× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में लू तो कई जगह बारिश की चेतावनी

    देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में लू तो कई जगह बारिश की चेतावनी

    पद्मनाभस्वामी मंदिर से करोड़ों के हीरे-जवाहरात और सोना गायब, मचा हड़कंप

    पद्मनाभस्वामी मंदिर से करोड़ों के हीरे-जवाहरात और सोना गायब, मचा हड़कंप

    ’प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई’

    ’प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई’

    कैदियों को ले जा रही बस पलटी, दरोगा समेत 6 की दर्दनाक मौत

    कैदियों को ले जा रही बस पलटी, दरोगा समेत 6 की दर्दनाक मौत

    पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर लगी आग, 3 रुपए बढ़ने के बाद और महंगाई के संकेत

    पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर लगी आग, 3 रुपए बढ़ने के बाद और महंगाई के संकेत

  • छत्तीसगढ़
    महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं के सशक्तिकरण का आधार, बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर हो रहा खर्च

    महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं के सशक्तिकरण का आधार, बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर हो रहा खर्च

    सूरजपुर में 15 नए एसआई की थानों में शुरू हुई व्यावहारिक ट्रेनिंग, पुलिसिंग व कानून की बारीकियां सीखेंगे, डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने जारी किया आदेश।

    सूरजपुर में 15 नए एसआई की थानों में शुरू हुई व्यावहारिक ट्रेनिंग, पुलिसिंग व कानून की बारीकियां सीखेंगे, डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने जारी किया आदेश।

    ओडिशा से मुंबई गान्जा तस्करी का प्लान महासमुंद पुलिस ने किया फेल।

    ओडिशा से मुंबई गान्जा तस्करी का प्लान महासमुंद पुलिस ने किया फेल।

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

  • मनोरंजन
    अदाह शर्मा के रंग-बिरंगे लुक्स ने जीता इंटरनेट

    अदाह शर्मा के रंग-बिरंगे लुक्स ने जीता इंटरनेट

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

  • रोजगार
    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

  • राजधानी
    अब सरकारी सेवाएं मोबाइल की स्क्रीन पर

    अब सरकारी सेवाएं मोबाइल की स्क्रीन पर

    ’राज्यपाल श्री रमेन डेका से मुख्य सचिव ने सौजन्य भेंट की’

    ’राज्यपाल श्री रमेन डेका से मुख्य सचिव ने सौजन्य भेंट की’

    ’जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर... और सामने थी बदलाव की बड़ी कहानी’

    ’जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर... और सामने थी बदलाव की बड़ी कहानी’

    कवर्धा को मिली नई सौगात-उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया “मित्र मिलन चौपाटी” का भव्य लोकार्पण

    कवर्धा को मिली नई सौगात-उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया “मित्र मिलन चौपाटी” का भव्य लोकार्पण

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नक्सल मुक्त जिलों के भवनविहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों को मिलेंगे पक्के भवन

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नक्सल मुक्त जिलों के भवनविहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों को मिलेंगे पक्के भवन

  • ज्योतिष
    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

महासमुन्द

Previous12...686970717273747576Next

एथलेटिक्स दल का चयन 30-31 दिसंबर को मिनी स्टेडियम महासमुंद में

Posted on :25-Dec-2023
एथलेटिक्स दल का चयन 30-31 दिसंबर को मिनी स्टेडियम महासमुंद में

प्रभात महंती 

महासमुंद : नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स मीट में भाग लेने वाले एथलेटिक्स दल का चयन, जिला एथलेटिक्स संघ महासमुंद द्वारा दिनांक 30 एवं 31 दिसंबर को सुबह 10:00 बजे से कॉलेज़ रोड मिनी स्टेडियम महासमुंद में आयोजन किया जाएगा। जिसका पंजीयन 30 दिसम्बर को प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक ही होगा। जिले के खिलाड़ी बालक एंव बालिका 14 वर्ष से कम आयु वर्ग में ट्रायथलॉन A में 60 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, ट्रायथलॉन B में 60 मीटर दौड़, लंबी कूद, बैक थ्रो (1 kg गोला फेंक) एवं ट्रायथलॉन C में 60 मीटर दौड़, लंबीकूद, 600 मीटर की दौड़ साथ ही भाला फेंक की प्रतियोगिता होगी एंव 16 वर्ष से कम आयु वर्ग में 60 मीटर दौड़, लंबीकूद, ऊंचीकूद, 600 मीटर की दौड़, गोला फेंक, भाला फेंक एवं पेंटाथलॉन ( 60 मी., 80 मी., ऊंची कूद, गोला फेंक, 600 मी. ) में भाग ले सकते हैं।

जिले से भाग लेने वाले सभी खिलाड़ी अपना एक फोटो, आधार कार्ड की फोटो कॉपी अवश्य लाएं । इस प्रतियोगिता में चयनित खिलाडी गुजरात में होने वाले राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशीप में भाग लेंगे। आयोजन से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए श्री कमलेश चन्द्राकर अध्यक्ष महासमुंद जिला एथलेटिक्स संघ मोबाईल नंबर 9826189715 से संपर्क किया जा सकता हैं।

Read More

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेई की जयंती सुशासन दिवस पर स्वच्छता अभियान

Posted on :25-Dec-2023
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेई की जयंती सुशासन दिवस पर स्वच्छता अभियान

प्रभात महंती 

अटलजी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया उनके योगदान को याद

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने की साफ सफाई

महासमुन्द : पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेई की जयंती सुशासन दिवस के अवसर पर उनके छाया चित्र में माल्यार्पण कर उन्हें  भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके योगदान को याद किया गया।  इस अवसर पर आज सुबह से ही व्यापक स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई। जिला मुख्यालय  स्थित अंबेडकर चौक से बस स्टेंड ,वहां से महामाया तालाब  में विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने हाथ में झाड़ू थामकर सफाई अभियान की शुरुआत की।

इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पवन पटेल, पार्षदगण महेंद्र जैन, मीना वर्मा,हेमलता यादव,मंगेश टाकसाले,राजेश नेताम,मुन्ना देवार, राजू चंद्राकार व संदीप दीवान,अन्य  जनप्रतिनिधिगण,मुख्य नगर पालिका अधिकारी टॉमसन रात्रे, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन ,मिशन क्लीन सिटी  और यहां के कर्मचारियों ने स्वच्छता अभियान में सहभागिता निभाई।

वही जिले के ग्राम पंचायतों में  भी व्यापक सफाई अभियान चलाया गया तथा अटल चौक की साफ सफाई और रंग रोगन कर यहां स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों द्वारा श्री अटल बिहारी वाजपेई जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उनका पुण्य स्मरण किया गया।

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपनी केबिनेट का विस्तार किया, महासमुंद संसदीय लोकसभा क्षेत्र से एक भी मंत्री नहीं बनाया गया

Posted on :25-Dec-2023
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपनी केबिनेट का विस्तार किया, महासमुंद संसदीय लोकसभा क्षेत्र से एक भी मंत्री नहीं बनाया गया

मनोज शुक्ला

महासमुंद : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपनी केबिनेट का विस्तार किया है। 9 मंत्रियों ने शपथ ली है। लेकिन इसमें महासमुंद जिले सहित सम्पूर्ण महासमुंद संसदीय लोकसभा क्षेत्र से एक भी मंत्री नहीं बनाया गया है। इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुवे जारी व्यक्तत्व में पूर्व जिला अध्यक्ष व कांग्रेस के पूर्व प्रभारी महामंत्री अमरजीत चावला ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा उक्त निर्णय लेकर न सिर्फ जिले बल्कि सम्पूर्ण महासमुंद संसदीय क्षेत्र की जनता के साथ विश्वास घात किया है। एक ओर भाजपा सभी क्षेत्रो को सरकार में समुचित स्थान व समुचित विकास देने की बात करती है। लेकिन जब मंत्री मंडल में स्थान देने की बात आई तो भाजपा सरकार इसके विपरित कार्य कर रही है। पूर्व में जब 15 सालों तक जब प्रदेश में भाजपा की सरकार रही तब भी महासमुंद विधानसभा व सम्पूर्ण महासमुंद संसदीय क्षेत्र में विकास विकास के मुद्दे पर भेदभाव किया जाता रहा। जिससे अन्य संसदीय क्षेत्रों की तुलना में महासमुंद संसदीय क्षेत्र विकास में पिछड़ा हुआ है।

Open photo

मंत्रीमंडल में बचे हुए एक स्थान पर लिया जाए महासमुंद ससंदीय क्षेत्र से मंत्री

कांग्रेस नेता अमरजीत चावला ने कहा कि महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से एक भी मंत्री न बनाये जाने को लेकर स्थानीय जनता में नाराजगी है। ऐसे में साय मंत्री मंडल में मंत्री का एक पद अभी भी रिक्त है जिस पर  महासमुंद जिले से किसी एक विधायक को लिया जाये ये हमारी मांग है। ताकि इस क्षेत्र में भी समुचित विकास हो सके। कांग्रेस में सत्ता में रहे या विपक्ष में जनता के हितों व विकास को गति देना प्राथमिकता रहती है। इस लिए हम चाहते है की जिले के समुचित विकास के लिए जिले से एक विधायक को मंत्रिमंडल के रिक्त स्थान में लिया जाए

Read More

गुड़ मार्निंग महासमुंद में बच्चें, खिलाड़ी के साथ शिक्षकों ने किया डांस

Posted on :23-Dec-2023
गुड़ मार्निंग महासमुंद में बच्चें, खिलाड़ी के साथ शिक्षकों ने किया डांस

प्रभात महंती 

अच्छे प्रदर्शन करने वाले बच्चों को किया गया सम्मानित 

महासमुंद : लोगों के बेहतर स्वास्थ्य व  उनको जागरूक करने के साथ उनकी इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री प्रभात मलिक के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन, खेल विभाग, खेल संघ तथा विभिन्न विभागों के सहयोग से गुड मॉर्निंग महासमुंद का आयोजन मिनी स्टेडियम महासमुंद में सुबह 7 से 8:30 बजे तक किया गया, जिसमें योगा, जुंबा, नेटबॉल, रस्साकसी, फुटबॉल, बास्केटबाल, वॉलीबाल, कराते, क्रिकेट खेल के साथ पारंपरिक गतिविधियां संखली आयोजित किया गया। खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे ने बताया कि गुड़ मार्निंग महासमुंद में विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों, खेल संघ, हिट होप जुंबा क्लॉस व नागरिक सहित 400 से ज्यादा प्रतिभागियों ने लगातार पांचवे आयोजन में उत्साह के साथ शामिल होकर आयोजन को सफल बनाया।

वैशाली ठाकुर के नेतृृत्व में योगासन, प्राणायाम स्कूली बच्चों ने किया, जिसमें साक्षी सबर, रुपरानी यादव, अन्नू चंद्राकर, राशि चंद्राकर, वैभव लक्ष्मी का अच्छा प्रदर्शन रहा। बॉल बैडमिटन में अंकित जैन के नेतृत्व में खेला गया, जिसमें लक्ष्मी चंद्राकर, पंकज चंद्राकर, हीना, राहुल कुर्रे, शुभम मानिकपुरी का अच्छा प्रर्दशन रहा, नेटबॉल में कुलेश्वर चंद्राकर के नेतृत्व में खेला गया, जिसमें खुशबू साहू, सिद्धि साहू, कनिका वैष्णव, विक्की सोनी, विकास राजसेन का प्रर्दशन अच्छा रहा। बॉस्केटबॉल खेल में आकाश सोनी के नेतृत्व में खेला गया, जिसमें सौम्या खान, योजना रंगारी, सिद्धार्थ साहू, स्वरूप जोशी ने अच्छा प्रदर्शन किया। फुटबॉल के खिलाडि़यों में हार्दिक, अथर्व, उद्भव नायडू, ऐश्वर्य पटेल, जिग्नेश, संकल्प व आदित्य ने बेहतर प्रदर्शन किया। सुशील रनवी के नेतृत्व में क्रिक्रेट मैच खेला गया, जिसमें मिथुन जगत, बिहारी सिंह, आशीष कुमार, मोहन परमार ने अच्छा प्रदर्शन किया। लंबीकूद व ऊंचीकूद में विद्या ध्रुव, तृप्ति यादव, देवती दिवान ने अच्छा प्रदर्शन किया।

Open photo

हिट हॉप जुंबा क्लॉस से हितेष यादव, वैशाली सिंह ठाकुर के नेतृत्व में जुंबा डांस किया गया, जिसमें बच्चों, खिलाड़ी, नागरिक के साथ शिक्षको ने उत्साह के साथ जुंबा डांस किया, जिसमें भूमिका सिन्हा, अपर्णा शर्मा, ममता निषाद, मोनिका साहू, रामेश्वरी साहू, हेमलता यादव, गरिमा प्रजापति, सानिया, राजकुमारी, जय विभार, लुकेश चक्रधारी, मिनेश खंडेलवाल ने अच्छा प्रदर्शन किया। हिरेंद्र साहू के नेतृत्व में संखली का आयोजन कराया गया, जिसमें डीएमएस स्कूल से गरिमा चक्रधारी, लिलेश्वरी साहू, भावना माहेश्वरी, ललिता निषाद ने अच्छा प्रदर्शन किया। सेवन दास मानिकपुरी, गणेश कोसरे के मार्गदर्शन में रस्साकसी का आयोजन किया गया, जिसमें हालेंद्र साहू, सूरज यादव, पुरन पटेल, सेजल सेन, दिव्या ठाकुर, ज्योति महानंद, धनेश्वरी साहू का प्रदर्शन सराहनीय रहा।

आयोजन को सफल बनाने में शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस, नगर पालिका के साथ रिखी राम साहू, एस के सोनी, ऋचा शर्मा, नेहा गुप्ता, हर्षिता चंद्राकर, आशा सिन्हा, आरती साहू, नीलम सिन्हा, सन्मय, लालू सोनवानी का सहयोग रहा। खेल एवम युवा कल्याण द्वारा आयोजन में अच्छे प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मेडल से सम्मानित किया गया इस अवसर पर खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, कुमारी दुर्गेश नंदनी, कुमारी लक्ष्मी साहू, गायत्री शक्तिपीठ महासमुंद के जिला समन्वय बोधराम साहू, उपजोन समन्वय रायपुर मनहरण लाल साहू, प्राचार्य डीएमएस के के शुक्ला, व्याख्याता रिखी राम साहू, मानिक साहू इत्यादि अतिथिगण उपस्थित रहे। मंच संचालन हिरेंद्र साहू ने किया।

Read More

लग्जरी कार से 1क्विंटल मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते मध्यप्रदेश का 01 अन्तर्राज्जीय तस्कर गिरफतार

Posted on :22-Dec-2023
लग्जरी कार से 1क्विंटल मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते मध्यप्रदेश का 01 अन्तर्राज्जीय तस्कर गिरफतार

प्रभात महंती

महासमुंद : छत्तीसगढ राज्य के सीमावर्ती राज्य ओडिशा से लगातार अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन महासमुंद के रास्ते किये जाने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र सिंह (IPS) ने समस्त थाना/चौकी प्रभारियों एवं सायबर सेल की टीम कोे नशीली पदार्थ, अवैध शराब तथा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले लोगो के खिलाफ कार्यवाही तथा सघन चेकिंग अभियान करने हेतु निर्देशित किया गया था।

कि दिनांक 21.12.2023 को मुखबीर से सूचना मिली कि बरगढ ओड़िशा से अवैध मादक पदार्थ गांजा का बडा खेप एक सफेद रंग के कार में ओडिशा से महासमुन्द होते हुये रायपुर छत्तीसगढ होते हुये मध्यप्रदेश ले जाने वाला है। जिस पर तत्काल पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र सिंह के द्वारा थाना सिंघोडा प्रभारी एवं सायबर सेल की टीम को त्वरित कार्यावाही करने हेतु निर्देशित किया व महासमुंद जिले में प्रवेश करने वाले समस्त पाईंटों पर भी बल तैनात कर संदिग्ध वाहन की जांच कर रही थी तभी बरगढ ओडिशा की तरफ से  एक सफेद के AURA कार क्रमांक MP 19 CC 6919 महासमुन्द की ओर आ रही थी। जो नाके में पुलिस टीम को चेकिंग करते देख वाहन को खडा कर जंगल की ओर भागने लगा जिसे पुलिस टीम के द्वारा एन.एच.53 रोड ग्राम रेहटीखोल के पास घेराबंदी कर पकडा गया। 

Open photo

वाहन में 01 व्यक्ति सवार मिला जिससे नाम पता पुछने पर व्यक्ति ने अपना नाम (01) विनोद सिंह पिता स्व. राजबहादूर सिंह उम्र 23 वर्ष सा. पूर्वा वार्ड नं. 02 बहरौल थाना कोटी जिला सतना, मध्य प्रदेश का होना बताया। जिनसे ओड़िशा आने का कारण व कार में क्या रखना एवं पुलिस की टीम को देख कर भागने कारण पूछे जाने पर वाहन में गांजा होना बताया। जिसके आधार पर वाहन की तलाशी ली गई। कार के पीछे डिक्की एवं बिच सीट में 04 नग प्लास्टिक बोरी के अंदर कुल कुल 100 नग पैकेट खाकी कलर के टेप से टेपिंग किया हुआ एवं सफेद पॉलिथिन से लिपटा हुआ अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला।

वाहन में कुल 04 नग प्लास्टिक बोरीयों में प्रत्येक बोरी में 25-25 किलों ग्राम कुल 100 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला। वाहन पर अवैध गांजा परिवहन करते पाये जाने पर मौके पर आरोपी को गिरफ्तार कर 01 क्विंटल गांजा कीमती लगभग 5000000 रूपये एवं AURA कार कीमती 600000 रूपये कुल जुमला कीमती लगभग 56,00,000 रूपये जप्त किया गया। आरोपी से गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर उड़िसा से लाना और मध्यप्रदेश में बिक्री करने ले जाना बताये। भारी मात्रा में गांजा परिवहन किये जाने पर आरोपी के विरूद्ध धारा 20(ख) एन0डी0पी0एस0 के तहत थाना सिंघोडा में कार्यवाही किया गया।

यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र (IPS) सिंह के मार्गदर्शन मे अति0 पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) सरायपाली अभिषेक केसरी के निर्देशन में महासमुन्द पुलिस के द्वारा की गई।
 
Read More

कलेक्टर ने ली स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक

Posted on :22-Dec-2023
कलेक्टर ने ली स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक

प्रभात महंती 

लक्षित हितग्राहियों का 95 प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाना सुनिश्चित करें

11 से 49 वर्ष के सभी महिलाओं का हीमोग्लोबिन जांच करें

महासमुन्द : कलेक्टर श्री प्रभात मलिक ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहें स्वास्थ्य योजनाओं की व्यापक समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जिले में आयुष्मान कार्ड के लक्षित हितग्राहियों के अनुरूप 95 प्रतिशत हितग्राहियों का 25 जनवरी तक आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में स्वास्थ्य विभाग स्टॉल लगाकर सिकल सेल, एनीमिया, टीबी व कुष्ठ रोग के मरीजों का स्क्रीनिंग करें। इसके लिए पर्याप्त टीम तैनात किए जाए। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी. कुदेशिया, मेडिकल कॉलेज के सहायक अधीक्षक डॉ. घनश्याम साहू, डीपीएम नीतू धृतलहरे, एवं सभी बीएमओ, समस्त नोडल अधिकारी व चिकित्सा अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री प्रभात मलिक ने बैठक में पिथौरा में पोषण पुनर्वास केन्द्र खोलने के निर्देश दिए। ताकि कुपोषित बच्चों को जिला स्तर पर रिफर करने की आवश्यकता न पड़े। साथ ही कहा कि जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों के उन्नयन और मरम्मत का कार्य समय-सीमा के भीतर पूर्ण करे। इसके लिए कार्य एजेंसी को निर्देशित किया गया। कलेक्टर ने कहा कि कीमोथेरेपी की सुविधा वर्तमान में मेडिकल कॉलेज एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तुमगांव में संचालित है, इसे जिले के शेष स्वास्थ्य केन्द्रों में भी प्रारम्भ किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि अस्पताल में आने  वाले प्रत्येक मरीजों का बेहतर इलाज हमारी पहली प्राथमिकता है। चिकित्सक मरीजो को बेहतर स

Read More

विकसित भारत यात्रा को लेकर सीएमओ ने विभाग प्रमुखों की बैठक

Posted on :21-Dec-2023
विकसित भारत यात्रा को लेकर सीएमओ ने विभाग प्रमुखों की बैठक

प्रभात महंती 

बैठक में 25 दिसंबर सुशासन दिवस के लिए तैयारियां के दिए निर्देश

महासमुंद : विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबंध में गुरुवार को विशेष सचिव नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने विडियो कांफ्रेंस के माध्यम से निकायों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिसके परिपालन में मुख्य नगर पालिका अधिकारी टॉमसन रात्रे ने नगर पालिका के विभाग प्रमुखों की बैठक आयोजित कर शासन के निर्देशों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित किए जा रहे शिविरों में केंद्र सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के साथ-साथ अन्य संबंधित विभागीय योजनाओं के माध्यम से  आमजन को जोड़कर अधिक से अधिक लाभान्वित किया जाना है।

बैठक में उन्होंने 25 दिसंबर को सुशासन दिवस मनाए जाने का भी जिक्र करते हुऐ कहा कि इस दिन प्रातः 6 बजे विशेष सफाई अभियान प्रारंभ होगा जो एक सप्ताह तक चलेगा। इसमें नगर के नागरिक, समाजसेवी संस्थाओं आदि को जोड़कर श्रमदान के माध्यम से तालाबों, सार्वजनिक स्थानों की साफ सफाई की जाएगी। 25 दिसंबर शाम नगर पालिका के मांगलिक भवन में अटल संध्या गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा जिसमें स्थानीय कवियो द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी का कविता पाठ, अटल विचार संगोष्ठी आदि का आयोजित की जाएगी। इस संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने विभाग प्रमुखों को तैयारी करने के निर्देश दिए है।

Read More

राज्य स्तरीय रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता में जिले की टीम हुई शामिल

Posted on :21-Dec-2023
राज्य स्तरीय रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता में जिले की टीम हुई शामिल

प्रभात महंती 

महासमुंद : 6वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय सब जूनियर (बालक व बालिका) सेवंस चैंपियनशिप 2023 का आयोजन रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन जिला रायपुर के तत्वाधान में छत्रपति शिवाजी महाराज आऊटडोर स्टेडियम बुढ़ापारा रायपुर में 17 दिसंबर को आयोजित किया गया, जिसमें महासमुंद जिले से 12 सदस्यीय टीम एवं 2 कोच शामिल हुए। डॉ. सुनिल कुमार भोई व्यायाम शिक्षक ने बताया कि जिले से रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता में विनय यादव, आशीष टंडन, मनीष कुर्रे, मनीष चौधरी, गौरव सिंह, पुष्पेंद्र यादव, मौशिन भाटी, देवेश साहू, मयंक साहू, नैतिक शर्मा, यथार्थ रात्रे, अशाद अंसारी व टीम कोच लिलांशु साहू एवम सहायक कोच शुभांश शर्मा  को प्रतियोगिता में शामिल किया गया।

सभी खिलाड़ी तुमगांव में प्रतिदिन रग्बी का अभ्यास करते आ रहे हैं। जिले की टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अच्छे प्रर्दशन कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए प्रदेश की टीम में जगह बनाने में सफ़ल रहेगी। खिलाड़ियों के अच्छे प्रर्दशन के लिए जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज घृतलहरे, डॉ. सुनिल कुमार भोई व्यायाम शिक्षक, अभिषेक निर्मलकर, जगदीश धीवर ने शुभकामनाएं दी।

Read More

विकसित भारत संकल्प यात्रा में अधिकाधिक हितग्राहियों को लाभ देने के निर्देश

Posted on :21-Dec-2023
विकसित भारत संकल्प यात्रा में अधिकाधिक हितग्राहियों को लाभ देने के निर्देश

प्रभात महंती 

25 दिसम्बर सुशासन दिवस की तैयारी के दिए निर्देश

महासमुंद : कलेक्टर प्रभात मलिक ने आज समय-सीमा की बैठक में विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबंध में समीक्षा की। साथ ही 25 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म दिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाने के लिए आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को संकल्प यात्रा के तहत ग्राम पंचायतों में लगाए जा रहे शिविरों में अधिक से अधिक लोगों को लाभ देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, केसीसी, उज्ज्वला गैस, पेंशन, राजस्व एवं श्रम विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं का मौके पर ही लाभ देना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने शिविर में लगाए गए स्टॉल में लाभान्वित हितग्राहियों की जानकारी निर्धारित पोर्टल में दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य योजनाओं की प्रभावी तरीके से जानकारी उपलब्ध कराने के साथ ही उसका जरूरतमंदों को लाभ देने के लिए है।
 
कलेक्टर श्री मलिक ने आयुष्मान कार्ड अंतर्गत ग्राम पंचायतवार सूची बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इसी तरह किसान क्रेडिट कार्ड, आधार कार्ड, उज्ज्वला गैस योजनाओं का भी ग्राम पंचायतवार सूची के अनुरूप हितग्राहियों को चिन्हांकित कर उन्हें लाभ देना सुनिश्चित करें। सामाजिक सुरक्षा पेंशन अंतर्गत सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को इस आशय का प्रमाण पत्र देना होगा कि संबंधित ग्राम पंचायत में कोई भी प्रकरण लंबित नहीं हैं। इसी तरह टीबी, सिकल सेल और एनीमिया जांच के लिए शिविर स्थल में ही सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए हैं।
 
उन्होंने कहा कि शिविर में अधिक से अधिक मरीजों की जांच की जाए। राजस्व अधिकारियों को प्रत्येक शिविर में पटवारी एवं आरआई के ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शिविर में ही सीमांकन, नक्शा बटांकन, खसरों का डिजिटल सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं। श्रम विभाग को अधिक से अधिक श्रमिक कार्ड बनाने कहा गया है। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना अंतर्गत भी हितग्राहियों को आवेदन कर लाभ देने कहा गया है। वहीं विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान लगे शिविर में मेरी कहानी मेरी जुबानी अंतर्गत हितग्राहियों के विचार को साझा करने के निर्देश दिए गए।
 
इसके अलावा कलेक्टर ने 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस मनाने के लिए शासन के निर्देशानुसार आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि सभी ग्राम पंचायत में निर्मित अटल चौक की साफ-सफाई सहित पुताई की जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में सुशासन दिवस का कार्यक्रम प्रातः 10ः00 बजे से प्रारम्भ होगा। जहां सुशासन के लिए सामूहिक संकल्प लिया जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक नगरीय निकायों में भी सुशासन दिवस मनाने के लिए आवश्यक तैयारी करने के निर्देश सभी मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को दिए गए।
 
बैठक में कलेक्टर ने समय-सीमा पत्रकों की समीक्षा भी की और लंबित प्रकरणों को तत्काल निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य नगर पालिका महासमुंद को शासकीय आवास में रह रहे सभी अधिकारी-कर्मचारियों से जल कर अनिवार्य रूप से लेने के निर्देश दिए। साथ ही शासकीय विभागों से भी साफ-सफाई व कचरा कलेक्शन का यूजर्स चार्ज लेने कहा गया है। बैठक में जिला पंचायत सीईओ  एस. आलोक, अपर कलेक्टर  दुर्गेश वर्मा व निर्भय साहू, एसडीएम उमेश साहू सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे। अनुविभागीय एवं विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जुड़े थे।
Read More

बाबा की जयंती पर सतनाम समाज ने शहर में निकाली भव्य शोभायात्रा

Posted on :21-Dec-2023
बाबा की जयंती पर सतनाम समाज ने शहर में निकाली भव्य शोभायात्रा

प्रभात महंती 

यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत, सरनाम समाज ने सर्वसमाज प्रमुखों किया सम्मान

महासमुंद : गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर शनिवार को सतनाम समाज द्वारा शहर में बाजे-गाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान यात्रा का जगह-जगह पर विभिन्न सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों द्वारा स्वागत किया गया। यात्रा की शुरुआत बेमचा भाठा स्थित सतनाम भवन से हुआ जो एकता चौक तुमगांव ओव्हरब्रिज से होते हुए शहर में पहुंची। इस दौरान बग्गा चौक में स्वागत हुआ बाद यात्रा स्वामी चौक, नेहरू चौक, कचहरी चौक, बरोंडा चौक होते हुए शंकराचार्य सांस्कृतिक भवन पहुंच समाप्त हुई। बाद भवन में समाज के द्वारा मंचीय कार्यक्रम हुआ जहां पर सतनाम समाज के द्वारा सर्व समाज प्रमुखों का स्वागत कर सम्मान किया गया।

नपाध्यक्ष राशि ने पालिका के समक्ष किया स्वागत

नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग ने नगर पालिका के समक्ष यात्रा का आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया। उनके द्वारा यात्रा में शामिल समाज प्रमुखों को माला पहनाई गई। श्रीमती महिलांग ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास ने मनखे-मनखे एक समान का जो संदेश दिया है उस पर आज सभी चल रहें हैं जो समाज के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा बाबा के संदेशों का हम सभी को अनुशरण करना चाहिए और सबको एक साथ मिल जुलकर रहना चाहिए। स्वागत के दौरान पूर्व नपा उपाध्यक्ष त्रिभुवन महिलांग, पार्षद महेंद्र जैन, मीना वर्मा, हाफिज कुरैशी, भाजपा नेता सतपाल पाली, एमआर विश्वनाथन, सहित बड़ी संख्या पालिका के पार्षद और पूर्व पार्षदगण और अन्य लोग उपस्थित रहे। 

Read More

महासमुंद ने धमतरी को 1 पारी और 102 रनों से हराया

Posted on :21-Dec-2023
महासमुंद ने धमतरी को 1 पारी और  102 रनों से हराया

प्रभात महंती 

महासमुंद : छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट प्लेट ग्रुप तीन दिवसीय मैच के प्रथम मुकाबले में महासमुंद ने धमतरी को 1 पारी और 102 रनों से हरा कर सात अंक अर्जित कर लिए। 

 मैच की शुरुआत में धमतरी ने अपने पहले पारी में 86 रन बनाकर ऑल आउट  हो गई, जिसमे महासमुंद की ओर से सुधांशु ने 5 प्रशांत के दो ,हमीद के एक ,नमन के एक विकेट शामिल थे , इसके पश्चात महासमुंद की टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी और ताबड़तोड़ खेल दिखाते हुए 399 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया जिसमें कप्तान तुषार चंद्राकर के 113 रन अनुराग के 75 रन, तृपेश के 62 रन हमीद के 51 रन शामिल थे , दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने हुई उतरी धमतरी की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उनके टीम के खिलाड़ी ज्यादा देर तक टिक नहीं पाए और 211 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जिसमें महासमुंद टीम की ओर से सुधांशु ने चार , नमन ने तीन ,हमीद ने एक विकेट चटकाए , अब महासमुंद का अगला मुकाबला दल्ली राजहरा में कांकेर से दिनाँक 22 दिसम्बर को होगा ।

इस जीत पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनोद शर्मा,अध्यक्ष शशांक मोघे , कोषाध्यक्ष  सलीम कुरैशी चयनकर्ता  राजेश शर्मा,श्री तुषार चौहान, श्री दिनेश जी, आनंद कामदार ,आलोक दिवेदी एवं  शैलेश शुक्ला ने टीम के खिलाड़ियो को इस जीत के लिए बधाई दी एवं आने वाले मैचों के लिए शुभकामनाये दी।

Read More

सात दिवसीय गीता प्रवचन कल से

Posted on :21-Dec-2023
सात दिवसीय गीता प्रवचन कल से

प्रभात महंती 

महासमुंद : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के द्वारा   22 से  28 दिसंबर तक सात दिवसीय आध्यात्मिक गीता प्रवचन का आयोजन किया जा रहा है। एक विज्ञप्ति में सेवाकेंद्र संचालिका ब्रम्हा कुमारी प्रिती बहन ने जानकारी दी कि नगर वासियों के विशेष आग्रह पर प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी आध्यात्मिक गीता प्रवचन आयोजित की जायगी। इसके लिए सिवनी मध्यप्रदेश से आध्यात्मिक गीता प्रवचन विशेषज्ञा राजयोगिनी ब्रम्हा कुमारी शानू दीदी को आमन्त्रित किया गया है। 

Open photo

जिसमें तनाव मुक्ति शिविर एवं गीता प्रवचन सन्ध्या  6-30 से 8-30 रहेगा, एवं बच्चे युवा बुजुर्ग साथियों का स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सुबह के सत्र में म्यूजिकल एक्सरसाइज का भी लाभ लिया जा सकेगा।29 दिसंबर 2023 से 4 जनवरी 2024 तक संस्थान में  चरित्र निर्माण हेतु सिखाये जाने वाला राजयोग अनुभूति शिविर का भी आयोजन किया जाएगा ऊन्होने नगरवासियों को कार्यक्रम का लाभ लेने की अपील की है।

Read More

21 दिसंबर को 5 जनपदों के 14 ग्रामों में पहुंचेगी विकसित भारत संकल्प यात्रा

Posted on :21-Dec-2023
21 दिसंबर को 5 जनपदों के 14 ग्रामों में पहुंचेगी विकसित भारत संकल्प यात्रा

प्रभात महंती 

जिले के कुल 556 ग्राम पंचायतों में पहुंचेगी संकल्प यात्रा

केन्द्र सरकार की योजनाओं से कराएंगे अवगत, योजनाओं के स्टॉल लगाए जायेंगे

आवेदन लेकर पात्र हितग्राहियों को किया जायेगा लाभान्वित

महासमुंद : विकसित भारत संकल्प यात्रा के सफल क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर प्रभात मलिक ने भारत सरकार एवं राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं का लाभ लक्षित हितग्राहियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाने के लिए जनपद वार रूट प्लान, सेक्टर अधिकारी, क्लस्टर मुख्यालय सहित ग्राम पंचायतवार नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा का रथ गांव-गांव में पहुंचकर केन्द्र सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तार से अवगत करायेंगे। उल्लेखनीय है कि संकल्प यात्रा 16 दिसम्बर से प्रारम्भ होकर 26 जनवरी 2024 तक चलेगी। यात्रा के तहत महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत 105 ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

इसी तरह बागबाहरा विकासखंड अंतर्गत 116, पिथौरा में 126, बसना में 102 एवं विकासखण्ड सरायपाली अंतर्गत 107 ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंचेगी। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत 21 दिसम्बर को जनपद महासमुंद के ग्राम पंचायत बरबसपुर और बिरकोनी में सुबह 10 बजे से एवं बड़गांव और अछरीडीह में दोपहर 2 बजे से शिविर लगाया जाएगा। इसी तरह जनपद बागबाहरा के ग्राम पंचायत खोपली में प्रातः 10 बजे से एवं ग्राम पंचायत कसहीबाहरा में 2 बजे से, जनपद पिथौरा के ग्राम पंचायत चारभाठा और अनसुला में प्रातः 10 बजे से,

ग्राम पंचायत पाटनदादर और सपोस में दोपहर 2 बजे से, जनपद बसना के ग्राम पंचायत परसकोल में 10 बजे से एवं केवटापाली में 2 बजे से तथा जनपद सरायपाली के ग्राम पंचायत रिसेकेला में 10 बजे से एवं ग्राम पंचायत केंदुआ में दोपहर 2 बजे से शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा योजनाओं के स्टॉल लगाए जाएंगे और संबंधित योजना का लाभ दिलाने आमजन से आवेदन लिए जाएंगे तथा विकसित भारत संकल्प यात्रा रथों में लगी एलईडी के माध्यम से योजनाओं के बारे में जानकारी देकर सरकार की योजनाओं का लाभ लेने हेतु लोगों को प्रेरित किया जाएगा।

Read More

पुलिस अधीक्षक महासमुन्द श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के निर्देशन में जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन ।

Posted on :21-Dec-2023
पुलिस अधीक्षक महासमुन्द श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के निर्देशन में जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन ।

प्रभात महंती 

स्कुल/कालेजो मे सायबर फ्राड जागरूकता अभियान चलाया गया।

छात्राओं एवं बालिकाओं को महिला संबंधित अधिकार एवं कानून के संबंध में  जागरूकता।

छात्र-छात्राओ को स्वास्थ  शरीर एवं अपराध मुक्त समाज बनाने हेतु जागरूकता।

गुम/चोरी मोबाईल हेतु बनाये CEIR पोर्टल के सम्बन्ध मे जानकारी

महसमुन्द : पुलिस कप्तान श्री  धर्मेंद्र सिंह महोदय के दिशानिर्देश में स्कूल, काॅलजो में लगातार साइबर अपराध एवं  बालक बालिकाओं महिला संबंधी विषयों पर जागरूकता के उद्देश्य से अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश राव गिरेपुन्जे एवं उप पुलिस अधीक्षक(मुख्यालय) सारिका वैद्य् के मार्गदर्शन में आज RTC बैंक आफ बड़ौदा प्रशिक्षण सेंटर में दिया गया जागरूकता जिला महासमुंद साइबर काईम जागरूकता अभियान कार्यक्रम किया गया

Open photo

जिसमें महिला प्रधान आरक्षक सुचित्रा विदानी बीएड डीएड के छात्र छात्राओं को साइबर जानकारी व सीआईआर पोर्टल(cyber.gov.in) के माध्यम से गुम या चोरी हुए मोबाइल को आसानी से ट्रेंस करने /शिकयत् दर्ज् संबंधी  आवश्यक जानकारी दी गई।  अपराध से संबंधित जानकारी दी गई साथ ही साथ महिला आरक्षक अन्नु भोई एवं विशेष आरक्षक  मनोज डड़सेना के द्वारा शिक्षा के प्रति जागरूकता नशा खोरी से नुकसान एवं साइबर अपराध से अपने और अपने परिवार को कैसे बचायें। बच्चे इस देश के भविष्य हैं बच्चे अपना भविष्य अच्छी शिक्षा अनुशासन मेहनत और लगन से अपना भविष्य बनाये।

देश राज्य नाम रोशन करे।बालक बालिकाओं को प्रोत्साहित किया गया। किसी भी महिला बालक बालिकाओं के साथ अपराध घटित होने पर आरोपी के खिलाफ सबूत इकट्ठा करके तत्काल शिकायत करें। बिना किसी डर के स्थानीय पुलिस से निर्भीक सम्पर्क करने बताया गया। जिसमें की प्राचार्य, डॉ एस चन्दाकर एवं  उपस्थित शिक्षकगणों के सहयोग से साइबर काईम जागरूकता अभियान महिला अपराध बालक बालिकाओं शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना अपराध को किया जा रहा है

Read More

महासमुन्द पुलिस के द्वारा अवैध रेत उत्खनन पर ताबडतोड कार्यवाही।

Posted on :21-Dec-2023
महासमुन्द पुलिस के द्वारा अवैध रेत उत्खनन पर ताबडतोड कार्यवाही।

प्रभात महंती 

महासमुन्द जिले में अवैध उत्खनन के विरूध्द अभियान के तहत् 27 नग हाईवा ट्रक एवं 04 नग चैन माउंटेन मशीन (जे.सी.बी.) किया गया जप्त।

पुलिस अधीक्षक महासमुंद श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर महासमुन्द पुलिस की बडी कार्यवाही।

रेत तस्करों में मचा हड़कंप

महासमुन्द :
जिला महासमुन्द के सीमावर्ती नदियों से अवैध रेत (बालू) उत्खनन एवं परिवहन महासमुंद के रास्ते किये जाने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक महासमुन्द श्री धर्मेन्द्र सिंह ने समस्त थाना/चौकी प्रभारियों कोे अवैध रेत उत्खनन, गिट्टी, पत्थर आदि की तस्करी एवं परिवहन करने वाले लोगो के खिलाफ कार्यवाही तथा सघन चेकिंग अभियान करने हेतु निर्देशित किया गया था।

कि इसी तारत्म्य में कि पुलिस अधीक्षक महासमुन्द, महोदय के निर्देश पर दिनांक 20.12.2023 को महासमुन्द जिले के विभिन्न रेत घाट में रेड की कार्यवाही की गई जिसमें ग्राम बडगांव बरबसपुर, तुमगांव एवं ग्राम बम्हनी, लचकेरा, हथखोज महासमुन्द में रेड की कार्यवाही की गई। महासमुन्द पुलिस टीम को आते देख रेत माफिया नदी पार-कर भागने लगे जिसे पुलिस टीम के द्वारा दौडाकर ड्राईवर एवं हेल्परों को पकडा गया। जिनके द्वारा हाइवा एवं चेन माउन्टेन मशीन को अलग-अलग वाहन स्वामी का होना बताया। थाना महासमुन्द क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बम्हनी, लचकेरा, हथखोज के पास से 25 नग हाईवा ट्रक एवं 03 नग चैन माउंटेन मशीन जप्त किया गया

Open photo

तथा थाना तुमगांव क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बडगांव बरबसपुर के पास से 02 हाईवा एवं 01 नग चैन माउंटेन मशीन जप्त किया गया जो कि महासमुंद क्षेत्र में कुल 27 नग हाईवा ट्रक एवं 04 नग चैन माउंटेन मशीन जप्त किया गया। भारी मात्रा में अवैध रेत (बालू) उत्खनन एवं परिवहन किये जाने पर थाना सिटी कोतवाली महासमुन्द एवं थाना तुमगांव में विधि सम्मत कार्यवाही की गई।

यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक महासमुन्द श्रीमान धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक श्री आकाश राव एवं अनु0अधिकारी(पु) महासमुन्द श्रीमती मंजूलता बाज व प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक मोनिका श्याम, एवं जिले की पुलिस टीम के द्वारा कार्यवाही की गई।
 
Read More

छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ पं क्र 1881 का 22 वाँ वार्षिक पेंशनर दिवस एवं सम्मान समारोह भानुप्रतापपुर में आयोजित हुआ

Posted on :20-Dec-2023
छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ पं क्र 1881 का  22 वाँ वार्षिक पेंशनर दिवस एवं सम्मान समारोह भानुप्रतापपुर में आयोजित हुआ

प्रभात महंती ​

महासमुंद : सुदूर अंचल होने के बावजूद लगभग ढाई हजार की संख्या में बड़े ही उत्साह उमंग के साथ पेंशनर उपस्थित  हुए. महासमुंद जिलाध्यक्ष डा अशोक गिरि गोस्वामी , सरक्षक के, आर चंद्राकर,  रूपेश तिवारी, कोषाध्यक्ष मनराखन ध्रूव ,   यात्रा प्रभारी बंशी चंद्राकर, बी आर ध्रूव, सनमान  दीवान, महेश शर्मा, शेष नारायण चंद्राकर, सालिक चंद्राकर, नारायण चंद्राकर, सुरेंद्र ध्रूवा, राजेंद्र वैशनव,  एच आर साहू, रामकुमार चंद्राकर, घनस्याम ध्रूव, गोकुल साहू, थानसिंह ठाकुर, एवम बागबहरा, पिथौरा, बसना, सरायपाली सहित महासमुंद जिले से 160  पेशनर साथी अधिवेशन में शामिल  हुए, विभिन्न विकास खंडों के पेंशनरों के सहयोग और समर्थन  से बहुत  ही शानदार व्यवस्था के साथ सफल आयोजन किया गया. छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ की प्रांतीय तथा महासमुंद जिला की तरफ से सभी आयोजकों और सभी सहभागियों को हार्दिक  शुभकामनाएँ।

Open photo

महासमुंद जिले के पेंशनर साथी, अधिवेशन से पूर्व बस्तर के  पर्यटन स्थलों का त्रिदिवसीय  यात्रा  में मां दंतेश्वरी माता का दर्शन करने दंतेवाड़ा,  चित्रकोट जल प्रपात, तीरथ गढ़ जल प्रपात, कुटुंब सर गुफा, जगदलपुर में  येतिहासिक दंतेश्वरी माई का दर्शन पश्चात  राजमहल में महाराजा कमल चंद भं ज देव से भेट कर जगलपुर के इतिहास  को जाना, प्रकृति के सुरम्य वादियों मे घने वनों से आच्छादित्, कल कल करते जल प्रपात, और गुफ अधेरे गुफा ,  के साथ साथ आदिवासी नृत्य और संस्कृति का सभी ने आंनद उठाया। उक्त विज्ञप्ति प्रचार सचिव जे एस अहीर द्वारा दिया गया।

Read More

जिला स्तरीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2023 संपन्न

Posted on :20-Dec-2023
जिला स्तरीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2023 संपन्न

प्रभात महंती 

महासमुंद : कलेक्टर श्री प्रभात मलिक के मार्गदर्शन में फॉर्च्यून फाउंडेशन समाज सेवी संस्था तथा जिला पैरा स्पोर्ट्स संघ महासमुंद के संयुक्त तत्वाधान में स्थानीय मिनि स्टेडियम महासमुंद में दिनांक 14 से 15 दिसंबर 2023 को जिला स्तरीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन शिक्षा विभाग, खेल एवम युवा कल्याण तथा समाज कल्याण विभाग के सहयोग से किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि श्रीमति राशि त्रिभुवन महिलांग, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद महासमुंद, अध्यक्षता श्री विपिन महंती व विशिष्ट अतिथि गुरमीत कौर, संजू राजा, अनिता निर्मलकर, अंजनी साहू, सी के साहू इत्यादि सम्मानित  अतिथियों द्वारा माता सरस्वती जी की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरूवात किया गया।

मुख्य अतिथि राशि महिलांग द्वारा 100 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम की शुरुवात कर सफल आयोजन के लिए निरंजन साहू को बधाई दीं एवम् खिलाड़ियों को खेल में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने व अपनी प्रतिभा को निखारने हेतु शुभकामनाएं दीं। विशिष्ट अतिथि गुरमीत कौर द्वारा दिव्यांग खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन अतिथि के रुप में संतोष कुमार चंद्राकर अध्यक्ष सब्जी मंडी महासमुंद, मनोहर महंती संचालक शिशु संस्कार केंद्र महासमुंद, जागेश्वर सिन्हा, लक्ष्मी कांत सिन्हा, रंभा जायसवाल की उपस्थित रहे।

Open photo

आयोजन में विभिन्न खेल प्रतियोगिता गोला फेंक, तवा फेंक, भाला फेंक, 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़ में भाग लेने वाले तथा विजेता खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजन संचालक से जानकारी अनुसार प्रतियोगिता का परिणाम - दृष्टि बाधित वर्ग में सब जूनियर में ज्योति निषाद ने 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान व 100 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त किया, ममता ध्रुव ने 100 मीटर में प्रथम स्थान व 200 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त किया, त्रिलोक विश्वकर्मा ने 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान, ईशान भोई ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में श्वेता ध्रुव ने 100 मीटर, 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जागृति दीवान ने तवा फेंक में प्रथम स्थान व 200 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त किया।

सुकदेव केवट ने 100 मी., 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान व गोला फेंक में दूसरा स्थान प्राप्त किया। निखिल यादव ने गोला फेंक में प्रथम स्थान, 100 मी., 200 मी. दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में लक्की यादव ने 200 मी. दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया, भूपेंद्र पटेल ने 200 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त किया। अस्थिबाधित वर्ग के जूनियर में मुकेश ध्रुव ने भाला फेंक, तवा फेंक में प्रथम स्थान, हेमा निषाद ने द्रोपति निषाद ने 100 मीटर, 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान, राजेश कुमार ने 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान, छगन सोनवानी ने 100 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान व 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

मो. हकीम ने 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में तोरण यादव ने भाला फेंक, तवा फेंक में प्रथम स्थान, हीराधर सिदार ने 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। बिंदा यादव ने 100 मीटर ट्राईसिकल रेस में सबसे आगे रहकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। सविता निषाद ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। मंच संचालन निरंजन साहू अध्यक्ष फॉर्च्यून फाउंडेशन तथा जिला पैरा एथलेटिक्स संघ महासमुंद द्वारा किया गया। निरंजन साहू द्वारा सफल आयोजन हेतु कलेक्टर महासमुंद का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए, शिक्षा, खेल, समाज कल्याण, मीडिया, अध्यक्ष राइस मिल एसोसिएशन महासमुंद व अन्य सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Read More

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शेर के विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण हेतु ले जाया गया

Posted on :20-Dec-2023
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शेर के विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण हेतु ले जाया गया

प्रभात महंती 

महासमुन्द :  शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शेर,(महासमुन्द) व्यावसायिक कृषि संकाय के विद्यार्थियों को प्राचार्य श्रीमती एस बी लाल के अनुमति से कॄषि पशिक्षक डी के सोनी के मार्गदर्शन में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर शैक्षणिक भ्रमण हेतु ले जाया गया । जहां जैव एजेंट कृषि में उपयोगी लाभदायक किसान मित्र कीट के उत्पादन केंद्र और उसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी प्राप्त की इसके पश्चात जैवउर्वरक व मशरूम उत्पादन, टिशु कल्चर लैब, धान की जैव विविधता जहां पर बच्चों ने धान के 23250 किस्म का निरीक्षण किया जो की बहुत ही आश्चर्यजनक था।

कृषि से संबंधित ज्ञान में वृद्धि के लिए परिसर में स्थित कृषि संग्रहालय का अवलोकन किया जहां बच्चों ने जीवंत रूप में कृषि के सुक्ष्म जानकारी प्राप्त की। विद्यालय के शिक्षक दीपक शर्मा ने उक्त जानकारी दी। इस भ्रमण कार्यक्रम में शिक्षिका श्रीमती मधुमति डहरिया एवं श्रीमती मोनिका मोंगरे,टी देवांगन, रोहित मिश्रा,डी क्षत्रे,शोभा दीवान,रीचा पटेल, हितेंद्र शर्मा,ताम्रकार, रेणुका शर्मा, तांडेकर, आशा सिन्हा आदि शिक्षकों ने बच्चों को सहयोग प्रदान किया।  अर्पित मीनाक्षी प्रिया, रितु,हिमांशु,पुरोहित,मनीषा, आलोक,आदि विद्यार्थियों ने भ्रमण का आनंद लिया।

Read More

20 दिसंबर को 5 जनपदों के 19 ग्रामों में पहुंचेगी विकसित भारत संकल्प यात्रा

Posted on :19-Dec-2023
20 दिसंबर को 5 जनपदों के 19 ग्रामों में पहुंचेगी विकसित भारत संकल्प यात्रा

प्रभात महंती 

केन्द्र सरकार की योजनाओं से कराएंगे अवगत, योजनाओं के स्टॉल लगाए जायेंगे

आवेदन लेकर पात्र हितग्राहियों को किया जायेगा लाभान्वित

महासमुंद : कलेक्टर प्रभात मलिक ने भारत सरकार एवं राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं का लाभ लक्षित हितग्राहियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाने के लिए जनपद वार रूट प्लान, सेक्टर अधिकारी, क्लस्टर मुख्यालय सहित ग्राम पंचायतवार नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिये हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा का रथ गांव-गांव में पहुंचकर केन्द्र सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तार से अवगत करायेंगे।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत 20 दिसम्बर को जनपद महासमुंद के ग्राम पंचायत  बेलसोंडा मे 10 बजे एवं घोड़ारी में दोपहर 2 बज से, जनपद सरायपाली के ग्राम पंचायत बटकी व लखनपुर में 10 बजे से, ग्राम पंचायत छुईपाली एवं बेलटिकरी में दोपहर 2 बजे से, जनपद पिथौरा के ग्राम पंचायत डोंगरीपाली एवं गोपालपुर में प्रातः 10 बजे से, ग्राम पंचायत टेका एवं खैरखुंटा में दोपहर 2 बजे से, जनपद बागबाहरा के ग्राम पंचायत बागबाहराकला, करमापटपर एवं कल्याणपुर में प्रातः 10 बजे से, ग्राम पंचायत बिहाझर में 2 बजे से, जनपद बसना के ग्राम पंचायत कुडे़केल व जमड़ी में 10 बजे से बिछया पो, पोटापारा और मुड़पहार में 2 बजे से शिविर आयोजित किया जाएगा।

जिसमें विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा योजनाओं के स्टॉल लगाए जाएंगे और संबंधित योजना का लाभ दिलाने आमजन से आवेदन लिए जाएंगे तथा विकसित भारत संकल्प यात्रा रथों में लगी एलईडी के माध्यम से योजनाओं के बारे में जानकारी देकर सरकार की योजनाओं का लाभ लेने हेतु लोगों को प्रेरित किया जाएगा।

Read More

शुष्क दिवस पर अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई

Posted on :19-Dec-2023
शुष्क दिवस पर अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई

प्रभात महंती 

महासमुंद : 18 दिसम्बर को गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया गया था। शुष्क दिवस में अवैध मदिरा विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही हेतु कलेक्टर प्रभात मलिक द्वारा आबकारी विभाग को आदेशित किया गया था। उक्त आदेश के परिपालन में गस्त मुखबिर से सूचना मिलने पर सांकरा के नायक ढाबा में अवैध शराब की बिक्री पर तत्काल आबकारी टीम आबकारी वृत्त सांकरा द्वारा दबिस दिये जाने पर अवैध रूप से अन्य प्रान्त उड़ीसा राज्य निर्मित विदेशी मदिरा मात्रा 3.640 लीटर एवं छ. ग. राज्य निर्मित विदेशी मदिरा मात्रा 0.750 लीटर कुल मात्रा 4.390 लीटर विदेशी मदिरा जप्त कर आरोपी महेन्द्र कुमार नायक साकीन नायक ढाबा साकरा के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) एवं 36 के तहत प्रकरण कायम किया गया। उक्त कार्रवाई आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त सांकरा अनिल कुमार झारिया के नेतृत्व में की गई। कार्यवाही के दौरान आबकारी उप निरीक्षक विकास बढ़ेन्द्र आबकारी मुख्य आरक्षक  कुंज राम ध्रुव एवं आबकारी स्टाफ पिथौरा उपस्थित थे।

Read More

Previous12...686970717273747576Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

ज्योतिष और हेल्थ

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

खेल

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

व्यापार

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन

  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष

  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution