंगे और अपनी नातिन के लिए सायकल खरीदेंगे।

वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से महासमुंद सहित विकासखंडों  में  मुख्य अतिथि सहित, जनप्रतिनिधि, अधिकारी सहित जिले के किसान भी जुड़े थे।
मंडी परिसर पिटीयाझर में आयोजित समारोह में विधायक व मुख्य अतिथि श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ,चंद्रहास चंद्राकार,पवन पटेल,संदीप दीवान,मोती साहू, येतराम साहू, देवीचंद राठी,महेंद्र जैन,राकेश चंद्राकर,सुधा साहू, सतपाल सिंह पाली, विष्णु चंद्राकर ,स्थानीय जनप्रतिनिधि , कलेक्टर श्री प्रभात मलिक, जिला पंचायत सीईओ श्री एस आलोक, अपर कलेक्टर दुर्गेश वर्मा, एस डी एम श्री उमेश साहू, सी एम ओ टामसन रात्त्रे सहित बड़ी संख्या में किसान साथी मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि जिले में  राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2014-15 एवं वर्ष 2015-16 के दौरान उपार्जित धान की कुल मात्रा एक करोड़ 17 लाख 33 हजार 995.78 क्विंटल का प्रति क्विंटल 300 रुपए के मान से कुल राशि 352.02 करोड़ रूपया आज किसानों के खाते में जारी किया गया । किसानों को उक्त दोनों वर्षों का खरीफ विपणन वर्ष में उपार्जित धान के लिए प्रोत्साहन राशि 300 रुपए प्रति क्विंटल के मान से दी गई। खरीफ वर्ष 2014-15 में जिले के कुल 81 समिति के 122 उपार्जन केदो में 59 लाख 33 हजार 761.60 क्विंटल धान उपार्जित किए गए थे, जिसका प्रोत्साहन राशि 178.01 करोड रुपए तथा वर्ष 2015-16 में कुल उपार्जित धान 58 लाख 234 क्विंटल उपार्जित धान का 174.01 करोड रुपए जारी किया गया। इस तरह जिले के कुल 172366 किसानों को कुल 352.02 करोड़ राशि दो वर्षो का धान उत्पादन प्रोत्साहन राशि वितरित किया गया।

किसानों के चेहरे खिले

आज बोनस वितरण कार्यक्रम में उत्साह के साथ पहुंचे ग्राम लोहरडीह के किसान श्री नारायण यादव ने बताया कि उन्हें इस बात की खुशी है कि आज बकाया दो साल का बोनस राज्य सरकार दे रही है। उहोंने बताया कि उनका 6 एकड़ खेत है जिसमे धान बोते हैं।उसे अब प्रति क्विंटल 300 रुपए के मान से दो साल का लगभग 90 हजार रुपए बोनस मिलेगा।  वे इस राशि का ट्रेक्टर का किश्त भरेंगे। आज उन्हें बड़ी राहत मिली है। उन्होंने इस वादा के लिए राज्य सरकार और प्रधानमन्त्री का धन्यवाद ज्ञापित किया है। इसी तरह किसान तुलाराम भारती ने बताया कि उनका 3 एकड़ खेत है। जिसमे धान विक्रय किया था। आज बोनस के रूप में लगभग 27 हजार रूपए उनके खाते में आएंगे।इस बोनस राशि से वे कुछ नया काम करेंगे।

Read More

प्रदेश के 12 लाख किसानों को मिला धान का बकाया बोनस - योगेश्वर राजू सिन्हा

Posted on :26-Dec-2023
प्रदेश के 12 लाख किसानों को मिला धान का बकाया बोनस - योगेश्वर राजू सिन्हा

प्रभात महंती 

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा- ये मोदी की गारंटी है जिसकी पूरी होने की गारंटी

महासमुन्द : विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष योगेश्वर राजू सिन्हा ने प्रदेश के किसानों को बधाई देते हुए कहा कि आज सुशासन दिवस के अवसर पर प्रदेश की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी ने दो वर्षों के धान का बकाया बोनस सीधे किसानों के खाते में जमा कराया। प्रदेश के किसानों ने भाजपा पर भरोसा जताते हुए प्रदेश की बागडोर सौंपी और भारतीय जनता पार्टी उन किसानों के भरोसे पर खड़ा उतारते हुए एक के बाद एक बड़ी-बड़ी घोषणाओं को पूरा कर रही है।

उन्होंने कहा कि पिछले 2 वर्षों के बकाया धान का बोनस मिलने से प्रदेश के किसानों में भारी उत्साह है। भारतीय जनता पार्टी भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मना रही है और प्रदेश की किसानों को सुशासन दिवस के दिन ही अपने घोषणा के अनुरूप प्रदेश के 12 लाख किसानों को 3716 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। 

विधायक एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो कहती है उसे पूरा भी करती है यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी है जिसकी पूरी होने की पूरी गारंटी है। भाजपा की प्रदेश सरकार ने इससे पहले अपनी पहली ही कैबिनेट बैठक में प्रदेश के 18 लाख गरीब परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास की राशि स्वीकृत करके अपने संकल्पों की पूर्ति की दिशा में पहल की है।

साथ ही प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 3100 रुपए में खरीदने का आदेश देकर मुख्यमंत्री श्री साय ने गरीबों और किसानों के कल्याण के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता को व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री आवास, किसानों को बकाया धान का बोनस देकर यह स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा अपने किए संकल्पों को पूरा कर प्रदेश में खुशहाली ला रही है। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार विकास की गति को तेजी दे रही हैं।

Read More

पुलिस अधीक्षक महासमुंद श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन मे गांजा तस्करो पर महासमुंद पुलिस की बडी कार्यवाही

Posted on :26-Dec-2023
पुलिस अधीक्षक महासमुंद श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन मे गांजा तस्करो पर महासमुंद पुलिस की बडी  कार्यवाही

प्रभात महंती 

12 किलोग्राम  गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय  तस्कर गिरफ्तार  
       
महासमुंद :
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय महासमुंद श्री धर्मेन्द्र सिहं एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश राव द्वारा समस्त थाना चौकी प्रभारीयो को जिले मे अवैध गांजा के परिवहन पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था जिस पर श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री अभिषेक केसरी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी थाना सिंघोडा द्वारा आज दिनांक 24/12/2023 को मुखबीर सूचना पर उडिसा की ओर से आने वाली संदिग्ध वाहन चेकिंग किया जा रहा था चेकिंग दौरान उडिसा से छत्तीसगढ की ओर आ रहे है एक सफेद कलर की स्कूटी डेस्टीनी प्राईम शोल्ड को रोका गया

स्कुटी चालक से पूछताछ करने पर अपना नाम सौरभ मिश्रा पिता दिनेश कुमार मिश्रा उम्र 29 साल साकिन वार्ड नंबर 13 ग्राम मनिकवार पोस्ट दुअरा थाना मनगवां जिला रीवां मध्यप्रदेश तथा पीछे बैठा व्यक्ति अपना नाम कौशलेश प्रसाद तिवारी पिता केशरी तिवारी उम्र 24 साल साकिन पतेला पोस्ट दुअरा थाना लेर जिला रीवां मध्यप्रदेश का रहने वाला बताये जो स्कूटी के सामने एक सफेद प्लास्टिक बोरी मे कुछ सामान रखे थे  जिन्हे पूछताछ करने पर गोलमोल जबाब देने लगे दोनो के जबाब मे भिन्नता पाये जाने से कडाई से पूछताछ करने पर स्कूटी डेस्टीनी प्राईम शोल्ड मे गांजा रखकर परिवहन करना स्वीकार किया

स्कुटी के सामने रखे प्लास्टिक बोरी  की तलाशी लेने पर12 पैकेट अवैध मादक पदार्थ गांजा खाकी रंग के टेप से टेपिंग किया हुआ रखा मिलने से आरोपीयो के विरूद्ध थाना सिंघोडा के द्वारा एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो के तहत विधिवत कार्यवाही कर आरोपी 01- सौरभ मिश्रा पिता दिनेश कुमार मिश्रा उम्र 29 साल साकिन वार्ड नंबर 13 ग्राम मनिकवार पोस्ट दुअरा थाना मनगवां जिला रीवां मध्यप्रदेश 02- कौशलेश प्रसाद तिवारी पिता केशरी तिवारी उम्र 24 साल साकिन पतेला पोस्ट दुअरा थाना लेर जिला रीवां मध्यप्रदेश के कब्जे से 12 पैकेट मे भरा हुआ कुल12 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया है।

नाम आरोपी 

  1. सौरभ मिश्रा पिता दिनेश कुमार मिश्रा उम्र 29 साल साकिन वार्ड नंबर 13 ग्राम मनिकवार पोस्ट दुअरा थाना मनगवां जिला रीवां मध्यप्रदेश 
  2. कौशलेश प्रसाद तिवारी पिता केशरी तिवारी उम्र 24 साल साकिन पतेला पोस्ट दुअरा थाना लेर जिला रीवां मध्यप्रदेश   

जप्त संपत्ति 
   

  • 12पैकेटो मे खाखी रंग के टेप से टेपिंग हुआ 12किलोग्राम नमीयुक्त अवैध मादक पदार्थ जैसे गांजा कीमती  करीबन 600000रूपये।
  • घटना मे प्रयुक्त एक सफेद कलर की स्कूटी डेस्टीनी प्राईम शोल्ड जिसका चेचिस नंबर MBLGFN355PGM00774 इंजन नंबर JF17ERPGM00677 कीमती 100000 रूपये।
  • 02 नग मोबाईल कीमती 10000 रूपये नगदी रकम 800 रूपये कुल जूमला कीमती 710800 रूपये।

 उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिंघोडा अमित शुक्ला, सउनि सनातन बेहरा, आरक्षक क्रमांक 799 बीरेन्द्र बाघ, 517 रोहित सिदार, 894 मधुमंगल व सायबर सेल आर 935 सुशांत बेहरा आर 762 जैकी प्रधान, आर वीरेंद्र कर  का सराहनीय योगदान रहा।

Read More

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय सेवा केंद्र में राजयोगी ब्रह्माकुमार ओमप्रकाश भाईजी की 8वी पुण्य स्मृति दिवस मनाईं गई

Posted on :26-Dec-2023
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय सेवा केंद्र में राजयोगी ब्रह्माकुमार ओमप्रकाश भाईजी की 8वी  पुण्य स्मृति दिवस मनाईं गई

प्रभात महंती 

महासमुंद : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय सेवा केंद्र उपकार भवन नयापारा में मिडिया प्रभाग के चेयरपर्सन तथा मध्यप्रदेश ओडिशा एवं छत्तीसगढ़ के  क्षेत्रीय निदेशक रहे राजयोगी ब्रह्माकुमार ओमप्रकाश भाईजी की 8वी  पुण्य स्मृति दिवस मनाईं गई, समस्त ब्रम्हा कुमारी बहनें एवं पूरा ईश्वरीय परिवार ने मिलकर भाई जी को श्रद्धांजलि अर्पित किया ,

सेवाकेंद्र संचालिका ब्रम्हा कुमारी प्रिती बहन ने उनके विशेषताओं का वर्णन करते हुए कहा  उनमें परख शक्ति और निर्णय शक्ति इस कदर थी कि हर आत्मा में छिपी विशेषता को पहचान लेते और उसी विशेषता के आधार पर उनको आगे बढ़ाते इतनी दूर दृष्टि थी आजीवन बाल ब्रम्हचारी रह कर हर वर्ग के लोगों को अपनापन देकर उन्हे तनाव मुक्त, समस्या मुक्त बनाया उन्हें सजाया संवारा ,उनका एकमात्र मूलमंत्र था एक्युरेट और परफेक्ट कार्य हो,भाईजी का एक ही मिशन था भारत को स्वर्णिम भारत बनाना इस लिए उन्होंने हर आत्मा के अन्दर आध्यात्मिक क्रांति लाने का बीजारोपण किया,

उन्होंने इन्दौर में एक कन्या हास्टल का निर्माण किया जिसका नाम  शक्ति निकेतन कन्या छात्रावास रखा जहां भारत के कोने-कोने से कन्याएं अपना आध्यात्मिक शिक्षा ग्रहण करती , उन्होंने जन जन को इस कलयुग के अंतिम चरण में निराकार परमात्मा शिव के दिव्य अवतरण का सन्देश देकर लाखों लोगों का जीवन उज्वल बनाया 

Read More

पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में मनायी जायेगी

Posted on :25-Dec-2023
पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में मनायी जायेगी

प्रभात महंती 

जिले के नगरीय निकाय और ग्राम पंचायत में होंगे विभिन्न कार्यक्रम

राज्य शासन ने महासमुंद के लिए नवनिर्वाचित विधायक श्री योगेश्वर राजू  सिन्हा, पिथोरा के लिए श्री राजेश मूणत, बसना के लिए श्री संपत अग्रवाल एवम सरायपाली के लिए श्री पुरंदर मिश्रा को बनाया मुख्य अतिथि

किसानों को धान उत्पादन प्रोत्साहन राशि का वितरण भी होगा

महासमुंद : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व.श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा, राज्य शासन द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार 25 दिसंबर को सभी ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में सुशासन दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किए जाने के दिशा-निर्देश जारी किए है। सुशासन दिवस पर गरिमामय आयोजन के लिए कलेक्टर श्री प्रभात मलिक ने नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। सभी अनुविभागीय अधिकारी अपने अनुविभाग के नोडल अधिकारी होंगे। इसी तरह सभी जनपद सीईओ और मुख्य नगर पालिका अधिकारी  सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं कलेक्टर ने निर्धारित  कार्यक्रम के अनुरूप समय पर सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है। इसी दिन राज्य शासन द्वारा धान उत्पादन प्रोत्साहन राशि का वितरण भी किसानों को किया जाएगा।

जिसके लिए राज्य शासन द्वारा महासमुंद विकासखंड के लिए नवनिर्वाचित विधायक श्री योगेश्वर राजू  सिन्हा, पिथौरा के लिए विधायक श्री राजेश मूणत, बसना के लिए  विधायक श्री संपत अग्रवाल एवम सरायपाली के लिए  विधायक श्री पुरंदर मिश्रा मुख्य अतिथि नियुक्त किए गए हैं । राज्य शासन से जारी आदेश के तहत 25 दिसंबर के पूर्व ग्राम पंचायतों में पूर्व से निर्मित अटल स्तंभ की साफ-सफाई, आवश्यक मरम्मत आदि  किए जाने के साथ ही ग्राम एवं पंचायतों में स्वच्छता अभियान 25 दिसंबर से प्रारंभ होकर एक सप्ताह नियमित संचालित किए जाने के निर्देश दिये है। सुशासन दिवस 25 दिसंबर के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, आम जनता की गरिमामय उपस्थिति में सुबह 10 बजे अटल चौक में कार्यक्रम प्रारंभ किया जाएगा।  

अटल चौक में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर, दीप प्रज्जवलन पश्चात् उपस्थित निर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता द्वारा तथा ग्राम पंचायतों में सुशासन स्थापित करने का संकल्प भी लिया जाएगा। जिले के सभी नगरीय निकायों 25 दिसंबर 2023 को आयोजित कार्यक्रम में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, आम जनता की गरिमामय उपस्थिति में सुबह 10 बजे अटल चौक में प्रारंभ होगा।

25 दिसंबर को ही शाम को अटल संध्या का आयोजन किया जाना है, जिसमें विविध आयोजन  अटल जी की कविता पाठ, अटल विचार संगोष्ठी, निबंध स्पर्धा का आयोजन तथा पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल की जीवनी पर प्रदर्शिनी भी आयोजित की जाने कहा गया है। कलेक्टर ने सुशासन दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्ध नागरिकों वा आम लोगों की विशेष सहभागिता  सुनिश्चित करने कहा है।

Read More

सुशासन दिवस के अवसर पर जिले के किसानों को मिलेगा 2 साल का बकाया

Posted on :25-Dec-2023
 सुशासन दिवस के अवसर पर जिले के किसानों को मिलेगा 2 साल का बकाया

प्रभात महंती 

सुशासन दिवस के अवसर पर जिले के 1 लाख 72 हजार 366 किसानों को मिलेगा 2 साल का बकाया धान उत्पादन प्रोत्साहन राशि 352 करोड़ रुपए 

वर्ष 2014-15 एवम 2015-16 में कुल उपार्जित धान 1 करोड़ 17 लाख 33 हजार 995 क्विंटल धान का मिलेगा प्रोत्साहन राशि

सीधे किसानों के खाते में होगा राशि अंतरित

महासमुन्द : 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री स्व श्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्म दिवस पर राष्ट्र सहित पूरे राज्य में सुशासन दिवस मनाया जा जायेगा ।इस अवसर पर राज्य शासन द्वारा गत 2 वर्षों का बकाया धान उत्पादन प्रोत्साहन राशि का वितरण किया जाएगा। जिले के 1 लाख 72 हजार 366 किसानों को 352 करोड रुपए की राशि उनके खातों में सीधे अंतरित किए जाएंगे। इस अवसर पर महासमुंद कृषि उपज मंडी प्रांगण में कार्य का आयोजित किया जाएगा ।सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी श्री जी एन साहू ने बताया कि राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2014-15 एवम्  वर्ष 2015-16 के दौरान उपार्जित धान की कुल मात्रा एक करोड़ 17 लाख 33 हजार 995.78 क्विंटल का प्रति क्विंटल 300 रुपए  के मान से कुल राशि 352.02 करोड़ रूपया प्रदान किया जाएगा।

इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारी की गई है ।नोडल अधिकारी श्री साहू ने बताया कि किसानों को उक्त दोनों वर्षों का खरीफ विपणन वर्ष में उपार्जित धान के लिए प्रोत्साहन राशि ₹300 प्रति क्विंटल के मान से दी जाएगी। उन्होंने बताया कि खरीफ वर्ष 2014-15 में जिले के कुल 81 समिति के 122 उपार्जन केदो में 59 लाख 33 हजार 761.60 क्विंटल धान उपार्जित किए गए थे, जिसका प्रोत्साहन राशि 178.01 करोड रुपए तथा वर्ष 2015-16 में कुल उपार्जित धान 58 लाख 234 क्विंटल उपार्जित धान का 174.01 करोड रुपए जारी किए जाएंगे ।इस तरह जिले के कुल 172366 किसानों को कुल 352.02 करोड़ राशि  दो वर्षो का धान उत्पादन प्रोत्साहन राशि वितरित किए जाएंगे।

Read More

विकसित भारत संकल्प यात्रा का सिलसिला जारी

Posted on :25-Dec-2023
विकसित भारत संकल्प यात्रा का सिलसिला जारी

प्रभात महंती 

मोंगरापाली और भुरकोनी में शामिल हुए सांसद श्री चुन्नीलाल साहू

विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित

मेरी कहानी मेरी जुबानी अंतर्गत हितग्राहियों ने साझा किए अपने विचार

प्रधानमंत्री श्री मोदी की गारंटी से सपना होगा साकार _सांसद श्री साहू

महासमुंद : केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने एवं इनसे लाभ लेने वाले हितग्राहियों से संवाद करने के उद्देश्य से शुरू की गई ’विकसित भारत संकल्प यात्रा’ का सफर महासमुंद जिले में निरंतर जारी है।

 आज जिले के महासमुंद विकासखण्ड के ग्राम पंचायत अछोली , परसाडीह, गढ़सिवनी , पीढ़ी और पिथोरा के नवागांव कला , भुरकोनी ,पिलवापाली, सरायपाली के गोहरापाली , तोरेसिंघा, बागबाहरा के मोंगरपाली स में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ’विकसित भारत संकल्प यात्रा’ प्रचार रथ के ग्राम में आगमन होने पर महिलाओं तथा ग्रामीणों द्वारा पूजा-अर्चना कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम स्थलों में विभिन्न विभागों द्वारा आम जनता को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने स्टॉल भी लगाया गया था। जिसमें संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा आम जनता को योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई तथा उसका लाभ उठाने प्रेरित किया गया। कार्यक्रम स्थल में स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा आम लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई। इस अवसर पर केन्द्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सामग्रियों का वितरण भी किया गया।

Open photo

ग्राम मोंगरापाली और भुरकोनी में महासमुन्द लोकसभा सांसद श्री चुन्नीलाल साहू बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी से सबका सपना साकार हो रहा है ।आज विकसित भारत यात्रा के माध्यम से जो भी हितग्राही योजना से वंचित हुए हैं उन्हें लाभ देने का एक सुनहरा अवसर मिला है ।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के गठन होते ही 18 लाख गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास मिलेगा। इसी तरह उज्जवला गैस कनेक्शन भी अब आसानी से उपलब्ध हो सकेगा ।उन्होंने कहा कि हम सब विकसित भारत का संकल्प लें और प्रधानमंत्री मोदी द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ ले। उन्होंने शिविर में हितग्राहियों को प्रमाण पत्र भी वितरण किया।उन्होंने अपील किया कि सभी योजनाओं का लाभ पात्रतानुसार अवश्य उठाएं। कार्यक्रम में ओ डी एफ प्लस, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला गैस वितरण किया गया। साथ ही बच्चो को अन्नप्रासन कराया गया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि , अधिकारी कर्मचारी,हितग्राही गण एवं ग्रामीण जन बड़ी संख्या में  उपस्थित थे।

 उल्लेखनीय है कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, जीवन ज्योति बीमा, किसान क्रेडिट कार्ड, दीनदयाल अन्त्योदय योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पीएम आवास योजना ग्रामीण, हर घर जल-जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सहित सिकलसेल, एनीमिया उन्मूलन मिशन, एकलव्य आवासीय विद्यालय में पंजीयन, छात्रवृत्ति योजना, वन अधिकार पट्टा, व्यक्तिगत एवं सामूहिक वन धन विकास केन्द्र आदि योजनाओं के हितग्राही संकल्प यात्रा में शामिल होकर अनुभव साझा कर रहे हैं। इस संकल्प यात्रा के दौरान स्वागत, प्रधानमंत्री मोदी का रिकार्डेड संदेश प्रसारण, विकसित भारत के लिए संकल्प वीडियो, मेरी कहानी मेरी जुबानी अंतर्गत हितग्राहियों के अनुभव साझा, कृषि गतिविधियां अंतर्गत ड्रोन का प्रदर्शन, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, किसानों से जैविक खेती पर बातचीत की जा रही है।

Read More

Previous12...686970717273747576Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

ज्योतिष और हेल्थ

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

खेल

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

व्यापार

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन


  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष


  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution