× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    पीएम मोदी का वीडियो फेसबुक पर ब्लॉक होने की अफवाह, जानिए वायरल दावे की पूरी सच्चाई

    पीएम मोदी का वीडियो फेसबुक पर ब्लॉक होने की अफवाह, जानिए वायरल दावे की पूरी सच्चाई

    फिर लौट रहा कोरोना! नए मामलों में उछाल, अस्पतालों ने बढ़ाई तैयारियां

    फिर लौट रहा कोरोना! नए मामलों में उछाल, अस्पतालों ने बढ़ाई तैयारियां

    वांगचुक के शीघ्र स्वस्थ होने की पीएम मोदी ने की कामना, भेजा भावुक संदेश

    वांगचुक के शीघ्र स्वस्थ होने की पीएम मोदी ने की कामना, भेजा भावुक संदेश

    300 से अधिक स्टॉपेज होंगे खत्म, सफर होगा तेज और ईंधन की होगी बचत

    300 से अधिक स्टॉपेज होंगे खत्म, सफर होगा तेज और ईंधन की होगी बचत

    असम में बाढ़ का कहर: 21 लोगों की मौत, 5.64 लाख लोग प्रभावित

    असम में बाढ़ का कहर: 21 लोगों की मौत, 5.64 लाख लोग प्रभावित

  • छत्तीसगढ़
    राज्य के सबसे भ्रष्ट तहसीलदार संजय राठौर ने निजी भूमि का अनुचित नामांतरण  कर कराया बिक्री , 100 पन्ने के दस्तावेज में हुई शिकायत

    राज्य के सबसे भ्रष्ट तहसीलदार संजय राठौर ने निजी भूमि का अनुचित नामांतरण कर कराया बिक्री , 100 पन्ने के दस्तावेज में हुई शिकायत

    पुरानी रंजीश को लेकर प्राण घातक हमला करने वाले 4 आरोपियों को थाना प्रेमनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

    पुरानी रंजीश को लेकर प्राण घातक हमला करने वाले 4 आरोपियों को थाना प्रेमनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

    सड़क नापने में लगे 3 साल, शिकायत पर कार्रवाई का ड्रामा, राजस्व अमले ने खुद खुलवा दी 'अवैध दुकान'

    सड़क नापने में लगे 3 साल, शिकायत पर कार्रवाई का ड्रामा, राजस्व अमले ने खुद खुलवा दी 'अवैध दुकान'

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    यूक्रेन का दावा: भारत से बातचीत ठप, बिगड़ते हालात पर जताई चिंता

    यूक्रेन का दावा: भारत से बातचीत ठप, बिगड़ते हालात पर जताई चिंता

    बिजली सी रफ्तार! हाई-स्पीड ट्रेन ने 5.3 सेकंड में छुआ 800 किमी/घंटा का आंकड़ा

    बिजली सी रफ्तार! हाई-स्पीड ट्रेन ने 5.3 सेकंड में छुआ 800 किमी/घंटा का आंकड़ा

    US Sea Drone Attack: समुद्र में बदलती जंग की तस्वीर, भारत के लिए कितनी बड़ी चुनौती?

    US Sea Drone Attack: समुद्र में बदलती जंग की तस्वीर, भारत के लिए कितनी बड़ी चुनौती?

    सैटेलाइट इमेज में दिखी हलचल, क्या समझौते के तुरंत बाद परमाणु कार्यक्रम आगे बढ़ा रहा था ईरान?

    सैटेलाइट इमेज में दिखी हलचल, क्या समझौते के तुरंत बाद परमाणु कार्यक्रम आगे बढ़ा रहा था ईरान?

    जेल में भड़की हिंसा! श्रीलंका में कैदियों ने 25 लोगों को उतारा मौत के घाट

    जेल में भड़की हिंसा! श्रीलंका में कैदियों ने 25 लोगों को उतारा मौत के घाट

  • मनोरंजन
    कपिल शर्मा कैफे फायरिंग केस में बड़ी सफलता, ‘रॉकेट’ फ्रांस में गिरफ्तार

    कपिल शर्मा कैफे फायरिंग केस में बड़ी सफलता, ‘रॉकेट’ फ्रांस में गिरफ्तार

    सोनू निगम बने नए टैलेंट के हमसफ़र, लॉन्च किया ‘आई बिलीव योर म्यूज़िक’

    सोनू निगम बने नए टैलेंट के हमसफ़र, लॉन्च किया ‘आई बिलीव योर म्यूज़िक’

    'अनकही' में दिखेगा रिश्तों का भावनात्मक सफर

    'अनकही' में दिखेगा रिश्तों का भावनात्मक सफर

    ₹90 करोड़ की दो बुगाटी टूरबिलॉन की मालकिन बनीं उर्वशी रौतेला

    ₹90 करोड़ की दो बुगाटी टूरबिलॉन की मालकिन बनीं उर्वशी रौतेला

    ‘धमाल 4’ का चटपटा सरप्राइज बना ‘चटनी’ गीत

    ‘धमाल 4’ का चटपटा सरप्राइज बना ‘चटनी’ गीत

  • रोजगार
    मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ी

    मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ी

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

    गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

    भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

    भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

  • राजधानी
    भोरमदेव सरस मेला में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम का पालन करने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की अपील

    भोरमदेव सरस मेला में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम का पालन करने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की अपील

    ग्रामीण उद्यमिता का मार्ग है संभागीय सरस मेला: उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

    ग्रामीण उद्यमिता का मार्ग है संभागीय सरस मेला: उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

    श्रावण के प्रथम सोमवार पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

    श्रावण के प्रथम सोमवार पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भारी वर्षा को देखते हुए सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भारी वर्षा को देखते हुए सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने अमरकंटक के मृत्युंजय आश्रम में निःशुल्क भंडारा के लिए अन्नकूट रथ को किया रवाना

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने अमरकंटक के मृत्युंजय आश्रम में निःशुल्क भंडारा के लिए अन्नकूट रथ को किया रवाना

  • ज्योतिष
    घर के मुख्य द्वार पर तांबे का सूर्य लगाने के 7 वास्तु लाभ, जानिए सही दिशा और महत्व

    घर के मुख्य द्वार पर तांबे का सूर्य लगाने के 7 वास्तु लाभ, जानिए सही दिशा और महत्व

    मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

    मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

सूरजपुर

Previous12...23242526272829...4243Next

सूरजपुर जिले के 55 दिव्यांग और अस्सी प्लस वृद्धजन मतदाता 11 नवंबर को घर बैठे करेंगे मतदान

Posted on :08-Nov-2023
सूरजपुर जिले के 55 दिव्यांग और अस्सी प्लस वृद्धजन मतदाता 11 नवंबर को घर बैठे करेंगे मतदान

हाशिम खान 

-मतदाताओं के घर तक पहुंचने के लिए 15 रूट के लिए 15 मतदान दल गठित

-स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए मतदान दल को दिया जा चुका है प्रशिक्षण’

सूरजपुर : भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के दिशा-निर्देशों के अनुसार विधानसभा आम निर्वाचन 2023 में दिव्यांगजन (निर्दिष्ट अशक्तता 40 प्रतिशत से कम नहीं) और अस्सी वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग मतदाताओं को इस बार घर बैठे मतदान कराने की सुविधा प्रदान की गई है। जिले के तीनों विधानसभा प्रेमनगर (04), भटगांव(05) और प्रतापपुर(06) क्षेत्र के 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग (दिव्यांग प्रमाण पत्र अनिवार्य) और अस्सी प्लस बुजुर्ग कुल 55 मतदाताओं ने घर बैठे मतदान कराने के लिए मतदान दल तैयार हैं। मतदान का समय सुबह 9 बजे शाम 5 बजे निर्धारित है। मतदान दलों के लिए रूट चार्ट तैयार कर लिया गया है। तीनों विधानसभा क्षेत्र में निवासरत मतदाताओं के घर तक पहुंचने के लिए 15 रूट के लिए 15 मतदान दल बनाएं गए है।
        
सूरजपुर जिले के विधानसभा प्रेमनगर (04), भटगांव (05) और प्रतापपुर (06) के  दिव्यांग और 80 प्लस बुजुर्ग मतदाताओं के लिए मतदान का दिवस का प्रथम दौरा आगामी 11 नवंबर 2023 को निर्धारित किया गया है। प्रथम दौरे के समय निर्वाचक प्रपत्र में दिये गये पते पर मतदाता मौजूद नहीं होने की स्थिति में मतदान के लिए दूसरा दौरा मतदान दिनांक 13 नवंबर 2023 निर्धारित किया गया है।

Read More

मतदान दलों का द्वितीय चरण का प्रशिक्षण हुआ प्रारम्भ

Posted on :08-Nov-2023
मतदान दलों का द्वितीय चरण का प्रशिक्षण हुआ प्रारम्भ

हाशिम खान 

सूरजपुर/  विधानसभा निर्वाचन 2023 के दृष्टिगत ड्यूटी पर लगाए गए मतदान दलों का द्वितीय प्रशिक्षण आज प्रारंभ हो चुका है। निर्वाचन को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार मतदान दलों का द्वितीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। जिसमें यह प्रशिक्षण विधानसभा क्षेत्र प्रेमनगर (04) के लिए शासकीय बालक उ.मा.वि. सूरजपुर, भटगांव (05) के लिए पं. रेवती रमण मिश्र महाविद्यालय सूरजपुर व प्रतापपुर (06) के लिए शासकीय कन्या उ.मा.वि. सूरजपुर में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण स्थल मे जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान दल के प्रषिक्षण प्राप्त कर रहें है। प्रशिक्षणार्थियों को निर्वाचन प्रक्रिया के सफल संपादन के लिये आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जिससे उन्हें निर्वाचन के संबंध में दी जाने वाली जानकारी को निश्चित समय अवधि मे उपलब्ध कराने के लिए कहा। इसके साथ ही भटगांव विधानसभा मे 17 प्रत्याशी होने की स्थिति मे दो बैलेट यूनिट लगेंगे जिसके लिए उन्होंने भटगांव के मतदान दल वालों को पर्याप्त अभ्यास करने के लिए कहा। इसके साथ ही निर्वाचन के दौरान उन्होने सभी को अपने नियत समय पर उपस्थित रहने के लिए कहा।
     
 इसके साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदान कर्मी द्वारा प्रशिक्षण स्थल में ही डाक मतपत्र के किये जा रहे मताधिकार स्थल का भी निरीक्षण किया गया।

Read More

छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 : वोटर टर्नआउट एप के माध्यम से आमजन जान सकते हैं वोटर टर्न आउट की अद्यतन स्थिति

Posted on :08-Nov-2023
छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 : वोटर टर्नआउट एप के माध्यम से आमजन जान सकते हैं वोटर टर्न आउट की अद्यतन स्थिति

हाशिम खान 

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 के द्वितीय चरण में आम नागरिक मतदान की विधानसभावार जानकारी वोटर टर्न आउट मोबाइल एप का उपयोग कर  मतदान के दिन 17 नवंबर को पल-प्रतिपल देख सकते हैं।

वोटर टर्नआउट एप के माध्यम से छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 के द्वितीय चरण में विधानसभावार वोटर टर्न ऑउट की अद्यतन स्थिति जान सकते हैं।

Read More

मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार चलाया जा रहा है कार्यक्रम

Posted on :08-Nov-2023
मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार चलाया जा रहा है कार्यक्रम

हाशिम खान 

सूरजपुर :  विधानसभा निर्वाचन 2023 को ध्यान में रखते हुए मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत एवं जिला स्वीप नोडल अधिकारी सुश्री लीना कोसम, संयुक्त कलेक्टर एवं जिला उप निर्वाचन अधिकारी सुश्री प्रियंका वर्मा के मार्गदर्शन में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है, जैसे स्वीप रैली मानव श्रृंखला, नुक्कड़ नाटक, भाषण, स्वीप-चित्रकला, स्वीप-रंगोली, स्वीप-पेंटिंग, स्वीप मेंहदी, मशाल रैली, आदि के द्वारा मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने का प्रयास जारी है। इसी तारतम्य में सूरजपुर जिले के शासकीय महाविद्यालय विश्रामपुर एवं सुदूर अंचल स्थित शासकीय नवीन महाविद्यालय ओड़गी के छात्र-छात्राओं द्वारा रैली, रंगोली, पेंटिंग, मेहंदी और दीवार लेखन के द्वारा मतदाताओं को मतदान दिवस 17 नवंबर को सभी लोगों को संबंधित मतदान केन्द्र में उपस्थित होकर मतदान करने का अपील किया जा रहा है।

Read More

7 नवम्बर से 30 नवम्बर तक एक्जिट पोल के आयोजन और प्रसारण पर रहेगा प्रतिबंध

Posted on :08-Nov-2023
7 नवम्बर से 30 नवम्बर तक एक्जिट पोल के आयोजन और प्रसारण पर रहेगा प्रतिबंध

हाशिम खान 

भारत निर्वाचन आयोग ने जारी की अधिसूचना

सूरजपुर :  छत्तीसगढ़ विधानसभा आम निर्वाचन के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग ने आगामी 7 नवम्बर से 30 नवम्बर तक किसी भी तरह के एक्जिट पोल के आयोजन तथा प्रसारण को प्रतिबंधित किया है। आयोग द्वारा इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के प्रावधानों के तहत आयोग द्वारा इस अवधि के दौरान एक्जिट पोल के आयोजन तथा प्रसारण पर रोक लगाई गई है। भारत निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा आम निर्वाचन के दृष्टिगत 7 नवम्बर को सवेरे सात बजे से 30 नवम्बर की शाम साढ़े छह बजे तक की अवधि को एक्जिट पोल के आयोजन और प्रसारण पर प्रतिबंधित अवधि के रूप में अधिसूचित किया है। इस अवधि में विधानसभा आम निर्वाचन के संदर्भ में किसी भी तरह के एक्जिट पोल का आयोजन करने तथा प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया द्वारा इसके परिणाम के प्रकाशन या प्रचार या किसी भी अन्य तरीके से प्रचार-प्रसार पर रोक रहेगी। आयोग ने अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया है कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 126 (1) (ख) के अधीन साधारण निर्वाचन एवं उप निर्वाचन में संबंधित मतदान क्षेत्रों में मतदान की समाप्ति के लिए नियत समय पर समाप्त होने वाले 48 घंटों के दौरान किसी भी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में किसी भी ओपिनियन पोल या किसी अन्य मतदान सर्वेक्षण के परिणामों सहित किसी भी प्रकार के निर्वाचन संबंधी मामले के प्रदर्शन पर प्रतिबंध रहेगा।

Read More

समय निकालकर अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करें - श्री संजय अग्रवाल

Posted on :08-Nov-2023
समय निकालकर अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करें - श्री संजय अग्रवाल

हाशिम खान 

-कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदान करने की गई अपील

सूरजपुर :  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल ने विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत विधानसभा सदस्यों के निर्वाचन हेतु 17 नवंबर 2023 को मतदान केंद्रों में अपने मताधिकार का उपयोग करने हेतु जिले के सभी मतदाताओं से अपील की है। उन्होंने मतदाताओं को जागरूक होकर इस लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होने की अपील की।
     
उन्होंने कहा है कि मतदान दिवस के दिन मतदातागण मतदान के लिए समय निकालकर अपने क्षेत्र के लिए निर्धारित मतदान केंद्रों में उपस्थित होकर अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करें। उन्होंने कहा कि सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में प्रत्येक मतदाता का मत अमूल्य है तथा मतदान करना प्रत्येक मतदाता का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि जब मतदान के लिए जायें तो अपना मतदाता परिचय पत्र (एपिक कार्ड) एवं फोटो युक्त मतदाता पर्ची अवश्य लेकर जायें। मतदान केंद्र में ई.व्ही.एम एवं व्ही.व्ही.पेट के माध्यम से आप अपने पसंद के प्रत्याशी को चुनने के लिए वोट कर सकते हैं। अपने जिला, राज्य एवं देश की खुशहाली के लिए एवं सशक्त लोकतंत्र के निर्माण के लिए शत प्रतिशत मतदान का होना अपेक्षित है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस पुनीत कार्य में अपना सहयोग सुनिश्चित करने की अपील सभी मतदाताओं से की है।

Read More

विधानसभा निर्वाचन 2023: विज्ञापन आदि की अनुमति के लिए एमसीएमसी के कक्ष क्रमांक (डी-13) में किया जा सकता है संपर्क

Posted on :08-Nov-2023
विधानसभा निर्वाचन 2023: विज्ञापन आदि की अनुमति के लिए एमसीएमसी के कक्ष क्रमांक (डी-13) में किया जा सकता है संपर्क

हाशिम खान 

-निर्वाचन से संबंधित पेड न्यूज और विज्ञापन पर एम.सी.एम.सी की है नजर

सूरजपुर :  विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत मीडिया अनुप्रमाणन एवं मीडिया अनुवीक्षण समिति में निर्वाचन से संबंधित पेड न्यूज और विज्ञापन पर निगरानी रखी जा रही है। निर्वाचन संबंधी विज्ञापन, पम्पलेट इत्यादि की अनुमति के संबंध में आवश्यक जानकारी के लिए संयुक्त जिला कार्यालय सूरजपुर के कक्ष क्रमांक डी-13 में संपर्क कर सकते हैं।

Read More

छात्रों द्वारा मशाल रैली निकालकर लोगों को मतदान के प्रति किया जागरूक

Posted on :07-Nov-2023
छात्रों द्वारा मशाल रैली निकालकर लोगों को मतदान के प्रति किया जागरूक

हाशिम खान 

सूरजपुर : विधानसभा निर्वाचन 2023 को ध्यान में रखते हुए मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सूरजपुर संजय अग्रवाल के निर्देशन तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत एवं जिला स्वीप नोडल अधिकारी सुश्री लीना कोसम संयुक्त कलेक्टर एवं जिला उप निर्वाचन अधिकारी सुश्री प्रियंका वर्मा के मार्गदर्शन में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओ को मतदान के प्रति जागरूक करने एवं शत् प्रतिशत मतदान कराने हेतु सूरजपुर जिले के समस्त विद्यालयों एवं आश्रमों में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम कराये जा रहे हैं। जैसे स्वीप रैली, मानव श्रृंखला, नुक्कड नाटक, भाषण, स्वीप चित्रकला, स्वीप रंगोली, स्वीप पेंटिंग, स्वीप मेंहदी, मशाल रैली आदि के द्वारा मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने का प्रयास जारी है। इसी तारतम्य में आज सूरजपुर जिले के एकलव्य आवासीय विद्यालय शिवप्रसादनगर, भैयाथान में विशाल रैली का आयोजन किया गया। आवासीय विद्यालय में अध्यनरत छात्रों द्वारा अपने विद्यालय से मशाल रैली निकालकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। लोगों को शत-प्रतिशत मतदान करने हेतु को प्रेरित किया गया।

Read More

कलेक्टर ने जारी किया आदेश, पूरे जिले में इस दिन बंद रहेंगे शराब ...

Posted on :07-Nov-2023
कलेक्टर ने जारी किया आदेश, पूरे जिले में इस दिन बंद रहेंगे शराब ...

हाशिम खान 

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला दण्डधिकारी, वाणिज्कि कर (अबकारी) विभाग के निर्देषासनुसार मतगणना तिथि 03 दिसंबर को मतगणना स्थल पर्री के समीपवर्ती नगरपालिका निगम परिषद क्षेत्रांतर्गत में संचालित कंपोजिट मदिरा दुकान सूरजपुर को सम्पूर्ण दिवस के लिये बंद रखे जाने हेतु षुष्क दिवस घोषित किया जाता है।

Read More

विधानसभा निर्वाचन 2023: मतदान दिवस और मतदान दिवस के एक दिन पूर्व प्रिंट मीडिया में प्रकाशित होने वाले राजनीतिक विज्ञापनों का कराना होगा पूर्व प्रमाणीकरण

Posted on :07-Nov-2023
विधानसभा निर्वाचन 2023: मतदान दिवस और मतदान दिवस के एक दिन पूर्व प्रिंट मीडिया में प्रकाशित होने वाले राजनीतिक विज्ञापनों का कराना होगा पूर्व प्रमाणीकरण

हाशिम खान 

- मतदाताओं को भ्रमित करने वाले विज्ञापनों पर होगी रोक

सूरजपुर : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 में  इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के साथ ही प्रिंट मीडिया में भ्रामक प्रकृति के विज्ञापनों के प्रकाशन को रोकने के संबंध में व्यापक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत मतदान दिवस और उसके एक दिवस पूर्व प्रिंट मीडिया में प्रकाशित होने वाले राजनीतिक विज्ञापनों का पूर्व प्रमाणीकरण आवश्यक है। भारत निर्वाचन आयोग से इस संबंध में जारी परिपत्र की जानकारी देते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन हेतु दूसरे चरण के मतदान दिवस के एक दिन पूर्व तथा मतदान दिवस को अर्थात 16 एवं 17 नवंबर 2023 को प्रिंट मीडिया में राजनीतिक विज्ञापनों के प्रकाशन के पूर्व जिला अथवा राज्य स्तरीय मीडिया प्रमाणन समिति से विज्ञापनों का पूर्व प्रमाणन अनिवार्य किया गया है। इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग ने राज्य स्तरीय तथा जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन समिति को प्रमाणन हेतु प्राप्त आवेदन पर त्वरित निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि मतदान दिवस के पूर्व एवं मतदान तिथि को प्रिंट मीडिया में भ्रामक प्रकृति के विज्ञापनों के प्रकाशन के बाद वे दल अथवा प्रत्याशी जो इससे प्रभावित होते हैं, उनके पास किसी भी प्रकार की सफाई अथवा खंडन का अवसर नहीं होता। ऐसे में स्वतंत्र, पारदर्शी और निष्पक्ष निर्वाचन के लिए विज्ञापनों का पूर्व प्रमाणन जरूरी है।

Read More

फोटोयुक्त निर्वाचन नामावली का विक्रय मूल्य निर्धारित

Posted on :07-Nov-2023
फोटोयुक्त निर्वाचन नामावली का विक्रय मूल्य निर्धारित

हाशिम खान 

सूरजपुर :  विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रति पन्ना 2.18 रुपये फोटोयुक्त निर्वाचन नामावली का विक्रय मूल्य निर्धारित किया गया है। जो कि विधानसभा प्रेमनगर (04) में कुल पन्ना 5253 का निर्धारित मूल्य 11451.54 है। इसी प्रकार भटगांव (05) में कुल पन्ना 5341 का निर्धारित मूल्य 11643.38 एवं प्रतापपुर (06) में कुल पन्ना 5258 का निर्धारित मूल्य 11462.44 है। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची प्रति सेट की कीमत कार्यालय में चालान द्वारा शासकीय कोषालय (स्टेट बैंक सूरजपुर) में 0070- अन्य प्रशासनिक सेवाएं, 002-निर्वाचन, 800 निर्वाचन फार्म विवरणों की बिक्री के अंतर्गत जमा कर चालान, रसीद की मूल प्रति प्रस्तुत करने पर प्रदान की जाएगी एवं मतदाता सूची विक्रय किये जाने हेतु जिला निर्वाचन कार्यालय के अतिरिक्त विधानसभावार सहायक को अधिकृत किया जाता हैं।

Read More

नुक्कड़ सभा में आदर्श आचार संहिता व छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण अधिनियम का उल्लंघन

Posted on :07-Nov-2023
नुक्कड़ सभा में आदर्श आचार संहिता व छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण अधिनियम का उल्लंघन

हाशिम खान 

सूरजपुर : विधानसभा प्रतापपुर (06) के एक प्रत्याशी द्वारा प्रतापपुर नगर पंचायत चौक पर कुछ दिन पूर्व एक नुक्कड़ सभा रखी गई थी। यह नुक्कड़ सभा ईराकी ट्रेडर्स के सामने प्रतापपुर चौक पर एक घंटे के लिए थी। जिसमें उपस्थित उड़न दस्ता टीम द्वारा नुक्कड़ सभा के दौरान उपयोग में ले जाने वाले वाहन में अनुमति से अतिरिक्त साउंड सिस्टम का उपयोग करते पाया गया। मौके पर अनुमति का दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं था। नुक्कड़ सभा की अवधि पर  ही एक अन्य पार्टी वहां से गुजरी जो कि अपने पक्ष में प्रचार प्रसार कर रही थी। यहां दोनों पार्टियों के बीच आपसी विवाद भी हुआ। प्रकरण के संज्ञान में आते ही प्रतापपुर (06) रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा उपरोक्त प्रकरण के तहत संबंधित को आदर्श आचार संहिता, दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 व छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण अधिनियम  एवं ध्वनि प्रदूषण नियम  के उल्लंघन के तहत नोटिस दिया गया।

Read More

स्कूली बच्चों द्वारा रंगोली एवं नाटक के द्वारा मतदान के लिए की गई अपील

Posted on :07-Nov-2023
स्कूली बच्चों द्वारा रंगोली एवं नाटक के द्वारा मतदान के लिए की गई अपील

हाशिम खान 

सूरजपुर :  विधानसभा चुनाव 2023 को देखते हुए जिले में शत प्रतिशत मतदान के लिए जिला स्वीप के तहत दिए गए निर्देश के अनुसार जिले के सभी विकास खंडों में मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों द्वारा रंगोली एवं नाटक के द्वारा मतदान के लिए बच्चों के द्वारा अपील की गई। उनके द्वारा संदेश दिया गया की सभी मतदान में शामिल हो और एक मजबूत लोकतंत्र की स्थापना करें।

No description available.

Read More

वचन पत्र भरवा कर अभिभावकों को किया जा रहा जागरूक

Posted on :07-Nov-2023
वचन पत्र भरवा कर अभिभावकों को किया जा रहा जागरूक

हाशिम खान 

सूरजपुर :  स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के भैयाथान विकासखंड में बच्चों के द्वारा अपने अभिभावक एवं परिवार के सदस्यगणों के लिए वचन पत्र भरवा कर लिया गया ताकि आगामी विधानसभा चुनाव 2023 में उनके घर के सभी शत प्रतिशत रूप से निर्वाचन में शामिल हो और मतदान में पूर्ण रूप से भागीदारी करें।

Read More

सुकमा में वोटिंग के दौरान IED ब्लास्ट, ड्यूटी पर तैनात CRPF कमांडो घायल

Posted on :07-Nov-2023
सुकमा में वोटिंग के दौरान IED ब्लास्ट, ड्यूटी पर तैनात CRPF कमांडो घायल

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ में आज विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 20 सीटों पर मतदान हो रहा है. इस दौरान नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में भी वोटिंग को लेकर भारी उत्साह है. बड़ी संख्या में महिलाएं मतदान के लिए घर से बाहर निकल रही हैं. सुबह 9 बजे तक 9.93 प्रतिशत मतदान छत्तीसगढ़ में हुआ है. वोटिंग के बीच सुकमा में एक बारूदी सुरंग में विस्फोट हो गया. इस घटना में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक निरीक्षक घायल हो गया.अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. राज्य के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र समेत 20 विधानसभा क्षेत्र में आज पहले चरण की वोटिंग हो रही है. 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के तोंडामार्का शिविर के अंतर्गत एल्मागुंडा गांव के करीब बारूदी सुरंग में विस्फोट हो गया, जिसमें सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन का निरीक्षक श्रीकांत घायल हो गया है. उन्होंने बताया कि आज सुबह मतदान की सुरक्षा के लिए तोंडामार्का से कोबरा 206 और सीआरपीएफ के जवान एल्मागुंडा गांव की ओर निकले थे.

सुकमा में वोटिंग के दौरान IED ब्लास्ट 

आधिकारियों ने बताया कि गश्त के दौरान कोबरा 206 के निरीक्षक श्रीकांत का पैर नक्सलियों द्वारा बिछाई गयी बारूदी सुरंग पर पड़ गया, जिससे उसमें विस्फोट हो गया. घायल सुरक्षाक़र्मी का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है. बता दें कि आज नक्सल प्रभावित सुकमा में भी वोटिंग हो रही है. मतदान को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है. 

Read More

माइक्रो ऑब्जर्वर का प्रशिक्षण

Posted on :06-Nov-2023
माइक्रो ऑब्जर्वर का प्रशिक्षण

हाशिम खान 

सूरजपुर :  विधानसभा निर्वाचन 2023 को निर्भीक एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार एवं प्रशिक्षण नोडल अधिकारी सुश्री लीना कोसम मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के मार्गदर्शन में माइक्रो ऑब्जर्वर का प्रशिक्षण शा. रेवती रमण मिश्र महाविद्यालय सूरजपुर में आयोजित किया गया। जिसमें समस्त माइक्रो ऑब्जर्वर को पी.पी.टी के माध्यम से माइक्रो ऑब्जर्वर के कार्य एवं उत्तरदायित्वों को विस्तार से बताया गया। माइक्रो ऑब्जर्वर की नियुक्ति क्रिटिकल मतदान केन्द्रों में लगाई जाती है। ये सामान्य प्रेक्षक के प्रतिनिधि के रूप में मतदान दिवस के दिन मतदान केन्द्र में उपस्थित होकर मतदान प्रक्रिया का पर्यवेक्षण कार्य करते हैं। ये सामान्य प्रेक्षक निर्देशन एवं नियंत्रण में कार्य करेंगे। माइक्रो ऑब्जर्वर को मतदान केन्द्र में उपस्थित होकर जिस कार्यों कि निगरानी की जानी है। वह वास्तविक मतदान प्रारम्भ होने के समय 90 मिनट पूर्व सम्पन्न होने वाली मॉक पोल प्रक्रिया की निगरानी करना, मॉक पोल करने के बाद उसके डाटा को क्लीयर बटन दबाकर हटाने के कार्य का निगरानी. व्ही. व्ही. पेट के ड्रॉप बॉक्स के मॉक पोल की पेपर पर्चियों को निकालकर काले रंग के लिफाफे में सील बंद करने की कार्य की निगरानी, मतदान मशीन सीलिंग प्रक्रिया की निगरानी, मॉक पोल प्रमाण पत्र तैयार करने के कार्य में निगरानी, मतदान अभिकर्ता की उपस्थिति एवं उनके आचरण का अवलोकन, उनके एन्ट्री पास का अवलोकन, मतदान केन्द्र में उपलब्ध सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाएं बिजली की उपलब्धता, पेयजल की उपलब्धता, शौचालय का होना, पर्याप्त फर्नीचर, छाया, रैम्प का अवलोकन, मतदाता के पहचान के दस्तावेज के आधार पर मतदाता का पहचान करने के कार्य का निगरानी, अमिट स्याही के उपयोग के प्रक्रिया की निगरानी. ई.व्ही.एम. एवं व्ही. व्ही. पैट के प्रतिस्थापन की निगरानी, मत को गोपनीयता रखे जाने के कार्य की निगरानी के बारे में विस्तार से बताया गया। माइक्रो आब्जर्वर को यह बताया गया कि सम्पूर्ण मतदान प्रक्रिया की निगरानी कर अनुलग्न में दिये गये प्रपत्र में सही-सही जानकारी भरकर उसे सामान्य प्रेक्षक महोदय के पास जमा करना है। उन्हें रिपोर्टिंग फॉर्मेट के बिन्दु 18 तक को भरने के बारे में विस्तार से बताया गया। प्रशिक्षण अंत में माइक्रो आब्जर्वर से मॉक पोल कराकर मॉक पोल प्रक्रिया की जानकारी का हेण्ड्सऑन कराया गया।

इस प्रशिक्षण का निरीक्षण करने सामान्य प्रेक्षक, जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल, प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी सुश्री लीना कोसम मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा किया गया और प्रशिक्षणार्थियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

Read More

दतिमा ग्राउंड नो ड्रोन फ्लाइंग जोन

Posted on :06-Nov-2023
दतिमा ग्राउंड नो ड्रोन फ्लाइंग जोन

हाशिम खान 

सूरजपुर : माननीय प्रधानमंत्री का आगमन 7 नवंबर 2023 को जिला सूरजपुर के ग्राम दतिमा स्थित ग्राउंड में होगा है। माननीय प्रधानमंत्री के आगमन दौरान सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए 4 नवंबर से 7 नवंबर के शाम 5ः00 तक ग्राम दतिमा एवं आसपास के क्षेत्र को नो ड्रोन फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है।

Read More

मतगणना तिथि तक के लिए सामान्य प्रेक्षक नियुक्त

Posted on :06-Nov-2023
मतगणना तिथि तक के लिए सामान्य प्रेक्षक नियुक्त

हाशिम खान 

सूरजपुर : विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा श्री रंजीत कुमार जे (आईएएस) को तीनों विधानसभा प्रेमनगर (04) भटगांव (05)व प्रतापपुर (06) के लिये 03 दिसम्बर मतगणना तिथि तक के लिए सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।

Read More

अनुमति से अतिरिक्त साउण्ड सिस्टम पर एफएसटी दल ने की कार्रवाई

Posted on :06-Nov-2023
अनुमति से अतिरिक्त साउण्ड सिस्टम पर एफएसटी दल ने की कार्रवाई

हाशिम खान 

सूरजपुर : सी विजिल एप्प के माध्यम से 2 नवंबर को शिकायत प्राप्त हुई कि ग्राम पचिरा के वाहन क्रमांक सीजी 15 डीबी 8049 महिंद्रा पिकअप में अनुमति से अधिक साउण्ड बॉक्स एवं चोंगा लगाकर पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा प्रचार किया जा रहा है। जिसकी सूचना मिलने पर ग्राम पचिरा में जांच किया गया। वाहन में अनुमति से अधिक 01 नग बॉक्स, 2 नग बेस एवं दो नग चोंगा पाया गया। इस पर एफएसटी दल के द्वारा वाहन चालक से सामग्री की घटना स्थल पर जप्ती कर पंचनामा तैयार किया गया। जिससे थाना सूरजपुर को सौंप दिया गया है।

Read More

लेखा, व्ही.एस.टी. शिकायत निवारण एवं कॉल सेंटर के सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

Posted on :06-Nov-2023
लेखा, व्ही.एस.टी. शिकायत निवारण एवं कॉल सेंटर के सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

हाशिम खान 

सूरजपुर : संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में लेखा दल, सहायक व्यय प्रेक्षक, विडियो निगरानी दल एवं विडियो अनुसरण दल एवं शिकायत निवारण एवं कॉल सेंटर के समस्त सदस्यों का प्रशिक्षण, व्यय प्रेक्षक के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर विनोद साहू जी के द्वारा सभी दलों के कार्यों को विस्तार पूर्वक बताया गया तथा व्यय प्रेक्षक के द्वारा सभी सदस्यों से उनके कार्यों के संबंध में फीडबैक लिया गया। बैठक व्यय प्रेक्षक श्री श्रीजू एस.एस (आई.आर.एस) की उपस्थिति में आहुत हुई। नोडल अधिकारी श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर द्वारा प्रशिक्षण के मुख्य बिन्दुओं पर प्रकाश डालते हुए साक्ष्य अभिलेखों का साधारण अद्यतन रखे जाने हेतु निर्देशित किया गया।

Read More

Previous12...23242526272829...4243Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : प्रकृति की गोद में बसा जशपुर का अनुपम पर्यटन स्थल ‘रानीदाह‘

विशेष लेख : प्रकृति की गोद में बसा जशपुर का अनुपम पर्यटन स्थल ‘रानीदाह‘

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

ज्योतिष और हेल्थ

घर के मुख्य द्वार पर तांबे का सूर्य लगाने के 7 वास्तु लाभ, जानिए सही दिशा और महत्व

घर के मुख्य द्वार पर तांबे का सूर्य लगाने के 7 वास्तु लाभ, जानिए सही दिशा और महत्व

मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

खेल

गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

व्यापार

तीन दिन नहीं खुलेंगे बैंक! 26, 27 और 28 जून की छुट्टियों से पहले कर लें जरूरी लेनदेन

तीन दिन नहीं खुलेंगे बैंक! 26, 27 और 28 जून की छुट्टियों से पहले कर लें जरूरी लेनदेन

डीजल खरीद पर नई सीमा लागू, अब एक बार में सिर्फ 200 लीटर तक मिलेगा ईंधन

डीजल खरीद पर नई सीमा लागू, अब एक बार में सिर्फ 200 लीटर तक मिलेगा ईंधन

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन

  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष

  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution