× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    वाराणसी जिला न्यायालय में बम धमकी से हड़कंप, तमिलनाडु लिंक की जांच में जुटी पुलिस

    वाराणसी जिला न्यायालय में बम धमकी से हड़कंप, तमिलनाडु लिंक की जांच में जुटी पुलिस

    रक्षा क्षेत्र में बड़ा कदम: 114 राफेल और 6 P-8I विमानों की खरीद को हरी झंडी

    रक्षा क्षेत्र में बड़ा कदम: 114 राफेल और 6 P-8I विमानों की खरीद को हरी झंडी

    भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती, सरकारी कंपनियों ने वेनेजुएला से खरीदा 20 लाख बैरल कच्चा तेल

    भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती, सरकारी कंपनियों ने वेनेजुएला से खरीदा 20 लाख बैरल कच्चा तेल

    दिल्ली में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से अफरा-तफरी, जांच एजेंसियां सक्रिय

    दिल्ली में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से अफरा-तफरी, जांच एजेंसियां सक्रिय

    -जलवायु परिवर्तन के चलते शीतकालीन बारिश और बर्फबारी में भारी कमी आई

    -जलवायु परिवर्तन के चलते शीतकालीन बारिश और बर्फबारी में भारी कमी आई

  • छत्तीसगढ़
    फरार वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाया गया अभियान

    फरार वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाया गया अभियान

    देवरी के व्याख्याता रवि प्रकाश पात्रे का ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज बास्केटबॉल 2026 के लिए चयन

    देवरी के व्याख्याता रवि प्रकाश पात्रे का ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज बास्केटबॉल 2026 के लिए चयन

    ग्राम चिंगरौद में

    ग्राम चिंगरौद में "वी बी जी राम जी" के तहत आयोजित हुआ कृषक जन चौपाल

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    प्लास्टिक को कहो अलविदा! जापान में आलू के स्टार्च से बने इको-फ्रेंडली बैग लॉन्च

    प्लास्टिक को कहो अलविदा! जापान में आलू के स्टार्च से बने इको-फ्रेंडली बैग लॉन्च

    कोलंबिया में भीषण विमान हादसा: सांसद समेत 15 लोगों की मौत, पहाड़ी क्षेत्र में बिखरा मलबा

    कोलंबिया में भीषण विमान हादसा: सांसद समेत 15 लोगों की मौत, पहाड़ी क्षेत्र में बिखरा मलबा

    भारत-अमेरिका रिश्तों पर ट्रंप का भरोसा: पीएम मोदी को बताया शानदार दोस्त, ट्रेड डील जल्द

    भारत-अमेरिका रिश्तों पर ट्रंप का भरोसा: पीएम मोदी को बताया शानदार दोस्त, ट्रेड डील जल्द

    9 बार अंतरिक्ष की यात्रा, 608 दिन स्पेस में बिताने वाली सुनीता विलियम्स ने लिया रिटायरमेंट

    9 बार अंतरिक्ष की यात्रा, 608 दिन स्पेस में बिताने वाली सुनीता विलियम्स ने लिया रिटायरमेंट

    सजा के बाद शेख हसीना का पहला तीखा बयान, हिम्मत हो तो ICC में करो मुकदमा

    सजा के बाद शेख हसीना का पहला तीखा बयान, हिम्मत हो तो ICC में करो मुकदमा

  • मनोरंजन
    अक्षय कुमार के शो पर गुलशन ग्रोवर, शक्ति कपूर और चंकी पांडे का धमाकेदार रीयूनियन

    अक्षय कुमार के शो पर गुलशन ग्रोवर, शक्ति कपूर और चंकी पांडे का धमाकेदार रीयूनियन

    हेमा मालिनी के घर सिनेमा की विरासत का जश्न

    हेमा मालिनी के घर सिनेमा की विरासत का जश्न

    हंसी का महाविस्फोट तय! ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में मचाएगा कोहराम

    हंसी का महाविस्फोट तय! ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में मचाएगा कोहराम

    रानी मुखर्जी की दमदार वापसी: ‘मर्दानी 3’ ट्रेलर पर फैंस ने लुटाया प्यार

    रानी मुखर्जी की दमदार वापसी: ‘मर्दानी 3’ ट्रेलर पर फैंस ने लुटाया प्यार

    काशिका कपूर की भाषाएँ बनीं उनकी सबसे बड़ी ताक़त

    काशिका कपूर की भाषाएँ बनीं उनकी सबसे बड़ी ताक़त

  • रोजगार
    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

    बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

    टी-20 सीरीज का आगाज जीत से, भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया

    टी-20 सीरीज का आगाज जीत से, भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया

    मैच से पहले आस्था की शरण में विराट–कुलदीप, महाकाल मंदिर में की पूजा

    मैच से पहले आस्था की शरण में विराट–कुलदीप, महाकाल मंदिर में की पूजा

  • राजधानी
    9000 फीट की ऊंचाई पर राजिम कुंभ कल्प का प्रचार

    9000 फीट की ऊंचाई पर राजिम कुंभ कल्प का प्रचार

    होली से पहले कवर्धा के गन्ना किसानों को बड़ी सौगात

    होली से पहले कवर्धा के गन्ना किसानों को बड़ी सौगात

    बनासकांठा, गुजरात के शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना हुए बस्तर के पशुपालक और बिहान समूह की दीदियां

    बनासकांठा, गुजरात के शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना हुए बस्तर के पशुपालक और बिहान समूह की दीदियां

    नवीन आंगनबाड़ी भवन: शिक्षा, पोषण और सुरक्षा का संगम

    नवीन आंगनबाड़ी भवन: शिक्षा, पोषण और सुरक्षा का संगम

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने ग्राम सेमो को दी 2.38 करोड़ रुपए के नवीन विद्युत उपकेंद्र की बड़ी सौगात

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने ग्राम सेमो को दी 2.38 करोड़ रुपए के नवीन विद्युत उपकेंद्र की बड़ी सौगात

  • ज्योतिष
    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    सर्दियों में सेहत का रखे ख्याल! रोजाना करें योगासन और प्राणायाम, बढ़ेगी रोग प्रतिरोधक क्षमता

    सर्दियों में सेहत का रखे ख्याल! रोजाना करें योगासन और प्राणायाम, बढ़ेगी रोग प्रतिरोधक क्षमता

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

महासमुन्द

Previous12...567891011...6970Next

लोक नृत्य एवं एकांकी विधा में एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग, लोकगीत में पी जी कॉलेज महासमुंद ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

Posted on :10-Dec-2025
लोक नृत्य एवं एकांकी विधा में एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग, लोकगीत में पी जी कॉलेज महासमुंद ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

संवाददाता: प्रभात मोहंती

पंथी नृत्य में सत के विरासत मुडीयाडीह ने प्रथम एवं सत के महिमा पिथौरा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

चित्रकला में ऋतिक पहारिया महासमुंद, कविता में गुलशन साव बसना, कहानी लेखन में रेशम लाल पटेल पिथौरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

महासमुंद :  जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद द्वारा जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2025- 26 का आयोजन शंकराचार्य सांस्कृतिक भवन एवं डॉ. भीम राव अम्बेडकर मंगल भवन खैरा महासमुंद में आयोजित किया गया। आयोजन में मुख्य अतिथि विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिंहा विशिष्ट अतिथि देवी चंद राठी उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद महासमुंद, हुलसी जितेंद्र चंद्राकर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष, येतराम साहू, विनय कुमार लंगेह कलेक्टर महासमुंद, पवन पटेल, राजू चंद्राकर, महेंद्र सिक्का, सरद मराठा, राहुल चंद्राकर, पंकज चंद्राकर, मनीष शर्मा, आनंद साहू आदि अतिथि उपस्थिति रहे। आयोजन का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर एवं फॉर्चून नेत्रहीन विद्यालय कर्मापटपर बागबाहरा द्वारा राज्य गीत  से किया गया। स्वागत पश्चात कलेक्टर ने प्रतिवेदन पाठ कर प्रतिभागियों को आयोजन के विषय में जानकारी दी। 

विधायक योगेश्वर राजू सिंहा ने अपने उद्बोधन में युवाओं को आगे बढ़ने, युवा सोच को आगे बढ़ाने, विकसित भारत का निर्माण करने कहा। युवा उत्सव के परिणाम इस प्रकार हैं - लोक गीत में प्रथम स्थान पी जी कॉलेज महासमुंद, द्वितीय स्थान फॉर्चून नेत्रहीन विद्यालय कर्मापटपर बागबाहरा, तृतीय स्थान आई टी आई महासमुंद ने प्राप्त किया। एकांकी(नाटक) विधा में प्रथम स्थान एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग महासमुंद एवं द्वितीय स्थान आई टी आई महासमुंद ने प्राप्त किया। रॉक बैंड में प्रथम स्थान जावेद कुरैशी एवं साथी बागबाहरा (इरादे द बैंड) ने प्राप्त किया। कहानी लेखन में प्रथम स्थान रेशम लाल पटेल पिथौरा, द्वितीय स्थान सुषमा साहू महासमुंद, तृतीय स्थान हेमा साहू लाफिनखुर्द महासमुंद ने प्राप्त किया। कविता लेखन में प्रथम स्थान गुलशन साव बसना, द्वितीय स्थान सिंधु जगत, तीसरा स्थान ऋचा चंद्राकर ने प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ऋतिक पहारिया महासमुंद, द्वितीय स्थान कुलेश्वर साहू महासमुंद, तृतीय स्थान अजय कुमार ध्रुव पी जी कॉलेज महासमुंद ने प्राप्त किया। पंथी नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सत्य के विरासत मुडीयाडीह, द्वितीय स्थान सत के महिमा गड़बेड़ा पिथौरा, तृतीय स्थान महर्षि विद्या मंदिर महासमुंद ने प्राप्त किया। वाद विवाद पक्ष में प्रथम स्थान नुसरत फातिमा एवं विपक्ष में डिंपल डड़सेना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लोकनृत्य में प्रथम स्थान एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग महासमुंद ने प्राप्त किया। साइंस मेला में प्रथम स्थान गरिमा कन्नौजे पिथौरा, द्वितीय स्थान कु.परिणीता चंद्राकर, तीसरा स्थान हिना साहू ने प्राप्त किया।

पारंपरिक वेशभूषा में प्रथम स्थान चांदनी साहू लाफिनखुर्द, द्वितीय स्थान हर्षिता दीवान एवं  तीसरा स्थान श्रेया पाटकर आई टी आई महासमुंद ने प्राप्त किया। सुवा नृत्य में प्रथम स्थान आई टी आई महासमुंद ने प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा प्रमाण -पत्र, मोमेंटो भेंट कर पुरस्कृत किया गया। इस दौरान जिला युवा अधिकारी माई भारत वसुंधरा साहू, खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, खेल अधिकारी पी जी कॉलेज दिलीप लहरे एवं निर्णायक उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में जिला शिक्षा अधिकारी विजय लहरें, अंजली बरमाल, हिना ढालेन, निर्णायक रोहित कोसरिया (देव दास बंजारे सम्मान राज्य अलंकरण से सम्मानित) सुरेन्द्र मानिकपुरी, अवनीश वाणी, वी के असगर, उमेश भारती गोस्वामी, डॉ. विकास अग्रवाल, चमन लाल चंद्राकर, अमित हिषिकर, द्रोपति साहू, अंकित भोई, सपना प्रधान, स्वाति बाला जगत, भागवत जगत भूमिल का सहयोग रहा। मंच संचालन सुरेंद्र मानिकपुरी, हिरेंद्र साहू ने एवं सभी का आभार व्यक्त खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे ने किया।

Read More

देवरी स्कूल में ‘चिरायु’ टीम का स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों छात्र-छात्राओं की हुई जांच

Posted on :09-Dec-2025
देवरी स्कूल में ‘चिरायु’ टीम का स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों छात्र-छात्राओं की हुई जांच

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी विकासखण्ड बागबाहरा में आज स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन ,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा के चिरायु दल के द्वारा सी. एम. एच. ओ. के मार्गदर्शन और विद्यालय के प्राचार्य डोमन सिंह टंडन के सहयोग से विद्यालय में उपस्थित समस्त छात्र छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।  वजन, ऊंचाई, रक्तचाप, त्वचा एवं अन्य शारीरिक समस्या का पूछ पूछ कर उचित परामर्श देकर उपचार किया गया चिरायु दल में ए. बंजारे आर. एम. ए., रश्मि कुजुर फार्मासिस्ट, लेखनी चंद्राकर ए. एन. एम. शामिल रहे छात्र छात्राओं को व्यवस्थित करने में व्याख्याता परस राम सिन्हा, नीलू सोनी का योगदान रहा  स्वास्थ्य परीक्षण में विद्यालय के समस्त व्याख्याता गण नेशलाल धृतलहरे, आनन्द राम व्यौहार, बी. एल. टंडन, रवि प्रकाश पात्रे, भोज राम ध्रुव, आशीष कुमार दीवान सहायक शिक्षक उदेश्याम यादव, देवानंद चंद्राकर, मौसमी चंद्राकर व्यावसायिक शिक्षक लीलाधर वर्मा, पुष्कर वर्मा कार्यालयीन कर्मचारी रईस मिर्जा, कार्तिक राम यादव सहित समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। 

Read More

महासमुन्द पुलिस के द्वारा ग्राम मुढीपार के पास महिला के साथ हुये झपटमारी का खुलासा

Posted on :06-Dec-2025
महासमुन्द पुलिस के द्वारा ग्राम मुढीपार के पास महिला के साथ हुये झपटमारी का खुलासा

संवाददाता: प्रभात मोहंती

बुजुर्ग महिला से झपटमारी कर सोने के 05 नग लाकेट लूटपाट करने वाले 02 आरोपी महासमुन्द पुलिस के गिरफ्त में।

आरोपियों के कब्जे से सोने के लाकेट 05 नग कीमती 50000 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल कीमती 100000 रूपये कुल 1,50,000 रूपये (एक लाख पचास हजार रूपये) बरामद।

सायबर सेल की टीम एवं थाना पिथौरा,सरायपाली पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।

महासमुन्द : घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है। प्रार्थी भावेश यादव पिता बरातु यादव ग्राम बंसुलाडबरी बागबाहरा महासमुन्द ने थाना पिथौरा में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 03.12.2025 को मैं अपनी माता सोनसिर के साथ ग्राम बसुलाडबरी से ग्राम राजाडेरा (अपने मामा घर) अर्जुनी का मेला देखने जा रहा था। लगभग दोपहर 01:30 से 2:00 बजे के मध्य हम जब ग्राम मुढ़ीपार मोड़ (चौक) के पास पहुँचे, तभी दो अज्ञात व्यक्ति, जिन्होंने अपने चेहरे को कपडा से बांधा हुआ था, मोटरसाइकिल (स्पोर्टस बाईक ब्लैक) से अचानक हमारे पास आए। दोनों व्यक्तियों ने मेरी माता के गले में पहने हुए सोने के लॉकेट को जबरन छीन लिया। छीनाझपटी के दौरान मेरी माता सड़क पर गिर गईं, जिससे उन्हें बाएँ कोहनी में चोट, तथा सिर के पीछे अंदरूनी चोट आई है। लॉकेट की कीमत लगभग 50,000/- (पचास हजार रुपये) है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पिथौरा अपराध धारा 110, 304, 3(5) बी.एन.एस. का प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया। 

विवेचना के दौरान पुलिस की टीम के द्वारा घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज देखा गया तथा संदिग्ध लोगो की पता तलाश कर रही थी कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुखबिर से सूचना मिला फुटेज से मिलता जुलता व्यक्ति ग्राम कुटेला, सरायपाली में रहता। जिसके आधार पर पुलिस की टीम के द्वारा मौका ग्राम कुटेला जाकर एक व्यक्ति को पकडा गया जिससे नाम पता पुछने पर अपना नाम (01) सागर कुमार पिता सजन लाल उम्र 20 वर्ष जाति घसिया निवासी कुटेला थाना सरायपाली, महासमुंद का निवासी होना बताया। व्यक्ति से उक्त घटना के संबंध में पूछताछ करने पर गोल मोल जवाब देना लगा पुलिस टीम को संदेह होने पर व्यक्ति से लगातार पूछताछ करने पर झपटमारी करना स्वीकार किया और बताया कि दिनांक 03.02.25 को मै मेरा दोस्त (02) धनुत्रारी तरिया पिता चतुर्भुज तरिया उम्र 24 साल जाति केंवट निवासी ग्राम छिबर्रा थाना बलौदा, महासमुंद के साथ मिलकर ग्राम मुढीपार के पास झपटमारी कर लूटपाट करना बताया। पुलिस टीम के द्वारा धनुत्रारी तरिया के गिरफ्तार कर दोनों आरोपियों के कब्जे से 05 नग सोने का लाकेट कीमती 50,000 रूपये एवं घटना पयुक्त मोटर सायकल केटीएम कीमती 1,00,000 रूपये जुमला कीमती 1,50,000 रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूध्द थाना पिथौरा में अपराध धारा 110, 304, 3(5) बी.एन.एस. के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। यह संर्पूण कार्यवाही महासमुन्द पुलिस के द्वारा की गई।
 


Read More

देवरी हायर सेकेंडरी स्कूल में नई चेतना 4.0 अभियान की शुरुआत, छात्राओं ने नारी सशक्तिकरण का दिया संदेश

Posted on :06-Dec-2025
देवरी हायर सेकेंडरी स्कूल में नई चेतना 4.0 अभियान की शुरुआत, छात्राओं ने नारी सशक्तिकरण का  दिया संदेश

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी  विकासखण्ड बागबाहरा में आज बिहान छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन दीपक महिला क्लस्टर्स कोमाखान  के कैडर के द्वारा विद्यालयीन छात्राओं के सहयोग से नारी शशक्तिकरण एवं समानता को बढ़ावा देने के लिए नई चेतना 4.0 राष्ट्रीय जेंडर अभियान के अन्तर्गत राष्ट्रीय जेंडर अभियान 25 नवम्बर से 23 दिसंबर तक चलाया जा रहा है।  इस के अन्तर्गत आज जागरूकता रैली का आयोजन किया गया रैली को प्राचार्य डोमन सिंह टंडन ने रवाना किया और बताया कि आज के समय में समाज में लैंगिक समानता और हिंसा के प्रति जागरूकता बढ़ाना,महिलाओं युवतियों के सुरक्षित आवागमन पर ध्यान देना बहुत ही आवश्यक है। 

 कार्यक्रम में विद्यालय के व्याख्याता गण नेशलाल धृतलहरे, भोज राम ध्रुव, आशीष कुमार दीवान, कुलेश्वर सिंह ठाकुर, रवि प्रकाश पात्रे, बी एल टंडन सहायक शिक्षक देवानंद चंद्राकर व्यावसायिक शिक्षक लीलाधर वर्मा पुष्कर वर्मा कार्यालयीन कर्मचारी रईस मिर्जा, कार्तिक राम यादव शामिल रहे रैली में ग्राम देवरी के सरपंच श्रीमती अहिल्या शांता साहु विशेष रूप से उपस्थित रही और बताया कि राष्ट्रीय जेंडर अभियान का मुख्य उद्देश्य घर व समुदाय में महिलाओं के आर्थिक योगदान की पहचान, घरेलू देखभाल कार्य की पहचान और पुनर्वितरण, संसाधनों पर महिलाओं की पहुंच और नियंत्रण के संबंध में जागरूकता जरूरी हैं इस अवसर में नारी शशक्तिकरण और जेंडर समानता हेतु सरपंच महोदया द्वारा शपथ दिलाया गया रैली का नेतृत्व सामुहिक रूप से विद्यालय के व्याख्याता परस राम सिन्हा सहायक शिक्षक उदेश्याम यादव, मौसमी चंद्राकर एवं दीपक महिला क्लस्टर्स के सदस्य रोशनी कंवर पी.आर. पी. दीपिका विश्वाश जी. एम.टी.अंजली, ललिता साहु, निशा निराला, रीना चक्रधारी, चंद्रिका, सरिता चंद्राकर, वर्षा टंडन, चमेली ध्रुव, गुमान पटेल, भुनेश्वरी, बिंदा, शेष बाई, कुंवर, मोतिम, मीना श्रीवास, मालती, कमला, कवर यादव सहित कक्षा नवमी और ग्यारहवीं की छात्राओं ट्विंकल, माधुरी टंडन, फिजा, रीना, पायल, भूपेश्वरी, धनेश्वरी, गायत्री, यामिनी, रिंकी, श्रुति, कुसुम, प्रीति, काजल, मालती, भेष कुमारी, लोकेश्वरी, सुनीता, संगीता, मधु, मोनिका, संजना, पार्वती, संगीता, राशि,रामेश्वरी , तेजस्विनी शामिल रहे। 

Read More

शास.उच्च.माध्य.विद्या.शेर के व्यावसायिक विद्यार्थियो ने किया शैक्षणिक भ्रमण....

Posted on :06-Dec-2025
शास.उच्च.माध्य.विद्या.शेर के व्यावसायिक विद्यार्थियो ने किया शैक्षणिक भ्रमण....

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद :  राज्य परियोजना कार्यालय के निर्देशानुसार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शेर महासमुंद के प्राचार्य श्रीमती एस बी लाल के मार्गदर्शन में व्यवसायिक प्रशिक्षक भुवन साहू द्वारा व्यवसायिक पाठ्यक्रम कक्षा 09 से12वी (बैंकिंग- BFSI) पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को बैंकिंग कार्य प्रणाली से अवगत कराने औद्योगिक भ्रमण हेतु  केनरा बैंक शेर महासमुंद ले जाया गया। 

बैंकिंग पढ़ने वाले छात्रों के लिए शैक्षणिक भ्रमण: एक मूल्यवान अनुभव
- वास्तविक दुनिया के अनुभव: शैक्षणिक भ्रमण छात्रों को वास्तविक बैंकिंग और वित्तीय संस्थानों का दौरा करने और उनके संचालन को समझने का अवसर प्रदान करता है।
- ज्ञान का विस्तार: यह छात्रों को अपने पाठ्यक्रम से परे जाकर नए विषयों और क्षेत्रों के बारे में जानने का मौका देता है।
- व्यक्तिगत विकास: यह छात्रों को अपने संचार कौशल, टीम वर्क और समस्या-समाधान क्षमताओं को विकसित करने में मदद करता है।
-  इसका उद्देश्य छात्रों को  वित्तीय शिक्षा से परिचित कराना हैं 
- बैंक के शाखा प्रबंधक श्री आनंद हंसदाहा एवं अन्य शाखा कर्मचारी के द्वारा बैंक की कार्य प्रणाली के बारे में छात्रों को जानकारी प्रदान की गई..
- उक्त जानकारी विद्यालय की शिक्षक दीपक शर्मा ने दी।

 व्याख्याता दिलीप छत्रे,टी देवांगन,रोहित मिश्रा, हितेंद्र शर्मा,विजय गिरी गोस्वामी,नरेश विश्वकर्मा,शोभा दीवान,आशा सिन्हा,कोमल साहू, दिनेश सोनी,भुवन साहू, सुषमा साहू,रिचा पटेल,मधुमति डहरिया,रेणुका शर्मा,दिव्या ताम्रकार,उमाशंकर पटेल,मोनिका मोंगरे,संगीता टांडेकर,सलिल चौधरी,हेमकुमारी नेताम, डुमेश्वरी साहू, गोदावरी साहू,कौसर,पद्मा दीवान,मितेश श्याम, रेणुका मिश्रा,अनीता,दीपांशु,गायत्री, आदि ने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है  l

Read More

एशियन यूथ पैरा गेम्स 2025 में महासमुंद के सुखदेव एवं निखिल यादव होंगे शामिल

Posted on :04-Dec-2025
एशियन यूथ पैरा गेम्स 2025 में महासमुंद के सुखदेव एवं निखिल यादव होंगे शामिल

संवाददाता: प्रभात मोहंती

एशियन यूथ पैरा गेम्स दुबई में भारत से महासमुंद जिले के सुखदेव एवं निखिल यादव होंगे शामिल। 

महासमुंद :  एशियन यूथ पैरा गेम्स 2025 का आयोजन दुबई में 7 से 14  दिसम्बर 2025 तक आयोजित किया गया है जिसमें भारतीय टीम विभिन्न खेलों में शामिल होगी। पैरा एथलेटिक्स खेल में शामिल होने महासमुंद जिले के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुखदेव केेंवट (छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शहीद कौशल यादव पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ी) एवं राष्ट्रीय खिलाड़ी निखिल कुमार यादव शामिल होंगे। निखिल यादव पिता दाऊ लाल यादव एवं सुखदेव पिता छत्रपाल केेंवट फॉर्चून नेत्रहीन उ. मा. वि. विद्यालय कर्मापटपर बागबाहराकला बागबाहरा में अभ्यास करते हुए वर्तमान में दोनों खिलाड़ी भारतीय खेल प्राधिकरण (साईं) बेंगलुरु में पैरा एथलेटिक्स खेल का अभ्यास कर दुबई के लिए चयनित हुए हैं। सुकदेव टी 11 कैटेगरी वर्ग में 400 मीटर एवं 1500 मीटर दौड़ में शामिल होंगे तथा टी 12 कैटेगरी वर्ग में 1500 मीटर दौड़ में निखिल यादव शामिल होंगे। खिलाड़ियों के साथ प्रशिक्षक राहुल बालाकृष्णन एवं गाईड रनर वेंकटेश शामिल होंगे। फॉर्चून फाउंडेशन के संचालक निरंजन साहू ने बताया कि खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन करने एवं पदक जीतने की उम्मीद जताई गई हैं। इससे पहले भी सुखदेव ने अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने में सफलता हासिल किया है। एशियन यूथ पैरा गेम्स दुबई में महासमुंद के खिलाड़ियों को भागीदारी करने पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, सीईओ हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर रवि साहू, सचिन भूतड़ा, उप संचालक समाज कल्याण संगीता सिंह, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, निरंजन साहू, प्रदेश सचिव डीकेश टंडन, डॉ विश्वनाथ पाणिग्रही, पारस चोपड़ा, डॉ विकास अग्रवाल, डॉ पुरेंद्र चंद्राकर, जिला पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन महासमुंद अध्यक्ष निरंजन साहू, सचिव तोरण यादव, विजू पटनायक, विपिन मोहंती, पुष्पेंद्र चंद्राकर, अपूर्व पांडे, सविता निषाद, भूमिका यादव, रश्मि साहू, दिव्यलोचन साहू, भेखलाल साहू, तुलसीराम बरिहा, दिलेश्वर चंद्राकर, मायाराम पटेल, विकास बग्गा, जिला एथलेटिक्स संघ महासमुंद सचिव डॉ. सुनील कुमार भोई, चारूलता गजपाल, लक्ष्मीप्रिया साहू, फॉर्चून फाउंडेशन विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं स्टॉफ ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Read More

प्रभारी सचिव श्रीमती निहारिका बारिक ने ग्राम खरोरा, झालखम्हरिया और शेर में विकास कार्यों एवं धान खरीदी व्यवस्था का लिया जायजा

Posted on :04-Dec-2025
प्रभारी सचिव श्रीमती निहारिका बारिक ने ग्राम खरोरा, झालखम्हरिया और शेर में विकास कार्यों एवं धान खरीदी व्यवस्था का लिया जायजा

संवाददाता: प्रभात मोहंती

पीएम जनमन अंतर्गत कमार बस्ती में पहुंची प्रभारी सचिव

आजीविका गतिविधियों का किया अवलोकन

धान खरीदी में किसानों से चर्चा कर ली जानकारी

महासमुंद : जिले के प्रभारी व पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की सचिव श्रीमती निहारिका बारिक जिले के दौरे पर थे। उन्होंने आज ग्राम खरोरा, झालखम्हरिया और शेर में विकास कार्यों, आजीविका गतिविधियों एवं धान खरीदी व्यवस्था का निरीक्षण किया। उनके साथ बिहान/एनआरएलएम के संचालक अश्वनी देवांगन, अपर आयुक्त विकास एस. आलोक पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से मौजूद थे। इस दौरान कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर रवि साहू एवं एसडीएम अक्षा गुप्ता उपस्थित रहे।ग्राम खरोरा पहुंचकर प्रभारी सचिव श्रीमती बारिक ने पंचायत क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि पंचायत परिसर में प्रस्तावित व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स को आय जनित, आधुनिक डिजाइन युक्त तथा सुविधाओं से परिपूर्ण बनाया जाए। निर्माण गुणवत्ता पर विशेष बल देते हुए उन्होंने कहा कि सभी कार्य समयबद्ध और मानक के अनुरूप हों। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सार्वजनिक शौचालय का अवलोकन किया तथा ग्राम पंचायत विकास योजना को सुव्यवस्थित रूप से तैयार करने के निर्देश दिए। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने बताया कि 13 व्यावसायिक परिसर को आधुनिक व आकर्षक स्वरूप में विकसित किया जा रहा है, जिससे स्थानीय रोजगार एवं पंचायत की आय में वृद्धि होगी।


 
निरीक्षण के दौरान सचिव श्रीमती बारिक ने ग्राम झालखम्हरिया में स्व-सहायता समूहों की गतिविधियों का अवलोकन किया। श्रीमती बारिक ने यहां विशेष पिछड़ी जनजाति कमार परिवार से मिलकर चर्चा की और उनकी घरों में जाकर आजीविका गतिविधियों से संबंधित जानकारी ली। फुलेश्वरी एवं मनीषा कमार ने बताया कि वे बांस से टोकरी, सुपा बनाने के साथ बांस शिल्प का कार्य करते है। प्रभारी सचिव ने परिवार की आजीविका कार्य में प्रगति के लिए समूहों को बांस उपलब्ध कराने एवं बांस रोपण कर नर्सरी तैयार करने के निर्देश दिए। कमार समुदाय ने बताया कि उनके लिए यहां घर बनाएं जा रहे हैं। साथ ही उनकी बस्ती तक सड़क बनाया गया है, जिससे वे सुगमता से आना-जान करते हैं। मौके पर मौजूद स्व सहायता समूह की सदस्य श्रीमती ज्ञानेश्वरी साहू ने बताया कि वे सेंट्रिंग प्लेट कार्य, कपड़ा सिलाई और सब्जी बाड़ी का कार्य करते हैं। श्रीमती बारिक ने पीएम जनमन अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों का अवलोकन किया और सभी घरों में अनिवार्य रूप से शौचालय बनाने के निर्देश दिए हैं। तत्पश्चात उन्होंने ग्राम शेर में सुवा महिला स्व सहायता समूह की सदस्य दिव्या नायक द्वारा किए जा रहे तार फेंसिंग कार्य का अवलोकन किया तथा कार्य प्रशंसा की। सचिव श्रीमती बारिक ने समूह के लिए वर्क शेड निर्माण के निर्देश दिए। समूह ने कोयला आधारित अगरबत्ती निर्माण शुरू करने की इच्छा जताई तथा सब्जी बाड़ी गतिविधि को भी बढ़ावा देने पर इच्छा व्यक्त की। 

श्रीमती बारिक ने महिला समूहों का उत्साहवर्धन करते हुए अन्य गतिविधियों को अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाले ऐसे कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाए।इस दौरान उन्होंने ग्रामीण सेवा सहकारी समिति झालखम्हरिया एवं ग्राम शेर धान उपार्जन केंद्र में धान खरीदी व्यवस्था का निरीक्षण किया। ग्राम झालखम्हरिया उपार्जन केन्द्र के प्रबंधक ने बताया कि अभी तक 3000 कट्टा का स्टेक तैयार किया जा रहा है। यहां कुल 12 चबूतरे निर्मित है। आज 40 हेमाल कार्य में लगे है, 26 किसानों के टोकन जारी किया गया है। अब तक कुल 10,980 क्विंटल खरीदी की जा चुकी है। बारदाने की पर्याप्त व्यवस्था है। प्रभारी सचिव ने मौके पर मौजूद किसानों से चर्चा की। इसी तरह उन्होंने शेर उपार्जन केन्द्र में किसान सेवाराम तारक से चर्चा की। किसान श्री तारक ने बताया कि आज वे 40 क्विंटल धान ऑनलाइन टोकन के माध्यम से बेचने पहुंचे है। ग्राम शेर खरीदी केन्द्र के प्रबंधक ने बताया कि यहां कुल 5 तौल कांटा है, जिससे खरीदी प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। आज कुल 1,559 क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी। 29 टोकन जारी किया गया है।

उपार्जन केन्द्रों में प्रभारी सचिव श्रीमती बारिक ने स्टेकिंग, सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था का अवलोकन किया। साथ ही तौल कांटे एवं स्टैक यार्ड की व्यवस्था का जायजा लिया तथा बारदाना की पर्याप्त उपलब्धता की पुष्टि की। नमी मापने की मशीन की कार्यप्रणाली की जांच की। उन्होंने ऑनलाइन पंजीयन सूची एवं टोकन व्यवस्था की समीक्षा की तथा खरीदी डेटा को समय पर पोर्टल में अपडेट करने के निर्देश दिए। प्रभारी सचिव श्रीमती बारिक ने बारिश/सीलन की स्थिति में धान को सुरक्षित रखने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था रखने कहा। साथ ही अधिक बफर स्टॉक को अधिक बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक रकबा समर्पण बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान खाद्य अधिकारी अजय यादव, डीएमओ आशुतोष कोसरिया मौजूद थे।

Read More

देवरी स्कूल में छात्रों की नियमित देखरेख के लिए मेंटर नियुक्त, प्राचार्य टंडन के मार्गदर्शन में पहल

Posted on :04-Dec-2025
देवरी स्कूल में छात्रों की नियमित देखरेख के लिए मेंटर नियुक्त, प्राचार्य टंडन के मार्गदर्शन में पहल

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी विकासखण्ड बागबाहरा में सोमवार को जिला शिक्षा अधिकारी महोदय के आदेशानुसार और प्राचार्य डोमन सिंह टंडन के मार्गदर्शन में विद्यालय स्तर पर छात्र छात्राओं के नियमित देख रेख हेतु मेंटर नियुक्त किया गया एवं विकासखण्ड बागबाहरा स्तरीय भारत स्काउट और गाइड के द्वितीय सोपान प्रशिक्षण शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बकमा में आयोजित की गई थी में शामिल विद्यालय के छात्रों को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया प्रशिक्षण प्राप्त करने वालो में देवानंद चंद्राकर शिक्षक, देवा, ओमप्रकाश साहु, रविन निराला, धनेश निषाद, प्रभात, नागेश्वर, करण, अनिल शामिल रहे विद्यालय में अध्ययनरत सभी छात्र छात्राओं को 20 ,20 की संख्या में बांटकर हर ग्रुप में एक एक व्याख्याता और समस्त स्टॉफ को शामिल किया गया। 

 इस अवसर पर प्राचार्य डोमन सिंह टंडन ने बताया कि छात्र छात्राओं के किसी भी प्रकार की समस्या, मांग, शिकायत, परीक्षा मार्गदर्शन, शैक्षिक रचनात्मक क्रियाकलाप आदि में सहयोग और यथासंभव समाधान मार्गदर्शन के लिए तत्पर रहेंगे , मेंटर बनाने की सम्पूर्ण प्रक्रिया में वरिष्ठ व्याख्याता परस राम सिन्हा और नेशलाल धृतलहरे का योगदान रहा व्याख्याता गण संजय बारसागढ़े, आनन्द राम व्यौहार, नीलू सोनी, रवि प्रकाश पात्रे, भोज राम ध्रुव, आशीष कुमार दीवान, कुलेश्वर सिंह ठाकुर, बी. एल.टंडन सहायक शिक्षक उदेश्याम यादव, मौसमी चंद्राकर, देवानंद चंद्राकर व्यावसायिक शिक्षक लीलाधर वर्मा, पुष्कर वर्मा को मेंटर के रूप में जिम्मेदारी दी गई इस प्रक्रिया से छात्र छात्राओं में उत्साह है

Read More

जिले के प्रभारी मंत्री श्री बघेल ने किया धान खरीदी केंद्र बिरकोनी एवं झलप का निरीक्षण

Posted on :03-Dec-2025
जिले के प्रभारी मंत्री श्री बघेल ने किया धान खरीदी केंद्र बिरकोनी एवं झलप का निरीक्षण

संवाददाता: प्रभात मोहंती

धान बेचने में किसानों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी - मंत्री श्री बघेल

खाद्य मंत्री ने कहा - किसान धान की सफाई कर उपार्जन केन्द्र लाएं

टोकन की लिमिट बढ़ाने किया जा रहा है प्रयास

महासमुंद : जिले के प्रभारी मंत्री एवं खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल आज महासमुंद विकासखंड के ग्राम बिरकोनी पहुंचे। यहां उन्होंने धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण कर खरीदी व्यवस्था का जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी और सुगम बनाए रखने हेतु अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। मंत्री श्री बघेल ने केंद्र में पहुंचे किसानों से सीधी बातचीत करते हुए उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। किसानों ने अपने सुझाव रखे, जिन पर मंत्री ने सकारात्मक ढंग से चर्चा की। किसानों ने बताया कि बारदाना की कोई समस्या नहीं है और व्यवस्था संतोषजनक है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान की तौलाई, नमी माप, गुणवत्ता परीक्षण तथा स्टैकिंग व्यवस्था का अवलोकन किया। खाद्य मंत्री ने अपने समक्ष धान की तौल करवाई और किसानों से जानकारी ली। इस अवसर पर विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा, जिला स्काउट एवं गाइड के जिलाध्यक्ष श्री येतराम साहू, कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह मौजूद थे। तत्पश्चात खाद्य मंत्री श्री बघेल ने झलप में भी धान खरीदी केन्द्र का अवलोकन किया एवं किसानों से बातचीत कर व्यवस्था की पूरी जानकारी ली। इस दौरान पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, जिला स्काउट एवं गाइड के जिलाध्यक्ष श्री येतराम साहू, कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह मौजूद थे।

इस दौरान बिरकोनी एवं झलप उपार्जन केन्द्र में मंत्री श्री बघेल ने किसानों को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है और धान खरीदी को सुचारू, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से संचालित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि टोकन की लिमिट बढ़ाई जाएगी, ताकि अधिक किसानों को लाभ मिल सके। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे निर्धारित तिथियों एवं नियमों का पालन करते हुए अपनी धान साफ-सुथरा करके केंद्र लेकर आएं, ताकि किसी को भी परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी किसान को अनावश्यक प्रतीक्षा न करनी पड़े। नमी परीक्षण में पारदर्शिता रखी जाए। तौल मशीनें नियमित रूप से कैलिब्रेटेड रहें। खरीदी केंद्र में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहें। केंद्र में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों को हमेशा चालू रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री विनय लंगेह सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। कलेक्टर ने खाद्य मंत्री को खरीदी केंद्र की वर्तमान स्थिति, अब तक की खरीदी तथा आगे की तैयारी के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले के 182 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी है। आज धान खरीदी का 13वां दिन है। सभी उपार्जन केन्द्रों में आज दिनांक तक एक लाख 14 हजार टन धान की खरीदी की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि बिरकोनी धान खरीदी केंद्र में कुल 2727 किसान पंजीकृत है। अब तक 153 किसानों से 11,122 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। आज 22 किसानों का टोकन काटा गया। इस दौरान पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्री पवन पटेल, श्री राहुल चंद्राकर, श्री आनंद साहू, श्री पंकज चंद्राकर, श्री शरद मराठा, अपर कलेक्टर श्री रवि साहू, एसडीएम अक्षा गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती सृष्टि चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।

Read More

सब-जूनियर नेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप ईटानगर अरुणाचल प्रदेश में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने जीता स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक

Posted on :01-Dec-2025
सब-जूनियर नेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप ईटानगर अरुणाचल प्रदेश में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने जीता स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक

संवाददाता: प्रभात मोहंती

नेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप ईटानगर में इंडियन राउंड में महासमुंद जिले की चांदनी साहू ने स्वर्ण पदक एवं तोरण यादव ने कांस्य पदक जीता। 

महासमुंद जिले की चांदनी साहू ने व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक एवं टीम इवेंट में रजत पदक जीता। तोरण यादव ने व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।

महासमुंद :  भारतीय तीरंदाजी संघ द्वारा 42 वीं एनटीपीसी सब-जूनियर (बालक एवं बालिका) नेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप का आयोजन दिनांक 22 से 30 नवंबर 2025 तक ईटानगर अरुणाचल प्रदेश में आयोजित किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य की 30 तीरंदाज एवं प्रशिक्षक, मैनेजर शामिल रहे। बॉल आश्रम बिहाझर बागबाहरा एवं खेलों इंडिया तीरंदाजी सेंटर भोरिंग महासमुंद जिले से प्रशिक्षण प्राप्त 06 खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में जगह बनाने में कामयाब रहे। राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप ईटानगर के लिए शामिल खिलाड़ियों में तोरण यादव पिता नेतराम यादव, चांदनी साहू पिता बलदेव साहू, जया साहू पिता सोमनाथ साहू, डोमेश्वरी साहू पिता लिखन साहू, देविका साहू पिता  टीकम साहू, नवलीन कौर पिता अरविंद छाबड़ा राष्ट्रीय चैंपियनशिप ईटानगर में इंडियन राउंड, कंपाउंड राउंड एवं रिकर्व राउंड में शामिल हुए। जिले के खेलो इंडिया आर्चरी ट्रेंनिंग सेंटर खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद के 02 खिलाड़ी जिसमें जया साहू एवं डोमेश्वरी साहू तथा बॉल आश्रम बिहाझर बागबाहरा के प्रशिक्षण प्राप्त 03 खिलाड़ी तोरण यादव, चांदनी साहू एवं नवलीन कौर व भोरिंग की खिलाड़ी देविका साहू ने छत्तीसगढ़ राज्य की टीम में शामिल रहे एवं अच्छा प्रदर्शन किया। 

प्रतियोगिता में इंडियन राउंड के व्यक्तिगत स्पर्धा में चांदनी साहू ने 30 मीटर में स्वर्ण पदक प्राप्त किया, व्यक्तिगत स्पर्धा में तोरण यादव ने 20 मीटर में कांस्य पदक जीतने में सफलता हासिल किया। तोरण ने प्रतियोगिता में कुल 360 अंकों में से 350 अंक बनाकर कांस्य पदक जीता तथा इंडियन राउंड की टीम इवेंट में बालिका टीम ने रजत पदक प्राप्त किया है। 

टीम इवेंट रजत पदक विजेता टीम में महासमुंद की चांदनी साहू, निकिता यादव, सरिता बघेल और सिमरन खुसरो तथा प्रशिक्षक प्रभु पोर्ते एवं बिन्देश्वरी शामिल रहे। राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन कर 03 पदक जीतने पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, भारतीय तीरंदाजी संघ उपाध्यक्ष कैलाश मुरारका, छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन सचिव आयुष मुरारका, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज कुमार घृतलहरे, छात्रावास अधीक्षक डॉ. पूर्णेन्द्र चंद्राकर, जिला तीरंदाजी संघ बागबाहरा जिला महासमुंद के अध्यक्ष डॉ. विकास अग्रवाल, सचिव एवन कुमार साहू, कोषाध्यक्ष अरविंद छाबड़ा, रंजीत कौर, प्राचार्य सेजेस बागबाहरा हीरा सिंह नायक, व्यायाम शिक्षक ऋषि कपूर साहू, हिरेन्द्र देवांगन, डॉ. सुनील कुमार भोई, खेलों इंडिया तीरंदाजी प्रशिक्षक बिलासपुर इतवारी राज, पिरीत साहू, संजय पैकरा, रिंकल बग्गा, सोमनाथ साहू, संजय सोनवानी, बॉल आश्रम बिहाझर के समस्त खिलाड़ी एवं खेलों इंडिया तीरंदाजी सेंटर एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग के समस्त खिलाड़ियों, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोरिंग के प्राचार्य, शाला विकास समिति अध्यक्ष पोखन ढीढी एवं समस्त सदस्यों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं।

Read More

महासमुंद पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा जनजागरूकता अभियान

Posted on :01-Dec-2025
महासमुंद  पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा  जनजागरूकता अभियान

संवाददाता: प्रभात मोहंती

 साइबर अपराध,नशा मुक्ति,महिला संबंधी अपराध, यातायात सुरक्षा संबंधी जनजागरूकता अभियान चलाया गया। 

 साइबर अपराध के लिए 1930  टोल फ्री नंबर का किया गया प्रचार ।

महासमुंद : जिला महासमुंद में लगातार जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में ग्राम पिथौरा खेल मैदान, ग्राम पाईकपारा थाना बलौदा, ग्राम भानपुर वार्ड नं 01, ग्राम पिरदा, ग्राम पिथौरा गुरुकुल विद्यालय सोना सिली, ग्राम जमदरहा शासकीय उच्च प्राथमिक शाला, ग्राम बालोदा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय, ग्राम सावित्रीपुर शासकीय विद्यालय, ग्राम पैकिंग शासकीय विद्यालय चारभाटा, ग्राम तेन्दुकोना धान मंडी, ग्राम पाईकपारा, ग्राम नयापारा खुर्द पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास, ग्राम भंवरपुर साप्ताहिक बाजार, ग्राम झलप बाजार जिला महासमुंद में जिला पुलिस द्वारा  साइबर जागरूकता, नशा मुक्ति अभियान महिला संबंधी अपराध एवं यातायात सुरक्षा की जानकारी देने के संबंध में जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस की टीम के द्वारा ग्रामीणों को विभिन्न प्रकार की जानकारियां साझा की गई - 

सायबर स्टाकिंग, फेक प्रोफाईल के संबंध में तत्काल रिपोर्ट करने हेतु कहा गया।

सोशल मीडिया में पर्सनल व सेंसिटीव जानकारी न शेयर करने एवं मजबूत पासवर्ड बनाने हेतु कहा गया।

फेक ट्रेडिंग एप के नाम पर ठगी, सेक्सटार्शन, फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर डिजिटल अरेस्ट की धमकी देकर ठगी करने एवं एपीके फाईल लिंक को ओपन न करने आदि अपराधों के बारे में रोकथाम हेतु जागरूक की गई।

 यदि किसी प्रकार के ऑनलाईन फ्रॉड होने  सायबर हेल्प लाईन नंबर 1930 में ऑनलाईन शिकायत दर्ज करने के अलावा अपने निकटतम पुलिस थाना या सायबर सेल जाकर रिपोर्ट कराने के संबंध में जागरूक किया गया।

बढ़ते नवीनतम साइबर क्राईम के बारे में बताया गया कि सोशल  मीडिया प्लेट फार्म पर सुरक्षा एवं प्राईवेसी को ध्यान में रखते हुये सावधानी पूर्वक सोशल मीडिया में व्यवहार करें। सोशल मीडिया में अनजान लोगो को रियल लाईफ में सत्यापन किये बिना उनका फ्रेंडशीप रिक्वेस्ट एक्सेप्ट न करने, सोशल मीडिया में सायबर बुलिंग, सायबर स्टाकिंग, फेक प्रोफाईल के संबंध में तत्काल रिपोर्ट करें, सोशल मीडिया में पोस्ट थर्ड पार्टी एप्स, लिंक अंजान से न जुड़ने, सोशल मीडिया में पर्सनल व सेंसिटीव जानकारी न शेयर करने मजबूत पासवर्ड बनाने, लोगों को गुमराह करने से संबंधित फारवर्डेड मैसेज या पोस्ट को बिना सत्यता के सोशल मीडिया में न शेयर करने, व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम ,टेलीग्राम आदि में प्राईवेसी सेटिंग, टू-स्टेप वेरिफिकेशन ऑन करने हेतु, शेयर बाजार में निवेश के नाम पर फेक ट्रेडिंग एप के नाम पर ठगी, सेक्सटार्शन, फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर डिजिटल अरेस्ट की धमकी देकर ठगी करने एवं एपीके फाईल लिंक को ओपन न करने आदि अपराधों के बारे में रोकथाम हेतु जागरूक कर सायबर हेल्प लाईन नंबर 1930 में ऑनलाईन शिकायत दर्ज करने के अलावा अपने निकटतम पुलिस थाना या सायबर सेल जाकर रिपोर्ट करने हेतु कहा गया। किसी भी अनजान नम्बरों से आए वीडियो कॉल अटेंड ना करें, यदि किसी परिचित के द्वारा फोन पर पैसे की मांग की जाती है,तो स्वयं उस परिचित को दुबारा फोन लगाकर फोन नंबर की तसदीक करें, किसी अनजान लिंक पर कभी भी क्लिक न करें,कोई भी अनजान व्यक्ति फोन करके यदि यह कहे कि आपके नाम से FIR हो गया है आपको जेल जाने से बचने के लिए आपको पैसा देना पड़ेगा, तो किसी भी प्रकार से कोई फोन पे,गूगल पे के माध्यम से पैसा ना भेजें, कोई पुलिस ऑफिसर, सीबीआई या जज, बैंक ऑफिसर या अन्य कोई अधिकारी बनकर वीडियो कॉल करे तो डरें नहीं, किसी भी तरह के ऐसे ऑफर जिसमें पैसा दुगुना करने का लालच दिया जाता है उन पर विश्वास ना करें, आदि के बारे में बताया गया तथा साइबर फ्रॉड होने पर टोल फ्री नंबर 1930 एवं  साइबर थाना में शिकायत करने बताया गया साथ ही नशे के दुष्परिणाम एवं नशे से बचने के बारे में बताया गया. इसके साथ ही अपने क्षेत्र में गौ वंश पशुओं की तस्करी के संबंध में किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल संबंधित थाने को जानकारी देने बताया गया। डायल 112 के महत्व को भी साझा किया गया जिसमें लगभग 2000 से ज्यादा छात्र-छात्राएं एवं ग्रामवासी  लाभान्वित हुए।

Read More

श्री शनि ठाकुर, वनरक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी

Posted on :29-Nov-2025
श्री शनि ठाकुर, वनरक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी

संवाददाता: प्रभात मोहंती

कलेक्टर श्री विनय लंगेह के औचक निरीक्षण में पाए गए थे अनुपस्थित

महासमुंद : वनमण्डलाधिकारी श्री मयंक पांडेय द्वारा वनरक्षक श्री शनि ठाकुर परिसर रक्षी , भलेसर ,बागबाहरा  को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में कहा गया है कि धान खरीदी वर्ष 2025-26 के सुचारू रूप से संपादन हेतु कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी, जिला महासमुन्द के आदेश के द्वारा आपकी ड्यूटी चेक पोस्ट खट्टी में लगाई गई है। किन्तु आज दिनांक तक  कर्तव्य स्थल में उपस्थित नही हुए हैं। आपका यह कृत्य वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना एवं शासकीय कर्तव्यों के निर्वहन में घोर लापरवाही को दर्शाता है। आपके द्वारा बरती गई कदाचरण हेतु आपके विरूद्ध छत्तीसगढ़ अत्यावश्यक सेवा संधारण तथा विच्छिन्नता निवारण अधिनियम 1979  (एस्मा)के तहत आवश्यक कार्यवाही किये बाबत् संदर्भित पत्र प्राप्त हुए हैं।

अतः आप आज दिनांक तक चेक पोस्ट खट्टी में उपस्थित नही होने के संबंध में औचित्यपूर्ण कारणों का उल्लेख करते हुए स्पष्टीकरण 03 दिवस के भीतर उचित माध्यम से प्रस्तुत किया जाना सुनिश्चित करें। स्पष्टीकरण असंतोषजनक अथवा नियत समय सीमा के भीतर प्राप्त नही होने की स्थिति में आपके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी। जिसके लिए आप व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे। साथ ही निर्देशित किया जाता है कि पत्र प्राप्ति के तत्काल चेक पोस्ट खट्टी में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

उल्लेखनीय है कि गत दिवस कलेक्टर श्री विनय लंगेह द्वारा खट्टी चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण किया गया था।जिसमें शनि ठाकुर बिना  वैध कारण के अनुपस्थित पाए गए थे।

Read More

प्राचार्य डोमन सिंह टंडन का संदेश—अर्जुन की तरह लक्ष्य पर फोकस करें, बोर्ड परीक्षा में सफलता पाएं

Posted on :29-Nov-2025
प्राचार्य डोमन सिंह टंडन का संदेश—अर्जुन की तरह लक्ष्य पर फोकस करें, बोर्ड परीक्षा में सफलता पाएं

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुन्द : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी विकासखण्ड बागबाहरा में आज प्राचार्य डोमन सिंह टंडन के मार्गदर्शन में कक्षा दसवीं और बारहवीं के छात्र छात्राओं के लिए आगामी होने वाली बोर्ड परीक्षा की तैयारी और कैरियर गाइडेंस प्रोग्राम आयोजित कर विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी के लिए प्रेरित किया गया इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि लक्ष्य भेदते समय जिस प्रकार अर्जुन को केवल मछली की आंख दिखी थी उसी प्रकार आप लोगों को सिर्फ और सिर्फ बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखकर बहुत ही अच्छे से पढ़ाई करे वरिष्ठ व्याख्याता नेशलाल धृतलहरे ने कहा निडर होकर परीक्षा की तैयारी करे और परीक्षा दिलाए घर में समय सारिणी बनाकर नियमित अध्ययन में जोर देवे कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता परस राम सिन्हा ने किया और कहा कि आपके पुरी पढ़ाई को केवल तीन घंटे में लिखना है शान्त और एकाग्रता से पेपर दिलाए नियमित अभ्यास के दौरान उत्तरों को लिखने की तैयारी करे अंग्रेजी के व्याख्याता भोजराम ध्रुव ने अंग्रेजी में निबन्ध, लेटर, सीन अनसीन इत्यादि में जोर देने कहा, गणित के व्याख्याता बी. एल. टंडन ने बताया कि गणित में बहुत ज्यादा एकाग्रता और अभ्यास की आवश्यकता है। 

 व्याख्याता नीलू सोनी ने हिन्दी विषय पर, आशीष कुमार दीवान ने भौतिक और गणित विषय पर, कुलेश्वर ठाकुर ने वाणिज्य विषय पर, रवि प्रकाश पात्रे ने जीव विज्ञान विषय पर तैयारी हेतु प्रेरित किया , आनन्द राम व्यौहार, संजय बारसागढ़े,व्यावसायिक शिक्षक लीलाधर वर्मा, पुष्कर वर्मा सहायक शिक्षक उदेश्याम यादव मौसमी चंद्राकर ने भी अपने अपने विषय पर प्रेरित किया,पुजा साहु, योगेश्वरी, पुष्पा जांगड़े, टिवंकल महिलांग, मंदाकिनी, तारिणी, नीरज बंजारे, मिथलेश नागेश, मोहित, नीलकंठ ने कठिन प्रश्नों से संबंधित समस्याओं को सुलझाने और उत्तर कैसे लिखे इस पर जानकारी प्राप्त किया शंका समाधान के कार्यक्रम में दसवीं, बारहवीं के समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे

Read More

Anti Narcoties Task Force की टीम के द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की बडी कार्यवाही

Posted on :29-Nov-2025
Anti Narcoties Task Force की टीम के द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की बडी कार्यवाही

संवाददाता: प्रभात मोहंती

अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते 02 अन्तर्राज्जीय तस्कर पुलिस की गिरफ्त में।

आरोपी के कब्जे से 50 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 25,00,000 रूपये व 01 नग मारूती कार कीमती 1,50,000 रूपये एवं 03 नग मोबाईल कीमती 11,000 रूपये कुल 26,61,000 रूपये (छब्बीस लाख इकसठ हजार रूपये) जप्त।

 Anti Narcoties Task Force  की टीम एवं थाना कोमाखान पुलिस संयुक्त कार्यवाही।

महासमुंद :  Anti Narcoties Task Force  की टीम के द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी तथा end to end एवं फाइनेंशियल इनवेस्टिगेशन ,सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी कार्यवाही, स्त्रोत के बारे मे विस्तृत जानकारी लेकर उनके विरूद्ध विधिसंगत विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। कि

थाना कोमाखान क्षेत्र में दिनांक 27.11.2025 को जरिये मुखबीर से सूचना मिली कि 02 व्यक्ति सवार एक पुरानी सिल्वर कलर की मारूती कंपनी की स्वीफ्ट डिजायर कार क्रमांक एमएच 04 डीएन 9512 के पीछे सीट में 03 सफेद रंग की बोरियों के अंदर अवैध रूप से गांजा रखकर विक्रय के लिये उड़ीसा राज्य की ओर से महासमुंद की ओर आ रहे हैं कि उक्त सूचना पर Anti Narcoties Task Force की टीम एवं पुलिस की टीम के द्वारा टेमरी नाका में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कि जा रही थी कि तभी ओडिशा की तरफ से एक मारूती कार महासमुन्द छत्तीसगढ की तरफ आ रही थी जिसे टेमरी नाका में रोका गया। वाहन में एक 02 व्यक्ति सवार थे।

जिससे नाम पता पुछने पर व्यक्तियों ने अपना नाम (01) बाबी सैनी पिता अशोक कुमार सैनी उम्र 31 साल निवासी S-2 कांशीद्वार बिल्डींग वालकेश्वरवाडा पेन्हा दी फ्रांस बार्देश थाना परवरी जिला पणजी नार्थ गोवा, महाराष्ट्र एवं (02) प्रकाश बेहरा  पिता नरेन्द्र बेहरा उम्र 26 साल निवासी गीत गोविंद बिल्डींग एकता नगर सिरोली थाना सिरोली जिला पुणे महाराष्ट्र का निवासी होना बताये। पुलिस की टीम को संदेह होने पर उक्त व्यक्ति से लगातार पूछताछ करने पर जवाबो में भिन्नता एवं असमानता पाये जाने पर संदेह प्रतीत हुआ है जिसके आधार पर वाहन की तलाशी ली गई। वाहन के पीछे डिक्की में 03 नग छोटी बडी बोरिया मिली। जिसे खोलकर देखने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। सभी 03 नग प्लास्टिक बोरियों के अन्दर 50 किलोग्राम गांजा मिला। आरोपी से गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर उड़िसा से लाना और महाराष्ट्र में बिक्री करने ले जाना बताये। भारी मात्रा में गांजा परिवहन किये जाने पर आरोपीयों के कब्जे से 50 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 25,00,000 रूपये एवं 01 नग कार 1,50,000 रूपये तथा 03 नग मोबाईल कीमती 11,000 रूपये कुल जुमला कीमती 26,61,000 रूपये जप्त आरोपी के विरूद्ध थाना कोमाखान में अपराध धारा 20(ख) एन0डी0पी0एस0 के तहत् न्यायिक रिमार्ड पर भेजा गया। यह सम्पूर्ण कार्यवाही Anti Narcoties Task Force  की  टीम एवं महासमुन्द पुलिस की टीम के द्वारा की गई।

Read More

कलेक्टर श्री लंगेह ने विभिन्न धान उपार्जन केन्द्रों एवं अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट का किया निरीक्षण

Posted on :24-Nov-2025
कलेक्टर श्री लंगेह ने विभिन्न धान उपार्जन केन्द्रों एवं अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट का किया निरीक्षण

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद जिले के 155 केन्द्रों में 2 लाख 5 हजार 453 क्विंटल धान की खरीदी

वहीं राज्य में सर्वाधिक 51 प्रकरणों में 5071 क्विंटल धान जप्त

महासमुंद : कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज महासमुंद के बिरकोनी एवं सरायपाली विकासखण्ड अंतर्गत प्राथमिक क़ृषि एवं साख समिति जंगलबेड़ा, सिरबोड़ा, कुसमीसरार, तोरेसिंहा और अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट सिरपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने धान उपार्जन केंद्रों में धान बेचने आए किसानों से चर्चा कर उनसे धान उपार्जन केंद्र में लाये गये धान की मात्रा, धान का उत्पादन के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने किसानों द्वारा आज जारी टोकन के विरुद्ध लाई गई धान की आवक में नमी की जांच प्रक्रिया का अवलोकन किया। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि अधिक नमी वाले धान को स्वीकार न किया जाए तथा नमी परीक्षण में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने केंद्र में 100 प्रतिशत गेट पास एंट्री अनिवार्य रूप से दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही आज की तिथि तक खरीदे गए धान की कुल मात्रा तथा उसके अनुरूप जारी किए गए बारदाने का भौतिक सत्यापन भी कराया गया।

इन केन्द्रों में उन्होंने किसानों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए धान खरीदी केंद्र में स्थल की साफ-सफाई, पेयजल, किसानों के बैठने हेतु छायादार स्थान, त्रुटिरहित धान खरीदी हेतु कांटा-बांट अथवा इलेक्ट्रॉनिक कांटा का सत्यापन आदि का जायजा लिया। साथ ही उपार्जन केंद्रों में कैप कवर, बारदाने की व्यवस्था, कम्प्यूटर सेट, प्रिंटर, इंटरनेट सुविधा सहित अन्य व्यवस्थाएं भी देखी। इसके अलावा कलेक्टर ने प्राधिकृत अधिकारी को पर्याप्त संख्या में हमाल उपलब्ध कराने, प्रतिदिन खरीदी गई मात्रा का नियमित स्टैकिंग करने तथा प्रत्येक बोरे पर अनिवार्य रूप से स्टेंसिल लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि खरीदी कार्य सुचारू, पारदर्शी और किसानों के हित में संचालित हो, इसके लिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने सभी नोडल अधिकारियों को धान खरीदी केन्द्र में सतत निगरानी रखते हुए धान खरीदी के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को धान खरीदी कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के सख्त निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्रों में कोचियों एवं बिचौलियों से अवैध धान की खरीदी-बिक्री पर सख्त कार्रवाई करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है।

इस दौरान कलेक्टर श्री लंगेह ने अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को चेकिंग व्यवस्था को सुदृढ़ और पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने वाहनों की आवाजाही, दस्तावेजों की जाचं, इंटर स्टेट मूवमेंट रजिस्टर, सीसीटीवी कैमरा एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए उपस्थिति रजिस्टर का भी अवलोकन किया। कलेक्टर ने अधिकारियों को सतत निगरानी करते हुए अवैध परिवहन करते वाहन पाए जाने पर तत्काल सीज कर प्रकरण दर्ज करने तथा संदेहास्पद गतिविधियों में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। बिरकोनी में निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अक्षा गुप्ता, सरायपाली में अनुविभागीय अधिकारी अनुपमा आनंद, संबंधित तहसीलदार, खाद्य, सहकारिता एवं राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि जिले में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का आज 9वां दिन हैं। जिले के 130 समितियों के 182 उपार्जन केन्द्रों में से 155 केन्द्रों में आज दिनांक तक 2े लाख 5 हजार 453 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में सभी उपार्जन केंद्रों में किसानों से निर्बाध रूप से धान खरीदने की पूरी तैयारी की गई है। वहीं जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने संयुक्त टीम द्वारा सतत कार्रवाई जारी है। अब तक की गई कार्रवाई से कुल 51 प्रकरणों में 5071 क्विंटल धान जप्त किया गया है। जो राज्य में सर्वाधिक है।

Read More

जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य सतत रूप से जारी

Posted on :24-Nov-2025
जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य सतत रूप से जारी

संवाददाता: प्रभात मोहंती

52 प्रतिशत तक पहुंचा डिजिटाइजेशन

महासमुंद :  छत्तीसगढ़ राज्य में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य 04 नवम्बर 2025 से शुरू हो चुका है। इसी क्रम में महासमुंद जिले के चारों विधानसभा सरापाली-39, बसना-40, खल्लारी-41 एवं महासमुंद-42 में कुल 1083 बीएलओ द्वारा निर्वाचक गणना प्रपत्रों का लगभग शत प्रतिशत वितरण पूर्ण कर लिया गया है। साथ ही जिले में प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का कार्य भी तेजी से आगे बढ़ रहा है, जो अब तक 52 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने सभी बीएलओ को एसआईआर की संपूर्ण प्रक्रिया समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

जिले में कुल 8 लाख 86 हजार 422 मतदाता पंजीकृत है, इनमें 8 लाख 77 हजार 556 मतदाताओं के घर-घर जाकर निर्वाचक गणना प्रपत्रों का वितरण एवं सत्यापन कार्य पूरा हो चुका है। जिसमें सरायपाली विधानसभा अंतर्गत 2 लाख 14 हजार 204 मतदाता, बसना में 2 लाख 28 हजार 143, खल्लारी में 2 लाख 21 हजार 533 एवं महासमुंद विधानसभा अंतर्गत 2 लाख 13 हजार 676 मतदाता शामिल है। साथ ही अब तक 4 लाख 63 हजार 546 गणना पत्रक डिजिटाइज्ड किए जा चुके हैं। जिसमें सरायपाली अंतर्गत 58 प्रतिशत, बसना अंतर्गत 61.34 प्रतिशत, खल्लारी अंतर्गत 55 प्रतिशत एवं महासमुंद अंतर्गत 33.89 प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण हो चुका है।

Read More

एसआईआर में उत्कृष्ट कार्य के लिए बीएलओ तथा बीएलओ सुपरवाइजर सम्मानित

Posted on :24-Nov-2025
एसआईआर में उत्कृष्ट कार्य के लिए बीएलओ तथा बीएलओ सुपरवाइजर सम्मानित

संवाददाता: प्रभात मोहंती

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय लंगेह ने सरायपाली के बीएलओ को किया सम्मानित

महासमुंद :  भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार संपूर्ण छत्तीसगढ़ में विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है। सरायपाली विधानसभा में भी एसडीएम सरायपाली सुश्री अनुपमा आनंद (आईएएस) के मार्गदर्शन में एसआईआर की प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। अभी सभी बीएलओ द्वारा गणना पत्रक वितरण कर घर-घर जाकर मतदाताओं से गणना पत्रक भरवाकर बीएलओ एप में ऑनलाइन किया जा रहा है। उक्त कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुये मतदान केंद्र जटा कन्हार, केंद्र क्रमांक 207 के बूथ लेवल अधिकारी श्रीमती यमुना सिदार ने संपूर्ण जिले में 100 प्रतिशत फॉर्म डिजिटाइजेशन पूर्ण करने वाले प्रथम बीएलओ होने का गौरव प्राप्त किया। 

उनके इस उल्लेखनीय प्रदर्शन हेतु कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री विनय लंगेह द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं शाल-श्रीफल से सम्मानित किया गया। इसी तरह से नगरीय क्षेत्र में सर्वाधिक फॉर्म डिजिटलाइजेशन की सराहनीय उपलब्धि हासिल करने के लिए मतदान केंद्र बस्ती सरायपाली, केंद्र क्रमांक 136 के बीएलओ श्रीमती रेणुका साहू को भी कलेक्टर द्वारा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। इसी प्रकार संपूर्ण विधानसभा में सर्वाधिक फॉर्म डिजिटलाइजेशन करने की उपलब्धि प्राप्त करने हेतु मतदान केंद्र छिंदपाली, मतदान केंद्र क्रमांक 178 की बीएलओ श्रीमती उषा भाई को भी कलेक्टर श्री लंगेह द्वारा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया एवं बीएलओ सुपरवाइजर विकास सिंह चंद्रा को भी अपने बीएलओ से उत्कृष्ट कार्य करवाने के लिए सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सुश्री अनुपमा आनंद तथा तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्रीधर पंडा, नायब तहसीलदार हरि प्रसाद भोई भी उपस्थित थे। कलेक्टर ने उत्कृष्ट कार्य करने हेतु तहसील सरायपाली के संपूर्ण टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा भविष्य में और अच्छा कार्य करते हुए एसआईआर की संपूर्ण प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इससे प्रेरित होकर शेष बीएलओ भी अपने कार्य का समय सीमा में पूर्ण करें।

 

 

 

 

Read More

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर भाजपा सक्रिय, महासमुंद विधानसभा में नई टीम उतरी मैदान में

Posted on :24-Nov-2025
मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर भाजपा सक्रिय, महासमुंद विधानसभा में नई टीम उतरी मैदान में

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुन्द : मतदाता गहन पुनरीक्षण एस.आई.आर. के लिए भारतीय जनता पार्टी महासमुन्द विधानसभा के समिति का गठन किया गया। उक्त जानकारी देते हुये नगर पालिका उपाध्यक्ष एवं भाजपा महासमुन्द विधानसभा के बी.एल.ए. 1 देवीचन्द राठी ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष ऐतराम साहू के द्वारा टीम की संरचना महासमुन्द विधानसभा के लिए की गई है जिसमें विधायक समिति मे स्वयं विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के अलावा 3 सदस्य देवीचन्द राठी, लक्ष्मीकांत तिवारी बेलसोण्डा, सम्मी सलूजा झलप होंगे। इसके अलावा महासमुन्द विधानसभा के पांच मण्डल में ग्रामीण मण्डल पवन पटेल पूर्व नपाध्यक्ष, तुमगांव मण्डल राकेश चन्द्राकर प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा, पटेवा सिरपुर मण्डल मोती साहू वरिष्ठ भाजपा नेता, झलप मण्डल धरम पटेल भाजपा नेता, शहर मण्डल में देवीचन्द राठी प्रभारी होंगे। 

विधानसभा में लक्ष्मीकांत तिवारी को सहप्रभारी बनाया गया। इसके अलावा पांचो मण्डल के अध्यक्ष कृमशः महेन्द्र सिका, दिग्विजय साहू, तेजेन्द्र शर्मा, श्रीमती डीगेश्वरी चन्द्राकर, चन्द्रहास चन्द्राकर (गोलू) तथा मण्डलों के महामंत्री भी समिति मे होंगे। बी.एल.ए. 1 देवीचन्द राठी ने बताया कि उक्त समिति पुरे विधानसभा मे एस.आई.आर. की मानिटरिंग कर रही है अभी तक पांचो मण्डल के एस.आई.आर. की प्रशिक्षण कार्यशाला हो गयी है। विधानसभा के 246 बुथ केन्द्रो मे बैठक अधिकांश जगहो मे हो चुकी है। पार्टी को बुथ स्तर के प्रभारी, बी.एल.ओ. 2 मतदाताओं के बीच पहूंचकर सहयोग कर रहे है। डोर टू डोर मतदाताओं के बीच कार्यकर्ता पहुंच रहे है। और मतदाताओं से शीघ्र गणना प्रपत्र  निर्वाचन आयोग के बी.एल.ओ. के पास जमा कर पावती लेने की अपील कर रहे है। नये मतदाताओं से फार्म 6 भरने को कहा जा रहा है। जो मतदाता बाहर चले गये या मृत है ऐसे लोगों के नाम निरस्त का अलग फार्म भरा जा रहा है।

Read More

बीपीएल कार्ड कटने का मामला तूल पकड़ा, राठी बोले—“कर्मचारी कांग्रेस अध्यक्ष के इशारे पर कार्रवाई कर रहे

Posted on :24-Nov-2025
बीपीएल कार्ड कटने का मामला तूल पकड़ा, राठी बोले—“कर्मचारी कांग्रेस अध्यक्ष के इशारे पर कार्रवाई कर रहे

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुन्द : गरीबों के राशन कार्ड काटे जाने को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष के बयान पर पलटवार करते हुये नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी ने कहा कि नगर पालिका महासमुन्द में स्थानीय सरकार कांग्रेस की है वें अध्यक्ष है कर्मचारी अगर बिना जांच का बी.पी.एल. कार्डधारियों का राशन कार्ड काट रहे है यह तो उन्ही के इशारे में हो रहा है। किसी भी गरीब जनता के साथ ये अन्याय बर्दास्त नही होगा। नगर पालिका अध्यक्ष से मांग है कि राशन कार्ड संवेदनशील विषय है बिना जांच पड़ताल के कोई अगर ऐसा करता है उसके खिलाफ कार्यवही होनी चाहिए। जबकि नपाध्यक्ष राज्य सरकार पर आरोप लगा रहे है जो सीधे सीधे पल्ला झाड़ने वाली बात है। वार्डो में जलकर वसुली के कार्य होना चाहिए लेकिन जिस परिवार ने नल विच्छेद का आवेदन पूर्व मे दे दिया है नल काट दिया गया है उनसे वसुली करना गैर वाजिब है। जनता भय एवं भ्रम मे है जिन्होने बकायदा नल विच्छेद का आवेदन दिया है उस दिनांक के बाद उनसे वसुली न कराये। शहर की जनता को पानी देना आवश्यक सेवा है।

Read More

प्राचार्य डोमन सिंह टंडन के नेतृत्व में आयोजित खेल उत्सव में बच्चों ने बिखेरी ऊर्जा और प्रतिभा

Posted on :24-Nov-2025
प्राचार्य डोमन सिंह टंडन के नेतृत्व में आयोजित खेल उत्सव में बच्चों ने बिखेरी ऊर्जा और प्रतिभा

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी विकासखण्ड बागबाहरा में बालदिवस के अवसर पर प्राचार्य डोमन सिंह टंडन के मार्गदर्शन में छात्र छात्राओं के उत्साहवर्धन एवं खेल भावना को जागृत करने के लिए फुगड़ी, रस्साकसी, सुआ, कुर्सी दौड़ का आयोजन किया गया कुर्सी दौड़ में प्रथम योगेश्वरी साहु, द्वितीय भारती बघेल, तृतीय धनेश्वरी सेन फुगड़ी में प्रथम देविका पटेल द्वितीय खिलेश्वरी तृतीय मोनिका ,रस्साकसी में कक्षा बारहवीं और ग्यारहवीं के मैच में बारहवीं की टीम विजेता रहे, नवमी आ और ब में नवमी आ के छात्र विजेता रहे , बैलून दौड़ में रिंकी यादव और खिलेश्वरी चक्रधारी को प्रथम,माधुरी टंडन और संगीता पटेल को द्वितीय, सुनीता देवी और मुस्कान को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ खेल प्रतियोगिता में जान्हवी, भूमिका, किरण, लीलम, नीरज, नीलकंठ, मोहित, मिथिलेश आदि ने भाग लिया संचालन व्याख्याता परस राम सिन्हा ने किया कार्यक्रम में व्याख्याता गण नेशलाल धृतलहरे, संजय बारसागढ़े, कुलेश्वर सिंह ठाकुर, भोजराम ध्रुव, आशीष कुमार दीवान, नीलू सोनी, रवि प्रकाश पात्रे, आनन्द राम व्यौहार , बी , एल टंडन सहायक शिक्षक उदेश्याम यादव, मौसमी चंद्राकर, देवानंद चंद्राकर व्यावसायिक शिक्षक लीलाधर वर्मा, पुष्कर वर्मा कार्यालयीन कर्मचारी हितेश साहू, रईस मिर्जा, कार्तिक राम यादव सहित समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे

Read More

Previous12...567891011...6970Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : दूरस्थ क्षेत्रों में पुल निर्माण से विकास की रफ्तार हुई दुगनी

विशेष लेख : दूरस्थ क्षेत्रों में पुल निर्माण से विकास की रफ्तार हुई दुगनी

विशेष लेख : वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध - छत्तीसगढ़ का आदर्श मॉडल

विशेष लेख : वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध - छत्तीसगढ़ का आदर्श मॉडल

विशेष लेख : नई उड़ान, नया क्षितिज - छत्तीसगढ़ में महतारियों के सशक्तिकरण की कहानी

विशेष लेख : नई उड़ान, नया क्षितिज - छत्तीसगढ़ में महतारियों के सशक्तिकरण की कहानी

राज्योत्सव पर विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में गांव-गांव बिछा सड़कों का जाल

राज्योत्सव पर विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में गांव-गांव बिछा सड़कों का जाल

ज्योतिष और हेल्थ

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

खेल

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

टी-20 सीरीज का आगाज जीत से, भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया

टी-20 सीरीज का आगाज जीत से, भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया

व्यापार

टैरिफ घटते ही सेंसेक्स–निफ्टी में उछाल

टैरिफ घटते ही सेंसेक्स–निफ्टी में उछाल

रियलमी 16 प्रो सीरीज़ ने मिड-रेंज में बदला गेम

रियलमी 16 प्रो सीरीज़ ने मिड-रेंज में बदला गेम

कीमतों में विस्फोट! चांदी ने रचा नया इतिहास, 2 लाख के करीब पहुंची

कीमतों में विस्फोट! चांदी ने रचा नया इतिहास, 2 लाख के करीब पहुंची

ग्लोबल मार्केट में हड़कंप: जापान संकट और अमेरिका की गिरावट से सोना-चांदी बेकाबू

ग्लोबल मार्केट में हड़कंप: जापान संकट और अमेरिका की गिरावट से सोना-चांदी बेकाबू

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन


  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष


  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution