× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    वाराणसी जिला न्यायालय में बम धमकी से हड़कंप, तमिलनाडु लिंक की जांच में जुटी पुलिस

    वाराणसी जिला न्यायालय में बम धमकी से हड़कंप, तमिलनाडु लिंक की जांच में जुटी पुलिस

    रक्षा क्षेत्र में बड़ा कदम: 114 राफेल और 6 P-8I विमानों की खरीद को हरी झंडी

    रक्षा क्षेत्र में बड़ा कदम: 114 राफेल और 6 P-8I विमानों की खरीद को हरी झंडी

    भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती, सरकारी कंपनियों ने वेनेजुएला से खरीदा 20 लाख बैरल कच्चा तेल

    भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती, सरकारी कंपनियों ने वेनेजुएला से खरीदा 20 लाख बैरल कच्चा तेल

    दिल्ली में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से अफरा-तफरी, जांच एजेंसियां सक्रिय

    दिल्ली में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से अफरा-तफरी, जांच एजेंसियां सक्रिय

    -जलवायु परिवर्तन के चलते शीतकालीन बारिश और बर्फबारी में भारी कमी आई

    -जलवायु परिवर्तन के चलते शीतकालीन बारिश और बर्फबारी में भारी कमी आई

  • छत्तीसगढ़
    फरार वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाया गया अभियान

    फरार वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाया गया अभियान

    देवरी के व्याख्याता रवि प्रकाश पात्रे का ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज बास्केटबॉल 2026 के लिए चयन

    देवरी के व्याख्याता रवि प्रकाश पात्रे का ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज बास्केटबॉल 2026 के लिए चयन

    ग्राम चिंगरौद में

    ग्राम चिंगरौद में "वी बी जी राम जी" के तहत आयोजित हुआ कृषक जन चौपाल

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    प्लास्टिक को कहो अलविदा! जापान में आलू के स्टार्च से बने इको-फ्रेंडली बैग लॉन्च

    प्लास्टिक को कहो अलविदा! जापान में आलू के स्टार्च से बने इको-फ्रेंडली बैग लॉन्च

    कोलंबिया में भीषण विमान हादसा: सांसद समेत 15 लोगों की मौत, पहाड़ी क्षेत्र में बिखरा मलबा

    कोलंबिया में भीषण विमान हादसा: सांसद समेत 15 लोगों की मौत, पहाड़ी क्षेत्र में बिखरा मलबा

    भारत-अमेरिका रिश्तों पर ट्रंप का भरोसा: पीएम मोदी को बताया शानदार दोस्त, ट्रेड डील जल्द

    भारत-अमेरिका रिश्तों पर ट्रंप का भरोसा: पीएम मोदी को बताया शानदार दोस्त, ट्रेड डील जल्द

    9 बार अंतरिक्ष की यात्रा, 608 दिन स्पेस में बिताने वाली सुनीता विलियम्स ने लिया रिटायरमेंट

    9 बार अंतरिक्ष की यात्रा, 608 दिन स्पेस में बिताने वाली सुनीता विलियम्स ने लिया रिटायरमेंट

    सजा के बाद शेख हसीना का पहला तीखा बयान, हिम्मत हो तो ICC में करो मुकदमा

    सजा के बाद शेख हसीना का पहला तीखा बयान, हिम्मत हो तो ICC में करो मुकदमा

  • मनोरंजन
    अक्षय कुमार के शो पर गुलशन ग्रोवर, शक्ति कपूर और चंकी पांडे का धमाकेदार रीयूनियन

    अक्षय कुमार के शो पर गुलशन ग्रोवर, शक्ति कपूर और चंकी पांडे का धमाकेदार रीयूनियन

    हेमा मालिनी के घर सिनेमा की विरासत का जश्न

    हेमा मालिनी के घर सिनेमा की विरासत का जश्न

    हंसी का महाविस्फोट तय! ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में मचाएगा कोहराम

    हंसी का महाविस्फोट तय! ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में मचाएगा कोहराम

    रानी मुखर्जी की दमदार वापसी: ‘मर्दानी 3’ ट्रेलर पर फैंस ने लुटाया प्यार

    रानी मुखर्जी की दमदार वापसी: ‘मर्दानी 3’ ट्रेलर पर फैंस ने लुटाया प्यार

    काशिका कपूर की भाषाएँ बनीं उनकी सबसे बड़ी ताक़त

    काशिका कपूर की भाषाएँ बनीं उनकी सबसे बड़ी ताक़त

  • रोजगार
    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

    बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

    टी-20 सीरीज का आगाज जीत से, भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया

    टी-20 सीरीज का आगाज जीत से, भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया

    मैच से पहले आस्था की शरण में विराट–कुलदीप, महाकाल मंदिर में की पूजा

    मैच से पहले आस्था की शरण में विराट–कुलदीप, महाकाल मंदिर में की पूजा

  • राजधानी
    9000 फीट की ऊंचाई पर राजिम कुंभ कल्प का प्रचार

    9000 फीट की ऊंचाई पर राजिम कुंभ कल्प का प्रचार

    होली से पहले कवर्धा के गन्ना किसानों को बड़ी सौगात

    होली से पहले कवर्धा के गन्ना किसानों को बड़ी सौगात

    बनासकांठा, गुजरात के शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना हुए बस्तर के पशुपालक और बिहान समूह की दीदियां

    बनासकांठा, गुजरात के शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना हुए बस्तर के पशुपालक और बिहान समूह की दीदियां

    नवीन आंगनबाड़ी भवन: शिक्षा, पोषण और सुरक्षा का संगम

    नवीन आंगनबाड़ी भवन: शिक्षा, पोषण और सुरक्षा का संगम

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने ग्राम सेमो को दी 2.38 करोड़ रुपए के नवीन विद्युत उपकेंद्र की बड़ी सौगात

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने ग्राम सेमो को दी 2.38 करोड़ रुपए के नवीन विद्युत उपकेंद्र की बड़ी सौगात

  • ज्योतिष
    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    सर्दियों में सेहत का रखे ख्याल! रोजाना करें योगासन और प्राणायाम, बढ़ेगी रोग प्रतिरोधक क्षमता

    सर्दियों में सेहत का रखे ख्याल! रोजाना करें योगासन और प्राणायाम, बढ़ेगी रोग प्रतिरोधक क्षमता

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

महासमुन्द

Previous12...6789101112...6970Next

राज्य स्तरीय जूनियर बॉलबैड़मिंटन प्रतियोगिता पलारी, बलौदाबाजार में महासमुन्द के 20 खिलाड़ी शामिल

Posted on :22-Nov-2025
राज्य स्तरीय जूनियर बॉलबैड़मिंटन प्रतियोगिता पलारी, बलौदाबाजार में महासमुन्द के 20 खिलाड़ी शामिल

संवाददाता: प्रभात मोहंती

विधायक योगेश्वर राजू सिंहा ने अच्छे प्रर्दशन कर पदक जीतकर आने दी शुभकामनाएं। 

महासमुन्द :  छत्तीसगढ़ राज्य बॉलबैडमिंटन संघ एवं जिला बॉलबैडमिंटन संघ बलौदाबाजार के तत्वाधान में 25 वीं राज्य स्तरीय जूनियर बॉलबैडमिंटन प्रतियोगिता (बालक एवं बालिका) का आयोजन दशहरा मैदान, पलारी, बलौदाबाजार में दिनांक 21 से 23 नवम्बर 2025 तक आयोजित है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से छत्तीसगढ़ जूनियर टीम का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी 70 वीं जूनियर राष्ट्रीय बाॅलबैड़मिंटन प्रतियोगिता तमिलनाडु में दिनांक 16 से 20 जनवरी 2026 तक प्रतियोगिता में शामिल होंगे। जिले की बालक एवं बालिका टीम के रवाना होने से पहले स्थानिय मिनी स्टेडियम महासमुन्द में खिलाडियों से मुलाकात कर अच्छे प्रर्दशन करने एवं प्रथम स्थान जीतकर लाने के लिए विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिंहा, जिलाध्यक्ष भारत स्काउट एंड गाईड़ येतराम साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, पारस चोपड़ा, राशि महिलांग, भाऊ राम साहू, मुन्ना देवार, आनंद साहू, तन्मय लुनिया, विजय कुमार लहरे जिला शिक्षा अधिकारी, खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, अंजली बरमाल, नंद कुमार सिंहा, पूजा शर्मा प्राचार्य रिवर्डल वर्ल्ड स्कूल, डाॅ. शबाब कुरैशी, डाॅ. सेवन दास मानिकपुरी, ईश्वर चंद्राकर ने शुभकामनाएं दीं है। 

छत्तीसगढ़ राज्य बाॅलबैडमिंटन संघ सह-सचिव एवं इन्टरनेशनल निर्णायक अंकित लुनिया ने बताया कि महासमुन्द जिले की जूनियर टीम में 10 बालक एवं 10 बालिका सहित कोच मैनेजर शामिल है। जिले के खिलाड़ी ओम प्रकाश, हिमांशु, राहुल कुर्रे, ढालेंद्र, जित्तू, वर्षा कोसरे, दामिनी कहार, दामिनी वर्मा, सविता जोशी, गीतांजलि, हिना, रुक्मणी ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भागीदारी करते आ रहे है, जिले की टीम काफी अच्छी है, मैच में टीम अच्छा प्रर्दशन करती है तो फाइनल खेलने व स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीद की गई है। जिले की टीम इस प्रकार है बालक टीम में ओम प्रकाश ध्रुव, हिमांशु तिवारी, राहुल कुर्रे, डोमेश साहू, ढालेंद्र यादव, मुकेश निषाद, जित्तू ध्रुव, शुभम मानिकपुरी, भुवनेश्वर चंद्राकर, पुष्कर साहू, बालिका टीम में वर्षा कोसरे, दामिनी कहार, दामिनी वर्मा, सविता जोशी, गीतांजलि साहू, हिना चक्रधारी, रुक्मणी साहू, योगिता ध्रुव, महेश्वरी, वीना, माही चंद्राकर शामिल हैं।

Read More

सब-जूनियर नेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप ईटानगर अरुणाचल प्रदेश के लिए छत्तीसगढ़ की टीम रवाना

Posted on :22-Nov-2025
सब-जूनियर नेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप ईटानगर अरुणाचल प्रदेश के लिए छत्तीसगढ़ की टीम रवाना

संवाददाता: प्रभात मोहंती

सब-जूनियर नेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप में महासमुंद जिले के 06 खिलाड़ी होंगे शामिल।

महासमुंद :  भारतीय तीरंदाजी संघ द्वारा 42 वीं एनटीपीसी सब-जूनियर (बालक एवं बालिका) नेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप का आयोजन दिनांक 22 से 30 नवंबर 2025 तक ईटानगर अरुणाचल प्रदेश में आयोजित किया गया है। बॉल आश्रम बिहाझर बागबाहरा एवं खेलों इंडिया तीरंदाजी सेंटर भोरिंग से प्रशिक्षण प्राप्त खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। चयनित खिलाड़ियों में तोरण यादव पिता नेतराम यादव, चांदनी साहू पिता बलदेव साहू, जया साहू पिता सोमनाथ साहू, डोमेश्वरी साहू पिता लिखन साहू, देविका साहू पिता  टीकम साहू, नवलीन कौर पिता अरविंद छाबड़ा राष्ट्रीय चैंपियनशिप ईटानगर में इंडियन राउंड, कंपाउंड राउंड एवं रिकर्व राउंड में शामिल होंगे।

जिले के बागबाहरा एवं खेलो इंडिया आर्चरी ट्रेंनिंग सेंटर खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद के खिलाड़ी नेशनल में मेडल जीतने की उम्मीद से जिले से रवाना हुए, जिसमें जया साहू पिता सोमनाथ साहू एवं डोमेश्वरी साहू पिता लिखन साहू छत्तीसगढ़ राज्य की टीम में शामिल हैं। चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ी आधुनिक धनुष से छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे इससे पहले खिलाड़ी इंडियन राउंड के राष्ट्रीय चैंपियनशिप में शामिल हो चुके हैं। 

राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में खिलाड़ियों के चयन होने एवं अच्छे प्रदर्शन करने के लिए कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, भारतीय तीरंदाजी संघ उपाध्यक्ष कैलाश मुरारका, छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन सचिव आयुष मुरारका, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज कुमार घृतलहरे, छात्रावास अधीक्षक डॉ. पूर्णेन्द्र चंद्राकर, जिला तीरंदाजी संघ बागबाहरा जिला महासमुंद के अध्यक्ष डॉ. विकास अग्रवाल, सचिव एवन कुमार साहू, कोषाध्यक्ष अरविंद छाबड़ा, सोमनाथ साहू, प्राचार्य सेजेस बागबाहरा हीरा सिंह नायक, व्यायाम शिक्षक ऋषि कपूर साहू, हिरेन्द्र देवांगन, डॉ. सुनील कुमार भोई, पिरीत साहू, संजय पैकरा, रिंकल बग्गा, रंजीत कौर, सोमनाथ साहू, संजय सोनवानी, बॉल आश्रम बिहाझर के खिलाड़ी नरेश साहू, सत्यभामा, पद्मा साहू एवं खेलों इंडिया तीरंदाजी सेंटर एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग के समस्त खिलाड़ियों, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोरिंग के प्राचार्य लोकनाथ दीवान, शाला विकास समिति अध्यक्ष पोखन ढीढी एवं समस्त सदस्यों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं।

Read More

देवरी हायर सेकेंडरी स्कूल में रेडक्रॉस जूनियरों ने चलाया स्वच्छता अभियान, छात्रों ने किया सहयोग

Posted on :22-Nov-2025
देवरी हायर सेकेंडरी स्कूल में रेडक्रॉस जूनियरों ने चलाया स्वच्छता अभियान, छात्रों ने किया सहयोग

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुन्द : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी विकासखण्ड बागबाहरा में आज प्राचार्य डोमन सिंह टंडन के मार्गदर्शन में रेडक्रॉस के जूनियर्स स्वयं सेवकों के द्वारा समस्त छात्र छात्राओं के सहयोग से विद्यालय परिसर में साफ़ सफ़ाई किया गया और कचरे को नष्ट किया गया रेडक्रॉस के जूनियर्स पुष्पा जांगड़े, टिवंकल महिलांग, मंदाकिनी श्रीवास, किरण सेन आदि ने मिलजुल कर साफ़ सफ़ाई सम्पन्न करवाया विद्यालय में प्रार्थना सभा के पश्चात पी.टी. करवाया गया इसके पश्चात बाल कैबिनेट के समस्त पदाधिकारी और समस्त स्टॉफ के मध्य आवश्यक बैठक रख कर विद्यालयीन क्रियाकलाप में छात्रसंघ की सहभागिता हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया समस्त कार्यक्रम का संचलन व्याख्याता परस राम सिन्हा ने किया। 

 बैठक के दौरान समस्त पदाधिकारी को संबोधित करते हुए प्राचार्य डोमन सिंह टंडन ने कहा कि समस्त पदाधिकारी  अनुशासित रहकर दूसरों को भी अनुशासन में रखने की कोशिश करेंगे इस अवसर पर विद्यालय के व्याख्याता गण संजय बारसागढ़े, आनन्द राम व्यौहार, नीलू सोनी, रवि प्रकाश पात्रे, बी, एल, टंडन, भोज राम ध्रुव, आशीष कुमार दीवान, कुलेश्वर सिंह ठाकुर सहायक शिक्षक उदेश्याम यादव, देवानंद चंद्राकर, मौसमी चंद्राकर, व्यावसायिक शिक्षक लीलाधर वर्मा, पुष्कर वर्मा कार्यालयीन कर्मचारी रईस मिर्जा शाला नायक पुजा साहु, उप शाला नायक धनेश्वरी सेन, नीरज बंजारे, दयासागर, आयुषी साहु, भूमिका साहु, मोहित सेन, केयूर भूषण धृतलहरे, भारत भूषण सहित समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे

Read More

जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार

Posted on :22-Nov-2025
जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार

संवाददाता: प्रभात मोहंती

अब 123 उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी शुरू, 01 लाख 44 हजार 506 क्विंटल धान खरीदा गया

महासमुंद :  राज्य शासन के मंशानुरूप खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत कृषक उन्नति योजना के तहत जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी बिना किसी रुकावट के तेजी से जारी है। जिले में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का आज 7वां दिन हैं। जिले के 130 समितियों के 182 उपार्जन केन्द्रों में से 123 केन्द्रों में आज दिनांक तक एक लाख 44 हजार 506.80 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में जिन केन्द्रों में धान खरीदी की शुरुआत नहीं हुई है लगभग उन सभी उपार्जन केंद्रों में किसानों से निर्बाध रूप से धान खरीदने की पूरी तैयारी की गई है।

जिले में किसान उत्साह से धान खरीदी केंद्रों में धान लेकर पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में आज प्राथमिक सहकारी समिति बेमचा में धान बेचने आए कृषक श्री प्रहलाद चंद्राकर एवं श्री देवेन्द्र साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में किसानों के हित में उठाए गए कदमों से हमें भरोसा मिल रहा है कि हमारा धान उचित मूल्य पर सुरक्षित तरीके से खरीदी जाएगा। उन्होंने बताया कि खरीदी केन्द्र में व्यवस्था बेहतर और खरीदी प्रक्रिया पारदर्शी है। वे बताते है कि बिना किसी परेशानी के उन्होंने धान का विक्रय किया। उन्होंने सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं और सहयोग के लिए शासन एवं प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया।

उत्साह पूर्वक धान बेचने पहुंच रहे हैं किसान

टोकन तुहर हाथ मोबाइल एप से आसानी से कट रहा है टोकन- किसान प्रहलाद एवं देवेन्द्र

ग्राम कौंदकेरा के किसान प्रह्लाद चंद्राकर ने कहा कि सरकार धान खरीदी में किसानों का पूरा ध्यान रख रही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जारी मोबाइल ऐप द्वारा घर में टोकन काटा गया।  उन्होंने बताया कि आज 550 कट्टा धान बेमचा मंडी में लाया हूं। धान की तौलाई अच्छे से हो रही है। उन्होंने कहा कि बारदाना भी आसानी से मिल रहा है। हम सरकार की व्यवस्था से खुश है। इसी तरह किसान देवेंद्र साहू ने भी बताया कि उनका 25 एकड़ खेत है और आज लगभग 60 क्विंटल धान बेचने आए है। मुस्कुराते हुए कहा कि धान खरीदी हम लोगों का त्यौहार है। आसानी से धान बिक जाए तो ये हमारे लिए बहुत बड़ी खुशी की बात है। बेमचा सहकारी समिति में अब तक 34 किसानों का टोकन काटा गया है। यहां 5 पंचायत के 12 गांव के किसान धान बेचने आते हैं।

Read More

बाल दिवस पर शेर हायर सेकेंडरी स्कूल में नेवता भोज के साथ रंगारंग खेलकूद,सांस्कृतिक कार्यक्रम छात्रों में दिखा जबरदस्त उत्साह

Posted on :22-Nov-2025
बाल दिवस पर शेर हायर सेकेंडरी स्कूल में नेवता भोज के साथ रंगारंग खेलकूद,सांस्कृतिक कार्यक्रम छात्रों में दिखा जबरदस्त उत्साह

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुन्द : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शेर महासमुंद में बाल दिवस के अवसर पर प्राचार्य एस बी लाल की मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं मिडिल एवं हायर सेकेंडरी की समस्त 500 विद्यार्थियों को शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वारा नेवता भोज कराया गया l

विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन एवं खेल भावना को जागृत करने के लिए रस्सा कसी, स्लो साइकिल रेस,कुर्सी दौड़, क्रिकेट आयोजन किया गया l सर्वप्रथम प्राचार्य महोदया के  द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र में मालय अर्पण कर बाल दिवस पर बच्चों को शुभकामनाएं दी गई तथा प्रत्येक विद्यार्थी को तिलक लगाकर कलम प्रदान किया गया l

रस्सा कसी खेल बालिका वर्ग एवं शिक्षिकाओं के बीच संपन्न हुआ जिसमें कक्षा दसवीं के बालिका खुशी नेहा ऐश्वर्या पल्लवी रोशनी आदि साथियों ने बाजी मारी l बालक वर्ग में गुलशन भावेश आदि ने स्थान प्राप्त किया इसी प्रकार कुर्सी दौड़ बालिका वर्ग में प्रथम भूमिका डाली 8वी, दीप्ति खुशी 10वी, बालक मे प्रथम पुष्पेंद्र, द्वितीय स्थान देवेंद्र क्रिकेट में 12वीं के छात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया कार्यक्रम का संचालन हितेंद्र शर्मा ने किया, उक्त कार्यक्रम की जानकारी शिक्षक दीपक शर्मा ने दी l  कार्यक्रम में वरिष्ठ व्याख्याता दिलीप छत्रे,टी देवांगन,रोहित मिश्रा,विजय गिरी गोस्वामी,नरेश विश्वकर्मा,शोभा दीवान,आशा सिन्हा,कोमल साहू, दिनेश सोनी,भुवन साहू, सुषमा साहू,रिचा पटेल,मधुमति डहरिया,रेणुका शर्मा,दिव्या ताम्रकर,उमाशंकर पटेल,मोनिका मोंगारे,संगीता टांडेकर,सलिल चौधरी,हेमकुमारी नेताम, डुमेश्वरी साहू, गोदावरी साहू,कौसर,पद्मा दीवान,मितेश श्याम, रेणुका मिश्रा,अनीता,दीपांशु,गायत्री, आदि ने भाग लिया l

Read More

रायपुर संभागायुक्त का महासमुंद जिले के धान खरीदी केन्द्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

Posted on :21-Nov-2025
रायपुर संभागायुक्त का महासमुंद जिले के धान खरीदी केन्द्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

महासमुन्द :  आज संभागायुक्त रायपुर श्री महादेव कावरे ने महासमुंद जिले के झलखमारिया, सम्हर और पिथौरा के धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया गया । सभी केन्द्रों में बारदाना, मॉइस्चर मशीन, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, सीसीटीवी, कंप्यूटर ऑपरेटर व्यवस्था सहित नागरिक सुविधाओं की जानकारी ली । उपस्थित किसानों से चर्चा भी किया । दौरे के समय उपस्थित श्री रवि साहू अपर कलेक्टर, श्री सचिन भूतड़ा, एसडीएम, तहसीलदार को किसानों की समस्या हल करने निर्देश दिए । अवैध धान रोकने राज्य सीमा पर स्थापित चेकपोस्ट टेमरी का निरीक्षण कर ड्यूटी से नदारद सैनिक को नोटिस देने के निर्देश दिए ।

Read More

जिला सहकारी समिति कर्मचारी संघ एवं आपरेटर संघ के कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त कल से लौटेंगे काम पर

Posted on :21-Nov-2025
जिला  सहकारी समिति  कर्मचारी संघ  एवं आपरेटर संघ के कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त कल से लौटेंगे काम पर

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद :  समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अंतर्गत किसानों  के हितों को ध्यान में रखते हुए जिला सहकारी समिति कर्मचारी संघ एवं आपरेटर संघ के हड़ताली  समिति प्रबंधक, सहायक समिति प्रबंधक, विक्रेता, कम्प्यूटर ऑपरेटर, एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी आज अपनी मांगों को लेकर कर रहे  अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त करने संबंधी पत्र  जिला प्रशासन को सौंपा। वे अपने कार्य पर कल से उपस्थित होंगे।अब वे धान उपार्जन केन्द्रों में पूर्व की भांति अपनी सेवाएं देंगे।

आज देर शाम जिला कार्यालय के सभा कक्ष में संघ के जिलाध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने अपर कलेक्टर श्री रवि साहू, खाद्य अधिकारी श्री अजय यादव,  नोडल अधिकारी श्री अविनाश शर्मा एवं उप पंजीयक श्री द्वारिका नाथ के समक्ष पत्र सौंपा।

Read More

देवरी स्कूल के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण, प्रियंका ऑटोकेयर में सीखी आधुनिक वाहन तकनीक

Posted on :21-Nov-2025
देवरी स्कूल के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण, प्रियंका ऑटोकेयर में सीखी आधुनिक वाहन तकनीक

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुन्द : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी विकासखण्ड बागबाहरा कक्षा नवमी से बारहवीं तक के व्यायसायिक पाठ्यक्रम में अध्ययनरत में  छात्र छात्राओं को प्राचार्य डोमन सिंह टंडन के मार्गदर्शन और व्यावसायिक शिक्षक लीलाधर वर्मा, पुष्कर वर्मा के नेतृत्व में शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया इस हेतु छात्र छात्राओं को प्रियंका ऑटोकेयर कोमाखान ले जाया गया जहां छात्र छात्राओं ने बारीकी से समस्त गतिविधियां देखी वाहन सर्विसिंग, इंजन तकनीक, आधुनिक डायग्नोस्टिक सिस्टम , वर्कशॉप संचालन जैसे तकनीकी कार्यों को नजदीकी से समझा विद्यालय के व्यावसायिक शिक्षकों के मार्गदर्शन में आयोजित इस गतिविधि का उद्देश्य छात्र छात्राओं को औद्योगिक कौशल से परिचित करवाना और रोजगार उन्मुख शिक्षा को मजबूत बनाना है। 

बच्चों में आत्मनिर्भरता हेतु जागरूकता विकसित करना है छात्र छात्राओं को व्यवस्थित करने में व्याख्याता परस राम सिन्हा का योगदान रहा व्याख्याता गण नेशलाल धृतलहरे, संजय बारसागढ़े, आनन्द राम व्यौहार, नीलू सोनी, कुलेश्वर सिंह ठाकुर, भोजराम ध्रुव, आशीष कुमार दीवान, रवि प्रकाश पात्रे, बी, एल, टंडन सहायक शिक्षक उदेश्याम यादव, देवानंद चंद्राकर, मौसमी चंद्राकर सहित समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। 

Read More

देवरी के प्राचार्य डोमन सिंह टंडन के मार्गदर्शन में बाल दिवस पर विभिन्न पारंपरिक खेलों का सफल आयोजन

Posted on :20-Nov-2025
देवरी के प्राचार्य डोमन सिंह टंडन के मार्गदर्शन में बाल दिवस पर विभिन्न पारंपरिक खेलों का सफल आयोजन

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुन्द :  शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी विकासखण्ड बागबाहरा में बालदिवस के अवसर पर प्राचार्य डोमन सिंह टंडन के मार्गदर्शन में छात्र छात्राओं के उत्साहवर्धन एवं खेल भावना को जागृत करने के लिए फुगड़ी, रस्साकसी, सुआ, कुर्सी दौड़ का आयोजन किया गया कुर्सी दौड़ में प्रथम योगेश्वरी साहु, द्वितीय भारती बघेल, तृतीय धनेश्वरी सेन फुगड़ी में प्रथम देविका पटेल द्वितीय खिलेश्वरी तृतीय मोनिका ,रस्साकसी में कक्षा बारहवीं और ग्यारहवीं के मैच में बारहवीं की टीम विजेता रहे, नवमी आ और ब में नवमी आ के छात्र विजेता रहे , बैलून दौड़ में रिंकी यादव और खिलेश्वरी चक्रधारी को प्रथम,माधुरी टंडन और संगीता पटेल को द्वितीय, सुनीता देवी और मुस्कान को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ खेल प्रतियोगिता में जान्हवी, भूमिका, किरण, लीलम, नीरज, नीलकंठ, मोहित, मिथिलेश आदि ने भाग लिया संचालन व्याख्याता परस राम सिन्हा ने किया कार्यक्रम में व्याख्याता गण नेशलाल धृतलहरे, संजय बारसागढ़े, कुलेश्वर सिंह ठाकुर, भोजराम ध्रुव, आशीष कुमार दीवान, नीलू सोनी, रवि प्रकाश पात्रे, आनन्द राम व्यौहार , बी , एल टंडन सहायक शिक्षक उदेश्याम यादव, मौसमी चंद्राकर, देवानंद चंद्राकर व्यावसायिक शिक्षक लीलाधर वर्मा, पुष्कर वर्मा कार्यालयीन कर्मचारी हितेश साहू, रईस मिर्जा, कार्तिक राम यादव सहित समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। 

Read More

नेशनल स्पोर्ट्स मीट भुवनेश्वर में एकलव्य विद्यालय के खिलाड़ियों ने 11 पदक जीता

Posted on :18-Nov-2025
नेशनल स्पोर्ट्स मीट भुवनेश्वर में एकलव्य विद्यालय के खिलाड़ियों ने 11 पदक जीता

संवाददाता: प्रभात मोहंती

एकलव्य के खिलाड़ियों ने 04 स्वर्ण, 02 रजत, 05 कांस्य सहित कुल 11 पदक जीता।

महासमुंद :  4 थीं नेशनल एकलव्य मॉडर्न आवासीय विद्यालय (EMRS) स्पोर्ट्स मीट 2025 का आयोजन दिनांक 11 से 15 नवंबर 2025 तक भुवनेश्वर उड़ीसा में आयोजित किया गया, जिसमें महासमुंद जिले के एकलव्य विद्यालय के खिलाड़ियों ने तीरंदाजी, शतरंज, कबड्डी एवं एथलेटिक्स में 11 पदक जीतने में सफलता हासिल किया। जिसमें खिलाड़ियों ने 4 स्वर्ण पदक, 02 रजत पदक, 05 कांस्य पदक शामिल हैं। एकलव्य के खिलाड़ियों ने तीरंदाजी चैंपियनशिप के 14 वर्ष बालक वर्ग में नमन मांझी ने इंडियन राउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता, 19 वर्ष बालक वर्ग में जयंत ठाकुर ने कंपाउंड राउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता, 19 वर्ष बालिका वर्ग में लिलिमा नाग ने टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीता। 19 वर्ष बालक वर्ग में योगेश नाग एवं टुकेश कमार ने टीम इवेंट में रजत पदक जीता। 14 वर्ष बालक वर्ग इंडियन राउंड टीम इवेंट में नमन मांझी, दिगंबर नेताम एवं उदित नारायण भोई ने कांस्य पदक जीता। 19 वर्ष बालक वर्ग व्यक्तिगत इवेंट इंडियन राउंड में योगेश नाग ने कांस्य पदक जीता। 14 वर्ष बालिका वर्ग इंडियन राउंड टीम इवेंट में कुमुदनी दीवान, डिंपल दीवान एवं रिया दीवान ने कांस्य पदक जीतने में सफलता हासिल किया। 

शतरंज टीम प्रतियोगिता में कुनाल ठाकुर ने स्वर्ण एवं व्यक्तिगत प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने में सफलता हासिल किया। राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ ने कांस्य पदक जीता जिसमें जिले से कन्हैया ध्रुव एवं अक्षय विशाल शामिक रहे। एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कुंदन लाल  दीवान ने कांस्य पदक जीतने में सफलता हासिल किया। पदक जीतने पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, सीईओ हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा, भारतीय तीरंदाजी संघ उपाध्यक्ष कैलाश मुरारका, छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन सचिव आयुष मुरारका, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग शिल्पा साय, महिला एवं बॉल विकास अधिकारी टीकवेंद्र जाटवर, छात्रावास अधीक्षक डॉ. पुर्नेंद्र चंद्राकर, जिला तीरंदाजी संघ बागबाहरा जिला महासमुंद अध्यक्ष डॉ. विकास अग्रवाल, सचिव एवन कुमार साहू, कोषाध्यक्ष अरविंद छाबड़, डॉ. सुनील कुमार भोई, सोमनाथ साहू, रिंकल बग्गा, प्राचार्य एकलव्य महेंद्र टंडन, व्यायाम शिक्षक गौरव शर्मा, व्यायाम शिक्षक नीलम साहू, एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग समस्त शिक्षक स्टॉफ एवं खिलाड़ियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Read More

नशा मुक्त भारत अभियान के 5वीं वर्षगांठ पर कलेक्ट्रेट एवं स्कूलों में ली गई नशा मुक्ति की शपथ

Posted on :18-Nov-2025
नशा मुक्त भारत अभियान के 5वीं वर्षगांठ पर कलेक्ट्रेट एवं स्कूलों में ली गई नशा मुक्ति की शपथ

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद :  नशा मुक्त भारत अभियान के 5वीं वर्षगांठ के अवसर पर जिले में आज जिला स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है । इस अवसर पर नशामुक्ति के संकल्प को मजबूत बनाने तथा जनजागरूकता बढ़ाने हेतु  आज  सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट में जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार ने जिला  अधिकारियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। इसके अलावा स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानो में नशा मुक्ति की शपथ ली गई।

आज दिन भर विभिन्न स्तरों पर गतिविधियाँ आयोजित होंगी।इसके साथ ही जिले के सभी जनपद पंचायतों और नगरीय निकायों में भी जनसामान्य की सहभागिता से नशा मुक्ति शपथ का आयोजन किया जाएगा, ताकि नशा उन्मूलन का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके। शैक्षणिक संस्थानों में भी इस दिवस को विशेष रूप से मनाने के निर्देश दिए गए हैं। महाविद्यालयों, विद्यालयों, एनएसएस एवं एनसीसी कैडेटों की सहभागिता से चित्रकला, रंगोली, भाषण, गीत, नृत्य, नाटक, स्लोगन लेखन एवं अन्य रचनात्मक प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएंगी।

 इन गतिविधियों का उद्देश्य युवाओं में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता और सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना है। ग्राम पंचायत स्तर पर एनआरएलएम से जुड़ी स्व-सहायता समूहों द्वारा जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। समूहों द्वारा रैली, प्रचार-प्रसार, शपथ ग्रहण और विभिन्न जनभागीदारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा जिले के नशा मुक्ति केन्द्रों में विशेष शपथ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा तथा विभाग द्वारा संचालित सभी शासकीय-अशासकीय संस्थानों में भी नशा मुक्ति शपथ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

Read More

बाल दिवस पर देवरी हाई स्कूल में रंगारंग खेलकूद कार्यक्रम, छात्रों में दिखा जबरदस्त उत्साह

Posted on :18-Nov-2025
बाल दिवस पर देवरी हाई स्कूल में रंगारंग खेलकूद कार्यक्रम, छात्रों में दिखा जबरदस्त उत्साह

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुन्द : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी विकासखण्ड बागबाहरा में बालदिवस के अवसर पर प्राचार्य डोमन सिंह टंडन के मार्गदर्शन में छात्र छात्राओं के उत्साहवर्धन एवं खेल भावना को जागृत करने के लिए फुगड़ी, रस्साकसी, सुआ, कुर्सी दौड़ का आयोजन किया गया कुर्सी दौड़ में प्रथम योगेश्वरी साहु, द्वितीय भारती बघेल, तृतीय धनेश्वरी सेन फुगड़ी में प्रथम देविका पटेल द्वितीय खिलेश्वरी तृतीय मोनिका ,रस्साकसी में कक्षा बारहवीं और ग्यारहवीं के मैच में बारहवीं की टीम विजेता रहे, नवमी आ और ब में नवमी आ के छात्र विजेता रहे , बैलून दौड़ में रिंकी यादव और खिलेश्वरी चक्रधारी को प्रथम,माधुरी टंडन और संगीता पटेल को द्वितीय, सुनीता देवी और मुस्कान को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। 

खेल प्रतियोगिता में जान्हवी, भूमिका, किरण, लीलम, नीरज, नीलकंठ, मोहित, मिथिलेश आदि ने भाग लिया संचालन व्याख्याता परस राम सिन्हा ने किया कार्यक्रम में व्याख्याता गण नेशलाल धृतलहरे, संजय बारसागढ़े, कुलेश्वर सिंह ठाकुर, भोजराम ध्रुव, आशीष कुमार दीवान, नीलू सोनी, रवि प्रकाश पात्रे, आनन्द राम व्यौहार , बी , एल टंडन सहायक शिक्षक उदेश्याम यादव, मौसमी चंद्राकर, देवानंद चंद्राकर व्यावसायिक शिक्षक लीलाधर वर्मा, पुष्कर वर्मा कार्यालयीन कर्मचारी हितेश साहू, रईस मिर्जा, कार्तिक राम यादव सहित समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे

Read More

जिले में अवैध परिवहन किए जा रहे 4 हजार 266 क्विंटल धान जब्त,राज्य में सर्वाधिक कार्रवाई

Posted on :17-Nov-2025
जिले में अवैध परिवहन किए जा रहे 4 हजार 266 क्विंटल धान जब्त,राज्य में सर्वाधिक कार्रवाई

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद :  छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारम्भ होने के पूर्व से ही जिले में अवैध परिवहन से आने वाले धान की कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पिछले एक नवंबर से 16 नवंबर तक 37 प्रकरणों में लगभग 4 हजार 266 क्विंटल धान जब्त किया गया है। इस बार जिला प्रशासन द्वारा जिले में अवैध परिवहन के जरिए अन्य राज्यों से जिले में आने वाले धान को रोकने के लिए जिले के सीमावर्ती राज्य एवं जिलों में 16 चेकपोस्ट तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही स्थापित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था की सतत् निगरानी की जा रही है।

मार्कफेड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले एक नवंबर से 16 नवंबर के अवधि में सीमावर्ती विभिन्न जिलों से छत्तीसगढ़ राज्य में अवैध परिवहन के माध्यम से आने वाले धान में सर्वाधिक महासमुंद जिले में 4266 क्विंटल धान जब्त किया गया है। जो राज्य में सर्वाधिक है।

उल्लेखनीय है कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन पर समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के पूर्व प्रदेश में अवैध धान परिवहन और संग्रहण पर सख्त निगरानी जारी रखते हुए लगातार कार्रवाईयाँ की जा रही है। जिले में 16 चेकपोस्ट के माध्यम से सतत निगरानी की जा रही है। इसके अलावा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के सुचारू संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। जिसके तहत 111 उपार्जन केन्द्रों में ग्राम पंचायत सचिवों को प्रभारी बनाया गया है। धान खरीदी में लापरवाही के चलते एस्मा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। अभी तक 9 पटवारियों को कारण बताओं नोटिस और तीन कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज किया गया है। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने कहा कि जिले में 130 समिति के 182 उपार्जन केंद्रों में खरीदी की जा रही है। किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। आज सोमवार के लिए कुल 536 किसानों का टोकन कट गया है। जिसके तहत 32237 क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। धान खरीदी केंद्र में किसानों की सुविधा, पारदर्शिता और सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। प्रशासनिक अमले एवं समिति के कर्मचारियों द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि हर किसान को समय पर, व्यवस्थित और बिना किसी परेशानी के धान बेचने की सुविधा मिले।

Read More

जिले के 111 उपार्जन केंद्रों के प्रभारी बनाए गए ग्राम पंचायत सचिव

Posted on :17-Nov-2025
जिले के 111 उपार्जन केंद्रों के प्रभारी बनाए गए ग्राम पंचायत सचिव

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुन्द : कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री विनय लंगेह द्वारा धान उपार्जन का कार्य सुचारु रुप से संचालित किये जाने हेतु जिले के 111 उपार्जन केंद्रों का संचालन ग्राम पंचायत के सचिवों को सौंपा गया है।खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 धान खरीदी अंतर्गत विगत 12 नवंबर 2025 के आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए समर्थन मूल्य पर पंजीकृत किसानो से धान खरीदी कार्य को सुचारु रुप से संचालित किए जाने हेतु  जिले के 111 उपार्जन   केंद्रों में ग्राम पंचायत सचिवो को उपार्जन केन्द्र प्रभारी का प्रभार सौंपा गया है। जारी आदेश के तहत इनमें से महासमुंद विकासखंड के 18 उपार्जन केंद्र,बागबाहरा एवं कोमाखान के 09 _09 , पिथौरा के 24 ,बसना के 30 एवं सरायपाली के 21 उपार्जन केंद्रों को ग्राम पंचायत सचिव के प्रभार में सौंपा गया है।

Read More

सवेरा जन कल्याण समिति के सम्मान समारोह में आरंग के सैक्सोफोन किंग लल्ला साहनी हुए सम्मानित

Posted on :17-Nov-2025
सवेरा जन कल्याण समिति के सम्मान समारोह में आरंग के सैक्सोफोन किंग लल्ला साहनी हुए सम्मानित

संवाददाता: प्रभात मोहंती

नगर का गौरव ...
महासमुन्द : सवेरा जन कल्याण समिति छत्तीसगढ़ रायपुर इकाई द्वारा जो बलौदा बाजार, भिलाई, चांपा के साथ संयुक्त रूप से रायपुर में 16 11.25 दिन रविवार वृंदावन हॉल सिविल लाइन में आयोजित सम्मान समारोह में आरंग नगर के गौरव छत्तीसगढ़ के सैक्सोफोन,घटीं तरगं और क्लारनेट के किंग श्री लल्ला साहनी (बादल)(प्रभु ब्रास बैण्ड आरंग) का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य तिथि श्री भूपेश बघेल- पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ , विधायक पाटन।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही है नगर निगम रायपुर की महापौर- मीनल चौबे और विशेष अतिथि भाजपा विधायक -पुरंदर मिश्रा जी के हाथों सम्मान किया गया।  सम्मान की सूचना से नगर के ईस्ट मित्रों सामाजिकजन एवं नागरिकों के द्वारा हर्ष व्यक्त की गई

Read More

नपा उपाध्यक्ष कक्ष में बिरसा मुंडा 150वीं जयंती समारोह, भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Posted on :17-Nov-2025
नपा उपाध्यक्ष कक्ष में बिरसा मुंडा 150वीं जयंती समारोह, भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुन्द : न.पा. कार्यालय में उपाध्यक्ष कक्ष में भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयन्ती मनाई गयी। उक्त जानकारी देते हुये न.पा. उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी ने बताया कि जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित जंयन्ती कार्यक्रम में प्रमुख रूप वरिष्ठ भाजपा नेता माधवराव टाकसाले बाल कल्याण परिषद जिला अध्यक्ष संदीप दीवान भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र सिका भाजपा जिला कार्यालय मंत्री नारेन्द्र गिरि, पार्षद गण चन्द्रशेखर बेलदार, पियुष साहू, राजू चन्द्राकर, भाजपा नेता नीलम दीवान, नईम खान, राकेश श्रीवास्तव, उपस्थित थे भगवान बिरसा मुण्डा के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित माल्यर्पण तथा पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता माधवराव टाकसाले ने कहा कि 15 नवम्बर 1875 को पैदा हुये बिरसा मुण्डा ने महज 20 साल की उम्र में अंग्रेजो के खिलाफ बिगुल फूका था 1895 में उन्होने आदिवासियों को एक करके भारत देश को आजादी दिलाने की लड़ाई लड़ी वे भारत देश के युवाओं व सभी वर्गो के लिए प्रेरणा स्त्रोत है।

बाल परिषद के जिलााध्यक्ष संदीप दीवान ने बिरसा मुण्डा को लोकनायक बताते हुये कहा कि देश कि आजादी में अंहम भूमिका रही इतिहास कारों में इनकी प्रतिभा को छिपा दिया था देश के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी की देन है कि आज बिरसा मुण्डा भगवान के बारें में भारत देश के लोंगो को जानकारी मिल रही हैं। न.पा. उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने आदिवासी समाज के उत्थान संघर्ष के साथ-साथ  अंग्रेजों की हुकुमत को ललकारने वाले नायक बिरसा मुण्डा के आदर्श जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए अदम्य साहस के साथ उन्होने देश के लिए संघर्ष किया आदिवासी जनजातीय लोगों को जोड़ने का कार्य किया आज भारत व छ.ग. की सरकार जनजातीय वर्ग के लिए कई कल्याणकारी योजनायें चला रही है जिसका लाभ जनजातीय वर्ग के लोग अधिक से अधिक लेंवे। 

Read More

राशनकार्डधारियो के हितो को ध्यान में रखते हुए निर्णय ,प्राथमिक कृषि साख समिति द्वारा संचालित उचित मूल्य की दुकान निलंबित

Posted on :17-Nov-2025
राशनकार्डधारियो के हितो को ध्यान में रखते हुए निर्णय ,प्राथमिक कृषि साख समिति द्वारा संचालित उचित मूल्य की दुकान निलंबित

संवाददाता: प्रभात मोहंती

ग्राम पंचायतों को आगामी आदेश तक शासकीय उचित मूल्य के दुकानो का कार्यभार सौपा गया

महासमुंद : कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री विनय लंगेह के निर्देशानुसार आम उपभोक्ताओं को सार्वजनिक वितरण प्रणाली से सुचारू रूप से राशन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्राथमिक कृषि साख समितियां द्वारा संचालित( पीडीएस )राशन दुकानों को निलंबित कर ग्राम पंचायत को संचालन के आदेश दिए हैं ।इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारियों द्वारा आदेश जारी किए गए हैं।महासमुंद के 67, बागबाहरा के 25 एवं सरायपाली के 64 समितियों को ग्रामपंचायत द्वारा  संचालन के आदेश दिए हैं ।इस संबंध में संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों द्वारा आदेश जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है कि  प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति के प्रबंधकों एवं विक्रेताओं के अनिश्चित कालीन हड़ताल में होने के कारण सहकारी समितियो द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य के दुकानो में नवम्बर माह का खाद्यान्न का वितरण प्रारंभ नहीं हो पाया है। 

जिसके कारण सेवा सहकारी समिति द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकानो में संलग्न अंत्योदय, निराश्रित, निःशक्तजन, प्राथमिकता एवं एपीएल वर्ग के राशनकार्डधारियो को खाद्याश्त्र का वितरण आज पर्यन्त तक नहीं हो पाया है, जबकि छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के प्रावधानो के अनुसार शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालक द्वारा प्रतिमाह माह के प्रथम सप्ताह में राशनकार्ड धारियो को खाद्यात्र का वितरण प्रारंभ किया जाना है, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशनकार्डधारियो को खाद्यान्न का वितरण करना शासन की अतिमहत्वपूर्ण योजना है।

अतः प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य के दुकानो के प्रबंधक एवं विक्रेता द्वारा राशनकार्डधारियो को खाद्यात्र से वंचित करना छत्तीसगढ़ सार्वजनिक प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 की विभिन कंडिकाओ  के तहत जारी प्राधिकार पत्र की शर्त क्रमांक 21 का स्पष्ट उल्लंघन है, जो कि आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत दण्डनीय है।

अतएव राशनकार्डधारियो के हितो को ध्यान में रखते हुए   वर्तमान उचित मूल्य दुकानो को निलंबित कर ग्राम पंचायतों को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त शासकीय उचित मूल्य के दुकानो का कार्यभार सौपा गया है तथा सम्बंधित पंचायतों को शासकीय उचित मूल्य की दूकान का संचालन  करने हेतु आदेशित किया गया है।

Read More

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री विनय लंगेह ने जिले के 06 तहसीलदारों को एस्मा अधिनियम 1979 अंतर्गत कारण बताओ नोटिस जारी किया

Posted on :17-Nov-2025
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री विनय लंगेह ने जिले के 06 तहसीलदारों को एस्मा अधिनियम 1979 अंतर्गत कारण बताओ नोटिस जारी किया

संवाददाता: प्रभात मोहंती

धान खरीदी कार्य में संलग्न राजस्व निरीक्षक तथा पटवारियों के विरूद्ध कारवाई नहीं करने पर नोटिस जारी

महासमुंद :  कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री विनय लंगेह ने  जिले के सभी 06 तहसीलदारों को  एस्मा अधिनियम के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि राज्य शासन द्वारा 15 नवम्बर 2025 से 31 जनवरी 2026 अर्थात् खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 की संपूर्ण धान खरीदी की अवधि तक धान खरीदी कार्य में संलग्न समस्त कर्मचारियों पर छत्तीसगढ़ अत्यावश्यक सेवा संधारण तथा विच्छिन्नता निवारण अधिनियम 1979 (ESMA ACT) लागू किया गया है।

धान खरीदी वर्ष 2025-26 के सुचारू रूप से संचालन हेतु  दिए गए आदेश  तहत् आपके तहसील में पदस्थ राजस्व निरीक्षक तथा पटवारियों को धान खरीदी कार्य में ड्यूटी लगाई गई थी, जिसके तारतम्य में राजस्व निरीक्षक तथा पटवारियों द्वारा 15 नवंबर 2025 को संबंधित धान उपार्जन केन्द्रों में अपने कर्तव्यों का निर्वहन नहीं किया गया, साथ ही  16 नवंबर 2025 को आयोजित धान खरीदी संबंधी प्रशिक्षण में बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहे, जो छत्तीसगढ़ अत्यावश्यक सेवा संधारण तथा विच्छिन्नता निवारण अधिनियम 1979 (ESMA ACT ) का स्पष्ट उल्लंघन है। इस कृत्य से 15.11.2025 को धान खरीदी वर्ष 2025-26 प्रभावित हुई तथा आगामी खरीदी भी प्रभावित होने की संभावना है। आपके अधीनस्थ राजस्व निरीक्षक तथा पटवारियों को उनके कर्तव्य का पालन करने तथा आयोजित प्रशिक्षण में उपस्थिति हेतु उत्तरदायित्व आपको सौंपा गया था।

 धान खरीदी कार्य में संलग्न राजस्व निरीक्षक तथा पटवारियों के विरूद्ध छत्तीसगढ़ अत्यावश्यक सेवा संधारण तथा विच्छिन्नता निवारण अधिनियम 1979 (ESMA ACT ) के अंतर्गत अनुशासनात्मक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया था, जिसका पालन आपके द्वारा जानबूझकर नहीं किया गया, जो आपके द्वारा आपके शासकीय कर्तव्यों के निर्वहन के प्रति घोर लापरवाही तथा स्वेच्छाचारिता को प्रदर्शित करता है।

अतः आप 24 घंटे के भीतर  समक्ष स्वयं उपस्थित होकर अपना समाधानकारक उत्तर प्रस्तुत करें कि क्यों न आपके विरूद्ध छत्तीसगढ़ अत्यावश्यक सेवा संधारण तथा विच्छिन्नता निवारण अधिनियम 1979 (ESMA ACT ) के अंतर्गत कार्यवाही संस्थित की जावे। निर्धारित समयावधि में उत्तर प्रस्तुत नहीं करने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की संपूर्ण उत्तरदायित्व आपकी स्वयं की होगी।

Read More

एस आई आर में संलग्न 09 पटवारियों को लापरवाही बरतने कारण बताओ नोटिस जारी

Posted on :17-Nov-2025
एस आई आर में संलग्न 09 पटवारियों को  लापरवाही बरतने कारण बताओ नोटिस जारी

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद : मतदाता सूची के सघन पुनरीक्षण कार्यक्रम एस आई आर में लापरवाही बरतने पर जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय लंगेह द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा बूथ लेवल अधिकारी के पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त कुल  9 पटवारियों को सिविल सेवा आचरण नियम 1965 एवं लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 के प्रावधानों के आधार पर कार्यवाही करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। 

 उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सचिन भूतड़ा ने बताया कि सरायपाली तहसील के 3, पिथौरा के 2, बागबाहरा के 1 एवं महासमुंद के 3 पटवारियों को यह कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी  द्वारा सभी अधिकारियों को स्पष्टतः निर्देशित किया गया है कि एस आई आर राष्ट्रीय महत्व का कार्य है, और इसे समयसीमा  मे पूर्ण शुद्धता के साथ पूरा किया जाना है, उक्त कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही करने वाले कर्मचारियों/अधिकारियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही की जावे

Read More

राष्ट्रीय चैंपियनशिप गोंदिया में महासमुंद जिले से हरिशंकर, केशव, सिद्ध, पृथ्वी एवं दुर्गेश का चयन

Posted on :17-Nov-2025
राष्ट्रीय चैंपियनशिप गोंदिया में महासमुंद जिले से हरिशंकर, केशव, सिद्ध, पृथ्वी एवं दुर्गेश का चयन

संवाददाता: प्रभात मोहंती

राष्ट्रीय रॉकेटबॉल चैंपियनशिप गोंदिया में महासमुंद जिले के 05 खिलाड़ी शामिल। 

महासमुंद :  भारतीय रॉकेटबॉल एसोसिएशन एवं रॉकेटबॉल एसोसिएशन ऑफ महाराष्ट्र द्वारा 2 री सीनियर नेशनल रॉकेटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन गोंदिया महाराष्ट्र में दिनांक 14 से 16 नवम्बर 2025 तक आयोजित हैं। जिसमें महासमुंद जिले से 4 बालक एवं 1 बालिका सहित कुल 5 खिलाड़ी शामिल होने रायपुर से रवाना हुए। महासमुंद जिले से सीनियर बालक वर्ग में हरिशंकर साहू, केशव साहू, सिद्ध दीवान व पृथ्वी मिश्रा एवं बालिका वर्ग में दुर्गेश कोसरे छत्तीसगढ़ की टीम में शामिल हैं। चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह में छत्तीसगढ़ के दुर्गेश कोसरे विरुद्ध महाराष्ट्र के खिलाड़ी से मुकाबला किया गया, जिसमें अतिथियों ने मैच का प्रदर्शन का अवलोकन किया।

 महासमुंद में वन विभाग में निर्मित स्क्वैश कोर्ट में खिलाड़ी अभ्यास करते हुए राष्ट्रीय चैंपियनशिप गोंदिया महाराष्ट्र के लिए चयनित हुए हैं। राष्ट्रीय चैंपियनशिप में शामिल जिले के 05 खिलाड़ियों को राज्य संघ पदाधिकारी प्रमोद ठाकुर, रवि धनगर, दिलीप, जिले से टीम के महिला प्रशिक्षक अंजनी साहू व्यायाम शिक्षक सेजेश हिंदी महासमुंद, शिल्प मिश्रा सहित खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे, जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे, सहायक क्रीड़ा अधिकारी अंजलि बरमाल, व्यायाम शिक्षक इंद्राणी भास्कर, डॉ. सुनील कुमार भोई एवं पलकों ने शुभकामनाएं दीं हैं।

Read More

Previous12...6789101112...6970Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : दूरस्थ क्षेत्रों में पुल निर्माण से विकास की रफ्तार हुई दुगनी

विशेष लेख : दूरस्थ क्षेत्रों में पुल निर्माण से विकास की रफ्तार हुई दुगनी

विशेष लेख : वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध - छत्तीसगढ़ का आदर्श मॉडल

विशेष लेख : वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध - छत्तीसगढ़ का आदर्श मॉडल

विशेष लेख : नई उड़ान, नया क्षितिज - छत्तीसगढ़ में महतारियों के सशक्तिकरण की कहानी

विशेष लेख : नई उड़ान, नया क्षितिज - छत्तीसगढ़ में महतारियों के सशक्तिकरण की कहानी

राज्योत्सव पर विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में गांव-गांव बिछा सड़कों का जाल

राज्योत्सव पर विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में गांव-गांव बिछा सड़कों का जाल

ज्योतिष और हेल्थ

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

खेल

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

टी-20 सीरीज का आगाज जीत से, भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया

टी-20 सीरीज का आगाज जीत से, भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया

व्यापार

टैरिफ घटते ही सेंसेक्स–निफ्टी में उछाल

टैरिफ घटते ही सेंसेक्स–निफ्टी में उछाल

रियलमी 16 प्रो सीरीज़ ने मिड-रेंज में बदला गेम

रियलमी 16 प्रो सीरीज़ ने मिड-रेंज में बदला गेम

कीमतों में विस्फोट! चांदी ने रचा नया इतिहास, 2 लाख के करीब पहुंची

कीमतों में विस्फोट! चांदी ने रचा नया इतिहास, 2 लाख के करीब पहुंची

ग्लोबल मार्केट में हड़कंप: जापान संकट और अमेरिका की गिरावट से सोना-चांदी बेकाबू

ग्लोबल मार्केट में हड़कंप: जापान संकट और अमेरिका की गिरावट से सोना-चांदी बेकाबू

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन

  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष

  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution